बिहार सिविल जज (प्रारम्भिक) परीक्षा-2013 (GS)

बिहार सिविल जज (प्रारम्भिक) परीक्षा-2013 (GS)

बिहार सिविल जज (प्रारम्भिक) परीक्षा-2013

(सामान्य ज्ञान)

 

1. 1946 में भारतीय नौसेना के नाविकों ने कहाँ विद्रोह किया था?

a. कलकत्ता में

b. मद्रास में

c. विशाखापटनम में

d. बम्बई में

 

2. किस आयोग ने भारत के लिए अकाल संहिता की संस्तुति की थी?

a. कैम्पबेल आयोग

b. मैकडोनेल आयोग

c. स्ट्रेची आयोग

d. ल्याल आयोग

 

3. 1940 के 'अगस्त प्रस्ताव’ में क्या प्रभाव रखा गया था?

a. भारत की शनैः शनैः पूर्ण स्वतंत्रता

b. डोमिनियम स्टेटस

c. प्रान्तीय स्वायत्तता

d. केन्द्र में प्रतिनिधि सरकार

 

4. अंग्रेजी भाषा को शिक्षा का माध्यम किसने बनाया?

a. लॉर्ड मैकाले, 1838

b. सर चार्ल्स वुड, 1854

c. लॉर्ड क्लाइव, 1857

d. लॉर्ड कर्जन, 1899

 

5. ई.स. 1946 में अन्तरिम सरकार का नेतृत्व किसने किया था?

a. लियाकत अली ने

b. जवाहरलाल नेहरू ने

c. मौलाना अबुल कलाम आजाद ने

d. लॉर्ड माउन्टबेटन ने

 

6. इन्डियन एसोसिएशन ने किसका गठन करके राष्ट्रीय चेतना बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की ?

a. इण्डियन नेशनल काँग्रेस

b. बंगाल ब्रिटिश इण्डियन सोसाइटी

c. इण्डियन नेशनल कॉन्फ्रेंस

d. ब्रिटिश इण्डिया एसोसिएशन

 

7.राजा राम मोहन राय सम्पादक थे।

a. 'संवाद कौमुदी' के

b. 'नवशक्ति' के

c. 'युगान्तर' के

d. 'वन्दे मातम्' के

 

8. सत्य शोधक समाज के संस्थापक थे।

a. शाहूजी महाराज

b. बी.आर. अम्बेडकर

c. ज्योतिबा फुले

d. जगजीवन राम

 

9. ब्रिटिश शासनकाल में किस कानून के अन्तर्गत लोगों को बिना उचित सुनवाई के बंदी बनाने की अनुमति थी?

a. रोलेट एक्ट

b. 1870 का सिडिशन एक्ट

c. हिन्दू कोड बिल

d. इल्बर्ट बिल

 

10. संथाल विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था

a. सीदो और कान्हू

b. डोलता रामोसी और बिरस

c. जात्रा भगत और जुन्डु भगत

d. मोतीलाल तेजावत और सुरेन्द्र साई

 

11. वह कौन लेखक था जिसने 1857 के विद्रोह को स्वतंत्रता का प्रथम युद्ध कहा?

a. अशोक मेहता

b. आर. सी. मजुमदार

c. एस.एन. सेन

d. वी.डी. सावरकर

 

12. होमरूल आन्दोलन के नेताओं ने 'होम रूल' शब्द कहाँ के सदृश आंदोलन से ग्रहण किया था?

a. आयरलैंड

b. स्कॉटलैंड

c. संयुक्त राज्य अमेरिका

d. कनाडा

 

13. रवीन्द्रनाथ टैगोर ने अपना नाइट पद किस कारण से त्याग दिया?

a. जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड

b. नागरिक अवज्ञा आंदोलन के क्रूर दमन

c. भगत सिंह को फाँसी दिया जाना

d. चौरी-चौरा की घटना

 

14. बंगाल में अनुशीलन समिति के संस्थापक थे।

a. प्रमथ मित्रा

b. अरविंद घोष

c. प्रफुल्ल चाकी

d. खुदीराम बोस

 

15. इन्डियन नेशनल (भारतीय राष्ट्रीय) कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी ?

a. सरोजिनी नायडू

b. एनी बेसन्ट

c. सुचेता कृपलानी

d. मैडम कॉमा

 

16. 'इकोनॉमिक हिस्ट्री ऑफ इन्डिया' (1901) के लेखा कौन थे?

a. आर.सी. दत्त

b.  एम. विश्वेश्वरैया

c. एन.जी. रंगा

d.डी. आर. गाडगिल

 

17. किसने प्रथम अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता की?

a. एम. एन. जोशी

b. एम. एन. राय

c. लाला लाजपत राय

d. एस. ए. डाँगे

 

18. हिन्दू कॉलेज, कलकत्ता के संस्थापक कौन थे?

a. राजा राम मोहन राय

b. केशवचन्द्र सेन

c. हेनरी विवियन डिरोजियो

d. आशुतोष चौधरी

 

19. महात्मा गाँधी न अपनी सत्याग्रह की तकलीफ का प्रथम प्रयोग कहाँ पर किया?

a. चम्पारन (बिहार) (विहार)

b. खेड़ा (गुजरात)

c. अहमदाबाद मिल हड़ताल

d. रोलेट ऐक्ट

 

20. भारत की पहली सूती कपड़े की मिल के संस्थापक कौन थे?

a. कावसजी नानाजी दाभार

b. जमशेदजी टाटा

c. रणछोड़लाल मेहता

d. नानजी कालिदास मेहता

 

21. अकबर के दरबार में कौन-सा सुप्रसिद्ध चित्रकार था?

a. अब्दुरसमद

b. मंसूर अली

c. अबुल हसन

d. बिहजाद

 

22. बंगाल की एशियाटिक सोसाइटी की स्थापना किसने की थी?

a. राजा राम मोहन राय

b. सर विलियम जोन्स

c. डब्ल्यू, डब्ल्यू, हन्टर

d. विलियम बेन्टिक

 

23. 1885 में पूना का प्रसिद्ध फर्ग्यूसन कॉलेज शुरू करने वाले थे।

a. सर्वेन्ट्स ऑफ इन्डियन सोसाइटी

b. थियोसोफीकल सोसाइटी

c. डेक्कन एडुकेशन सोसाइटी

d. सोशल सर्विस लीग

 

24. 'बहिष्कृत भारत' जर्नल किसने शुरू किया था?

a. ज्योतिबा फूले

b. डॉ. बी. आर. अम्बेडकर

c. करसनदास मुलजी

d. भानदाजी

 

25. बौद्ध शब्दावली में 'धर्मचक्रपवर्तन' से क्या निर्देशित होता है?

a. जन्म और मृत्यु के चक्र में विश्वास

b. बुद्ध के निर्वाण उपदेश

c. बुद्ध का प्रथम उपदेश

d. चक्रवर्ती का व्यक्तिगत धर्म

 

26. निम्नलिखित में से कौन-सा एक मूर्ति-शिल्प मौर्यकाल का नहीं है?

a. सारनाथ सिंह शीर्ष

b. धोली हस्ती

c. मथुरा से प्राप्त खड़ी बुद्धमूर्ति

d. रामपुरखा वृषभ

 

27. स्थापत्य कला में गुम्बद को आधार प्रदान करने के लिए सबसे पहले भिति महराब प्रणाली का प्रयोग किया गया।

a. इल्तुमिश के मकबरे में

b. अलाई दखाजा में

c. ग्यासुद्दीन तुगलक के मकबरे में

d. हुमायूँ के मकबरे में

 

28. समुद्रगुप्त के विजयों का उल्लेख किसमें मिलता है?

a. मथुरा शिलालेख में

b. गिरनार अभिलेख में

c. ऐहोल अभिलेख में

d. इलाहाबाद अभिलेख में

 

29. 'अभिज्ञानशाकुन्तलम्' का लेखक कौन था?

a. कालिदास

b. संघदास

c. हरिसेन

d. राजशेखर

 

30. तृतीय बौद्ध परिषद् को बुलाया गया।

a. चन्द्रगुप्त मौर्य द्वारा

b. अशोक द्वारा

c. बिम्बिसार द्वारा

d. कनिष्क द्वारा

 

31. संगम काल में तमिल में 'महाभारत' किसने लिखी?

a. पेरुन्देवनार

b. विल्ल्तिपुतुर

c. कम्बन

d. कुट्टन

 

32. जिस दिल्ली सुल्तान ने एक कृषि विकास के मंत्रालय की स्थापना की थी, वह था

a. बलबन

b. मुहम्मद तुगलक

c. अलाउद्दीन खिलजी

d. फिरोज तुगलक

 

33. विजय नगर के जिस सम्राट ने तेलुगु और संस्कृत साहित्य में सर्वाधिक योगदान किया, वह था

a. देवराय I

b. देवराय III

c. कृष्णदेवराय

d. रामराय

 

34. ‘तारीख-ए-मुबारकशाही' का लेखक याहिया सरहिन्दी निम्नलिखित में से किसके शासनकाल में था?

a. लोदी

b. सैयद

c. तुगलक

d. खिलजी

 

35. औरंगजेब के काल में जिन सतनामियों ने बगावत कर नरमौल शहर को दखल कर लिया था, वे

a. कबीर ने अनुयायी थे

b. दादू के अनुयायी थे

c. गुरु नानक के अनुयायी थे

d. रविदास के अनुयायी थे

 

36. दण्डाकरण्य में सर्वाधिक वर्षा किससे होती है?

a. ग्रीष्मकालीन चक्रवात

b. लौटती मानसून

c. शीतकालीन चक्रवात

d. स्थानीय झंझावात

 

37. निचले गंगा डेल्टा में मिलने वाले सूक्ष्म विवर क्या कहलाते हैं?

a. खल

b. खदेरा

c. खारी

d. खोर

 

38. कौन-सी नदी 'गुजरात की आशा' कहलाती है?

a. साबरमती

b. नर्मदा

c. ताप्ती

d. माही

 

39. कौन-सा नदी तंत्र सर्वाधिक पुराना है?

a. चम्बल

b. इण्डो-ब्रहा

c. गंगा

d. कोसी

 

40. भारत का सर्वाधिक क्षमता वाला तेल-शोधक कारखाना कौन-सा है?

a. कोयाली

b. ट्रॉम्बे

c. बरौनी

d. मथुरा

 

41. भारत का सबसे लम्बा राजमार्ग जो जबलपुर से होकर गुजरता है, की संख्या क्या है?

a. NH 13

b. NH 07

c. NH 33

d. NH 42

 

42. कावेरी नदी की कुल लम्बाई है?

a. 381 km

b. 357 km

c. 802 km

d. 64 km

 

43. सोन, नर्मदा तथा महानदी नदियों का उत्पत्ति-स्थल अमरकण्टक कहाँ स्थित है?

a. मैकाल श्रेणी

b. मकालू श्रेणी

c. राजमहल पहाड़ियाँ

d. महादेव पहाड़ियाँ

 

44. मध्य प्रदेश के निम्न में से किस जिले से होकर भारतीय मानक समय रेखा गुजरती है?

a. विलासपुर

b. जबलपुर

c. मण्डला

d. भोपाल

 

45. भाखड़ा बाँध किस नदी पर स्थित है?

a. रावी

b. व्यास

c. झेलम

d. सतलज

 

46. कोसी मैदान की समुद्रतल से औसत ऊँचाई है।

a. 300 m

b. 150 m

c. 100 m

d. 30 m

 

47. कर्क रेखा किस राज्य से होकर गुजरती है?

a. मेघालय

b. उत्तर प्रदेश

c. बिहार

d. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

48. लमडिंग किस राज्य में स्थित है?

a. असम

b. अरुणाचल प्रदेश

c. मणिपुर

d. नागालैण्ड

 

49. भारत के किस राज्य में समुद्री अपरदन सर्वाधिक होता है?

a. केरल

b. गुजरात

c. पश्चिम बंगाल

d. महाराष्ट्र

 

50. भारत की हिमानी झील कोन-सी है?

a. मानसरोवर

b. सियाचिन

c. डल

d. वूलर

 

51. किसको अंतर्राष्ट्रीय हरित क्रांति के जनक के रूप में जाना जाता है?

a. नॉरमन बोरलॉग

b. एम. एस. स्वामीनाथन

c. एरिक अचारियस

d. पीटर अरटेडी

 

52. निम्न में से कौन सा एक अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है ?

a. जनवरी 22

b. फरवरी 22

c. मार्च 22

d. अप्रैल 22

 

53. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के वर्तमान महानिदेशक कौन है?

a. डॉ. आर. एस. परोडा

b. डॉ. मंगला राय

c. डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन

d. डॉ. एस. अय्यप्पन

 

54. नेसकॉ (NASSCOM) के वर्तमान अध्यक्ष है।

a. प्रमोद भसीन

b. सोम मित्तल

c. अशोक सूता

d. गणेश नटराजन

 

55. 'यूरो जोन' के सदस्य देशों की संख्या निम्न में से क्या है?

a. 12

b. 14

c. 17

d. 18

 

56. निम्नलिखित व्यक्तियों में से किसने वर्ष 2012 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार जीता था?

a. ल्यू चियाओबो

b. मो यान

c. गाओ जिन्गजियान

d. मारियो वरगास लोसा

 

57. निम्नलिखित में से कौन अंतर्राष्ट्रीय पैरालिम्पिक समिति का अध्यक्ष है?

a. फिलिप क्रेवन

b. जैक्स रोजे

c. जॉन डब्ल्यू. मिचेल

d. स्टीफन कालोंजो मुस्योका

 

58. निम्नलिखित पंचवर्षीय योजनाओं में से किसको रोलिंग योजना कहा जाता है?

a. पाँचवीं पंचवर्षीय योजना

b. छठीं पंचवर्षीय योजना

c. नवीं पंचवर्षीय योजना

d. सातवीं पंचवर्षीय योजना

 

59. 16वें गुटनिरपेक्ष आंदोलन का शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया था?

a. तेहरान

b. बगदाद

c. कायरो

d. रियाद

 

60. 'लाओनिग्ग' किस देश का पहला विमान वाहन है?

a. चीन

b. जापान

c. भारत

d. श्रीलंका

 

61. निम्नलिखित में से कौन 'निर्मल भारत यात्रा' का बैंड ऐम्बैसडर है?

a. प्रियंका चोपड़ा

b. विद्या बालन

c. राहुल द्रविड़

d. सलमान खान

 

62. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का वर्तमान मुखिया कौन है?

a. डोमिनीक स्ट्रौस-काहह्न

b. रॉबर्ट जोलिक

c. क्रिस्टीन लगार्ड

d. बन की-मून

 

63. गूगल मानचित्र पर वास्तविक समय के आधार पर 6500 गाड़ियो के स्थान पर पता लगाने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा प्रवर्तित निम्न में से कौन-सी सेवा है?

a. रेलमैप

b. रेललोक

c. रेलसर्च

d. रेलरेडार

 

64. कैलिर्फोनिया स्थित फर्म 'ऐपल' ब्रिटेन में मोबाइल निर्माता एच.टी.सी. के समान तकनीक के आधार पर कानूनी लड़ाई हार गई है। एच.टी.सी. कहाँ की फर्म है?

a. दक्षिण कोरिया

b. चीन

c. जर्मनी

d. ताईवान

 

65. 'महिला एकल फैमिली सर्किल कप, 2013' किसने जीता था?

a. मारिया शारापोवा

b. जेलीना जेनकोविक

c. सेरेना विलियम्स

d. जेलेना वेस्नीना

 

66. इंदौर में 12वीं एशियाई बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप किसने जीती थी?

a. आलोक कुमार

b. रुपेश शाह

c. अशोक शंडिल्या

d. देवेन्द्र जोशी

 

67. GAAR (जेनरल एंटी अवॉइडेन्स रूल्स) के विशेषज्ञ समिति के अध्यक्ष हैं।

a. वाई. वी. रेड्डी

b. श्री कुमार बनर्जी

c. पार्थसारथी सोम

d. वयालर रवि

 

68. 'आम आदमी बीमा योजना' जो ग्रामीण भूमिहीन परिवारों के लिए बीमा योजना है, किसने शुरू की थी ?

a. नेशनल इंश्योरेन्स कं.

b. एल.आई.सी. ऑफ इण्डिया

c. नाबार्ड

d. रूरल इंश्योरेन्स कं.

 

69. किताब 'डांस ली हैरम डी कदाफी' किसने लिखी है?

a. अनिक्क कोजियन

b. लैरी एलिसन

c. जेफ बेजोस

d. लुइस हैमिल्टन

 

70. आपको खाद्य एवं कृषि (FAO) संगठन का मुख्यालय कहाँ मिलेगा

a. लंदन

b. बर्लिन

c. रोम

d. न्यूयॉर्क

 

71. इनमें से कौन-सा तथ्य असत्य है?

a. एन्जाइम्स की उपस्थिति में किण्वन की प्रक्रिया

b. ऑक्सीजन की उपस्थिति में किण्वन की प्रक्रिया

c. कार्बनिक यौगिक के विघटन के किण्वन की प्रक्रिया

d. किण्वन की प्रक्रिया में कार्बन डाईऑक्साइड गैस का उत्पादन

 

72. दृश्यमान प्रकाश में क्लोरोफिल द्वारा कौन से रंग का सर्वाधिक अवशोषण होता है?

a. हरा-पीला

b. पीला-बैंगनी

c. लाल-नारंगी

d. हरा-बैंगनी

 

73. निम्न में से कौन-सा जानवर सर्वभक्षक है?

a. खरगोश

b. बाघ

c. हिरन

d. चूहा

 

74. पचा हुआ भोजन किसकी दीवार द्वारा अवशोषित किया जाता है?

a. बक्कल कैविटी

b. जठर

c. गुदा

d. इलियम

 

75. मानव शरीर के पाचन के लिए कौन-सी सहायक ग्रंथि उपस्थित होती है?

a. बक्कल कैविटी

b. जठर

c. यकृत

d. पैंक्रियाज

 

76. फोटोफॉस्फोरिलेशन के दौरान कौन-सी क्रिया होती है?

a. ADP से ATP का संश्लेषण

b. ATP से ADP का संश्लेषण

c. NADP से NADPH2 का संश्लेषण

d. NADPH₂ से NADP का संश्लेषण

 

77. ओजोन परत के रिक्तिकरण के कारण कौन-सी किरणें पृथ्वी से टकराती हैं?

a. पराबैंगनी किरणें

b. अवरक्त किरणें

c. दृश्यमान प्रकाश

d. पराबैंगनी और अवरक्त किरणें

 

78. DNA में एक हेलिक्स की लम्बाई होती है।

a. 34 एंगस्ट्रॉम

b. 3.5 एंगस्ट्रॉम

c. .34 एंगस्ट्रॉम

d. .034 एंगस्ट्रॉम

 

79. निम्न में से कौन सी अस्थी कान में नहीं पायी जाती?

a. मैलियस

b. इंक्स

c. स्टेप्स

d. कार्पल्स

 

80. शाकाहारी भोजन में निम्न में से कौन-सी शर्करा विपुल मात्रा में पाई जाती है?

a. एमिलोस

b. लैक्टोस

c. सेल्युलोस

d. माल्टोस

 

81. 'इंसिडेट एंगल' को 'क्रिटिकल एंगल' में परिवर्तन करने के लिए 'रिफ्रैक्टिव एंगल का माप क्या होगा ?

a. 90° से कम

b. 90°

c. 90° से ज्यादा

d. 180°

 

82. वायु के ध्वनि का वेग होता है-

a. 332 मीटर प्रति सैकेण्ड

b. 832 मीटर प्रति सैकेण्ड

c. 1483 मीटर प्रति सैकेण्ड

d. 1530 मीटर प्रति सैकेण्ड

 

83. स्पेक्ट्रम में कौन-सा रंग सर्वाधिक विचलित होगा, जब वह प्रिज्म में से गुजरेगा ?

a. लाल

b. पीला

c. बैंगनी

d. नीला

 

84. विद्युत् गति की इकाई है।

a. वोल्ट

b. जूल

c. वॉट

d. एम्पियर

 

85. सोलेनॉइड में सर्वाधिक चुम्बकीय क्षेत्र होगा।

a. छोर पर

b. अक्ष पर

c. अनंत दूरी पर

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

86. ऊर्जा के विकल्प के रूप में किस स्वरूप को स्वीकार जाता है

a. भूगर्भीय ऊर्जा

b. प्राकृतिक गैस

c. हाइड्रोजन

d. पेट्रोलियम

 

87. भारत का कौन-सा राज्य भूगर्भीय ऊर्जा का उपयोग करता है?

a. गुजरात

b. राजस्थान

c. महाराष्ट्र

d. मध्य प्रदेश

 

88. ऊर्जा का कौन-सा स्रोत सूर्य से सम्बन्धित नहीं है?

a. हाइडेल ऊर्जा

b. पेट्रोलियम

c. नाभिकीय ऊर्जा

d. जैविक गैस

 

89. किस प्रक्रिया के कारण तारें स्वयं चमकते है?

a. रासायनिक क्रिया

b. नाभिकीय विखण्डन

c. विकिरण

d. नाभिकीय संलयन

 

90. हेबर प्रक्रिया से अमोनिया के निर्माण में कौन-सा निकाय काम में लाया जाता है ?

a. खुला निकाय

b. बंद निकाय

c. आवरणयुक्त निकाय

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

91. क्रिया की गति कब बढ़ेगी?

a. निकाय का दबाव बढ़ाने पर

b. निकाय का दबाव कम करने पर

c. निकाय का तापमान कम करने पर

d. जब सक्रिय अणुओं की टक्कर में कमी आती है

 

92. ब्राइन क्या है?

a. सोडियम क्लोराईड NaCI का सान्द्र घोल

b. अमोनिया का सान्द्र घोल

c. कार्बोनेट के साथ जलीय घोल

d. अमोनियम क्लोराईड NH,CL का जलीय घोल

 

93. अग्निशमक के रूप में कौन-सा पदार्थ उपयोग में लाया जाता है?

a. Nacl

b. Kno3

c. NaNO3

d. NaHCO3

 

94. ……………………….जल हुआ मृत प्लास्टर कहलाता है

a. ऐनहाइड्रस कैल्सियम सल्फेट

b. हाइड्रस कैल्सियम सल्फेट

c. ऐनहाइड्रस सोडियम कार्बोनेट

d. हाइड्रस सोडियम कार्बोनेट

 

95. प्रयोगशाला के उपकरण बनाने के लिए कौन-सा काँच उपयोग में आता है?

a. ऑप्टिकल काँच

b. पायरेक्स काँच

c. सोडियम काँच

d. सेफ्टी ग्लास

 

96. स्टेनलेस स्टील में कौन-से तत्व मौजूद होते हैं?

a. लोहा और निकल

b. लोहा, क्रोमियस और निकल

c. लोहा और क्रोमियस

d. लोहा, निकल और मैंगनीज

 

97. निम्न में से कौन-सा यौगिक ऑक्सीडाइजिंग एजेंट नहीं है?

a. NaBH4

b. KMnO4

c. CrO3

d. फेहलिंग घोल

 

98. कौन-सा धातु तरल अवस्था में पाया जाता है?

a. सोडियम

b. गैलियम

c. टिन

d. यूरेनियम

 

99. निम्न में कौन-सा पदार्थ अल्प क्रियाशील है ?

a. मैग्नीशियम

b. पोटैशियम

c. सोडियम

d. कैल्सियम

 

100. कौन-सा एन्जाइम ग्लूकोज को इथनॉल में परिवर्तित करता है?

a. इनवर्टेज

b. जाइमेज

c. लैक्टेज

d. यीस्ट

Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts