धारा 169 अध्याय 11 भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023

धारा 169 अध्याय 11 भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023

अध्याय 11

साक्ष्य की अनुचित स्वीकृति और अस्वीकृति के विषय में

169. साक्ष्य के अनुचित स्वीकृति या अस्वीकृति के लिए नया विचारण नहीं होगा-

साक्ष्य की अनुचित स्वीकृति या अस्वीकृति स्वयंमेव किसी भी मामले में नया विचारण के लिए या किसी विनिश्चय के उलटे जाने के लिए आधार नहीं होगा, यदि उस न्यायालय को, जिसके समक्ष ऐसा आक्षेप उठाया गया है, यह प्रतीत हो कि आक्षेपित और स्वीकृति उस साक्ष्य के बिना भी विनिश्चय के न्यायोचित ठहराने के लिए पर्याप्त साक्ष्य था या यह कि यदि अस्वीकृत साक्ष्य लिया भी गया होता तो उससे विनिश्चय में फेरफार नहीं होना चाहिए था।

Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts