बिहार पीसीएस-जे मॉक टेस्ट-1

Download Android App    Download iOS App
Note: 1. Use ORG Code: XLVPGR For IOS and Web APP. 2. To Download the PDF it is necessary to download the App. 3. You can Use Only Sigle Device to access the Courses on App

Bihar Judiciary (PCS-J) Preparation Bihar Assistant Prosecution Officer (APO) Preparation

Download Bihar PCS-J Mock Test-1

 

1. शेयरों द्वारा सीमित कंपनी में देयता क्या होती है?

a. असीमित

b. सरकार द्वारा तय

c. शेयरों पर बकाया राशि तक सीमित

d. केवल लाभ तक

 

2. ऐसे दस्तावेज, जिनके सम्बन्ध में भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 129 के अंतर्गत विशेषाधिकार प्रदान किए गए हैं, होते हैं-

a. एक प्रकाशित सरकारी अभिलेख

b. एक अप्रकाशित सरकारी अभिलेख

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

3. एक स्वतन्त्र ठेकेदार द्वारा किये अपकृत्य के लिये -

a. नियोजक सिद्धान्ततः प्रतिनिधिक रूप से उत्तरदायी नहीं होता है

b. नियोजक सामान्यतया प्रतिनिधिक रूप से उत्तरदायी होता है

c. नियोजक उत्तरदायी होगा यद्यपि उसने वादी के प्रति अपने किसी कर्तव्य को भंग नहीं किया है

d. नियोजक किसी भी परिस्थिति में उत्तरदायी नहीं हो सकता है

 

4. निम्नलिखित में से क्या साक्ष्य अधिनियम की धारा 118 के अंतर्गत एक अनिवार्य उपधारणा उत्पन्न करने सम्बन्धी एक पूर्ववर्ती शर्त नहीं है-

a. मृतक महिला के साथ उसके पति अथवा रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता तथा उत्पीड़न किया गया था

b. अभियुक्त का दहेज निषेध अधिनियम, 1961 की धारा 4 के अंतर्गत अपराध के लिए विचारण किया जा रहा है

c. ऐसी क्रूरता अथवा उत्पीड़न दहेज की माँग के लिए अथवा उससे सम्बन्धित थी

d. ऐसी क्रूरता अथवा उत्पीड़न उसकी मृत्यु के ठीक पूर्व किया गया था

 

5. ख क की पत्नी है। ख के जीवनकाल में तथा उसकी सहमति से क ग के साथ विवाह करने का एक करार करता है। यह करार-

a. शून्य है

b. शून्यकरणीय है।

c. वैध है

d. इनमें से कोई नहीं

 

6. संविधान की उद्देशिका भारत को घोषित करती है-

a. एक प्रभुत्वसंपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य

b. एक समाजवादी लोकतंत्रात्मक गणराज्य

c. एक प्रभुत्वसंपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

7. उपताप के विरुद्ध कार्यवाही में निम्नलिखित में कौन-सा प्रभावी प्रतिरक्षा का आधार है?

a. सांविधिक प्राधिकार

b. दूसरों के कार्य द्वारा उपताप

c. लोकहित

d. युक्तियुक्त सावधानी

 

8. संसद राज्य सूची के किसी भी विषय पर विधि बना सकती है यदि-

a. राज्यसभा दो-तिहाई बहुमत से प्रस्ताव घोषित करे कि ऐसा करना राष्ट्रीय हित में है

b. अंतर्राष्ट्रीय संधियों एवं समझौतों को लागू करने हेतु

c. दो अथवा अधिक राज्य संसद से ऐसा करने का निवेदन करें

d. उपरोक्त सभी मामलों में

 

9. साम्य न्यायालय कब हस्तक्षेप करते थे?

a. हर मामले में

b. केवल दंड मामलों में

c. जब साम्यिक अधिकार या हित निहित हो

d. केवल कर मामलों में

 

10. 'पक्षद्रोही साक्षी' के साक्ष्य को-

a. सिरे से खारिज किया जाता है।

b. सतर्कता पूर्वक विचार किया जाता है तथा पुष्टि की जानी होती है

c. आंशिक तौर पर खारिज किया जाता है

d. आंशिक तौर पर स्वीकार किया जाता है

 

11. परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 26 के प्रावधानों के अनुसार-

a. एक अप्राप्तवय स्वयं सहित सभी पक्षों को बाध्य करने के लिए एक लिखत का लेखन कर सकता है

b. एक अप्राप्तवय किसी भी पक्ष को बाध्य करने के लिए लिखत का लेखन नहीं करेगा

c. एक अप्राप्तवय लिखतों को पृष्ठांकित नहीं करेगा

d. एक अप्राप्तवय स्वयं को छोड़कर सभी पक्षों को बाध्य करने के लिए एक लिखत का लेखन कर सकता है

 

12. प्रतिस्थापित पालन के लिए आवश्यक है/हैं-

a. भंग करने वाले पक्षकार को लिखित नोटिस

b. न्यायालय की अनुमति

c. या तो (a) या (b)

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

13. एक मुसलमान का एक ही समय पर दो पत्नियाँ रखना वर्जित है यदि ये दोनों पत्नियाँ एक-दूसरे से सम्बन्धित हों-

a. समान रक्त सम्बन्ध द्वारा

b. बन्धुता द्वारा

c. धात्रेय पालन द्वारा

d. उपरोक्त सभी

 

14. संपत्ति अंतरण अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत एक अवयस्क-

a. संपत्ति का अंतरण कर सकता है।

b. संपत्ति का अंतरण नहीं कर सकता

c. उपरोक्त (b) तथा (c) दोनों

d. अपने पक्ष में संपत्ति के अंतरण को स्वीकार कर सकता है

 

15. हमारे संविधान का संक्षिप्त शीर्षक 'भारत का संविधान' है। इसका उल्लेख निम्नलिखित में से संविधान के 68 किस अनुच्छेद के अंतर्गत किया गया है-

a. अनुच्छेद 393

b. अनुच्छेद 394

c. अनुच्छेद 394क

d. अनुच्छेद 1

 

16. न्यायाधीशों की धारणा क्या थी?

a. दोषपूर्ण कार्य को अनदेखा करना चाहिए

b. दोषपूर्ण कार्य को बिना उपचार के नहीं छोड़ना चाहिए

c. केवल दंड देना चाहिए

d. केवल प्रशासनिक आदेश देना चाहिए

 

17. मुस्लिम विवाह अधिनियम, 1939 के विघटन के अंतर्गत यौवन (परिपक्वता) का विकल्प उपलब्ध होता है-

a. केवल पति को

b. पति तथा पत्नी दोनों को

c. केवल पत्नी को

d. पति तथा पत्नी दोनों को संरक्षक की पूर्वअनुमति के साथ

 

18. एक भागीदारी एक इच्छाधीन भागीदारी होती है-

a. जब भागीदारी के लिए किसी अस्तित्वावधि का प्रावधान न किया गया हो

b. जब भागीदारी के अवधारण का कोई उपबन्ध न किया गया हो

c. उपरोक्त (a) अथवा (b) दोनों सही हैं

d. (a) तथा (b) में से एक सही है

 

19. क महिला एक ऐसी कार में सवारी कर रही थी जिसका चालक नशे में था और जिसे महिला जानती थी। चालक की लापरवाही से दुर्घटना हो गई और महिला को चोट लग गई। क्या महिला क्षतिपूर्ति का वाद ला सकती है और -

a. सफल होगी

b. सफल नहीं होगी

c. वह अंशदायी उपेक्षा उत्तरदायी है

d. उपरोक्त सभी सही हैं

 

20. कब मजिस्ट्रेट सभी आरोपों का एक साथ विचारण कर सकता है?

a. अभियोजन की अनुमति से

b. गवाहों की सहमति से

c. जब अभियुक्त लिखित आवेदन दे और मजिस्ट्रेट को लगे कि इससे प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा

d. जब आरोप साधारण अपराध से संबंधित हों

 

21. धारा 409 के अंतर्गत तकनीकी सदस्य के लिए विशेष ज्ञान किस क्षेत्र में होना चाहिए?

a. केवल कर

b. केवल लेखा

c. विधि, वित्त, प्रबंधन आदि

d. केवल प्रशासन

 

22. 'सम्यक् अनुक्रम धारक' को परिभाषित है-

a. धारा 9 में

b. धारा 7 में

c. धारा 12 में

d. धारा 11 में

 

23. नाम परिवर्तन के बाद कंपनी क्या करेगी?

a. न्यायालय जाएगी

b. कुछ नहीं

c. 30 दिन में सूचना

d. 15 दिन में रजिस्ट्रार को सूचना

 

24. 'क' 'ख' से प्राप्त ऋण के बदले में इस वचन के साथ अपने घर का कब्जा 'ख' को परिदत्त कर देता है कि वह ऋण के पुनर्भुगतान की स्थिति में यह घर उसे वापस अंतरित किए जाने के प्रावधान के साथ 'क' के हक में संपत्ति का अंतरण कर देगा। इस प्रकार के बंधक को किस नाम से जाना जाता है-

a. सशर्त बिक्री द्वारा बंधक

b. साम्यापूर्ण बंधक

c. अंग्रेजी बंधक

d. भोग बंधक

 

25. "प्रशासनिक विधि प्रशासनिक संस्थाओं की शक्तियों तथा प्रक्रियाओं खासतौर पर प्रशासनिक कार्यों के न्यायिक निरीक्षण सम्बन्धी विधि है।" यह "प्रशासनिक विधि" की परिभाषा निम्नलिखित में से किसने दी है?

a. आईवर जेनिंग

b. गार्नर

c. के.सी. डेविस

d. वेड

 

26. सूची-I को सूची-I1 से सुमेलित कीजिए और प्रदत्त कूट सही उत्तर का चयन कीजिए-

          सूची-I                                      सूची-II

A. विवेक का दुरुपयोग                (i) विधि का शासन

B. विधि के समक्ष समानता          (ii) शक्ति में कमी

C. प्रत्यायोजित विधान                 (iii) नियंत्रण एवं संतुलन

D. शक्तियों का पृथक्करण           (iv) अधिकारातीत

कोड :-

    A  B  C  D

a. ii  i   iv  iii

b. i   ii  iv  iii

c. iv iii ii   i

d. iv iii i    ii

 

27. कठोर दायित्व का सिद्धान्त यह अपेक्षा करता है कि-

a. प्रतिवादी वादी को भयोपरक क्षतिपूर्ति प्रदान करे

b. न्यायालय प्रतिवादी को दायित्व से मुक्ति प्रदान करने के लिये किसी भी प्रतिवादी को आधार बनाने की अनुमति नहीं देगा

c. प्रतिवादी को तभी उत्तरदायी माना जा सकता है जब उसने दुर्भावना से कार्य किया हो

d. प्रतिवादी के उत्तरदायी होने के लिये यह आवश्यक नहीं है कि उसने साशय या उपेक्षापूर्वक कार्य किया हो

 

28. आपराधिक विधि के आधारभूत सिद्धांत 'बिना विधि के कोई अपराध अथवा सजा नहीं' (नल्लम क्रीमन नल्ला पोइना साइन लेगे) का अर्थ है-

a. पूर्वगामी न्यायात्मक विधि के बिना किसी भी अपराध अथवा न्याय का अस्तित्व नहीं हो सकता।

b. जब तक दोषी सिद्ध न हो जाए व्यक्ति निरपराध माना जाता है।

c. विधि की अनभिज्ञता कोई बहाना नहीं होता।

d. किसी अपराध के गठन के लिए किसी कार्यवाही के साथ आपराधिक मंशा का होना आवश्यक होता है।

 

29. मुस्लिम कानून निम्नलिखित में से किस पर लागू नहीं होता है?

a. दान

b. भरण-पोषण

c. कृषि भूमि का उत्तराधिकार

d. न्यास सम्पत्ति

 

30. निम्नलिखित में से कौन कार्यकाल की असुरक्षा के साथ एक संवैधानिक प्रमुख होता है?

a. लोकसेवा आयोग का सदस्य

b. नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक

c. भारत के चुनाव आयुक्त

d. राज्यपाल

 

31. बैंक गारंटी किनके बीच एक स्वंत्रत संविदा होती है?

a. बैंक एवं लाभार्थी

b. लेनदार एवं देनदार

c. क्रेता एवं विक्रेता अंतर्गत

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

32. सुलह नियमों का उपयोग कब सुझाया गया है?

a. आपराधिक मामलों में

b. संवैधानिक विवादों में

c. केवल सरकारी मामलों में

d. जब पक्षकार सौहार्द्रपूर्ण निपटारा चाहते हों

 

33. अस्पृश्यता का आचरण-

a. संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन है।

b. एक दंडनीय अपराध है

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

d. केवल एक विधिक अधिकार का उल्लंघन है

 

34. भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पास ऐसे किसी भी वाद के विचारण की आरंभिक अधिकारिता उपलब्ध है जो-

a. संवैधानिक प्रावधानों के निर्वाचन का महत्वपूर्ण प्रश्न हो

b. दो राज्यों के बीच के सिविल विवाद हों

c. किसी निगम जैसे ओएनजीसी अथवा अमेरिका के किसी निगम के बीच महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय विवाद हो

d. राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के बीच के विवाद हों

 

35. धर्मसूत्र के अन्तर्गत किया गया है-

a. दाय, विभाजन

b. दत्तकग्रहण

c. विवाह तथा ऋण

d. उपरोक्त सभी

 

36. एक करार जो उसके पक्षकारों में से एक या अधिक के विकल्प पर तो विधि द्वारा प्रवर्तनीय हो, किन्तु अन्य पक्षकार या पक्षकारों के विकल्प पर नहीं, वह-

a. वैध संविदा है।

b. शून्य संविदा है।

c. शून्यकरणीय संविदा है।

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

37. हिन्दू विवाह अधिनियम, 1955 के अन्तर्गत पारस्परिक सहमति से विवाह विच्छेद के लिए याचिका लाई जा सकती है-

a. तीन वर्ष बाद

b. एक वर्ष बाद

c. दो वर्ष बाद

d. छः माह बाद

 

38. यदि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति मृत्यु या आजीवन कारावास से दंडनीय अपराध का अभियुक्त नहीं है, तो मृत्यु देने का अधिकार नहीं देती है, सम्बंधित है-

a. धारा 43(4)

b. धारा 43(6)

c. धारा 43(5)

d. धारा 43(3)

 

39. क्या एक विधिक व्यक्ति भारत के संविधान के भाग- 2 के अंतर्गत नागरिकता अर्जित कर सकता है-

a. नहीं

b. हाँ, यदि ऐसा विधिक व्यक्ति भारतीय क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक संक्रिय रहा हो

c. हाँ, यदि वह बँटवारे पूर्व के भारतीय क्षेत्र में सक्रिय रहा हो

d. हाँ, नागरिकता अधिनियम, 1955 के प्रावधानों के अनुसार

 

40. अनुच्छेद 19 द्वारा प्रदान की गई स्वतंत्रताओं की गारंटी की श्रेणियों की कुल संख्या है-

a. 7

b. 6

c. 8

d. 9

 

41. बंधक पट्टे के मामले में यदि बंधककर्ता पट्टे का एक नवीनीकरण प्राप्त कर लेता है तो मोचन पर बंधककर्ता को-

a. पुराने पट्टे के लाभ प्राप्त होंगे

b. नए पट्टे के लाभ नहीं प्राप्त होंगे

c. नए पट्टे के लाभ प्राप्त होंगे

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

42. जो स्मृतियां गद्य में लिखी गयी हैं उसे कहा जाता हैं-

a. धर्मसूत्र

b. धर्मशास्त्र

c. उपरोक्त दोनों

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

43. प्रतिभूतियों के क्रमबंधनं सम्बन्धी नियम का वर्णन संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की किस धारा के अंतर्गत किया गया है?

a. धारा 80

b. धारा 92

c. धारा 81

d. इनमें से कोई नहीं

 

44. निम्नलिखित में से किसकी वित्तीय स्थिति पर पुनर्विचार करने के लिए राज्य के राज्यपाल को अधिकार है कि वह एक वित्त आयोग का गठन कर दे-

a. पंचायत तथा नगर निगम निकायों दोनों की

b. केवल पंचायतों की

c. केवल नगरनिगम निकायों की

d. राज्य की

 

45. निम्नलिखित रिटों में से कौन सी केवल न्यायिक एवं न्यायिक-कल्प प्राधिकारियों के विरुद्ध जारी की जा सकती है-

a. परमादेश

b. बन्दी प्रत्यक्षीकरण

c. उत्प्रेषण

d. अधिकार-पृच्छा

 

46. संविधान के किस अनुच्छेद में राष्ट्रपति के पुनः निर्वाचन सम्बन्धी पात्रताओं का उल्लेख किया गया है-

a. अनुच्छेद 58

b. अनुच्छेद 57

c. अनुच्छेद 59

d. अनुच्छेद 60

 

47. संयुक्त अपकृत्यकर्ताओं के मामले में निम्नलिखित में से कौन-सा परिणाम सही है?

a. उनमें से एक के विरुद्ध निर्णय अन्य के विरुद्ध वाद लाने का अपवर्जन करता है यद्यपि निर्णय की तुष्टि नहीं हो सकी है

b. एक अपकृत्यकर्ता के विरुद्ध ऐसा निर्णय जिंसकों तुष्टि नहीं हुई है, अन्य के विरुद्ध कार्रवाई का वर्जन नहीं करता

c. एक की निर्मुक्ति से सभी की निर्मुक्ति हो जाती है

d. एक अपकृत्यकर्ता जो पूर्ण रूप से क्षतिपूर्ति का पालन कर चुका है अन्य अपकृत्यकर्ताओं से. क्षतिपूर्ति या अंशदान प्राप्त नहीं कर सकता है

 

48. क्या "जीवजंतु" की परिभाषा में मनुष्य भी शामिल है?

a. हाँ, क्योंकि मनुष्य भी जीव है

b. नहीं, क्योंकि परिभाषा में स्पष्ट रूप से मानव से भिन्न कहा गया है

c. केवल शिशु मनुष्य शामिल होते हैं

d. केवल मृत मनुष्य शामिल होते हैं

 

49. सिविल प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन सा प्रावधान मुजरा से सम्बन्धित है?

a. आदेश 8 नियम 5

b. आदेश 7 नियम 5

c. आदेश 7 नियम 6

d. आदेश 8 नियम 6

 

50. सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 2 नियम 2 कहाँ लागू नहीं होता-

a. रिट याचिकाओं पर

b. निष्पादन हेतु अर्जी पर

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

51. प्रत्याभूति की संविदा के अंतर्गत प्रतिभू का दायित्व होता है-

a. मूलऋणी के दायित्व से समविस्तीर्ण

b. मूलऋणी के दायित्व से पृथक

c. मूलऋणी के दायित्व से वैकल्पिक

d. उपरोक्त सभी

 

52. भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्थापित " कैच अप' नियम संविधान के किस अनुच्छेद से सम्बन्धित है-

a. अनुच्छेद 14

b. अनुच्छेद 16(4A)

c. अनुच्छेद 15(4)

d. अनुच्छेद 16 (4)

 

53. गलत उत्तर बताइये –

उपताप के अपकृत्य का कार्यवाही में वादी को प्रतिवादी के विरुद्ध निम्न बातों को सिद्ध करना होता है-

a. यह आवश्यक नहीं है कि हस्तक्षेप अयुक्तियुक्त है,

b. प्रतिवादी द्वारा अयुक्तियुक्त हस्तक्षेप

c. हस्तक्षेप भूमि के प्रयोग अथवा उपयोग के साथ किया गया है

d. वादी की प्रतिवादी के कृत्य से वास्तव में क्षति हुई है

 

54. यदि अनुप्रमाणक साक्षी दस्तावेज के निष्पादन का प्रत्याख्यान करे या उसे उसके निष्पादन का स्मरण न हो, तो उसका निष्पादन अन्य साक्ष्य द्वारा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा किया जा सकेगा।

a. धारा 70

b. धारा 68

c. धारा 69

d. धारा 70

 

55. 'मिताक्षरा' प्रचलित है-

a. बंगाल में

b. असम में

c. बंगाल के छोड़कर शेष भारत में

d. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

56. मिथ्या कारावास' का अर्थ है-

a. विधिपूर्ण औचित्य के बिना किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता को पूर्णरूपेण अवरुद्ध करना

b. विधिपूर्ण औचित्य के बिना किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता को अवरूद्ध करना

c. विधिपूर्ण औचित्य के बिना किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता को आंशिकतौर पर अवरूद्ध करना

d. किसी व्यक्ति को झूठे आरोप में अपकृत्य के लिए कारावास में डालना

 

57. क' 10,000 रुपयों मूल्य वाला एक घर बिना प्रतिफल के 'ख' को अंतरित करता है किन्तु इस घर पर 15,000 रुपयों के लोक व्ययों के भुगतान बकाया हैं। यह अंतरण-

a. अनुयोज्य दावा है

b. दान है

c. दुर्भर दान है

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

58. यदि किसी ऐसे मजिस्ट्रेट को परिवाद किया जाता है जो उस अपराध का संज्ञान लेने के लिए सक्षम नहीं है, और वह परिवाद लिखित है, तो मजिस्ट्रेट क्या करेगा?

a. परिवाद को स्वीकार कर सुनवाई करेगा

b. परिवाद को समुचित न्यायालय में पेश करने के लिए उस भाव का पृष्ठांकन सहित लौटा देगा

c. परिवाद को नष्ट कर देगा

d. पुलिस को भेज देगा

 

59. अधिनियम की धारा 27 आकर्षित होती है जबकि विवाह में या विवाह के समय भेंट की गई सम्पत्ति अभिकथित रूप से होती है-

a. पति की

b. पत्नी की

c. संयुक्त रूप से दोनों की

d. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

60. एम० सी० मेहता बनाम भारत संघ (श्री राम फूड्स एण्ड फर्टिलाइजर्स) सम्बन्धित है-

a. आत्यान्तिक दायित्व से

b. कठोर दायित्व से

c. प्रतिनिधिक दायित्व से

d. संविदात्मक दायित्व से

 

61. मुस्लिम विधि के एक स्त्रोत के रूप में 'इज्मा' का अर्थ है-

a. पैगम्बर की परंपरा

b. तर्क के माध्यम से अनुरूप कटौती

c. मुस्लिम विधिशास्त्रियों की एकमत राय

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

62. न्यायालय किनकी अपेक्षाओं का पालन करेगा?

a. न्यायाधीश

b. राज्य सरकार

c. जिला + उच्च + राज्य

d. केवल उच्च न्यायालय

 

63. माल विक्रय अधिनियम के अंतर्गत परिदान का अर्थ होता है-

a. एक से दूसरे व्यक्ति को कब्जे का अन्तरण

b. एक से दूसरे व्यक्ति को स्वामित्व का स्वेच्छया अन्तरण

c. एक से दूसरे व्यक्ति को कब्जे का स्वेच्छया अन्तरण

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

64. धारा 20(क) के अनुसार खरीदे गए स्टाक को न्यासी क्या कर सकता है?

a. तुरंत बेच सकता है

b. मोचन तक प्रतिधारित कर सकता है

c. सरकार को दे सकता है

d. लाभार्थियों में बाँट सकता है

 

65. निम्नलिखित में से कौन सी जोड़ी सुमेलित है

a. भारत में, प्रतिफल केवल वचनग्रहीता से आना चाहिए

b. भारत में, प्रतिफल केवल वचनदाता अथवा वचनग्रहीता से ही आना चाहिए

c. भारत में प्रतिफल केवल वचनदाता अथवा किसी अन्य व्यक्ति से आना चाहिए

d. भारत में प्रतिफल केवल वचनग्रहीता अथवा किसी अन्य व्यक्ति से आना चाहिए

 

66. किसी अवयस्क के साथ किया गया करार शून्य होता

a. अवयस्क को ऐसे करार के प्रवर्तन की कभी अनुमति नहीं होती

b. अवयस्क को सदैव ही ऐसे अनुबंध के प्रवर्तन की अनुमति प्राप्त होती है

c. अवयस्क को ऐसे करार के प्रवर्तन की अनुमति होती है, यदि ऐसा उसके लाभ हेतु किया गया हो।

d. अवयस्क को ऐसे करार के प्रवर्तन की अनुमति प्राप्त होती है जब अन्य पक्ष द्वारा कोई आपत्ति न की गई हो

 

67. भारत में 'द्वैध शासन पद्धति की स्थापना निम्नलिखित में से किसके द्वारा की गई थी-

a. भारत सरकार अधिनियम, 1919

b. भारतीय काउंसिल अधिनियम, 1909

c. भारत सरकार अधिनियम, 1935

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

68. निम्नलिखित में से क्या विवाह के लिए पूर्ण अक्षमता होती है?

a. समान रक्त सम्बन्ध

b. बन्धुत्व

c. धात्रेय पालन

d. उपरोक्त सभी

 

69. 'गुडविल' शब्द का वर्णन करना सरल है किन्तु इसे परिभाषित करना अत्यन्त कठिन है। यह किसका कथन है ?

a. लार्ड हर्शेल

b. लार्ड हेल्डेयन

c. लाई मैक नाटेन

d. लार्ड एल्डन

 

70. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन अधिक सही है-

a. संविधान की उद्देशिका संविधान का भाग है और अनुच्छेद 368 के अंतर्गत संशोधित की जा सकती है।

b. संविधान की उद्देशिका संविधान का भाग नहीं है और संशोधित नहीं की जा सकती

c. उद्देशिका एक सकारात्मक प्रस्ताव सामान्यतौर पर संशोधित की जा सकती है

d. संविधान की उद्देशिका संविधान का भाग है और केवल तभी संशोधित की जा सकती है जब बुनियादी संरचना में कोई परिवर्तन न किया गया हो

 

71. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है? राज्यों की परिषद् द्वारा अनुच्छेद 249 के अंतर्गत राष्ट्रहित में राज्य के विषयों पर विधि निर्माण हेतु संसद को अधिकार प्रदान करने के लिए पारित किया प्रस्ताव एक निर्धारित अवधि के लिए प्रवर्तित रहता है। यह अवधि है-

a. एक वर्ष से अधिक नहीं

b. छह माह से अधिक नहीं

c. दो वर्ष से अधिक नहीं

d. अनिश्चितकाल तक

 

72. पट्टे का पर्यवसान संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की किस धारा के अंतर्गत चर्चा की गई है-

a. धारा 113

b. धारा 108

c. धारा 107

d. धारा 111

 

73. निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है-

a. उद्देशिका संविधान निर्माताओं की मंशाओं तथा संविधान के उद्देश्यों को साकार करती है।

b. उद्देशिका संविधान निर्माताओं के मन को समझने की कुंजी है

c. उद्देशिका जनता के आदर्शों, आशाओं, आस्थाओं एवं आकांक्षाओं को साकार करती है।

d. संविधान की उद्देशिका का कोई महत्व नहीं है।यह संविधान के परिचय से अधिक कुछ भी नहीं है

 

74. इदत अवधि के दौरान शादी है-

a. फ़ासीद

b. बातिल

c. शून्य

d. मान्य

 

75. भारत के संविधान का भाग 9ख, जिसमें सहकारी समितियों से सम्बन्धित अनुच्छेद 243यज से 243 यन शामिल हैं, को अंतर्विष्ट किया गया था-

a. संविधान (73वें संशोधन) अधिनियम, 1992 द्वारा

b. संविधान (97 वें संशोधन) अधिनियम, 2011 द्वारा

c. संविधान (91 वें संशोधन) अधिनियम, 2003 द्वारा

d. संविधान (95 वें संशोधन) अधिनियम, 2010 द्वारा

 

76. वक्फ के प्रबंधक को किस नाम से जाना जाता है?

a. सज्जादनशीन

b. खादिम

c. महत्वहीन होती है

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

77. निम्नलिखित में से कौन सा आधार है जिसके द्वारा संपूर्ण भारत के क्षेत्र में स्वतंत्रतापूर्वक विचरण करने के अधिकार पर समुचित प्रतिबंध आरोपित किए जा सकते हैं-

a. राज्य की सुरक्षा

b. शालीनता परीक्षा

c. किसी अनुसूचित जनजाति के हितों का संरक्षण

d. नैतिकता

 

78. विशिष्ट अनुतोष अधिनियम की धारा 21 के अन्तर्गत संविदा के विनिर्दिष्ट पालन के वाद में वादी प्रतिकर का दावा कर सकता है-

a. विशिष्ट पालन के स्थान पर

b. विशिष्ट पालन के अतिरिक्त

c. उपर्युक्त (a) एवं (b) दोनों

d. केवल (a)

 

79. प्राण और दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण

a. नागरिक अधिकार है

b. मूलभूत अधिकार है

c. संविदागत अधिकार है

d. इनमें से कोई नहीं

 

80. विधि द्वारा विवक्षित एक संविदा किस नाम से जानी जाती है-

a. समाश्रित संविदा

b. अभिव्यक्त संविदा

c. विवक्षित संविदा

d. कल्प-संविदा

 

81. भारतीय संविदा अधिनियम को अधिनियमित किया गया था, वर्ष-

a. 1872 में

b. 1950 में

c. 1938 में

d. 1945 में

 

82. किसी लोकसेवक द्वारा अधिकार विरूद्ध कार्य किए 212 जाने के मामले में निम्नलिखित में से कौन सी रिट जारी की जा सकती है-

a. अधिकार पृच्छा

b. बंदी प्रत्यक्षीकरण

c. परमादेश

d. उत्प्रेषण लेख

 

83. भारत में निम्नलिखित में से कौन अपने पद की शपथ नहीं लेता-

a. उप-राष्ट्रपति

b. संसदीय कार्यमंत्री

c. लोकसभा अध्यक्ष

d. विधानसभा सदस्य

 

84. धारा 435 के तहत विशेष न्यायालय कौन स्थापित करता है?

a. न्यायालय

b. राज्य सरकार

c. केंद्र सरकार

d. संसद

 

85. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 के अंतर्गत यदि समय संविदा का सार है और वचनदाता विनिर्दिष्ट समय के अंदर संविदा पालन करने में विफल रहता है तो संविदा-

a. शून्य हो जाती है।

b. वैध बनी रहती है

c. अप्रवर्तनीय हो जाती है।

d. वचनग्रहीता की इच्छा पर शून्यकरणीय हो जाती है।

e. इनमें से कोई नहीं

 

86. सिविल प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत जहाँ कोई व्यक्ति किसी वाद का आवश्यक पक्षकार हो तथा जिसने एक पक्षकार के रूप में कुसंयोजन का होता है

a. असंयोजन का होता है

b. प्रवेश न लिया हो, वहाँ ऐसा मामला-

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

87. वोलेन्टी नॉन फिट इन्जूरिया (ऐच्छिक कार्य दुष्कृति नहीं होता) होता है-

a. अपकृत्य के लिए कार्यवाही प्रारंभ करने का एक आधार

b. अपकृत्य के लिए एक कार्यवाही में एक बचाव नहीं

c. अपकृत्य पर आधारित किसी कार्यवाही में एक बचाव

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

88. धारा 162 के अनुसार, लोक न्यूसेंस की पुनरावृत्ति या उसे चालू रखने का आदेश किस प्रकार के कानून के तहत दिया जा सकता है?

a. केवल भारतीय दंड संहिता, 2023 के तहत

b. केवल स्थानीय विधि के तहत

c. भारतीय न्याय संहिता, 2023 या किसी अन्य विशेष या स्थानीय विधि में यथापरिभाषित

d. केवल विशेष कानून के तहत

 

89. "कारागार" किस धारा से संबंधित है?

a. धारा 301(a)

b. धारा 301(b)

c. धारा 301(c)

d. धारा 301(d)

 

90. निम्नलिखित में से क्या मुस्लिम विधि के स्रोत हैं?

a. कुरान

b. इज्मा

c. कियास

d. उपरोक्त सभी

 

91. निम्न में से किस परिस्थिति में यह संहिता भारत से बाहर किए गए अपराधों पर लागू होती है?

a. जब अपराधी विदेशी हो

b. जब अपराध भारत में रजिस्ट्रीकृत पोत या वायुयान पर हो

c. जब अपराध केवल भारत में हो

d. जब अपराध किसी अन्य देश की संहिता के अधीन हो

 

92. शून्य या शून्यकरणीय लिखत को रहकरण (Cancellation of instrument) हेतु वाद लाया जा सकता है-

a. धारा 3 के अन्तर्गत

b. धारा 14 के अन्तर्गत

c. धारा 65 के अन्तर्गत

d. धारा 31 के अन्तर्गत

 

93. प्रादेशिक सम्बन्ध का सिद्धांत सम्बन्धित है-

a. अनुच्छेद 13 से

b. अनुच्छेद 211 से

c. अनुच्छेद 300 से

d. अनुच्छेद 245 से

 

94. एक स्थानीय विकास प्राधिकरण ने एक गृहयोजना की घोषणा की और इसके अधीन आवेदन स्वीकार कर लिए। बाद में यह पता लगने पर कि योजना मास्टर योजना का उल्लंघन थी, योजना को रद्द कर दिया। प्राधिकरण-

a. बिना किसी वचनात्मक विबंधन के बंधनों के ऐसा करने को स्वतंत्र है क्योंकि सरकार द्वारा अपनी संप्रभु विधायी तथा कार्यपालिका कार्यवाहियों के अभ्यास किए जाने में सरकार के विरूद्ध कोई विबंधन नहीं हो सकता

b. बिना किसी वचनात्मक विबंधन के बंधनों के ऐसा करने को स्वतंत्र है।

c. वचनात्मक विबंधन के बंधनों के कारण ऐसा करने को स्वतंत्र नहीं है

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

95. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

a. शर्तें एवं वारंटियाँ विक्रय की संविदा में अनुबन्ध होती हैं

b. वारंटी के रूप में अनुबन्ध को शर्त नहीं माना जा सकता

c. शर्त संविदा के मुख्य प्रयोजन हेतु अनिवार्य व्यवस्था होती है

d. वारंटी संविदा के मुख्य प्रयोजन का एक सम्पार्श्विक अनुबन्ध है

 

96. सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 32 नियम 9 के अंतर्गत किसी अवयस्क के वादमित्र को हटाया जा सकता है-

a. जहाँ उसका हित अवयस्क के विपरीत हो रहा हो

b. जहाँ वह अपने कर्तव्य का पालन न कर रहा हो

c. यदि वह वाद के लंबित रहने के दौरान भारत में निवास करना छोड़ दे

d. उपरोक्त में से किसी भी कारणवश

 

97. धारा 58 के अनुसार हिताधिकारी अपने हित का अन्तरण किसके अध्यधीन कर सकता है?

a. न्यासी के आदेश के

b. उस समय प्रवृत्त विधि के

c. लाभार्थियों की अनुमति के

d. न्यायालय के विवेक के

 

98. 'सम्मति' ऐसे बचावकर्ता के दावे के विरुद्ध कोई प्रतिवाद नहीं बन सकती है जिसको प्रतिवादी की उपेक्षा से उत्पन्न जोखिम से किसी का बचाव करते हुए क्षति पहुँची है। इस सिद्धान्त पर निदर्शक वाद है-

a. कटलर बनाम यूनाइटेड डेरीज (लन्दन) लि०

b. आई० सी०आई० बनाम शैटवेल

c. हेन्स बनाम हारवुड

d. हाल बनाम बुकलैण्ड्स आटो रेसिंग क्लब

 

99. चेक अनादृत होने पर चेक का धारक निम्न में से कहां परिवाद दाखिल करेगा?

a. उस न्यायालय को स्थानीय अधिकारिता में जहां चेक काटने वाले लेखीवाल का बैंक खाता स्थित है

b. उस न्यायालय को स्थानीय अधिकारिता में जहां परिवादी का खाता स्थित है

c. उपर्युक्त (a) या (b)

d. उपर्युक्त (a) एवं (b) दोनों

 

100. जहाँ किसी संपत्ति का दान दिया गया हो, जो अस्तित्व में न हो, वहाँ संपत्ति अंतरण अधिनियम की निम्नलिखित धाराओं में से कौन सी धारा ऐसे दान को शून्य घोषित करती है?

a. धारा 125

b. धारा 122

c. धारा 123

d. धारा 124

 

101. प्रशासनिक विधि के स्रोत में कौन नहीं हैं

a. न्यायिक निर्णय

b. अध्यादेश

c. वाद रिपोर्टर

d. प्रत्यायोजित विधि

 

102. निम्नलिखित में से क्या मुस्लिम विधि के अनुप्रयोग को संशोधित करता है?

a. मुस्लिम विवाह विघटन अधिनियम, 1939

b. मुस्लिम महिला (तलाक पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 1986

c. शरीयत अधिनियम, 1937

d. उपरोक्त सभी

 

103. भारत में न्यायिक समीक्षा का अधिकार किसके पास है-

a. सर्वोच्च न्यायालय सहित सभी उच्च न्यायालयों के पास

b. अकेले सर्वोच्च न्यायालय के पास

c. सभी न्यायालयों के पास

d. किसी न्यायालय के पास नहीं

 

104. धारा 64 के तहत सुधार के लिए आवेदन कौन कर सकता है?

a. केवल साझेदार

b. कोई भी पक्ष जिसे गलती से हानि हुई हो

c. फर्म का प्रबंधक

d. सरकारी अधिकारी

 

105. उच्चतम न्यायालय ने किस मामले में यह धारित किया था कि हिन्दू पिता एवं ईसाई महिला से जन्मा पुत्र जबकि विवाह विशेष विवाह अधिनियम, 1954 के अन्तर्गत हुआ हो, हिन्दू माना जायेगा -

a. चन्द्रशेखर बनाम कुनुन्दूवेल

b. मोपाना बाई बनाम कोटाराम

c. ज्वाला बनाम धरम

d. कमिश्नर ऑफ सेल्स टैक्स बनाम आर० श्रीधरन

 

106. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 में 'विक्रय' की परिभाषा किस धारा में निहित है-

a. 105

b. 58

c. 54

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

107. परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 138 के अंतर्गत परिवाद प्रस्तुत किए जाने में हुए विलंब को माफ किया जा संकता है:

a. भारतीय परिसीमा अधिनियम, 1963 की धारा 138 के अधीन

b. परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 137 के अधीन

c. परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 141 के अधीन

d. परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 142 के अधीन

 

108. भारत में प्रशासनिक मामलों के न्यायिक पुनर्विलोकन की अवधारणा निम्न राज्य पर आधारित है।

a. अमेरिका

b. इंग्लैण्ड

c. जर्मनी

d. रूस

 

109. ऐसा प्रत्येक व्यक्ति संविदा के योग्य होता है-

a. जिसने उस विधि के अनुसार वयस्कता की आयु प्राप्त कर ली हो जिसके वह अधीन आता हो

b. जो स्वस्थ्यचित्त हो

c. जो किसी ऐसी विधि द्वारा संविदा करने के लिये अयोग्य न घोषित किया गया हो जिसके वह अधीन हो

d. उपरोक्त सभी

 

110. निम्नलिखित में से किस पदाधिकारी को संसद को राय प्रदान करने हेतु आमंत्रित किया जा सकता है?

a. भारत के महान्यायवादी

b. भारत के प्रधान न्यायाधीश

c. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त

d. भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक

 

111. आपत्ति कब करनी चाहिए?

a. असम्यक विलंब के बिना

b. किसी भी समय

c. निर्णय के बाद

d. केवल न्यायालय में

 

112. मुस्लिम विधि की कौन सी शाखा मजबूरी अथवा असम्यक असर के अधीन घोषित किए गए तलाक को मान्यता नहीं प्रदान करती है?

a. शिया

b. मलिकी

c. शफी

d. उपरोक्त सभी

 

113. यदि अपीलार्थी दोषमुक्त हो जाता है तो परिवादी रकम का प्रतिसंदाय ब्याज सहित अपीलार्थी को आदेश की तारीख से कितने दिन के भीतर करेगा?

a. 90 दिन

b. 45 दिन

c. 60 दिन

d. 30 दिन

 

114. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 किन संपत्तियों को शामिल करता है?

a. स्थावर संपत्ति

b. जंगम संपत्ति

c. (a) तथा (b) दोनों को

d. किसी को नहीं

 

115. क्रिसी विशिष्ट माल की बिक्री की संविदा में यदि संविदा के समय पर, विक्रेता की जानकारी में आए बिना, माल नष्ट हो चुका हो, तब-

a. क्रेता के लिए संविदा वैध होती है।

b. क्रेता के विकल्प पर संविदा शून्यकरणीय होती है

c. संविदा दोनों पक्षों के लिए शून्य होती है।

d. संविदा अवैध हो चुकी होती है

 

116. प्रत्याभूति की संविदा के सम्बन्ध में सही उत्तर को चिन्हित करें-

a. यह लिखित में हो सकती है।

b. यह मौखिक हो सकती है

c. यह (a) तथा (b) दोनों हो सकती है।

d. न (a) न ही (b) हो सकती है

 

117. समय पर आवेदन न होने पर क्या होगा?

a. स्वीकार होगा

b. स्वतः स्वीकार

c. मामला समाप्त

d. खारिज होगा

 

118. दत्तक विधि पर प्रमुख ग्रन्थ हैं-

a. दत्तक चन्द्रिका

b. दत्तक मीमांसा

c. उपरोक्त दोनों

d. उक्त में से कोई नहीं

 

119. साक्ष्य अधिनियम की धारा 105 निम्नलिखित में से किस पर लागू किए जाने हेतु अभिप्रेत है-

a. सिविल वाद पर

b. आपराधिक विचारणों पर

c. (a) तथा (b) दोनों पर

d. (a) तथा (b) दोनों पर नहीं

 

120. साम्य के "त्रिमुखी क्षेत्राधिकार" से क्या अभिप्राय है?

a. केवल एक प्रकार के अधिकार क्षेत्र से

b. तीन विभिन्न प्रकार के अधिकार क्षेत्रों से

c. केवल न्यायालय के अधिकार से

d. केवल प्रशासनिक अधिकार से

 

121. भारत के राष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है जिसमें शामिल हैं-

a. संसद दोनों सदनों के सभी सदस्य

b. संसद के दोनों सदनों के सभी निर्वाचित सदस्य तथा सभी राज्यों की विधानसभाओं के सभी सदस्य

c. संसद के दोनों सदनों के सभी निर्वाचित सदस्य तथा सभी राज्यों की विधानसभाओं एवं विधान परिषदों के सभी निर्वाचित सदस्य

d. संसद के दोनों सदनों के सभी निर्वाचित सदस्य तथा राज्यों की विधानसभाओं के सभी सदस्य

 

122. निम्नलिखित में से अपराध का सामान्यतः एक आवश्यक तत्व क्या है-

a. उल्लंघन

b. आपराधिक कृत्य

c. हेतु

d. इच्छा

 

123. पति की पहली पत्नी जीवित है। पति दूसरा विवाह कर लेता है, पहली पत्नी को क्या उपचार है?

a. तलाक ले सकती है

b. द्विविवाह के लिए अभियोजित कर सकती है

c. (a) एवं (b) दोनों

d. व्यादेश की

 

124. हिन्दू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 10 सम्बन्धित है-

a. विवाह विच्छेद

b. शून्य विवाह

c. शून्यकरणीय विवाह

d. न्यायिक पृथक्करण

 

125. असंदत्त विक्रेता अभिवहन में माल को रोकने के अपने अधिकार का उपयोग कर सकता है-

a. माल का वास्तविक कब्जा लेकर

b. परिवहनकर्ता अथवा अन्य उपनिहिती, जिसके कब्जे में माल हो, को अपने दावे की नोटिस देकर

c. उपरोक्त (क) तथा (ख) दोनों

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

126. निम्नलिखित में से क्या भारत के संविधान के अनुच्छेद 19 के अंतर्गत मूल अधिकार नहीं है-

a. आत्मनिर्णय की स्वतंत्रता

b. वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता

c. संगम अथवा संघों के गठन की स्वतंत्रता

d. भारत के राज्यक्षेत्र के किसी भाग में निवास करने और बस जाने का अधिकार

 

127. जो व्यक्ति हत्या करता है या हत्या का दुष्प्रेरण करता है वह मृत व्यक्ति की सम्पत्ति विरासत / उत्तराधिकार में पाने से किस धारा के अन्तर्गत निरर्हित होगा-

a. धारा 24

b. धारा 27

c. धारा 26

d. धारा 25

 

128. न्यायतंत्र अधिनियम के अनुसार आदर्श व्यवस्था क्या थी?

a. अलग-अलग न्यायालयों में वाद

b. केवल साम्य न्यायालय

c. एक ही मंच पर सभी उपचार

d. केवल दंड न्यायालय

 

129. कौन-सा अभिकथन सही नहीं है?

a. सरकार अपने कर्मचारियों के उन अपकृत्यों के लिए उत्तरदायी नहीं है जो सम्प्रभु कार्यों में किए गए हैं

b. पिता अपने पुत्र द्वारा किए गए अपकृत्य के लिए सदैव उत्तरदायी होता है

c. नियोजक अपने सेवक के अपकृत्य के लिए उत्तरदायी होता है

d. एक अवयस्क को अपकृत्य के लिए वाद दायर करने का अधिकार है

 

130. कम्पनी अपने निदेशकों द्वारा अपनी नौकरी के दौरान किये गये कार्यों के लिए उत्तरदायी होती है। यह कथन-

a. पूर्णतया असत्य है

b. पूर्णतया सत्य है

c. अंशतः असत्य है

d. अंशतः सत्य है

 

131. मानहानि के वाद में निम्नलिखित में से कौन-सा बचाव दायित्व समाप्त नहीं कर देता?

a. न्यायोचित

b. क्षमायाचना

c. निष्पक्ष आलोचना

d. विशेषाधिकार

 

132. द्वारा अप्रवर्तनीय एक करार को कहा जाता है

a. शून्यकरणीय संविदा

b. शून्य

c. विधिविरूद्ध संविदा

d. संविदाकल्प

 

133. अन्तराभिवाची वादसंस्थित किया जा सकता है जब-

a. किसी प्लीडर (अधिवक्ता) के विरूद्ध कोई दावा हो

b. दावा संपत्ति में दो अथवा अधिक अनाधिकार प्रवेशकर्ताओं के विरूद्ध स्थापित किया गया हो

c. वाद दो अथवा अधिक निर्धन व्यक्तियों के विरूद्ध हो

d. ऐसा दावा दो अथवा अधिक प्रतिवादियों के विरूद्ध प्रस्तुत किया गया हो जिन्होंने किराएदार के द्वारा वास्तविक भवनस्वामी को खोजने के लिए संपत्ति की परस्पर विरोधी स्वामित्वों को स्थापित किया हो

 

134. न्यास का प्रतिग्रहण (Acceptance) किस प्रकार होता है?

a. केवल लिखित अनुबंध से

b. केवल न्यायालय के आदेश से

c. ऐसे शब्दों या कार्यों से जो प्रतिग्रहण को युक्तियुक्त निश्चितता से प्रदर्शित करें

d. केवल पंजीकरण से

 

135. भारत में उच्चतम न्यायालय ने किस ऐतिहासिक निर्णय में कार्य स्थल पर महिला यौन उत्पीड़न के विरुद्ध दिशा-निर्देश निर्धारित किया?

a. नाज फाउंडेशन बनाम भारत संघ

b. डैनियल लतीफी बनाम भारत संघ

c. शबनम हासमी बनाम भारत संघ

d. विशाखा बनाम राजस्थान

 

136. निष्क्रिय भागीदार वह भागीदार होता है जिसने

a. व्यापार संचालन में भागीदार के रूप में भाग लिया हो तथा फर्म के कार्य के लिए उत्तरदायी न हों

b. व्यापार संचालन में भागीदार के रूप में कभी भी भाग न लिया हो तथा फर्म के कार्य के लिए उत्तरदायी न हो

c. व्यापार संचालन में भागीदार के रूप में कभी भी भाग न लिया हो किन्तु फर्म के कार्य के लिए उत्तरदायी हो

d. जिसे अपनी विशिष्ट प्रास्थिति के कारण व्यापार के हानि से कुछ लेनादेना न हो तथा वह लाभ का अधिकारी हो

 

137. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की किस धारा में "व्यक्ति" परिभाषित है?

a. धारा 2(26)

b. धारा 2(24)

c. धारा 2(25)

d. धारा 2(23)

 

138. संविधान का कौन-सा प्रावधान उच्च न्यायालय को स्वयं की अवमानना के लिये दण्डित करने की शक्ति प्रदान करता है?

a. अनुच्छेद 217

b. अनुच्छेद 215

c. अनुच्छेद 225

d. अनुच्छेद 226

 

139. संपत्ति अंतरण अधिनियम के अंतर्गत किसी संविदा अथवा स्थानीय विधि के अभाव में मासिक पट्टा समाप्ति योग्य होता है-

a. साठ दिनों की सूचना द्वारा

b. 15 दिनों की सूचना समाप्त होने पर

c. एक मास की सूचना द्वारा

d. विरोधी पक्ष को तीन मास की सूचना द्वारा

 

140. चलत प्रत्याभूति" को परिभाषित किया गया है-

a. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 129 के अंतर्गत

b. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 124 के अंतर्गत

c. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 146 के अंतर्गत

d. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 147 के अंतर्गत

 

141. राइलैण्ड्स बनाम फ्लेचर का निर्णय दायित्व का निम्नलिखित सिद्धान्त निर्धारित करता है-

a. कठोर दायित्व का सिद्धान्त

b. दोष पर आधारित दायित्व

c. पूर्ण दायित्व का सिद्धान्त

d. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

142. UNCITRAL द्वारा अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक माध्यस्थम् की आदर्श विधि किस वर्ष अंगीकृत की गई?

a. 1980

b. 1985

c. 1996

d. 2000

 

143. संविदा अधिनियम के अंतर्गत एक अभिकरण कब समाप्त हो जाता है-

a. मालिक द्वारा अधिकार प्रतिसंहरण पर

b. मालिक अथवा अभिकर्ता में से किसी एक की मृत्यु पर

c. मालिक के दिवालिया निर्णीत हो जाने पर

d. उपरोक्त सभी

 

144. धारा 4 का विषय क्या है?

a. कंपनी का ज्ञापन

b. कंपनी का नाम

c. कंपनी का पंजीकरण

d. निदेशक

 

145. भारत के संविधान के अंतर्गत “हमारी मिश्रित संस्कृति की समृद्ध विरासत का संरक्षण करना" एक-

a. मूल कर्तव्य है

b. मूल अधिकार है

c. राज्य के नीति निदेशक तत्व हैं।

d. एक सामाजिक नैतिकता है।

 

146. संविधान की किस अनुसूची में संघ सूची, राज्य सूची तथा समवर्ती सूची का उल्लेख किया गया है-

a. अनुच्छेद 246

b. आठवीं अनुसूची

c. अनुच्छेद 245

d. सातवीं अनुसूची

 

147. माल विक्रय अधिनियम, 1930 की धारा 2(11) के अधीन 'संपत्ति' का अर्थ है-

a. माल की साधारण संपत्ति

b. माल में केवल एक विशेष संपत्ति

c. माल में वाणिज्यिक तत्व

d. माल में क्वालिटी तत्व

 

148. एक अरजिस्ट्रीकृत फर्म का भागीदार फर्म अथवा फर्म के किसी अन्य भागीदार पर कैसे अधिकार को लागू करने हेतु वाद नहीं ला सकता-

a. संविदा से उत्पन्न होने वाला अधिकार

b. भागीदारी अधिनियम द्वारा प्रदत्त अधिकार

c. उपरोक्त में (a) अथवा (b)

d. (a) तथा (b) दोनों

 

149. कठोर दायित्व के सिद्धान्त पर प्रमुख वाद है?

a. डेरी बनाम पीक

b. बटरफील्ड बनाम फोरेस्टर

c. रायलैण्ड्स बनाम फ्लेचर

d. एशबी बनाम ह्वाइट

 

150. भारत के संविधान के निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद भारत के प्रधानमंत्री के पद सम्बन्धी प्रावधानों का उल्लेख करता है-

a. अनुच्छेद 75

b. अनुच्छेद 73

c. अनुच्छेद 74

d. अनुच्छेद 74(1)

 

Download Bihar PCS-J Mock Test-1

 

My Legal Consultants
Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts