बिहार सिविल जज (प्रारम्भिक) परीक्षा-2020
(विधि)
1. संविधान की प्रारूप समिति के समक्ष प्रस्तावना का प्रस्ताव किसने रखा?
a. जवाहरलाल नेहरू
b. बी. आर. अंबेडकर
c. बी. एन. राव
d. महात्मा गाँधी
2. संविधान सभा की पहली बैठक कब आयोजित की गई थी?
a. 8 दिसंबर
b. 9 दिसंबर
c. 10 दिसंबर
d. 12 दिसंबर
3. संविधान बनाने का काम पूर्ण हो गया था?
a. 26 नवंबर, 1949
b. 26 जनवरी, 1950
c. 15 अगस्त, 1947
d. 26 नवंबर, 1949
4. मौलिक अधिकारों की संकल्पना को किस संविधान से लिया गया था?
a. ब्रिटिश संविधान
b. अमेरिका संविधान
c. ऑस्टेलियाई संविधान
d. कनाडा का संविधान
5. संविधान में डी. पी. एस. पी. का उद्देश्य क्या है?
a. कल्याणकारी राज्य स्थापति करना
b. सांप्रदायिकता को बढ़ावा देना
c. आर्थिक राज्य स्थापित करना
d. कानून और व्यवस्था बनाए रखना
6. कौन-सी समिति पंचायती राज संस्था से सम्बन्धित है?
a. मुधोलकर समिति
b. बलवंत राय मेहता समिति
c. मलीमथ समिति
d. खुल्लर समिति
7. किस संवैधानिक संशोधन को 'मिनी कॉन्सटीट्यूशन' के रूप में जाना जाता है?
a. 31वाँ संशोधन
b. 42वाँ संशोधन
c. 44 वाँ संशोधन
d. 91वाँ संशोधन
8. भारत के 12वें राष्ट्रपति के रूप में किसने सेवा की/कौन सेवा कर रहा है?
a. रामनाथ कोविंद
b. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम
c. प्रतिभा पाटिल
d. प्रणब मुखर्जी
9. राज्य के महाधिवक्ता की नियुक्ति कौन करता है?
a. राष्ट्रपति
b. प्रधानमंत्री
c. राज्यपाल
d. मुख्यमंत्री
10. उप-प्रधानमंत्री का पद है?
a. संवैधानिक
b. गैर-संवैधानिक
c. न्यायिक
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
11. भारत के संविधान का कौन-सा भाग वित्त, संपति, अनुबंध और वाद (सूट) से सम्बंधित है?
a. भाग-XII
b. भाग-XIII
c. भाग-XVII
d. भाग-XIX
12. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद सहकारी समितियों के लेखा परीक्षा के बारे में बात करता है?
a. अनुच्छेद 243 ZA
b. अनुच्छेद 243 ZE
c. अनुच्छेद 243 ZK
d. अनुच्छेद 243 ZM
13. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 279 किसको परिभाषित करता है?
a. पेशे पर कर
b. शुद्ध आगम आदि की गणना
c. वित्त आयोग
d. संघ के कुछ राज्यों को अनुदान
14. निम्नलिखित में से कि मामले में जस्टिस हिदायतुल्लाह ने कहा कि प्रस्तावना संविधान की आत्मा है-शाश्वत और अटल?
a. एस. आर. बोमई मामला
b. गोलकनाथ मामला
c. केशवानंद भारती मामला
d. मिनर्वा मिल्स मामला
15. निम्नलिखित में से किसने कहा है किस "प्रस्तावना संविधान की मूल विशेषता का एक प्रतीक है"?
a. जस्टिस गजेंद्रगढ़कर
b. जस्टिस सुब्बाराव
c. जस्टिस मुधोलकर
d. जस्टिस सीकरी
16. 'कानून का समान संरक्षण' की अवधारणा, जो भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत निहित है, कहाँ ने अपनी जड़ जाती है?
a. ब्रिटिश संविधान
b. अमेरिकी संविधान
c. जर्मन संविधान
d. ऑस्ट्रेलियाई संविधान
17. निम्नलिखित में से किस मामले में सवौच्च न्यायालय ने माना कि गैरकानूनी कार्रवाई को वैध बनाने के लिए समानता खंड लागू नहीं किया जा सकता है?
a. यू. पी. स्टेट शुगर कार्पोरेशन लिमिटेड बनाम संत राज सिंह
b. विशाल प्रॉपर्टीज प्रा. लिमिटेड बनाम स्टेअ ऑफ यू. पी.
c. एकता शक्ति फाउंडेशन बनाम एन. सी. टी. दिल्ली की सरकार
d. भगवान दास बनाम पंजाब राज्य बिजली बोर्ड
18. अंतराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देना भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के दायरे के अन्तर्गत आता है?
a. अनुच्छेद 46
b. अनुच्छेद 49
c. अनुच्छेद 51
d. अनुच्छेद 53
19. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 77 के अनुसार, भारत सकरार की सभी कार्यकारी कार्रवाइयों को__________के नाम से किया जाएगा।
a. भारत सरकार
b. भारत का संघ
c. राष्ट्रपति
d. प्रधानमंत्री
20. भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने किस संवैधानिक सशोंधन को असंवैधानिक घाषित किया?
a. 97वाँ संशोधन
b. 98वाँ संशोधन
c. 99वाँ संशोधन
d. 91वाँ संशोधन
21. न्यायधीशों की न्यूनतम संख्या क्या है? जिन्हे संविधान की व्याख्या के यप में कानून के पर्याप्त प्रश्न से सम्बन्धित किसी भी मामले को तय करने के उद्देश्य से बैठना है?
a. 3 न्यायाधीशों की बेंच
b. 5 न्यायाधीशों की बेंच
c. 7 न्यायाधीशों की बेंच
d. 9 न्यायाधीशों की बेंच
22. भारत का नियंत्रक और महालेखापरीक्षक संघ के खातों से सम्बन्धित अपनी रिपोर्ट जमा करेगा।
a. लोक लेखा समिति को
b. संसद को
c. राष्ट्रपति को
d. वित्तमंत्री को
23. निम्नलिखित में से किसके पास अखिल भारतीय सेवाओं का विस्तार करने का अनन्य शक्ति है?
a. संसद
b. केवल लोकसभा
c. केवल राज्यसभा
d. राष्ट्रपति
24. भारतीय संविधान के अनुसार निम्नलिखित में से कि कौन-सी एक संघ की भाषा है?
a. बुंदेली लिपि में हिंदी
b. देवरागरी लिपि में हिंदी
c. हिंन्दी और अंग्रेजी दोनों
d. केवल हिंदी न कि अग्रेंजी
25. भारतीय संविधान का कौन-सा अनच्छेद प्रिवी काउंसिल के निर्णय को बचाता है?
a. अनुच्छेद 295
b. अनुच्छेद 301
c. अनुच्छेद 393
d. अनुच्छेद 395
26. भारतीय संविधान की समीक्षा करने के लिए बने प्रथम आयोग के अध्यक्ष कौन थे?
a. न्यामूर्ति वेंकटचलैया
b. न्यामूर्ति हिदायतुल्लाह
c. न्यामूर्ति ए. एम. अहमदी
d. न्यामूर्ति के. जी. बालाकृष्णन
27. निम्नलिखित में से किस रिट को 'न्यायिक उपाय' के रूप में भी जाना जाता है?
a. हैबियस कॉरपस
b. मेंडामस
c. क्यो वांरटो
d. सर्टिओरारी
28. अनुच्छेद 352 के तहत जारी प्रत्येक उद्घोषणा
a. संसद के प्रत्येक सदन के समक्ष रखी जाएगी
b. लोकसभा के समक्ष रखी जाएगी
c. का प्रधानमंत्री द्वारा निर्णय लिया जाएगा और राष्ट्रपति को अवगत कराया जाएगा
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
29. वित्त अयोग में_________शामिल हैं।
a. पाँच सदस्य
b. चार पूर्ण-कालिक सदस्य
c. एक अध्यक्ष और चार सदस्य
d. एक अध्यक्ष और तीन अन्य सदस्य
30. यू. पी. एस. सी. सरचना को
a. संविधान में रखा गया है
b. संसद द्वारा निर्धारित किया जाता है
c. राष्ट्रपति क्षरा निर्धारित किया जाता है
d. गृहमंत्री द्वारा निर्धारित किया जाता है
31. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 340 से सम्बन्धित है
a. पिछड़ा वर्ग आयोग
b. चुनाव आयोग
c. यू. पी. एस. सी.
d. वित्त आयोग
32. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार 'जिला न्यायाधीश' शब्द में न्यायाधिकरण न्यायाधीश शामिल नहीं होगा?
a. अनुच्छेद 235
b. अनुच्छेद 235(a)
c. अनुच्छेद 236(a)
d. अनुच्छेद 236(b)
33. मुख्यतः किसकी सलाह पर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाता है?
a. मुख्यमंत्री
b. राज्यपाल
c. केन्द्रीय मंत्रिमंडल
d. अपने खुद के प्रस्ताव पर
34. किस अनुच्छेद में 'कानून की उचित प्रक्रिया' का सिद्धांत शामिल है?
a. अनुच्छेद 13
b. अनुच्छेद 14
c. अनुच्छेद 21
d. अनुच्छेद 256
35. 'शक्ति पृथक्करण' के सिद्धान्त को सुव्यवस्थित ढंग से निरूपति किया
a. प्लेटो ने
b. मॉन्टेक्यू ने
c. डायसी ने
d. अरस्तू ने
36. 'विधि का शासन' से तात्पर्य है
1. न्यायपालिका की सर्वोच्चता
2. विधि की सर्वोच्चता
3. विधि के समक्ष समानता
4. संसद की सर्वोच्चता
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
a. 1 और 3
b. 3 और 4
c. 2 और 4
d. 2 और 3
37. सूची-I को सूची-II सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए:
सूची-I सूची-II
a. विवेक का दुरूपयोग 1. विधि का शासन
b. विधि के समक्ष समानता 2. शक्ति में कमी
c. प्रत्यायोजित विधान 3. नियंत्रण एवं
संतुलन नियंत्रण
d. शक्तियों का 4. अधीनस्थ विधान
पृथक्ककरण
a b c d
a. 2 1 4 3
a b c d
b. 1 2 4 3
a b c d
c. 4 3 2 1
a b c d
d. 3 4 1 2
38. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
a. प्रत्यायोजित विधान का भूतलक्षी प्रभाव नहीं हो सकता है।
b. यदि अधिनिमय या संविधि द्वारा प्रधिकृत है, तो प्रत्यायोजित विधान का भूतलक्षी प्रभाव हो सकता है।
c. प्रत्योयोजित विधान का भूतलक्षी प्रभाव हो सकता है यदि ऐसा करने के लिए अधिनियम सा संविधि द्वारा प्राधिकृत नहीं है किन्तु युक्तियुक्त और तर्कसंगत न्यायोचितता है।
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
39. अपराधों में प्रतिनिधत्व दायित्व के सिद्धान्त को लागू करने में वांछनीयता से अधिक आवश्यकता के कारण संभव हुआ। इसका औचित्य किस पर आधारित है?
a. लोक नीति
b. पर्यवेक्षण की असफलता
c. अनधिकृत समझा गया
d. कठोर दायित्व
40. "प्रशासनिक विधि प्रशासनिक संस्थओं की शक्तियों तथा प्रक्रिया सम्बन्धी विधि है, खासतौर पर प्रशासनिक कार्य की न्यायिक समीक्षा की निरीक्ष्ण सम्बन्धी विधि इसमें शामिल है।" इस प्रशासनिक विधि की परिभाषा निम्नलिखित में से किसने दी है?
a. आइवर जेनिंग्स
b. गार्नर
c. के. सी. डेविस
d. वेड
41. 'दयाभाग' के प्रवर्तक (लेखक) थे
a. विज्ञानेश्वर
b. जीमूतवाहन
c. वशिष्ठ
d. नारद
42. हिन्दू विवाह अधिनियम, 1955 की किस धारा में एक हिन्दू को शून्य घोषित किया जा सकता है?
a. धारा 9
b. धारा 10
c. धारा 11
d. धारा 12
43. हिन्दू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 16 धर्मजत प्रदान नहीं करता उनको जो बच्चे उत्पन्न हुए हैं
a. विधिमान्य विवाह से
b. शून्यकरणीय विवाह से
c. शून्य विवाह से
d. बिना विवाह के
44. हिन्दू दत्तक एवं भरण-पोषण अधिनिमय, 1956 के अन्तर्गत एक दत्तक लिये जाने वाले बच्चे की आयु, मान्य रूढ़ि के अभाव से, पूरी नहीं होनी चाहिए।
a. 8 वर्ष
b. 10 वर्ष
c. 12 वर्ष
d. 15 वर्ष
45. हिन्दू उत्तराधिकार (संशोधन) अधिनियम, 2005 के पश्चात् मिताक्षरा हिन्दू सहदायिकी में निम्न में से कौन सदस्य के रूप में सम्मिलित नहीं हैं?
a. पुत्र
b. विवाहित पुत्री
c. दत्तक पुत्र
d. पुत्रवधू
46. एक हिन्दू पुरूष अपने अपने पीछे एक दत्तक पुत्र, दत्तक पश्चात् उत्पन्न एक नैसर्गिक पुत्र एवं एक छोड़कर मरता है। उसकी स्व-अर्जित सम्पत्ति मिलेगी
a. तीनों को बराबर
b. केवल दोनों पुत्रों को
c. केवल नैसर्गिक पुत्र एवं पुत्री को
d. केवल नैसर्गिक पुत्र को
47. एक हिन्दू नारी अपने पीछे एक सौतेला पुत्र, एक विवाहित एवं अधर्मज पुत्र छोड़कर मरती है। उसकी सम्पत्ति मिलेगी
a. तीनों को बराबर
b. केवल उसकी विवाहित पुत्री को
c. उसकी पुत्री एवं सौतेले पुत्र को
d. उसकी पुत्री एवं उसके अधर्मज पुत्र को
48. हिन्दू सहदायिक सम्पत्ति के विभाजन पर अंश पाने का अधिकार व्यक्ति नहीं है
a. दत्तक पुत्र
b. विवाहित पुत्री
c. अधर्मज पुत्र
d. एक सहदायिका की विधवा
49. स्त्रीधन में सम्मिलित नहीं है
a. एक नारी का सतीत्व
b. उसको मिले उपहार
c. उसके द्वारा क्रय की गई सम्पत्ति
d. उसको उत्तराधिकार में मिली सम्पत्ति
50. एक हिन्दू मूर्ति की वैधानिक स्थित है
a. हिन्दू वयस्क पुरूष की
b. हिन्दू वयस्क महिला की
c. महन्त की
d. हिन्दू अव्यस्क की
51. मुस्लिम विधि के स्रोतों में सर्वोत्तम है
a. सुन्ना
b. इज्मा
c. कियास
d. कुरान
52. सुन्नी विधि मान्यता नही देती है
a. सही (विधिमान्य) विवाह को
b. मुता (अस्थाई) विवाह को
c. फासिद (अनियमित) विवाह को
d. बालित (शून्य) विवाह को
53. बिना महर के एक मुस्लिम विवाह है
a. मान्य
b. शून्य
c. अनियमित
d. शून्यकरणीय
54. अजन्मे बच्चे के पक्ष में किया हिब्बा है
a. विधिमान्य
b. अनियमित
c. शून्यकरणीय
d. शून्य
55. एक गर्भस्थ बच्चे को बसीयत की जा सकती है बशर्ते उसका जन्म वसीयत करने के
a. 6 माह में हो जाता है
b. 8 माह में हो जाता है
c. 9 माह में हो जाता है
d. 10 माह में हो जाता है
56. एक वक्फ का सृजन नहीं किया जा सकता
a. अली मुर्तजा का जन्म दिवस मनाने हेतु
b. गिराजाघर के निर्माण हेतु
c. एक खानकाह के रखरखाव हेतु
d. एक पुल के निर्माण हेतु
57. अभिस्विीकार करने वाले एवं अभिस्वीकृत किये बच्चे के मध्य आयु का अन्तर होना चाहिए कम-से-कम
a. 8 वर्ष का
b. 10 वर्ष का
c. 11 वर्ष का
d. 12½ वर्ष का
58. एक अवयस्क पत्नी की हिजानत (अभिरक्षा) रहेगी
a. उसके पति के पास
b. उसके पिता के पास
c. उसकी माता के पास
d. उसके ससुर के पास
59. एक अधर्मज शिया मुसलमान निर्वसीयत मर जाता है। उसकी सम्पत्ति मिलेगी
a. उसकी माता को
b. उसके पिता को
c. उसके भाई को
d. किसी को भी नहीं
60. चार पूर्व पत्नियों के होते हुए, है एक शिया मुसलमान ने पाँचवीं शादी कर ली। यह पाँचवा विवाह है
a. विधिमान्य
b. शून्यकरणीय
c. शून्य
d. अनियमित
61. सूची-I को सूची-II सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए:
सूची-I सूची-II
a. विबंधन (एस्टोपेल) द्वारा 1. धारा 92
b. प्रत्यासन का सिद्धान्त 2. धारा 17
c. संचयन का सिद्धान्त 3. धारा 14
d. शाश्वता के विरूद्ध नियम 4. धारा 43
a b c d
a. 1 1 2 3
a b c d
b. 1 2 3 4
a b c d
c. 3 4 2 1
a b c d
d. 4 2 1 3
62. 'प्रतिस्थापित प्रतिभूति' के सिद्धान्त के के सम्बन्धित प्रावधान सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम की निम्नलिखित में से किस धारा में दिया गया है?
a. धारा 74 में
b. धारा 75 में
c. धारा 73 में
d. धारा 72 में
63. 'पट्टा' एवं 'अनुज्ञाप्ति' के बीच अन्तर के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार किजिएः
1. पट्टे का समनेदशन किया जा सकता है लेकिन अनुज्ञाप्ति का समनुदेशन नहीं किया जा सकता।
2. दोनों पट्टाधारी एवं अनुज्ञाप्तिधारक अपने नाम से अतिक्रमणी के विरूद्ध वाद ला सकते हैं।
3. पट्टा भूमि में हित का अन्तरण है जबकि अनुज्ञाप्ति भूमि में हित का सृजन नहीं करती।
4. पट्टे का अवधि के अन्त तक विखण्डन नहीं किया जा सकता लेकिन अनुज्ञाप्ति, कुछ अपवादों को
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
a. 2, 3 एवं 4
b. केवल 4
c. 1 एवं 2
d. 1, 3 एवं 4
64. लिखित में होना एंव पंजीकरण होना निम्नलिखित में से किस बन्धक में आवश्यकता नहीं है?
a. भोग बन्धक
b. स्वत्व के दस्तावेजों को जमा करके किया
c. साधारण बन्धक
d. अंग्रेजी बन्धक
65. निम्नलिखित में से कौन-स शाश्वत के विरूद्ध नियम का अपवाद नहीं है?
a. एक ऐसा कोष जो आगे आने वाली सात पीढ़ियों कि लिए रखा गया है
b. जब कई समपत्ति किसी लोकहित में अंतरण कि गयी हो
c. यह निहित हित पर लागू नहीं होता
d. एक ऐसे पट्टे की प्रसंविदा जिसमें नवीनीकरण हो
66. 'लिस पेन्डेस' का शब्दिक अर्थ है
a. एक पूर्ववती निर्णय आने वाले वादों पर पाबन्दी लगाता है
b. एक ऐसा वाद जो न्यायालय के विचारधीन हो
c. प्राङ्ग्याय (रेस जूडीकाटा) के सिद्धान्त का अपवाद
67. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम की निम्नलिखित में से कौन-सी धारा किसी अचल सम्पत्ति को अन्तरण करने के लिए सक्षमता का प्रावधान करती है?
a. धारा 17
b. धारा 6
c. धारा 10
d. धारा 7
68. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम की किस धारा के अन्तर्गत सम्पत्ति के संचयन कि लिए एक अवधि से अधिक तक रोक लगायी गयी है?
a. धारा 17
b. धारा 14
c. धारा 20
d. धारा 25
69. 'क्रमबन्धन व अभिदान' का सिद्धान्त, जो सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम की विधि का एक सिद्धान्त है, सम्बन्धित है
a. निक्षेप से
b. पट्टे से
c. प्रतिभूतियों से
d. दान से
70. जहाँ एक ऐसी सम्पत्ति का दान किया गया है जो अस्तित्व में नहीं है, सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम की कौन-सी धारा इसको शून्य करती है?
a. धारा 124
b. धारा 125
c. धारा 126
d. धारा 127
71. साम्य का प्रारम्भिक स्त्रोत है
a. लिखित कानून
b. अन्तः करण
c. प्रथा
d. न्यायिक निर्णय
72. साम्य के सिद्धान्तों की संविधिक मान्यता नहीं पायी जाती है
a. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 में
b. विशिष्ट अनुतोष अधिनियम, 1877 में
c. माल विक्रय अधिनियम, 1930 में
d. भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, 1925 में
73. "साम्य का क्षेत्राधिकार त्रि-क्षेत्रीय है- अनन्य, समवर्ती और सहायी।" यह कहा गया है
a. मैटलैण्ड द्वारा
b. स्टोरी द्वारा
c. ऑस्टिन द्वारा
d. रॉस्को पाउण्ड द्वारा
74. साम्य के अंग्रजी नियमों को
a. भारतीय विधायिका द्वारा सारभूत रूप में समविष्ट किया गया है
b. भारतीय विधायिका द्वारा बिल्कुल समविष्ट नहीं किया गया है
c. भारतीय विधायिका द्वारा पूर्ण रूप से समविष्ट किया गया है
d. भारतीय विधायिका द्वारा आंशिक रूप से समविष्ट किया गया है
75. निम्नलिखित में से किस स्थिति में एक न्यास समाप्त होता है?
a. जब न्यास वापिस लिये जाने योग्य हो और स्पष्ट शब्दों द्वारा वापिस ले लिया गया है
b. जबकि इसका उद्देश्य पूर्ण रूप से पूरा हो चुका है
c. जबकि इसका उद्देश्य अवैध हो जाता है
d. उपर्युक्त सभी
76. भारतीय न्यास अधिनियम, 1882 की किस धारा के अन्तर्गत 'न्यास भंग' को पारिभाषित किया गया है?
a. धारा 2
b. धारा 3
c. धारा 6
d. धारा 10
77. निम्नलिखित में से कौन सा सृजन नहीं कर सकता है?
a. एक विधिक व्यक्ति
b. एक अवस्यक
c. एक वकील
d. एक व्यक्ति जो 21 साल का हो गया है
78. विशिष्ट अनुतोष अधिनियम की धारा 5 के अन्तर्गत विशिष्ट अचल सम्पत्ति का प्रत्युद्धरण किया जा सकेगा
a. दीवानी प्रक्रिया संहिता की विधि के अनुसार
b. संविदा अधिनियम की विधि के अनुसार
c. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम की विधि के अनुसार
d. माल विक्रय अधिनिय की विधि के अनुसार
79. वह सामान्य सिद्धान्त जिस पर शाश्वत व्यादेश अनुदत्त किये जाते हैं, समाहित है
a. धारा 39 में
b. धारा 36 में
c. धारा 38 में
d. धारा 40 में
80. आज्ञापक व्यादेश द्वारा अनुतोष है
a. विवेकाधीन
b. निषेधात्मक
c. आज्ञापक
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
81. प्रतिफल के बिना संविदा होगी
a. शून्यकरणीय
b. शून्य
c. अविधिक
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
82. संविदा के लिए व्यस्कता की आयु है
a. 18 वर्ष
b. 21 वर्ष
c. 16 वर्ष
d. लड़कियों के लिए 18 वर्ष और लड़को के लिए 21 वर्ष
83. A अपने खोये हुए कुत्ते को किसी के द्वारा खोजे जाने पर उस व्यक्ति को ₹ 1,000 देने का प्रस्ताव करता है। यह
a. एक विशेष प्रस्ताव है
b. एक सामन्य प्रस्ताव है
c. निश्चित नहीं है
d. स्वीकृति की एक धनराशि है
84. जब क्षतिपूर्ति को निर्धारित नहीं किया जा सकता है, न्यायालय को दे सकता है
a. वास्तविक क्षतिपूर्ति
b. परिनिर्धारित क्षतिपूर्ति
c. प्रतिकात्मक क्षतिपूर्ति
d. नाममात्र क्षतिपूर्ति
85. 'नॉन् इस्ट फैक्टम' का अर्थ है
a. अज्ञानता में निष्पादित दस्तावेज़
b. प्रपीड़न में निष्पादित दस्तावेज
c. अनुचित प्रभाव के अन्तर्गत निष्पादित दस्तावेज़
d. भारत के बाहर निष्पादित दस्तावेज़
86. संविदा का विफलीकरण नहीं किया जाता
a. वाणिज्यिक असम्भवता द्वारा
b. सरकार के द्वारा प्रतिबंध लगाकर
c. संविदा की विषयवस्तु के विनष्ट होने पर
d. उपर्युक्त सभी
87. वह करार, जो उसके पक्षकारों में से एक या अधिक के विकल्प पर तो विधि द्वारा प्रवर्तनीय हो, किन्तु अन्य पक्षकार या पक्षकारों के विकल्प पर नही, एक
a. शून्य संविदा है
b. अवैध संविदा है
c. शून्यकरणीय संविदा है
d. अप्रवर्तनीय करार है
88. वचनात्मक विबंधन पर निम्न में से किस कौन-सा एक केस है?
a. केदारनाथ बनाम गोरी मोहम्मद
b. दिल्ली क्लॉथ ऐन्ड जनरल मिल्स लि. बनाम भारत संघ
c. (A) और (B) दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
89. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
a. जब वह प्रतिग्रहीता के ज्ञान में आ जाती है
b. जब वह प्रस्थापक के ज्ञान में आ जाती है
c. दानों जब वह प्रतिग्रहीता और प्रस्थापक दानों के ज्ञान में आ जाती है
d. जब वह तीसरे पक्षकार के ज्ञान में आ जाती है
90. निम्नलिखित में से कौन-सा सही समुलित नहीं है?
a. प्रपीड़न-चिक्कम अमीराजू बनाम चिक्कम सेशमा
b. परिनिर्धारित नुकसानी-डनलप न्यूमैटिक टायर कं. लि. बनाम न्यू गैरज ऐन्ड मोटर कं. लि.
c. पालन पालन की असम्भवता-अलोपी परशाद एन्ड संस लि. बनाम भारत संघ
d. लोक नीति- हैडले बनाम बैक्सेनडेल
91. भारतीय संविदा (संशोधन) अधिनियम, 1977 ने संशोधित किया
a. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 26 को
b. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 27 को
c. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 28 को
d. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 75 को
92. संविदा में दायित्व की प्रकृति में परिवर्तन को कहा जाता है
a. विखण्डन
b. नवीयन
c. पुनर्नवीयन
d. परिवर्तन
93. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 68 के अन्तर्गत
a. अवयस्क स्वयं उत्तरदायी है
b. केवल अवयस्क की संपत्ति उत्तरदायी है
c. अवयस्क स्वंय तथा उसकी संपत्ति दोनों उत्तरदायी है
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
94. 'चलत प्रत्याभूति' परिभाषित है
a. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 124 को
b. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 129 को
c. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 146 को
d. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 148 को
95. पंद्यम करार है
a. शून्यकरणीय
b. विधि-विरूद्ध
c. शून्य
d. शून्य एवं विधि-विरूद्ध
96. 'अपकृत्य में कबूतर का घोंसला सिद्धान्त' को प्रतिपादित किया
a. विनफील्ड ने
b. सामण्ड ने
c. ऑस्टिन ने
d. क्लार्क ने
97. 'घटना स्वयं बोलती है' सम्बन्धित है
a. साक्ष्य के नियम से
b. अपराध के शस्त्र से
c. जिस व्यक्ति ने क्षतिकारित की है, उस व्यक्ति के नियन्त्रण से बाहर के बाचव से
d. एक खतरनाक हथियार से
98. 'कठोर दायित्व' के नियम को प्रतिपादित किया
a. जस्टिस ब्लैकबर्न ने
b. लॉर्ड डेवलिन ने
c. लॉर्ड एटकिन ने
d. जस्टिस होल्ड ने
99. 'क्यू फासिट पर अलियूम फासिट पर सी' का अर्थ है
a. उपेक्षा विधि के अन्तर्गत दायित्व
b. अनधिकृत कार्य के लिए दायित्व
c. प्रतिनिधिक दायित्व
d. कठोर दायित्व
100. अपराधों को निजी अपराध और लोक अपराध के रूप में किसने विभाजित किया?
a. फ्रेज़र
b. सर एफ. पोलक
c. जास्टस ब्लैकबर्न
d. ब्लैकस्टोन
101. अपकृत्य में निम्नलिखित में से कौन-सा वैध बचाव नहीं है?
a. वॉलेन्टी नॉन फिट इन्जूरिया
b. दैवी आपदा (विस मेजर)
c. साइन्टी नॉन् फिट इन्जूरिया
d. सहमति
102. 'बिना क्षति के हानि' सूत्र का अर्थ है
a. विधिक अधिकार के उल्लंघन के बिना क्षति
b. विधिक अधिकार के उल्लंघन में क्षति
c. बिना क्षति के विधिक अधिकार का उल्लंघन
d. उपर्युक्त सभी
103. अपकृत्य विधि के अन्तर्गत कर्तव्य है
a. केवल सामान्य व्यक्तियों के प्रति
b. समस्त संसार के प्रति
c. केवल विशिष्ट व्यक्ति के प्रति
d. उपयुक्त में से कोई नहीं
104. 'जहाँ अधिकार है वहाँ उपचार भी है' के सिद्धान्त को मान्यता दी गयी
a. एशबी बनाम व्हाइट में
b. राइलैण्ड्स बनाम फ्लेचर में
c. पासले बनाम फ्रीमैन में
d. लुम्ले बनाम गी में
105. स्वतन्त्र अपकृत्य-कर्ता का दायित्व है
a. केवल संयुक्त
b. केवल पृथक
c. संयुक्त और पृथक् दोनों
d. न तो संयुक्त न ही पृथक्
106. 'आत्यन्तिक दायित्व' नियम बताता है
a. केवल कठोर दायित्व
b. केवल राज्य का दायित्व
c. कठोर दायित्व की अपेक्षा कठोरतम
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
107. उपेक्षा के अपकृत्य की कार्यवाही की सफलता के लिए क्या सिद्ध करने की आवश्यकता है?
a. अविरल क्षतिपूर्ति
b. किसी के द्वारा कर्तव्य का उल्लंघन
c. प्रतिवादी के द्वारा कर्तव्य का उल्लंघन
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
108. मानहानि के लिए कोई कार्यवाही नहीं होती है, यदि मानहानि की सामग्री लिखी हो
a. एक टेलीग्राम में
b. एक सूचना पट्ट पर
c. एक पोस्टकार्ड में
d. एक पत्र में लेकिन पत्र डाक में नहीं जाता है और अपनी अभिरक्षा में रखा है
109. उतपात के अपकृत्य के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा बचाव है?
a. चिरभोग
b. कानूनी प्राधिकारी
c. (A) और (B) दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
110. 'विधि तुच्छ बातों पर ध्यान नहीं देती है' का अर्थ है
a. तुच्छ अन्तर को अनदेखा नहीं करना चाहिए
b. तुच्छ अन्तर अनदेखा करना चाहिए
c. महत्वपूर्ण अन्तर अनदेखा करना चाहिए
d. महत्वपूर्ण अन्तर अनदेखा नहीं करना चाहिए
111. माल विक्रय अधिनियम, 1930 की धारा 2 (6) के तहत 'भविष्य के समान' पर का क्या अर्थ है?
a. अनिश्चित माल
b. अनिानिश्चित माल
c. डिलिवरी के तहत विशिष्ट माल
d. माल जो अस्तित्व में नहीं है
112. निम्नलिखित में से कौन और बेचने के समझौते सही नहीं है?
a. एक बिक्री खरीदार के लिए माल में सामान्य संपत्ति के हस्तांतरण को प्रभावित करती है लेकिन बेचने के लिए समझौता समझौते के इस हिस्से को पूरा करने के लिए किसी भी दोष के लिए पार्टी को एक उपाय देता है।
b. विक्रय व्यक्ति में न्याय-संगतता बनाता है परन्तु बेचने के लिए एक समझौते में समस्त लोगों के विरुद्ध न्याय-संगतता होती है।
c. विक्री में, यदि खरीदार माल के लिए भुगतान करने में विफल रहता है, तो विक्रेता कीमत के लिए मुकदमा कर सकता है, लेकिन बेचने के लिए समझौते में, विक्रेता केवल नुकसान के लिए मुकदमा कर सकता है यदि खरीदार माल स्वीकार करने और भुगतान कल में विफल रहता है।
d. बिक्री में, यदि माल नष्ट हो जाता है, तो नुकसान (जब तक अन्यथा सहमति नहीं) खरीदार पर गिर जाता है। हालाँकि बेचने के लिए समझौते में, यदि माल नष्ट हो जाता है, तो नुकसान (जब तक अन्यथा सहमत नहीं) विक्रेता पर पड़ता है।
113. 'कैविएट एम्प्टर' पद का अर्थ है कि
a. माल दोष से मुक्त होना चाहिए
b. माल का स्वामित्व बिक्री के बाद गुजरता है
c. खरीदार को अवगत कराएँ
d. विक्रेता को खरीदार को सब कुछ बता देना चाहिए
114. निम्नलिखित कथरनों में से कौन-सा कथन गलत है जब बिक्री माल के एक नीलामी-कर्ता द्वारा की जाती है और मुद्दा खरीदार को एक अच्छा हक स्वीकृत करना है?
a. उसके पास मालिक की सहमति से माल का कब्जा है।
b. माल के मालिक के रूप में साधारण क्रम में कार्य करते हुए बिक्री उसके द्वारा की जाती है।
c. क्रेता सद्भाव में कार्य करता है
d. क्रेता को अनुबंध के समय कोई सूचना नहीं है कि विक्रेता को बेचने का कोई अधिकार नहीं है।
115. एक विक्रेता क्रेता को उसके द्वारा मांगे गये समान की मात्रा से अधिक मात्रा में सामान की पूर्ति कर देता है। निम्नलिखित में से कौन-सा गलत है?
a. क्रेता को अधिकार है कि वह सम्पूर्ण सामान को अस्वीकार कर दे।
b. क्रेता को अधिकार है कि वह समस्त सामान को स्वीकार कर ले।
c. क्रेता को अधिकार है कि वह केवल आदेश किये गये सामान को स्वीकार कर ले और शेष को अस्वीकार कर दे।
d. क्रेता सम्पूर्ण सामान को अपने पास रख सकता है लेकिन केवल आदेश किये गये सामान का भुगतान करे।
116. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन वचन-पत्र के लिए सही नहीं है?
a. एक वचन-पत्र लेखन में एक लिखित है।
b. इसमें निर्माता द्वारा हस्ताक्षरित एक सशर्त वचनबन्ध शामिल है।
c. यह केवल एक निश्चित राशि के भुगतान के लिए होता है।
d. भुगतान एक निश्चित व्यक्ति या लिखत के वाहक को करना है।
117. हालाँकि एक चेक कई तरह से विनियम-पत्र से मिलता-जुलता है, लेकिन यह भी दूसरे मामलों में एक अलग उपकरण है। इंगित कीजिए कि चेक और विनिमय-पत्र के बीच अंतर के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है।
a. एक चेक को स्वीकृति की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन विनिमय-पत्र को इसकी आवश्यकता होती है।
b. एक चेक संचलन के लिए अभिप्रेत नहीं है, लेकिन विनियम-पत्र संचलन के लिए अभिप्रेत है।
c. एक चेक अनुग्रह के कुल दिनों का हकदार नहीं है, लेकिन ऐसा विनिमय-पत्र के मामले में है।
d. एक चेक को अस्वीकृति द्वारा अनादृत किया जाता है, परन्तु विनिमय-पत्र के मामले में ऐसा नहीं है।
118. निम्नलिखित में से कौन-सी स्थिति 'सम्यक् अनुक्रम धारक' के आवश्यकता तत्त्वों के अनूकूल नहीं है?
a. धारक को लिखत मूल्य के लिए लेना चाहिए।
b. उसे लिखत को इसकी परिपकक्ता की तारीख पर सकारात्मक रूप में प्राप्त कर लेना चाहिए।
c. लिखत सम्पूर्ण एवं अपने आप में नियमित होना चाहिए।
d. उसे लिखत को सद्भावपूर्वक एवं लिखत में बिना किसी दोष की सूचना के प्राप्त करना चाहिए।
119. इंगित कीजिए कि निम्नलिखित में से कौन-सा कथन लिखित के 'समनुदेशन' और 'वार्ता' के बारे में सही नहीं है।
a. समुनेदशन में ऋण का भुगतान प्राप्त करने के अधिकार का हस्तांतरण है लेकिन ऐसा वार्ता के मामले में नहीं है।
b. समनुदेशिती अपने समनुदेशक के हक में किसी भी दोष के लिए उत्तरदायी नहीं है परन्तु परक्राम्य लिखत का सम्यक् अनुक्रम धारक पूर्व हस्तांतरण-कर्ताओं के हक में दोषों के लिए उत्तदायी है।
c. एक समनुदेशन देनदार को तब तक बाँधता नहीं है जब तक कि समनुदेशन का नोटिस उसे नहीं दिया जाता है, लेकिन एक परक्राम्य लिखत के हस्तांतरण की काई जानकारी देनदार को नहीं दी जाती है।
d. समनुदेशन में, समनुदेशिती के पक्ष में कोई अनुमान नहीं है कि उसने प्रतिफल दिया है। हालाँकि, परक्रामय लिखत के सम्यक् अनुक्रम धारक के मामले में यह धारित किया जाता है कि उसने लिखत के लिए प्रतिफल दिया है।
120. निम्नलिखित परिस्थतियों में से इंगित कीजिए कि कब एक बैंकर चेक के भुगतान को इनकार करने में न्यायोचित नहीं है।
a. चेक की तारीख प्रस्तुति की तारीख के बाद आती है।
b. ग्राहक के खाते में शेष राशि चेक की राशि को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है।
c. ग्राहक ने भुगतान का प्रतिवाद किया है।
d. ग्राहक दिवालिया हो गया है परन्तु बैंक को इसकी सूचना नहीं मिलती है।
121. आन्तरिक प्रबन्धन के सिद्धान्त ने कंपनी के काम-काज में महत्त्वपूर्ण स्थान पर कब्जा कर लिया है, लेकिन कई फैसलों ने इसे कई अपवादों के अधीन कर दिया है। इंगित कीजिए कि निम्नलिखित में से कौन-सा इस सिद्धान्त का अपवाद नहीं है।
a. अनियमितता से प्रभावित पार्टी को इसकी वास्वविक सूचना थी
b. अनुबंध के आसपास की परिस्थितियाँ इतनी संदेहास्पद हैं कि इनकी जाँच की आवश्यकता है
c. जहाँ प्राधिकरण ने संगम अनुच्छेद से परे प्रत्यायोजित शक्ति का दावा किया है
d. जहाँ व्यवहार में फर्जीवाड़ा हुआ है
122. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन एक कंपनी के संगम अनुच्छेद एवं संगम ज्ञापन के बीच सही सम्बन्ध दर्शाने वाला है?
a. संगम अनुच्छेद, कंपनी के सामान्य प्रशासन के लिए उपनियम होने के नाते संगम ज्ञापन से बेहतर हैं और किसी भी असंगतता के मामले में वे प्रबल हैं।
b. संगम अनुच्छेद, संगम ज्ञापन के अधीन होते हैं और किसी भी असंगतता के मामले में संगम अनुच्छेद को संगम ज्ञापन को वरीयता देनी चाहिए।
c. संगम अनुच्छेद एवं संगम ज्ञापन में कोई तुलना नहीं हो सकती है। दोनों समान धरातल पर होते है।
d. उपर्युक्त सभी कथन अप्रासंगिक हैं क्योंकि वे कंपनी की वृद्धि के लिए हानिकारक हैं और संगम अनुच्छेद एवं संगम ज्ञापन में ऐसी कोई असंगतता नहीं होती है।
123. जब कोई कंपनी किसी अधिकारातीत संव्यहार में शामिल हो जाती है, तो इसके खिलाफ कई उपचार उपलब्ध होते हैं। इंगित कीजिए कि निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है।
a. कोई कोई भी निदेशक कंपनी को आगे बढ़ने से रोकने के लिए निषेधाज्ञा प्राप्त कर सकता है।
b. कंपनी के प्रतितोष के लिए निदेशक व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे।
c. दोषी निदेशक तीसरे पक्ष के प्रति उसके नुकसान के लिए व्यक्ति रूप से उत्तरदायी होंगे।
d. एक अधिकारातीत संविदा विबंधन या अनुसमर्थन के कारण अंतरातीत संविदा नहीं बन सकती है।
124. कंपनी अधिनियम, 2013 ने न्यूनतम या अधिकतम निदेशकों की सीमा प्रदान की है। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
a. एक एकल-व्यक्ति कंपनी में एक ही निदेशक हो सकता है। एक निजी कंपनी में न्यूनतम दो निदेशक होने चाहिए।
b. सार्वजनिक कंपनी में न्यूनतम तीन निदेशक होने चाहिए।
c. निदेशकों की अधिकतम संख्या को निजी के साथ-साथ सार्वजनिक कंपनियों में पंद्रह पर रखा गया है।
d. सरकार के पूर्व अनुमोदन से कंपनी के विशेष संकल्प द्वारा इस सीमा से परे निदेशकों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
125. किसी कंपनी में उत्पीड़प और कुप्रबंधन के मामले में, कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत नेशनल कंपनी विधि अधिकरण में एक आवेदन किया जा सकता है। कंपनी के शेयर पूँजी रखने के मामले में नीचे दिए गए कथनों में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
a. 100 सदस्य या इसके सदस्यों की कुल संख्या 1/10 सदस्यों में से जो भी कम हो उसके द्वारा आवेदन किया जा सकता है।
b. किसी भी एकल सदस्य द्वारा जो कंपनी की जारी शेयर पूँजी का 1/15 हिस्से से कम नहीं रखता है आवेदन किया जा सकता है।
c. किसी भी एकल सदस्य द्वारा जो कंपनी की जारी शेयर पूँजी का 1/10 हिस्से से कम नहीं रखता है आवेदन किया जा सकता है।
d. कंपनी के जारी अंश पूँजी का कम-से-कम 1/10 हिस्सा रखने वाले सदस्यों के किसी समूह के द्वारा आवेदन किया जा सकता है।
126. भागीदारी के लिए निम्नलिखित कथनों में से सही उत्तर बताइए।
a. समग्र विश्लेषण में, यह प्रतीत होता है कि प्रत्येक ऐजेंसी आपसी भागीदारी पर आधारित है।
b. कार्यों की तुलना करने पर, हर भागीदार सोता हुआ साथी होता है।
c. भागीदारी बनाने वाले सभी व्यक्तियों के मध्य समझौता होना चाहिए।
d. समझौते में लाभ के बँटवारे के साथ-साथ व्यापार का नुकसान भी आवश्यक रूप से शामिल होना चाहिए।
127. एक निष्क्रिय भागीदार के लिए निम्न कथनों में से कौन-सा कथन सही नहीं है।
a. एक निष्क्रिय भागीदार फर्म के व्यापार में इच्छुक नहीं रहता है।
b. एक निष्क्रिय भागीदार फर्म की देयता के लिए बाह्य व्यक्तियों को उत्तरदायी नहीं हैं।
c. एक निष्क्रिय भागीदार को फर्म के लाभ में हिस्सा लेने का अधिकार होता है।
d. एक निष्क्रिय भागीदार न तो कार्यशील होता है और न ही बाह्य व्यक्तियों की जानकारी में होता है।
128. निम्नलिखित कथनों में से, यह इंगित कीजिए कि भागीदार के निहित अधिकारी के बारे में कौन-सा सही नहीं है, फर्म के एजेंट के रूप में कार्य करने के लिए।
a. वह फर्म का सामान या चल सम्पत्ति बेचता है।
b. वह फर्म के ऋणों का भुगतान प्राप्त करता है।
c. वह फर्म से सम्बन्धित हक विलेखों को जमा करके एक साम्यापूर्ण बंधक बनाता है।
d. वह फर्म की ओर से अचल सम्पत्ति का अधिग्रहण करता है।
129. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उस नाबालिग के लिए सही है जिसे साझेदारी के लाभों में भर्ती कराया गया है?
a. फर्म का लेनदार अपने धन के लिए फर्म में नाबालिग के हिस्से के खिलाफ मुकदमा करता है।
b. यह नाबालिग फर्म के खातों की जानकारी पाने के लिए भागीदारों पर मुकदमा करता है।
c. यह नाबालिग फर्म के लाभों में हिस्से के लिए भागीदारों पर मुकदमा करता है।
d. व्यवसाय में कुछ बेईमानी पाये जाने पर वह फर्म को भंग करने के लिए मामला दर्ज करता है।
130. एक साझेदार सहमत समय से पहले ही साझेदारी फर्म को भंग करना चाहता है। चयन कीजिए कि निम्नलिखित में से कौन-सा एक ऐसे भागीदार कि लिए फर्म के विघटन के लिए एकदम सहीं आधार नहीं है।
a. कि एक भागीदार एक साथी के रूप में अपने कर्तव्यों को निभाने में स्थायी रूप से असमर्थ हो गया है।
b. कि अन्य साथी ने फर्म में अपने पूरे हित को तीसरे पक्ष में स्थानांतरित कर दिया है
c. कि फर्म के व्यवसाय को नुकसान के अलावा नहीं चलाया जा सकता है
d. कि मुकदमा करने वाला भागीदार दूसरे भागीदार की पत्नी के साथ व्यभिचारी सम्बन्ध में है जिससे फर्म का व्यवसाय प्रभावित होने की आशंका है
131. किसी प्रथा के प्रमाण का तरीका किसमें निहित है?
a. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 32(4)
b. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 32(7)
c. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 48
d. उपर्युक्त सभी
132. पकाला नारायण स्वामी बनाम एम्पेरर का मामला किससे सम्बन्धित है?
a. एस्टोपेल
b. मृत्युकालीन बयान
c. पक्षद्रोही साक्षी
d. साथी साक्ष्य
133. एस्टोपेल का सिद्धान्त क्या है?
a. मूल कानून
b. इक्किटी का नियम
c. साक्ष्य का नियम
d. वादों का कानून
134. एक विवाहित महिला द्वारा आत्माहत्या के लिए उकसाये जाने की संभावना का प्रावधान कहाँ किया गया है।
a. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 111A
b. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 113A
c. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 113B
d. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 113
135. जाहिरा शेख किसमें प्रमुख गवाह थी?
a. बेस्ट बेकरी केस (2004)
b. बेस्ट बेकरी रीट्रायल केस (2006)
c. सुखराम की बेमेल संपत्ति का मामला (2005)
d. गुर्जर हत्या का मामला (2003)
136. दीवानी प्रक्रिया संहिता (संशोधन) अधिनियम, 2002 द्वारा प्रस्तुत व्यापक परिवर्तन किस उद्देश्य के साथ है?
a. सिविल न्यायालयों को अधिक शक्ति देना
b. सिविल न्यायालयों की शक्ति को कम करना
c. मुकदमें के निपटान में देरी में कटौती
d. प्रावधानों को कठोर बनाना
137. 'दामदूपत का नियम' किससे सम्बन्धित है?
a. लागतों से सम्बन्धित नियम
b. ब्याज से सम्बन्धित नियम
c. रेस जूडीकाटा का नियम
d. साक्ष्य का नियम
138. स्थानीय जाँच के लिए आयोग किसके तहत गठित किया जा सकता है?
a. ऑर्डर XXVI, नियम 1, सी.पी.सी.
b. ऑर्डर XXVI, नियम 6, सी.पी.सी.
c. ऑर्डर XXVI, नियम 9, सी.पी.सी.
d. ऑर्डर XXVI, नियम 10, सी.पी.सी.
139. समीक्षा के लिए आधार किसके अधीन प्रदान किए गए हैं?
a. ऑर्डर XLVII. नियम 1, सी.पी.सी.
b. ऑर्डर XLII, नियम 1, सी.पी.सी.
c. ऑर्डर XLIII, नियम 1, सी.पी.सी.
d. ऑर्डर XLIV, नियम 1, सी.पी.सी.
140. कितने दिनों की समाप्ति के बाद चेतावनी लागू नहीं होगी?
a. 30 दिन
b. 60 दिन
c. 90 दिन
d. 180 दिन
141. कंपाउडेबल और नॉन-कंपाउंडेबल अपराधों का वर्गीकरण किसके अधीन किया गया है?
a. सी. आर. पी. सी. की प्रथम अनुसूची
b. सी. आर. पी. सी. की दूसरी अनुसूची
c. सी. आर. पी. सी. की धारा 320
d. सी. आर. पी. सी. की धारा 321
142. सी. आर. पी. सी. की धारा 164 के तहत एक कबूलनामा कौन दर्ज कर सकता है?
a. मेट्रोपॉलिटन/न्यायिक मजिस्ट्रेट
b. कार्यकारी मजिस्ट्रेट
c. पुलिस अधिकारी जिसके पास मजिस्ट्रेट की शक्ति है
d. या तो (A) या (B)
143. सी. आर. पी. सी. की धारा 167 के तहत अपराधों, जिनके लिए सजा है मृत्यु, आजीवन कारावास या कम-से-कम 10 साल की अवधि के कारावास की सजा, के अलावा अन्य अपराधों के लिए जाँच के दौरान नजरबंदी की कुल अवधि के लिए सीमा क्या है?
a. 30 दिन
b. 45 दिन
c. 60 दिन
d. 75 दिन
144. यदि पति ने धारा 125 के तहत परित्याग के आधार पर पत्नी के खिलाफ तलाक का फरमान प्राप्त किया है, तो
a. पति के खिलाफ रखरखाव का दावा करने के लिए पत्नी के लिए कोई रूकावट नहीं है
b. पति के खिलाफ रखरखाव का दावा करने के लिए पत्नी के लिए रूकावट है
c. पति के खिलाफ रखरखाव का दावा करने के लिए पत्नी के लिए रूकावट हो सकती है
d. या तो (A) या (C)
145. आपराधिक प्रक्रिया संहिता (संशोधन) अधिनियम, 2005 (2005 का 25) द्वारा डाली गयी बलात्कार की पीड़ित की चिकित्सा परीक्षा से सम्बन्धित कौन-सी धारा है?
a. धारा 164A
b. धारा 166A
c. धारा 166B
d. धारा 53A
146. अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक मध्यस्थता के मामले में मध्यस्थ को किसके द्वारा नियुक्त किया जाता है?
a. स्वंय पक्ष
b. भारत के महान्यावादी
c. भारत के मुख्य न्यायावादी
d. (A) और (C) दोनों
147. एक मध्यस्थ पुरस्कार को खारिज प्रदान करने के लिए पार्टी द्वारा इसकी प्राप्ति के कितने दिनों के अंदर आवेदन दिया जाना चाहिए?
a. तीन महीने
b. तीस दिन
c. नब्बे दिन
d. चालीस दिन
148. सुलहकर्ता की नियुक्ति का प्रावधान किसके अन्तर्गत आता है?
a. धारा 64
b. धारा 67
c. धारा 62
d. धारा 61
149. प्रांतीय छोटे कारण न्यायालय अधिनियम, 1887 लागू हुआ
a. 1 जुलाई, 1887 को
b. 27 जनवरी, 1887 को
c. 5 सितंबर, 1887 को
d. 8 जनवरी, 1887 को
150. छोटे कारणों की अदालतों को समाप्त करने के लिए कौन अधिकृत है?
a. उच्च न्यायालय
b. राज्य सरकार
c. जिला न्यायालय
d. उच्च न्यायालय और राज्य सरकार के साथ परामर्श के बाद जिला न्यायालय