बिहार पीसीएस-जे मॉक टेस्ट-5

Download Android App    Download iOS App
Note: 1. Use ORG Code: XLVPGR For IOS and Web APP. 2. To Download the PDF it is necessary to download the App. 3. You can Use Only Sigle Device to access the Courses on App

Bihar Judiciary (PCS-J) Preparation Bihar Assistant Prosecution Officer (APO) Preparation

Download Bihar PCS-J Mock Test- 5

 

1. एक अभिकरण गठित करने हेतु

a. प्रतिफल आवश्यक नहीं होता है।

b. प्रतिफल आवश्यक होता

c. कुछ प्रतिफल आवश्यक होता है।

d. पर्याप्त प्रतिफल आवश्यक होता है।

 

2. निम्नलिखित में से किसका उल्लेख संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 के अंतर्गत बंधक के एक विशिष्ट प्रकार के रूप में नहीं किया गया है?

a. अंग्रेजी बंधक

b. साम्यापूर्ण बंधक

c. विलक्षण बंधक

d. हक-बिलेखों के निक्षेप द्वारा बंधक

 

3. माल विक्रय की एक संविदा हो सकती है-

a. सशर्त

b. पूर्ण

c. अस्थायी

d. उपरोक्त (a) अथवा (b)

 

4. इस भाग का सामान्य नियम क्या है?

a. यह सभी देशों में लागू होता है

b. यह केवल अंतरराष्ट्रीय मामलों में लागू होता है

c. यह वहाँ लागू होगा जहाँ माध्यस्थम् का स्थान भारत में है

d. यह केवल न्यायालयों पर लागू होता है

 

5. किसी संविदा भंग की स्थिति में देय प्रतिकर की एक राशि के रूप में पहले से निर्धारित एक धनराशि को क्या कहा जाता है-

a. परिनिर्धारित प्रतिकर

b. अर्थदंड

c. उपरोक्त में (a) अथवा (b)

d. परिनिर्धारित प्रतिकर के रूप में

 

6. केन्द्रीय मंत्रिपरिषद् को नियुक्त किया जाता है

a. राष्ट्रपति द्वारा

b. प्रधानमंत्री द्वारा

c. संसद द्वारा

d. उप-राष्ट्रपति द्वारा

 

7. किसी अवयस्क लड़के या अविवाहित लड़की का नैसर्गिक संरक्षक होता है-

a. पिता

b. माता

c. पिता और उसके पश्चात् माता

d. उपरोक्त सभी

 

8. भारत के संविधान की उद्देशिका में-

a. समाजवादी' शब्द को उद्देशिका में 3 जनवरी, 1977 से प्रभावी 42 वें संशोधन द्वारा सम्मिलित किया गया था

b. संविधान निर्मित किए जाने के समय से ही भारत को समाजवादी गणराज्य बनाने का संकल्प निहित है।

c. 'समाजवादी' शब्द कभी नहीं रहा

d. 'समाजवादी' शब्द को 42 वें संशोधन द्वारा हटा दिया गया

 

9. सपिण्ड नातेदारी लागू होती है-

a. माँ की तरफ से चार पीढ़ी तक

b. माँ की तरफ से पाँच पीढ़ी तक

c. माँ की तरफ से तीन पीढ़ी तक

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

10. वचन एवं एक-दूसरे के लिए प्रतिफल का गठन करने वाले वचनों का प्रत्येक समूह-

a. एक प्रतिग्रहण होता है

b. एक करार होता है

c. एक संविदा होती है।

d. एक प्रस्ताव होता है

 

11. एक रिसीवर क्या होता है-

a. वादी का अभिकर्ता

b. प्रतिवादी का अभिकर्ता

c. न्यायालय का अधिकारी

d. वादी तथा प्रतिवादी में से किसी एक का अभिकर्ता, यह परिस्थितियों पर निर्भर करता है।

 

12. साम्य विधि का यह सिद्धांत किसे दर्शाता है?

a. साम्य की सर्वोच्चता

b. सामान्य विधि की उपेक्षा

c. विधि के प्रति सम्मान

d. दंड की अनिवार्यता

 

13. धारा 148 के अन्तर्गत अपीलार्थी को कितनी राशि जमा करने का आदेश न्यायालय देता है?

a. जो न्यायालय आदेशित करे

b. चेक की धनराशि का बीस प्रतिशत

c. विचारण न्यायालय द्वारा अधिनिर्णीत जुर्माने या प्रतिकर का बीस प्रतिशत

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

14. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

अवैध परिरोध के अपकृत्य के लिए -

a. वादी को किसी भी दिशा में जाने से अवरुद्ध किया जाना चाहिए

b. वादी को किसी विशेष दिशा में जाने से अवरुद्ध किया जाना चाहिए

c. परिरोध का तथ्य वादी को ज्ञात होना चाहिए

d. परिरोध लम्बे समय के लिए होना चाहिए

 

15. भारत का संविधान कई राज्यों के लिए विशेष प्रावधान करता है। निम्नलिखित में से किस राज्य के लिए ऐसा विशेष प्रावधान किया गया है-

a. मेघालय

b. असम

c. आंध्र प्रदेश

d. गोवा

 

16. 'आवश्यकता का नियम' साक्ष्य के रूप में ग्राह्य है

a. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की धारा 26 में

b. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की धारा 61 में

c. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की धारा 60 में

d. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की धारा 31 में

 

17. क डॉक द्वारा प्रेषित एक पत्र के माध्यम से ख को अपना घर बेचने का प्रस्ताव करता है। क के प्रस्ताव को ख द्वारा एक पत्र प्रेषित करते हुए स्वीकार कर । लिया जाता है। क अपने प्रस्ताव का प्रतिसंहरण कब कर सकता है?

a. क ख के द्वारा प्रतिग्रहणपत्र प्रेषित करने के पूर्व किसी भी समय पर प्रस्ताव को प्रतिसंहत कर सकता है

b. क अपने प्रस्ताव को ख के द्वारा डॉक के माध्यम से प्रतिग्रहणपत्र प्रेषित करने के बाद प्रतिसंहत कर सकता है

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों सही हैं।

d. इनमें से कोई नहीं

 

18. सर्वप्रथम प्रत्यायोजन विधायन का प्रकाशन होना आवश्यक है यह किस वाद में कहा गया ?

a. हारला बनाम राजस्थान राज्य

b. इन री देहली लॉज एक्ट

c. द्वारिका प्रसाद बनाम उत्तर प्रदेश राज्य

d. हरिशंकर बागला बनाम मध्य प्रदेश राज्य

 

19. संविदा भंग हेतु क्षतिपूर्ति के निर्धारण के समय निम्नलिखित में से किन बिन्दुओं पर विचार किया जाता है?

a. उद्देश्य

b. पालन न किए जाने के कारण कारित हुई असुविधा के उपचार के साधन

c. अप्रत्यक्ष हानि

d. उपरोक्त सभी

 

20. धारा 58 के अनुसार, 24 घंटे से अधिक निरुद्ध रखने के लिए किसका विशेष आदेश आवश्यक है?

a. पुलिस अधीक्षक का आदेश धारा 185 के अधीन

b. मजिस्ट्रेट का आदेश धारा 187 के अधीन

c. पुलिस थाने के प्रभारी का आदेश धारा 186 के अधीन

d. राज्य सरकार का आदेश

 

21. भारत के संविधान के निम्नलिखित अनुच्छेदों में से कौन यह प्रावधान करता है कि "यह संघ का कर्तव्य होगा कि वह बाह्य आक्रमणों तथा आंतरिक अशांति से राज्य की सुरक्षा करे"-

a. अनुच्छेद 215

b. अनुच्छेद 275

c. अनुच्छेद 355

d. अनुच्छेद 325

 

22. धारा 408 के अनुसार दोषसिद्ध व्यक्ति को जांच या साक्ष्य के समय उपस्थित होने से कौन अभिमुक्ति दे सकता है?

a. उच्च न्यायालय

b. सेशन न्यायालय

c. जिला मजिस्ट्रेट

d. कोई भी न्यायालय

 

23. क्या "क्षति" में ख्याति को होने वाली हानि भी शामिल है?

a. हाँ

b. नहीं

c. केवल शारीरिक हानि शामिल है

d. केवल संपत्ति की हानि शामिल है

 

24. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 122 निम्नलिखित में से किस प्रकार के दान से सम्बन्धित है-

a. वसीयत द्वारा दान

b. जीवनकाल में दान

c. मृत्यु के बाद दान

d. उपरोक्त सभी

 

25. एक भागीदार के विवक्षित प्राधिकार के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से क्या गलत है-

a. वह फर्म की ओर से किसी वाद में समझौता कर सकता है

b. वह फर्म की स्थावर संपत्तियों को अन्तरित कर सकता है।

c. वह फर्म की ओर से भागीदारी में सम्मिलित हो सकता है

d. उपरोक्त सभी

 

26. धारा 68 के अनुसार, साझेदारी में फर्म के संबंध में प्रमाण कौन दे सकता है?

a. केवल साझेदार

b. कोई भी व्यक्ति जो फर्म के कार्य से परिचित हो

c. केवल फर्म का प्रबंधक

d. केवल न्यायालय

 

27. निम्नलिखित में से कौन सी धारा विक्रय की प्रत्येक संविदा में एक विवक्षित वारंटी से सम्बन्धित है-

a. धारा 14(क)

b. धारा 14(ख)

c. धारा 14(घ)

d. धारा 16(2)

 

28. 'अनुप्रयोज्य दावा' का अर्थ है-

a. ऐसी जंगम संपत्ति में लाभदायक हित का दावा जो दावेदार के कब्जे में न हो

b. किसी असुरक्षित ऋण का दावा

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

d. केवल (a)

 

29. धारा 2(31) का विषय क्या है?

a. जमा

b. जमाकर्ता

c. निदेशक

d. सदस्य

 

30. माल विक्रय अधिनियम, 1930 की धारा 63 के अंतर्गत 'युक्तियुक्त समय' क्या होता है?

a. विधि का प्रश्न

b. तथ्य का प्रश्न

c. विधि तथा तथ्य का मिश्रित प्रश्न

d. उपरोक्त (a) अथवा (c) में से एक

 

31. स्थावर सम्पत्ति का न्यास किस रूप में बनाया जा सकता है?

a. केवल मौखिक रूप में

b. लिखित और रजिस्ट्रीकृत लिखत द्वारा

c. केवल अनुबंध द्वारा

d. केवल मौखिक घोषणा द्वारा

 

32. निम्नलिखित में से किसे 'अनुप्रयोज्य दावा' के रूप में मान्यता प्राप्त है?

a. किराए का बकाया

b. भांवी डिक्री

c. किसी पुस्तक का कॉपीराइट

d. अंतःकालीन लाभ के लिए दावा

 

33. भारत के संविधान के अनुच्छेद 79 के अंतर्गत केन्द्रीय संसद के कितने भाग होंगे?

a. राष्ट्रपति, राज्य सभा और लोकसभा

b. लोकसभा एवं राज्यसभा

c. राज्यों की परिषद् तथा लोकसभा

d. राष्ट्रपति एवं लोकसभा

 

34. उच्च न्यायालय का सेवानिवृत्त न्यायाधीश निम्नलिखित में से क्या कार्य नहीं कर सकता?

a. जिस उच्च न्यायालय से सेवानिवृत्त हुआ है वहाँ विधि व्यवसाय

b. सर्वोच्च न्यायालय में विधि-व्यवसाय

c. भारत के किसी भी उच्च न्यायालय में विधि व्यवसाय

d. इनमें से कोई नहीं

 

35. राज्यसभा, जो संसद का ऊपरी सदन होता है, कि संख्या शक्ति होती है-

a. 225 सदस्य

b. 250 सदस्य

c. 330 सदस्य

d. 350 सदस्य

 

36. निम्नलिखित संपत्तियों में से किसका अंतरण नहीं किया जा सकता-

a. स्थावर संपत्ति

b. कॉपीराइट में अंश

c. बंधक संपत्ति में हित

d. भावी भरणपोषण का अधिकार

 

37. क्या धारा 2(17) के तहत जीवन का अर्थ मानव जीवन के अलावा भी माना जा सकता है?

a. हाँ, हमेशा

b. नहीं, कभी भी नहीं

c. केवल जब संदर्भ से प्रतिकूल प्रतीत हो

d. केवल जब अदालत आदेश दे

 

38. 'कठोर दायित्व' का सिद्धान्त सर्वप्रथम निम्न वाद में प्रतिपादित किया गया-

a. डोनोघ बनाम स्टेवेन्सन

b. एम० सी० मेहता बनाम भारत संघ

c. पॉइटिंग बनाम हुक्स

d. रायलेण्ड्स बनाम फ्लेचर

 

39. संविदा अधिनियम की कौन सी धारा उपअभिकर्ता को परिभाषित करती है?

a. धारा 190

b. धारा 198

c. धारा 191

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

40. हिन्दू विवाह अधिनियम, 1955 में अधित्याग के आधार पर न्यायिक पृथक्करण के आवेदन हेतु न्यूनतम कितना समय है?

a. तीन साल

b. दो साल

c. पाँच साल

d. सात साल

 

41. उपताप का तात्पर्य किसी व्यक्ति द्वारा भूमि के प्रयोग अथवा उपयोग अथवा उससे सम्बद्ध या उससे सम्बन्धित किसी अधिकार के साथ विधि विरुद्ध हस्तक्षेप है। उपताप की यह परिभाषा दी है-

a. विनफील्ड ने

b. पोलक ने

c. सामण्ड ने

d. लॉर्ड एटकिन ने

 

42. संविधान का कौन सा अनुच्छेद पूर्वव्यापी विधि को संरक्षण प्रदान करता है-

a. अनुच्छेद 22

b. अनुच्छेद 21

c. अनुच्छेद 20

d. इनमें से कोई नहीं

 

43. परमादेश रिट प्रवर्तन के लिये निर्गत किया जाता है:

a. मनमानी के कृत्य को

b. आज्ञापक कर्तव्य को

c. वैवेकिक कार्य को

d. इनमें से कोई नहीं

 

44. 'A' ने अपनी भूमि पर एक पेड़ लगाया। उसी शाखाएँ 'B' की भूमि पर लटक रही हैं। 'B' के अनुसार 'B' हकदार है-

a. अपनी भूमि पर रहते हुए बाहर लटकने वाली शाखाओं की छंटनी करने का और 'A' को सूचना देने का

b. 'A' की भूमि पर बलपूर्वक प्रवेश करके पेड़ काटने का

c. 'A' की भूमि पर बलपूर्वक प्रवेश करके शाखाओं की छंटनी करने क

d. अपनी भूमि से शाखाओं की छंटनी करके उन्हें उठा ले जाने का

 

45. प्रशासनिक न्यायाधिकरणों के लिये आदेशात्मक (या अनिवार्य) प्रक्रिया सम्बन्धी अपेक्षा होनी चाहिए-

a. कानूनी प्रतिनिधित्व

b. प्रति-परीक्षा

c. युक्तियुक्त निर्णय

d. उपर्युक्त सभी

 

46. हितों के टकराव की स्थिति में निदेशक क्या करेगा?

a. लाभ उठाएगा

b. अनदेखा करेगा

c. शामिल नहीं होगा

d. निर्णय करेगा

 

47. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है-

a. a. फर्म की सम्पत्ति का उपयोजन -   धारा 15

b. b. भागीदारों द्वारा उपार्जित वैयक्तिक लाभ — धारा 16

c. c. भागीदारों के अधिकार और कर्तव्य — धारा 17

d. d. भागीदार का फर्म के अभिकर्ता के नाते विवक्षित प्राधिकार -धारा 18

 

48. धारा 321 किससे सम्बन्धित है?

a. कमीशन का निष्पादन

b. कमीशन किसको जारी किया जाएगा

c. साक्षियों को जब हाजिर होने से अभिमुक्ति

d. उच्च न्यायालय में अभिलेख

 

49. समाश्रित संविदा को भारतीय संविदा अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत परिभाषित किया गया है-

a. धारा 43

b. धारा 46

c. धारा 3

d. इनमें से कोई नहीं

 

50. सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 80 के अंतर्गत नोटिस आज्ञापक होती है जब-

a. वाद किसी सहकारी समिति के विरूद्ध हो

b. वाद सरकार के विरूद्ध हो

c. वाद ग्राम पंचायत के विरूद्ध हो

d. वाद नगर निगम के विरूद्ध हो

 

51. स्वस्थ मस्तिष्क वाले तथा यौवनावस्था प्राप्त कर चुके किसी मुसलमान का विवाह उसकी सहमति के बिना किया जाता है। ऐसा विवाह कैसा होगा-

a. अनियमित

b. वैध

c. विधिविरूद्ध

d. शून्य

 

52. राज्य के नीति निदेशक तत्वों का प्रवर्तन निर्भर करता है-

a. सरकार के पास उपलब्ध संसाधनों पर

b. न्यायपालिका पर

c. संसदीय समिति पर

d. सरकार की पसंद पर

 

53. एक माल विक्रय संविदा में जो उस समय के सम्बन्ध में कोई शर्त नहीं रखता जिसमें संविदा का पालन होना है-

a. ऐसे किसी शर्त का विचार किये बिना नियत समय माल विक्रय संविदा का सार है।

b. संव्यवहार की प्रकृति पक्षकारों के आशय पर निर्भर है अन्यथा संविदा के शर्तों से प्रदर्शित समय सार नहीं हो सकता है।

c. उपरोक्त दोनों सही हैं।

d. उपरोक्त में कोई सही नहीं है।

 

54. निम्नलिखित में से क्या पूर्व एक आवश्यक शर्त नहीं है?

a. पूर्ववर्ती तथा पश्चातवर्ती वादों में पक्षकार एक ही होने चाहिए

b. पूर्ववर्ती तथा पश्चातवर्ती वादों की विषयवस्तु एक ही होनी चाहिए

c. पूर्ववर्ती वाद की अंतिम सुनवाई एवं निर्णय सक्षम अधिकारिता वाले न्यायालय द्वारा किया गया था

d. पूर्ववर्ती वाद किसी न्यायालय के समक्ष अवश्य लंबित होना चाहिए

 

55. जहाँ कोई आवेदन न किया गया हो तथा वचन पालन के लिए कोई समय विनिर्दिष्ट न किया गया हो, वहाँ करार को कितने समय के अंतर्गत पूरा करना अनिवार्य होता है-

a. युक्तियुक्त समय

b. तीन वर्ष

c. दो वर्ष

d. एक वर्ष

 

56. धारा 143 के अन्तर्गत संक्षिप्त विचारण में अभियुक्त को द‌ण्डित किया जा सकता है-

a. पांच सौ रुपये से अधिक जुर्माना

b. एक वर्ष से अनधिक अवधि का कारावास

c. उपर्युक्त (a) एवं (b) दोनों

d. केवल (a)

 

57. निम्न में क्या गलत हैं-

a. हिन्दू वह है जो हिन्दू माता-पिता से जन्मा हो,

b. हिन्दू वह है जो हिन्दू धर्म अपना लेता है।

c. हिन्दू वह है जिसके माता पिता हिन्दू हो

d. हिन्दू वह है जो चारों वेदों को जानता हो

 

58. जो स्मृतियाँ पद्य में लिखी गयी हैं, उसे कहा जाता है-

a. धर्मसूत्र

b. धर्मशास्त्र

c. विधायन

d. भाष्य

 

59. किसी निर्दिष्ट अनिश्चित घटना पर आधारित एक समाश्रित संविदा को घटना के निर्धारित समय के अंदर घटित न होने पर-

a. प्रवर्तित किया जा सकता है यदि वह घटना निर्धारित समय के अंदर न घटे

b. शून्य होने के कारण कदापि प्रवर्तित नहीं की जा सकती'

c. निर्धारित समय के समाप्त होने के पूर्व प्रवर्तित किया जा सकता है, यदि यह सुनिश्चित हो जाए कि ऐसी घटना नहीं घटित होगी

d. उपरोक्त (a) तथा (c) दोनों

 

60. 'क्विी फेसिट पर एल्यूइम फेसिट पर से' का अर्थ होता है-

a. वह जो पृथक होने की शक्ति नहीं रखता, सेवक रखने की आवश्यकता के अधीन होता है

b. वह जो दूसरों के माध्यम से कार्य करता है स्वयं कार्य करता है

c. वह, जो निषेध करने में समर्थ होने पर निषेध नहीं करता, दोषी होता है।

d. मौन रहने वाला सहमति देता प्रतीत होता है।

 

61. मुस्लिम पर्सनल लॉ के अनुसार अदत्त मेहर की स्थिति क्या है?

a. असुरक्षित लेनदार

b. सुरक्षित लेनदार

c. दोनों (a) और (b)

d. इनमें से कोई भी नहीं

 

62. मुस्लिम विधि के अंतर्गत एक अवयस्क के विवाह के लिए निम्नलिखित में से कौन-कौन संरक्षक होता है-

a. पिता

b. माँ

c. पितामह

d. दादी

 

63. अपने विशेषाधिकार का उल्लंघन करने वाले किसी व्यक्ति को दंडित करने के संसद के अधिकार की प्रकृति-

a. अर्द्ध-न्यायिक होती है

b. न्यायिक होती है।

c. प्रशासनिक होती है

d. इनमें से कोई नहीं

 

64. पुलिस के समक्ष की गई संस्वीकृति-

a. साबित की जाएगी

b. साबित नहीं की जाएगी

c. संस्वीकृति मानी जाएगी

d. संस्वीकृति नहीं मानी जाएगी

 

65. हिन्दू विवाह अधिनियम की धारा 5 में वैध विवाह के लिए कितनी आवश्यक शर्तें उपबन्धित हैं?

a. सात

b. तीन

c. नौ

d. पाँच

 

66. विशिष्ट अनुतोष (संशोधन) अधिनियम, 2018 द्वारा निम्नलिखित में से कौन सी धारा प्रतिस्थापित कीगयी है/हैं?

a. धारा 10

b. धारा 14

c. धारा 20

d. उपर्युक्त सभी

 

67. यह अधिनियम बिजली कंपनियों पर कब लागू नहीं होगा?

a. जब कंपनी नई हो

b. जब प्रावधान विद्युत अधिनियम, 2003 से असंगत हों

c. जब राज्य सरकार आदेश दे

d. जब उपभोक्ता शिकायत करें

 

68. “न्यायालय” की परिभाषा में किसे शामिल नहीं किया गया है?

a. उच्च न्यायालय

b. प्रधान सिविल न्यायालय

c. लघुवाद न्यायालय

d. मूल अधिकारिता वाला न्यायालय

 

69. भारत के संविधान में संपत्ति से सम्बन्धित अनुच्छेद 31 को किस संवैधानिक संशोधन द्वारा निरसित किया गया था-

a. 44वाँ संशोधन, 1978

b. 42वाँ संशोधन, 1978

c. 70वाँ संशोधन, 1991

d. 73वाँ संशोधन, 1992

 

70. “अधित्यजन” का अर्थ क्या है?

a. अधिकार प्राप्त करना

b. अधिकार का प्रयोग करना

c. अधिकार का त्याग करना

d. अधिकार का विस्तार

 

71. लघुवाद न्यायालय की स्थानीय सीमाओं की अधिकारिता कौन निर्धारित करता है?

a. राज्य सरकार

b. उच्च न्यायालय

c. सर्वोच्च न्यायालय

d. मजिस्ट्रेट

 

72. 1773 के रेग्युलेटिंग एक्ट का मुख्य प्रावधान क्या था?

a. केवल कर व्यवस्था लागू करना

b. न्यायालयों को समाप्त करना

c. विधिक प्रावधान के अभाव में साम्य, न्याय एवं शुद्ध अंतःकरण के आधार पर निर्णय देना

d. केवल आपराधिक कानून बनाना

 

73. भारत का संविधान अवशिष्ट शक्ति को आरक्षित करता है-

a. संसद में

b. संघ में

c. राज्य में

d. राष्ट्रपति में

 

74. अंतरिम प्रतिकर का ब्याज सहित प्रतिसंदाय परिवादी को कब करना होता है:

a. लेखीवाल के मर जाने पर

b. अभियुक्त के दोषसिद्ध होने पर

c. अभियुक्त (लेखीवाल) के दोषमुक्त हो जाने पर

d. उपरोक्त में से कोई नही

 

75. किस भारतीय कलाकार ने संविधान की हस्तलिखित प्रति सुसज्जित की है?

a. मिहिर सेन

b. एस.एन. बनर्जी

c. मुकेश बंद्योपाध्याय

d. नन्द लाल बोस

 

76. अपकृत्य के कुछ निश्चित कृत्यों (कार्यों) में निम्नलिखित में से कौन पर्याप्त (बचाव) प्रतिरक्षा है –

1. सहमति से किये गये कृत्य।

2. क्षति का ज्ञान होने पर किया गया कार्य क्षति नहीं होता है।

3. दैवकृत ।

नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए-

a. 1, 2 और 3

b. 1 और 3

c. 2 और 3

d. केवल 2

 

77. जहाँ एक भागीदारी फर्म किसी निश्चित अवधि के लिए गठित की गई हो तथा उस अवधि के समाप्त होने पर फर्म बिना किसी करार के व्यापार को जारी रखती हो तो-

a. नए करार होने तक भागीदारी विस्तारित मानी जाती है।

b. भागीदारी इच्छाधीन भागीदारी बन जाती है।

c. भागीदारी अवैध हो जाती है

d. अवधि की समाप्ति की तिथि पर भागीदारी विघटित हो जाती है और किसी भी भागीदारी को अस्तित्व में रहना नहीं कहा जा सकता

 

78. निम्नलिखित में से कौन सही है-किसी राज्य विधि, जो समवर्ती सूची में किसी विषय से सम्बन्धित किसी केन्द्रीय विधि के साथ असंगत हो, के प्रति राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त करने का परिणाम यह होगा कि-

a. केन्द्रीय विधि राज्य विधि का अध्यारोहण करेगी

b. दोनों विधियाँ राज्य में प्रभावी रहेंगी

c. संसद राष्ट्रपति की पूर्व संशोधित कर सकती है

d. राज्य की विधि वैध होगी तथा केन्द्रीय विधि उस राज्य में प्रभावी नहीं रहेगी

 

79. यद्यपि संविधान में निहित राज्य के नीति निदेशक तत्व किसी न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय नहीं हैं, तथापि ये-

a. भारत के राष्ट्रपति के निर्देश पर प्रवर्तनीय हैं

b. मूलभूत अधिकारों से श्रेष्ठ हैं।

c. राज्य पर बाध्यकारी हैं।

d. देश के शासन का आधार हैं।

 

80. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत सेवा सम्बन्धी नियमों के निर्धारण हेतु समुचित विधानमंडल अधिकृत है-

a. अनुच्छेद 309

b. अनुच्छेद 307

c. अनुच्छेद 311

d. अनुच्छेद 320

 

81. हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 तभी लागू होगा जब सम्पत्ति हो -

a. निर्वसीयती

b. वसीयती

c. स्वत्वयुक्त

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

82. एक मुस्लिम दुनिया के किसी भी देश में जाता है-

a. ऐसे सम्बन्धित देश की विधियों के पालन के उद्देश्य के साथ जिसमें वैयक्तिक विधि भी शामिल हो

b. अपनी व्यक्तिगत विधि के साथ

c. अपनी व्यक्तिगत विधि के बिना

d. अपनी व्यक्तिगत विधि को अपने देश में छोड़कर

 

83. संविदा-भंग से पीड़ित व्यक्ति को उपचार प्राप्त है-

a. प्रतिस्थापित पालन का

b. भंग करने वाले पक्षकार से व्यय एवं खर्चे वसूल करने का

c. प्रतिकर के लिए सिविल बाद संस्थित करने का

d. उपर्युक्त सभी

 

84. राज्यसभा के सत्रों की अध्यक्षता कौन करता है-

a. राष्ट्रपति

b. उप-राष्ट्रपति

c. अध्यक्ष

d. उपाध्यक्ष

 

85. वाद लम्बित का सिद्धांत की प्रयोज्यता के लिए संपत्ति अवश्य ही-

a. स्थावर होनी चाहिए

b. जंगम होनी चाहिए

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

d. इनमें से कोई नहीं

 

86. बरसात और तेज हवा से एक दिन विद्युत खम्भे से एक तार टूट गया मोहन को वह तार नहीं दिखा और उसने उस पर से अपनी साइकिल चलाई जिससे करण्ट लगने से उसकी मृत्यु हो गई। उसकी विधवा ने विद्युत् बोर्ड के विरुद्ध नुकसानी का वाद दाखिल किया। निम्नलिखित में से कौन सा एक कथन सही है?

a. बोर्ड दायी नहीं है, क्योंकि दैवकृत के कारण तार टूट गया था

b. बोर्ड दायी है और दायित्व का आधार ऐसी कार्रवाई के मात्र प्रकृति में ही अन्तर्निहित खतरा है जिसका पूर्वानुमान लगाया जा सकता था

c. बोर्ड दायी नहीं है, क्योंकि विद्युत् वितरण बोर्ड का कानूनी कर्तव्य है

d. बोर्ड दायी नहीं है, क्योंकि उसकी उपेक्षा साबित नहीं हुई

 

87. अभिकथन (अ) किसी संविदा से अपरिचित व्यक्ति संविदा का प्रवर्तन नहीं कर सकता। तर्क (त) वह संविदा का एक पक्षकार नहीं होता तथा इसका लाभ नहीं ले सकता।

a. तथा (त) दोनों सही हैं किन्तु (त) (अ) का सही स्पष्टीकरण नहीं है

b. (अ) तथा (त) दोनों सही हैं तथा (त) (अ) का सही स्पष्टीकरण है

c. (अ) सही है किन्तु (त) गलत है।

d. (अं) गलत है किन्तु (त) सही है

 

88. बंधककर्ता का बंधक संपत्ति के मोचन का अधिकार उत्पन्न होता है-

a. बंधक के बाद किसी भी समय पर

b. बंधक धन के शोध्य हो जाने पर किसी भी समय पर

c. बंधककर्ता की इच्छा पर किसी भी समय पर

d. बंधकदार के द्वारा धन माँगने पर किसी भी समय पर

 

89. प्रभाव के आधार पर प्रत्यायोजन विधान को कितने प्रकार के होते हैं ?

a. एक

b. दो

c. तीन

d. चार

 

90. निम्न में से कौन "जीवजंतु" की परिभाषा के अंतर्गत आता है?

a. मानव

b. रोबोट

c. गाय

d. मृत व्यक्ति

 

91. किसी साक्षी के पुनः परीक्षण के बाद विपक्ष को-

a. आगे प्रति परीक्षण करने का अधिकार केवल तब होता है। जब पुनः परीक्षण में कोई नया तथ्य जोड़ा गया हो।

b. सामान्य तौर पर गवाह का नए सिरे से आगे प्रति- परीक्षण करने का अधिकार होता है।

c. आगे प्रति परीक्षण करने का कोई अधिकार नहीं होता-

d. उपरोक्त में (a) अथवा (b)

 

92. जब कोई संविदा विधि की भूल द्वारा कारित की जा रही हो तो ऐसी संविदा की क्या स्थिति होती है?

a. शून्यकरणीय

b. अशून्यकरणीय

c. शून्य

d. अवैध

 

93. धारा 41 के अनुसार आय का उपयोग किन धार्मिक या सामाजिक कार्यों के लिए किया जा सकता है?

a. धार्मिक उपासना

b. विवाह

c. अन्त्येष्टि

d. उपरोक्त सभी

 

94. धारा 74 के अनुसार, पार्टनरशिप अधिनियम की धाराएँ किस तरह से लागू होती हैं?

a. वे अन्य कानूनों के अनुरूप बिना प्रभावित हुए लागू होती हैं

b. वे अन्य कानूनों को पूरी तरह से बदल देती हैं

c. वे केवल साझेदारी की स्थापना के लिए लागू होती हैं

d. वे केवल न्यायालय के आदेश पर लागू होती हैं

 

95. धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार किसके आधार पर प्रतिबंधित नहीं किया जा सकता-

a. राज्य की सुरक्षा

b. नैतिकता

c. लोक व्यवस्था

d. स्वास्थ्य

 

96. 'मिताक्षरा' भाष्य किस स्मृति पर आधारित है-

a. नारद स्मृति

b. दायत्व

c. मनुस्मृति

d. याज्ञवल्क्य

 

97. धारा 2(17) के अनुसार "जीवन" से क्या अभिप्रेत है?

a. किसी भी जीवित प्राणी का जीवन

b. केवल मानव का जीवन, जब तक संदर्भ से प्रतिकूल न हो

c. केवल पशुओं का जीवन

d. केवल पेड़-पौधों का जीवन

 

98. न्यायालय से यह डिक्री हासिल करने का अधिकार कि बंधककर्ता बंधक संपत्ति के अपने मोचन के अधिकार से पूर्णतः वंचित हो जाएगा, क्या कहलाता है-

a. बिक्री का अधिकार

b. पुरोबन्ध का अधिकार

c. दावे के लिए अधिकार

d. मोचन का अधिकार

 

99. राज्यसभा भंग करने हेतु सक्षम है-

a. राष्ट्रपति

b. राज्यसभा अध्यक्ष

c. लोकसभा

d. इनमें से कोई नहीं

 

100. मुस्लिम विधि में विवाह-

a. एक संस्कार होता है

b. एक संस्कार तथा सिविल संविदा दोनों होते हैं।

c. एक सामाजिक हैसियत होती है।

d. एक सिविल संविदा होती है।

 

101. कथन (A): न्यूसेन्स के अपकृत्य में, प्रतिवादी के हस्तक्षेप से वादी की सम्पत्ति को नुकसान हो सकता है या सम्पत्ति के भोग में व्यक्तिगत असुविधा हो सकती है।

कारण (R): सम्पत्ति के उपभोग में प्रत्येक हस्तक्षेप न्यूसेन्स है।

a. A और R दोनों सही हैं और R, A का सही स्पष्टीकरण है

b. A और दोनों सही हैं परन्तु R, A की सही स्पष्टीकरण नहीं है

c. A सही है परन्तु R गलत है

d. A गलत है परन्तु R सही है

 

102. भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा उपचारात्मक याचिका (Curative Petition) का प्रावधान किया गया है-

a. संविधान के अनुच्छेद 136

b. संविधान के अनुच्छेद 143 में

c. संविधान के अनुच्छेद 32 में

d. संविधान के अनुच्छेद 142 में

 

103. उपताप के अपकृत्य की अनिवार्यताएं हैं-

a. अनुचित हस्तक्षेप

b. भूमि के उपयोग के साथ हस्तक्षेप

c. क्षति

d. उपरोक्त सभी

 

104. इस अधिनियम के अधीन अपराध का संज्ञान प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट ले सकता है-

a. धारा 142 के अन्तर्गत

b. धारा 142 के अन्तर्गत

c. धारा 145 के अन्तर्गत

d. धारा 144 के अन्तर्गत

 

105. वक्फ गठित किया जा सकता है-

a. केवल एक मुसलमान के द्वारा

b. हिन्दू तथा मुसलमान दोनों के द्वारा

c. केवल एक हिन्दू के द्वारा

d. न तो हिन्दू न मुसलमान के द्वारा

 

106. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की किस धारा में न्यायाधीश परिभाषित है?

a. धारा 2(10)

b. धारा 2(11)

c. धारा 2(15)

d. धारा 2(16)

 

107. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद सहकारी समितियों के लेखा परीक्षा के बारे में बात करता है?

a. अनुच्छेद 243 (ZM)

b. अनुच्छेद 243 (ZA)

c. अनुच्छेद 243 (ZE)

d. अनुच्छेद 243 (ZK)

 

108. यदि एक मुस्लिम पति ने अपनी पत्नी पर जारकर्म का झूठा आरोप लगाया हो तो वापसी की प्रक्रिया को क्या कहा जाता है-

a. लियान

b. जिहार

c. इला

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

109. 'दायभाग' तथा 'मिताक्षरा' है-

a. मनु

b. निबन्ध

c. स्मृति

d. भाष्य

 

110. भारत के सर्वोच्च न्यायालय की निम्नलिखित अधिकारिता में से कौन सी गलत तरीके से सूचीबद्ध की गई है-

a. प्रशासनिक टकरावों का न्यायनिर्णयन

b. आरंभिक अधिकारिता

c. अपीली अधिकारिता

d. परामर्शदात्री अधिकारिता

 

111. ऐसे तथ्य, जिनकी न्यायिक अवेक्षा न्यायालय को अवश्य लेना चाहिए, में शामिल हैं-

a. भारत सरकार द्वारा स्वीकृत राज

b. भारत सरकार द्वारा स्वीकृत राजपत्रित अवकाश

c. सड़क के नियम

d. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनो

 

112. जीवन की निरंतरता की उपधारणा साक्ष्य अधिनियम की किस धारा में निहित है-

a. धारा 106

b. धारा 107

c. धारा 110

d. धारा 109

 

113. अधिनियम का कौन सा प्रावधान 'सम्यक् अनुक्रम में संदाय' के सम्बन्ध में विचार करता है-

a. धारा 9

b. धारा 10

c. धारा 11

d. धारा 12

 

114. निम्नलिखित में से कौन ऐसा आधार है जिसके द्वारा संपूर्ण भारत के राज्यक्षेत्र में सर्वत्र अबाध संचरण के अधिकार पर समुचित प्रतिबंध आरोपित किए जा सकते हैं-

a. राज्य की सुरक्षा

b. शालीनता

c. किसी अनुसूचित जनजाति के हितों का संरक्षण

d. नैतिकता

 

115. “सरकारी कंपनी” का क्या अर्थ है?

a. निजी कंपनी

b. सरकार द्वारा नियंत्रित कंपनी

c. विदेशी कंपनी

d. सहायक कंपनी

 

116. 'जहाँ अधिकार है वहाँ उपचार भी है' का आशय है-

a. जहाँ अधिकार है वहाँ कोई उपचार नहीं होता

b. बिना किसी गोष के कोई उपचार नहीं होता

c. बिना किसी उपचार के कोई अधिकार नहीं होता

d. ऐसा कोई दोष नहीं है जिसका उपचार न हो

 

117. धारा 473(1) के अनुसार दंडादेश के निलंबन या परिहार की शक्ति किसके पास है?

a. जिला मजिस्ट्रेट

b. समुचित सरकार

c. हाई कोर्ट

d. जेल अधीक्षक

 

118. पट्टे के लिए किस प्रकार की संपत्ति का उपयोग किया जा सकता है?

a. जंगम तथा स्थावर दोनों

b. केवल जंगम.

c. केवल स्थावर

d. इनमें से कोई नहीं

 

119. किसी संविदा में शर्तें तथा वारंटियाँ हो सकती हैं-

a. अभिव्यक्त

b. विवक्षित

c. अभिव्यक्त अथवा विवक्षित

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

120. भारत का अपकृत्य विधि आधारित है

a. फ्रांस के ड्रोएट एडमिनिस्ट्रेटिर्फ पर

b. इंग्लैंड के कामन लॉ पर

c. भारत के संविधान पर

d. अमेरिका के अधिकार विधेयक पर

 

121. सुन्नी मुसलमान "मूता विवाह" को क्या मानते हैं?

a. शून्यकरणीय

b. शून्य

c. वैधं

d. अवैध

 

122. मुस्लिम विधि में-

a. मेहर का संदाय अनिवार्य नहीं होता

b. मेहर विवाह के पूर्व माँग पर दी जानी होती है

c. मेहर का संदाय अनिवार्य होता है।

d. मेहर का निर्धारण विवाह के बाद होता है।

 

123. ज्ञापन में किस राज्य का उल्लेख किया जाता है?

a. जहाँ कंपनी व्यापार करती है

b. जहाँ निदेशक रहते हैं

c. जहाँ पंजीकृत कार्यालय स्थित होगा

d. जहाँ शेयरधारक रहते हैं

 

124. साम्य और सामान्य विधि का संबंध कैसा है?

a. कोई संबंध नहीं

b. विरोधात्मक

c. बहुत ही गहरा और पूरक

d. केवल औपचारिक

 

125. पूर्व न्याय के प्रावधान डिक्री के निष्पादन के मामले में भी लागू किए जाते हैं-

a. प्रावधान निर्णीत ऋणी द्वारा स्पष्ट किए जाने पर लागू नहीं किए जाते

b. यह कथन गलत है अथवा सही नहीं है

c. यह कथन सही है।

d. पूर्व न्याय के सिद्धांत केवल बाद में लागू किए जाते हैं

 

126. मुस्लिम विधि के अंतर्गत एक विधवा के लिए 'इद्दत' की क्या अवधि निर्धारित की गई है?

a. चाँद के चार महीने

b. चाँद के चार महीने एवं 10 दिन

c. चाँद के तीन महीने एवं 10 दिन

d. चाँद के तीन महीने

 

127. संसदीय चुनावों में मतदान का अधिकार-

a. विधिक अधिकार है

b. मूल अधिकार है

c. संवैधानिक अधिकार है

d. स्वाभाविक अधिकार है

 

128. किस संविधान संशोधन द्वारा राज्य के नीति निदेशक तत्वों में अनुच्छेद 39 क को अंतर्विष्ट किया गया था-

a. संविधान (44वाँ संशोधन) अधिनियम, 1978

b. संविधान (29वाँ संशोधन) अधिनियम, 1972

c. संविधान (42वाँ संशोधन) अधिनियम, 1976

d. संविधान (46वाँ संशोधन) अधिनियम, 1982

 

129. अपकृत्य' की परिभाषा निहित है-

a. साधारण खंड अधिनियम, 1897 में

b. परिसीमा अधिनियम, 1963 में

c. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 में

d. भारतीय दंड संहिता 1860 में

 

130. ओमबुड्स सर्वप्रथम किस देश में एवं कब आया ?

a. इंगलैण्ड, 1827

b. नार्वे, 180

c. अमेरिका, 1808

d. स्वीडेन, 1809

 

131. अजय एक इमारत का पट्टा विजय को 5,000 रुपए मासिक किराए पर यह जानते हुए प्रदान करता है कि इमारत का उपयोग वेश्यावृत्ति के लिए किया जाएगा।

a. शून्यकरणीय है

b. वैध है

c. शून्य है

d. इनमें से कोई नहीं

 

132. निम्नलिखित में से किस संवैधानिक प्राधिकारी के पास क्षमादान करने की शक्ति उपलब्ध है-

a. राष्ट्रपति

b. राष्ट्रपति तथा राज्य के राज्यपाल

c. राज्यपाल

d. सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश

 

133. एक मानहानि की कार्यवाही में निम्नलिखित में से कौन-सा बचाव का साधन नहीं होगा?

a. सत्य

b. आवश्यकता

c. उचित टीका-टिप्पणी

d. विशेषाधिकारी

 

134. ऐसा व्यक्ति, जिसके मूल अधिकारों का उल्लंघन हुआ हो, उच्च न्यायालय के समक्ष किस अनुच्छेद के अंतर्गत समावेदन कर सकता है?

a. अनुच्छेद 20

b. अनुच्छेद 226

c. अनुच्छेद 32

d. अनुच्छेद 22

 

135. ओलियम गैस रिसाव वाद के विधायी परिणामस्वरूप भारतीय संसद ने एक विधि का अधिनियमन किया था। निम्नलिखित में से वह कौन-सा विधान था?

a. लोक दायित्व बीमा अधिनियम, 1991

b. राष्ट्रीय पर्यावरण अधिकरण अधिनियम, 1995

c. परिसंकटमय अपशिष्ट (प्रबन्धन एवं हथालन) अधिनियम, 1989

d. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

136. रजिस्टर आदि कौन निर्धारित करता है?

a. उच्च न्यायालय

b. जिला न्यायालय

c. राज्य सरकार

d. न्यायाधीश

 

137. अभिकथन (अ) बिना किसी प्रतिफल के करार शून्य होते हैं।तर्क (त) प्रतिफल वचनग्रहीता अथवा किसी अन्य व्यक्ति द्वारा दिया जा सकता है

a. (अ) तथा (त) दोनों सही हैं किन्तु (त) (अ) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।

b. (अ) तथा (त) दोनों सही हैं तथा (त) (अ) का सही स्पष्टीकरण है

c. (अ) सही है किन्तु (त) गलत है

d. (अ) गलत है किन्तु (त) सही है

 

138. न्यासी को हिताधिकारी को जानकारी कब देनी चाहिए?

a. केवल वर्ष में एक बार

b. जब न्यायालय आदेश दे

c. हिताधिकारी की प्रार्थना पर युक्तियुक्त समय पर

d. केवल न्यासी की इच्छा पर

 

139. भारत में न्यायिक पुनर्विचार का अधिकार किसके पास उपलब्ध है-

a. सर्वोच्च न्यायालय के साथ-साथ उच्च न्यायालय

b. केवल सर्वोच्च न्यायालय

c. सभी न्यायालय

d. किसी न्यायालय के पास नहीं

 

140. प्रतिवादी ने एक मकान के तहखाने में कागज के डिब्बों का विनिर्माण प्रारम्भ किया। मकान का ऊपरी भाग वादी के अभियोग में था। प्रतिवादी के कारोबार के लिए गर्म और शुष्क वायु की आवश्यकता थी और उसने तहनुसार तहखाने को गर्म किया। इससे वादी की मन्जिल का तापमान बढ़ गया और उससे वादी द्वारा भण्डारकृत भूरा कागज सूख गया और उसकी मूल्य घट गया। प्रतिवादी-

a. दायी है क्योंकि उसका कर्तव्य या कि वह अपने पड़ोसी का ध्यान रखे

b. दायी नहीं है क्योकि उसे यह मालूम नहीं था कि वादी वैसे कारोबार में लगा है

c. दायी नहीं है क्योंकि वादी एक अत्यन्त नाजूक वस्तु का व्यापार कर रहा था

d. दायी हैं क्योंकि प्रतिवादी अपने सम्पत्ति पर कुछ असाधारण कार्य कर रहा था

 

141. धारा 319 के अनुसार, कब न्यायालय या मजिस्ट्रेट साक्षी की हाजिरी से अभिमुक्ति दे सकता है?

a. जब अभियुक्त दोषी हो

b. जब साक्षी अस्वीकार्य हो

c. जब हाजिरी में अत्यधिक विलंब, व्यय या असुविधा हो

d. जब साक्ष्य पहले ही दर्ज हो चुका हो

 

142. एक सिविल न्यायालय निम्नलिखित में से किस मामले में कमीशन नहीं निकाल सकता-

a. बँटवारे के निष्पादन हेतु

b. किसी डिक्री के निष्पादन हेतु

c. किसी व्यक्ति के परीक्षण हेतु

d. बहीखातों के परीक्षण हेतु

 

143. डाइसी के अनुसार विधि के शासन के अर्थ पर निम्नलिखित में से किस शीर्षक के अधीन चर्चा की जा सकती है-

a. विधि के समक्ष समता

b. विधि के कारण समता

c. विधि के निश्चित नियमों की समता

d. विधि के अंतर्गत समता

 

144. एक व्यक्ति, जिसे मालिक के अधिकार के अधीन एक अभिकर्ता द्वारा नियुक्त किया गया है, किस नाम से जाना जाता है-

a. स्थानापत्र अभिकर्ता

b. उप-अभिकर्ता

c. व्यवसायिक अभिकर्ता

d. विशिष्ट अभिकर्ता

 

145. जातियों एवं जनजातियों को अनुसूचित जातियों अथवा अनुसूचित जनजातियों के रूप में घोषित करने का संवैधानिक अधिकार किसमें निहित है-

a. संसद में

b. भारत के राष्ट्रपति में

c. गृहमंत्री में

d. अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष में

 

146. सत्य उत्तर का चयन कीजिए:

निर्वसीयती अपने पीछे एक पुत्र एवं एक पुत्री छोड़कर मर जाता है। उसने ऋण भी लिया है। निर्वसीयती की मिताक्षरा सहदायिकी सम्पत्ति में पुत्री अपने हिस्से की माँग करती है-

a. वह सम्पत्ति में अपने हिस्से की माँग कर सकती है

b. वह ऋण के लिए पुत्र के साथ-साथ दायी होगी

c. यदि विवाहित है न तो सम्पत्ति में के हिस्से की माँग कर सकती है और ऋणों के लिए दायी होगी

d. उपर्युक्त सभी

 

147. संविदा में हित रखने वाला व्यक्ति संविदा के विखण्डन का अनुतोष प्राप्त करने के लिए शर्तों का पूरा किया जाना आवश्यक है-

a. संविदा का शून्यकरणीय होना

b. संविदा का अवैध होना

c. उपर्युक्त (a) एवं (b) दोनो

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

148. किस प्रकार की संपत्ति अंतरणीय होती है?

a. लोक पद

b. किसी भी प्रकार की संपत्ति यदि विधि द्वारा निषिद्ध न हो

c. पेंशन

d. पुनर्प्रवेश का अधिकार

 

149. मूल्यवान प्रतिफल देकर संपत्ति खरीदने वाले व्यक्ति को क्या कहा जाता है?

a. दंडित व्यक्ति

b. साधारण क्रेता

c. सद्भावनापूर्वक क्रेता

d. प्रशासनिक अधिकारी

 

150. विधिविरूद्ध प्रतिफल तथा उद्देश्य का उल्लेख भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 की किस धारा के अंतर्गत किया गया है?

a. धारा 18 के अंतर्गत

b. धारा 20 के अंतर्गत

c. धारा 26 के अंतर्गत

d. धारा 23 के अंतर्गत

 

Download Bihar PCS-J Mock Test- 5

 

My Legal Consultants
Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts