
यूपी एपीओ मॉक टेस्ट-1
सामान्य ज्ञान
अंक: 150 समय: 2 घंटे
1. भारत का प्रथम गवर्नर जनरल नियुक्त हुआ था।
a. 1833 में
b. 1774 में
c. 1858 में
d. 1911 में
2. 'गदर' समाचार पत्र प्रकाशित हुआ था।
a. फ्रांस से
b. जर्मनी से
c. अमेरिका से
d. इंग्लैण्ड से
3. दाराशिकोह एवं औरंगजेब के मध्य हुए उत्तराधिकार युद्धों में सबसे निर्णायक युद्ध कौन माना जाता है?
a. देवराई की लड़ाई
b. सामूगढ़ का युद्ध
c. धरमत का युद्ध
d. इनमें से कोई नहीं
4. शाहजहाँ ने किसे 'शाह इकबाल' एवं 'शाह बुलंद' की उपाधि दी थी?
a. दाराशिकोह
b. शाहशुजा
c. औरंगजेब
d. मुराद
5. अकबर द्वारा बनाई गयी कौन सी इमारत का नक्शा बौद्ध बिहार की तरह है?
a. पंचमहल
b. दीवान-ए-खास
c. जोधाबाई का महल
d. बुलंद दरवाजा
6. 'दहशाला बन्दोबस्त' किससे सम्बन्धित है?
a. बीरबल
b. टोडरमल
c. अबुल फजल
d. इनमें से कोई नहीं
7. 'अदीना मस्जिद' कहाँ स्थित है?
a. जौनपुर में
b. बंगाल में
c. गुजरात में
d. इनमें से कोई नहीं
8. बहमनी राजाओं की राजधानी थी-
a. गुलबर्गा
b. बीजापुर
c. बेलगाम
d. रायचूर
9. किस वंश के शासकों ने ब्राह्मण एवं बौद्ध भिक्षुणों को करमुक्त भूमि या गाँव (भूमि अनुदान) देने की प्रथा आरम्भ की?
a. मौर्य
b. सातवाहन
c. गुप्त
d. चोल
10. बौद्ध एवं जैन धर्म दोनों के उपदेश किसके शासनकाल में दिए गए?
a. अशोक
b. बिम्बिसार
c. बिन्दुसार
d. अकबर
11. राष्ट्रीय शोक दिवस कब मनाया गया?
a. महात्मा गाँधी की मृत्यु पर
b. भारत विभाजन के दिन
c. बंगाल विभाजन लागू होने के दिन
d. कांग्रेस विभाजन के दिन
12. दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गाँधी द्वारा प्रकाशित पत्रिका का नाम
a. नवजीवन
b. हरिजन
c. इण्डियन ओपिनियन
d. अफ्रीकन न्यूज
13. सूची- I को सूची- II के साथ सुमेलित कीजिए-
सूची - I सूची-II
a. अगस्त घोषणा 1. लार्ड लिनलिथगो
b. अगस्त प्रस्ताव 2. मांटेग्यू
c. अगस्त संकल्प 3. एम. ए. जिन्ना
d. प्रत्यक्ष कार्यवाही 4. महात्मा गाँधी
कूट
A B C D
a. 1 2 4 3
b. 1 2 3 4
c. 1 2 3 4
d. 4 1 2 3
14. निम्न में से किस क्षेत्र में उष्णकटिबंधीय तूफानों को 'टाइफून' कहा जाता है?
a. उत्तरी अटलांटिक
b. हिंद महासागर
c. दक्षिण प्रशांत
d. पश्चिमी उत्तरी प्रशांत
15. 'एडफाल्सीवैक्स' (EdFalci Vas) किस रोग के लिए विकसित की जा रही है?
a. डेंगू
b. टाइफाइड
c. मलेरिया
d. टीबी
16. हाल ही में किस देश/संघ ने भारत की नायरा एनर्जी लिमिटेड पर प्रतिबंध लगाया है?
a. संयुक्त राष्ट्र
b. अमेरिका
c. यूरोपीय संघ
d. यूनाइटेड किंगडम
17. एलन बर्गमैन का संबंध किस क्षेत्र से था?
a. चित्रकला
b. राजनीति
c. संगीत एवं गीत लेखन
d. वास्तुकला
18. भारतीय संविधान सभा ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को कब स्वीकृत किया था?
a. 15 अगस्त 1947
b. 26 जनवरी 1950
c. 22 जुलाई 1947
d. 2 अक्टूबर 1947
19. INS Nistar क्या है?
a. एक परमाणु पनडुब्बी
b. एक स्वदेशी मुद्धक विमान
c. एक डाइविंग सपोर्ट बेसल (DSV)
d. एक मिसाइल विध्वंसक पोत
20. छठी शताब्दी ईसा पूर्व के सोलह महाजनपदों की सूची किस जैन ग्रंथ में मिलती है?
a. औपपातिय सूत्र
b. भगवती सूत्र
c. निरयावली सूत्र
d. वैवाहिक सूत्र
21. निम्नलिखित में से कौन-सी प्रशान्त महासागर की धारा नहीं है?
a. पेरु धारा
b. बैगुला धारा
c. उत्तरी भूमध्य रेखीय धारा
d. दक्षिण भूमध्य रेखीय धारा
22. फाइथोमीटर का प्रयोग नापने के लिए होता है-
a. सागर की गहराई
b. वर्षा
c. भूकम्प
d. ध्वनि तीव्रता
23. मानव शरीर के भीतर खून निम्न में से किसकी उपस्थिति के कारण नहीं जमता है?
a. हीमोग्लोबिन
b. हिपेरिन
c. फाइब्रिनोजेन
d. इनमें से कोई नहीं
24. मनुष्य शरीर की सबसे छोटी ग्रंथि है-
a. थाइरॉइड
b. पैन्क्रियास
c. पिट्यूटरी
d. यकृत
25. गाय व भैंस के थनों में दूध उतारने के लिए किस हार्मोन की सुई लगायी जाती है-
a. सोमेटोट्रोपीन
b. ऑक्सीटोसीन
c. इन्टरफेरान
d. इन्सुलिन
26. एन्जाइम मूल रूप से क्या है?
a. कार्बोहाइड्रेट
b. प्रोटीन
c. लिपिड
d. बसा
27. शहद में मुख्यतः होते हैं-
a. प्रोटीन
b. बसा
c. कार्बोहाइड्रेट
d. विटामिन
28. दूर दृष्टि दोष से पीड़ित व्यक्ति के चश्में में कौन सा लेंस प्रयोग किया जाता है?
a. उत्तल लेंस
b. समतल लेंस
c. अवतल लेंस
d. समतल उत्तल लेंस
29. प्रकाश का रंग निश्चित होता है-
a. वेग द्वारा
b. तरंगधैर्य द्वारा
c. आयाम द्वारा
d. आवृत्ति द्वारा
30. मायोपिया से तात्पर्य है-
a. दूर दृष्टि दोष
b. वर्णांधता
c. निकट दृष्टि दोष
d. प्रेसबायोपिया
31. अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील है-
a. न्यासा
b. टंगानिका
c. विक्टोरिया
d. चाड
32. सूची-1 तथा सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के दिये गये कूट का सही उत्तर का चयन कीजिए-
सूची-I सूची-II
(राज्य) (अणुशक्ति केन्द्र)
A. गुजरात 1. नरौरा
B. कर्नाटक 2. काकरापारा
C. राजस्थान 3. रावतभाटा
D. उत्तर प्रदेश 4. कैगा
कूट:
A B C D
a. 1 2 3 4
b. 4 3 2 1
c. 2 4 3 1
d. 4 2 1 3
33. यूरेनियम के भण्डारण में विश्व में शीर्षस्थ देश कौन है?
a. आस्ट्रेलिया
b. कजाखस्तान
c. कनाडा
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
34. भारत के किस राज्य में मोनाजाइट पाया जाता है-
a. उत्तर प्रदेश में
b. केरल में
c. तमिलनाडु में
d. हिमांचल प्रदेश में
35. सूची I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिये और सूचियों के नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
सूची-I सूची-II
(एल्युमीनियम कम्पनी) (अवस्थिति)
A. बाल्को 1. हीराकुण्ड
B. हिंडाल्को 2. कोरबा
C. इंडियन एल्युमिनियम 3. कोरापुट
D. नेशनल ऐल्युमिनियम 4. रेनुकूट
कूट:
A B C D
a. 3 1 4 2
b. 2 4 1 3
c. 3 4 1 2
d. 2 1 4 3
36. संसार का सर्वाधिक सक्रिय ज्वालामुखी है-
a. कोटोपैक्सी
b. फ्यूजीयामा
c. किलायू
d. विसुवियस
37. 1887 में, किस वायसराय के शासनकाल में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की स्थापना हुई?
a. लाई केनिंग
b. लाई मेयो
c. लार्ड डफरिन
d. लार्ड कर्जन
38. सर्वाधिक अनुसूचित जाति प्रतिशत वाला राज्य है-
a. प. बंगाल
b. पंजाब
c. हिमांचल प्रदेश
d. उत्तर प्रदेश
39. भारतीय संविधान के निम्न अनुच्छेदों में से कौन सा अनुच्छेद पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित नहीं है?
a. अनुच्छेद 48A
b. अनुच्छेद 51A(g)
c. अनुच्छेद 51A(b)
d. (a) तथा (c) दोनों
40. कौन सा सिद्धान्त संघ और राज्यों के मध्य विधायी शक्तियों से सम्बन्धित है?
a. अधित्याग का सिद्धान्त
b. पृथक्करणीयता का सिद्धान्त
c. सार एवं तत्व का सिद्धान्त
d. आच्छादन का सिद्धान्त
41. संसद के प्रत्येक सदन की बैठक कौन आहुत करता है?
a. भारत का राष्ट्रपति
b. भारत के उपराष्ट्रपति
c. अध्यक्ष अथवा सभापति, जैसा भी मामला हो
d. प्रधानमंत्री
42. संसद का एक सदस्य प्रतिरक्षा का दावा कर सकता है-
a. दोनों दीवानी एवं आपराधिक मामलों में
b. केवल दीवानी मामलों में
c. केवल आपराधिक मामलों में
d. या तो दीवानी या आपराधिक मामलों में प्रतिरक्षा का दावा नहीं कर सकता है
43. प्रधानमंत्री अपने पद पर राष्ट्रपति के प्रसादपर्यन्त बना रहता है, ऐसा कहा जाता है, परन्तु वास्तव में वह अपने पद पर तब तक बना रहता है, जब तक उसे-
a. जनता का विश्वास प्राप्त है
b. लोक सभा का विश्वास प्राप्त है
c. उस दल का विश्वास प्राप्त है, जिसका वह सदस्य है
d. संसद का विश्वास प्राप्त है
44. मंत्रिगण को उसके विभागों का आवंटन किया जाता है-
a. राष्ट्रपति द्वारा
b. संसद द्वारा
c. प्रधानमंत्री द्वारा
d. इनमें से कोई नहीं
45. भारत का संविधान निम्नांकित किन अनुच्छेदी में अन्तर्राष्ट्रीय विधि को मान्यता देता है?
a. अनुच्छेद 51 तथा 252
b. अनुच्छेद 50 तथा 251
c. अनुच्छेद 51 तथा 253
d. अनुच्छेद 50 तथा 252
46. संविधान की छठी अनुसूची निम्नलिखित राज्यों में से किन पर लागू होती है?
a. असम, त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर
b. असम, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम
c. असम, त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैण्ड
d. असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैण्ड
47. हिन्दू वृद्धि दर सम्बन्धित है?
a. प्रति व्यक्ति आय से
b. राष्ट्रीय आय से
c. साक्षरता से
d. जनसंख्या से
48. 1949 में गठित राष्ट्रीय आय समिति के अध्यक्ष कौन थे?
