Download Bihar PCS-J Mock Test- 7
1. धारा 22 के उपबन्धों का उल्लंघन करके वैवाहिक कार्यवाहियों का प्रकाशन किये जाने पर ऐसा करने वाला दण्डनीय होगा-
a. ऐसे जुर्माने से जो तीन हजार रुपये तक हो सकेगा
b. ऐसे जुर्माने से जो दो हजार रुपये तक हो सकेगा
c. ऐसे जुर्माने से जो एक हजार रुपये तक हो सकेगा
d. एक मास के कारावास और एक हजार रुपये तक के जुर्माने से हो सकेगा
2. सम्पत्ति अंतरण अधिनियम में अजात व्यक्ति के फायदे के लिए हित सृष्ट करने के लिए क्या पूर्ववर्ती शर्त नहीं है-
a. अजात व्यक्ति के पक्ष में अवशिष्ट पूर्विक हित को अंतरण के पूर्व सृष्ट करना आवश्यक है।
b. उसी अंतरण में एक पूर्विक हित को सृष्ट करना होगा
c. सम्पत्ति में अंतरणकर्ता के संपूर्ण अवशिष्ट हत को अजात व्यक्ति के पक्ष में अंतरित करना आवश्यक है।
d. पूर्विक हित जीवन के अंत के लिए होगा।
3. भारत के सर्वोच्च न्यायालय के अनुसार विभिन्न राज्यों में जाट समुदाय -
a. अनुच्छेद 16(4) के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग नहीं है
b. अनुच्छेद 16(4) के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग हैं।
c. मुख्यतः सामाजिकतौर पर पिछड़ा वर्ग है।
d. राजनीतिकतौर पर असंगठित वर्ग है
4. भारत के संविधान का अनुच्छेद 14 निषिद्ध नहीं करता-
a. युक्तियुक्त वर्गीकरण को
b. वर्ग-आधारित विधि निर्माण को
c. किसी व्यक्ति से विशेष व्यवहार किए जाने को
d. एकसमान धरातल पर असमान व्यवहार को
5. निर्वाचन के सिद्धांत का क्या अर्थ है?
a. केवल लाभ लेना
b. केवल त्याग करना
c. लाभ के साथ दायित्व स्वीकार करना
d. केवल दंड देना
6. निम्नलिखित में से कौन मुस्लिम विधि का सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्त्रोत है?
a. कुरान
b. कियास
c. इज्मा
d. सुन्ना
7. निम्न में से कौन-सी बात "सद्भावपूर्वक" मानी जाएगी?
a. बिना सोचे-समझे की गई किसी बात पर विश्वास
b. सोच-समझकर और सतर्कता से की गई कोई बात
c. धोखा देने की नीयत से किया गया कार्य
d. अनजाने में की गई गलती
8. धारा 107 किससे संबंधित है?
a. मतदान
b. हाथ उठाकर मतदान
c. निदेशक
d. लाभांश
9. कभी ऐसा होता है कि किसी व्यक्ति के अधिकार का उल्लंघन हो जाता है, लेकिन उसे कोई क्षति नहीं होती। निम्नलिखित में से किस सूत्र द्वारा हम इसको प्रदर्शित कर सकते हैं?
a. इन्जूरिया साइन डैमनो
b. डैमनम साइन इन्जूरिया
c. रैस इप्सा लॉक्यूटर
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
10. निगमन के बाद गलत जानकारी पर क्या होगा?
a. कुछ नहीं
b. केवल चेतावनी
c. रजिस्ट्रार कार्रवाई करेगा
d. नाम स्थायी रहेगा
11. निम्नलिखित में से कौन सा करार असम्यक असर द्वारा उत्प्रेरित है?
a. 'क' जो रोग अथवा आयु से कमजोर हो चुका था, को उसका चिकित्सकीय सेवक 'ख' ने अपने प्रभाव से अपनी पेशेवर सेवाओं के लिए एक अनुचित धनराशि का भुगतान करने हेतु सहमत होने को कहता है
b. 'क' एक बैंकर से ऐसे समय पर ऋण माँगता है जब धन बाजार में कठोरता व्याप्त है। बैंकर एक अपवादी ऊंची ब्याज दर के बिना ऋण देने से इंकार कर देता है। 'क' इस शर्त पर ऋण स्वीकार कर लेता है।
c. 65 वर्ष की आयु में 'क' अपने एकमात्र पौत्र के पक्ष में एक उपहार प्रलेख निष्पादित करता है जिसके द्वारा वह अपनी पत्नी, पुत्रों तथा पुत्रियों को बाहर रखते हुए अपनी समस्त संपत्ति को पौत्र को उपहार में दे देता है
d. 'ख' एक अमीर व्यक्ति है, जो अपने तथा अपने परिवार के लिए कुछ भी न रखते हुए अपनी समस्त संपत्ति को धर्मादा न्यास को दान दे देता है
12. मेटलैण्ड के अनुसार साम्य क्या है?
a. सामान्य विधि का विरोधी
b. सामान्य विधि का पूरक
c. दंड प्रणाली
d. प्रशासनिक प्रणाली
13. प्रारंभिक अवस्था में एक वैध संविदा बाद में अप्रत्याशित कारकों के हस्तक्षेप से प्रवर्तनीय नहीं रह जाती। ऐसी संविदा-
a. वैध रहेगी
b. प्रवर्तनीय न रह जाने के बाद से शून्य हो जाती है
c. प्रवर्तनीय न रह जाने पर संविदा के किसी एक पक्षकार के विकल्प पर शून्यकरणीय होगी
d. प्रारंभ से ही शून्य हो जाती है
14. भारत का संविधान अंतर्राष्ट्रीय विधि को किस अनुच्छेद के अंतर्गत मान्यता प्रदान करता है-
a. अनुच्छेद 51 एवं 252
b. अनुच्छेद 50 एवं 253
c. अनुच्छेद 50 एवं 252
d. अनुच्छेद 51 एवं 253
15. न्यायालय परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के अन्तर्गत दण्डनीय किसी भी अपराध का संज्ञान ग्रहण कर सकता है-
a. स्वप्रेरणा से
b. पुलिस रिपोर्ट पर
c. चेक को पाने के द्वारा लिखित में एक परिवाद प्रस्तुत किये जाने पर
d. उपरोक्त में कोई नहीं
16. विशेष संकल्प किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 133
b. धारा 114
c. धारा 149
d. धारा 420
17. सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 148 के अंतर्गत न्यायालय समय सीमा को अधिकतम कितना बढ़ा सकता है-
a. 60 दिन
b. 90 दिन
c. 40 दिन
d. 30 दिन
18. मजिस्ट्रेट किस स्थिति में तलाशी वारंट जारी करता है और उसकी कार्यवाही दूषित मानी जाएगी?
a. पुलिस की अनुमति के बिना
b. डाक प्राधिकारी की अभिरक्षा में रखी चीज के लिए, जबकि वह इस कार्य के लिए सशक्त न हो
c. आरोपी की सहमति के बिना
d. यदि वारंट 24 घंटे से अधिक पुराना हो
19. भारत के संविधान के अनुसार मूल अधिकारों के साथ संविधान पूर्व की असंगत विधियाँ हैं-
a. शून्य
b. शून्यकरणीय
c. न्यायालयों द्वारा परीक्षणीय
d. उपरोक्त में कोई नहीं
20. मेट्रोपोलिटन एसायलम डिस्ट्रिक मैनेजर्स बनाम हिल किस बचास (प्रतवाद) का एक निदर्शक वाद है?
a. आवश्यकता के
b. भूल के
c. सांविधिक प्राधिकार के
d. अपरिहार्य दुर्घटना के
21. निम्नलिखित में से किसे 'प्राथमिक साक्ष्य' कहा जायेगा?
a. मूल का छायाचित्र
b. हस्तलिखित पत्र
c. प्रमाणित प्रति
d. किसी दस्तावेज का मौखिक वृत्तांत
22. एक विनिमय में, संपत्ति अंतरण अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
a. संपत्ति का कोई अंतरण नहीं होता
b. इसमें एक प्रतिफल मौजूद होता है
c. इसमें कोई प्रतिफल मौजूद नहीं होता
d. उपरोक्त में कोई नहीं
23. न्यायाधीश वादपत्र कब वापस/नामंजूर कर सकता है?
a. अपने आदेश से
b. जो रजिस्ट्रार द्वारा ग्रहण किया गया हो
c. राज्य सरकार के आदेश से
d. कभी नहीं
24. सही उत्तर इंगित कीजिए-
सेवक के दोषपूर्ण कार्य के लिए मालिक के दायित्व का कारण है-
a. मालिक और सेवक का सम्बन्ध
b. आदेश
c. विवक्षित प्राधिकार
d. अनुसमर्थन
25. जब प्रतिग्रहण टेलीफोन द्वारा किया गया हो तब संविदा को ऐसे स्थान पर पूर्ण माना जायेगा, जहाँ-
a. जहाँ प्रतिग्रहण प्रदान किया गया हो
b. जहाँ प्रतिग्रहीता निवास करता हो
c. प्रतिग्रहण सुना अथवा प्राप्त किया गया हो
d. इनमें से कोई नहीं
26. "आच्छादन का सिद्धांत (Doctrine of Eclipse) लागू होता है-
a. मात्र संविधान पूर्व विधियों पर
b. समस्त संविधानोत्तर एवं संविधान पूर्व विधियों पर
c. संविधानोत्तर विधियों पर किन्तु मात्र गैर नागरिकों पर
d. संविधानोत्तर विधियों पर, किन्तु मात्र नागरिकों के सम्बन्ध में
27. 'बचाव कार्यों' के वादों में सम्मति का प्रतिवाद लागू न होने के सिद्धान्त पर निदर्शक वाद -
a. डैन बनाम हैमिल्टन
b. बोरहिल बनाम यंग
c. स्मिथ बनाम बेकर
d. हेन्स बनाम हारवुड
28. निम्नलिखित में से किसे संसद द्वारा पदच्युत नहीं किया जा सकता-
a. महालेखापरीक्षक
b. चुनाव आयुक्त
c. महान्यायवादी
d. भारत के मुख्य न्यायमूर्ति
29. यदि कोई पक्षकार अननुपालन जानते हुए भी आगे बढ़ता है, तो क्या माना जाएगा?
a. उसने आपत्ति का अधिकार छोड़ दिया
b. उसने अधिकार सुरक्षित रखा
c. उसने न्यायालय को सूचित किया
d. मामला निरस्त होगा
30. एक व्यापारी 'क' अपना माल 'ख' के घर पर भूलवश छोड़ देता है। 'ख' उस माल को अपना निजी मान लेता है। वह 'क' को इसके लिए भुगतान करने को बाध्य है-
a. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 69 के अंतर्गत
b. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 72 के अंतर्गत
c. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 70 के अंतर्गत
d. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 68 के अंतर्गत
31. भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचन से सम्बन्धित विवाद का निर्णयन कौन करता है?
a. सर्वोच्च न्यायालय
b. निर्वाचन आयोग
c. भारत के प्रधान न्यायाधीश
d. संसद
32. मानहानि का अपकृत्य किससे सम्बन्धित हो सकता है-
a. केवल जीवित व्यक्तियों से
b. मृत व्यक्तियों से
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों से
d. (a) अथवा (b) में से एक से
33. हिन्दू शब्द की व्याख्या से सम्बन्धित वाद हैं-
a. यज्ञ पुरुष दास जी बनाम मूलदास
b. मोहनदास बनाम देवसोम बोर्ड
c. अब्राहम बनाम अब्राहम
d. उपरोक्त सभी
34. अनुच्छेद 20(3) में अधिनियमित आत्म- दोषारोपण 1 के सिद्धांत का अर्थ है-
a. किसी अपराध के अभियुक्त किसी व्यक्ति को स्वयं के विरूद्ध साक्षी बनने हेतु विवश नहीं किया जा सकता
b. किसी अपराध का अभियुक्त कोई भी व्यक्ति स्वयं का न्यायाधीश नहीं हो सकता
c. किसी अपराध के अभियुक्त किसी व्यक्ति को दूसरों के विरूद्ध साक्ष्य देने हेतु विवश नहीं किया जा सकता
d. इनमें से कोई नहीं
35. क, ख तथा ग एक फर्म में भागीदार हैं। ग निवृत्त हो जाता है और च को एक नए भागीदार के रूप में प्रविष्ट किया जाता है। फर्म ने इस परिवर्तन की कोई लोक सूचना नहीं दी किन्तु फर्म के पुराने नाम से ही अपने व्यापार को जारी रखा। छ, जो फर्म का एक ग्राहक है, इस परिवर्तन के बाद फर्म के साथ संव्यवहार करता है और फर्म उसकी ऋणी हो जाती है-
a. छ क, ख, ग, तथा च पर वाद ला सकता है
b. छ क, ख, तथा ग पर वाद ला सकता है
c. छ क, ख, तथा ग अथवा क, खं एवं च पर वाद ला सकता है
d. छ केवल क तथा ख पर वाद ला सकता है।
36. 'A' अपनी संगीत प्रणाली को नीचे सुर में बजा रहा है। उसका पड़ोसी 'B' संगीत की ध्वनि सहन नहीं कर सकता क्योंकि उसे हृदय रोग है। 'B' को परिणामस्वरूप हृदयं आघात हो जाता है। 'B', 'A' के विरुद्ध न्यूसेन्स का वाद लाता है। 'A' -
a. दायी है क्योंकि उसका अपने पड़ोसी के प्रति कर्तव्य है
b. दायी नहीं है क्योंकि वह संगीत नीचे सुर में बजा रहा था
c. दायी नहीं है क्योंकि उसे अपने पड़ोसी के रोग की जानकारी होना चाहिए थी
d. दायी नहीं है क्योंकि कोई भी दूसरे की स्वतन्त्रता इस आधार पर सीमित नहीं कर सकता कि उसकी अपनी विशेष परिस्थिति है
37. धारा 524 के अनुसार, किन परिस्थितियों में राज्य सरकार कार्यपालक मजिस्ट्रेट को सौंपे गए कर्तव्यों को न्यायिक मजिस्ट्रेट को स्थानांतरित कर सकती है?
a. केवल उच्च न्यायालय के आदेश पर
b. विधान मंडल द्वारा संकल्प पारित किए जाने और उच्च न्यायालय से परामर्श के बाद
c. राज्यपाल की अनुमति से
d. लोकसभा की अनुशंसा पर
38. निम्नलिखित संशोधनों में से किसके द्वारा मूल अधिकारों पर निदेशक तत्वों को प्रधानता प्रदान की गई थी?
a. 44वाँ संशोधन
b. 42वाँ संशोधन
c. 24वाँ संशोधन
d. 39वाँ संशोधन
39. बताइए कि निम्न में से कौन सा कथन सही है-
a. मूल अधिकारों के अधित्यजन का अमेरिकी सिद्धांत भारतीय संविधान का हिस्सा है
b. एक गैर-नागरिक अपने मूल अधिकारों का त्याग कर सकता है
c. भारतीय संविधान के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति अपने मूल अधिकारों को त्याग नहीं सकता क्योंकि वे पवित्र हैं और कोई भी व्यक्ति उनके साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकता
d. एक नागरिक अपने ऐसे मूल अधिकारों का त्याग कर सकता है जो उसके अकेले के लिए लाभप्रद हों
40. 'हिन्दू' शब्द की परिभाषा का प्रयास उच्चतम न्यायालय ने सर्वप्रथम किस वाद में किया था-
a. यज्ञ पुरुष दास जी बनाम मूलदास
b. मोपाना बाई बनाम ओटाराम
c. चन्द्रशेखर बनाम कुनन्देवलू
d. उपरोक्त सभी
41. लोकसभा के भंग होने पर संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित तथा राष्ट्रपति की स्वीकृति की प्रतीक्षारत् विधेयक-
a. निरस्त नहीं होता
b. निरस्त हो जाता है
c. नई लोकसभा द्वारा स्वीकार किया जाना होता है
d. नई लोकसभा के अध्यक्ष द्वारा स्वीकार किया जाना होता है
42. कौन सी रिट प्रक्रियात्मक रिट है?
a. परमादेश
b. बन्दी प्रत्यक्षीकरण
c. उत्प्रेषण
d. अधिकार-पृच्छा
43. भाग I की लागू होने की सीमा किससे प्रभावित हो सकती है?
a. केवल न्यायालय से
b. केवल संसद से
c. अन्य विधि या अंतरराष्ट्रीय करार से
d. केवल प्रशासन से
44. संविधान की उद्देशिका तथा अन्य प्रावधानों के बीच कोई टकराव उपस्थिति होने पर कौन दूसरे से अधिक महत्वपूर्ण होगा-
a. अन्य प्रावधान महत्त्वपूर्ण होंगे
b. उद्देशिका महत्वपूर्ण होगी
c. दोनों साथ-साथ चलेंगे
d. सर्वोच्च न्यायालय का निर्वाचन महत्वपूर्ण होगा
45. साक्ष्य अधिनियम की धारा 23 ऐसे तथ्यों की खोज पर लागू होती है जो-
a. पुलिस को पहले अन्य स्रोतों से ज्ञात नहीं हुए थे
b. अन्य स्त्रोतों से पुलिस को पहले ज्ञात नहीं थे तथा अभियुक्त द्वारा दी गई सूचना से पहली बार प्राप्त हुए थे
c. पुलिस को पहले से अन्य स्रोतों से ज्ञात हो चुके थे तथा अभियुक्त ने भी उनके बारे में सूचना दी थी
d. उपरोक्त सभी
46. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 का वर्ष 2002 में किया गया संशोधन कब से प्रभावी हुआ था?
a. 31 जुलाई, 2002
b. 31 अक्टूबर, 2002
c. 2 जुलाई, 2002
d. 31 दिसम्बर, 2002
47. निम्नलिखित में से कौन सा करार शून्य नहीं है?
a. 'क' ख को 200 टन तेल बेचने की सहमति देता है।
b. विधिक कार्यवाहियों के अवरोधक करार
c. क को ख का बटुआ मिलता है और वह इसे लौटा देता हैं ख उसे 100 रुपए देने का वचन देता है।
d. किसी व्यक्ति के विवाह के अवरोधार्थ करार
48. एक गुरु (आध्यात्मिक सलाहकार) ने अपने चेले (भक्त) को स्वर्ग में अपनी आत्मा के लाभ हेतु अपनी समस्त सम्पत्ति उसे दान करने हेतु दुष्प्रेरित किया। यह दान होगा-
a. शून्यकरणीय
b. शून्य
c. विधिक
d. अनैतिक
49. व्यादेश नामंजूर किया जा सकता है जब वह-
a. न्यायिक कार्यवाही को अवरुद्ध करने के लिए संस्थित हो
b. किसी व्यक्ति को अभियोजन करने से अवरुद्ध करने के लिए संस्थित हो
c. जब बादी का उस मामले में वैयक्तिक हित न हो
d. उपर्युक्त सभी
50. निम्नलिखित में से किसका संपत्ति अंतरण अधिनियम से कोई सम्बन्ध नहीं है?
a. वायु
b. जल
c. प्रकाश
d. उपरोक्त सभी
51. प्रशासनिक ट्रिब्यूनल की कार्यवाही को किस प्रकार का माना जाता है?
a. शुद्ध न्यायिक
b. शुद्ध प्रशासनिक
c. अर्ध-न्यायिक
d. उपर्युक्त सभी
52. चान्सरी न्यायालय किस आधार पर निर्णय देता था?
a. केवल अधिनियमित विधि
b. प्राकृतिक न्याय एवं न्यायिक अन्तःकरण
c. केवल कर कानून
d. प्रशासनिक आदेश
53. एक समाचारपत्र में प्रकाशित निविदा होती है-
a. वचन
b. प्रस्ताव
c. प्रस्ताव हेतु आमंत्रण
d. प्रतिग्रहण हेतु आमंत्रण
54. छद्म विधायन का सिद्धांत का अर्थ है-
a. एक विधि को विद्वेष से प्रेरित नहीं होना चाहिए
b. कोई अप्रत्यक्षतः ऐसा कार्य नहीं कर सकता जिसे प्रत्यक्षतः न किया जा सकता हो
c. विधि के पीछे की मंशा स्पष्ट होनी चाहिए
d. एक विधि का निर्वचन इस प्रकार किया जाना चाहिए कि एक महान उद्देश्य की प्राप्ति हो सके
55. अभिकथन (अ) अन्य मामलों सम्बन्धी खंडों के अतिरिक्त कराधान खंड से युक्त विधेयक एक धन विधेयक भी हो सकता है। तर्क (त) करों से सम्बन्धित समस्त विधेयक धन विधेयक होते हैं।
a. उपरोक्त (अ) तथा (त) दोनों सही हैं किन्तु (त) (अ) का सही स्पष्टीकरण नहीं है
b. उपरोक्त (अ) तथा (त) दोनों सही हैं तथा (त) (अ) का सही स्पष्टीकरण है।
c. उपरोक्त (अ) सही है किन्तु (त) गलत है
d. उपरोक्त (अ) गलत है किन्तु (त) सही है।
56. मुस्लिम विधिशास्त्र को किस नाम से जाना जाता है?
a. कियास
b. कुरान
c. हदीस
d. फिकाह
57. धारा 2(1)(ङ) के अनुसार “न्यायालय” से क्या अभिप्रेत है?
a. कोई भी सिविल न्यायालय
b. केवल जिला न्यायालय
c. केवल सर्वोच्च न्यायालय
d. प्रधान सिविल न्यायालय या उपयुक्त उच्च न्यायालय
58. हिन्दू विवाह अधिनियम, 1955 के अन्तर्गत विवाह के प्रकार हैं-
a. शून्य विवाह
b. शून्यकरणीय विवाह
c. वैध विवाह
d. उपरोक्त सभी
59. किसी अनुबंध का प्रारंभिक बिन्दु होता है-
a. प्रस्ताव का निमन्त्रण / आमंत्रण
b. विज्ञापन
c. प्रतिग्रहण
d. प्रस्ताव
60. मुस्लिम विधि के अंतर्गत एक त्वरित मेहर देय होती है-
a. पत्नी द्वारा माँग किए जाने पर
b. विवाह के समय पर
c. पति की मृत्यु पर
d. पति द्वारा तलाक दिए जाने पर
61. संसद के दो सत्रों के बीच अधिकतम कितना समयांतराल अनुज्ञेय है-
a. छह माह दस दिन
b. चार माह
c. छह माह
d. 90 दिन
62. एक ग्रामीण महिला हमला तथा दुर्व्यवहार की आशंका से ग्राम पंचायत के समक्ष अपनी सास की हत्या की संस्वीकृति करती है। क्या यह संस्वीकृति ग्राह्य है?
a. न्यायिकेत्तर संस्वीकृति के रूप में
b. अन्य साक्षियों के प्रस्तुत तथ्य के सहायक साक्ष्य के रूप में
c. आंशिक तौर पर ग्राह्म
d. अनैच्छिक होने के कारण अग्राह्य
63. तलाक के बाद एक मुस्लिम महिला-
a. केवल इद्दत की अवधि पूरी होने पर ही विवाह कर सकती है
b. तुरंत विवाह कर सकती है।
c. पुनर्विवाह नहीं कर सकती
d. उपरोक्त में कोई नहीं
64. पिजन-होल सिद्धांत के प्रतिपादक हैं-
a. आस्टिन
b. सामंड
c. विनफील्ड
d. उपरीक्त में कोई नहीं
65. न्यायिक पृथक्करण का प्रभाव क्या होता है?
a. पति-पत्नी पृथक् पृथक् रहने के लिए स्वतन्त्र हैं
b. पक्षकारों को आपस में सहवास करने का अधिकार समाप्त
c. निर्वाह धन प्राप्त करने का अधिकार
d. उपरोक्त सभी
66. 'केवल कार्य किसी को अपराधी नहीं बनाता यदि उसका मन भी अपराधी न हो' (ऐक्टस नॉन फेसिट रियम निसी मेन्स् सिट रिया) के सिद्धांत से क्या आशय है-
a. सामान्य आशय
b. सामूहिक दायित्व
c. अपराध में मन की दोषी स्थिति
d. गलत उद्देश्य
67. यदि एक ईसाई अथवा यहूदी इस्लाम स्वीकार कर लेता है तो उसकी ईसाई अथवा यहूदी पत्नी के साथ किया गया विवाह-
a. भंग हो जाता है
b. निर्भर करता है
c. भंग नहीं होता
d. उपरोक्त में कोई नहीं
68. धारा 175 की उपधारा (3) के अनुसार, मजिस्ट्रेट कब अन्वेषण का आदेश दे सकता है?
a. जब पुलिस कोई रिपोर्ट दर्ज न करे
b. जब पीड़ित स्वयं मजिस्ट्रेट के सामने बयान दे
c. जब धारा 173(4) के अंतर्गत शपथपत्र समर्थित आवेदन प्रस्तुत किया जाए
d. जब मीडिया में खबर आ जाए
69. निम्न कथनों में सत्य कथन है-
a. कोष की अपर्याप्तता के कारण उत्तर दिनांकित बैंक का अनादर इस धारा के अन्तर्गत अपराध गठित करता है
b. कोष के अभाव के कारण बैंक का अनादर और नोटिस के बावजूद धनराशि का भुगतान करने की असफलता परिवाद के लिए वादहेतुक उत्पन्न करता है
c. चैक में पायी गयी स्याही और लेखीवाल के हस्ताक्षर में प्रयुक्त स्याही में अन्तर चेक जारी करने को सन्देहास्पद बना देता है
d. उपर्युक्त सभी
70. न्यायिक पृथक्करण तथा विवाह विच्छेद का आधार एक समान हो गये हैं-
a. विवाह विधि अधिनियम, 1955 के द्वारा
b. विवाह विधि (संशोधन) अधिनियम, 1976 के द्वारा
c. विवाह विधि अधिनियम, 1956 के द्वारा
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
71. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में आपातकाल की उद्घोषणा परिभाषित की गई है?
a. अनुच्छेद 366(16)
b. अनुच्छेद 366(17)
c. अनुच्छेद 366(19)
d. अनुच्छेद 366(18)
72. निम्नलिखित में से कौन शाश्वतता के विरूद्ध नियम का एक अपवाद है?
a. दान के लिए स्थाई अंतरण
b. व्यक्तिगत प्रसंविदा
c. अग्रक्रयाधिकार
d. उपरोक्त सभी
73. जिस न्यायाधीश ने एक्सर्चकर चैम्बर न्यायालय में "रायलैण्ड बनाम फ्लैचर का नियम" प्रतिपादित किया था, उसका नाम है-
a. लार्ड कैयरन्स
b. लॉर्ड पोर्टर
c. लॉर्ड रसेल
d. न्यायमूर्ति ब्लैकबर्न
74. समवर्ती सूची में उल्लिखित मामलों के सम्बन्ध में राज्य विधानमंडल द्वारा पारित कोई विधि, जिसमें संसद द्वारा निर्मित किसी पूर्ववर्ती विधि के प्रावधानों के विरूद्ध कोई प्रावधान निहित हो, उसी राज्य में प्रचलन में रहेगी, यदि-
a. इसे राष्ट्रपति के विचारार्थ सुरक्षित रखा गया हो और उनकी स्वीकृति प्राप्त कर ली गई हो
b. संसद उसकी पुष्टि कर दे
c. राज्य विधानमंडल के द्वारा इसे कुल सदस्य संख्या के दो-तिहाई के बहुमत से पारित किया गया हो
d. संसद इसके अधिनियमन की तिथि से छह माह के अंदर इसके संशोधन, परिवर्तन अथवा निरसन सम्बन्धी कोई विधि अधिनियमित न करे
75. क दिन में गृहभेदन करता है और उसी घर में ख की पत्नी से बलात्संग करता है। ऐसे में क पर—
a. केवल गृहभेदन का आरोप लगाया जा सकता है
b. केवल बलात्संग का आरोप लगाया जा सकता है
c. गृहभेदन और बलात्संग दोनों के लिए पृथक-पृथक आरोप लगाए जा सकते हैं
d. कोई आरोप नहीं लगाया जा सकता
76. निम्नलिखित में से किस बाद में अमरीकी न्यायालय ने प्रत्यायोजित विधान को असंवैधानिक एवं अवैध बताया है
a. पोल्ट्री कारपोरेशन बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका
b. पनामा रिफाइनरी कम्पनी बनाम रेन
c. कार्टर बनाम मैकार्टर कोल कम्पनी
d. उपरोक्त सभी
77. निम्नलिखित में से क्या सही है? एक संविदा-
a. लिखित में होना आवश्यक है
b. मौखिक हो सकती है
c. साक्षियों की उपस्थिति में किया गया होना आवश्यक है
d. स्टैम्पपत्र पर अवश्य ही लिखित होना चाहिए
78. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 57 सम्बन्धित है-
a. प्राथमिक साक्ष्य से
b. अनुपूरक साक्ष्य से
c. प्राथमिक साक्ष्य द्वारा दस्तावेज के सबूत से
d. ऐसे मामलों से जिनमें दस्तावेज से सम्बन्धित अनुपूरक साक्ष्य दिए जा सकते हों
79. निम्नलिखित में से कौन सा कथन भारत के संविधान के अनुच्छेद 32 के प्रावधान का सही वर्णन करता है-
a. अनुच्छेद 32 के अंतर्गत सर्वोच्च न्यायालय से संपर्क करने का अधिकार एक मूल अधिकार है
b. अनुच्छेद 32 के अंतर्गत उपलब्ध मूलभूत अधिकारों के साथ निपटने के दौरान पूर्व न्याय के सिद्धांत की शब्दावली अप्रासंगिक होती हैं
c. अनुच्छेद 226 के अंतर्गत किसी रिट याचिका में उच्च न्यायालय के निर्णय से व्यथित व्यक्ति उन्हीं तथ्यों के आधार पर अनुच्छेद 32 के अंतर्गत सर्वोच्च न्यायालय से संपर्क कर सकता है
d. अनुच्छेद 32 के अंतर्गत प्रस्तुत रिट याचिका एक अरोग्यकारी याचिका होती है
80. राज्य के नीति निदेशक तत्व क्या हैं?
a. देश के उत्तम शासन हेतु राज्य का मार्गदर्शन करने हेतु अपेक्षित सिद्धांत
b. एक ऐसे कल्याणकारी राज्य के आदर्श जो सही चिंतन करने वाले समस्त व्यक्तियों को स्वीकार्य होने चाहिए
c. भाग-3 में क्रमबद्ध निजी अधिकारों के लिए स्वीकृत सामाजिक अधिकार
d. संविधान निर्माताओं के मुख्य उद्देश्य
81. किसी एक अपीली अधिकरण अथवा किराया नियंत्रक से किसी दूसरे को कार्यवाही स्थानान्तरित करने का अधिकार किसे प्राप्त है-
a. अपीली अधिकरण
b. सर्वोच्च न्यायालय
c. उच्च न्यायालय
d. उपरोक्त सभी को
82. माल विक्रय अधिनियम, 1930 की धारा 2(6) के अंतर्गत 'भावी माल' का अर्थ है-
a. माल, जो अभी अस्तित्व में न आया हो
b. अनिर्धारित माल
c. निर्धारित माल
d. विशिष्ट माल
83. संपत्ति अंतरण अधिनियम की निम्नलिखित में से कौन सी धारा भार को परिभाषित करती है?
a. धारा 92
b. धारा 100
c. धारा 95
d. धारा 105
84. धारा 440 के अंतर्गत, यदि किसी कार्यवाही का अभिलेख सेशन न्यायाधीश ने स्वयं मंगवाया है, तो वह किन शक्तियों का प्रयोग कर सकता है?
a. केवल पुनरीक्षण की सीमित शक्तियाँ
b. केवल पुलिस जांच के आदेश
c. धारा 442(1) के अधीन उच्च न्यायालय की सभी शक्तियाँ
d. जमानत रद्द करने की शक्ति
85. 'आवश्यकता' एक बचाव के रूप में तब उपलब्ध होती है जब एक हानि कारित की गई हो-
a. एक छोटी बुराई को रोकने के लिए
b. एक बड़ी बुराई को रोकने के लिए
c. किसी बुराई को न रोकने के लिए
d. उपरोक्त सभी
86. परक्राम्य लिखत अधिनियम के अंतर्गत"विनिमय-पत्र" को किस धारा में परिभाषित किया गया है-
a. धारा 5
b. धारा 11
c. धारा 6
d. धारा 7
87. 'क' एवं 'ख' 'ग' के पुत्र हैं। 'ग' निर्वसीयत मरने के बाद 'ग' पिता के कारोबार को 'क' एवं 'ख' दाय में प्राप्त करते हैं। 'क' कारोबार में अपने हित को अन्तरित करना चाहता है-
a. वह किसी को भी अन्तरित कर सकता है
b. वह करारित प्रतिफल या न्यायालय द्वारा अवधारित प्रतिफल देने पर 'क' को अन्तरित करेगा
c. वह न्यायालय की अनुमति के बिना अन्तरण नहीं कर सकता
d. वह कारोबार का विभाजन करके 'क' के सिवाय किसी को भी दे सकता है।
88. एक व्यापारी का उर्वरक परेषण जो अधिकारियों द्वारा अधिग्रहण किया गया था, अप्रयोज्य था जब उर्वरक उसे वापस किया गया। व्यापारी ने अधिकारियों के उपेक्षा के कृत्य के लिए राज्य से प्रतिकर का दावा किया-
a. चूँकि अब प्रभुसत्ता जनता में निहित है, राज्य प्रतिनिधिक दायित्व से किसी भी उन्मुक्ति का प्रतिवाद नहीं ले सकता और राज्य भी उत्तरदायी है
b. राज्य इस आधार पर प्रतिनिधिक दायित्व से प्रभुसत्ता उन्मुक्ति का प्रतिवाद ले सकता है कि माल का अधिग्रहण करना एक प्रभुसत्तात्मक कार्य है
c. राज्य का कोई उत्तरदायित्व नहीं है और केवल अधिकारी ही व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी है
d. व्यापारी अधिग्रहण किए गए माल को उसी रूप में स्वीकार करने के लिए बाध्य है जिस रूप में वह वापसी के समय हो, अतः वह प्रतिकर का दावा नहीं कर सकता
89. धारा 39 के अनुसार यदि विक्रय पूरा करना हो, तो न्यासी क्या कर सकता है?
a. संपत्ति का हस्तान्तरण कर सकता है
b. संपत्ति को रोक सकता है
c. संपत्ति को नष्ट कर सकता है
d. संपत्ति को न्यायालय को दे सकता है
90. भागीदारी अधिनियम की धारा 19 के अनुसार भागीदार फर्म के अभिकर्ता के नाते विवक्षित प्राधिकार उसे सशक्त नहीं करता-
a. फर्म द्वारा किये गये किसी दावे का समझौता या त्यागने हेतु
b. फर्म की ओर से फाइल किये गये किसी वाद के प्रत्याहरण हेतु
c. फर्म के विरूद्ध किसी वाद में किसी दायित्व को स्वीकार करने हेतु
d. उपरोक्त सभी
91. निम्न में से कौन विलक्षण बंधक की कोटि में आ सकता है?
a. केवल सशर्त विक्रय द्वारा भोग बन्धक
b. केवल सादा भोग बन्धक।
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों।
d. उपरोक्त (a) तथा (b) में से कोई नहीं।
92. स्वीकृति-
a. एक सप्ताह के भीतर प्राप्त होनी चाहिए
b. एक पखवाड़े के भीतर प्राप्त होनी चाहिए
c. पूर्ण और बिना किसी शर्त के होनी चाहिए
d. पूर्ण और शर्त के साथ होनी चाहिए
93. साम्य में निम्नलिखित में से कौन-से तत्व समाहित हैं?
a. केवल विधिक नियम
b. केवल दंड
c. ऋजुता, शुद्ध अन्तःकरण एवं नैसर्गिक न्याय
d. केवल प्रशासनिक आदेश
94. एक मूल अधिकार के रूप में "संपत्ति के अधिकार" को निम्नलिखित में से किस संवैधानिक संशोधन द्वारा समाप्त किया गया था-
a. 44वाँ संशोधन
b. 25वाँ संशोधन
c. 93वाँ संशोधन
d. 42वाँ संशोधन
95. किसी लोक पद को हड़पने वाले किसी व्यक्ति को लोकपद से हटाने के लिये न्यायालय द्वारा जारी की जाने वाली समुचित रिट है:
a. उत्प्रेषण
b. प्रतिषेध
c. अधिकार-पृच्छा
d. परमादेश
96. एक ही संव्यवहार के अधीन जारी किए गए सभी चेकों के अनादरण के लिए की गई परिवाद:
a. अपोषणीय होती है
b. केवल तब जब एक संसूचना प्रेषित की गई हो
c. पोषणीय होती है
d. उपरोक्त (b) तथा (c) दोनों
97. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा गलत है, जब माल का विक्रय निलायकर्ता द्वारा की जाती है और क्रेता को हक निर्गमन अच्छा मौका देती है-
a. वह स्वामी की सहमति से माल के कब्जे में है।
b. इसके द्वारा विक्रय माल के वास्तविक स्वामी के सामान्य क्रिया-कलाप की तरह किया जाता है।
c. क्रेता सद्भावपूर्वक विश्वास के साथ किया जाता है।
d. क्रेता को संविदा के समय सूचना नहीं थी कि विक्रेता को विक्रय का अधिकार नहीं था।
98. हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 की किस धारा में मिताक्षरा विधि से सम्बन्धित उपबन्ध किया गया है-
a. धारा 7
b. धारा 6
c. धारा 8
d. धारा 9
99. निम्नलिखित में से क्या सत्य है-.
a. पुनः परीक्षण के बाद आगे प्रति परीक्षण नहीं हो सकता
b. धारा 142 के अनुसार पुनः परीक्षण के बाद आगे प्रति- परीक्षण हो सकता है।
c. धारा 143 के अनुसार पुनः परीक्षण के बाद आगे प्रति- परीक्षण हो सकता है
d. धारा 144 के अनुसार पुनः परीक्षण
100. सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 की धारा 151 के अंतर्गत प्रदत्त अंतर्निहित शक्तियों का उपयोग किसके द्वारा किया जा सकता है-
a. केवल जिला न्यायालय
b. सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय, जिला न्यायालय के साथ-साथ किसी भी सिविल न्यायालय द्वारा
c. केवल सर्वोच्च न्यायालय
d. केवल उच्च न्यायालय
101. प्रतिवादी की जमीन पर उगे एक वृक्ष की शाखा राजमार्ग के ऊपर जमीन से 10 मीटर की ऊँचाई पर लटकी है। जब वादी की गाड़ी राजमार्ग पर जा रही थी तब वृक्ष की एक शाखा अचानक बादी की गाड़ी पर गिर पड़ी यदि वादी न्यूसेन्स के आधार पर गाड़ी को नुकसान पहुँचाने के लिए प्रतिवादी के विरुद्ध वाद लाता है तब उपरोक्त वाद में निम्नलिखित में से कौन-सा निष्कर्ष सही है-
a. प्रतिवादी कठोर दायित्व के सिद्धान्त के अधीन दायी है
b. प्रतिवादी न्यूसेन्स के लिए दायी है
c. प्रतिवादी न्यूसेन्स के लिए दायी नहीं है
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
102. भारत के संविधान की उद्देशिका के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से क्या सही है?
a. यह परिकल्पना करती है कि सभी नागरिकों को मूलभूत अधिकार प्राप्त हैं
b. इसे संविधान के प्रवृत्त अनुच्छेदों को अंगीकृत किए जाने के बाद अंगीकृत किया गया था
c. यह सभी के लिए बेहतर आजीविका सुनिश्चित करने की माँग करती है
d. यह संविधान का भाग नहीं है
103. आलू की कमी थी और प्रतिवादी की दुकान के बाहर लम्बी लाइनें लगती थीं। प्रतिवादी के पास फल और सब्जी बेचने का लाइसेंस था और वह प्रति राशन कार्ड केवल 1 किलो आलू बेचता था। लाइनें राजमार्ग तक पहुँच जाती थीं। और पड़ोस की दुकानों को बाधा पहुँचती थी। पड़ोस के दुकानदारों ने प्रतिवादी के विरुद्ध न्यूसेन्स की कार्रवाई की। इस वाद में निम्नलिखित में से कौन-सा एक विनिश्चय सही होगा?
a. प्रतिवादी न्यूसेन्स के लिए दायी है
b. प्रतिवादी न्यूसेन्स के लिए दायी नहीं है
c. वादी के बाद में डिक्री वादी के पक्ष में होनी चाहिए
d. प्रतिवादी वादी को नुकसानी संदाय करने का दायी है
104. निम्नलिखित में से क्या मुस्लिम विधि का सहायक स्त्रोत है?
a. इज्मा
b. कियास
c. रूढ़ियाँ
d. उपरोक्त में कोई नहीं
105. निम्न कथनों में असत्य कथन हैं-
a. न्यायालय किसी व्यक्ति के अधिकार या हैसियत की घोषणा कर सकता है
b. वादी के लिए यह आवश्यक नहीं है कि वह घोषणात्मक बाद में अतिरिक्त अनुतोष की मांग करे
c. न्यायालय घोषणा नहीं करेगा जहाँ वादी हक की घोषणा मात्र के अतिरिक्त कोई अनुतोष मांगने योग्य होते हुए वैसा करने का लोप करे
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
106. जब वादी के द्वारा समुचित न्यायालय शुल्क न अदा किया गया हो तो न्यायालय-
a. सरकार को एक रिपोर्ट भेजेगा
b. वादपत्र खारिज कर देगा
c. वादी को कम भुगतान किए गए न्यायालय शुल्क को जमा करने हेतु समय देगा
d. उपरोक्त में कोई नहीं
107. अनुच्छेद 14 के अंतर्गत “विधि के समक्ष समता” तथा “विधि का समान संरक्षण” किसे प्राप्त है-
a. नागरिकों को
b. गैर-नागरिकों को
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. इनमें से कोई नहीं
108. एक मुस्लिम विवाह की अनिवार्य आवश्यकता होती है-
a. केवल कबूल
b. केवल इजाब
c. कबूल तथा इजाब दोनों
d. इनमें से कोई नहीं
109. किसी 'अन्तराभिवाची वाद' के लिए निम्न में से कौन सी शर्त आवश्यक नहीं है?
a. एक वाद अवश्य लंबित होना चाहिए जिसमें ऋण अथवा विवादित संपत्ति के लिए परस्पर विरोधी दावेदारों के अधिकारों का समुचित अधिनिर्णयन किया जा सके
b. कोई ऋण अथवा विवादित संपत्ति अवश्य मौजूद होना चाहिए
c. ऋण अथवा विवादित संपत्ति को एक-दूसरे के विरूद्ध दावा करने वाले दो अथवा अधिक व्यक्ति अवश्य मौजूद होने चाहिए
d. उपरोक्त सभी
110. माल विक्रय अधिनियम,1930 की धारा 57 सम्बन्धित है-
a. मूल्य के लिए वाद से
b. अपरिदान के लिए नुकसानी के बाद से
c. माल वापसी के बाद से
d. उपरोक्त में कोई नहीं
111. अधिनियम किस धारा के अन्तर्गत न्यायालय चेक का लेखीवाल द्वारा दोषसिद्धि के विरुद्ध की गयी अपील में धनराशि जमा करने का आदेश देता है?
a. धारा 148
b. धारा 145
c. धारा 147
d. धारा 143
112. 'क' से 'ख' कहता है कि यदि आप इस बात का प्रत्याख्यान न करे तो मैं मान लूंगा कि घोड़ा बेऐब है। 'क' कुछ नहीं कहता है। यहां 'क' का मौन बोलने के तुल्य है। यह दृष्टांत आधारित है-
a. धारा 17
b. धारा 18
c. धारा 19
d. धारा 20
113. राज्य के राज्यपाल को निम्नलिखित में से किसकी वित्तीय स्थिति की समीक्षा करने हेतु वित्त आयोग गठित करने का अधिकार है?
a. नगरपालिकाओं की
b. पंचायतों की
c. राज्य की
d. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों की
114. निम्न में से अपराध हेतु क्या आवश्यक नहीं है-
a. आशय
b. हेतु
c. निषिद्ध कार्य
d. कार्यवाही हेतु न्याय
115. धारा 2(25) के अनुसार "लोप" का क्या अर्थ है?
a. केवल एकल लोप
b. लोपों की किसी आवली का उसी प्रकार द्योतक होना जैसे एकल लोप का होता है
c. केवल एक लोप जो अपराध से जुड़ा हो
d. केवल धन की हानि
116. निम्नलिखित में उस परिस्थिति की पहचान कीजिए जिसमें प्रतिवादी का वादी के प्रति सावधानी बरतने का कर्तव्य नहीं है?
a. जहाँ वादी और प्रतिवादी पड़ोसी हैं
b. जहाँ वादी और प्रतिवादी कारोबार में भागीदार हैं
c. जहाँ प्रतिवादी ने एक घर वादी को बेचा है
d. जहाँ स्वयं वादी का प्रतिवादी के प्रति कोई विधिक कर्तव्य नहीं है
117. कौन से मूल अधिकार केवल नागरिकों को ही उपलब्ध हैं-
a. वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
b. समता का अधिकार
c. गिरफ्तारी और निरोध से संरक्षण
d. प्राण और दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण
118. निम्न कथनों में असत्य कथन है-
a. शून्य विवाह प्रारम्भतः शुन्य होता है।
b. शून्य विवाह की पत्नी पति से भरण-पोषण की मांग नहीं कर सकती
c. शून्य विवाह से उत्पन्न संतान अधर्मज होते हैं
d. शून्य विवाह से उत्पन्न संतान पिता की सम्पत्ति में हक की मांग कर सकते हैं
119. हनफी विधि के अनुसार एक माँ एक पुरुष संतान की अभिरक्षा (हिजानत) उसकी किस आयु तक के लिए प्राप्त कर सकती है-
a. 7 वर्ष
b. 12 वर्ष
c. 18 वर्ष
d. 21 वर्ष
120. प्रत्यायोजित विधायन से संबन्धित वाद भारत संघ बनाम नरेन्द्र कुमार किस सम्बन्ध में था?
a. प्रत्योजन का प्रकाशन सरकारी गजट में हो
b. प्रकाशन समुचित रीति से होना चाहिए
c. प्रकाशन किया जाना आवश्यक नहीं
d. उपरोक्त में कोई नहीं
121. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है -
a. किसी भी व्यक्ति का नार्को परीक्षण उसकी सहमति के बिना नहीं किया जा सकता हैं।
b. भारत के संविधान के अनुच्छेद 312 तथा 320 के अंतर्गत अखिल भारतीय सेवाओं का सृजन किया जा सकता है भारत के संविधान के अनुच्छेद 227 के अंतर्गत उच्च न्यायालयों के अधिकार छीने जा सकते हैं।
c. सिविल मामलों में सर्वोच्च न्यायालय के पास मौलिक अधिकारिता उपलब्ध नहीं है।
d. मूल अधिकार को अस्वीकार किया जा सकता है।
122. निम्न में से क्या सही है?
a. अपीली न्यायालय को विवाद निर्धारित करने तथा उन्हें विचारण हेतु संदर्भित करने का शक्ति नहीं होगी
b. अपीली न्यायालय को अतिरिक्त साक्ष्य ग्रहण करने का कोई शक्ति नहीं होगी
c. अपीली न्यायालय को किसी वाद में अंतिम अवधारणा का शक्ति होती है
d. अपीली न्यायालय वादको प्रतिप्रेषित नहीं करेगा
123. किसी ऋण के भुगतान अथवा किसी वचन के पालन के लिए प्रतिभूति के रूप में माल का उपनिधान क्या कहा जाता है-
a. उपनिधान
b. बंधक
c. प्रभार
d. गिरवीं
124. यदि महिला की ओर से विवाह के पूर्व मेहर सम्बन्धी अपने समस्त अधिकारों को त्याग देने की व्यवस्था की गई हो अथवा यदि वह बिना किसी मेहर के विवाह को सहमत हो जाती है तो ऐसी कोई भी व्यवस्था अथवा करार क्या होगा-
a. वैध
b. अवैध
c. शून्य
d. महिला के चयन पर शून्यकरणीय
125. धारा 2(32) का विषय क्या है?
a. जमाकर्ता
b. जमा
c. निदेशक
d. कंपनी
126. निम्नलिखित में से कौन सा कथन हिन्दू उत्तराधिकार (संशोधन) अधिनियम 2005 के संबंध में सही नहीं है
a. विभाजन के लिये वाद प्रस्तुत करने पर लगाया गया अवरोध हटा लिया गया है
b. नारी के पक्ष में कोई नया अधिकार सृजित नहीं किया गया है
c. नारी एवं पुरुष वारिसों को बराबर अंश दिये गये
d. संशोधन पूर्वेक्षण संक्रिया का है
127. यदि दान स्वीकार करने के पूर्व ही आदाता की मृत्यु हो जाती है तो ऐसा दान संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 के अनुसार-
a. वैध होगा
b. दायहित होगा
c. शून्य होगा
d. शून्यकरणीय होगा
128. "यूबी जस ईबी रैमेडियम" से अभिप्रेत है कि -
a. यदि अधिकार है तो उपचार है
b. जहाँ वादी का नुकसान हुआ है वहाँ वह उपचार का हकदार है
c. जहाँ किसी अधिकार का उल्लंघन नहीं होता है वहाँ कोई नुकसान नहीं होता
d. अधिकार के अस्तित्व से यह आवश्यक अर्थ नहीं निकलता कि नुकसान हुआ
129. राज्यसभा के सदस्यों (नामितो को छोड़कर) का निर्वाचन किसके द्वारा किया जाता है-
a. राज्य विधानमंडलों तथा लोकसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा
b. राज्य विधानमंडलों के निर्वाचित सदस्यों द्वारा
c. लोकसभा के निर्वाचित सदस्यों
d. इनमें से कोई नहीं
130. 'क' और 'ख' संविदा करते हैं कि 'क' नियत कीमत पर 'ख' के लिये एक मकान बनायेगा। वह क्रम, जिससे व्यतिकारी वचनों का पालन किया जाना है, नियत नहीं किये गये। पालन का क्रम क्या होगा?
a. 'ख' को मकान के लिये भुगतान करने के वचन का पालन, 'क' के मकान बनाने के वचन से पहले करना होगा |
b. 'क' को मकान बनाने के वचन का पालन, 'ख' के मकान के लिये भुगतान करने के वचन से पहले करना होगा।
c. क' तथा 'ख' को अपने वचन का पालन एक साथ करना होगा।
d. उपरोक्त में से कोई नहीं।
131. धारा 24 किन आदेशों से संबंधित है?
a. सभी आदेश
b. अंतिम निर्णय
c. आपराधिक आदेश
d. CPC धारा 104(1) के आदेश
132. संविधान के अनुच्छेद 352 के अंतर्गत आपातकाल के दौरान भी किन मूल अधिकारों को निलंबित नहीं किया जा सकता-
a. प्राण और दैहिक स्वतंत्रता का अधिकार
b. समता का अधिकार
c. वाक् एवं अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार
d. संवैधानिक उपचारों का अधिकार
133. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 3 के अंतर्गत स्थावर संपत्ति में निम्नलिखित में से क्या शामिल होता है?
a. खड़ा काष्ठ
b. उगती फसल
c. घास
d. इनमें से कोई नहीं
134. निष्क्रिय भागीदार के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है-
a. एक निष्क्रिय भागीदार फर्म के व्यवसाय में रुचि नहीं रखता है।
b. एक निष्क्रिय भागीदार बाहरी व्यक्ति के फर्मों के दायित्व के लिए उत्तरदायी नहीं है।
c. एक निष्क्रिय भागीदार फर्म के लाभ को साझा करने का हकदार है।
d. एक निष्क्रिय भागीदार न तो सक्रिय है और न ही बाहरी व्यक्ति जानता है।
135. शरीयत अधिनियम, 1937 में कुल कितनी धाराएं निहित हैं-
a. 12 धाराएं
b. 15 धाराएं
c. 9 धाराएं
d. 6 धाराएं
136. सर्वप्रथम भारत में ओमबुड्समैन का प्रस्ताव पारित कब हुआ था ?
a. 20 अगस्त 1969
b. 22 अगस्त 1979
c. 20 मार्च 1980
d. 22 मार्च 1990
137. व्यादेश के स्थान पर या उसके अतिरिक्त नुकसानी की मांग वादी कर सकता है-
a. धारा 41 के अन्तर्गत
b. धारा 40 के अन्तर्गत
c. धारा 42 के अन्तर्गत
d. धारा 43 के अन्तर्गत
138. धारा 2(57) के अनुसार “शुद्ध संपत्ति” का क्या अर्थ है?
a. केवल लाभ
b. केवल पूंजी
c. पूंजी, रिजर्व आदि का योग (हानियां घटाकर)
d. केवल कर
139. एक अभिकर्ता अपने दुराचरण के लिए पारिश्रमिक का दावा नहीं कर सकता। यह प्रावधान निहित है-
a. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 की धारा 219 के अंतर्गत
b. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 की धारा 221 के अंतर्गत
c. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 की धारा 220 के अंतर्गत
d. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 की धारा 224 के अंतर्गत
140. साईटी नॉन फिट इन्जूरिया के सिद्धांत का अर्थ है-
a. केवल जानकारी का अर्थ जोखिम लेने की सहमति नहीं होता
b. जहाँ कोई गलती नहीं है वहाँ कोई उपचार नहीं होता
c. केवल सहमति देने का अर्थ जोखिम उठाना नहीं होता
d. चोट कारित करने के लिए वैज्ञानिक जानकारी पर्याप्त नहीं होती
141. माल विक्रय की संविदा में समय मर्मभूत है-
a. कथन पूर्णतः सत्य है
b. कथन पक्षकारों के बीच करार से शासित होता है
c. कथन पक्षकारों के करार एवं उनके आचरण से निर्धारित किया जायेगा
d. कथन विधि की दृष्टि में गलत है।
142. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 2(4) के अनुसार "कूटकरण" का क्या अर्थ है?
a. किसी दस्तावेज़ को गलत भाषा में लिखना
b. एक वस्तु को दूसरी वस्तु के सदृश इस आशय से बनाना कि उससे प्रवंचना हो
c. कंप्यूटर की नकल करना
d. किसी वस्तु को जलाना
143. लैटिन सिद्धांत 'नेमो डैट क्वोड नॉन हैबेट' माल विक्रय अधिनियम की किस धारा में निहित है-
a. धारा 27
b. धारा 29
c. धारा 26
d. धारा 28
144. सर्वोच्च न्यायालय में तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन कर सकता है?
a. भारत के राष्ट्रपति भारत के मुख्य न्यायमूर्ति की पूर्व सहमति से
b. भारत के मुख्य न्यायमूर्ति राष्ट्रपति की सहमति के बिना
c. भारत के मुख्य न्यायमूर्ति राष्ट्रपति की पूर्व सहमति से
d. उपरोक्त में कोई नहीं
145. जहाँ बंधक संपत्ति का कब्जा बंधकदार को सौंपा नहीं जाता, वहाँ इसे कहा जाता है-
a. सादा बंधक
b. सशर्त बिक्री द्वारा बंधक
c. भोग बंधक
d. अंग्रेजी बंधक
146. धारा 73 के अनुसार नया न्यासी कब नियुक्त किया जा सकता है?
a. जब न्यासी मर जाए
b. जब न्यासी नियुक्ति स्वीकार करने से इंकार कर दे
c. जब न्यासी दिवालिया घोषित हो जाए
d. उपर्युक्त सभी
147. निम्नलिखित में से कौन सही है?
a. भूतकालीन प्रतिफल कोई प्रतिफल नहीं होता
b. प्रतिफल भूतकालीन, वर्तमान अथवा भावी हो सकता है
c. प्रतिफल केवल वर्तमान हो सकता है
d. प्रतिफल केवल भावी हो सकता है
148. भागीदारी की अवधारणा की सही आकलन है-:
a. केवल लाभ का बँटवारा
b. लाभ एवं हानि का बँटवारा
c. पारस्परिक अभिकरण
d. पक्षकारों का आशय
149. धारा 89 कब लागू होती है?
a. जब वैध अनुबंध किया जाए
b. जब किसी व्यक्ति के हितों का अल्पीकरण करते हुए असम्यक् असर से लाभ लिया जाए
c. जब संपत्ति दान की जाए
d. जब सरकारी आदेश हो
150. फर्मों का रजिस्ट्रीकरण किस अध्याय में वर्णित है
a. अध्याय 7
b. अध्याय 8
c. अध्याय 9
d. अध्याय 10
Download Bihar PCS-J Mock Test- 7