
यूपी एपीओ मॉक टेस्ट-5
सामान्य ज्ञान
अंक: 150
समय: 2 घंटे
1. प्रेक्षण विधि की सीमाएँ हैं-
a. यह विधि मितव्ययी नहीं है
b. इस विधि में प्रेक्षण सूक्ष्मता से न करने पर प्राप्त परिणाम अधिक वैध एवं विश्वसनीय नहीं होते हैं
c. इस विधि से व्यक्ति के आन्तरिक व्यवहारों का अध्ययन सम्भव नहीं है
d. उपरोक्त सभी
2. इकोसिस्टम की सही परिभाषा क्या है-
a. परस्पर क्रिया करने वाला जीव समुदाय
b. किसी स्थान का अजीवीय घटक
c. पृथ्वी और वायुमण्डल का क्षेत्र जहाँ जीव रहते हैं
d. जीव समुदाय और उसके वातावरण का सन्तुलित तंत्र
3. मानव विकास के क्रम में दो पैरों पर चलने का सबसे बड़ा लाभ हैं-
a. शरीर को अच्छी प्रकार आधार देना
b. शरीर का भार कम होना
c. हाथ स्वतंत्र रूप से मस्तिष्क की आज्ञानुसार कार्य कर सकते हैं
d. अधिक तेज चाल
4. भूकम्प की तीव्रता मापने के यन्त्र को क्या कहते हैं一
a. फिजियोग्राफ
b. सीस्मोग्राफ
c. कार्डियोग्राफ
d. बैरोग्राफ
5. सूर्य से निकटतम ग्रह कौन है-
a. मंगल
b. बृहस्पति
c. शुक्र
d. बुध
6. भीमबेटका की गुफायें कहां स्थित हैं?
a. भोपाल
b. पत्चमढ़ी
c. सिंगरौली
d. रायसेन
7. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण निम्नलिखित विभागों/मंत्रालयों में से किसका संलग्न कार्यालय है?
a. संस्कृति
b. पर्यटन
c. विज्ञान और प्रौद्योगिकी
d. मानव संसाधन विकास
8. भारतीय उपमहाद्वीप में कृषि के प्राचीनतम साक्ष्य प्राप्त हुए हैं-
a. ब्रह्मागिरि से
b. बुर्जहोम से
c. कोल्डिहवा से
d. मेहरगढ़ से
9. निम्नलिखित में से किस स्थान पर मानव के साथ कुत्ते को दफनाये जाने का साक्ष्य मिला है?
a. बुर्जहोम
b. कोल्डिहवा
c. चोपानी-मांडो
d. माँडो
10. भारतीय उपमहाद्वीप में कृषि के प्राचीनतम साक्ष्य प्राप्त हुए हैं-
a. कोल्डिहवा से
b. लहुरादेव से
c. मेहरगढ़ से
d. टोकवा से
11. गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली जनसंख्या के अनुमान के नए मानक निर्धारित करने के लिए भारत सरकार ने एक समिति गठित की थी। निम्न में से इस समिति के कौन अध्यक्ष थे?
a. निर्मला देशपांडे
b. वी. सिद्धार्थ
c. सुरेश तेंदुलकर
d. प्रो. झानकी रमन
12. प्रच्छन्न बेरोजगारी (Disguised Unemployment) का सामान्यतः अर्थ होता है कि-
a. लोग बड़ी संख्या में बेरोजगार रहते हैं
b. वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध नहीं है
c. श्रमिक की सीमांत उत्पादकता शून्य है
d. श्रमिकों की उत्पादकता नीची है
13. 'हुमायूंनामा' की रचना किसने की थी?
a. बाबर
b. हुमायूं
c. गुलबदन बेगम
d. जहांगीर
14. 18वें शतक में भारत में लड़े गए युद्धों का निम्नलिखित में से सही कालानुक्रम कौन सा है?
a. वांडीवाश युद्ध-बक्सर युद्ध-अम्बर युद्ध-प्लासी युद्ध
b. अम्बर युद्ध-प्लासी युद्ध-वांडीवाश युद्ध-बक्सर युद्ध
c. वांडीवाश युद्ध-प्लासी युद्ध-अम्बर युद्ध-बक्सर युद्ध
d. अम्बर युद्ध-बक्सर युद्ध-वांडीवाश युद्ध-प्लासी युद्ध
15. 'भोजपुरी' बोली की उत्पत्ति हुई है-
a. अर्द्धमागधी अपभ्रंश से
b. मागधी अपभ्रंश से
c. शौरीसेनी अपभ्रंश से
d. ब्राचड़ अपभ्रंश से
16. 1857 का विद्रोह कहां से प्रारंभ हुआ?
a. दिल्ली
b. झांसी
c. मेरठ
d. कानपुर
17. 1857 के विद्रोह का तात्कालिक कारण था-
a. चर्बी वाले कारतूसों का प्रयोग आरंभ करना
b. डलहौजी का जब्ती का सिद्धांत
c. ब्रिटिश सैनिकों एवं भारतीय सैनिकों के वेतन में भारी अंतर
d. भारतीयों को ईसाई धर्म में परिवर्तित करने का प्रयास
18. वह पहला भारतीय सिपाही कौन था, जिसने चर्बी वाले कारतूस का प्रयोग करने से इंकार कर किया?
a. मंगल पाण्डे
b. शिव राम
c. हरदेव
d. अब्दुल रहीम
19. मंगल पाण्डे, जिसने अकेले 1857 ई. में विद्रोह का सूत्रपात किया, संबंधित था-
a. 34वीं नेटिव इंफैंट्री से
b. 22वीं नेटिव इंफैंट्री से
c. 19वीं नेटिव इंफैंट्री से
d. 38वीं नेटिव इंफैंट्री से
20. बेगम हजरत महल ने 1857 के विद्रोह का नेतृत्व निम्नलिखित में किस शहर से किया था?
a. लखनऊ
b. बनारस
c. कानपुर
d. इलाहाबाद
21. वह अंग्रेज जिसने सम्म्राट् जहांगीर के दरबार में आकर भेंट किया था-
a. सर टॉमस रो
b. राल्टा बिता
c. सर जोण्ड
d. सर जॉन शोर
22. गोवा, दमन और दीव का उपनिवेशीकरण मूलतः किया गया था-
a. डचों द्वारा
b. अंग्रेजों द्वारा
c. फ्रांसीसियों द्वारा
d. पुर्तगालियों द्वारा
23. भारत तक समुद्री मार्ग की खोज की गई थी
a. डचों द्वारा
b. अंग्रेजों द्वारा
c. पुर्तगालियों द्वारा
d. फ्रांसीसियों द्वारा
24. भारत के समुद्री मार्ग की खोज किसने की?
a. कोलंबस
b. मैंगल्स
c. वास्को डी गामा
d. टॉमस मूर
25. ब्रिटिश के साथ बेसीन की संधि निम्नलिखित पेशवाओं में से किसने की थी?
a. माधवराव ने
b. बालाजी विश्वनाथ ने
c. बाजीराव । ने
d. बाजीराव II ने
26. किस पुर्तगाली गवर्नर ने 'नीले पानी की नीति' (Blue water policy) अपनाई ?
a. फ्रांसिस्को डी अल्मीडा
b. अल्फांसो डी अल्बुकर्क
c. नुनो द कुन्हा
d. इनमें से कोई नहीं
27. किसे 'भारत में पुर्तगाली साम्राज्य का वास्तविक संस्थापक' कहा जाता है?
a. फ्रांसिस्को डी अल्मीडा
b. अल्फांसो डी अल्बुकर्क
c. नुनो द कुन्हा
d. इनमें से कोई नहीं
28. पुर्तगाली उपनिवेश का प्रथम गवर्नर भारत में कौन हुआ?
a. बार्थोलोम्यू डियाज
b. वास्को डी गामा
c. फ्रांसिस्को डी अल्मीडा
d. अल्फांसो डी अल्बुकर्क
29. भारत में 1612 ई. में अंग्रेजों ने अपनी पहली फैक्ट्री कहां स्थापित की थी?
a. गोवा
b. बंगाल में हुगली
c. अर्काट
d. सूरत
30. भारत में पहली मुद्रण मशीन (Printing Press) की स्थापना किसने की?
a. पुर्तगालियों ने
b. अंग्रेजों ने
c. फ्रांसीसियों ने
d. डचों ने
31. 1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था?
a. लार्ड डलहौजी
b. र्ड विलियम बैंटिक
c. लार्ड कैनिंग
d. लार्ड लिटन
32. वर्ष 1857 के विद्रोह के निम्न नेताओं में किसने सबसे पहले अपना बलिदान दिया?
a. कुंवर सिंह
b. तात्या टोपे
c. लक्ष्मीबाई
d. मंगल पाण्डे
33. 1857 के विद्रोह में कानपुर में सैनिकों का नेतृत्व किसने किया था ?
a. कुंवर सिंह
b. तात्या टोपे
c. लक्ष्मीबाई
d. मंगल पाण्डे
34. 1857 के विद्रोह की शक्ति का सबसे महत्त्वपूर्ण तत्त्व कौन-सा था?
a. नाना साहेब का नेतृत्व
b. झांसी की रानी का नेतृत्व
c. बहादुरशाह का सहयोग
d. हिन्दू मुस्लिम एकता
35. रानी लक्ष्मीबाई का मूल नाम क्या था?
a. मणिकर्णिका
b. जयश्री
c. पद्मा
d. अहल्या
36. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. मंगल पाण्डे बैरकपुर (बंगाल) स्थित 34वां नेटिव इंफैंट्री का एक सिपाही था
2. वह पहला भारतीय सिपाही था जिसने एनफील्ड राइफल, जिसमें चर्बी लगे कारतूस का प्रयोग होता था, का प्रयोग करने से इंकार किया।
3. मंगल पाण्डे ने 29 मार्च, 1857 को सार्जेन्ट मेजर यूजसन की गोली मारकर तथा लेफ्टिनेंट बो (Baugh) की तलवार से हत्या कर दी।
4. विद्रोह के आरोप में मंगल पाण्डे को 8 अप्रैल, 1857 को फांसी की सजा दी गई।
उपर्युक्त कथनों में कौन सा/कौन से कथन सही है/हैं
a. केवल 1 और 2
b. केवल 2 और 3
c. केवल 1, 2 और 3
d. 1, 2, 3 और 4
37. 1857 ई. के स्वाधीनता संग्राम का प्रतीक था
a. कमल और रोटी
b. बाज
c. रूमाल
d. दो तलवारें
38. भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला गवर्नर जनरल कौन था?
a. रॉबर्ट क्लाइव
b. सर जॉन शौर
c. वॉरन हेस्टिंग्स
d. लाई मक्यिंज ऑफ हेस्टिंग्स
39. वर्ष 1498 ई. में वास्को डि गामा भारत में कहां उतरा था?
a. गोवा
b. कालीकट
c. मंगलोर
d. कोचीन
40. वास्को डि गामा कहां का रहनेवाला था?
a. पुर्तगाल
b. हालैंड
c. अमेरिका
d. फ्रांस
41. बोनालु महोत्सव किस राज्य का पारंपरिक लोक पर्व है?
a. असम
b. केरल
c. तेलंगाना
d. कर्नाटक
42. भारत की कौन-सी महिला अंतरिक्ष यात्री 2029 में टाइटन्स अंतरिक्ष मिशन पर जाने वाली पहली भारतीय बनने जा रही हैं?
a. रितु करिधाल
b. कल्पना चावला
c. जाह्नवी डांगेटी
d. श्रीशा बंदला
43. हाल ही में भारत का पहला तितली अभयारण्य कहाँ स्थापित किया गया है?
a. साइलेंट वैली, केरल
b. मुदुमलाई, तमिलनाडु
c. अरलम, केरल
d. काजीरंगा, असम
44. हाल ही में इफको ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय नैनो उर्वरक संयंत्र किस देश में स्थापित करने की घोषणा की?
a. अर्जेंटीना
b. ब्राजील
c. इंडोनेशिया
d. केन्या
45. हाल ही में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) की 198वीं बोर्ड बैठक कहाँ आयोजित की गई थी?
a. पटना
b. गुवाहाटी
c. नई दिल्ली
d. कोलकाता
46. मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक किस शहर में आयोजित की गई?
a. भोपाल
b. लखनऊ
c. वाराणसी
d. रायपुर
47. खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 की मेजबानी कौन सा राज्य करेगा?
a. उत्तर प्रदेश
b. ओडिशा
c. कर्नाटक
d. राजस्थान
48. शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे परियोजना का सम्बन्ध किस राज्य से है?
a. उत्तराखंड
b. महाराष्ट्र
c. उत्तर प्रदेश
d. मध्य प्रदेश
49. हाल ही में 'विद्या शक्ति' शिक्षण पहल का शुभारंभ किस राज्य ने किया है?
a. उत्तराखंड
b. उत्तर प्रदेश
c. केरल
d. आंध्र प्रदेश
50. प्राक्कलन समितियों का राष्ट्रीय सम्मेलन 2025 कहाँ आयोजित हुआ?
a. नई दिल्ली
b. जयपुर
c. मुंबई
d. पुणे
विधि
51. दोषसिद्ध और विचारण के अधीन कैदियों को हथकड़ी और बेड़ी पहनाने के संबंध में हिदायते दी गयी हैं-
a. भारतीय संविधान में
b. रूल्स फॉर गाईस एण्ड स्कार्ट्स में
c. न्यायिक निर्णयों में
d. उपर्युक्त सभी
52. पागल व्यक्ति को स्वस्थ अपराधी से अलग रखे जाने के लिए व्यक्तिगत रूप से कौन उत्तरदायी होगा-
a. थाने का प्रभारी अधिकारी
b. पेशी पर लाने वाले पुलिस दल
c. राज्य सरकार
d. सर्किल आफिसर
53. किशोर अपराधियों से पुलिस द्वारा व्यवहार के नियम का प्रावधान है?
a. पैरा 163
b. पैरा 164
c. पैरा 165
d. पैरा 166
54. मुख्यालय को भेजी गयी सम्पत्ति सीधे किसे भेजी जाती है?
a. लोक अभियोजक
b. जिला मजिस्ट्रेट
c. पुलिस अधिकारी
d. उपनिरीक्षक
55. सदर मालखाना मोहर्रिर के कर्त्तव्य का उल्लेख है?
a. पैरा 167
b. पैरा 168
c. पैरा 169
d. पैरा 170
56. BNS के अंतर्गत 'कूटकरण' को परिभाषित किया गया है-
a. धारा 2(2)
b. धारा 2(4)
c. धारा 2(3)
d. धारा 2(5)
57. 'न्यायालय' शब्द का अर्थ है-
a. न्यायाधीश जिसे अकेले न्यायिकतः कार्य करने के लिए सशक्त किया गया है
b. न्यायाधीशों का निकाय जो एक निकाय के रूप में न्यायिक रूप से कार्य करने के लिए सशक्त है
c. (a) और (b) दोनों
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
58. 'लोक सेवक' शब्द ऐसे व्यक्ति का द्योतक है जिसमें शामिल है-
a. सेना में एक कमीशन अधिकारी
b. प्रत्येक न्यायाधीश जिसे कोई भी न्यायिकतः कार्य करने के लिए विधि द्वारा सशक्त गया है
c. न्यायालय का प्रत्येक अधिकारी
d. उपरोक्त सभी
59. बीएनएस की धारा 2(28) के अनुसार निम्नलिखित में से कौन 'लोक सेवक' नहीं है?
a. मुख्यमंत्री और प्रधान मंत्री
b. न्यायाधीश और मजिस्ट्रेट
c. प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त सरकारी कर्मचारी
d. सरकारी कॉलेज के प्राचार्य
60. 'सदोष अभिलाभ' का अर्थ है-
a. वैध साधनों से संपत्ति प्राप्त करना जिसका हकदार वह व्यक्ति नहीं है
b. विधि विरुद्ध साधनों से संपत्ति का अभिलाभ प्राप्त करना, जिसका हकदार वह व्यक्ति नहीं है
c. विधिविरुद्ध साधनों से संपत्ति हासिल करना, जिसका हकदार वह व्यक्ति है
d. उपरोक्त सभी
61. भारत के संविधान के अन्तर्गत दल परिवर्तन के आधार पर निरर्हता के बारे में उपबन्ध किया गया है-
a. नवीं अनुसूची में
b. दसवीं अनुसूची में
c. ग्यारहवीं अनुसूची में
d. बारहवीं अनुसूची में
62. भारत के संविधान के अंतर्गत कस्तूरीलाल रलियाराम जैन बनाम उत्तर प्रदेश राज्य, ए.आई.आर. 1965 एस.सी. 1039 का मामला संबंधित है-
a. राज्य के संप्रभु कार्य से
b. कराधान से छूट से
c. संशोधन की शक्ति से
d. इनमें से कोई नहीं
63. सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश से संबंधित ऐतिहासिक मामले में किसने विम्मति का फैसला दिया था?
a. न्यायमूर्ति रोहिट्टन एफ. नरीमन
b. न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर
c. न्यायमूर्ति इंदू मल्होत्रा
d. नयमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़
64. सम्पत्ति के अधिकार के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन सत्य है-
a. सम्पत्ति का अधिकार एक मूनलभूत अधिकार है
b. यह एक संवैधानिक अधिकार भी है
c. ऐसा कोई अधिकार अस्तित्व में नहीं है
d. इनमें से कोई नहीं
65. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार राज्य देश के पर्यावरण के सरक्षण तथा सवर्धन का और यन तथा वन्य जीवों की रक्षा करने का प्रयास करेगा
a. अनुच्छेद 43
b. अनुच्छेद 43-क
c. अनुच्छेद 48
d. अनुच्छेद 48-क
66. भारत के संविधान की प्रस्तावना में समाजवादी और 'पंथनिरपेक्ष' शब्द अंतःस्थापित किये गये है
a. 15वें सविधान संशोधन द्वारा
b. 39वें संविधान संशोधन द्वारा
c. 42वें संविधान संशोधन द्वारा
d. 44वें संविधान संशोधन द्वारा
67. भारत के संविधान के अंतर्गत उच्चतम न्यायालय का अधिकार क्षेत्र उच्च न्यायालय से व्यापक है।
a. सही
b. गलत
c. केवल कुछ दशाओं में
d. दोनों का एक समान अधिकार क्षेत्र है
68. भारत के संविधान के अन्तर्गत किसी राज्य के विधान मण्डल के किसी सदन का सदस्य.......... की अवधि तक सदन की अनुज्ञा के बिना उसके सभी अधिवेशनों से अनुपस्थित रहता है, तो सदन उसके स्थान को रिक्त घोषित कर सकेगा।
a. 120 दिन
b. 90 दिन
c. 60 दिन
d. 30 दिन
69. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 254 के अनुसार समवर्ती विषय की राज्य विधि का उतना भाग, जो केंद्रीय विधि के विरोध में है, अवैध होगा। विरोध का परीक्षण सारांशीकृत किया गया।
a. एम. करुणानिधि बनाम भारत संघ, 1979
b. स्वदेशी काटन मिल्स बनाम भारत संघ, 1981
c. राम जवाया बनाम पंजाब राज्य, 1955
d. आर.सी. कूपर बनाम भारत संघ, 1970
70. भारत संघ की कार्यालयी भाषा हिन्दी, देवनागरी लिपि में होगी, प्रदान किया गया है-
a. अनुच्छेद 341 में
b. अनुच्छेद 342 में
c. अनुच्छेद 343 में
d. उपयुक्त में से कोई नहीं
71. पुलिस रेगुलेशन के पैरा 197 के अन्तर्गत किसकी स्वीकृति से पुलिस अधीक्षक यह निर्देश देगा कि लाइन से दूर किसी गारद का प्रत्येक रात्रि के बदले कभी-कभी निरीक्षण किया जाय।
a. उपनिरीक्षक
b. महानिदेशक
c. उप-महानिरीक्षक
d. उपयुक्त में से कोई नहीं
72. पैरा 198 के अनुसार, विशेष पुलिस की संख्या के अवधारणा का अधिकार किसका है?
a. पुलिस अधीक्षक
b. सहायक अधीक्षक
c. उपनिरीक्षक
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
73. जिला मजिस्टेट द्वारा विशेष पुलिस की याचना के संबंध में प्रावधान किया गया है।
a. पैरा 204
b. पैरा 205
c. पैरा 206
d. पैरा 207
74. फरार अपराधियों से सम्बन्धित है-
a. अध्याय 6
b. अध्याय 9
c. अध्याय 19
d. अध्याय 11
75. फरार अपराधी की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में किस पैरा में प्रावधान किया गया है?
a. पैरा 206
b. पैरा 199
c. पैरा 215
d. पैरा 216
76. पुलिस अधीक्षक फरार अपराधी का नाम निकालने की आज्ञा देता है-
a. पैरा 220
b. पैरा 221
c. पैरा 222
d. पैरा 119
77. पुलिस रेगुलेशन के किस पैरा के अन्तर्गत मजिस्ट्रेट फरार अपराधी को नाम काटने का आदेश देता है-
a. पैरा 221 के अन्तर्गत
b. पैरा 220 के अन्तर्गत
c. पैरा 222 के अन्तर्गत
d. पैरा 219 के अन्तर्गत
78. प्राइवेट व्यक्ति द्वारा गिरफ्तारी पर प्रक्रिया के बारे में प्रावधान किया गया है?
a. पैरा 148
b. पैरा 149
c. पैरा 150
d. पैरा 151
79. अन्वेषण अधिकारी द्वारा गिरफ्तार व्यक्ति से पुलिस दुर्व्यवहार के बारे में पूछना तथा उसका कथन केस डायरी में लिखना के बारे में प्रावधान किया गया है-
a. पैरा 152
b. पैरा 153
c. पैरा 154
d. पैरा 155
80. गिरफ्तार व्यक्ति की तलाशी पुलिस द्वारा ली जा सकती है-
a. दो साक्षियों की उपस्थिति में
b. एक साक्षी की उपस्थिति में
c. साक्षी की उपस्थिति आवश्यक नहीं
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
81. बीएनएस की धारा 3(5) के तहत-
a. भौतिक उपस्थिति आवश्यक है
b. भागीदारी के लिए शारीरिक उपस्थिति आवश्यक है लेकिन सभी मामलों में नहीं।
c. भौतिक उपस्थिति आवश्यक नहीं है.
d. सामान्य ज्ञान के साथ शारीरिक उपस्थिति आवश्यक है।
82. यदि कारावास की अवधि 1 वर्ष से अधिक होगी तो एकान्त परिरोध का समय कितने मास से अधिक नहीं होगा।
a. 1 मास
b. 2 मास
c. 3 मास
d. 6 मास
83. 'A' एक सैनिक, विधि के समादेशों के अनुरूप अपने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश से भीड़ पर गोली चलाता है। 'A' ने कोई अपराध नहीं किया है, उसकी प्रतिरक्षा बीएनएस की किस धारा के अंतर्गत आती है-
a. धारा 14
b. धारा 15
c. धारा 16
d. धारा 17
84. निम्नलिखित में से कौन सा मत्तता पर अग्रणी मामला है?
a. नत्थू लाल बनाम म. प्र. राज्य
b. डायरेक्टर ऑफ पब्लिक प्रॉसिक्युसन बनाम बियर्ड
c. बारो बनाम इसाक
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
85. बीएनएस की कौन सी धारा बालक या विकृत चित्त वाले व्यक्ति के फायदे के लिए या संरक्षक की सम्मति से सद्भावना से किए गए कार्यों से संबंधित बचाव का प्रावधान करती है?
a. धारा 27
b. धारा 29
c. धारा 31
d. धारा 32
86. बीएनएस की किस धारा में संपत्ति की प्राइवेट प्रतिरक्षा के अधिकार के प्रारंभ और बने रहने से संबंधित प्रावधान शामिल है?
a. धारा 38
b. धारा 43
c. धारा 40
d. धारा 41
87. यदि कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति को ऐसा कार्य करने के लिए उकसाता है, जानबूझकर सहायता करता है या षडयंत्र करता है उसके बारे में कहा जाता है-
a. ऐसे किसी अन्य व्यक्ति को उकसाया।
b. उस व्यक्ति के साथ षड्यन्त्र
c. विधि विरुद्ध जमाव का सदस्य बन जाता है
d. अपराध की परिकल्पना किया
88. बीएनएस की कौन-सी धारा अपराध किये जाते समय दुष्प्रेरक की उपस्थिति पर दायित्व अधिरोपित करती है?
a. धारा 54
b. धारा 55
c. धारा 56
d. धारा 57
89. निम्नलिखित में से कौन-सा मामला लैमिंगटन रोड शूटिंग षड्यंत्र के रूप में जाना जाता है?
a. आर. बनाम ब्लैक और टाई
b. इन री एन रामरत्नम
c. इम्परर बनाम वैशम्पायम
d. मिर्जा अकबर बनाम इम्परर
90. जहां किसी महिला के साथ सामूहिक बलात्संग किया जाता है, तो उनमें से प्रत्येक व्यक्ति को बलात्संग के अपराध का दोषी माना जाएगा और उसे दंडित किया जाएगा-
a. मृत्युदण्ड से
b. आजीवन कारावास से
c. जुर्माने के साथ आजीवन कारावास से
d. कम से कम बीस वर्ष तक के कठोर कारावास से
91. महिला को विवस्व करने के आशय से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग निम्नलिखित के तहत दंडनीय है-
a. धारा 75
b. धारा 77
c. धारा 76
d. धारा 78
92. बीएनएस के किस प्रावधान में कहा गया है कि आपराधिक मानववध हत्या नहीं है यदि अपराधी व्यक्ति संपत्ति की प्राइवेट प्रतिरक्षा के अधिकार का सद्भावनापूर्वक प्रयोग करते हुए, विधि द्वारा उसे दी गई शक्ति से अधिक हो जाती है और उस व्यक्ति के मृत्यु का कारण बनती है जिसके विरुद्ध वह बिना पूर्वचिन्तन के और ऐसी प्रतिरक्षा के प्रयोजन के लिए आवश्यकता से अधिक क्षति पहुंचाने के आशय के बिना प्रतिरक्षा के ऐसे अधिकार का प्रयोग कर रहा है-
a. धारा 101 का अपवाद 2
b. धारा 101 का अपवाद 3
c. धारा 101 का अपवाद 4
d. धारा 101 का अपवाद 5
93. बीएनएस की कौन-सी धारा उस स्थिति में दण्ड का प्रावधान करती है, जहां उतावलेपन और उपेक्षापूर्ण चालन से मृत्यु कारित करना प्रावधानित है।
a. धारा 105
b. धारा 106(2)
c. धारा 106(1)
d. धारा 108
94. बीएनएस की किस धारा में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का अपराध प्रावधानित किया गया है?
a. धारा 107
b. धारा 108
c. धारा 109
d. धारा 110
95. संपत्ति उद्दापित करने के लिए या किसी भी अवैध कार्य को कराने के लिए विवश करने के लिए, या जो किसी अपराध के कमीशन को सुविधाजनक बना सकता है, स्वेच्छया उपहति या घोर उपहति कारित करना इसके अन्तर्गत आता है-
a. बीएनएस की धारा 119
b. बीएनएस की धारा 120
c. बीएनएस की धारा 121
d. बीएनएस की धारा 122
96. 'A' धमकी देता है कि अगर 'Z' उस रास्ते पर जाएगा जिस पर 'Z' को जाने का अधिकार है तो वह '2' पर क्रूर कुत्ते छोड़ देगा, 'A' दायी है-
a. कोई अपराध नहीं
b. उपहति कारित करने के अपराध का
c. सदोष अवरोध
d. सदोष परिरोध
97. बीएनएस की कौन-सी धारा सैनिक, नौसैनिक या वायुसैनिक द्वारा अनधीनता के कार्य के लिए दुष्प्रेरण हेतु दण्ड का प्रावधान करती है?
a. धारा 161
b. धारा 165
c. धारा 166
d. धारा 164
98. बीएनएस का कौन-सा अध्याय निर्वाचन से संबंधित अपराधों का प्रावधान करता है?
a. अध्याय VIII
b. अध्याय VII
c. अध्याय IX
d. अध्याय X
99. कौन सी धारा किसी व्यक्ति को यह जानते हुए आश्रय देने के लिए दण्ड का प्रावधान करती है कि ऐसे व्यक्ति को विधि विरुद्ध जमाव के सदस्यों के रूप में शामिल होने के लिए अधिभोग या प्रभार के अधीन रखा गया है, या नियोजित किया गया है?
a. धारा 189(2)
b. धारा 189(7)
c. धारा 189(4)
d. धारा 189(8)
100. सामान्य उद्देश्य के अग्रसरण में पांच या अधिक व्यक्तियों के जमाव के सदस्य द्वारा हिंसा का उपयोग किया जाएगा-
a. दंगा
b. हमला
c. बल्वा करनो में
d. विधिविरुद्ध जमाव
101. बीएनएस की कौन सी धारा राशि के लिए जो शोष्य नहीं कपटपूर्वक डिक्री अभिप्राप्त करने के लिए दण्ड का प्रावधान करती है?
a. धारा 248
b. धारा 249
c. धारा 246
d. धारा 247
102. विक्रय के लिए आशयित खाद्य या पेय में अपमिश्रण के लिए बीएनएस की निम्नलिखित में से किस धारा के तहत दण्ड दिया जाता है?
a. धारा 278
b. धारा 279
c. धारा 273
d. धारा 274
103. 'B' द्वारा 'A' को एक कप चाय के लिए आमंत्रित किया जाता है। जब 'B' रसोई में चाय बना रही थी, 'A' को मेज पर एक सोने की अंगूठी मिलती है। वह उसे उठाता है और कुछ समय बाद बेईमानी से ले जाने के आशय से कमरे में कहीं रख देता है। 'A' दोषी है-
a. कोई अपराध नहीं
b. उद्दापन
c. चोरी करने का प्रयत्न
d. चोरी
104. बेईमानपूर्ण आशय से किसी व्यक्ति को शारीरिक क्षति का भय दिखाकर उसकी संपत्ति छोड़ने के लिए उत्प्रेरित करना किस अपराध की श्रेणी में आता है-
a. आपराधिक अभित्रास
b. उद्दापन
c. आपराधिक दुर्विनियोग
d. चोरी
105. सब-इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस की एक टुकड़ी रात में गश्त ड्यूटी पर है। उन पर दो अपराधियों ने हमला किया जिसमें एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया और अपराधी उनकी संपत्ति लेकर भाग गए। यहां, इस अपराध के लिए बीएनएस के तहत कौन-सा मामला बनाया जा सकता है-
a. चोरी
b. डकैती
c. लूट
d. रिष्टि
106. संघ के सशस्त्र बलों के किसी भी सदस्य को अपने आधिकारिक कर्तव्यों के निर्वहन में किए गए किसी भी कार्य के लिए गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, सिवाय सहमति प्राप्त करने के बाद-
a. राज्य सरकार
b. केंद्र सरकार
c. कमांडिंग ऑफिसर
d. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ
107. बीएनएसएस की निम्नलिखित में से कौन सी धारा यह प्रक्रिया प्रावधानित करती है कि गिरफ्तारी कैसे की जाएगी?
a. धारा 43
b. धारा 44
c. धारा 45
d. धारा 46
108. बिना वारंट के गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन के भारसाधक अधिकारी द्वारा दी जाएगी-
a. केवल जिला मजिस्ट्रेट को
b. केवल उपखण्ड मजिस्ट्रेट को
c. प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट को
d. या तो जिला मजिस्ट्रेट या उपखण्ड मजिस्ट्रेट को, यदि ऐसा जिला मजिस्ट्रेट द्वारा निर्देशित किया गया हो
109. पहचान परीक्षण परेड का निर्देशन निम्नलिखित क्षेत्राधिकार वाले न्यायालय द्वारा किया जा सकता है-
a. पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी
b. अन्वेषण अधिकारी
c. पुलिस अधीक्षक
d. उपरोक्त (a) और (b) दोनों
110. कौन-सी धारा स्थानीय सीमाओं के बाहर समन की तामील का प्रावधान करती है?
a. धारा 71
b. धारा 69
c. धारा 70
d. धारा 72
111. किसी दाण्डिक मामले में गिरफ्तारी वारंट पर हस्ताक्षर किये जायेंगे-
a. मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा
b. कार्यालय प्रमुख द्वारा
c. न्यायालय के पीठासीन अधिकारी द्वारा
d. प्राधिकृत अधिकारी द्वारा
112. निम्नलिखित में से कौन सी धारा उस व्यक्ति की गिरफ्तारी की प्रक्रिया का प्रावधान करती है जिसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया है?
a. धारा 82
b. धारा 86
c. धारा 85
d. धारा 87
113. यदि किसी न्यायालय के पास यह विश्वास करने का कारण है कि कोई भी व्यक्ति जिसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया है वह फरार हो गया है, इसलिए ऐसे वारंट का निष्पादन नहीं किया जा सकता है, तो ऐसी न्यायालय एक लिखित उद्घोषणा प्रकाशित कर सकती है जिसमें उसे एक विनिर्दिष्ट स्थान पर और एक विनिर्दिष्ट समय पर हाजिर होने की आवश्यकता होगी। ऐसी उद्घोषणा के प्रकाशन की तारीख से होगा।
a. पन्द्रह दिन
b. तीस दिन
c. पैंतालीस दिन
d. साठ दिन
114. एक उद्घोषित व्यक्ति जिसकी संपत्ति कुर्क कर ली गई है, हाजिर होने पर संपत्ति या विक्रय आगमों का दावा कर सकता
a. 6 मास की कुर्की
b. 2 वर्ष की कुर्की
c. 3 वर्ष की कुर्की
d. कुर्की का 1 वर्ष
115. बीएनएसएस की कौन सी धारा व्यक्ति की हाजिरी के लिए बन्धपत्र या जमानतपत्र लेने का प्रावधान करती है?
a. धारा 91
b. धारा 92
c. धारा 93
d. धारा 94
116. बीएनएसएस की धारा 107 के तहत जिस व्यक्ति की संपत्ति कुर्क करने का प्रस्ताव है, उसे कितने दिनों का कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा?
a. 14 दिन
b. 7 दिन
c. 30 दिन
d. 10 दिन
117. कौन सी धारा भारत के बाहर किसी देश या स्थान से किसी न्यायालय या किसी प्राधिकारी को अन्वेषण के लिए अनुरोध पत्र का प्रावधान करती है?
a. धारा 112
b. धारा 113
c. धारा 114
d. धारा 115
118. बीएनएसएस की धारा 135 के तहत परिकल्पित जांच इस प्रकार की जाएगी-
a. समन मामलों में विचारण करना और साक्ष्य अभिलिखित करना
b. वारंट मामलों में विचारण करना और साक्ष्य अभिलिखित करना
c. सत्र विचारण में, विचारण करना और साक्ष्य अभिलिखित करना
d. उपरोक्त में से कोई भी
119. निर्धन माता-पिता के मामले में भरण-पोषण का आदेश दिया जाता है-
a. बीएनएसएस की धारा 144 के तहत अधिकार के रूप में
b. बीएनएसएस की धारा 352 के परन्तुक के तहत एक लिखित अभ्यर्थना की गई हो
c. केवल सौदा अभिवाक के मामलों में
d. केवल उस स्थिति में जब न्यायालय खर्चों के ऐसे भुगतान का आदेश देती है
120. भरण-पोषण के आदेश का प्रवर्तन बीएनएसएस की किस धारा के अंतर्गत आता है।
a. 144
b. 145
c. 146
d. 147
121. बीएनएसएस की निम्नलिखित में से किस धारा के तहत सशस्त्र बलों का उपयोग लोक सुरक्षा बनाए रखने के लिए जमाव को तितर-बितर करने के लिए किया जा सकता है?
a. धारा 151
b. धारा 150
c. धारा 152
d. धारा 149
122. एक परिवाद प्रथम सूचना रिपोर्ट बन जाती है-
a. जब उसे पंजीकृत करने के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है
b. जब इसे बीएनएसएस की धारा 175(3) के तहत अन्वेषण के लिए पुलिस को भेजा जाता है
c. जब परिवादकर्ता का कथन बीएनएसएस की धारा 223 के तहत न्यायालय द्वारा अभिलिखित किया जाता है
d. जब परिवादकर्ता द्वारा प्रस्तुत साक्षियों के कथन बीएनएसएस की धारा 225 के तहत अभिलिखित किए जाते हैं
123. असंज्ञेय मामलों के अन्वेषण के संबंध में बीएनएसएस की धारा 174 के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?
a. कोई भी पुलिस अधिकारी किसी असंज्ञेय मामले का अन्वेषण उस मजिस्ट्रेट के आदेश के बिना नहीं करेगा जिसके पास ऐसे मामले की सुनवाई करने या मामले को विचारण के लिए सुपुर्द करने की शक्ति है।
b. ऐसा आदेश प्राप्त करने वाला कोई भी पुलिस अधिकारी अन्वेषण के संबंध में उन्हीं शक्तियों का प्रयोग कर सकता है, जिसमें बिना वारंट के गिरफ्तारी की शक्ति भी शामिल है, जैसा कि एक पुलिस स्टेशन का भारसाधक अधिकारी एक संज्ञेय मामले में प्रयोग कर सकता है।
c. जहां कोई मामला दो या दो से अधिक अपराधों से संबंधित है, जिनमें से कम से कम एक संज्ञेय है, तो मामले को संज्ञेय मामला माना जाएगा, भले ही अन्य अपराध असंज्ञेय हों।
d. किसी असंज्ञेय अपराध के घटित होने की सूचना प्राप्त होने पर, पुलिस स्टेशन का भारसाधक अधिकारी सूचना के सार को एक पुस्तक में ऐसे प्रारूप में अभिलिखित करेगा जैसा कि राज्य सरकार इस संदर्भ में विहित करती है।
124. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
a. एक मजिस्ट्रेट अन्वेषण को रोकने का आदेश दे सकता है
b. एक मजिस्ट्रेट धारा 175(3) बीएनएसएस के तहत अन्वेषण का आदेश दे सकता है, भले ही अपराध विशेष रूप से सत्र न्यायालय द्वारा विचारणीय हो
c. एक मजिस्ट्रेट धारा 225 बीएनएसएस के तहत अन्वेषण का आदेश दे सकता है, भले ही अपराध विशेष रूप से सत्र न्यायालय द्वारा विचारणीय हो
d. एक मजिस्ट्रेट धारा 175(3) बीएनएसएस के तहत अन्वेषण के लिए पारित आदेश को वापस ले सकता है
125. बीएनएसएस की धारा 176(1) के परन्तुक II के अनुसार बलात्संग के अपराध की पीड़िता के कथन की रिकॉर्डिंग के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।
I. जहां तक संभव हो ऐसा कथन एक महिला पुलिस अधिकारी द्वारा अभिलिखित किया जाएगा।
II. ऐसा कथन माता-पिता, संरक्षक या नजदीकी नातेदार या परिक्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता की उपस्थिति में अभिलिखित किया जाएगा।
III. ऐसा कथन पीड़िता के निवास स्थान पर या उसकी पसंद के स्थान पर अभिलिखित किया जाएगा।
IV. ऐसा कथन मोबाइल फोन सहित किसी भी ऑडियो-वीडियो इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भी अभिलिखित किया जा सकता है।
निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
a. I, II, III, IV
b. I, II, III
c. केवल I
d. I और II
126. बीएनएसएस की कौन सी धारा यह प्रावधान करती है कि यदि साक्ष्य पर्याप्त है तो पुलिस स्टेशन का भारसाधक अधिकारी अभियुक्त को न्यायिक मजिस्ट्रेट के पास भेज देगा?
a. धारा 193
b. धारा 190
c. धारा 192
d. धारा 191
127. एक अन्वेषण अधिकारी द्वारा केस डायरी को रखना-
a. निदेशक
b. विवेकाधीन
c. आज्ञापक
d. न तो (a) नहीं (b)
128. जहां व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है या गायब हो जाता है या महिला के साथ बलात्संग होता है, जबकि ऐसा व्यक्ति या महिला मजिस्ट्रेट द्वारा अधिकृत पुलिस की अभिरक्षा में है, पुलिस द्वारा की गई पूछताछ या अन्वेषण के अलावा अन्वेषण किया जाएगा-
a. जिला मजिस्ट्रेट द्वारा
b. न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा जिसके स्थानीय अधिकारिता के भीतर अपराध किया गया है
c. सत्र न्यायाधीश द्वारा
d. कार्यपालक मजिस्ट्रेट
129. बीएनएसएस की कौन सी धारा यह उपबंधित है कि प्रत्येक अपराध की परीक्षा और विचारण मामूली तौर पर उन न्यायालयों द्वारा किया जाएगी जिनकी स्थानीय अधिकारिता के भीतर अपराध कारित किया गया था?
a. धारा 198
b. धारा 197
c. धारा 199
d. धारा 200
130. X ने शहर P से Y का अपहरण कर लिया और Y को शहर M में रखा और वहां उसका पता चला। अपराध कहाँ विचारणीय है?
a. या तो शहर P शहर M में
b. केवल शहर P पर
c. केवल शहर M में
d. उच्च न्यायालय के आदेशानुसार
131. बीएसए को कितने भागों एवं अध्यायों में विभाजित किया गया है।
a. 2 भाग, 10 अध्याय
b. 4 भाग,12 अध्याय
c. 4 भाग, 10 अध्याय
d. 3 भाग, 12 अध्याय
132. बीएसए की किस धारा में कुछ पदों की परिभाषाएँ हैं?
a. धारा 2
b. धारा 3
c. धारा 4
d. धारा 5
133. बीएसए की कौन सी धारा 'साबित नहीं' हुआ को परिभाषित करती है?
a. धारा 2(1)(i)
b. धारा 2(1)(c)
c. धारा 2(1)(a)
d. धारा 2(1)(b)
134. न्यायालय के निरीक्षण हेतु प्रस्तुत किये गये 'दस्तावेज़' में शामिल हैं-
1. एक लिखित दस्तावेज़
2. एक व्यंग्यचित्र
3. एक इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल अभिलेख
4. पत्थर पर उत्कीर्ण एक शिलालेख
नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही उत्तर चुनें-
a. 1 और 4
b. 1,2 और 4
c. 1,2,3 और 4
d. 1,2 और 3
135. अनुचित साधनों से प्राप्त साक्ष्य है-
a. ग्राह्य नहीं है
b. ग्राह्य है, यदि सुसंगत हो
c. केवल न्यायालय के विवेक पर ग्राह्य
d. वैध नहीं है
136. साक्ष्य विधि में, 'तथ्य' का अर्थ है और इसमें शामिल है-
a. इंद्रियों द्वारा बोधगम्य कोई वस्तु
b. इंद्रियों द्वारा बोधगम्य वस्तुओं की अवस्था
c. कोई मानसिक दशा जिसका भान किसी व्यक्ति को हो।
d. उपरोक्त सभी
137. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है? बीएसए की धारा 3 के अनुसार, किसी भी वाद या कार्यवाही में साक्ष्य दिया जा सकता है-
a. प्रत्येक विवाद्यक तथ्य के अस्तित्व का
b. प्रत्येक विवाद्यक तथ्य के अनस्तित्व का
c. वे तथ्य जिन्हें साक्ष्य अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत सुसंगत घोषित किया गया है
d. वे तथ्य जो पक्षकारों को सुसंगत लगते हैं
138. बीएसए के निम्नलिखित धाराओं में से किस एक के तहत 'Res-Gestae' के सिद्धांत को प्रावधानित किया गया है?
a. धारा 5
b. धारा 4
c. धारा 6
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
139. बीएसए के तहत वे तथ्य अन्यथा सुसंगत नहीं हैं वे सुसंगत हैं
I. यदि वे महत्वपूर्ण हैं।
II. यदि वे किसी विवाद्यक या सुसंगत तथ्य से असंगत हैं।
III. यदि वे किसी विवाद्यक या सुसंगत तथ्य के अस्तित्व या गैर-अस्तित्व को अधि संभाव्य या अनधिसंभाव्य बनाते हैं।
नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही उत्तर चुनें-
a. I, II और III
b. केवल II
c. केवल I और II
d. केवल II और III
140. बीएसए की कौन-सी धारा न्यायालय को नुकसानी की राशि निर्धारित करने में सक्षम बनाती है?
a. धारा 9
b. धारा 11
c. धारा 12
d. धारा 10
141. 'X' पर जानबूझकर 'Y' की गोली चलाकर हत्या करने का विचारण किया गया। उसके आशय के संदर्भ में, अभियोजन पक्ष ने इस तथ्य को शामिल किया कि 'X' ने पहले एक अवसर पर 'Y' को गोली मारने का प्रयास किया था।
तथ्य सुसंगत है -
a. धारा 6 के अंतर्गत
b. धारा 11 के अंतर्गत
c. धारा 12 के अंतर्गत
d. धारा 15 के अंतर्गत
142. बीएसए के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन सा गलत है?
a. ऐसे मामले में जहां 'A' पर एक विशेष चोरी की हाथ घड़ी प्राप्त करने का आरोप है, यह जानते हुए कि वह चोरी हो गई है- यह तथ्य सुसंगत है कि उसी समय उसके पास चोरी की अन्य वस्तुएं भी थीं।
b. ऐसे मामले में जहां 'A' पर 'B' की जानबूझकर गोली मारकर हत्या करने का विचारण किया जाता है यह तथ्य सुसंगत है कि 'A' को लोगों की हत्या करने के आशय से उन पर गोली चलाने की आदत थी।
c. ऐसे मामले में जहां 'A' पर उसके कुत्ते द्वारा 'B' को काटे जाने से हुई क्षति के लिए क्षतिपूर्ति का वाद दायर किया गया है, 'A' जानता है कि कुत्ता क्रूर है-तथ्य यह है कि कुत्ते ने पहले 'X', 'Y' और 'Z' को काटा था, सुसंगत है।
d. ऐसे मामले में जहां 'A' पर 'B' की ख्याति को उपहानि कारित करने के आशय से एक लांछन प्रकाशित करके 'B' को बदनाम करने का आरोप लगाया गया है 'B' के संबंध में 'A' द्वारा पूर्ववर्ती प्रकाशनों का तथ्य, 'A' की ओर से 'B' के प्रति दुर्भावना दर्शित करते हैं सुसंगत है।
143. जहाज के कप्तान 'A' पर उसे भगाने का विचारण किया जाता है। यह दर्शित के लिए साक्ष्य दिए गए कि जहाज को उसके उचित मार्ग से बाहर ले जाया गया था। 'A' अपने कारबार के सामान्य अनुक्रम में उसके द्वारा रखी गई एक पुस्तक प्रस्तुत करता है जिसमें कथित तौर पर उसके द्वारा दिन-प्रतिदिन किये गये कार्यों को दिखाया गया है, जो यह दर्शित करता है कि जहाज को उसके उचित मार्ग से बाहर नहीं ले जाया गया था। निम्न में से कौन-सा सही है?
a. 'A' स्वीकृति की प्रकृति में कथनों को साबित कर सकता है। क्योंकि यदि 'A' मर गया था, तो यह बीएसए की धारा 26(b) के तहत ग्राह्य होगा।
b. 'A' कथनों को साबित नहीं कर सकता क्योंकि वे स्व-स्वीकृति हैं
c. 'A' कथनों को साबित नहीं कर सकता क्योंकि अभियुक्त के रूप में वह अपने बचाव में साक्षी नहीं हो सकता है
d. स्वीकृति की प्रकृति में 'A' कथनों को साबित कर सकता है। क्योंकि यदि 'A' मर गया था, तो यह बीएसए की धारा 26(a) के तहत ग्राह्य होगा
144. बीएसए की धारा 21 संबंधित है-
a. सिविल मामलों में स्वीकृति की सुसंगतता
b. दस्तावेजों की अन्तर्वस्तु के संबंध में मौखिक स्वीकृति की सुसंगतता
c. इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों की अन्तर्वस्तु के संबंध में मौखिक स्वीकृति की सुसंगतता
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
145. निम्नलिखित में से कौन सा एक अभियुक्त व्यक्ति द्वारा संस्वीकृति को असुसंगत बनाने के लिए धारा 22 के तहत एक आधार के रूप में उल्लिखित नहीं है?
a. उत्प्रेरणा
b. वचन
c. छल
d. धमकी
146. किस दशा में न्यायालय एक अभियुक्त के अपने तथा दूसरे व्यक्ति के विरुद्ध संस्वीकृति पर विचार कर सकता है?
a. यदि उन पर एक ही अपराध के लिए संयुक्त रूप से विचारण किया जाता है
b. यदि उन पर अलग-अलग अपराधों के लिए संयुक्त रूप से विचारण किया जाता है
c. यदि उन पर एक ही अपराध के लिए विचारण किया जाता है लेकिन संयुक्त रूप से नहीं
d. यदि उन पर अलग-अलग अपराधों के लिए विचारण किया जाता है, संयुक्त रूप से नहीं
147. मृत्युकालिक कथन व्यक्ति द्वारा किया गया कथन है-
a. केवल पुलिस अधिकारी के समक्ष
b. केवल डॉक्टर के समक्ष
c. उसकी मृत्यु के कारण के बारे में
d. उपरोक्त में से कोई नहीं।
148. बीएसए के तहत कारबार के अनुक्रम में की गई घोषणा ग्राह्य है-
a. धारा 26(c)
b. धारा 26(b)
c. धारा 26(d)
d. धारा 26(3)
149. एक वाद में साक्षी की परीक्षा और प्रति-परीक्षा के बाद वादपत्र को सक्षम क्षेत्राधिकार वाले न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए वापस कर दिया गया था। न्यायालय में कार्यवाही आरम्भ होने से पूर्व ही साक्षी की मौत हो गई। उनका कथन है-
a. धारा 28 के तहत प्राह्म
b. धारा 27 के तहत ग्राह्य
c. धारा 29 के तहत ग्राह्य
d. साक्ष्य में अग्राह्य
150. विशेषज्ञ की राय के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
a. किसी विशेषज्ञ की राय शायद ही कभी निश्चायक होती है।
b. जो तथ्य असुसंगत हैं वे तब सुसंगत हो जाते हैं जब वे विशेषज्ञों की राय का समर्थन करते हैं।
c. विशेषज्ञ की राय हमेशा न्यायाधीश पर बाध्यकारी होती है।
d. विशेषज्ञों के साक्ष्य, साक्ष्य का एक हिस्सा मात्र है।