a. डी. आर. गाडगिल
b. बी. नटराजन
c. पी. सी. महालनोविस
d. वी. के. आर. बी. राव
49. भारतीय यूनिट ट्रस्ट की स्थापना किस वर्ष की गयी?
a. 1953
b. 1956
c. 1964
d. 1961
50. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) को किस वर्ष एक अध्यादेश द्वारा वैधानिक दर्जा प्रदान किया गया?
a. 1988 ई.
b. 1992 ई.
c. 1990 ई.
d. 1993 ई
विधि
51. कोई कार्य किसी व्यक्ति को तब तक दोषी नहीं बनाता जब तक उसका केवल मन दोषी न हो, कि
a. अभियुक्त की ओर से कार्य या अवैध लोप उसे आपराधिक विधि के तहत उत्तरदायी बनाती है
b. अपराध के पीछे के हेतुक से जुड़ा केवल दोषी मन ही अभियुक्त को आपराधिक विधि के तहत उत्तरदायी बनाता है
c. अभियुक्त का दोषी मन और दोषी मन को कार्यरूप में लाने की इच्छा अभियुक्त को आपराधिक विधि के तहत उत्तरदायी बनाने के लिए पर्याप्त है
d. कोई भी कार्य तब तक आपराधिक नहीं होता जब तक कि उसके साथ दोषी मन न हो
52. आपराधिक विधि का मुख्य सिद्धांत Nullum Crimen-nullapoena-sine lege का तात्पर्य है-
a. दंड का कोई भी अपराध पहले से मौजूद दंड विधि के बिना मौजूद नहीं हो सकता
b. किसी व्यक्ति को दोषी साबित होने तक निर्दोष माना जाता है।
c. विधि की अज्ञानता क्षम्य नहीं है
d. किसी अपराध को गठित करने के लिए किसी कार्य के साथ आपराधिक आशय होना चाहिए।
53. 'Qui facit per alium per se' आपराधिक दायित्व के निम्नलिखित सिद्धांतों में से एक का सार है।
a. संयुक्त आपराधिक दायित्व
b. प्रतिनिधिक दायित्व
c. कॉर्पोरेट आपराधिक दायित्व
d. कठोर दायित्व
54. बीएनएस की धारा 2(19) के तहत 'पुरूष' एक मानव नर को दर्शाता है-
a. 16 वर्ष
b. 21 वर्ष
c. 18 वर्ष
d. किसी भी आयु के
55. 'क्षति' शब्द को बीएनएस की किस धारा के अंतर्गत परिभाषित किया गया है-
a. धारा 2(14)
b. धारा 2(11)
c. धारा 2(12)
d. धारा 2(13)
56. बीएनएस का निम्नलिखित में से कौन-सी धारा 'स्वेच्छया' को परिभाषित करती है?
a. धारा 2(33)
b. धारा 2(34)
c. धारा 2(35)
d. धारा 2(36)
57. बीएनएस की कौन-सी धारा यह प्रावधान करती है कि जब कोई आपराधिक कार्य कई व्यक्तियों के सामान्य आशय को अग्रसर करने के लिए किया जाता है, तो प्रत्येक व्यक्ति उस कार्य के 6- लिए उसी प्रकार दायी होता है जैसे कि यह कार्य अकेले उसी द्वारा किया गया हो?
a. धारा 3(1)
b. धारा 3(5)
c. धारा 3(2)
d. धारा 3(4)
58. निम्नलिखित में से किस मामले में लॉर्ड समनर ने कहा, 'वे भी सम्मिलित होते हैं, जो खड़े होकर प्रतीक्षा करते हैं'?
a. महबूब साहब बनाम इम्परर
b. इंदर सिंह बनाम इम्परर
c. बारीन्द्र कुमार घोष बनाम इम्परर
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
59. बीएनएस की धारा 3(5) और धारा 190 के बीच अंतर है-
a. धारा 3(5) में कम से कम पांच व्यक्ति होने चाहिए, जबकि धारा 190 में दो व्यक्तियों की आवश्यकता है
b. धारा 190 केवल 'साक्ष्य का नियम' है, जबकि धारा 3(5) एक विशिष्ट अपराध सृजित करती है और उसके दण्ड का प्रावधान करती है
c. धारा 3(5) के लिए कृत्य में सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता है, जबकि धारा 190 के लिए विधि विरुद्ध जमाव में केवल निष्क्रिय सदस्यता की आवश्यकता है
d. धारा 3(5) को मुख्य अपराध के साथ जोड़ने की आवश्यकता नहीं है, जबकि धारा 190 को मुख्य अपराध के साथ जोड़ा जाना चाहिए
60. बीएनएस की कौन-सी धारा यह प्रावधान करती है कि दण्डादेश पूर्ण या आंशिक रूप से कठोर या सादा हो सकेगा है?
a. धारा 6
b. धारा 8
c. धारा 7
d. धारा 9
61. बीएनएस में सामान्य अपवाद के तहत बालक के कार्यों का उल्लेख किया गया है-
a. धारा 19-20
b. धारा 20-21
c. धारा 21-22
d. धारा 22-23
62. बीएनएस की कौन-सी धारा विकृत चित्त व्यक्तियों के कृत्यों से संबंधित प्रतिरक्षा का प्रावधान करती है?
a. धारा 22
b. धारा 20
c. धारा 21
d. धारा 23
63. बीएनएस के किस धारा में 'सद्भावना' शब्द का प्रयोग नहीं किया गया है?
a. धारा 28
b. धारा 27
c. धारा 30
d. धारा 31
64. 'A' एक लोहार है, जिसे डकैतों के एक गिरोह ने पकड़ लिया है और तत्काल मृत्यु की धमकी देकर उसे अपने उपकरण लेने और 'B' के घर का दरवाजा तोड़ने के लिए मजबूर किया है। दस की संख्या में डकैतों ने 'B' के पैसे और गहने लूट लिए और 'B' के बेटे को मार डाला 'A' दोषी होगा-
a. हत्या सहित डकैती का दोषी है
b. गृहभेदन और डकैती दुष्प्रेरण का दोषी है
c. किसी अपराध का दोषी नहीं है
d. डकैती की तैयारी करने का दोषी है
65. बीएनएस की कौन-सी धारा किसी भी मामले में प्राइवेट प्रतिरक्षा के अधिकार का विस्तार उतनी अपहानि से अधिक अपहानि कारित करने तक नहीं है, जितनी प्रतिरक्षा के प्रयोजन हेतु आवश्यक है-
a. धारा 36
b. धारा 37(2)
c. धारा 37(1)
d. धारा 38
66. जो कोई मृत्युदंड या आजीवन कारावास से दंडनीय अपराध को करने के लिए दुष्येरित करता है, यदि वह अपराध दुष्प्रेरण के परिणामस्वरूप नहीं किया गया है, बल्कि परिणामस्वरूप उपहति की गई और इस संहिता के तहत दंड के लिए कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं किया गया है ऐसे दुष्बेरण के लिए दंडित किया जाएगा-
a. कारावास जो सात वर्ष तक का हो सकेगा और जुर्माना
b. कारावास जो दस वर्ष तक का हो सकेगा और जुर्माना
c. कारावास जो सात वर्ष तक का हो सकेगा या जुर्माना
d. कारावास जो चौदह वर्ष तक का हो सकेगा और जुर्माना
67. आपराधिक षड़यंत्र के लिए न्यूनतम व्यक्तियों की आवश्यकता होती है-
a. सात
b. पांच
c. दो
d. तीन
68. जब कोई पुरुष किसी महिला के साथ उसकी सम्मति से भी यौन संबंध बनाता है तो उस पुरुष ने बलात्संग किया यह माना जाता है, अगर उस महिला की आयु उससे कम है-
a. 17 वर्ष
b. 19 वर्ष
c. 18 वर्ष
d. 16 वर्ष
69. किसी महिला से लैंगिक स्वीकृति के लिए कोई मांग या अनुरोध बीएनएस के तहत दंडनीय अपराध है-
a. धारा 75
b. धारा 77
c. धारा 76
d. धारा 78
70. बीएनएस के किस प्रावधान में कहा गया है कि आपराधिक मानववध तब हत्या नहीं है, जब यह बिना किसी पूर्वचिन्तन के, अचानक झगड़ा जनित आवेश में आकर और अपराधी द्वारा अनुचित लाभ उठाए बिना या क्रूरतापूर्वक या अप्रायिक रीति से कार्य किए बिना की गई हो?
a. धारा 101 का अपवाद 1
b. धारा 101 का अपवाद 2
c. धारा 101 का अपवाद 4
d. धारा 101 का अपवाद 5
71. हत्या के लिए दण्ड का प्रावधान दिया गया है-
a. बीएनएस की धारा 103
b. बीएनएस की धारा 104
c. बीएनएस की धारा 102
d. बीएनएस की धारा 105
72. जो कोई आजीवन कारावास के सिद्धदोष के अधीन रहते हुए हत्या करेगा, उसे दंडित किया जाएगा-
a. केवल मृत्यु दण्ड से
b. केवल आजीवन कारावास से
c. मृत्यु, आजीवन कारावास या कारावास जो 10 वर्ष तक विस्तारित किया जा सकता है से
d. मृत्यु, आजीवन कारावास जिसका अर्थ व्यक्ति के शेष प्राकृतिक जीवन से
73. बीएनएस की धारा 112 के अनुसार, छोटे संगठित अपराधों में शामिल अपराध है-
a. चोरी, झपटमारी, छल, टिकटों का अप्राधिकृत रूप से विक्रय, अप्राधिकृत शर्त लगाने या जुआ खेलने, लोक परीक्षा प्रश्नपत्रों का विक्रय या कोई अन्य समरूपक, आपराधिक कृत्य
b. चोरी, झपटमारी, छल, टिकटों की अनधिकृत विक्रय, अनधिकृत सट्टेबाजी या जुआ, लोक परीक्षा के प्रश्नपत्रों के विक्रय या समूह या गिरोह का सदस्य रहते हुए संयुक्त रूप से किया गया अन्य समान आपराधिक कृत्य
c. चोरी, झपटमारी, छल, टिकटों की अनधिकृत विक्रय, अनधिकृत सट्टेबाजी या जुआ, लोक परीक्षा के प्रश्नपत्रों की बिक्री या अकेले या संयुक्त रूप से किए गए इसी तरह के अन्य आपराधिक कृत्य
d. चोरी, झपटमारी, छल, अनाधिकृत सट्टेबाजी या जुआ, लोक परीक्षा के प्रश्नपत्र बेचना या समूह या गिरोह का सदस्य रहते हुए अकेले या संयुक्त रूप से किया गया अन्य समान आपराधिक कृत्य
74. निम्नलिखित में से कौन बीएनएस के तहत एक अपराध है-
a. एसिड क्रय करना
b. किसी व्यक्ति को विकलांग/विद्रुपित करने के आशय से उस पर अम्ल फेंकना
c. अम्ल का विनिर्माण
d. अम्ल का विक्रय करना
75. सदोष अवरोध को परिभाषित किया गया है-
a. बीएनएस की धारा 126
b. बीएनएस की धारा 127
c. बीएनएस की धारा 128
d. बीएनएस की धारा 129
76. भारत से व्यपहरण और विधिपूर्ण संरक्षकता से व्यपहरण के लिए क्या दण्ड का प्रावधान है?
a. 10 वर्ष तक कारावास और जुर्माना।
b. 7 वर्ष तक का कारावास और जुर्माना।
c. 5 वर्ष तक का कारावास और जुर्माना।
d. 3 वर्ष तक का कारावास और जुर्माना।
77. भारत सरकार के विरुद्ध युद्ध करना या युद्ध करने का प्रयत्न करना या युद्ध करने के लिए दुष्प्रेरण, बीएनएस के तहत दंडनीय है।
a. धारा 148
b. धारा 147
c. धारा 149
d. धारा 146
78. कौन सी धारा आपराधिक अभित्रास को परिभाषित और दंडित करती है?
a. धारा 350
b. धारा 349
c. धारा 351
d. धारा 352
79. कौन-सी धारा मानहानि के अपराध को परिभाषित करती है?
a. धारा 356
b. धारा 357
c. धारा 358
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
80. गुप्त तरीके से किया गया अतिक्रमण (छिपाना) कहलाता है-
a. गृह अतिचार
b. प्रच्छन्न गृह-अतिचार
c. गृह भेदन
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
81. 'ए' आयकर विभाग में सेवक नहीं है, लेकिन खुद को आयक अधिकारी बताकर 'बी' व्यापार केंद्र में छापा मारता है और मूल्यवान वस्तुएं प्राप्त करता है। इस प्रकार 'ए' दायी है-
a. छल
b. प्रतिरूपण द्वारा छल
c. लूट
d. कपट
82. सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें और सूचियों के नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही उत्तर चुनें-
सूची-I सूची-II
A. संपत्ति का परिदान 1. आपराधिक न्यासभंग
B. संपत्ति लेना 2. संपत्ति का आपराधिक
दुर्विनियोग
C. संपत्ति को न्यस्त करना 3. चोरी
D. संपत्ति का दुर्विनियोग 4. उद्दापन
कोड:
A B C D
a. 4 3 1 2
b. 3 4 1 2
c. 4 2 3 1
d. 3 1 2 4
83. बीएनएसएस की प्रवर्तन तिथि है-
a. 01/07/2024
b. 13/07/2024
c. 20/12/2023
d. 25/12/2023
84. बीएनएसएस में जाँच के लिए निम्नलिखित में से कौन सा सही है?
a. यह एक मजिस्ट्रेट या न्यायालय द्वारा संहिता के तहत एक विचारण है।
b. यह किसी मजिस्ट्रेट या न्यायालय द्वारा संहिता के तहत विचारण से भिन्त्र जाँच
c. यह हमेशा एक अपराध से संबंधित होती है, अन्यथा नहीं।
d. इसकी परिणति हमेशा दोषसिद्धि या दोषमुक्ति में होती है।
85. बीएनएसएस के तहत गलत प्रतिक्रिया को इंगित करें-
a. जांच न्यायालय द्वारा की जाती है
b. आरोप विरचित होने के बाद जाँच की जाती है
c. आरोप विरचित करने से पहले जाँच की जाती है
d. जाँच मजिस्ट्रेट द्वारा की जाती है
86. बीएनएसएस की कौन सी धारा 'समन मामला' को परिभाषित करती है?
a. धारा 2(w)
b. धारा 2(x)
c. धारा 2(m)
d. धारा 2(s)
87. 'समन' का अर्थ ऐसे अपराध से संबंधित मामला है, जो निम्नलिखित से दंडनीय है-
a. मृत्यु दण्ड से
b. आजीवन कारावास से
c. दो वर्ष की अवधि के कारावास से
d. दो वर्ष से कम की अवधि के कारावास से
88. किसी जिले में कार्यपालक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कौन करेगा?
a. राज्य सरकार
b. केंद्रीय सरकार
c. उच्च न्यायालय
d. केंद्र सरकार के परामर्श से राज्य सरकार
89. बीएनएसएस की धारा 21 के अनुसार निम्नलिखित में से मृत्यु दण्डादेश कौन सा न्यायालय किसी अन्य विधि के तहत अपराधों का विचारण कर सकती है?
a. न्यायालय जिसका उल्लेख उस विधि में किया गया है
b. उच्च न्यायालय
c. कोई अन्य न्यायालय जिसके द्वारा ऐसा अपराध प्रथम अनुसूची में विचारणीय दर्शित किया गया है
d. उपरोक्त सभी
90. प्रथम वर्ग मजिस्ट्रेट का न्यायालय अधिकतम अवधि के लिए कारावास का दण्डादेश दे सकती है-
a. तीन वर्ष
b. पांच वर्ष
c. सात वर्ष
d. चार वर्ष
91. किसी व्यक्ति को एक ही विचारण में कई अपराधों के लिए दोषसिद्ध ठहराए जाने के किसी भी मामले में ऐसे व्यक्ति को इससे अधिक अवधि के लिए कारावास का दण्डादेश नहीं दिया जायेगा।
a. 14 वर्ष
b. 17 वर्ष
c. 20 वर्ष
d. 25 वर्ष
92. जब किसी व्यक्ति को दो या दो से अधिक अपराधों के एक विचारण में दोषी ठहराया जाता है, तो न्यायालय उसे ऐसे अपराधों के लिए निर्धारित कई दंडों की सजा दे सकती है, जिसे देने के लिए ऐसा न्यायालय सक्षम है और न्यायालय ऐसे दण्डादेशों को एक साथ या लगातार चलाने के आदेश पर विचार करेगी-
a. अपराध के लिए दिये गये दण्डादेश
b. अपराध की गंभीरता
c. अपराध की सघनता
d. मामले के तथ्य और परिस्थितियां
93. संहिता की किस धारा में यह प्रावधान है कि किसी अभियुक्त को अभिरक्षा में रखने वाले व्यक्ति का यह कर्तव्य होगा कि वह अभियुक्त के स्वास्थ्य और सुरक्षा की उचित देखभाल करे?
a. धारा 56
b. धारा 59
c. धारा 57
d. धारा 58
94. बीएनएसएस की निम्नलिखित में से किस धारा में गिरफ्तार व्यक्ति को गिरफ्तारी के 24 घंटे के भीतर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करना अनिवार्य है?
a. धारा 51
b. धारा 56
c. धारा 58
d. धारा 59
95. जब समन की तामील स्थानीय सीमाओं के बाहर की जानी हो तो समन की तामील किसके द्वारा की जाती है-
a. समन को दो प्रतियों में उस मजिस्ट्रेट को भेजी जायेगी जिसके स्थानीय सीमा में वह व्यक्ति निवास करता है
b. समन सीधे बुलाए गए व्यक्ति को भेजें
c. या (a) या तो (b)
d. समन को उस जिला मजिस्ट्रेट को भेजकर जिसके स्थानीय अधिकारिता में समनित व्यक्ति रहता है
96. जब किसी वारंट को जारी करने वाले न्यायालय की स्थानीय अधिकारिता के बाहर निष्पादित किया जाना हो, तो ऐसी न्यायालय इसे अग्रेषित कर सकती है-
a. कार्यपालक मजिस्ट्रेट जिसकी अधिकारिता में इसे निष्पादित किया जाना है।
b. जिला पुलिस अधीक्षक जिसकी अधिकारिता में इसे निष्पादित किया जाना है।
c. पुलिस आयुक्त जिसकी अधिकारिता में इसे निष्पादित किया जाना है।
d. इनमें से सभी
97. बीएनएसएस की धारा 111 के प्रावधान के तहत, पहचान करने में शामिल हैं-
a. इस बात का सबूत स्थापित करना कि अभियुक्त किसी अपराध को अंजाम देने से संबंधित है।
b. इस बात का सबूत स्थापित करना कि संपत्ति किसी अपराध के किये जाने से व्युत्पन्न हुई है।
c. अभियुक्त और संपत्ति की पहचान परीक्षण परेड
d. उपरोक्त विकल्पों में से कोई नहीं।
98. यदि अपील में या अन्यथा दोषसिद्धि को अपास्त कर दिया जाता है, तो दोषसिद्धि पर परिशांति कायम रखने के लिए बीएनएसएस की धारा 125 के तहत निष्पादित बन्धपत्र होगा-
a. वैध
b. अवैध
c. शून्य
d. इनमें से कोई नहीं
99. बीएनएसएस का निम्नलिखित में से कौन-सी धारा 'संदिग्ध व्यक्तियों से सदाचार के लिए प्रतिभूति' से संबंधित है?
a. धारा 130
b. धारा 128
c. धारा 131
d. धारा 129
100. एक कार्यपालक मजिस्ट्रेट संदिग्ध व्यक्ति से सदाचार के लिए प्रतिभूति के रूप में बन्धपत्र अधिकतम अवधि के लिए निष्पादित करने का आदेश दे सकता है-
a. एक वर्ष
b. छह माह
c. दो वर्ष
d. एक माह
101. लोक न्यूसेन्स हटाने के लिए कौन अधिकृत है?
a. प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट
b. द्वितीय वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट
c. कार्यपालक मजिस्ट्रेट
d. सत्र न्यायाधीश
102. F.I.R. (एफ.आई.आर.) है-
a. यह किसी पुलिस स्टेशन के भारसाधक अधिकारी द्वारा निवारित किये गए किसी संज्ञेय अपराध की प्रारंभिक और प्रथम इत्तिला है।
b. यह किसी पुलिस स्टेशन के भारसाधक अधिकारी द्वारा अभिलिखित किए गए संज्ञेय अपराध की सबसे प्रारंभिक और प्रथम इत्तिला है
c. यह किसी पुलिस स्टेशन के भारसाधक अधिकारी द्वारा किए गए संज्ञेय अपराध की सबसे प्रारंभिक और प्रथम इत्तिला है
d. इनमें से कोई नहीं
103. पुलिस अधिकारी को संज्ञेय अपराध में अन्वेषण करने की शक्ति दी गई है-
a. धारा 175
b. धारा 176
c. धारा 174
d. धारा 176
104. बीएनएसएस की कौन सी धारा यह प्रावधान करती है कि 'अन्वेषण के दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा पुलिस अधिकारी से किया गया कोई भी कथन, यदि लिखित रूप में किया जाता है, तो इसे करने वाले व्यक्ति द्वारा हस्ताक्षरित नहीं किया जाएगा?'
a. धारा 180
b. धारा 182
c. धारा 181
d. धारा 183
105. तथ्य हो सकते हैं-
a. भौतिक तथ्य
b. मनोवैज्ञानिक तथ्य
c. शारीरिक एवं मनोवैज्ञानिक तथ्य
d. केवल भौतिक तथ्य, मनोवैज्ञानिक तथ्य नहीं
106. किसी व्यक्ति की ख्याति है-
a. एक तथ्य
b. एक राय
c. एक विषय
d. एक साक्ष्य
107. सुसंगतता है-
a. विधि का प्रश्न जिसे किसी भी समय उठाया जा सकता है
b. विधि का प्रश्न जिसे अस्वीकार किया जा सकता है
c. प्रक्रिया का प्रश्न जिसे अस्वीकार किया जा सकता है
d. विधि का प्रश्न जिसे प्रथम अवसर पर उठाया गया है
108. अभियुक्त के पैरों के निशान बीएसए के के तहत ग्राह्य हैं।
a. धारा 5
b. धारा 6
c. धारा 7
d. धारा 8
109. निम्नलिखित में से कौन बीएसए की धारा 6 के तहत सुसंगत साक्ष्य नहीं होगा?
a. आरोपित अपराध के हेतु के अस्तित्व का साक्ष्य
b. एक कथन का साक्ष्य जो आचरण से संबद्ध है।
c. ऐसे कथन का साक्ष्य जो किसी व्यक्ति के आचरण को प्रभावित करता है, जिसका आचरण अन्यथा सुसंगत है
d. बिना किसी परिवाद के लूट के कृत्य के कथन का साक्ष्य
110. बीएसए के तहत स्वीकृति के संबंध में, अभिकथनों में से सही कथन चुनें-
i. कार्यवाही के पक्षकारों द्वारा स्वीकृति जा सकती है।
ii. स्वीकृति केवल उन पक्षकारों के अभिकर्ताओं द्वारा किया जा सकती है जो स्पष्ट रूप से अधिकृत हैं।
iii. प्रतिनिधिक प्रास्थिति में वाद दायर करने वाला व्यक्ति उस प्रास्थिति के रहते हुए भी स्वीकृति कर सकता है
अभिकथन –
a. (i) और (ii) सही हैं (iii) गलत है
b. (i) और (iii) सही हैं, (i) गलत है
c. (i) और (iii) सही हैं, (ii) गलत है
d. सभी सही हैं
111. पुलिस के समक्ष संस्वीकृति –
a. साबित की जायेगी
b. साबित नहीं की जायेगी
c. संस्वीकृति मानी जाएगी
d. संस्वीकृति नहीं मानी जाएगी
112. 'A' अपराध करता है और पुलिस अधिकारी के पास जाता है। वह संस्वीकृति करता है और अन्य जानकारी देता है। 'A' पर अपराध का अभियोग लगाया गया है। संस्वीकृति –
a. बीएसए की धारा 23(1) के कारण उसके विरुद्ध मामला साबित नहीं किया जा सकता
b. बीएसए की धारा 23(2) के प्रावधान के कारण उसके विरुद्ध मामला साबित किया जा सकता है।
c. बीएसए की धारा 23(1) के कारण उसके विरुद्ध अपराध साबित किया जा सकता है।
d. बीएसए की धारा 23(2) के प्रावधान के कारण उसके विरुद्ध साबित नहीं किया जा सकता।
113. 'A' और 'B' पर संयुक्त रूप से 'C' की हत्या का विचारण किया जाता है, विचारण के दौरान 'A' ने कहा....... 'B' और मैंने 'C' की हत्या की। 'B' के विरुद्ध इस साक्ष्य की प्रकृति क्या है?
a. मौलिक साक्ष्य
b. सम्पोषक साक्ष्य
c. अनुश्रुत साक्ष्य
d. प्रत्यक्ष साक्ष्य
114. मृत्युकालिक कथन का स्वरूप है-
a. सारहीन है
b. सारवान है
c. केवल लिखित रूप में होना चाहिए
d. केवल मौखिक रूप से बोला जाना चाहिए
115. बीएसए की धारा 39 के तहत एक विशेषज्ञ साक्षी की राय है-
a. निश्चायक सबूत
b. सुसंगत नहीं है
c. ग्राह्य नहीं है
d. निश्चायक सबूत नहीं है
116. निम्नलिखित का मिलान करें और सही कोड पर निशान लगाएं।
सूची-I सूची-II
(बीएसए की धारा) (सुसंगत तथ्य)
A. धारा- 5 1. सुसंगत तथ्यों का हेतु
B. धारा- 6 2. सुसंगत तथ्य से असंगत
तथ्य
C. धारा- 9 3. सुसंगत तथ्यों का प्रसंग
D. धारा 12 4. शरीर की किसी दशा के
अस्तित्व को दर्शाने वाला
तथ्य
कोड:
A B C D
a. 1 2 3 4
b. 3 1 2 4
c. 3 4 1 2
d. 4 3 2 1
117. बीएसए का अध्याय V किससे संबंधित है?
a. मौखिक साक्ष्य
b. दस्तावेजी साक्ष्य
c. सबूत का भार
d. साक्षी
118. निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक साक्ष्य नहीं है?
a. कई भागों में निष्पादित एक दस्तावेज़
b. मूल से बनाई गई या तुलना की गई एक प्रति
c. प्रतिलेख में निष्पादित दस्तावेज़
d. एक रूपक प्रक्रिया द्वारा बनाया गया दस्तावेज़
119. बीएसए की किस धारा के तहत राजपत्रों, समाचार पत्रों और अन्य दस्तावेजों के बारे में उपधारणा का प्रावधान दिया गया है।
a. धारा 78
b. धारा 79
c. धारा 80
d. धारा 81
120. न्यायालय की यह उपधारणा कि प्रत्येक इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख जो पक्षकारों के हस्ताक्षर द्वारा संपन्न करार से संबंधित है पक्षकारों का था।
a. इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर (दोनों रिक्त स्थान में)
b. डिजिटल हस्ताक्षर (दोनों रिक्त स्थान में)
c. इलेक्ट्रॉनिक या डिजिटल हस्ताक्षर (दोनों रिक्त स्थान में)
d. इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल हस्ताक्षर (दोनों रिक्त स्थान में
121. पुलिस अधिनियम, 1861 में कुल कितनी मूल धाराएं थीं?
a. 44
b. 46
c. 45
d. 47
122. पुलिस बल के अधीनस्थ पंक्ति के सदस्यों का वेतन और सेवा की अन्य शर्तें कौन अवधारित करेगा –
a. राज्य सरकार
b. केन्द्रीय सरकार
c. महानिरीक्षक
d. महानिदेशक
123. अतिरिक्त पुलिस अधिकारी की प्रतिनियुक्ति किस धारा के अन्तर्गत की जाती है?
a. धारा 14
b. धारा 13
c. धारा 15
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
124. अतिरिक्त पुलिस अधिकारी अनन्यतः किसके आदेश के अधीन होता है?
a. जिला अधीक्षक के
b. जिले के मजिस्ट्रेट के
c. महानिदेशक के
d. उपर्युक्त सभी के
125. मजिस्ट्रेट किसी सम्पत्ति के विक्रय का आदेश किस परिस्थितिये में कर सकता है?
a. जब सम्पत्ति पर कब्जा करने वाला व्यक्ति अज्ञात है य अनुपस्थित है और सम्पत्ति शीघ्र नष्ट होने वाली है।
b. जब मजिस्ट्रेट का यह विचार हो कि सम्पत्ति के विक्रय से उसके वास्तविक स्वामी को लाभ होगा।
c. जब सम्पत्ति 500 रुपये से कम मूल्य की हो
d. उपर्युक्त सभी परिस्थितियों में
126. पुलिस विभाग के प्रधान अधिकारी हैं?
a. D.G. (P)
b. D.G.
c. I.G. (P)
d. S.S.P.
127. आयुक्त का वर्णन है?
a. पैरा-5 में
b. पैरा-4 में
c. पैरा-6 में
d. पैरा-3 में
128. रिजर्व इन्सपेक्टर को किस प्रारूप क्रमांक पर नित्य प्रति पुलिस अधीक्षक को प्रातः कालीन रिपोर्ट भेजनी पड़ती है?
a. 30
b. 36
c. 35
d. 40
129. थाने का भारसाधक अधिकारी पैरा-43 के अनुसार होता है?
a. उप-निरीक्षक
b. सहायक उप निरीक्षक
c.सर्किल इन्सपेक्टर
d. इन्सपेक्टर
130. रोकड़ पुस्तिका (कैशबुक) का पुलिस प्रारूप क्रमांक है
a. 224
b. 294
c. 296
d. 297
131. पैरा-65 के अनुसार सशस्त्र पुलिस किसके प्रभार में रहती है?
a. R.I.
b. S.P.
c. D.I.G.
d. S.S.P
132. असंज्ञेय अपराध की रिपोर्ट किस पुलिस प्रारूप क्रमांक पर लिखी जाती है?
a. 341
b. 347
c. 349
d. 351
133. आहत व्यक्तियों की डाक्टरी हेतु पैरा-143 के तहत किस प्रारूप पर फार्म भरकर उन्हें औषधालय भेजा जाता है?
a. फार्म नं० 32
b. फार्म नं० 34 या 34-ए
c. फार्म नं० 36
d. फार्म नं० 37-ए
134. पैरा 165 में मालखाना मुहर्रिर को कम से कम कितनी सेवाकाल से अधिक बाला होने पर ही नियुक्त किये जाने का वर्णन है?
a. 5 वर्ष
b. 10 वर्ष
c. 15 वर्ष
d. 20 वर्ष
135. किस पैरा के अनुसार पुलिस कर्मियों के लिए कर्त्तव्य पालन के दौरान नशीले पदार्थों के सेवन करने से सख्त मनाही की गयी है?
a. 373-ए
b. 473-ए
c. 173-ए
d. 273-ए
136. पुलिस अधिनियम, 1861 को कब अनुमति प्राप्त हुई थी
a. 22 मार्च, 1861
b. 05 मार्च, 1861 को
c. 11 मार्च, 1861 में
d. 15 मार्च, 1861 को
137. ‘व्यक्ति’ शब्द के अंतर्गत क्या सम्मिलित है?
a. केवल मानव
b. केवल सरकारी कर्मचारी
c. कम्पनी या निगम भी
d. केवल भारतीय नागरिक
138. ‘ढोर’ शब्द के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन सम्मिलित है?
a. हाथी
b. ऊँट
c. घोड़ा
d. उपर्युक्त सभी
139. पुलिस बल की अधीनस्थ पंक्तियों के प्रति निर्देश किसके लिए माने जाते हैं?
a. सभी अधिकारियों के लिए
b. उपअधीक्षक की पंक्ति के नीचे वाले सदस्यों के लिए
c. केवल निरीक्षकों के लिए
d. केवल हेड कॉन्स्टेबल के लिए
140. पुलिस अधिनियम, 1861 की धारा 2ए निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है-
a. नागरिक उड्डयन कर्मी से
b. सैन्य प्रशासन से
c. उपर्युक्त दोनों से
d. उपर्युक्त कोई नहीं
141. अनुच्छेद 21 के अंतर्गत प्राण और दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण-
a. किसी भी व्यक्ति को उपलब्ध है
b. केवल नागरिकों को उपलब्ध है।
c. देशी शत्रु को उपलब्ध नहीं है।
d. किसी निवारक निरोधक कानून के अधीन गिरफ्तार व्यक्ति को उपलब्ध नहीं है
142. भारत के संविधान में राष्ट्रपति के चुनाव की अर्हताओं का उल्लेख किया गया है-
a. अनुच्छेद 58
b. अनुच्छेद 55
c. अनुच्छेद 56
d. अनुच्छेद 57
143. निम्नलिखित में से कौन एक संवैधानिक अधिकार है। किन्तु मूल अधिकार नहीं है-
a. जीवन एवं निजी स्वतंत्रता का अधिकार
b. संपत्ति धारित करने का अधिकार
c. भारत के क्षेत्र में कहीं भी स्वतंत्र विचरण का अधिकार
d. शांतिपूर्वक जमा होने का अधिकार
144. संविधान का अनुच्छेद 338क निम्नलिखित में से किसके गठन का प्रावधान करता है-
a. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग
b. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग
c. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग
d. इनमें से कोई नहीं
145. भारत के संविधान द्वारा कुल कितनी भाषाओं को मान्यता प्रदान की गई है?
a. 28
b. 31
c. 18
d. 22
146. भारत के संविधान में प्रशासनिक न्यायाधिकरणों के प्रावधान को किस संशोधन द्वारा शामिल किया गया था-
a. 46वें
b. 42वें
c. 36वें
d. 78 वें
147. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 310 किस सिद्धान्त का प्रतीक है?
a. पृथक्करण का सिद्धान्त
b. आनुपातिकता का सिद्धान्त
c. रेस जूडिकेटा का सिद्धान्त
d. प्रसाद का सिद्धान्त
148. किस प्रसिद्ध बाद में सर्वोच्च न्यायालय ने गिरफ्तार व्यक्तियों के अधिकारों से सम्बन्धित सख्त दिशानिर्देशों का प्रावधान किया है-
a. साकिरी बासू वाद
b. हुसैन आरा खातून बनाम पश्चिम बंगाल राज्य
c. डी. के. बसु बनाम पश्चिम बंगाल राज्य
d. उपरोक्त में कोई नहीं
149. इन री बेरूबारी एण्ड एक्सचेंज ऑफ इन्कलेव्स के बाद में उच्चतम न्यायालय ने अभिनिर्धारित किया कि-
a. विधि का शासन संविधान का हिस्सा नहीं है।
b. विधि का शासन संविधान का हिस्सा है।
c. उद्देशिका संविधान का हिस्सा है।
d. उद्देशिका, संविधान का हिस्सा नहीं है।
150. निम्नलिखित में से क्या संविधान के अनुच्छेद 12 के अंतर्गत 'राज्य' में शामिल है-
a. कोई राष्ट्रीयकृत बैंक
b. चिकित्सकीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, चंडीगढ़
c. गृह कल्याण केन्द्र
d. राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्