Download Bihar PCS-J Mock Test-3
1. किसी स्थावर संपत्ति का वर्षानुवर्षं पट्टा किया जा सकता है-
a. केवल रजिस्ट्रीकृत लिखत द्वारा
b. मौखिक करार द्वारा
c. कब्जा परिदान के साथ मौखिक करार द्वारा
d. सामान्य लिखत द्वारा
2. न्यायिक पुनर्विलोकन का जन्मदाता किस देश को माना जाता है ?
a. अमेरिका
b. इंग्लैण्ड
c. जर्मनी
d. रूस
3. कोई भी व्यक्ति अपने हक से ऊंचा हक अंतरित नहीं कर सकता" निम्नलिखित में से किसका एक स्थापित सिद्धांत है-
a. अपकृत्य विधि के नियम का
b. संविदा के नियम का
c. संपत्ति के अंतरण के नियम का
d. अपराधों की विधि के नियम का
4. “संक्षिप्त प्रॉस्पेक्टस” का क्या अर्थ है?
a. पूर्ण प्रॉस्पेक्टस
b. केवल विज्ञापन
c. प्रॉस्पेक्टस की मुख्य विशेषताओं वाला ज्ञापन
d. कर दस्तावेज़
5. लैण्ड इम्प्रूवमेंट एक्ट, 1871 के स्थान पर अब किस अधिनियम को देखा जाता है?
a. भूमि विकास उधार अधिनियम, 1883
b. कंपनियाँ अधिनियम, 2013
c. भारतीय दंड संहिता
d. संपत्ति अंतरण अधिनियम
6. "जो कुछ प्रत्यक्षतः नहीं किया जा सकता वह अप्रत्यक्षतःभी नहीं किया जा सकयह कथन किस सिद्धांत से सम्बन्धित है-
a. छद्म विधायन का सिद्धांत
b. सार तत्व का सिद्धांत
c. विवक्षित शक्तियों का सिद्धांत
d. पृथक्करणीयता का सिद्धांत
7. नाम कितने समय के लिए आरक्षित किया जाता है?
a. 30 दिन
b. 45 दिन
c. 60 दिन
d. 90 दिन
8. एक मुस्लिम महिला को निम्नलिखित में से किस विवाह में इद्दत का पालन करने की आवश्यकता होती है-
a. भूता विवाह
b. अनियमित विवाह
c. वैध विवाह
d. उपरोक्त सभी
9. जब राष्ट्रपति द्वारा भारत के प्रधान न्यायाधीश की नियुक्ति की जाती है तो उन्हें किससे परामर्श करना आवश्यक होता है-
a. सर्वोच्च तथा उच्च न्यायालय के ऐसे न्यायाधीशों से जिन्हें वह आवश्यक समझें
b. मंत्रिपरिषद् तथा सर्वोच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीशों से
c. प्रधानमंत्री तथा विधि मंत्री एवं भारत के महाधिवक्ता से
d. मंत्रिमंडल के ऐसे सदस्यों तथा प्रधानमंत्री से जिन्हें वह आवश्यक समझें
10. अनुच्छेद 21 के अंतर्गत प्राण और दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण-
a. किसी भी व्यक्ति को उपलब्ध है
b. केवल नागरिकों को उपलब्ध है।
c. देशी शत्रु को उपलब्ध नहीं है।
d. किसी निवारक निरोधक कानून के अधीन गिरफ्तार व्यक्ति को उपलब्ध नहीं है
11. भारत में साम्य विधि का स्वरूप कैसा था?
a. पूर्णतः स्वतंत्र अंग के रूप में विकसित
b. केवल दंडात्मक विधि
c. स्वतंत्र अंग के रूप में विकसित नहीं हुआ
d. केवल प्रशासनिक नियम
12. स्वतंत्र सम्मति से किया गया एक वैध करार, जिसका प्रतिफल अपर्याप्त हो, होता है-
a. विधिपूर्ण
b. विधिविरूद्ध
c. शून्य
d. शून्यकरणीय
13. हिन्दू विधि के आधुनिक स्त्रोत नहीं हैं-
a. स्मृति
b. न्यायिक निर्णय
c. विधायन
d. न्याय, साम्या
14. निम्नलिखित में से क्या एक मूल अधिकार नहीं है-
a. शोषण के विरूद्ध अधिकार
b. हड़ताल करने का अधिकार
c. समता का अधिकार
d. धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार
15. कारागार, जैसा कि सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 के आदेश 16क में परिभाषित है, में शामिल हैं-
a. कोई सुधारालय, बोर्स्टल संस्था या इसी प्रकार की कोई और संस्था
b. कोई भी स्थान जिसे सरकार द्वारा, साधारण अथवा विशेष आदेश द्वारा एक अतिरिक्त जेल होना घोषित किया गया हो
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. केवल (a) सही है।
16. धारा 2 के अनुसार, यदि संदर्भ से अन्यथा अपेक्षित न हो, तो परिभाषाएँ कैसे लागू होती हैं?
a. न्यायालय की मर्जी के अनुसार
b. जैसा कि सामान्य व्यवहार में होता है
c. संहिता में दी गई परिभाषा के अनुसार
d. आरोपी की सहमति से
17. धारा 437 किससे संबंधित है?
a. लेखा
b. निदेशक
c. कर
d. अपील एवं पुनरीक्षण
18. वित्त आयोग राष्ट्रपति को किस संदर्भ में सिफारिश प्रदान करता है?
a. कुल कर प्राप्तियों का संघ एवं राज्यों के बीच वितरण
b. ऐसे सिद्धांत जिनके द्वारा राज्यों के राजस्वों के अनुदानों तथा भारत की समेकित निधियों को शासित किया जाना चाहिए
c. पंचायत तथा नगरपालिकाओं के संसाधनों की पूर्ति करने हेतु किसी राज्य की समेकित निधि के संवर्द्धन हेतु आवश्यक उपाय
d. उपरोक्त सभी
19. कथन (A) और तर्क (R) को पढ़िये तथा दिये गए कूट की सहायता से सही उत्तर दो।
कथन (A): लोकपाल आज समय की आवश्यकता (माँग) है।
तर्क (R): लोकपाल एक समय बचाने वाली संस्था है।
कूटः
a. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
b. (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
c. (A) सही है, परन्तु (R) सही नहीं है।
d. (A) सही नहीं है, परन्तु (R) सही है।
20. बँटवारे के एक वाद में तीन प्रतिवादियों को एकपक्षीय निर्धारित किया गया। प्रारंभिक डिक्री पारित कर दी गई। तीनों प्रतिवादियों में से एक द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर न्यायालय ने सभी प्रतिवादियों के विरूद्ध डिक्री को अपास्त कर दिया। न्यायालय का आदेश- क्रिया
a. वैध है
b. अवैध है
c. अनियमित है
d. अन्यायपूर्ण है
21. उच्चतम न्यायालय ने कौन से मामले में यह सिद्धांत प्रतिपादित किया है कि संसद को संविधान में संशोधन न करने की सार्वभौम शक्ति प्राप्त है, परंतु इसको संविधान के मूल ढांचे को नष्ट करने की शक्ति नहीं है?
a. केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य, एआईआर 1973सुको 1461
b. मेनका गांधी बनाम यूनियन ऑफ इंडिया, एआईआर 1978 को 597
c. गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य, एआईआर 1967 सुको 1643
d. इनमें से कोई नहीं
22. मुस्लिम विधि के अंतर्गत विवाह विच्छेदन को लागू करने हेतु "इला सें" में कितनी अवधि के संयम की आवश्यकता होती है?
a. 2 माह
b. 3 माह
c. 4 माह
d. 6 माह
23. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 की धारा 74 के अंतर्गत न्यायालय क्षतिपूर्ति नहीं प्रदान कर सकता-
a. संविदा में उल्लिखित राशि से अधिक का
b. संविदा में उल्लिखित राशि से कम का
c. संविदा में उल्लिखित राशि के बराबर का
d. उपरोक्त में कोई नहीं
24. सूचना का अधिकार किस अनुच्छेद का अनिवार्य हिस्सा है-
a. 21
b. 19 (1)(क)
c. 19 (1)(छ)
d. इनमें से कोई नहीं
25. जब एक मुस्लिम विवाह में 'मेहर' निर्दिष्ट न की गई हो तो पत्नी को क्या प्राप्त करने का अधिकार होता है-
a. मेहर-ए-मिस्ल
b. मेहर-ए-मुअज्जल
c. मेहर-ए-मुबज्जल
d. उपरोक्त सभी
26. जहाँ वादी अपने अधिकार अथवा कब्जे के किसी दस्तावेज के आधार पर वादप्रस्तुत करता है वहाँ उसे इसे अथवा इसकी एक प्रतिलिपि को प्रस्तुत करना चाहिए
a. विवाद्यकों के निर्धारण के समय
b. न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशानुसार समय
c. वादपत्र के साथ
d. साक्ष्य देते समय
27. “अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक माध्यस्थम्” किस धारा में परिभाषित है?
a. धारा 2(च)
b. धारा 2(ङ)
c. धारा 2(घ)
d. धारा 2(छ)
28. दो सपिण्डों के बीच सम्पादित विवाह होता है-
a. शून्य विवाह
b. शून्यकरणीय विवाह
c. मान्य विवाह
d. पक्षकारों पर लागू रूविजन्य विधि के सिवाय शून्य विवाह
29. शेयर हस्तांतरण से संबंधित मामलों में दोषी अधिकारी कौन हो सकता है?
a. केवल निदेशक
b. केवल कर्मचारी
c. रजिस्ट्रार, शेयर ट्रांसफर एजेंट आदि
d. केवल सरकार
30. 'दायभाग' से सम्बन्धित हैं-
a. दाय
b. स्त्रीधन
c. विभाजन
d. उक्त सभी
31. निम्न कथनों पर विचार करें—
1. प्राचीन भारत में साम्य को "युक्ति" कहा जाता था।
2. याज्ञवल्य के अनुसार शास्त्र को युक्ति पर प्राथमिकता दी जाती है।
सही विकल्प चुनें:
b. केवल 1 सही
c. केवल 2 सही
d. दोनों सही
e. दोनों गलत
32. दो पक्षकार संविदा करते हैं। वाद में उन्हें ज्ञात होता है कि वे जिस कानून को लागू होना मान्य कर रहे थे,तब भारत में लागू नहीं है, तो संविदा-
a. शून्य है
b. अवैध है
c. शून्यकरणीय है
d. इनमें से कोई नहीं
33. 'केवियट एम्पटर' शब्द का अर्थ है-
a. माल को दोष रहित होना चाहिए
b. माल का स्वामित्व विक्रय के बाद अंतरित हो जाता है
c. क्रेता को अवगत होने दीजिए (क्रेता सावधान)
d. उपरोक्त में कोई नहीं
34. स्मृतियों के अन्तर्गत आता है-
a. केवल धर्मसूत्र
b. केवल धर्मशास्त्र
c. धर्मशास्त्र एवं धर्मसूत्र
d. उपरोक्त में कोई नहीं
35. परिवादी और साक्षियों से पुलिस अधिकारी के साथ जाने की अपेक्षा न किया जाना और उनका अवरुद्ध न किया जाना किस धारा से संबंधित है?
a. धारा 198
b. धारा 191
c. धारा 199
d. धारा 192
36. क्या एक सादा बंधक के अंतर्गत एक बंधकदार बंधक संपत्ति का कब्जा प्राप्त कर सकता है?
a. हाँ
b. मात्र न्यायालय की अनुमति से
c. नहीं
d. उपरोक्त में कोई नहीं
37. अन्तरिम प्रतिकर की रकम होगी-
a. चेक को रकम का 20 प्रतिशत
b. चेक की रकम का ती 30 प्रतिशत
c. चेक की रकम का 50 प्रतिशत
d. चेक की रकम का 60 प्रतिशत
38. नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?
a. राष्ट्रपति
b. प्रधानमंत्री
c. मंत्रिपरिषद्
d. भारत के प्रधान न्यायाधीश
39. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही नहीं है?
a. अपकृत्य के परिणामस्वरूप होने वाले पूर्ण नुकसान के लिए संयुक्त अपकृत्यकर्ता, संयुक्त रूप और पृथक् पृथक् रूप से दायी होते हैं
b. संयुक्त दायित्व बनाने के लिए, शिकायत वाला कृत्य, संयुक्त या पृथक् में से कोई भी नहीं हो सकता
c. यदि संयुक्त वाद लाया गया हो, तो नुकसान सभी से या किसी से उद्गृहीत किया जा सकता है
d. संयुक्त दायित्व तब उत्पन्न होता है, जब एक व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति को ऐसा कार्य करने के लिए लगाता है जो एक कृत्य हो जाता है
40. निम्न में से कौन-सा हिन्दू विधि का आधुनिक स्रोत नहीं है-
a. साम्य, न्याय एवं सद्विवेक
b. रुढ़ियां
c. विधायन
d. पूर्व निर्णय
41. लोकसभा की बैठकों के लिए गणपूर्ति क्या होती है?
a. कुल सदस्यों का 1/10 भाग अथवा 100 सदस्य, जो कम हो
b. कुल सदस्यों का 1/3 भाग
c. कुल सदस्यों का 1/10 भाग
d. 100 सदस्य
42. संपत्ति अंतरण की निम्नलिखित विधियों में से कौन संपत्ति अंतरण अधिनियम के अधीन नहीं आती-
a. बिक्री
b. बंधक
c. वसीयती निस्तारण
d. विनिमय
43. भारत में अप्रवर्तित विधि की त्रुटि द्वारा कारित एक संविदा-
a. का वही प्रभाव होता है जैसे इसे तथ्य की भूलवश कारित किया गया हो
b. शून्य होती है
c. शून्यकरणीय होती है
d. इनमें से कोई नहीं
44. धारा 68 के अनुसार अन्य हिताधिकारी दोषी हिताधिकारी के फायदाप्रद हित को कब तक परिबद्ध करा सकते हैं?
a. स्थायी रूप से
b. जब तक न्यास समाप्त न हो जाए
c. जब तक न्यास-भंग से हुई हानि का प्रतिकर न मिल जाए
d. केवल एक वर्ष तक
45. किसी भी व्यक्ति को कौन सा मूल अधिकार प्राप्त नहीं है-
a. अपने मूल अधिकारों के प्रवर्तन के लिए उच्च न्यायालयों से संपर्क करने का
b. किसी पेशे के अभ्यास का
c. प्राथमिक शिक्षा का
d. संघ गठित करने का
46. क एक निश्चित तिथि पर न्यायालय में प्रस्तुत होने के लिए स्वयं के 500 रुपए अर्थदंड की जमानत प्रस्तुत करता है। वह अपनी जमानत जब्त कर लेता है। वह उत्तरदायी है-
a. आधे अर्थदंड के भुगतान का
b. संपूर्ण अर्थदंड के भुगतान का
c. यह न्यायाधीश के
d. कोई अर्थदंड नहीं
47. अनुच्छेद 51क में निम्नलिखित में से कौन मूल कर्तव्य नहीं है-
a. व्यक्ति की गरिमा को आश्वस्त करते हुए बंधुत्व का पोषण करना
b. वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानववाद तथा ज्ञानार्जन एवं सुधार की भावना विकसित करना
c. ऐसे महान आदर्शों का पालन एवं अनुसरण करना जिन्होंने हमारे स्वतंत्रता संग्राम को प्रेरित किया था
d. भारत की प्रभुता, एकता एवं अखंडता को कायम रखना एवं संरक्षण करना
48. धारा 10 का संबंध किससे है?
a. न्यायाधीश की नियुक्ति
b. दो न्यायाधीशों की पीठ
c. अधिकारिता
d. अपील
49. ब्रिटिश विधि के अंतर्गत "प्रपीड़न" को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है-
a. शून्यकरणीय करार
b. बलप्रयोग
c. शून्य करार
d. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
50. क्या प्रमुख प्रबंधकीय कार्मिक (KMP) संबंधित पक्ष होता है?
a. नहीं
b. हाँ
c. केवल सरकारी कंपनी में
d. केवल निजी कंपनी में
51. डॉक द्वारा प्रेषित प्रतिग्रहण-
a. प्रस्तावक के संज्ञान में आने के पूर्व प्रतिसंहत किया जा सकता है
b. कदापि प्रतिसंहृत नहीं किया जा सकता
c. किसी भी समय प्रतिसंहत किया जा सकता है
d. केवल तभी प्रतिसंहत किया जा सकता है जब यह प्रस्तावक के पास न पहुँचा हो
52. मुस्लिम महिला (तलाक पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम कब अधिनियमित किया गया था-
a. 1996
b. 1946
c. 1966
d. 1986
53. मूता विवाह किस अधिनियम की अवधारणा है-
a. मुस्लिम विधि
b. हिन्दू विधि
c. संविदा अधिनियम
d. विशेष विवाह अधिनियम
54. 'भावी माल' को माल विक्रय अधिनियम, 1930 की किस धारा में परिभाषित किया गया है?
a. धारा 2 (5) में
b. धारा 2 (6) में
c. धारा 2 (7) में
d. धारा 2 (8) में
55. मुस्लिम अवयस्क महिला का विधिक संरक्षक कौन होता है-
a. पितामह
b. माँ
c. मामा
d. पिता
56. निम्नलिखित वादों में से कौन-सा बिना क्षति के हानि से सम्बन्धित नहीं है?
a. भीम सिंह बनाम जम्मू एण्ड कश्मीर राज्य
b. एक्टन बनाम ब्लण्डेल
c. ब्रेडफोर्ड कॉर्पोरेशन बनाम पिकिल्स
d. चेसमोर बनाम रिचर्ड
57. लिखित संसूचना किन स्थानों पर दी जा सकती है?
a. व्यवसाय स्थान, निवास या डाक पते पर
b. केवल कार्यालय में
c. केवल न्यायालय में
d. केवल सरकारी पते पर
58. "उपेक्षा दोषपूर्ण असावधानी होती है।" यह दृष्टिकोण किसके द्वारा व्यक्त किया गया था-
a. पोलॉक
b. हॉल्सबरी
c. सामंड
d. विनफील्ड
59. पूर्ण दायित्व के सिद्धान्त को औद्योगिक क्षतियों तक विस्तृत किया गया-
a. न्यायमूर्ति पी० एन० भगवती द्वारा
b. न्यायमूर्ति ब्लैकबर्न द्वारा
c. न्यायमूर्ति वी० आर० कृष्ण अय्यर द्वारा
d. लॉर्ड इटकिन द्वारा
60. 'क' पर 'ख' को मारने के आशय के साथ एक मुगदर से हमला करते हुए हत्या करने के लिए विचारण किया गया है। विचारण में निम्नलिखित में से कौन एक विवाद्यक तथ्य नहीं है?
a. 'क' का 'ग' से वार्तालाप करना
b. 'क' द्वारा 'ख' को मुगदर से पीटना
c. क' द्वारा मुगदर से 'ख' की हत्या करना
d. 'क' की 'ख' की हत्या करने का आशय
61. परकाम्य लिखत अधिनियम के अधीन अपराधों के विचारण के लिए प्रक्रिया किस धारा में दी गयी है-
a. धारा 143
b. धारा 142
c. धारा 144
d. धारा 145
62. दृश्यमान स्वामी द्वारा प्रतिफल के लिए किया गया संपत्ति का अंतरण-
a. शून्य होगा
b. वैध होगा
c. शून्यकरणीय नहीं होगा, बशर्ते अंतरिती ने सद्भावनापूर्वक कार्य किया हो
d. शून्यकरणीय होगा
63. मूलं अधिकारों के प्रवर्तन के प्रयोजन हेतु एक निगम 'राज्य' होता है-
a. यदि यह विधि अनुसार एक पंजीकृत निकाय हो
b. यदि इसे सरकार को रिपोर्ट देनी हो
c. यदि यह सरकार का एक अभिकरण अथवा साधन हो
d. इसके कर्मचारियों के लिए सरकारी सेवाएं अनुप्रयोज्य की गई हों
64. धारा 22 का संबंध किससे है?
a. मुख्य अनुसचिवीय अधिकारी द्वारा मामलों का स्थगन
b. अपील
c. नियुक्ति
d. अधिकारिता
65. "लिखित दस्तावेज को केवल लिखित में ही साबित किया जाना चाहिए", यह सिद्धांत भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की किस धारा में निहित है-
a. धारा 87
b. धारा 94
c. धारा 121
d. उपरोक्त में कोई नहीं
66. सिक्किम का विशेष दर्जा निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में उल्लिखित है-
a. अनुच्छेद 371
b. अनुच्छेद 371च
c. अनुच्छेद 371क
d. अनुच्छेद 371ग
67. “विधिक प्रतिनिधि” में कौन शामिल होता है?
a. केवल परिवार के सदस्य
b. केवल नामांकित व्यक्ति
c. जो मृतक की सम्पदा का प्रतिनिधित्व करता है
d. केवल सरकारी अधिकारी
68. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की किस धारा में जीवन परिभाषित है?
a. धारा 2(16)
b. धारा 2(18)
c. धारा 2(19)
d. धारा 2(17)
69. प्रतिनिधिक दायित्व का सिद्धांत उस समय लागू होता है जब-
a. मालिक एवं अभिकर्ता का सम्बन्ध मौजूद हो
b. साझेदारी के सम्बन्ध मौजूद हों
c. मालिक एवं सेवक के सम्बन्ध मौजूद हों
d. उपरोक्त सभी
70. जब राष्ट्रपति पर महाभियोग लगाया जाना हो तो आरोप किसके द्वारा प्रस्तुत किए जाएगें?
a. संसद के किसी भी सदन द्वारा
b. संसद के ऊपरी सदन द्वारा
c. संसद के निचले सदन द्वारा
d. संसद के दोनों सदनों द्वारा संयुक्त रूप से
71. धारा 148 के अधीन आदेशित रकम आदेश की तारीख से कितने दिन के भीतर अपीलार्थी द्वारा जमा करना आवश्यक है-
a. 90 दिन
b. 45 दिन
c. 30 दिन
d. 60 दिन
72. माल विक्रय अधिनियम, 1930 की निम्नलिखित धाराओं में से कौन सी धारा 'क्रेता सावधान रहे' (केवियट ऐम्पटर) के सिद्धांत से सम्बन्धित है-
a. धारा 15
b. धारा 16
c. धारा 17
d. धारा 18
73. निम्नलिखित में से क्या एक अपकृत्य में एक सामान्य बचाव नहीं है?
a. आवश्यकता
b. आर्थिक अस्थिरता
c. व्यक्तिगत प्रतिरक्षा
d. सहमति
74. सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 2 नियम 6 के अंतर्गत निम्नलिखित में से क्या न्यायालय के लिए पृथक विचारण का आदेश देने का आधार नहीं है-
a. विचारण में उलझन
b. असुविधा
c. विचारण में बिलंब
d. उपरोक्त में कोई नहीं
75. भागीदारी की प्रकृति किस अध्याय में वर्णित है
a. अध्याय 1
b. अध्याय 2
c. अध्याय 3
d. अध्याय 4
76. दोषपूर्ण कृत्य कारित करने में संयुक्त दुष्कृतिकर्ता वे व्यक्ति होते हैं जो -
a. सहायता करते हैं
b. निदेश देते हैं
c. दोषपूर्ण अवैध षड्यन्त्र को अग्रसर करने में कारित करते हैं
d. उपरोक्त सभी
77. स्नायुविक आघात से सम्बन्धित विधि को निम्नलिखित में से किस वाद में नया आयाम दिया गया है?
a. डूलियू बनाम व्हाइट एण्ड सन्स
b. हैमबुक बनाम स्टोक्स ब्रदर्स
c. मैकलाफिन बनाम ओ ब्रायन
d. बोरहिल बनाम यन्ग
78. निम्नलिखित में से कौन ऐसा आधार नहीं है जिसके द्वारा वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार पर समुचित प्रतिबंध
a. लोक नीति
b. लोक व्यवस्था
c. नैतिकता
d. राज्य की सुरक्षा
79. निम्नलिखित में से किस मामले में जस्टिस हिदायतुल्ला ने कहा कि प्रस्तावना संविधान की आत्मा है शाश्वत और अटल?
a. गोलकनाथ मामला
b. एस. आर. बोम्मई मामला
c. केशवानंद भारती मामला
d. मिनर्वा मिल्स मामला
80. धारा 41 के अधीन व्यादेश अनुदत्त नहीं किया जा सकता जब वाद हो-
a. ऐसी संविदा का भंग निवारित करने को जिसका विनिर्दिष्टतः पालन प्रवर्तनीय नहीं है
b. किसी कार्यवाही को संस्थित करने से रोकने के लिए
c. किसी आपराधिक कार्यवाही रोकने हेतु
d. उपर्युक्त सभी
81. राजीव कुमार गुप्ता व अन्य बनाम भारत संघ व अन्य, ए. आई. आर. 2016 एस.सी. 3228 राज्य सेवा में किसके लिए आरक्षण से संबंधित है-
a. महिलाओं के लिए
b. अशक्त (दिव्यांग) व्यक्तियों के लिए
c. अन्य पिछड़े वर्ग के लिए
d. अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लिए
82. संविधान की संघ सूची की प्रविष्टि 97 किससे सम्बन्धित है-
a. कृषि
b. शिक्षा
c. सुरक्षित शक्तियाँ
d. पुलिस
83. भारत के संविधान की 11वीं अनुसूची में निहित हैं
a. राज्य विधानमंडल द्वारा पंचायतों को प्रदत्त शक्तियाँ, अधिकार एवं उत्तरदायित्व
b. राज्य विधानमंडल द्वारा नगरपालिकाओं को प्रदत्त शक्तियाँ, अधिकार एवं उत्तरदायित्व
c. संसद द्वारा पंचायतों को प्रदत्त शक्तियाँ, अधिकार एवं 8. उत्तरदायित्व
d. ऐसी शक्तियाँ, अधिकार एवं उत्तरदायित्व जिनका उपयोग कोई भी स्थानीय सरकार कर सकती है।
84. धारा 63 के अनुसार यदि न्यासी न्यास-सम्पत्ति का व्ययन कर दे और उसके बदले प्राप्त धन या सम्पत्ति उसके या उसके विधिक प्रतिनिधि के हाथों में हो, तो हिताधिकारी—
a. कोई दावा नहीं कर सकता
b. उस पर वही अधिकार रखेगा जो मूल न्यास-सम्पत्ति पर था
c. केवल ब्याज मांग सकता है
d. सम्पत्ति को सरकार को दे सकता है
85. एक संसद सदस्य उन्मुक्ति का दावा कर सकता है-
a. सिविल तथा आपराधिक दोनों मामलों से
b. केवल सिविल मामलों से
c. केवल आपराधिक मामलों से
d. सिविल अथवा आपराधिक किसी भी मामले से उन्मुक्ति का दावा नहीं कर सकता
86. अपराध के आवश्यक तत्व होते हैं-
a. आपराधिक कार्य तथा दुराशय
b. आपराधिक कार्य, दुराशय एवं आशय
c. आपराधिक कार्य, दुराशय एवं ज्ञान
d. ज्ञान, आशय तथा कार्यवाही
87. संविदा भंग करने वाले पक्षकार को संविदा पालन के लिए दी गयी लिखित नोटिस में न्यूनतम कितनी अवधि उल्लिखित होना आवश्यक है-
a. 30 दिन
b. 60 दिन
c. 45 दिन
d. कोई अवधि नहीं
88. संविदा का विफलीकरण नहीं किया जाता-
a. संविदा की विषयवस्तु के विनष्ट होने पर
b. सरकार के द्वारा प्रतिबंध लगाकर
c. व्राणिज्यिक असम्भवता द्वारा
d. उपर्युक्त सभी
89. प्रतिवादियों ने जो नगर निगम के कर्मचारी थे सड़क में एक मेनहोल खोला और संध्या समय उसे खुला ही छोड़ दिया किन्तु उस पर केन्वास की झोपड़ी बना दी। कोई व्यक्ति वहाँ नहीं था। चेतावनी स्वरूप यहां प्रकाश की व्यवस्था की गई थी। वादी एक आठ वर्ष का बालक था। उसने झोपड़ी का एक प्रकाश लेम्प उठा लिया और उससे खेलने लगा। खेलते हुए उसका पैर मैनहोल में पड़ गया ओर वह छेद में गिरा। गिरते ही भयानक धमाका हुआ और वादी जल गया।
प्रतिवादीगण -
a. दायी नहीं हैं क्योंकि वादी को हुई क्षति का पूर्वाभास नहीं हो सकता था
b. दायी हैं, क्योंकि क्षति खतरे से ज्ञात स्त्रोत से हुई है यद्यपि घटनाओं का क्रम ऐसा था जिसका पूर्वाभास नहीं हो सकता था
c. दायी हैं, क्योंकि उन्हें वह स्थान छोड़ने से पहले कार्य पूरा कर देना चाहिए था
d. दायी नहीं है, क्योंकि उन्होंने युक्तियुक्त रीति से कार्य किया था
90. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 में वाक्यांश "विधियों के समान संरक्षण" को लिया गया है-
a. ब्रिटिश संविधान से
b. आस्ट्रेलियन संविधान से
c. अमेरिकी संविधान से
d. इनमें से कोई नहीं
91. किसी घटना के समाचारपत्र में प्रकाशित विवरणों को निम्नलिखित में से क्या भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023के किस प्रकार वर्गीकृत किया जाता है-
a. अनुश्रुत साक्ष्य
b. दस्तावेजी साक्ष्य
c. अप्रत्यक्ष साक्ष्य
d. सुसंगत साक्ष्य
92. प्रत्यासन का सिद्धांत लागू होता है-
a. दान पर
b. बिक्री पर
c. बंधक पर
d. पट्टे पर
93. प्रतिवादी के स्वामित्वाधीन भवन की, जो राजमार्ग के पास था, खिड़कियों के पल्ले एक हवाई हमले में शुक्रवार को टूट गए। उसके बाद आने वाले बृहस्पतिवार को खिड़की से काँच के गिरने से वादी को क्षति पहुँची। तब एक प्रतिवादी ने मरम्मत नहीं की थी। इस मामले में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
a. प्रतिवादी उपेक्षा के लिए दायी है
b. प्रतिवादी न्यूसेन्स और उपेक्षा, किसी के लिए दायी नहीं है
c. प्रतिवादी न्यूसेन्स के लिए दायी है
d. प्रतिवादी यह प्रतिरक्षा कर सकता है कि वह अपरिहार्य दुर्घटना थी
94. यदि अपील की सुनवाई उच्च न्यायालय के किसी एक न्यायाधीश द्वारा की गई हो तो आगे की अपील कहाँ की जा सकेगी-
a. उच्च न्यायालय की खंडपीठ
b. इनमें से कोई नहीं
c. केवल सर्वोच्च न्यायालय में
d. आगे कोई अपील नहीं
95. जहाँ एक पारेषिती ने किसी तीसरे व्यक्ति के साथ माल के विक्रय के लिए एक संविदा में प्रवेश किया, लेकिन विक्रय से पहले और विक्रेता की जानकारी के बिना माल को पारगमन में लूट लिया गया था, विक्रय संविदा है-
a. शून्य
b. शून्यकरणीय
c. पारेषिती पर बाध्यकारी
d. दोनों पक्षों पर बाध्यकारी
96. प्रशासनिक कार्यवाही का पुनर्विलोकन करने के लिये परमाधिकार रिट हैं-
a. दो: बन्दी प्रत्यक्षीकरण रिट और परमादेश रिट
b. तीन: बन्दी प्रत्यक्षीकरण रिट, परमादेश रिट और प्रतिषेध रिट
c. चारः बंदी प्रत्यक्षीकरण रिट, परमादेश रिट, प्रतिषेध रिट, उत्प्रेषण रिट और अधिकार-पृच्छा रिट
d. पाँचः बंदी प्रत्यक्षीकरण रिट, परमादेश रिट, अधिकार-पृच्छा रिट, उत्प्रेषण रिट तथा प्रतिषेध रिट
97. सभी करार संविदा होते हैं यदि-
a. उन्हें संविदा के सक्षम पक्षकारों की स्वतंत्र सम्मति से किया गया हो
b. किसी विधिपूर्ण प्रतिफल तथा एक विधिपूर्ण उद्देश्य के साथ किया गया हो
c. स्पष्ट तौर पर शून्य न घोषित हों
d. उपरोक्त सभी
98. साम्य न्यायालय वादी से क्या अपेक्षा करता है?
a. केवल वाद दायर करना
b. दंड देना
c. अपने दायित्वों का पालन करने के लिए तैयार रहना
d. प्रशासनिक आदेश मानना
99. कपट से कारित हानि के लिए क्षतिपूर्ति करने का कर्तव्य किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 10
b. धारा 11
c. धारा 12
d. धारा 13
100. हीरा नाथ मिश्रा बनाम प्रिंसिपल राजेन्द्र मेडिकल राँची के मामलें में उच्चतम न्यायालय ने निर्णीत किया कि
a. नैसर्गिक न्याय के सिद्धान्त का उल्लंघन कभी-कभी हो सकता है हमेशा नहीं
b. यह कठिन नियम है एवं इसका पालन करना चाहिए
c. यह कठोर प्रकृति का नियम नहीं है, इसे विभिन्न परिस्थितियों में बदला जा सकता है
d. इनमें से कोई नहीं
101. निम्नलिखित में से कौन सी संपत्ति अंतरित नहीं की जा सकती?
a. एक लोक पद
b. उत्तराधिकार की संभावना मात्र
c. पुनः प्रवेश का अधिकार मात्र
d. उपरोक्त सभी
102. निम्नलिखित में से किसमें 'स्वेच्छा से स्वीकृति क्षति' की प्रतिरक्षा उपलब्ध नहीं होगी?
a. एक धार्मिक समारोह में नंगी तलवारों से खेल-खेल में युद्ध करते समय क्षति कारित होती है
b. एक शल्य चिकित्सक एक रोगी के जीवन की रक्षा के लिये उसका एक अंग काट देता है
c. फुटबाल मैच में एक खिलाड़ी की क्षति कारित होती है
d. संविदा के अधीन विधिसम्मत कार्य करते समय क्षति कारित होती है
103. भारत में प्रेस की स्वतंत्रता-
a. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार में निहित है
b. संसद की विधियों के अधीन लोगों को उपलब्ध है
c. भारत के संविधान में विशिष्ट तौर पर प्रदान की गई है।
d. कार्यपालिका के आदेश के अधीन लोगों को उपलब्ध है।
104. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
a. भागीदार फर्म का एक अभिकर्ता होता है।
b. भागीदार फर्म का स्वामी होता है।
c. भागीदार फर्म का निदेशक होता है
d. उपरोक्त में कोई नहीं
105. आनंद के लिए अस्थायी तौर पर संपन्न किए गए मुस्लिम विवाह को क्या कहा जाता है?
a. मूता
b. बातिल
c. सही
d. फासिद
106. अभिवाक केवल तब सफल हो सकती है जब यह प्रदर्शित हुआ हो कि अभियुक्त सुसंगत समय पर इतना दूर था कि वह अपराध स्थल पर मौजूद नहीं हो सकता था।' भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने अपने प्रेक्षण में किस अभिवाक् को संदर्भित किया था-
a. अन्यत्र उपस्थिति
b. निर्दोषिता
c. दुष्प्रेरण
d. आत्मरक्षा
107. भारत के उप-राष्ट्रपति-
a. सीधे जनता द्वारा चुने जाते हैं
b. लोकसभा तथा राज्यसभा के सदस्यों द्वारा संयुक्त बैठक में चुने जाते हैं
c. उसी निर्वाचक मंडल द्वारा चुने जाते हैं जो राष्ट्रपति का चुनाव करता है।
d. मात्र राज्यसभा के सदस्यों द्वारा चुने जाते हैं
108. निम्नलिखित में से कौन सा न्यायालय परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 के अन्तर्गत बैंक के अनादरण सम्बन्धी अपराध के विचारण हेतु सशक्त किया गया है?
a. प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
b. द्वितीय श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
c. बैंकिग लोकपाल
d. उपरोक्त में कोई नहीं
109. 'तथ्य स्वयं बोलते हैं" को किस सिद्धांत द्वारा व्यक्त किया जाता है-
a. रेस इप्सा लाक्विटर
b. यूबी जस इबी रिमेडियम
c. नोवस एक्टस इंटरवेनियन्स
d. काजा काजान्स
110. सामान्य जनता के साथ एक व्यवसाय चलाने के लिए एक भागीदारी सृजन के लिए अपेक्षित व्यक्तियों की न्यूनतम संख्या है-
a. 2
b. 7
c. 21
d. कोई न्यूनतम संख्या अपेक्षित नहीं है।
111. परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के अधीन कार्यवाहियों के विरुद्ध कौन-कौन सी प्रतिरक्षा उपलब्ध है?
a. अधिकारिता का अभाव
b. 15 दिनों को विधिक सूचना को अनुपस्थिति
c. विधिक तौर पर प्रवर्तनीय ऋण अथवा दायित्व की अनुपस्थिति
d. उपरोक्त सभी
112. क्या भारतीय संविधान के अंतर्गत मूल अधिकारों को किसी व्यक्ति द्वारा अस्वीकार किया जा सकता है-
a. हाँ, किन्तु केवल व्यक्तियों के समूह द्वारा
b. हाँ, प्रत्येक व्यक्ति द्वारा
c. मूल अधिकार को अस्वीकार नहीं किया जा सकता
d. केवल ऐसे अधिकारों को अस्वीकार किया जा सकता है जो व्यक्ति को व्यक्तिगत अधिकार प्रदान करते हों
113. यदि सक्षम सिविल न्यायालय का कोई निर्णय आता है, तो मजिस्ट्रेट क्या कर सकता है?
a. नया केस दर्ज कर सकता है
b. सिविल न्यायालय को आदेश दे सकता है
c. धारा 144 के अंतर्गत दिए गए आदेश को रद्द या परिवर्तित कर सकता है
d. मामला उच्च न्यायालय को भेज सकता है
114. प्राइवेट न्यूसेन्स के मामले में पीड़ित व्यक्ति को प्राप्त होने वाले उपचारों को निम्नलिखित में से कौन-सा एक ठीक-ठीक बताता है?
a. नुकसानी के लिए कार्रवाई, व्यादेश, उपशमन
b. नुकसानी के लिए कार्रवाई, सम्पत्ति का विनिर्दिष्ट प्रत्यस्थापन, उपशमन
c. नुकसानी के लिए कार्रवाई, व्यादेश, सम्पत्ति का विनिर्दिष्ट प्रत्यस्थापन.
d. व्यादेश, सम्पत्ति का विनिर्दिष्ट प्रत्यस्थापन, उपशमन
115. निम्न में से कौन-कौन इस धारा के तहत सरकारी वैज्ञानिक विशेषज्ञ हैं?
a. सरकार का कोई रासायनिक परीक्षक या सहायक रासायनिक परीक्षक
b. निदेशक अंगुली-छाप ब्यूरो
c. मुख्य विस्फोटक नियंत्रक
d. उपरोक्त सभी
116. किस व्यक्ति को एक वक्फ का 'मुतव्वली' नियुक्त, नहीं किया जा सकता-
a. वाकिफ
b. वाकिफ के पुत्र
c. एक महिला
d. एक गैर-मुस्लिम को, जहाँ धार्मिक क्रियाएं संपन्न की जानी हों
117. संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 122 अनुसार "दान" का अर्थ है-
a. दाता द्वारा आदाता को कतिपय मौजूदा जंगम संपत्ति का अंतरण
b. दाता द्वारा आदाता को कतिपय मौजूदा स्थावर संपत्ति का अंतरण
c. दाता द्वारा आदाता को कतिपय प्रतिफल पर संपत्ति का अंतरण
d. किसी वर्तमान जंगम या स्थावर सम्पत्ति का वह अन्तरण है जो एक व्यक्ति द्वारा, जो दाता कहलाता है, दूसरे व्यक्ति को जो अदाता कहलाता है स्वेच्छया और प्रतिफल के बिना किया गया हो और अदाता द्वारा या की ओर से प्रतिगृहीत किया गया प्रतिगृहीत किया गया
118. किस अधिकारी को सशस्त्र बल द्वारा जमाव को तितर-बितर करने का आदेश देने का अधिकार होता है?
a. थाना प्रभारी
b. जिला मजिस्ट्रेट या प्राधिकृत कार्यपालक मजिस्ट्रेट
c. पुलिस अधीक्षक
d. प्रधान
119. क नीलामी के द्वारा अपनी पुत्री को एक घोड़ा बेचता है जिसके ठीक न होने की उसे जानकारी है और क अपने घोड़े की खराबी के विषय में कुछ नहीं बोलता-
a. यह एक कपट है
b. यह कपट नहीं है
c. यह एक दुर्व्यपदेशन है
d. इनमें से कोई नहीं
120. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
a. परमादेश अर्द्धन्यायिक प्रकृति के आदेश के विरुद्ध जारी किया जाता है।
b. जब अधीनस्थ न्यायालय क्षेत्राधिकार का प्रयोग नहीं करता है तब उत्प्रेषण जारी किया जाता है।
c. वैकल्पिक उपचार उपलब्ध होने पर भी परमादेश जारी किया जा सकता है।
d. प्रार्थी का विधिक अधिकार अस्तित्त्व में न रहने पन भी परमादेश जारी किया जा सकता है।
121. यह किसने कहा था- "मुस्लिम विवाह एक धार्मिक 5 संस्कार तथा सिविल संविदा दोनों होते हैं"-
a. अमीर अली
b. डॉ. जंग
c. न्यायमूर्ति महमूद
d. न्यायमूर्ति सर शाह सुलेमान
122. यदि हिन्दू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 5 में उपबन्धित आयु से कम आयु में विवाह सम्पन्न किया जाता है, तो ऐसे विवाह की प्रकृति होगी—
a. शून्य विवाह
b. शून्यकरणीय विवाह
c. अवैध विवाह
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
123. निम्न में से कौन सा तत्व हिन्दू विवाह को संविदात्मक प्रकृत्ति को नकारता है-
a. सप्तपदी
b. पारस्परिक तलाकं
c. विवाह विच्छेद
d. न्यायिक पृथक्करण
124. धारा 2(13) के अनुसार "संश्रय" में क्या-क्या शामिल है?
a. केवल भोजन और पेय देना
b. केवल धन और वस्त्र देना
c. आश्रय, भोजन, पेय, धन, वस्त्र, आयुध, गोलाबारूद या वाहन के साधन देना और पकड़े जाने से बचाने में सहायता करना
d. केवल वाहन प्रदान करना
125. 'मिताक्षरा' के रचयिता हैं. -
a. जीमूतवाहन
b. विज्ञानेश्वर
c. नारद
d. श्रुति
126. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 के प्रावधानों के अनुसार निम्नलिखित संपत्तियों में से कौन स्थावर संपत्ति है?
a. घास
b. फल के वृक्ष
c. उगती फसल
d. खड़ा काष्ठ
127. एक अनुबंध शून्य होता है यदि इसके उद्देश्य अथवा प्रतिफल -
a. विधि द्वारा निषिद्ध हों
b. ऐसी प्रकृति के हों कि अनुमति दिए जाने पर विधि के प्रावधानों का उल्लंघन करेंगे अथवा कपटपूर्ण हों
c. न्यायालय इन्हें अनैतिक अथवा लोक नीति के विरूद्ध मानता हो
d. उपरोक्त सभी सही हैं
128. एक फर्म के विघटन का दावा भारतीय भागीदारी अधिनियम की धारा 44(ङ) के अंतर्गत किया जा सकता है जहाँ किसी भागीदार ने भागीदारी फर्म में अपने हित का अन्तरण कर दिया हो-
a. किसी भागीदार को
b. पर व्यक्ति को
c. सभी भागीदारों को
d. उपरोक्त में कोई नहीं
129. संपत्ति के अतिचार के सिद्धांत में शामिल होते हैं-
a. एक अजन्में शिशु को चोट
b. किसी व्यक्ति की भूमि पर अनुचित भौतिक अतिक्रमण
c. अपदूषण
d. अप्रत्यक्ष परिणाम
130. हिन्दू विवाह अधिनियम की धारा 13(ख) सम्बन्धित है-
a. विवाह विच्छेद
b. पारस्परिक सहमति से विवाह विच्छेद
c. न्यायिक पृथक्करण से
d. शून्य विवाह
131. सूची-I तथा सूची-II को सुमेलित करते हुए नीचे दिये गये कूट की सहायता से सही उत्तर दीजए-
सूची-I सूची-II
A. धारा 6 1. स्थावर सम्पत्ति से बेकब्जा
किये गये व्यक्ति द्वारा वाद
B. धारा 34 2. घोषणात्मक आज्ञप्ति
C. धारा 37 3. शाश्वत व्यादेश
D. धारा 39 4. आज्ञापक व्यादेश
कूट
A B C D
a. 1 2 3 4
b. 4 3 2 1
c. 3 2 4 1
d. 2 4 1 3
132. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
a. सभी करार संविदा होते हैं यदि उन्हें सक्षम पक्षकारों के बीच एक बार स्वतंत्र सम्मति के साथ किसी विधिपूर्ण प्रतिफल तथा विधिपूर्ण उद्देश्य, जिसे विधि द्वारा स्पष्टतौर पर शून्य न घोषित किया गया हो, के लिए संपन्न किया गया हो
b. सभी करार संविदा होते हैं यदि पक्षकारों के बीच उन्हें एकबार किसी प्रतिफल के बदले संपत्र किया गया हो
c. सभी करार संविदा होते हैं यदि पक्षकारों के बीच उन्हें एकबार स्वतंत्र सम्मति के साथ संपन्न किया गया हो
d. सभी करार संविदा होते हैं यदि सक्षम पक्षकारों के बीच संपन्न किया गया हो
133. "अपकृत्य" को परिसीमा अधिनियम, 1963 की किस धारा में परिभाषित किया गया है?
a. धारा 2(ड)
b. धारा 2(ठ)
c. धारा 2(ट)
d. धारा 2(ढ)
134. किसी संविदा भंग से उत्पन्न हानि अथवा क्षति का निर्धारण कब किया जाना होता है-
a. संविदा किए जाने की तिथि पर
b. संविदा भंग की तिथि पर
c. संविदा कुंठित होने की तिथि पर
d. उपरोक्त में कोई नहीं
135. माल का परिदेय अवस्था में होना कहा जाता है-
a. माल इस अवस्था में है कि क्रेता उन्हें लेने के लिए संविदा के तहत बाध्य हो ।
b. माल की ऐसी अवस्था है कि यदि विक्रेता क्रेता होता तो वह उसे ले लेता
c. माल की ऐसी अवस्था जैसा कि एक सामान्य व्यवसाय संव्यवहार में होता
d. उपरोक्त सभी
136. हिन्दू विधि की शाखा को कितने भागों में विभाजित किया गया है -
a. दो
b. चार
c. तीन
d. पाँच
137. बंदी प्रत्यक्षीकरण रिट जारी की जाती है-
a. किसी वरिष्ठ न्यायालय द्वारा अधीनस्थ न्यायालय को इसे आबंटित कर्तव्य की प्रकृति में कुछ करने का आदेश
b. किसी निश्चित मामले में कार्यवाही रोक देने के आदेश के रूप में एक वरिष्ठ न्यायालय द्वारा किसी बाद की कार्यवाही के अभिलेख को स्वयं द्वारा पुनर्विलोकन के लिए स्थानान्तरित करने के निर्देश के साथ किसी निचले न्यायालय को
c. एक आदेश के रूप में जिसमें किसी व्यक्ति द्वारा निरूद्ध किए गए किसी अन्य व्यक्ति को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने तथा ऐसे निरोध के अधिकार को प्रदर्शित करने को कहा गया हो।
d. किसी सार्वजनिक अधिकरण को अपने कर्तव्यपालन का आदेश
138. राज्य कृषि एवं पशुपालन को आधुनिक तथा वैज्ञानिक प्रणालियों से संगठित करने का प्रयास करेगा जैसा कि निर्धारित है-
a. संविधान के अनुच्छेद 42 में
b. संविधान के अनुच्छेद 48 में
c. संविधान के अनुच्छेद 38 में
d. संविधान के अनुच्छेद 52 में
139. संविधान के अनुच्छेद 3 के अंतर्गत संसद विधि द्वारा एक नए राज्य का गठन कर सकती है। निम्नलिखित में से किसकी सिफारिश के अलावा संसद में इस प्रयोजन के लिए कोई भी विधेयक प्रस्तुत नहीं किया. जाएगा-
a. प्रधानमंत्री
b. लोकसभा अध्यक्ष
c. कोई सांसद
d. राष्ट्रपति
140. निम्नलिखित में से किसे संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 5 के अंतर्गत शब्द "जीवित व्यक्ति" के अंतर्गत शामिल किया गया है-
a. एक कंपनी
b. एक संघ
c. व्यक्तियों का निकाय
d. उपरोक्त सभी
141. कौन-से अधिकारी डाक प्राधिकारी से दस्तावेज, पार्सल या चीज को परिदान करने का निर्देश दे सकते हैं?
a. उप-निरीक्षक
b. नायब तहसीलदार
c. जिला मजिस्ट्रेट, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सेशन न्यायालय या उच्च न्यायालय
d. ग्राम प्रधान
142. A, जो B का मुख्तार है, अपने प्रभाव का B से C के पक्ष में प्रयोग करने का वादा करता है और C वादा करता है कि वो A को रु. 20,000 देगा। यह समझौता -
a. शून्य है क्योंकि अनैतिक है
b. शून्यकरणीय है क्योंकि यह अनैतिक है।
c. सार्वजनिक नीति के विरुद्ध है।
d. शून्य है क्योंकि 'कंसिडरेशन' गैर-कानूनी है
143. क एक ऋण के पूर्ण अथवा आंशिक भुगतान का वचन देता है जिसके ऋणदाता ने भुगतान को प्रवर्तित किया हो सकता है, किन्तु वादों की परिसीमन विधि के लिए यह तभी एक संविदा होगी जब-
a. इसे केवल लिखित में किया गया हो।
b. इसे लिखित में किया गया हो तथा तत्सम्यक प्रवर्तित विधि के अंतर्गत पंजीकृत किया गया हो
c. यदि इसे लिखित में किया गया हो तथा उससे सम्बद्ध व्यक्ति द्वारा हस्ताक्षरित किया गया हो
d. भले ही मौखिक रूप में क्यों न किया गया हो
144. साम्या विधि का प्रयोग मुख्यतः कब किया जाता है?
a. जब विधि स्पष्ट रूप से उपलब्ध हो
b. जब विधि के विशिष्ट नियम का अभाव हो
c. केवल आपराधिक मामलों में
d. केवल सिविल मामलों में
145. संविधान सभा का अध्यक्ष कौन था-
a. जवाहरलाल नेहरू
b. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
c. जयप्रकाश नारायण
d. सी. राजगोपालाचारी
146. सिद्धांत, जिस पर मृत्युकालिक कथन भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत ग्राह्य है, को किस विधिक सिद्धांत में इंगित किया गया है-
a. नेमो मोरिट्यूरस प्रोएसुनीटर मेनटिरी
b. एक्टोरी इनकम्बिट ओनस प्रोबैन्डी (साबित करने का भार वादी या अभियोक्ता पर होता है।
c. डॉरमिट लेगेस एलीक्यूडो, मनक्वाम मारियून्टर
d. फेट्यूर फेसिनिस क्वी ज्यूडिसियम फुगिट (न्याय से भागने वाला अपना दोष स्वीकार करता है)
147. निम्नलिखित में से किस संशोधन द्वारा संविधान के अनुच्छेद 16 में खंड (4ख) को जोड़ा गया था-
a. 81वें
b. 80वें
c. 82वें
d. 85वें
148. बिना साक्षी के संपन्न सुन्नी विवाह-
a. अनियमित होता है।
b. शून्य होता है।
c. नियमित होता है।
d. इनमें से कोई नहीं
149. क्या किसी व्यक्ति को वाहन के साधन देना "संश्रय" माना जाएगा?
a. हाँ
b. नहीं
c. केवल सरकारी वाहन हो तो
d. केवल जब वे साधन भोजन के साथ हों
150. निम्न में से कौन से अनुच्छेदों को भारतीय संविधान में जोड़ा गया 97वां संविधान संशोधन अधिनियम के द्वारा-
a. अनु. 243(P) से अनु, 243(ZG)
b. अनु. 243(ZH) से अनु. 243(ZT)
c. अनु, 243(A) से अनु. 243(O)
d. अनु. 243(ZG) से अनु. 243(ZR)
Download Bihar PCS-J Mock Test-3