
यूपी एपीओ मॉक टेस्ट-2
सामान्य ज्ञान
अंक: 150
समय: 2 घंटे
1. कटकरी जनजाति मुख्य रूप से किन राज्यों में पाई जाती है?
a. राजस्थान और हरियाणा
b. झारखंड और ओडिशा
c. उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश
d. महाराष्ट्र और गुजरात
2. Taurus मिसाइल किन देशों द्वारा संयुक्त रूप से विकसित की गई है?
a. रूस और चीन
b. म्यांमार और नेपाल
c. फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया
d. जर्मनी और स्वीडन
3. अंतरराष्ट्रीय स्वतंत्र प्रेस दिवस कब मनाया जाता है?
a. 1 मई
b. 3 मई
c. 22 मई
d. 11 मई
4. निम्नलिखित में से 15 अगस्त, 1947 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे?
a. जवाहरलाल नेहरू
b. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
c. जे.बी. कृपलानी
d. अबुल कलाम आजाद
5. 'सत्याग्रह' शब्द दिया गया था-
a. मगनलाल गाँधी द्वारा
b. महात्मा गाँधी द्वारा
c. माधवराव नारायण
d. बाजीराव II
6. रामकृष्ण परमहंस का मूल नाम था-
a. गौरांग महाप्रभु
b. गदाधर चट्टोपाध्याय
c. नरेन्द्रनाथ दत्त
d. निमाई पण्डित
7. निम्नलिखित में से किसे 'भारतीय अशान्ति के जनक' के रूप
a. ए. ओ. ह्यूम
b. दादाभाई नौरोजी
c. बाल गंगाधर तिलक
d. महात्मा गांधी
8. किस भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का शीर्ष गीत बना 'वंदे मातरम'-
a. चम्पारन
b. असहयोग आन्दोलन
c. सविनय अवज्ञा आन्दोलन
d. स्वदेशी आन्दोलन
9. किसने 1911 में प्राथमिक शिक्षा को निःशुल्क एवं अनिवार्य बनाने वाला विधेयक इम्पीरियल लेजिस्लेटिव कौंसिल में प्रस्तुत किया, जिसे 'प्राथमिक शिक्षा का मैग्नाकार्टा' कहा गया?
a. महात्मा गाँधी
b. गोपाल कृष्ण गोखले
c. चितरंजन दास
d. सुभाष चन्द्र बोस
10. द व्हील्स ऑफ हिस्ट्री (The wheels of History) नामक पुस्तक के लेखक कौन थे?
a. राजेन्द्र प्रसाद
b. सैय्यद अहमद खाँ
c. मंसूर आलम
d. राम मनोहर लोहियाा
11. किस उग्रवादी नेता ने उदारवादियों के सम्बन्ध में कहा था 'यदि हम साल में एक बार मेढकों की तरह टर्र टर्र करके चुप होते रहे तो हमें कभी अपने प्रयासों में सफलता नहीं मिलेगी'?
a. लाला लाजपत राय
b. विपिन चन्द्र पाल
c. बाल गंगाधर तिलक
d. इनमें से कोई नहीं
12. तुंग्या कृषि कहाँ की जाती है?
a. न्यूजीलैण्ड
b. जापान
c. म्यांमार
d. फिलीपींस
13. 'धर्म सभा' के संस्थापक थे-
a. राधाकान्त देव
b. देवेन्द्रनाथ टैगोर
c. केशवचन्द्र सेन
d. दयानन्द सरस्वती
14. शहतूश शाल बनाई जाती है-
a. हंगुल के बालों में
b. चिरु के बालों में
c. चिंकारा के बालों में
d. मेरिनों के बालों में
15. युवा बंगाल आन्दोलन के नेता कौन थे?
a. राजा राममोहन राय
b. देवेन्द्रनाथ टैगोर
c. हेनरी विवियन डेरोजियो
d. डेविड हेयर
16. रामागुण्डम सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन अवस्थित है-
a. आन्ध्र प्रदेश में
b. झारखण्ड में
c. मध्य प्रदेश में
d. कर्नाटक में
17. भारत में मसालों का सर्वाधिक उत्पादक है-
a. केरल
b. गुजरात
c. मध्य प्रदेश
d. आन्ध्र प्रदेश
18. 'स्टेथोस्कोप' का आविष्कार किसने किया?
a. जेनर ने
b. लेनेक ने
c. सेबीन ने
d. पाश्चर ने
19. पृथ्वी का जुड़वा बहन कहे जाने वाले गृह का नाम है-
a. शुक्र
b. बुध
c. प्लूटो
d. मंगल
20. उत्परिवर्तन का सिद्धान्त प्रतिपादित किया था-
a. हक्सले
b. डार्विन
c. डी. ब्रीज
d. लैमार्क
21. निम्नलिखित ज्वालामुखियों में से किसे 'भूमध्य सागर का प्रकाश स्तम्भ' कहा जाता है?
a. एटना
b. पेली
c. स्ट्राम्बोली
d. विसुवियस
22. आतिशबाजी में हरा रंग किसकी उपस्थिति के कारण होता है-
a. सोडियम
b. बेरियम
c. मैग्नीशियम
d. स्ट्रॉन्शियम
23. 'अगुलहास धारा' चलती है-
a. हिन्द महासागर में
b. प्रशान्त महासागर में
c. उत्तरी अटलांटिक महासागर में
d. दक्षिणी अटलांटिक महासागर में
24. 'कैण्डेला' मात्रक है-
a. ज्योति फ्लक्स
b. ज्योति तीव्रता
c. ज्योति दाब
d. ज्योति प्रभाव
25. जनगणना 2011 के आंकड़ों के अनुसार न्यूनतम जनसंख्या वाले जिले को बढ़ते हुए क्रम में सुनियोजित करें-
a. चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर
b. श्रावस्ती, महोबा, हमीरपुर, ललितपुर
c. महोबा, श्रावस्ती, चित्रकूट, ललितपुर
d. महोबा, चित्रकूट, हमीरपुर, श्रावस्ती
26. जनगणना 2011 के आंकड़ों के अनुसार न्यूनतम जनसंख्या वाला राज्य है-
a. मिजोरम
b. सिक्किम
c. अरुणाचल प्रदेश
d. गोवा
27. रडार के आविष्कारक थे-
a. जे. एच. टैसेल
b. पी.टी. फान्तबर्य
c. टेलर एवं यंग
d. गुटिनबर्ग
28. मैनोमीटर के द्वारा किसकी माप की जाती है?
a. वायुदाब
b. द्रवों का घनत्व
c. गैसों का दाब
d. सतह पर तेल का दबाव
29. प्रकृति में सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला कार्बनिक यौगिक है-
a. ग्लूकोज
b. माल्टोज
c. फ्रक्टोज
d. सेलुलोज
30. राज्य सभा का विघटन कौन कर सकता है?
a. राष्ट्रपति
b. उपराष्ट्रपति
c. लोक सभा का स्पीकर
d. कोई नहीं
31. लोकसभा के सदस्य के चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु है-
a. 30 वर्ष
b. 25 वर्ष
c. 35 वर्ष
d. 21 वर्ष
32. संविधान के अनुच्छेद 30 के अन्तर्गत अपने अधिकार के प्रयोग में किसी अल्पमत की शैक्षिक संस्था को निम्नलिखित अधिकार नहीं प्राप्त है-
a. शिक्षण का माध्यम निर्धारित करने का अधिकार
b. शिक्षक नियुक्त करने का अधिकार
c. पाठ्यक्रम निर्मित करने का अधिकार
d. प्रबन्ध समिति गठित करने का अधिकार
33. कथन (A): शिक्षा का अधिकार एक मौलिक अधिकार है।
कारण (R) : शिक्षा के अधिकार को मौलिक अधिकार बनाने से पूर्व हमारे संविधान में शिक्षा से सम्बन्धित कोई प्रावधान नहीं था।
कूट:
a. (A) और (R) दोनों सही है, परन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
b. (A) और (R) दोनों सही है, परन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
c. (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
d. (A) गलत है परंतु (R) सही है।
34. मानव गुर्दे में बनने वाली पथरी प्रायः बनी होती है-
a. कैल्सियम आक्जैलेट की
b. कैल्सियम सल्फेट
c. मैग्नीशियम सल्फेट की
d. कैल्सियम फॉस्फेट
35. निम्न में से कौन सा मौलिक कर्त्तव्य नहीं है?
a. सम्प्रभुता की रक्षा करना
b. देश की रक्षा करना
c. राष्ट्रगान का आदर करना
d. भारतीय संस्कृति का संवर्धन करना
36. निम्नलिखित में से कौन सा संगठन पशुपालन के संगठन से सम्बन्धित है-
a. अनु. 47
b. अनु. 48
c. अनु. 43-ए
d. अनु. 46
37. हाल ही में अमेरिका ने किस आतंकवादी संगठन को FTO और SDGT घोषित किया है?
a. जैश-ए-मोहम्मद
b. हिजबुल मुजाहिद्दीन
c. द रेजिस्टेंस फ्रंट
d. इंडियन मुजाहिद्दीन
38. हाल ही में किस अफ्रीकी देश को WHO ने ट्रेकोमा मुक्त घोषित किया है?
a. गाम्बिया
b. नाइजीरिया
c. सेनेगल
d. घाना
39. विश्व मौसम दिवस कब मनाया जाता है?
a. 23 मार्च
b. 24 मार्च
c. 23 अप्रैल
d. 24 अप्रैल
40. चावल की खेती के प्रथम साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुए हैं?
a. गंगा घाटी
b. जमुना घाटी
c. बेलन घाटी
d. हिमालय की घाटी
41. AK-203 राइफल किस देश की तकनीक पर आधारित है?
a. अमेरिका
b. इजराइल
c. रूस
d. फ्रांस
42. निम्नलिखित में से कौन-सी केरल की पारंपरिक प्रदर्शन कला है?
a. भरतनाट्यम
b. कुचिपुड़ी
c. कथकली
d. ओडिसी
43. प्रीमियर सुपर स्वच्छ लीग में निम्नलिखित में से कौन-से शहर शामिल हैं?
a. भोपाल, गोरखपुर, इंदौर
b. लखनऊ, अहमदाबाद, सूरत
c. इंदौर, सूरत, नवी मुंबई
d. अहमदाबाद, इंदौर, प्रयागराज
44. अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड (IChO) 2025 का आयोजन किस देश में हुआ था?
a. भारत
b. जापान
c. संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
d. सिंगापुर
45. निम्नलिखित में से किस देश की सीमा कैस्पियन सागर से नहीं मिलती है?
a. तुर्कमेनिस्तान
b. उज्बेकिस्तान
c. कजाकिस्तान
d. अजरबैजान
46. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. इसकी स्थापना 2 अक्टूबर, 1993 को की गई थी।
2. यह एक संविधिक निकाय है।
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर को चुनिए-
a. 1 और 2 दोनों
b. न तो 1 न ही 2
c. केवल 1
d. केवल 2
47. पेडोलॉजी अध्ययन है-
a. चट्टान का
b. रोग का
c. प्रदूषण का
d. मिट्टी का
48. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा सही सुमेलित है?
a. रेडॉक्स अभिक्रिया केवल अपचयन
b. विस्तीर्ण गुणधर्म घनत्व
c. गहन गुणधर्म आयतन
d. ब्रह्माण्ड की कुल ऊर्जा उष्मागतिकी का प्रथम नियम
49. किसने दिसम्बर, 1920 में नागपुर के वार्षिक कांग्रेस अधिवेशन में असहयोग आन्दोलन में संबद्ध प्रस्ताव रखा?
a. महादेव देसाई
b. सी. आर. दास
c. राजेन्द्र प्रसाद
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
50. निम्नलिखित में से किसने बर्लिन में 'भारतीय स्वतंत्रता समिति की स्थापना की थी?
a. राजा राम मोहन राय
b. बाबा गुरूदत्त सिंह
c. सुभाषचन्द्र बोस
d. लाला हरदयाल
विधि
51. पैरा 170 के अनुसार लोक अभियोजक मालखाने का कितने दिन पर निरीक्षण करेगा?
a. माहवारी
b. तिमाही
c. छमाही
d. वार्षिक
52. सब-इन्सपेक्टर के प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) की अवधि होती है?
a. 6 माह
b. 2 वर्ष
c. 1 वर्ष
d. 9 माह
53. पैरा 281 के अनुसार किसी असंज्ञेय अपराध के मामले में गिरफ्तारी का कोई वारण्ट किसी भी कारण से किसी भी पुलिस अधिकारी द्वारा कितने दिन से अधिक न रखा जाए?
a. 3 सप्ताह
b. 2 सप्ताह
c. 5 सप्ताह
d. 6 सप्ताह
54. निम्न में से कौन अधिकारी परिषद सहित गवर्नर द्वारा नियुक्त किए जाते हैं?
a. अधीक्षक और उससे उच्च पद के अधिकारी
b. पुलिस उपाधीक्षक से उच्च पद के अधिकारी
c. केवल पुलिस महानिदेशक
d. डी० आई० जी० और उससे उच्च पद के अधिकारी
55. पैरा-413 के अनुसार भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का एक रजिस्टर किस प्रारूप में प्रत्येक जिले में रखा जाएगा?
a. प्रारूप क्रमांक 412
b. प्रारूप क्रमांक- 413
c. प्रारूप क्रर्माक-414
d. प्रारूप क्रमांक-415
56. टी० ए० बिल का प्रारूप क्रमांक है?
a. 177
b. 250
c. 199
d. 210
57. एक्स रंगरूट चुना जाता है?
a. कांस्टेबिलों में से
b. हेड कां० में से
c. उप-निरीक्षकों में से
d. उपरोक्त सभी में
58. जेड कैडेट चुना जाता है?
a. उपनिरीक्षकों में से
b. हे० कां० में से
c. कांस्टेबिलों में से
d. उपरोक्त सभी
59. निरीक्षक या उससे निम्न पद के अधिकारी द्वारा त्यागपत्र देने की प्रक्रिया का उल्लेख पुलिस रेगुलेशन के किस पैरा में है?
a. पैरा 505
b. पैरा 502
c. पैरा 503
d. पैरा 504
60. पुलिस रेगुलेशन के पैरा 158 के अनुसार हवालात में प्रत्येक बंदी व्यक्ति के लिए फर्श (पृथ्वी तल) की कितने वर्ग फीट जगह निर्धारित की गयी है?
a. 48 वर्ग फीट
b. 72 वर्ग फीट
c. 36 वर्ग फीट
d. 54 वर्ग फीट
61. धारा 2ए के अंतर्गत उस दिनाँक के ठीक पूर्व तैनात व्यक्ति को अगर नहीं बनना हो “पुलिस बल” का सदस्य, तो उसे क्या करना होगा?
a. किसी नोटिस की आवश्यकता नहीं।
b. महानिदेशक, नागरिक उड्डयन, उत्तर प्रदेश को उस दिनाँक से 30 दिन की अवधि के भीतर लिखित सूचन देना होगा।
c. तत्काल अस्थायी सेवा से हट जाना होगा।
d. उसे सेवा-अपवाद के लिए आवेदन करना होगा।
62. राज्य सरकार में अधीक्षण निहित होगा, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 2
b. धारा 3
c. धारा 4
d. धारा 5
63. पुलिस अधिनियम में मजिस्ट्रेट शब्द के अंतर्गत कौन-कौन आते हैं?
a. जिस्ट्रेट की सब या किन्हीं शक्तियों का प्रयोग करने वाले साधारण पुलिस जिले के सब व्यक्ति आते हैं
b. वह अधिकारी जो न्यायिक शक्तियाँ प्रयोग करता है
c. वह मुख्य अधिकारी जिस पर जिले के कार्यपालिक प्रशासन का भार है
d. उपमंडल अधिकारी को
64. “पद" नागरिक उड्डयन कार्मिक कब जोड़ा गया?
a. 2021
b. 2005
c. 2010
d. 2001
65. प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाला व्यक्ति किसकी शक्तियों, कृत्यों और विशेषाधिकारों से सुसज्जित होता है?
a. मजिस्ट्रेट
b. राज्यपाल
c. पुलिस अधिकारी
d. गृह सचिव
66. संघ लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?
a. प्रधानमंत्री
b. राष्ट्रपति
c. लोकसभा अध्यक्ष
d. प्रधानमंत्री एवं उपराष्ट्रपति की समिति
67. निम्नलिखित में से क्या एक संवैधानिक निकाय नहीं है?
a. चुनाव आयोग
b. वस्तु एवं सेवाकर परिषद्
c. नीति आयोग
d. अंतर्राज्यीय परिषद्
68. उद्देशिका को किस संशोधन द्वारा संशोधित किया गया था?
a. 44वें संशोधन
b. 42 वें संशोधन
c. 39 वें संशोधन
d. इनमें से कोई नही
69. राजीव कुमार गुप्ता व अन्य बनाम भारत संघ व अन्य, ए.आई. आर. 2016 एस.सी. 3228 राज्य सेवा में किसके लिए आरक्षण से संबंधित है-
a. महिलाओं के लिए
b. अशक्त (दिव्यांग) व्यक्तियों के लिए
c. अन्य पिछड़े वर्ग के लिए
d. अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लिए
70. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद नागरिकों को भारत के राज्यक्षेत्र के किसी भाग में निवास करने और बस जाने के अधिकार की गारंटी प्रदान करता है?
a. अनुच्छेद 19 (1)(क)
b. अनुच्छेद 19(1)(छ)
c. अनुच्छेद 19 (1)(घ)
d. अनुच्छेद 19(1)(ङ)
71. संविधान में दलबदल विरोधी प्रावधान किस संविधान संशोधन द्वारा लागू किया गया था-
a. 52वाँ संशोधन
b. 51वाँ संशोधन
c. 53वाँ संशोधन
d. 54वाँ संशोधन
72. वित्तीय आपातकाल की घोषणा के बाद यह संसद की स्वीकृति के बिना कितने दिनों तक प्रवर्तित रह सकता है-
a. चार माह
b. दो माह
c. तीन माह
d. एक माह
73. संविधान के अनुच्छेद 352 के अंतर्गत आपातकाल के दौरान भी किन मूल अधिकारों को निलंबित नहीं किया जा सकता-
a. प्राण और दैहिक स्वतंत्रता का अधिकार
b. समता का अधिकार
c. वाक् एवं अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार
d. संवैधानिक उपचारों का अधिकार
74. भारत के संविधान में आपातकाल सम्बन्धी प्रावधान किस संविधान से प्राप्त किया गया था ?
a. फ्रांस के संविधान से
b. जापान के संविधान से
c. इंग्लैंड के संविधान से
d. जर्मनी के संविधान से
75. भारतीय संविधान के तहत भ्रमण का अधिकार से सम्बन्धित है-
a. रेशम के. फारूख बनाम कर्नाटक राज्य (2022)
b. रूकमणि मादेगोवड़ा बनाम निर्वाचन आयोग (2022)
c. बबिता गुप्ता बनाम बिहार राज्य (2022)
d. अनुराग पद्मेश बनाम बैंक ऑफ इण्डिया (2022)
76. 'A' ने 'B' को एक पेन ड्राइव दी जिसके बारे में उसे पता था कि इसमें ऐसी फाइलें हैं जो वायरस से संक्रमित थीं। 'A' ने 'B' को इसकी सूचना नहीं दी। 'B' ने पेन ड्राइव को अपने कंप्यूटर में डाला और फाइलें खोलीं। उनका कंप्यूटर वायरस से संक्रमित हो गया था और उस पर मौजूद अधिकांश फाइलें खो गईं थीं। निम्नलिखित में से किस अपराध के लिए 'A' को दोषी ठहराया जा सकता है?
a. आपराधिक न्यासभंग
b. आपराधिक अतिचार
c. रिष्टि
d. छल
77. बीएनएस की किस धारा में आपराधिक अतिचार को परिभाषित किया गया है?
a. धारा 329
b. धारा 330
c. धारा 331
d. धारा 332
78. 'बी', 'ए' की अनुमति के बिना, 'ए' को उसकी सफलता पर बधाई देने के लिए उसके गृह में प्रवेश करता है। 'बी' ने कौन सा अपराध किया था?
a. आपराधिक अतिचार
b. गृह अतिचार
c. रिष्टि
d. इनमें से कोई नहीं
79.मत्तता की हालत में किसी लोक स्थान में प्रवेश करने और अन्य व्यक्तियों को क्षोभ कारित करने वाले व्यक्ति को कारावास की अधिकतम कितनी अवधि तक का दण्ड दिया जा सकता है।
a. 24 घंटे
b. 48 घंटे
c. 7 दिन
d. एक महीना
80. मानहानि का अपराध क्षति पहुंचाने से संबंधित है।
a. किसी व्यक्ति का समूह
b. किसी व्यक्ति की संपत्ति
c. किसी व्यक्ति का परिवार
d. किसी व्यक्ति की ख्याति
81. निम्नलिखित में से कौन सा कथन मानहानिकारक नहीं है?
a. 'ए' एक महिला 'बी' के बारे में कहती है कि वह जहां भी जाती है वहां उसका स्थान सर्वोपरि है।
b. 'ए' ने सदोष कैप्शन 'गुंडा' के साथ एक तस्वीर प्रकाशित की।
c. 'ए' कहता है, 'मुझे आश्चर्य नहीं है कि 'बी' की किताब मूर्खतापूर्ण है क्योंकि वह एक स्वतंत्र व्यक्ति है'।
d. पुलिस अन्वेषण के दौरान 'ए' कहता है, 'बी' 'डी' की हत्या में शामिल हो सकता है क्योंकि वे दोनों कट्टर दुश्मन थे।
82. 'X', एक नियोक्ता अपने कर्मचारियों के वेतन से यह कहकर एक निश्चित प्रतिशत काट लेता है कि यह भविष्य निधि में उनका योगदान है, लेकिन इसे निधि में जमा करने में विफल रहता है, 'X' दायी है-
a. आपराधिक न्यासभंग
b. आपराधिक दुर्विनियोग
c. चोरी
d. छल
83. निवास गृह, यातायात के साधन या पूजा स्थल आदि में चोरी के लिए दण्ड का प्रावधान है-
a. धारा 304
b. धारा 305
c. धारा 306
d. धारा 307
84. किसी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के विमर्शित आशय से शब्द उच्चारित करना आदि दंडनीय है-
a. धारा 301
b. धारा 297
c. धारा 302
d. धारा 298
85. बीएनएस का अध्याय XVII किन अपराधों से संबंधित है?
a. संपत्ति के विरुद्ध
b. मानव शरीर के विरुद्ध
c. महिलाओं के विरुद्ध
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
86. बीएनएस की कौन-सी धारा जमानतपत्र या बंधपत्र पर छोड़े गए व्यक्ति द्वारा न्यायालय में हाजिर न होने में असफलता पर दण्ड का प्रावधान करती है?
a. धारा 267
b. धारा 268
c. धारा 269
d. धारा 266
87. बीएनएस का कौन-सा अध्याय लोक स्वास्थ्य, क्षेम, सुविधा, शिष्टता और सदाचार को प्रभावित करने वाले अपराधों से संबंधित प्रावधान दिया गया है?
a. अध्याय XIII
b. अध्याय XIV
c. अध्याय XV
d. अध्याय XVI
88. बीएनएस का कौन-सा अध्याय लोक सेवकों के विधिक अधिकार की अवमानना का प्रावधान करता है?
a. अध्याय VIII
b. अध्याय IX
c. अध्याय XIII
d. अध्याय X
89. कौन-सी धारा यह प्रावधान करती है कि विधि विरुद्ध जमाव का प्रत्येक सदस्य सामान्य उद्देश्य के अग्रसरण में किए गए अपराध का दोषी होगा?
a. धारा 190 बीएनएस
b. धारा 191 बीएनएस
c. धारा 193 बीएनएस
d. धारा 194 बीएनएस
90. बल्वे का अर्थ है किसी विधिविरुद्ध जमाव या उसके किसी सदस्य द्वारा ऐसे जमाव के सामान्य उद्देश्य के अग्रसरण में बल या हिंसा का उपयोग, जैसा कि-
a. बीएनएस की धारा 190
b. बीएनएस की धारा 192
c. बीएनएस की धारा 191
d. बीएनएस की धारा 193
91. 'A' किसी महिला की सम्मति के बिना जानबूझकर उसका घूंघट हटा देता है, यह जानते हुए कि इससे उसको क्षति पहुंच सकती है, भय हो सकता है या क्षोभ कारित हो सकता है। 'A' दोषी है-
a. छेड़छाड़
b. बल
c. आपराधिक बल
d. हमला
92. जो कोई किसी व्यक्ति पर अम्ल फेंकता है या फेंकने का प्रयत्न करता है या किसी व्यक्ति को अम्ल पिलाने का प्रयत्न करता है, या किसी अन्य साधन का प्रयोग करने का प्रयत्न करता है, स्थायी या आंशिक क्षति या विद्रुपित करने या जलाने या विकलांग करने या विकृत करने के आशय से उस व्यक्ति पर मूत्रत्याग या विकलांगता या घोर उपहति कारित करने के लिए दंडित किया जाएगा-
a. कारावास जो सात वर्ष से कम नहीं होगा लेकिन जिसे आजीवन कारावास और जुर्माने तक विस्तारित किया जा सकता है।
b. कारावास जो दस वर्ष से कम नहीं होगा लेकिन जिसे आजीवन कारावास और जुर्माने तक विस्तारित किया जा सकता है।
c. कारावास जो पांच वर्ष से कम नहीं होगा लेकिन जिसे सात वर्ष तक विस्तारित किया जा सकता है और जुर्माना
d. मृत्यु, या कारावास जो दस वर्ष से कम नहीं होगा, लेकिन जिसे आजीवन कारावास और जुर्माने तक विस्तारित किया जा सकता है।
93. जो कोई किसी व्यक्ति को स्वेच्छया ऐसे बाधा डालता है कि उस व्यक्ति को जिसमें उस व्यक्ति को जाने का अधिकार है जाने से निवारित कर दे वह करता है-
a. सदोष परिरोध
b. बल
c. सदोष अवरोध
d. मानहानि
94. 'B' ने एक तेज धार वाले हथियार का उपयोग करके 'A' पर हमला किया, जिसके परिणामस्वरूप 'A' के दाहिने कंधे में 6 सेमी लंबी और 1/2 सेमी गहरी चोट लगी। 'B' पर निम्नलिखित दंडनीय अपराध के लिए आरोप लगाया जा सकता है-
a. धारा 119 बीएनएस
b. धारा 120 बीएनएस
c. धारा 118 बीएनएस
d. धारा 121 बीएनएस
95. आतंकवादी कृत्य करने पर क्या दण्ड दिया है यदि ऐसे अपराध के परिणामस्वरूप किसी व्यक्ति की मृत्यु कारित हो जाती है?
a. मृत्यु, आजीवन कारावास और जुर्माना।
b. मृत्यु, आजीवन कारावास या कारावास जिसे 10 वर्ष तक विस्तारित किया जा सकता है और जुर्माना।
c. आजीवन कारावास या कारावास जिसे 10 वर्ष तक विस्तारित किया जा सकता है और जुर्माना।
d. आजीवन कारावास या कारावास जिसे सात वर्ष तक विस्तारित किया जा सकता है और जुर्माना
96. संगठित अपराध करने वाले किसी व्यक्ति को शासयपूर्वह संश्रय देने या छुपाने पर क्या दण्ड दिया है?
a. कारावास जो पांच वर्ष से कम नहीं होगा लेकिन जिसे शेष जीवन तक विस्तारित किया जा सकता है और जुर्माना जो दस लाख रुपये से कम नहीं होगा।
b. कारावास जो सात वर्ष से कम नहीं होगा लेकिन जिसे शेष जीवन तक विस्तारित किया जा सकता है और जुर्माना जो पांच लाख रुपये से कम नहीं होगा।
c. कारावास जो पांच वर्ष से कम नहीं होगा लेकिन जिसे शेष जीवन तक विस्तारित किया जा सकता है और जुर्माना जो पांच लाख रुपये से कम नहीं होगा।
d. कारावास जो तीन वर्ष से कम नहीं होगा लेकिन जिसे शेष जीवन तक विस्तारित किया जा सकता है और जुर्माना जो पांच लाख रुपये से कम नहीं होगा।
97. आपराधिक मानववध करने के प्रयत्न के लिए क्या दण्ड का प्रावधान है, जहां ऐसे कृत्य से उपहति कारित हुई है?
a. कारावास जिसे 10 वर्ष तक विस्तारित किया जा सकता है और जुर्माना।
b. कारावास जिसे 7 वर्ष तक विस्तारित किया जा सकता है या जुर्माना या दोनों
c. केवल 1 लाख रुपये तक का जुर्माना।
d. कारावास जिसे 7 वर्ष तक विस्तारित किया जा सकता है और जुर्माना।
98. बीएनएसएस की कौन-सी धारा में हस्तांतरित द्वेष के सिद्धांत का समावेश है?
a. धारा 102
b. धारा 103
c. धारा 104
d. धारा 105
99. बीएनएस की कौन-सी धारा प्रवंचनापूर्ण साधनों आदि का प्रयोग करके मैथुन करने पर दंड का प्रावधान करती है?
a. धारा 69
b. धारा 68
c. धारा 71
d. धारा 70
100. किसी अन्य अपराध के आपराधिक षड्यंत्र रचने के लिए संहिता के तहत निर्धारित दण्ड क्या है, जिसमें मृत्यु, आजीवन कारावास या दो दो वर्ष या उससे अधिक की अवधि के लिए कठोर कारावास का दण्ड दिया जा सकता है?
a. एक वर्ष से अधिक का कारावास या जुर्माना या दोनों
b. छह माह से अधिक का कारावास या जुर्माना या दोनों
c. छह माह से अधिक का कारावास और जुर्माना
d. इनमें से कोई नहीं
101. अन्वेषण के दौरान बीएनएसएस की धारा 181 के तहत किसी भी व्यक्ति द्वारा पुलिस अधिकारी से किया कोई भी कथन –
a. इसे करने वाले व्यक्ति द्वारा हस्ताक्षरित होना चाहिए
b. इसे बनाने वाले व्यक्ति द्वारा हस्ताक्षरित नहीं होना चाहिए
c. दो साक्षियों द्वारा हस्ताक्षरित होना चाहिए
d. कथन करने वाले व्यक्ति या साक्षी द्वारा हस्ताक्षरित किया जा सकता है
102. बीएनएसएस की धारा 183(6)(b) के तहत मजिस्ट्रेट द्वारा अभिलिखित किए गए किसी व्यक्ति के कथन को मुख्य परीक्षा के बदले में एक कथन के रूप में लिया जा सकता है, जहां व्यक्ति किसी मामले में पीड़ित है-
a. अपहरण के अपराध के लिए दंडनीय है और पीड़ित मानसिक रूप से विकलांग है
b. घोर उपहति के अपराध के लिए दंडनीय है और पीड़ित शारीरिक रूप से अक्षम है
c. पीछा करने के अपराध के लिए दंडनीय है और पीडित अस्थायी रूप से शारीरिक रूप से अक्षम है
d. दृश्यरतिकता के अपराध के लिए दंडनीय
103. बीएनएसएस की कौन सी धारा अन्वेषण के दौरान पुलिस अधिकारी द्वारा तलाशी का प्रावधान करती है?
a. धारा 184
b. धारा 185
c. धारा 186
d. धारा 187
104. पुलिस रिपोर्ट बीएनएसएस की किस धारा के तहत एक पुलिस अधिकारी द्वारा मजिस्ट्रेट को भेजी गई रिपोर्ट है?
a. 193
b. 194
c. 195
d. 196
105. धारा 193(3) में प्रावधान है कि जब अन्वेषण पूरी हो जाएगी, तो पुलिस थाने का भारसाधक अधिकारी अपराध का संज्ञान लेने के लिए सशक्त मजिस्ट्रेट को अग्रेषित करेगा।
a. राज्य सरकार द्वारा विहित प्रपत्र में एक रिपोर्ट
b. इलेक्ट्रॉनिक संसूचना के रूप में एक रिपोर्ट
c. (a) और (b) दोनों
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
106. सिडनी में एक भारतीय नागरिक ने ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की हत्या कर दी और फरार हो गया। वह भारतीय पुलिस को मुंबई में मिला। उस पर (केंद्र सरकार की पूर्व मंजूरी से) हो सकता है-
a. वह भारत के विदेश मंत्रालय द्वारा विहित स्थान पर अभियोजित किया जा सकता है।
b. वह केवल राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में अभियोजित किया जा सकता है।
c. केवल मुंबई में अभियोजित किया जा सकता है।
d. ऑस्ट्रेलियाई सरकार के अनुरोध पर किसी भी स्थान पर अभियोजित किया जा सकता है।
107. सही कथन को चिन्हित करें धारा 227 के अंतर्गत –
a. समन या वारंट इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भी जारी किए जा सकते हैं
b. समन केवल इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से ही जारी किया जा सकता है
c. वारंट केवल इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से ही जारी किए जा सकते हैं
d. उनमें से कोई भी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से जारी नहीं किया जा सकता है
108. आरोप में कोई दोष-
a. को किसी भी स्थिति में संशोधन करके ठीक किया जा सकता है
b. यदि ऐसे संशोधनों से अभियुक्त पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना हो तो इसे ठीक नहीं किया जा सकता
c. इसमें संशोधन करके इसे ठीक किया जा सकता है, भले ही इससे अभियुक्त को पूर्वाग्रह हो
d. यदि इस तरह के संशोधन से अभियुक्त पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है तो इसे पुनः विचारण के निदेश के साथ संशोधित करके ठीक किया जा सकता है
109. बीएनएसएस का कौन सा अध्याय मजिस्ट्रेट द्वारा समन मामलों के विचारण से संबंधित है?
a. अध्याय XXII
b. अध्याय XXI
c. अध्याय XXIII
d. अध्याय XXIV
110. परिवाद वापस लेने का परिणाम यह होगा-
a. उन मामलों में अभियुक्तों को दोषमुक्त करना जहां अभी तक आरोप विरचित नहीं किया गया है
b. उन मामलों में अभियुक्तों को दोषमुक्त करना जहां आरोप पहले ही विरचित हो चुके हैं
c. अभियुक्त को दोषमुक्त करना, भले ही आरोप विरचित किया गया हो या नहीं
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
111. प्ली बार्गेनिंग में न्यायालय द्वारा मामले के निस्तारण की दशा में जहां न्यायालय को पता चलता है कि कोई न्यूनतम दण्ड प्रदान नहीं की गई है और अभियुक्त प्रथम अपराधी है और उसे अतीत में किसी भी अपराध के लिए दोषसिद्ध नहीं ठहराया गया है, तो न्यायालय अभियुक्त को दण्ड दे सकती है-
a. ऐसे दण्ड का आधा दण्ड
b. ऐसा दण्ड का एक-चौथाई प्रावधान या अधिकतम विस्तारित
c. दण्ड का छठा हिस्सा प्रदान किया गया या अधिकतम विस्तारित किया जा सकता है
d. न्यायालय के विवेक के अनुसार
112. कौन सी धारा राज्य सरकार या केंद्र सरकार को कतिपय व्यक्तियों को धारा 302 के प्रवर्तन से अपवर्जित करने की शक्ति प्रावधानित करती है?
a. धारा 303
b. धारा 305
c. धारा 304
d. धारा 306
113. निम्नलिखित में से कौन सी धारा 'autre-fais acquit' और 'Autrefois Convict' के सिद्धांत पर आधारित है?
a. बीएनएसएस की धारा 342
b. बीएनएसएस की धारा 340
c. बीएनएसएस की धारा 337
d. बीएनएसएस की धारा 343
114. बीएनएसएस की धारा 337 के लागू होने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा गलत है?
a. उसी अपराध के लिए अभियुक्त पर पूर्व में भी विचारण चला हो।
b. अभियुक्त को उसी अपराध के लिए पूर्ववर्ती विचारण में दोषमुक्त कर दिया गया हो।
c. पूर्ववर्ती कार्यवाही उसी अपराध के लिए हुई हो।
d. यह आवश्यक नहीं है कि विचारण करने वाला न्यायालय मामले का विचारण करने में सक्षम थी या नहीं।
115. किसी सह-अपराधी को क्षमादान के संबंध में धारा 343(2) बीएनएसएस में विहित प्रावधान कारावास से दंडनीय किसी भी अपराध पर लागू होते हैं, जिसे कठोर दण्ड के साथ... तक विस्तारित जा सकता है।
a. 2 वर्ष
b. 3 वर्ष
c. 5 वर्ष
d. 7 वर्ष
116. जब किसी अभियुक्त व्यक्ति को बीएनएसएस की धारा 343 के तहत क्षमा कर दिया जाता है, तो वह-
a. अभियोजन पक्ष का साक्षी बन जाता है।
b. एक साधारण साक्षी बन जाता है।
c. पहले विचारण न्यायालय में साक्षी के रूप में परीक्षा की जानी चाहिए
d. प्रतिरक्षा के लिए साक्षी बन जाता है।
117. जब जाँच या विचारण बीएनएस की धारा 64, 65, 66, 67, 68, 70, 71 के तहत किए गए अपराध से संबंधित है, तो जाँच या विचारण किस अवधि के भीतर पूर्ण किया जाएगा-
a. आरोप-पत्र दाखिल होने के 4 सप्ताह बाद
b. आरोप पत्र दाखिल होने के 8 सप्ताह बाद
c. आरोप पत्र दाखिल होने के 2 मास बाद
d. आरोप पत्र दाखिल होने के 4 मास बाद
118. बीएनएसएस की कौन सी धारा यह प्रावधान करती है कि कोई भी न्यायालय निर्णय पर हस्ताक्षर होने के बाद उसे परिवर्तित नहीं करेगी?
a. धारा 402
b. धारा 401
c. धारा 403
d. धारा 404
119. एक न्यायालय, जब उसने किसी मामले का निस्तारण करने वाले अपने निर्णय या अंतिम आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया हो, तो वह ऐसा कर सकता है-
a. लिपिकीय या अंकगणितीय त्रुटि को ठीक करें
b. विधिक निष्कर्षों को परिवर्तित
c. निर्णय के निष्कर्षों की समीक्षा करें
d. अनुपात में परिवर्तन या समीक्षा करें
120. बीएनएसएस की कौन सी धारा उच्च न्यायालय को दण्डादेश की पुष्टि करने या दोषसिद्धि को रद्द करने की शक्ति उपबंधित करती है?
a. धारा 408
b. धारा 407
c. धारा 410
d. धारा 409
121. निचली न्यायालय द्वारा मृत्यु दण्डादेश की –
a. उच्च न्यायालय द्वारा पुष्टि की जानी चाहिए।
b. सुप्रीम कोर्ट द्वारा पुष्टि की जानी चाहिए।
c. राष्ट्रपति द्वारा पुष्टि की जानी चाहिए।
d. सक्रिय है यदि उच्च न्यायालयों में कोई अपील नहीं की जाती है।
122. धारा 472 के अंतर्गत दया याचिका प्रारंभ में राज्यपाल को प्रस्तुत की जा सकेगी और उसके अस्वीकार या निस्तारण के पश्चात याचिका निम्नलिखित अवधि के भीतर राष्ट्रपति को प्रस्तुत की जाएगी –
a. ऐसी याचिका की अस्वीकृति या निस्तारण की तिथि से तीस दिन
b. ऐसी याचिका की अस्वीकृति या निस्तारण की तिथि से साठ दिन
c. ऐसी याचिका की अस्वीकृति या निस्तारण की तिथि से पंद्रह दिन
d. ऐसी याचिका की अस्वीकृति या निस्तारण की तिथि से पैंतालीस दिन
123. धारा 480 बीएनएसएस के तहत अजमानतीय अपराध के मामले में मजिस्ट्रेट अपने समक्ष हाजिर किए गए व्यक्ति को जमानत पर छोड़ सकता है-
a. यदि अपराध 10 वर्ष तक के कारावास से दंडनीय है।
b. यदि व्यक्ति मृत्यु या आजीवन कारावास से दंडनीय अपराध का दोषी प्रतीत नहीं होता है।
c. यदि व्यक्ति को पहले किसी संज्ञेय अपराध के लिए दोषसिद्ध नहीं किया गया है, जिसमें मृत्युदण्ड या आजीवन कारावास या 7 वर्ष या उससे अधिक का कारावास हो सकता है।
d. ये सभी।
124. बीएनएसएस का कौन सा अध्याय संपत्ति के व्ययन से संबंधित प्रावधानों का उपबंध करता है?
a. अध्याय XXXIII
b. अध्याय XXIX
c. अध्याय XXXVI
d. अध्याय XXX
125. बीएनएसएस की धारा 6 प्रावधान करती है-
a. प्रादेशिक अधिकारिता
b. दण्ड न्यायालयों के वर्ग
c. दण्ड न्यायालय के अधिकारिता
d. मजिस्ट्रेट की शक्ति
126. सत्र न्यायालय में न्यायाधीशों की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है-
a. जिला न्यायाधीश
b. विधि मंत्री
c. उच्चतम न्यायालय
d. उच्च न्यायालय
127. सामान्य परिकल्पना के संदर्भ में किसी षडयंत्रकारी द्वारा कही या की गई बातें बीएसए की किस धारा के तहत एक सुसंगत तथ्य है?
a. धारा 10
b. धारा 11
c. धारा 8
d. धारा 12
128. 'A' और 'B' पर एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत देने के षड्यंत्र के लिए अभियोजित किया गया। 'A' पुलिस स्टेशन आया और इंस्पेक्टर को करेंसी नोटों का पैकेट दिया। उसने इंस्पेक्टर को बताया कि 'B' ने उसके विरुद्ध मामले को रफा- दफा करने के एवज में पैसे भेजे थे। पैसे की पेशकश और 'A' द्वारा किया गया कथन किसके विरुद्ध सुसंगत थे-
a. केवल 'A'
b. केवल 'B'
c. 'A' और 'B' दोनों
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
129. बीएसए में निम्नलिखित में से कौन-सी धारा स्वीकृति को परिभाषित करती है?
a. धारा 16
b. धारा 17
c. धारा 15
d. धारा 18
130. स्वीकृति-
a. लिखित रूप में होनी चाहिए
b. मौखिक होनी चाहिए
c. मौखिक, लिखित या इलेक्ट्रॉनिक रूप में हो सकती है
d. मौखिक और लिखित दोनों तरह से होनी चाहिए
131. नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके गलत कथन चुनें-
1. बीएसए मध्यस्थता कार्यवाही पर लागू नहीं होता है।
2. बीएसए साक्ष्य अभिलिखित करने के लिए न्यायालय द्वारा नियुक्त आयुक्त के समक्ष कार्यवाही पर लागू नहीं होता है।
3. बीएसए न्यायालयों में प्रस्तुत शपथपत्रों पर लागू होता है।
4. बीएसए सभी प्रकार की सैन्य न्यायालयों के समक्ष आयोजित न्यायिक कार्यवाही पर लागू होता है
a. 2 और 3 गलत हैं
b. 2, 3 और 4 गलत हैं
c. 1 और 3 गलत है
d. उपरोक्त में से कोई भी गलत नहीं है
132. धारा 2(1)(d) का कौन सा उदाहरण बीएसए में नया पेश किया गया है?
a. स्पष्टीकरण (vi)
b. स्पष्टीकरण (v)
c. स्पष्टीकरण (v) और (vi)
d. कोई नया स्पष्टीकरण नहीं जोड़ा गया है
133. निम्नलिखित में से कौन-सा इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख एक दस्तावेज़ है?
a. ईमेल, सर्वर लॉग, कंप्यूटर, लैपटॉप या स्मार्टफोन पर दस्तावेज़
b. संदेश, वेबसाइट
c. स्थानीय साक्ष्य और ध्वनि मेल संदेश
d. उपरोक्त सभी
134. 'A' पर 'B' की हत्या करने के आशय से डंडे से पीटकर हत्या करने का वाद चलाया जाता है। 'A' के विचारण में निम्नलिखित में से कौन-सा विवाद्यक तथ्य नहीं है?
a. 'A' ने 'B' को डंडे से पीटा
b. 'A' की 'C' के साथ बातचीत
c. 'A' की डंडे से पिटाई के कारण 'B' की मृत्यु हो गई।
d. 'A' का आशय 'B' की मृत्यु कारित करने का था।
135. शिनाख्त परीक्षण परेड के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?
a. यह मौलिक साक्ष्य है।
b. अभियुक्त को साक्षी पहले से नहीं जानता होना चाहिए
c. इससे जांच एजेंसी को यह जानने में मदद मिलती है कि जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है।
d. इसे अभियुक्त की गिरफ्तारी के तुरंत बाद आयोजित किया जाना चाहिए।
136. 'B' ने 'A' पर 'B' को कपटपूर्वक से यह दर्शित करने के लिए वाद दायर किया कि 'C' दिवालिया नहीं है, जिससे 'B' को, 'C' पर भरोसा करने के लिए प्रेरित किया गया, जो दिवालिया था, उसे नुकसान उठाना पड़ा। तथ्य यह है कि, उस समय जब 'A' ने 'C' को गैर दिवालिया के रूप में दर्शाया था, 'C' को उसके पड़ोसियों और उसके साथ काम करने वाले व्यक्तियों द्वारा गैर दिवालिया माना जाता था।
a. सुसंगत तथ्य यह दर्शाता है कि 'A' ने सद्भावना में उद्घोषित किया है
b. सुसंगत तथ्य यह दर्शाता है कि 'A' ने दुर्भावना से उद्घोषित किया है
c. असुसंगत तथ्य
d. विवाद्यक तथ्य
137. बीएसए में संस्वीकृति को परिभाषित किया गया है-
a. धारा 19
b. धारा 20
c. धारा 21
d. इनमें से कोई नहीं
138. एक अभियुक्त की संस्वीकृति अन्य सह-अभियुक्तों के विरुद्ध ग्राह्य है-
a. बीएसए की धारा 30 के तहत
b. बीएसए की धारा 29 के तहत
c. बीएसए की धारा 24 के तहत
d. बीएसए की धारा 25 के तहत
139. 'A', 'B' पर उसकी एक गाय चुराने का अभियोग लगाता है। 'B' को दोषी ठहराया गया है। 'A' बाद में उस गाय के लिए 'C' पर वाद दायर करता है जिसे 'B' ने अपनी सजा से पहले उसे बेच दिया था। 'B' के विरुद्ध निर्णय है-
a. 'A' और 'C' के बीच सुसंगत
b. 'A' और 'C' के बीच असुसंगत
c. क्षेत्राधिकार के बिना है
d. 'C' के विरुद्ध निश्चायक सबूत है
140. बीएसए की धारा 37 के तहत निम्नलिखित में से कौन-सा निर्णय असुसंगत है-
a. दिवाला न्यायालय का निर्णय।
b. वैवाहिक न्यायालय का निर्णय।
c. प्रोबेट न्यायालय का निर्णय।
d. एक आपराधिक न्यायालय का निर्णय।
141. बीएसए की निम्नलिखित में से कौन-सी धारा इस सिद्धांत को मान्यता देता है कि 'अनुश्रुत साक्ष्य कोई साक्ष्य नहीं है'?
a. धारा 55
b. धारा 57
c. धारा 56
d. धारा 58
142. बीएसए की किस धारा के तहत इलेक्ट्रॉनिक रूपों में राजपत्रों के बारे में उपधारणा का प्रावधान किया गया है?
a. धारा 81
b. धारा 83
c. धारा 82
d. धारा 84
143. निम्नलिखित में से कौन-सी उपधारणा कर सकेगा का उदाहरण है?
a. इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख के बारे में उपधारणा
b. डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र के बारे में उपधारणा
c. इलेक्ट्रॉनिक संदेशों के बारे में उपधारणा
d. इलेक्ट्रॉनिक समझौतों के बारे में उपधारणा
144. 'A', 'B' को 1,000 रुपये या 1,500 रुपये में एक घोड़ा बेचने के लिए लिखित रूप में सहमत है। यह दर्शित करने के लिए कि बीएसए के तहत कौन-सी कीमत दी जानी थी-
a. साक्ष्य दिया जा सकता है
b. साक्ष्य नहीं दिया जा सकता
c. साक्ष्य न्यायालय की अनुमति से दिया जा सकता है
d. द्वितीयक साक्ष्य के रूप में सिद्ध किया जा सकता है
145. मौखिक करार के साक्ष्य के अपवर्जन को प्रावधान किया गया है-
a. धारा 96
b. धारा 94
c. धारा 95
d. धारा 97
146. निम्नलिखित में से कौन साक्षी बनने के लिए सक्षम नहीं है?
a. एक विकृतचित्त व्यक्ति जिसे उसकी मानसिक अस्वस्थता के कारण उससे पूछे गए प्रश्नों को समझने और तर्कसंगत उत्तर देने से निवारित है
b. एक वयस्क जिसका शरीर और दिमाग काम नहीं कर रहे हैं
c. एक बालक जो उत्तर देने के लिए पर्याप्त रूप से विकसित है
d. एक बहरा और मूक व्यक्ति
147. जीवनी से विवाह के दौरान की गई संसूचना का प्रकटन करने की अनुमति होगी-
a. उस व्यक्ति की सम्मति से जिसने इसे किया है
b. पति-पानी के बीच बाद में
c. पति-पत्नी के बीच अभियोजन में
d. उपरोक्त सभी
148. बीएसए की कौन-सी धारा इस अवधारणा से संबंधित है कि साक्षी इस आधार पर उत्तर देने से क्षम्य नहीं है कि उत्तर उसे अपराध में फंसायेगा?
a. धारा 139
b. धारा 138
c. धारा 137
d. धारा 136
149. यदि प्रश्नगत मामले से संबंधित किसी साक्षी से प्रश्न पूछा जाए और साक्षी द्वारा ऐसे प्रश्नों का उत्तर उसे दोषी ठहरायेगा, तो-
a. साक्षी को ऐसे प्रश्न का उत्तर देने के लिए विवश किया जाएगा।
b. साक्षी को ऐसे प्रश्न का उत्तर देने के लिए विवश नहीं किया जाएगा।
c. न्यायालय उपधारित कर सकती है।
d. उपरोक्त में से कोई नहीं।
150. बीएसए का निम्नलिखित में से कौन-सी धारा लेखबद्ध विषयों के बारे में साक्ष्य का प्रावधान करती है?
a. धारा 149
b. धारा 145
c. धारा 144
d. धारा 147