Download Bihar PCS-J Mock Test-2
1. संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 5 के अंतर्गत 'जीवित व्यक्ति' में शामिल है-
a. कंपनी या संगम या व्यक्तियों का निकाय
b. केवल एकल व्यक्ति
c. केवल कंपनी
d. उपरोक्त में कोई नहीं
2. एक बच्चा सड़क पर खेल रहा था और एक टैक्सी उसके ऊपर निकलने ही वाली थी। ड्राइवर ने ब्रेक लगाकर टैक्सी को तुरन्त रोक दिया। बालक को हल्की क्षति पहुँची। बालक की माता 100 मीटर दूर अपने घर से सब देख रही था। उसे स्वाभाविक आघात पहुँचा।
a. स्नायविक आधात के लिए दायी है क्योंकि वह उसके कार्य का सीधा परिणाम है
b. दायी है क्योंकि उसका माता के प्रति सावधानी बरतने का कर्तव्य था
c. दायी नहीं है क्योंकि उसका माता के प्रति सावधानी बरतने का कोई कर्तव्य नहीं था
d. दायी नहीं है क्योंकि नुकसान का युक्तियुक्त रूप पूर्वानुमान नहीं हो सकता
3. नेमो डैट क्वोड नॉन हैबेट' (कोई भी व्यक्ति स्वयं के स्वामित्व से बेहतर स्वामित्वं अंतरित नहीं कर सकता) किसका एक स्थापित सिद्धांत है-
a. संपत्ति अंतरण के नियम का
b. अपकृत्य विधि के नियम का
c. अपराध विधि के नियम का
d. संविदा के नियम का
4. भारत के संविधान का अनुच्छेद 243 यङ किस हेतु प्रावधान करता है-
a. महानगरीय नियोजन समितियाँ
b. नगरपालिकाएं
c. जिला नियोजन समितियाँ
d. वित्त आयोग
5. संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 53क में निर्धारित भागिक पालन के सिद्धांत को लागू किए जाने हेतु-
a. अंतरिती को अवश्य ही संविदा के अंतर्गत दायित्वों के अपने भाग के निर्वहन के लिए सदैव तत्पर एवं इच्छुक होना चाहिए
b. संविदा को मूल्य के लिए होना चाहिए न कि अनुग्राहिक
c. संविदा अवश्य ही लिखित तथा अंतरणकर्ता द्वारा हस्ताक्षरित होनी चाहिए तथा नियम एवं शर्तों को सुनिश्चित होना चाहिए
d. उपरोक्त सभी
6. मूल अधिकारों के प्रवर्तन के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय में समावेदन करने का अधिकार निहित है-
a. अनुच्छेद 33 में
b. अनुच्छेद 32 में
c. अनुच्छेद 14 में
d. अनुच्छेद 226 में
7. निम्नलिखित में क्या सही है?
a. प्रस्ताव स्वीकृति वचन
b. वचन + प्रतिफल करार
c. करार प्रवर्तनीयता
d. उपरोक्त सभी
8. गलंत उत्तर बताइये –
मानहानि के दावे में निष्पक्ष एवं न्यायोचित आलोचना का प्रतिवाद मान्य होने के लिए निम्न बातें आवश्यक है?
a. इसे आलोच्य विषय पर मत की अभिव्यक्ति होना चाहिए
b. आलोचना न्यायोचित होनी चाहिए
c. इसे तथ्य का निश्चय कथन होना चाहिए
d. आलोच्य विषय लोकहित में होना चाहिए
9. "सहमति से उठाई गई क्षति" सूत्र के लागू होने के लिए निम्नलिखित में से क्या आवश्यक नहीं है?
a. हानि सहन करने की सहमति
b. जोखिम का मात्र ज्ञान ही पर्याप्त है
c. सहमति स्वतन्त्र होती चाहिए।
d. सहमति किसी वैध कार्य के लिए होनी चाहिए
10. भारत के संविधान में किस संशोधन द्वारा मूल कर्त्तव्य प्रदत्त प्रावधान अन्तःस्थापित हुए-
a. 26 जनवरी, 1950 को संविधान प्रवृत होने के समय से
b. 42वां संविधान संशोधन अधिनियम, 2002 धारा 4 द्वारा
c. 42वां संविधान संशोधन अधिनियम 1970 धारा 12 द्वारा 03.01.1977 से
d. 42वां संविधान संशोधन अधिनियम 1976 धारा 11 द्वारा 03.01.1977 से
11. "अतिचारी को हटाने में बल प्रयोग के औचित्य के लिए वादी का सम्पत्ति में वास्तविक कब्जा या कब्जा करने का अधिकार होना आवश्यक है।" सम्पत्ति की निजी (प्राइवेट) प्रतिरक्षा के सम्बन्ध में इस सिद्धान्त का अधिकथन किया गया है-
a. होम्स बनाम बैगी के वाद में
b. बर्ड बनाम होलबुक के वाद में
c. सार्क बनाम ब्लैकबर्न के वाद में
d. इलोट बनाम विल्कीजं के वाद में
12. धारा 71 के अनुसार, किसे फर्म रजिस्ट्रेशन नियम बनाने का अधिकार दिया गया है?
a. केंद्र सरकार
b. राज्य सरकार
c. फर्म के पार्टनर
d. न्यायालय
13. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित है-
a. बन्दी प्रत्यक्षीकरण याचिका — निजी व्यक्तियों के विरुद्ध भी उपलब्ध है
b. प्रतिषेध याचिका — केवल लोकसेवकों के विरूद्ध उपलब्ध है
c. उत्प्रेषण लेख — केवल स्वायत्तशासी निकायों के विरूद्ध उपलब्ध है
d. अधिकार पृच्छा याचिका — केवल अधीनस्थ न्यायालयों के विरूद्ध उपलब्ध है
14. धारा 409 के अंतर्गत न्यायिक सदस्य बनने की दूसरी योग्यता क्या है?
a. 10 वर्ष अधिवक्ता
b. 5 वर्ष जिला न्यायाधीश
c. 15 वर्ष अनुभव
d. CA
15. “भागीदारी”, “भागीदार", "फर्म" और "फर्म नाम" की परिभाषा किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 2
b. धारा 3
c. धारा 4
d. धारा 5
16. भाग I अन्य अधिनियमों के अधीन माध्यस्थम् पर कैसे लागू होता है?
a. लागू नहीं होता
b. केवल न्यायालय की अनुमति से
c. मानो वह माध्यस्थम् करार के अधीन हो
d. केवल अंतरराष्ट्रीय मामलों में
17. मुस्लिम विवाह के लिए यौवन (परिपक्वता) की आयु क्या होती है-
a. 9 वर्ष
b. 12 वर्ष
c. 15 वर्ष
d. 18 वर्ष
18. भारत के संविधान के अनुच्छेदों की निम्नलिखित जोड़ियों में से कौन भारत के राष्ट्रपति की शपथ अथवा अभिकथन तथा महाभियोग से सम्बन्धित है-
a. अनुच्छेद 60 एवं अनुच्छेद 61
b. अनुच्छेद 62 एवं अनुच्छेद 63
c. अनुच्छेद 99 एवं अनुच्छेद 100
d. अनुच्छेद 72 एवं अनुच्छेद 73
19. क 5000 रुपए ख को इस शर्त पर अंतरित करता है कि वह ग, घ तथा ङ की सहमति से विवाह करेगा। ख ग, घ तथा ङ की सहमति के बिना ही विवाह कर लेता है। किन्तु वह विवाह के बाद उनकी सहमति हासिल कर लेता है। क्या ख ने शर्तें पूरी की हैं-
a. हाँ
b. नहीं
c. कह नहीं सकते
d. उपरोक्त में कोई नहीं
20. हिन्दू विवाह अधिनियम की धारा 5 के अन्तर्गत विवाह के समय पक्षकारों की आयु कितनी होनी चाहिए?
a. वर 21 वर्ष, कन्या 18 वर्ष
b. वर 18 वर्ष, कन्या 18 वर्ष
c. वर 18 वर्ष, कन्या 16 वर्ष
d. वर 21 वर्ष, कन्या 20 वर्ष
21. मुस्लिम कानून के निम्नलिखित में से किस स्कूल में मूता विवाह की अनुमति है-
a. हनफी
b. इस्माइलिस
c. हनवली
d. इतनाशरी
22. 'क' 'ख' से कहता है कि वह उसे 5000 रुपए देगा यदि 'ख' उसकी पुत्री से विवाह कर ले। यह-
a. समाश्रित अधिकार है
b. निहित अधिकार है
c. प्राथमिक अधिकार है
d. इनमें से कोई नहीं
23. स्थावर सम्पत्ति का न्यास किस अन्य माध्यम से भी बनाया जा सकता है?
a. मौखिक अनुबंध से
b. न्यासकर्ता या न्यासी की वसीयत से
c. पुलिस रिपोर्ट से
d. पंचायत के निर्णय से
24. कठोर दायित्व के अपकृत्य हैं, जिनमें-
a. प्रतिवादी को आशय या उपेक्षा को सिद्ध करने की कोई आवश्यकता नहीं होती है
b. दायित्व प्रतिवादी के दोष पर आधारित होता है
c. न्यायालय किसी भी प्रतिवाद की अनुमति नहीं देता है
d. प्रतिवादी के अमकार से सम्पूर्ण समाज विपरीत रूप से प्रमाणित होता है
25. वर्गपहेली प्रतिस्पर्धा क्या होती है
a. पंचम् करार
b. अवैध करार
c. समाश्रित संविदा
d. वैध करार
26. शक्ति पृथक्करण के सिद्धान्त को सुव्यवस्थित ढंग से निरुपित किया।
a. लेटो
b. मोन्टेस्क्यू
c. डायसी
d. अरस्तू
27. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम, 1882 की कौन-सी धारा साम्य से संबंधित है?
a. धारा 10
b. धारा 35
c. धारा 5
d. धारा 2
28. मुस्लिम विधि के अंतर्गत निम्नलिखित में से क्या तलाक का विधिक परिणाम होता है?
a. विरासत सम्बन्धी साझा अधिकार समाप्त हो जाते हैं।
b. पक्षकारों को एक और विवाह करने का अधिकार प्राप्त हो जाता है
c. संभोग विधिविरूद्ध हो जाता है
d. उपरोक्त सभी
29. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 10 के अंतर्गत किसी करार को संविदा में परिवर्तित होने हेतु कितनी शर्तों की पूर्ति अनिवार्य है-
a. 3
b. 6
c. 7
d. 5
30. एक व्यक्ति, जो किसी दूसरे व्यक्ति के विधिपूर्ण आनुग्राहिक कार्य के लाभ प्राप्त कर रहा हो-
a. उस दूसरे व्यक्ति की प्रतिकर के लिए उत्तरदायी नहीं होता
b. उस दूसरे व्यक्ति की प्रतिकर के लिए उत्तरदायी होता है
c. यह कि दूसरा व्यक्ति प्रतिकर का दावा नहीं कर सकता
d. उपरोक्त (b) तथा (c) दोनो
31. Ashbury Railway Carriage Co. v. Riche वाद में क्या सिद्धांत स्थापित हुआ?
a. कंपनी अवैध है
b. शेयरधारक अनुबंध नहीं कर सकता
c. कंपनी और शेयरधारक संविदा कर सकते हैं
d. निदेशक सर्वोच्च है
32. यह व्यवस्था किन मामलों के लिए लागू होती है?
a. केवल आपराधिक
b. केवल कर
c. केवल अपील
d. वादों या आवेदनों के वर्ग
33. कौन सी धारा यह प्रावधान करती है कि परक्राम्य लिखत अधिनियम के अंतर्गत अपराध शमनीय होते हैं?
a. धारा 147
b. धारा 142
c. धारा 137
d. धारा 148
34. संविदा की न्यायिक अवधारणा में सम्मिलित है-
a. स्वतंत्र सम्मति एवं क्षमता
b. प्रतिफल एवं असम्यक असर
c. अनुबंध एवं दायित्व
d. प्रस्ताव एवं प्रतिग्रहण
35. सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 25 निम्नलिखित में से किसके लिए प्रावधान करती है?
a. जिला न्यायालय के वाद अन्तरण करने की शक्ति
b. आयुक्त के वाद अन्तरण करने की शक्ति
c. सर्वोच्च न्यायालय के वाद अन्तरण करने की शक्ति
d. उच्च न्यायालय के वाद अन्तरण करने की शक्ति
36. भारत के संविधान के अनुच्छेद 136 के अंतर्गत अपील करने की विशिष्ट अनुमति सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्रदान की जा सकती है-
a. भारत के क्षेत्र में किसी भी न्यायालय अथवा न्यायाधिकरण द्वारा किसी भी वाद अथवा मामले में पारित किसी भी निर्णय, डिक्री, अवधारण, दंडादेश अथवा आदेश से
b. केवल उच्च न्यायालयों के आदेशों एवं निर्णयों के विरूद्ध
c. भारत में न्यायालयों अथवा न्यायाधिकरणों द्वारा पारित किसी भी अपीली आदेश अथवा निर्णय के विरूद्ध
d. उच्च न्यायालय द्वारा मात्र जनहित याचिका में पारित आदेश अथवा निर्णय के विरूद्ध
37. किसी एकपक्षीय संविदा, जिसमें केवल एक ही पक्ष बाध्य होता है, को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है-
a. मौन संविदा
b. निहित संविदा
c. निष्पादित संविदा
d. कार्यकारी संविदा
38. सिविल प्रक्रिया संहिता के अनुसार वाद की प्रथम सुनवाई के समय न्यायालय को-
a. निश्चित करना चाहिए कि आवेदन में आरोपों को स्वीकार अथवा अस्वीकार किया गया है
b. विवाद्यकों को अवश्य तय एवं दर्ज करना चाहिए
c. वादी के साक्ष्य को दर्ज करना चाहिए
d. उपरोक्त सभी
39. संपत्ति अंतरण अधिनियम की कौन सी धारा कपटपूर्ण अंतरण को वर्जित करती है?
a. धारा 53
b. धारा 63
c. धारा 71
d. धारा 43
40. इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख एवं इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर सम्बन्धी उपधारणा साक्ष्य अधिनियम की किस धारा में निहित हैं-
a. धारा 87
b. धारा 85
c. धारा 88
d. धारा 86
41. माल विक्रय अधिनियम, 1930 की धारा 9 के अंतर्गत निम्नलिखित में से किसका प्रावधान किया गया है?
a. कीमत अभिनिश्चित करना
b. शर्त और वारण्टीन्तरण
c. विक्रय का करार
d. उपरोक्त सभी
42. जहाँ इस निबन्धन पर माल का विक्रय करने का करार है कि कीमत किसी तीसरे व्यक्ति के मूल्यांकन द्वारा नियत की जायेगी और यदि ऐसा व्यक्ति मूल्यांकन करने में विफल रहता है तो-
a. मूल्यांकन विक्रेता द्वारा किया जा सकता है
b. मूल्यांकन क्रेता द्वारा किया जा सकता है
c. मूल्यांकन क्रेता तथा विक्रेता द्वारा संयुक्त रूप से किया जा सकता है।
d. क्रेता तथा विक्रेता मूल्यांकन नहीं कर सकते और संविदा शून्य हो जाती है
43. विलेखों के परिशोधन का अर्थ है-
a. विलेख में सुधार करना
b. विलेख का नवीकरण करना
c. विलेख को मंसूख करना
d. उपर्युक्त सभी
44. एक मुसलमान द्वारा अपनी सगी बहन के साथ विवाह-
a. शून्य होता है
b. शून्यकरणीय होता है
c. वैध होता है।
d. अवैध होता है।
45. न्यासी किन कार्यों के लिए किए गए व्ययों की प्रतिपूर्ति कर सकता है?
a. न्यास-सम्पत्ति के परिरक्षण के लिए
b. न्यास-सम्पत्ति के फायदे के लिए
c. हिताधिकारी के संरक्षण के लिए
d. उपरोक्त सभी
46. निम्नलिखित में से कौन उपताप के अपकृत्य का बचाव है-
a. चिरभोग
b. सांविधिक प्राधिकार
c. दोनों (a) और (b)
d. इनमें से कोई नहीं
47. 'कारबार किस धारा में परिभाषित है?
a. धारा 2(क)
b. धारा 2(ख)
c. धारा 2(ग)
d. धारा 2(घ)
48. शून्यकरणीय विवाह की अकृतता से सम्बन्धित धारा है—
a. धारा 12
b. धारा 13
c. धारा 18
d. धारा 10
49. बुनियादी ढाँचा परिवर्तित नहीं किया जा सकता। विधि का यह सिद्धांत किससे सम्बन्धित है-
a. दंड प्रक्रिया संहिता
b. भारतीय संविदा अधिनियम
c. सिविल प्रक्रिया संहिता
d. भारत का संविधान
50. मुस्लिम विधि के अंतर्गत एक वैध विवाह के लिए निम्नलिखित में से क्या एक आवश्यक तत्व है?
a. समान रक्त सम्बन्ध
b. बन्धुता
c. धात्रेय पालन
d. विवाह के समय प्रस्ताव एवं स्वीकृति
51. मुस्लिम विधि के अंतर्गत, 'खुला' तथा 'मुबारत' होते हैं-
a. करार द्वारा विवाह विच्छेदन के प्रकार
b. विवाह के प्रकार
c. वयस्कता प्राप्त करने पर उपहार के परित्याग का प्रकार
d. अग्रक्रय की माँग करने का प्रकार
52. किसी साक्षी द्वारा किसी पिछली कार्यवाही में दिया गया साक्ष्य साक्ष्य अधिनियम की धारा 33 के अंतर्गत केवल तभी ग्राह्य होगा जब पहली कार्यवाही में प्रतिपक्षी को साक्षी का प्रतिपरीक्षण करने का अधिकार तथा अवसर प्राप्त हुआ हो' यह कथन-
a. गलत है
b. सत्य है
c. आंशिक सत्य है
d. उपरोक्त में कोई नहीं
53. विधानसभा की सामान्य अवधि होती है-
a. 5 वर्ष
b. 2 वर्ष
c. 7 वर्ष
d. 10 वर्ष
54. हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 की धारा 8 में उत्तराधिकारियों को वर्गों में विभाजित किया गया है-
a. सपिण्ड, बंधु, प्रथम वर्ग एवं द्वितीय वर्ग के उत्तराधिकारी
b. बंधु, सपिण्ड, अनुसूची के प्रथम वर्ग एवं द्वितीय वर्ग के उत्तराधिकारी
c. अनुसूची के प्रथम वर्ग के उत्तराधिकारी एवं द्वितीय वर्ग के उत्तराधिकारी बंधु एवं गोत्रज
d. अनुसूची के प्रथम वर्ग के उत्तराधिकारी, अनुसूची के द्वितीय वर्ग के उत्तराधिकारी, गोत्रज एवं बंधु
55. संविदा अधिनियम की धारा 11 के अनुसार संविदा हेतु एक अक्षम व्यक्ति वह होता है जो-
a. अवयस्क हो
b. विकृतचित्त हो
c. किसी विधि द्वारा संविदा करने से निरर्हित हो
d. उपरोक्त सभी
56. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 2(10) के अनुसार "लिंग" से क्या अभिप्रेत है?
a. केवल पुरुष
b. केवल महिला
c. पुरुष, महिला और उभयलिंगी
d. केवल उभयलिंगी
57. साम्य की क्रिया किससे सम्बन्धित है?
a. राज्य से
b. समाज से
c. व्यक्ति से
d. केवल न्यायालय से
58. 'अ' एवं 'ब' के मध्य विवाह विच्छेद की डिक्री पास हो गई है 'अ' इस डिक्री के छः माह के अन्दर 'स' से दूसरा विवाह करता है। यह विवाह-
a. विधिमान्य है
b. शून्य है
c. अवैध है
d. शून्यकरणीय है
59. प्रधानमंत्री उत्तरदायी होता हैं-
a. लोकसभा के प्रति
b. मंत्रिपरिषद् के प्रति
c. राष्ट्रपति के प्रति
d. राज्यसभा के प्रति
60. एक विक्रेता, क्रेता को उससे अधिक मात्रा में माल का परिदान करता है, जिसका आदेश दिया गया था, निम्नलिखित में कौन-सा गलत है-
a. क्रेता को पूरे माल को अस्वीकार करने का अधिकार है।
b. क्रेता को पूरा माल स्वीकार करने का अधिकार है।
c. क्रेता को केवल आदेश दिये गये माल को स्वीकार करने और शेष को अस्वीकार करने का अधिकार है।
d. क्रेता पूरे माल को रख सकता है, किन्तु केवल आदेश दिये गये माल के लिए भुगतान कर सकता है।
61. विवक्षित एवं समाश्रित तलाक को किसके द्वारा स्वीकृत नहीं किया गया है?
a. शिया
b. मलिकी
c. शफी
d. उपरोक्त सभी
62. पृथक व्यक्तित्व के सिद्धांत का प्रभाव क्या है?
a. सदस्य पूरी तरह उत्तरदायी होते हैं
b. केवल निदेशक उत्तरदायी होते हैं
c. कंपनी स्वयं उत्तरदायी होती है
d. सरकार उत्तरदायी होती है
63. यह प्रक्रिया किन मामलों में लागू होती है?
a. केवल अपील
b. केवल पुनरीक्षण
c. सभी संज्ञेय वाद व उनसे संबंधित कार्यवाही
d. केवल दंड मामले
64. निम्नलिखित में से क्या एक विनिमय-पत्र नहीं है?
a. अंश (शेयर)
b. माँग-पत्र (डिमाण्ड ड्राफ्ट)
c. उत्तर-दिनांकित चैक (पोस्ट डेटेड चैक)
d. इनमें से कोई नहीं
65. कौन सा संवैधानिक प्रावधान यह व्यवस्था करता है कि किसी राज्य के साथ अथवा उसके अंदर व्यापार, वाणिज्य अथवा समागम की स्वतंत्रता पर समुचित प्रतिबंध आरोपित करने के प्रयोजन के लिए कोई भी विधेयक अथवा संशोधन, जैसा कि लोक हित में आवश्यक हो, राष्ट्रपति की पूर्व अनुमति के बिना उस राज्य के विधानमंडल के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया जाएगा-
a. अनुच्छेद 30
b. अनुच्छेद 303(2)
c. अनुच्छेद 304(ख
d. अनुच्छेद 304(ख) का परंतुक
66. संविदा का विनिर्दिष्ट अनुपालन कराया जाना न्यायालय का-
a. विवेकाधिकार है
b. विवेकाधिकार नहीं है
c. न तो (a) न तो (b)
d. या ती (a) या तो (b)
67. संपत्ति अंतरण के संदर्भ में निम्नलिखित में से क्या सही नहीं है?
a. इसका अर्थ होता है एक ऐसा कार्य जिसके द्वारा एक जीवित व्यक्ति संपत्ति प्रदान करता है।
b. वह वर्तमान अथवा भविष्य में संपत्ति प्रदान करता है
c. वह एक अथवा अधिक जीवित व्यक्तियों को संपत्ति प्रदान करता है।
d. वह स्वयं को तथा एक अथवा अधिक जीवित व्यक्तियों को संपत्ति का अंतरण नहीं कर सकता
68. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 52 के अंतर्गत न्यायालय किसकी न्यायिक अवेक्षा लेगा--
a. भारत में प्रवर्तित समस्त विधियों का.
b. विदेशी विधि सहित समस्त विधियों का परीक्षा मं
c. सभी भारतीय एवं एशियाई विधियों का
d. सभी भारतीय एवं 1950 तक के ब्रिटिश विधियों का
69. गिरफ्तारी का वारंट सामान्यतः किसे निदिष्ट किया जाता है?
a. न्यायाधीश
b. एक या अधिक पुलिस अधिकारियों को
c. अभियुक्त को
d. कोई भी सरकारी कर्मचारी
70. जब एक अवयस्क भागीदार बनने का चयन करता है। तो वह फर्म द्वारा किए गए सभी कार्यों के लिए तृतीय पक्ष के प्रति कब से उत्तरदायी हो जाता है-
a. भागीदारी के फायदों में उसके सम्मिलित किये जाने के समय से
b. वयस्कता प्राप्त होने की तिथि से
c. भागीदार बनने की तिथि से
d. उपरोक्त (b) तथा (c) दोनों
71. बीमा की एक संविदा, जिसका पालन किसी भावी घटना पर आधारित होता है, किस श्रेणी के अंतर्गत आती है?
a. क्षतिपूर्ति की संविदा
b. समाश्रित संविदा
c. प्रत्याभूति की संविदा
d. कल्प-संविदा
72. समन की तामील कौन कर सकता है?
a. केवल पुलिस अधिकारी
b. पुलिस अधिकारी, न्यायालय के अधिकारी या अन्य लोक सेवक जो राज्य सरकार के नियमों के अधीन हों
c. केवल न्यायाधीश
d. आरोपी का वकील
73. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए-
सूची I सूची II
A. प्रतिषिद्ध डिग्री वाले 1. शून्यकरणीय
पक्षकारों का विवाह
B. नपुंसकता 2. शून्य
C. दो सपिंडों का विवाह 3. शून्यकरणीय
D. विवाह के समय पत्नी का पिटीशनर 4. शून्य
के अलावा किसी अन्य व्यक्ति द्वारा
गर्भिणी होना
कूट:
A B C D
a. 2 1 4 3
b. 2 3 1 4
c. 2 1 3 4
d. 2 4 1 3
74. धारा 401 के अंतर्गत किन अधिनियमों पर इसका प्रभाव नहीं पड़ता?
a. किशोर न्याय अधिनियम, 2015
b. अपराधी परिवीक्षा अधिनियम, 1958
c. अन्य समकालीन सुधार विधियाँ
d. उपरोक्त सभी
75. विधेयकों के निम्नलिखित समूहों में से किसे बजट के साथ संसद के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है?
a. प्रत्यक्ष कर एवं अप्रत्यक्ष कर विधेयक
b. आकस्मिकता विधेयक एवं पुनर्विनियोग विधेयक
c. वित्त विधेयक तथा आकस्मिकता विधेयक
d. वित्त विधेयक तथा पुनर्विनियोग विधेयक
76. 'दत्तक चन्द्रिका' के रचयिता हैं-
a. कुबेर
b. रघुनन्दन
c. वाचस्पति
d. माधवाचार्य
77. सिविल प्रक्रिया संहिता की किस धारा के अंतर्गत केन्द्र अथवा राज्य सरकार के विरूद्ध वादसंस्थित करने हेतु कम से कम दो महीने पूर्व नोटिस दिए जाने की आवश्यता सम्बन्धी प्रावधान किया गया है?
a. धारा 80
b. धारा 81
c. धारा 50
d. धारा 51
78. भारतीय न्याय संहिता में कितनी धाराएं और कितने अध्याय है?
a. 358 धाराएं, 20 अध्याय
b. 511 धाराएं, 23 अध्याय
c. 351 धाराएं, 21 अध्याय
d. 510 धाराएं, 22 अध्याय
79. एक बंधक, जो एक सादा, सशर्त, भोग, अंग्रेजी अथवा हक विलेख के जमा कराए जाने द्वारा बंधक नहीं है, को क्या कहा जाता है?
a. बंधक का करार
b. गिरवीं
c. विलक्षणं बंधक
d. उपरोक्त में कोई नहीं
80. रायलैण्ड्स बनाम फ्लेचर का वाद किस न्यायालय द्वारा तथा किस वर्ष में निर्मित हुआ था?
a. हाउस ऑफ लॉर्डस द्वारा सन् 1868 में
b. क्वीन्स बेन्च डिवीजन द्वारा सन् 1866 में
c. कोर्ट ऑफ एक्सचेकर द्वारा सन् 1865 में
d. कोर्ट ऑफ एक्सचेकर चैम्बर द्वारा सन् 1868 में
81. मुस्लिम विधि के निम्नलिखित संप्रदायों में से किसके अंतर्गत मूता विवाह की अनुमति है?
a. इथ्ना अशारी
b. हनफी
c. इस्माईली
d. हनाबली
82. संविधान का कौन सा अनुच्छेद अधीनस्थ न्यायालयों के विनियमन से सम्बन्धित है-
a. अनुच्छेद 233 से 237
b. अनुच्छेद 78 से 101
c. अनुच्छेद 145 से 148
d. अनुच्छेद 266 से 253
83. भारतीय संविदा अधिनियम की निम्नलिखित धाराओं 1 में से कौन सी धारा संविदा के प्रति अक्षम व्यक्तियों को आपूर्ति की गई आवश्यकताओं के लिए दायित्वों का प्रावधान करती है?
a. धारा 68
b. धारा 11
c. धारा 69
d. धारा 25(1)
84. विदेशी निर्णय, जैसा कि सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 2(6) में परिभाषित किया गया है, का अर्थ होता है-
a. विदेशियों के सम्बन्ध में किसी भारतीय न्यायालय द्वारा पारित निर्णय
b. किसी भारतीय न्यायालय द्वारा पारित निर्णय
c. किसी विदेशी न्यायालय द्वारा पारित निर्णय
d. उपरोक्त में कोई नहीं
85. भारत के संविधान के निम्नलिखित अनुच्छेदों में से कौन विधानसभा के विश्रांतिकाल के दौरान अध्यादेशों को प्रख्यापित करने के राज्यपाल के अधिकार से सम्बन्धित है-
a. अनुच्छेद 206
b. अनुच्छेद 208
c. अनुच्छेद 212
d. अनुच्छेद 213
86. अन्तर्निहितः खतरनाक अथवा अत्यन्त जोखिम वाले उद्यमों में उत्पन्न क्षति के मामलों में दायित्व-
a. आत्यान्तिक होता है
b. कठोर होता है।
c. प्रतिवादी की उपेक्षा पर आधारित होता है
d. प्रतिवादी के आशय पर आधारित होता है
87. धारा 2(1)(गक) किस अधिनियम द्वारा प्रतिस्थापित की गई?
a. 2019 के अधिनियम सं० 33
b. 2016 के अधिनियम सं० 3 (धारा 2)
c. 2016 के अधिनियम सं० 3 (धारा 3)
d. 2016 के अधिनियम सं० 3 (धारा 4)
88. निम्नलिखित में से कौन सी रिट का अर्थ है कि आपके पास शरीर हो सकता है-
a. बंदी प्रत्यक्षीकरण
b. परमादेश
c. अधिकार पृच्छा
d. उत्प्रेषण लेख
89. उपताप हो सकता है-
a. केवल लोक
b. केवल व्यक्तिगत
c. लोक तथा व्यक्तिगत दोनों
d. न तो लोक न ही व्यक्तिगत
90. भारत के संविधान के अनुच्छेद 32 के अंतर्गत सर्वोच्च न्यायालय की रिट अधिकारिता अनुच्छेद 226 के अंतर्गत उच्च न्यायालयों की रिट अधिकारिता की तुलना में अधिक व्यापक नहीं है क्योंकि उच्च न्यायालय इस अधिकार का उपयोग कर सकते हैं-
a. सिविल एवं आपराधिक मामलों के सम्बन्ध में
b. मूल एवं अन्य वैधानिक अधिकारों के सम्बन्ध में
c. मूल अधिकारों तथा अपील सम्बन्धी मामलों में
d. मूल अधिकारों तथा रोक के मामलों में
91. धारा 48 के अनुसार न्यास का निष्पादन किसके द्वारा किया जाता है?
a. केवल एक न्यासी
b. सभी सहन्यासियों द्वारा संयुक्त रूप से
c. केवल लाभार्थी
d. केवल न्यायालय
92. लोकपाल अथवा लोकायुक्त सक्षम है
a. प्रशासनिक अधिकारी के कार्यों का निर्वहन करने में।
b. प्रशासनिक कार्रवाई से सम्बंधित शिकायतों के परिवादों की जाँच करने में।
c. अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रशासनिक अधिकारी के विरुद्ध जाँच करने में।
d. प्रशासनिक कार्रवाइयों से सम्बंधित अभिमत तथा अनुशंसा सरकार को प्रस्तुत करने में।
93. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, निम्नलिखित में से क्या विशेषाधिकार युक्त संसूचना की श्रेणी में नहीं आता-
a. विवाह के दौरान किए गए संसूचनायें
b. शासकीय संसूचना
c. वृत्तिक संसूचना
d. मौखिक रूप से संवाद में असक्षम साक्षी द्वारा किए गए संसूचना
94. जबकि किसी दस्तावेज में प्रयुक्त भाषा देखते ही संदिग्धार्थ या त्रुटिपूर्ण है, तब उन तथ्यों का....... जो उनका अर्थ दर्शित या उसकी त्रुटियों की पूर्ति कर दे।
a. साक्ष्य दिए जा सकते हैं।
b. साक्ष्य नहीं दिए जा सकते
c. मौखिक साक्ष्य दिए जा सकते हैं
d. दस्तावेजी साक्ष्य दिए जा सकते हैं
95. वर्तमान में भारत में लोकपाल कितने राज्यों में कार्यरत है?
a. 10 राज्य
b. 8 राज्य
c. 1 राज्य
d. 16 राज्य
96. धारा 337 किस पर लागू होती है?
a. केवल सदस्य
b. केवल कर्मचारी
c. केवल सरकार
d. कंपनी के अधिकारी
97. यह कथन कि जहाँ विधि द्वारा एक लेख अभिव्यक्ततः अपेक्षित न हो संपत्ति का अंतरण मौखिक तौर पर किया जा सकता है-
a. अंतरण केवल लिखित में किया जा सकता है
b. पक्षकारों की सहमति से मौखिक अंतरण किया जा सकता है
c. गलत है
d. सही है
98. संविधान का 91वाँ संशोधन किससे सम्बन्धित है?
a. पंचायती राज से
b. मंत्रिपरिषद् में मंत्रियों की संख्या से
c. चुनाव याचिकाएं से
d. गठबंधन सरकारें से
99. 'क' अपने मामा को ऐसी संपत्तियों के प्रतिफलस्वरूप भरण-पोषण भत्ता देने का वादा करती है जिसे उसे उसकी माँ द्वारा उपहारस्वरूप प्रदान किया गया था। 'क' भरण-पोषण की राशि का भुगतान करने से इंकार कर देती है और मामा 'क' द्वारा वचन पालन न करने हेतु उसके विरूद्ध वाद लाता है। निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है? मामा-
a. सफल नहीं होगा क्योंकि प्रतिफल से अपरिचित होने के कारण वह संविदा के आधार पर वाद नहीं ला सकता
b. सफल होगा क्योंकि भारतीय संविदा अधिनियम के अनुसार प्रतिफल वचनग्रहीता अथवा किसी अन्य व्यक्ति द्वारा दिया जा सकता है।
c. सफल होगा क्योंकि वह नजदीकी नातेदार है और ऐसे मामलों में प्रतिफल आवश्यक नहीं होता
d. सफल होगा क्योंकि नजदीकी नातेदार द्वारा दिया गया प्रतिफल को वचनग्रहीता द्वारा प्रतिफल माना जा सकता है
100. भारत में 'बिना हानि के क्षति' का सूत्र लागू किया गया-
a. म्यूनिसिपल बोर्ड ऑफ आगरा बनाम अशरफी लाल
b. शंकर बनाम लक्ष्मन
c. डिस्ट्रिक्ट बोर्ड बनाम एस० सरकार
d. धनसाऊ बनाम सीताबाई
101. धारा 148 के अधीन राशि जमा करने का आदेश अपील न्यायालय देता है一
a. अपील दाखिल करने के समय
b. अपील दाखिल करने से पूर्व
c. अपील के लम्बित रहने के दौरान
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
102. भारत के राष्ट्रपति के विरूद्ध आरोप प्रस्तुत करने के प्रस्ताव को सदन के न्यूनतम कितने सदस्यों द्वारा प्रस्तुत किया जाना चाहिए-
a. 1/10
b. 2/3
c. 1/5
d. 1/4
103. यदि कोई हिन्दू, हिन्दू विवाह अधिनियम की धारा 5 के खण्ड (3) के उल्लंघन में अपना विवाह सम्पन्न करवाता है, तो वह दण्डित किया जा सकेगा-
a. पन्द्रह दिन के सादे कारावास या 500 रुपये जुर्माने से
b. पन्द्रह दिन के सादे कारावास या 1000 रुपये जुर्माने से
c. तीन दिन से सादे कारावास या 500 रुपये जुर्माने से
d. दो वर्ष तक के कठोर कारावास या एक लाख रुपये तक के जुर्माने या दोनों से
104. निम्नलिखित में से संविधान का कौन सा अनुच्छेद कुछ मामलों में राज्यपाल को क्षमादान देने की शक्ति प्रदान करता है-
a. अनुच्छेद 165
b. अनुच्छेद 155
c. अनुच्छेद 151
d. अनुच्छेद 161
105. 'अ' अपने बड़े भाई की विधवा 'ब' से विवाह करता है। यह विवाह-
a. विधिमान्य है
b. शून्य है
c. शून्यकरणीय है
d. इनमें से कोई नहीं
106. लेनदारों को पराजित एवं धोखा दिए जाने हेतु किया गया कोई भी समझौता संपत्ति अंतरण अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत शून्यकरणीय होता है?
a. धारा 53
b. धारा 54
c. धारा 55
d. धारा 52
107. अधिग्रहण पर राजस्व क्षतिपूर्ति की प्राप्तियों के अधिकार पर संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 37 किसपर आधारित है-
a. प्रतिस्थापित प्रतिभूति का सिद्धांत
b. निर्वाचन के सिद्धांत
c. क्रमबंधन का सिद्धांत
d. योगदान का सिद्धांत
108. “पक्षकार” (Party) किसे कहा गया है?
a. केवल दावा करने वाले को
b. केवल प्रतिवादी को
c. माध्यस्थम् करार के किसी भी पक्षकार को
d. केवल मध्यस्थ को
109. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 105 के विचार से किसी स्थावर संपत्ति का पट्टा निम्नलिखित में से किसका अंतरण होता है-
a. कतिपय स्थावर संपत्ति, स्वैच्छिकतौर पर तथा बिना प्रतिफल के
b. ऐसी संपत्ति के उपयोग का अधिकार जो भुगतान किए जा चुके अथवा भुगतान किए जाने के वचन, फसल के एक हिस्से, सेवा अथवा किसी अन्य मूल्यवान वस्तु रूपी प्रतिफल के बदले में प्राप्त किया गया हो
c. दिए जा चुके धन के भुगतान को सुनिश्चित करने हेतु किसी विशिष्ट स्थावर संपत्ति में हित का
d. भुगतान किए जा चुके अथवा भुगतान करने के वचन के प्रतिफल स्वरूप स्वामित्व का
110. निम्नलिखित में से क्या भारत के प्रत्येक नागरिक का मूल कर्तव्य नहीं है-
a. दोष स्वीकार करना और न्याय सुनिश्चित करना
b. हमारी मिश्रित संस्कृति की समृद्ध विरासत को महत्व और संरक्षण देना
c. वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानवता एवं ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावना को विकसित करना
d. लोक संपत्ति की रक्षा करना तथा हिंसा की रोकथाम करना
111. निम्नलिखित में से किसका प्रावधान भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 की धारा 4 तथा 5 में नहीं किया गया है?
a. संविदा का प्रतिसंहरण
b. प्रस्ताव की संसूचना
c. प्रतिग्रहण की संसूचना
d. प्रस्ताव एवं प्रतिग्रहण का प्रतिसंहरण
112. निम्नलिखित परिस्थिति पर विचार कीजिए –
वादी लोकमार्ग से जा रहा था। प्रतिवादी के परिसर के पास वह बर्फ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। बर्फ प्रतिवादी के छप्पर पर एक भयंकर तूफान के परिणामस्वरूप एकत्र हो गई थी। प्रतिवादी ने आने-जाने वालों को बर्फ के खतरे की कोई चेतावनी नहीं दी थी। यह निम्नलिखित में से किस एक का मामला है?
a. केवल न्यूसेन्स
b. केवल उपेक्षा
c. दैवकृत्य
d. न्यूसेन्स और उपेक्षा दोनों
113. अंतरिम प्रतिकर परिवादी को कौन देता है:
a. अपीलार्थों
b. चेक का लेखीवाल
c. न्यायालय
d. या तो (b) या (c)
114. संविधान के किस प्रावधान के अंतर्गत उच्च न्यायालय को स्वयं की अवमानना के लिए दंडित करने का अधिकार प्राप्त है-
a. अनुच्छेद 215
b. अनुच्छेद 214
c. अनुच्छेद 226
d. अनुच्छेद 216
115. भारत के वित्त आयोग का प्राथमिक कार्य है-
a. वार्षिक बजट तैयार करना
b. वित्तीय मामलों पर प्रधानमंत्री को परामर्श देना
c. केन्द्र तथा राज्यों के बीच करों के वितरण सम्बन्धी सिफारिशें करना
d. उपरोक्त में कोई नहीं
116. 'क' एक 'संगीत समारोह में 'ख' के लिए गायान की संविदा करता है और 1,000 रुपए अग्रिम ले लेता है। 'क' इतना बीमार है कि गायन नहीं कर सकता। यहाँ-
a. 'क' अग्रिम धनराशि लौटाने हेतु बाध्य है
b. ‘क' गायन हेतु बाध्य है
c. 'क' 'ख' की क्षतिपूर्ति हेतु बाध्य है।
d. उपरोक्त में कोई नहीं
117. मूता विवाह के लिए न्यूनतम अवधि क्या होती है?
a. एक माह
b. एक वर्ष
c. तीन माह
d. कोई न्यूनतम अवधि नहीं होती
118. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद संधियों तथा अंतर्राष्ट्रीय समझौतों को प्रभावी बनाने हेतु संसद द्वारा पारित विधियों की विषयवस्तु से सम्बन्धित है-
a. अनुच्छेद 247
b. अनुच्छेद 253
c. अनुच्छेद 246
d. अनुच्छेद 254
119. प्रशासनिक कार्यवाही के न्यायिक पुनरावलोकन का अर्थ है-
a. संसद द्वारा प्रशासनिक कार्यवाही का पुनरावलोकन
b. सरकार द्वारा प्रशासनिक कार्यवाही का पुनरावलोकन
c. विधान सभा द्वारा प्रशासनिक कार्यवाही का पुनरावलोकन
d. न्यायपालिका द्वारा प्रशासनिक कार्यवाही का पुनरावलोकन
120. उपेक्षा के दोष में किसका भंग होता है-
a. प्रतिवादी के विधिक कर्तव्य का
b. प्रतिवादी के विधिक अधिकार का
c. सद्भावना का
d. उपरोक्त में कोई नहीं
121. दाम्पत्य अधिकारों की पुनस्थापना की याचिका हिन्दू विवाह अधिनियम, 1955 की किस धारा में और किस न्यायालय में दाखिल किया जा सकता है?
a. धारा 10 के अधीन जिला न्यायालय में
b. धारा 9 के अधीन जिला न्यायालय में जहाँ पारिवारिक न्यायालय गठित है वहाँ परिवार न्यायालय में
c. धारा 11 के अधीन जिला न्यायालय में
d. धारा 12 के अधीन जिला न्यायालय में
122. "किसी को भी दूसरे के व्यय पर स्वयं को समृद्ध करने की अनुमति नहीं होती।" इस सिद्धांत को किस नाम से जाना जाता है-
a. अर्द्ध-संविदात्मक
b. जितना काम उतना दाम
c. मूल्य के अनुसार
d. बिना प्रतिफल के
123. न्यायतंत्र अधिनियमों द्वारा क्या किया गया?
a. न्यायालय समाप्त कर दिए गए
b. केवल साम्य लागू किया गया
c. सामान्य एवं साम्य न्यायालयों का एकीकरण किया गया
d. केवल दंड विधि लागू की गई
124. किसी काजी की अनुपस्थिति में संपन्न एक निकाह-
a. शून्य होता है
b. अनियमित होता है
c. वैध होता है।
d. उपरोक्त में कोई नहीं
125. यदि अन्वेषण से असंज्ञेय अपराध प्रकट होता है तो क्या होता है?
a. पुलिस रिपोर्ट को परिवाद माना जाएगा
b. मामला बंद कर दिया जाएगा
c. केवल मजिस्ट्रेट को सूचना दी जाएगी
d. अभियुक्त को तुरंत बरी कर दिया जाएगा
126. निम्नलिखित में से क्या सही है-
a. राज्य सरकार राज्य के अंदर प्रत्येक न्यायालय की भाषा निर्धारित कर सकती है
b. राज्य सरकार राज्य के अंदर उच्च न्यायालय को छोड़कर प्रत्येक न्यायालय की भाषा निर्धारित कर सकती है
c. राज्य सरकार राज्य के अंदर किसी भी न्यायालय की भाषा निर्धारित नहीं कर सकती
d. राज्य सरकार राज्य के अंदर केवल प्रशासनिक न्यायाधिकरणों की भाषा निर्धारित कर सकती है।
127. अनुच्छेद 13 के खंड (3) में "प्रवृत्त विधि" का अर्थ है-
a. केवल संवैधानिक विधि
b. केवल रूढ़ियाँ एवं प्रथाएं
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. नवगठित लोक व्यवस्था
128. संविधान का अनुच्छेद 39क सम्बन्धित है-
a. विधि के समक्ष समता
b. शैक्षिक संस्थान स्थापित एवं प्रशासित करने के अल्पसंख्यक
c. समान न्याय एवं निःशुल्क विधिक सहायता
d. सार्वजनिक नियोजनों में अवसरों की समानता समुदायों के अधिकार
129. क ख को फोन करता है और पूछता है कि "क्या आप मुझे अपना घर बेचेंगे? मुझे अपना न्यूनतम मूल्य सूचित करें।" इस सम्बन्ध में एसएमएस द्वारा ख का प्रत्युत्तर था- "मेरे घर का न्यूनतम मूल्य 1 करोड़ रुपए है।" क ने तुरंत ही ख को यह कहते हुए एक एसएमएस भेजा " जैसा आपने माँग की है, मैं आपका घर खरीदने को सहमत हूँ।"करोड़ रुपए में ख ने इसका कोई प्रत्युत्तर नहीं दिया और बाद में घर को ग को बेच दिया। ख द्वारा क को भेजा गया एसएमएस-
a. प्रस्ताव प्राप्त करने हेतु एक आमंत्रण था
b. एक प्रस्ताव था
c. एक प्रतिग्रहण था
d. इनमें से कोई नहीं
130. लोक सेवा आयोग के किसी सदस्य को किस अनुच्छेद के अनुसार पदच्युत अथवा निलंबित किया जा सकता है-
a. अनुच्छेद 316
b. अनुच्छेद 350
c. अनुच्छेद 317
d. अनुच्छेद 351
131. अपकृत्य का अर्थ है एक अऋिजुपूर्ण-
a. निवारण
b. सहमति
c. आचरण
d. उल्लंघन
132. केंद्र सरकार आवेदन का निपटारा कितने समय में करती है?
a. 30 दिन
b. 45 दिन
c. 60 दिन
d. 90 दिन
133. यदि कोई व्यक्ति एक विनिमयपत्र (Bill of Exchange) की पीठ पर केवल हस्ताक्षर करता है, तो यह किस रूप में माना जाएगा?
a. अनुबंध
b. पावती
c. पृष्ठांकन (endorsement) जो दस्तावेज़ है
d. निजी नोट
134. अध्याय 11 किस विषय से सम्बंधित है?
a. पुलिस को इतिला और उनकी अन्वेषण करने की शक्तियां
b. चीजें पेश करने को विवश करने के लिए आदेशिकाएं
c. मजिस्ट्रेट के समक्ष कार्यवाही का प्रारंभ किया जाना
d. लोक व्यवस्था और प्रशांति बनाए रखना
135. सही उत्तर बताइये।
प्रतिषेध की रिट तब जारी की जा सकती है जबः
a. अधिकारिता (या अधिकार क्षेत्र) की अनुपस्थिति या अधिकारिता का दुरूपयोग
b. नैसर्गिक न्याय के सिद्धान्त का अतिक्रमण (या उल्लंघन) और कपट
c. देश की विधि का किसी भी तरह का उल्लंघन
d. उपर्युक्त सभी।
136. साम्य अपने आदेशों का प्रवर्तन किस पर करता है?
a. संपत्ति पर
b. प्रशासन पर
c. व्यक्ति के अन्तःकरण पर
d. केवल दंड पर
137. अधिनियम की धारा 13 के अन्तर्गत तलाक के लिये निम्नलिखित में से कौन-सा एक वैध आधार नहीं है-
a. मानसिक क्रूरता
b. दूसरा पक्षकार किसी धार्मिक आश्रम में प्रवेश करने के लिए संसार का परित्याग कर चुका है
c. दूसरे पक्षकार के बारे में पाँच वर्ष में उन लोगों के द्वारा जिन्होंने दूसरे पक्षकार के बारे में, यदि वह जीवित होता तो स्वभावतः सुना होता, नहीं सुना गया है कि जीवित है
d. अभित्यजन
138. भूल-
a. अपकृत्य में कभी भी प्रतिवाद नहीं होती है
b. एक ऐसे नीलामकर्ता को प्रतिवाद के रूप में उपलब्ध होती है जिसने 'ब' के निर्देश पर 'अ' का माल ईमानदारी और युक्तियुक्त रूप से यह मानते हुए नीलाम कर दिया था कि वह 'ब' का माल था
c. किन्हीं मामलों में प्रतिवादी के व्यवहार की युक्तियुक्तता का निर्धारण करने में एक तत्व होती है
d. अपकृत्य में दायित्व से छूट का एक स्पष्ट आधार है
139. धारा 2(11) के अनुसार, क्या कोई बात "सद्भावपूर्वक" मानी जाएगी यदि वह बिना सतर्कता और ध्यान के कही या विश्वास की गई हो?
a. हाँ
b. नहीं
c. केवल अदालत के आदेश से
d. केवल सरकारी अधिकारी के आदेश से
140. संविदा का विनिर्दिष्ट पालन कौन प्राप्त कर सकता है?
a. संविदा के पक्षकार द्वारा
b. संविदा के किसी भी पक्षकार के हित प्रतिनिधि द्वारा
c. समझौते के अन्तर्गत फायदा पाने वाले व्यक्ति द्वारा
d. उपर्युक्त सभी
141. संविधान किसके बीच के सम्बन्ध को परिभाषित एवं निर्धारित करता है-
a. विभिन्न संस्थानों तथा सरकार के क्षेत्र
b. केन्द्र सरकार, राज्य सरकार तथा स्थानीय सरकारें
c. कार्यपालिका, विधायिका तथा न्यायपालिका
d. उपरोक्त सभी
142. सर्वोच्च न्यायालय का एक न्यायाधीश अपने पद से किसे पत्र लिखकर त्यागपत्र दे सकता है-
a. भारत के प्रधान न्यायाधीश
b. राष्ट्रपति
c. प्रधानमंत्री
d. विधिमंत्री
143. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 2(6) के अनुसार "मृत्यु" से क्या अभिप्रेत है?
a. किसी जानवर की मृत्यु
b. पेड़-पौधों का नष्ट होना
c. जब तक कि संदर्भ से प्रतिकूल प्रतीत न हो मानव की मृत्यु
d. आत्मा का शरीर छोड़ना
144. सिविल प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत 'निर्देश' किसे किया
a. सर्वोच्च न्यायालय
b. जिला न्यायालय
c. उपरोक्त में कोई नहीं
d. उच्च न्यायालय
145. संविधान के निम्नलिखित संशोधनों में से किसके द्वारा यह अनिवार्य किया गया है कि राष्ट्रपति को मंत्रिपरिषद् की राय को स्वीकार करना होगा-
a. 39वें संशोधन
b. 49वें संशोधन
c. 42 वें संशोधन
d. 44वें संशोधन
146. माल विक्रय अधिनियम, 1930 की धारा 2(7) के अंतर्गत 'माल' का अर्थ है-
a. अनुयोज्य दावा
b. धन
c. (a) तथा (b) दोनों
d. न (a) न ही (b)
147. 'अपकृत्य' शब्द को किस भाषा के टॉरटम शब्द से व्युत्पन्न किया गया है जिसका अर्थ घुमाव होता है-
a. अंग्रेजी
b. फ्रेंच
c. ग्रीक
d. लैटिन
148. कौन सा अनुच्छेद प्रावधान करता है कि परिसंकटमय कारखानों में बालकों का नियोजन प्रतिषेध है-
a. अनुच्छेद 24
b. अनुच्छेद 25
c. अनुच्छेद 26
d. अनुच्छेद 28
149. धारा 64 के अनुसार, गलती सुधार (Rectification) कब की जा सकती है?
a. जब दोनों पक्षों की सहमति हो
b. केवल न्यायालय के आदेश पर
c. जब गलती लिखित दस्तावेज़ में हो
d. जब कोई पक्ष सहमत न हो
150. धारा 118 के अन्तर्गत उल्लिखित उपधारणाएँ निम्नलिखित में से किसको सम्मिलित नहीं करती-
a. यह उपधारणा कि चैक के धारक ने किसो ऋण अथवा अन्य दायित्व के उन्मोचन के लिए चैक प्राप्त किया है
b. स्वीकृति के समय से सम्बन्धित उपधारणा
c. तिथि के सम्बन्ध में उपधारणा
d. पृष्ठांकन के आदेश के सम्बन्ध में उपधारणा
Download Bihar PCS-J Mock Test-2