UP APO PYQs - 2026 (हिंदी माध्यम)

UP APO PYQs - 2026 (हिंदी माध्यम)

उ.प्र. सहायक लोक अभियोजक प्रारंभिक परीक्षा

भाग-l

सामान्य ज्ञान

1. भारत के स्वतंत्रता संघर्ष में मुहम्मद अली जिन्ना को 'हिन्द-मुस्लिम एकता के राजदूत' की उपाधि किसने दी?

a. ब्रिटिश सरकार

b. सरोजिनी नायडू

c. जवाहरलाल नेहरू

d. महात्मा गाँधी

 

2. मानव विकास रिपोर्ट, 2025 के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. इस रिपोर्ट का शीर्षक 'ए मैटर ऑफ च्वाइस: पीपल एंड पॉसिबिलिटीज़ इन द एज ऑफ ए.आई.' है।

2. इस रिपोर्ट में भारत को 133वाँ स्थान प्राप्त हुआ है। 

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

a. केवल 1

b. न तो 1, न ही 2

c. 1 और 2 दोनों

d. केवल 2

 

3. भारत विश्व व्यापार संगठन का सदस्य कब बना?

a. 1991

b. 1997

c. 1995

d. 2001

 

4. मौखरि शासकों की राजधानी थी:

a. पुरुषपुर

b. कन्नौज

c. थानेश्वर

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

5. निम्नलिखित में से कौन मौर्य वंश का शासक नहीं था?

a. अग्निमित्र

b. कुणाल

c. अशोक

d. बिन्दुसार

 

6. निम्नलिखित में से किसने पेशावर में 1930 में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने से इनकार कर दिया था?

a. गोपेश्वर सिंह

b. चन्द्र सिंह गढ़वाली

c. गोविन्दानन्द

d. गोपबन्धु चौधरी

 

7. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रदेश आदिवासी (एबोरिजीनल) जनजातियों की मूल जनसंख्या हेतु जाना जाता है?

a. मध्य अमेरिका

b. ऑस्ट्रेलिया

c. अफ्रीकी उप-सहारा

d. दक्षिणी अफ्रीका

 

8. इसरो (ISRO) का 'NISAR' निम्नलिखित में से किस अंतरिक्ष एजेंसी के साथ संयुक्त उपग्रह मिशन है?

a. JAXA - जापानी

b. NASA - अमेरिकी

c. ESA - यूरोपीयन

d. CNES – फ्रांसीसी

 

9. निम्नलिखित में से कौन-सी महासागरीय धारा, अटलांटिक महासागर की है?

a. बेंगुएला धारा

b. हम्बोल्ट धारा

c. अलास्का धारा

d. कैलिफोर्निया धारा

 

10. 'इंडियन मुसलमान्स' के लेखक कौन हैं?

a. डब्ल्यू.डब्ल्यू. हंटर

b. सर सैय्यद अहमद खाँ

c. केशव चन्द्र सेन

d. बदरुद्दीन तैय्यबजी

 

11. अन्तर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार, 2025 के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. बानू मुश्ताक और दीपा भण्डारी ने 'हार्ट लैम्प' के लिए अन्तर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार, 2025 जीता।

2. 'हार्ट लैम्प' अन्तर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीतने वाला दूसरा लघु कहानी संग्रह है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

a. केवल 2

b. केवल 1

c. 1 और 2 दोनों

d. न तो 1, न ही 2

 

12. कौन-सा संगठन 'वैश्विक लैंगिक अंतराल सूचकांक रिपोर्ट प्रकाशित करता है?

a. विश्व आर्थिक मंच (WEF)

b. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)

c. अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO)

d. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)

 

13. निम्नलिखित में से किस शासक ने चीन के साथ राजनयिक सम्बन्ध स्थापित किए थे?

a. समुद्रगुप्त

b. चन्द्रगुप्त मौर्य

c. अशोक

d. हर्षवर्धन

 

14. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

    (स्थानीय पवन)              (क्षेत्र)

a. हरमट्टन         -     पश्चिमी अफ्रीका

b. मिस्ट्रल           -     दक्षिण अमेरिका

c. खमसिन         -     उत्तरी अफ्रीका

d. ज़ोंडा             -     अर्जेन्टीना

 

15. धन विधेयक के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. भारत की संचित निधि में से धन का विनियोग धन विधेयक की श्रेणी में आएगा।

2. कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं, इसका निर्णय लोक सभा अध्यक्ष करेंगे।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

a. केवल 2

b. न तो 1, न ही 2

c. केवल 1

d. 1 और 2 दोनों

 

16. जिलेटिन का उपयोग ज्यादातर आइसक्रीम बनाने में किया जाता है:

a. कोलॉइडल सॉल बनने से रोकने के लिए

b. स्वाद में सुधार के लिए

c. क्रिस्टलीकरण रोकने और मिश्रण को स्थायित्व देने के लिए

d. सुगंध को समृद्ध करने के लिए

 

17. अर्थव्यवस्था के किस क्षेत्र में प्रच्छन्न (अदृश्य) बेरोजगारी पाई जाती है?

a. होटल एवं व्यापार

b. खनन

c. कृषि

d. चीनी उद्योग

 

18. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. कर्सी कोवेंट्री अन्तर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की पहली महिला अध्यक्ष है।

2. वह ज़िम्बाब्वे से है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

a. केवल 2

b. न तो 1, न ही 2

c. केवल 1

d. 1 और 2 दोनों

 

19. सूची-। को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए:

     सूची-।                                           सूची-II

    (रसायन)                                     (उपयोग)

A. क्लोरोफॉर्म                 i. जैविक नमूने के लिए

                                        परिरक्षक

B. कार्बन ब्लैक               ii. ऑटोमोबाइल के लिए

                                         एंटीफ्रीज

C. फॉर्मेल्डिहाइड           iii. एक संज्ञाहरण के रूप में

D. मेथेनॉल                    iv. जूते की पालिश में एक

                                         काला रंगद्रव्य

कूट :

a. A-iv, B-iii, C-ii, D-i

b. A-iii, B-iv, C-i, D-ii

c. A-iv, B-ii, C-i, D-iii

d. A-iii, B-i, C-iv, D-ii

 

20. किस अधिनियम के अंतर्गत सिविल सेवा में नियुक्तिय प्रतियोगी परीक्षा द्वारा होने लगीं?

a. 1909 ई. के अधिनियम

b. 1858 ई. के अधिनियम

c. 1861 ई. के अधिनियम

d. 1892 ई. के अधिनियम

 

21. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

    (घास के मैदान)       (स्थल)

a. प्रेयरीज़          -      हंगरी

b. डाउन्स          -      ऑस्ट्रेलिया

c. वेल्ड              -      दक्षिण अफ्रीका

d. पम्पास           -      अर्जेन्टीना

 

22. अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय देवगिरी का शासन कौन था?

a. राणा रतन सिंह

b. प्रतापरुद्र देव

c. मलिक काफूर

d. रामचन्द्र देव

 

23. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए:

1. क्रिप्स मिशन

2. अगस्त प्रस्ताव

3. नेहरू रिपोर्ट

4. वेवेल प्लान

इन घटनाओं का सही कालानुक्रम है:

कूट :

a. 3, 2, 1, 4

b. 2,1,3,4

c. 1,3,2,4

d. 3, 1, 2, 4

 

24. निम्नलिखित में से कौन-सा जातीय समूह भारत में विशालतम जातीय समूह है?

a. द्रविड़

b. भारतीय-आर्य

c. ऑस्ट्रिक

d. चीनी-तिब्बती

 

25. लॉरेंटियन पठार स्थित है:

a. दक्षिण अफ्रीका में

b. न्यूजीलैंड में

c. ऑस्ट्रेलिया में

d. कनाडा में

 

26. उकाई बाँध किस नदी पर अवस्थित है?

a. तापी

b. साबरमती

c. पारबती

d. नर्मदा

 

27. बुक्सा जनजाति निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में निवास करती है?

a. दिहांग घाटी

b. नीलगिरी की पहाड़ियाँ

c. कुमाऊँ

d. छोटानागपुर

 

28. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए:

           सूची-I                                  सूची-II

      (ऑपरेशन)                                (देश)

A. ऑपरेशन राइज़िंग लायन          i. भारत

B. ऑपरेशन टू प्रॉमिस III              ii. इजराइल

C. ऑपरेशन मिडनाइट हैमर         iii. ईरान

D. ऑपरेशन सिन्धु                        iv. सं.रा. अमेरिका

कूट :

a. A-ii, B-iii, C-iv, D-i

b. A-i, B-ii, C-iv, D-iii

c. A-iv, B-ii, C-iii, D-i

d. A-i, B-iii, C-ii, D-iv

 

29. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

a. मीथेन          -      धान के खेतों और पशुओं

                             द्वारा उत्सर्जित

b. CO2           -     ग्लोबल वार्मिंग में प्रमुख

                             योगदानकर्ता

c. जल वाष्प      -     ग्रीन हाउसगैस नहीं है

d. CFCs         -      ग्लोबल वार्मिंग और ओज़ोन

                             क्षरण दोनों का कारण

 

30. औरंगज़ेब के पत्रों का संकलन निम्नलिखित में से किस नाम से प्रसिद्ध है?

a. दस्तूर-उल-अमल

b. ज़खीरत-उल-खवानीन

c. रुक्कात-ए-आलमगीरी

d. अहकाम-ए-आलमगीरी

 

31. आईजैक नादेर ने 2025 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की पुरुषों की 1500 मी. की दौड में स्वर्ण पदक किसे हराकर जीता?

a. कोल हॉकर

b. जॉश केर

c. जेक व्हाइटमैन

d. जेकब इंगेब्रिग्टसेन

 

32. कर्ज़न वायली की हत्या के आरोप में किसे मृत्युदण्ड दिया गया?

a. भगत सिंह 

b. मन्मथनाथ

c. मदन लाल ढींगरा

d. उधम सिंह

 

33. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए:

     सूची-I                                सूची-II

     (अम्ल)                             (उपयोग)

A. बोरिका अम्ल              i. खाद्य परिरक्षक

B. सिटिक अम्ल              ii. स्वादयुक्त पेय

C. कार्बोमिक अम्ल          iii. स्याही के दाग

                                            मिटाने वाला

D. ऑक्सैलिक अम्ल         iv. आँख धोने के लिए

 कूट :

a. A-iv, B-i, C-ii, D-iii.

b. A-ii, B-iv, C-i, D-iii

c. A-iii, B-iv, C-ii, D-i

d. A-iv, B-iii, C-ii, D-i

 

34. निम्नलिखित में से कौन-सा एक भौतिक परिवर्तन है?

a. लोहे की छड़ में जंग लगना

b. बिजली के बल्ब का चमकना

c. दूध का दही में परिवर्तन

d. कोयले का जलना

 

35. सर्वप्रथम किसी भारतीय द्वारा अंग्रेजी में प्रकाशित साप्ताहिक समाचार-पत्र निम्नलिखित में से कौन-सा था?

a. दिग्दर्शन

b. बंगाल गज़ट

c. कलकत्ता जर्नल

d. समाचार दर्पण

 

36. लोक लेखा समिति के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के वार्षिक प्रतिवेदन का परीक्षण करती है।

2. समिति का अध्यक्ष सामान्यतः लोक सभा का सदस्य होता है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

a. 1 और 2 दोनों

b. न तो 1, न ही 2

c. केवल 2

d. केवल 1

 

37. ट्रांस-साइबेरियन रेलमार्ग निम्नलिखित में से किन नगरों को जोड़ता है?

a. वैंकूवर – सिडनी 

b. सेंट पीटर्सबर्ग - व्लादिवोस्तोक 

c. पर्थ – कालगूर्ली 

d. विक्टोरिया – हैलीफैक्स

 

38. निम्नलिखित में से किसका उपयोग कृत्रिम मधुरक के रूप में किया जाता है?

a. सोडियम बेन्ज़ोएट

b. एस्पार्टेम

c. सुक्रोस

d. टोकोफेरॉल

 

39. स्वच्छ भारत मिशन 2024-25 के अन्तर्गत 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले निम्नलिखित में से किस शहर को नई शुरू की गई 'सुपर स्वच्छ लीग' श्रेणी के अन्तर्गत मान्यता नहीं दी गई थी?

a. इन्दौर

b. सूरत

c. पुणे

d. नवी मुम्बई

 

40. अर्थशास्त्र में खानों के अध्यक्ष को क्या कहा गया है?

a. शुल्काध्यक्ष

b. पौतवाध्यक्ष

c. आकाराध्यक्ष

d. संस्थाध्यक्ष

 

41. सिमुक निम्नलिखित में से किस वंश का संस्थापक था?

a. पाण्ड्य

b. सातवाहन

c. चेर

d. चोल

 

42. निम्नलिखित में से किस सल्तनत के सुल्तान को एक 'कल्याणकारी निरंकुश' शासक कहा जाता है?

a. बलबन

b. जलालुद्दीन खिलजी

c. मुहम्मद बिन तुगलक

d. फ़िरोज़ शाह तुगलक

 

43. निम्नलिखित में से कौन-सा जैव-निम्नीकरणीय बहुलक है?

a. डेक्रॉन

b. नाइलॉन-66

c. नाइलॉन-6

d. नाइलॉन-2-नाइलॉन-6

 

44. निम्नलिखित में से कौन-सा देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं है?

a. फ्रांस

b. चीन

c. रूस

d. जर्मनी

 

45. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के गीत दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए:

   सूची-I                                सूची-II

A. धूसर क्रान्ति       -     i. प्याज का उत्पादन

B. गुलाबी क्रान्ति    -      ii. अण्डे का उत्पादन

C. रजत क्रान्ति       -     iii. उर्वरक

D. नीली क्रान्ति       -     iv. मत्स्य उत्पादन

कूट :

a. A-iii, B-i, C-iv, D-ii

b. A-ii, B-i, C-iii, D-iv

c. A-iii, B-i, C-ii, D-iv

d. A-ii, B-i, C-iv, D-iii

 

46. बहुभाषी शासन के लिए 'भाषिणी' के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाला पूर्वोत्तर का पहला राज्य निम्नलिखित से कौन-सा है?

a. मिज़ोरम

b. मेघालय

c. मणिपुर

d. त्रिपुरा

 

47. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

(संविधान का भाग)              (विषय)

a. भाग XVII             -      राजभाषा

b. भाग XV               -      निर्वाचन

c. भाग XVIII            -      आपात उपबन्ध

d. भाग II                  -        संघ

 

48. राज्य सभा के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. राज्य सभा अनुदान माँगा पर मतदान नहीं करा सकती।

2. राज्य सभा के पास मंत्रिपरिषद के प्रति अविश्वास प्रस्ताव पारित करने की शक्ति नहीं है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

a. 1 और 2 दोनों

b. केवल 1

c. केवल 2

d. न तो 1, न ही 2

 

49. निम्नलिखित में से किस काँग्रेसी नेता ने पाकिस्तान की माँग का समर्थन किया?

a. जवाहरलाल नेहरू

b. सी. राजगोपालाचारी

c. सुभाष चन्द्र बोस

d. महात्मा गाँधी

 

50. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए:

सूची-I                                        सूची-II

A. डीएनए                  i. डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक

                                    अम्ल

B. आरएनए                ii. प्रोटीन के निर्माण खण्ड

C. ऐमीनो अम्ल           iii. राइबोन्यूक्लिक अम्ल

D. विटामिन K            iv. फाइलोक्विनोन

कूट :

a. A-i, B-iv, C-iii, D-ii

b. A-1, B-iii, C-iv, D-ii 5

c. A-iv, B-iii, C-ii, D-i

d. A-i, B-iii, C-ii, D-iv

 

भाग-ll

विधि

51. संपत्ति की प्राइवेट प्रतिरक्षा का अधिकार किन परिस्थितियों में मृत्यु कारित करने तक विस्तृत नहीं होता है?

a. किसी ऐसे भवन में अग्नि या विस्फोटक पदार्थ द्वारा की गई रिष्टि जो मानव आवास के रूप में उपयोग में लाया जाता है

b. चोरी, रिष्टि, जो ऐसी परिस्थितियों में की गयी है जिससे युक्तियुक्त रूप से यह आशंका कारित हो कि परिणाम घोर उपहति होगा

c. लूट

d. किसी भी समय गृह-भेदन

 

52. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 4 में वर्णित विभिन्न दण्डों पर विचार कीजिए तथा उन्हें सही क्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए:

i. संपत्ति की जब्ती

ii. सामुदायिक सेवा

iii. कारावास

iv. जुर्माना

नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

a. iii, i, iv, ii

b. ii, iv, iii, i

c. iii, i, ii, iv

d. i, ii, iii, iv

 

53. रमेश, जो कि भारत का नागरिक है एवं प्रयागराज का निवासी है, इंग्लैण्ड में हत्या कारित करता है। बाद में वह जयपुर में पाया जाता है। उसे कहाँ पर हत्या के लिए विचारित और दोषसिद्ध किया जा सकेगा?

a. इंग्लैण्ड में

b. दिल्ली में

c. जयपुर में

d. प्रयागराज में

 

54. उ.प्र. पुलिस रेगुलेशन के अंतर्गत हैं:

a. दो भाग

b. छः भाग

c. चार भाग

d. आठ भाग

 

55. भा.ना.सु.स., 2023 की धारा 395(3) के अन्तर्गत, जब न्यायालय ऐसा दण्ड अधिरोपित करता है जिसका भाग जमोना नहीं है, तब न्यायालय अभियुक्त को प्रतिकर देने का आदेश दे सकेगा जो कि:

a. दस हजार रुपये से अनधिक हो सकेगा

b. दस हजार रुपये से कम नहीं हो सकेगा

c. पाँच हजार रुपये से अनधिक हो सकेगा

d. कोई भी राशि जो आदेश में विनिर्दिष्ट की जाए

 

56. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है:

अभिकथन (A) : भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 101 आपराधिक मानव वध के द्वारा 'हत्या' को परिभाषित करती है।

कारण (R) : धारा 101 में वर्णित आपराधिक मानव वध के 6 केवल चार वर्ग ही हत्या हैं।

नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:

a. (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।

b. (A) ग़लत है, परन्तु (R) सत्य है।

c. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।

d. (A) सत्य है, परन्तु (R) ग़लत है।

 

57. भा.सा.अ., 2023 में अभिव्यक्ति 'न्यायालय' के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन-सा सम्मिलित नहीं है?

a. साक्ष्य लेने के लिए वैध रूप से अधिकृत सभी व्यक्ति

b. सभी न्यायाधीश

c. सभी मजिस्ट्रेट

d. मध्यस्थ

 

58. भा.सा.अ., 2023 की निम्नलिखित में से किस धारा में न्यायालय अशिष्ट तथा कलंकात्मक प्रश्नों को निषेध कर सकेगा?

a. धारा 152

b. धारा 150

c. धारा 149

d. धारा 154

 

59. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 की धारा 5 निम्नलिखित में से किसको सम्मिलित नहीं करती है?

a. प्रभाव को

b. कारण को

c. आचरण को

d. अवसर को

 

60. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए:

      सूची-I                                सूची-II

A. अग्रिम जमानत                   i. धारा 307, 

                                                 भा.ना.सु.सं., 2023

B. मजिस्ट्रेट द्वारा अपराधों       ii. धारा 129,

     का संज्ञान                               भा.ना.सु.सं.,2023

                                               

                                                  

C. न्यायालयों की भाषा            iii. धारा 482,

                                                   भा.ना.सु.सं.,2023

                                                 

D. आभ्यासिक अपराधियों       iv. धारा 210,

     से सदाचार के लिए                 भा.ना.सु.सं., 2023

     प्रतिभूति                                                         

कूट :

a. A-iii, B-iv, C-i, D-ii

b. A-i, B-iii, C-iv, D-ii

c. A-ii, B-iv, C-i, D-iii

d. A-iv, B-ii, C-iii, D-i

 

61. भारतीय संविधान में "कल्याणकारी राज्य" का विचार प्रतिष्ठापित है:

a. उद्देशिका में

b. राज्य के नीति निदेशक तत्त्वों में

c. मूल अधिकारों में

d. सातवीं अनुसूची में

 

62. किस बाद में उच्चतम न्यायालय ने अभिनिर्धारित किया कि पॉलीग्राफ (लाई डिटेक्टर) परीक्षण को अभियुक्त की सहमति से साक्ष्य एकत्रित करने के लिए उपयोग किया जा सकेगा?

a. पियारा सिंह बनाम पंजाब राज्य, ए.आई.आर. 1977 एस.सी. 2274 में

b. गुरा सिंह बनाम राजस्थान राज्य (2001) 2 एस.सी.सी. 205 में

c. बसंत सिंह बनाम भागीरथी, ए.आई.आर. 1966 एस.सी. 405 में

d. सेल्वी बनाम स्टेट ऑफ कर्नाटक, ए.आई.आर. 2010 एस.सी. 1974 में

 

63. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है:

अभिकथन (A) : 'फाल्सस इन उनो, फाल्सस इन ओमनीबस', कोई विधि का नियम नहीं है, बल्कि सावधानी का नियम है।

कारण (R) : इस नियम की भारत में प्रयोज्यता नहीं है क्योंकि न्यायालय का ऐसा कोई दायित्व नहीं है कि वह अनाज को भूसे से पृथक करे। 

नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:

(a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।

(b) (A) सत्य है, परन्तु (R) ग़लत है।

(c) (A) ग़लत है, परन्तु (R) सत्य है।

(d) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।

 

64. 'दृश्यरतिकता', भा.न्या.सं. की किस धारा में परिभाषित है?

a. धारा 77

b. धारा 75

c. धारा 133

d. धारा 76

 

65. यदि किसी राज्य में अभियोजन अधिकारियों का नियमित काडर अस्तित्व में है तो लोक अभियोजक की नियुक्ति कैसे की जाएगी?

a. काडर गठित करने वाले व्यक्तियों में से

b. जिला मजिस्ट्रेट द्वारा सेशन न्यायाधीश के परामर्श से तैयार किए गए पैनल से

c. सेशन न्यायाधीश द्वारा जिला मजिस्ट्रेट के परामर्श से तैयार किए गए पैनल से

d. जिला मजिस्ट्रेट द्वारा तैयार किए गए पैनल से

 

66. किसी व्यक्ति की दोषसिद्धि पर परिशांति कायम करने के लिए प्रतिभूति निष्पादन के लिए आदेश कौन-सा न्यायालय दे सकता है?

I. सत्र (सेशन) न्यायालय

II. अपीलीय न्यायालय

III. पुनरीक्षण न्यायालय

नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:

a. केवल I एवं II सही हैं।

b. केवल II सही है।

c. केवल 1 सही है।

d. सभी I, II एवं III सही हैं।

 

67. 'क' अंशतः 'ख' को भोजन देने का अवैध रूप से लोप करके और अंशतः 'ख' को पीट कर जानबूझकर 'ख' की मृत्यु कारित करता है। 'क' ने अपराध कारित किया है:

a. हत्या के प्रयत्न का

b. हत्या का

c. घोर उपहति का

d. आपराधिक मानव वध का जो कि हत्या की श्रेणी में नहीं आता है

 

68. भा.ना.सु.सं., 2023 की किस धारा के अंतर्गत 'दोषसिद्धि पर शान्ति बनाए रखने के लिए प्रतिभूति' का उपबंध है?

a. धारा 130

b. धारा 128

c. धारा 127

d. धारा 125

 

69. उ.प्र. पुलिस रेगुलेशन के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन-सा सवार पुलिस का विहित कर्तव्य नहीं है?

a. संगठित डकैतियों का दमन करना

b. सड़कों पर गश्त करना

c. असंगठित अपराधियों का दमन करना

d. यातायात नियंत्रण के कर्तव्य

 

70. भारतीय संविधान की उद्देशिका में 'समाजवादी' और 'पंथनिरपेक्ष' शब्दों को किस संशोधन के द्वारा जोड़ा गया?

a. 46वाँ संशोधन द्वारा

b. 42वाँ संशोधन द्वारा

c. 41वाँ संशोधन द्वारा

d. 44वाँ संशोधन द्वारा

 

71. पाकला नारायण स्वामी के वाद में प्रतिपादित मृत्युकालिक कथन की सुसंगतता के सिद्धांत को भारतीय उच्चतम न्यायालय ने निम्नलिखित में से किस वाद में स्वीकार किया?

a. कौशल राव बनाम बम्बई राज्य में

b. वजीर चंद बनाम हरियाणा राज्य में

c. जयम्मा बनाम कर्नाटक राज्य में

d. कुसा बनाम उड़ीसा राज्य में

 

72. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के न दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए:

 सूची-।                                        सूची-II

A. सत्र (सेशन) न्यायालय           i. धारा 22,

                                                  भा.ना.सु.सं 2023

B. कार्यपालक मजिस्ट्रेट            ii. धारा 8,

                                                  भा.ना.सु.सं., 2023

C. न्यायालय जिनके द्वारा          iii. धारा 14,

     अपराध विचारणीय हैं           भा.ना.सु.सं 2023

                                                    

D. दण्डादेश जो उच्च               iv. धारा 21,

    न्यायालय और सत्र                   भा.ना.सु.सं 2023

     (सेशन)न्यायालय

    पारित कर सकेंगे                                      

   कूट :

a. A-iv, B-ii, C-iii, D-i

b. A-ii, B-iii, C-iv, D-i

c. A-iii, B-iv, C-ii, D-i

d. A-ii, B-iv, C-iii, D-i

 

73. भा.ना.सु.सं., 2023 की किस धारा में यह प्रावधान है कि पंद्रह वर्ष से कम आयु के बालक को पुलिस स्टेशन पर नहीं बुला जा सकता है?

a. धारा 179

b. धारा 180

c. धारा 181

d. धारा 178

 

74. पुलिस अधिनियम, 1861 की निम्नलिखित में से किस धारा पुलिस अधिकारियों के कर्तव्यों का प्रावधान है?

a. धारा 21

b. धारा 22

c. धारा 24

d. धारा 23

 

75. निम्नलिखित में से किसे विशिष्ट रूप से याचिका (रिट) के रूप में भारतीय संविधान में उल्लेखित नहीं किया गया है?

a. परमादेश

b. निषेधाज्ञा

c. प्रतिषेध

d. अधिकार-पृच्छा

 

76. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए:

     सूची-I                                   सूची-II

A. सबूत का भार                    i. भा.सा.अ., 2023

                                                 की धारा 109

B. सबूत का भार किस पर       ii. भा.सा.अ., 2023

      होता है                                 की धारा 106

                                                 

C. विशिष्ट तथ्य के बारे में         iii. भा.सा.अ., 2023

    सबूत का भार                          की धारा 105

                                                 

D. विशेषतः ज्ञात तथ्य को         iv. भा.सा.अ., 2023

     साबित करने का भार              की धारा 104

                                                

कूट :

a. A-iii, B-iv, C-i, D-ii

b. A-iv, B-iii, C-ii, D-i

c. A-i, B-ii, C-iii, D-iv

d. A-ii, B-iii, C-iv, D-i

 

77. कुर्की से प्राप्त सम्पत्ति जो अपराध का आगम है, का वितरण न्यायालय के आदेश द्वारा किस अधिकारी के माध्यम से अपराध से प्रभावित व्यक्तियों को किया जाएगा?

a. जिला मजिस्ट्रेट द्वारा

b. पुलिस अधिकारी द्वारा जो निरीक्षक से निम्न पंक्ति का नहीं है

c. पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी द्वारा

d. उपखण्ड मजिस्ट्रेट द्वारा

 

78. पुलिस अधिनियम, 1861 की निम्नलिखित में से किस धारा में 'पुलिस अधिकारी डायरी रखेंगे' प्रावधान है?

a. धारा 45

b. धारा 44

c. धारा 43

d. धारा 46

 

79. भा.ना.सु.सं., 2023 के अंतर्गत जाँच की जाती है:

a. मजिस्ट्रेट या न्यायालय द्वारा

b. केवल मजिस्ट्रेट द्वारा

c. पुलिस अधिकारी द्वारा

d. केवल सत्र न्यायालय द्वारा

 

80. संविधान के निम्नलिखित प्रावधानों में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?

a. निर्वाचन – भाग 15

b. संघ शासित प्रदेश – भाग 8

c. संघ - भाग 5

d. पंचायतें – भाग 9 क

 

81. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. जो कोई दुर्व्यापार का अपराध करता है वह कठिन कारावास से, जिसकी अवधि सात वर्ष से कम की नहीं होगी, किन्तु जिसका विस्तार दस वर्ष तक हो सकेगा, दंडित किया जाएगा और जुर्माने का भी दायी होगा।

2. दुर्व्यापार के अपराध की अवधारण में, पीड़ित की सम्मति महत्त्वहीन है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?

a. केवल 10

b. 1 और 2 दोनों

c. केवल 2

d. न तो 1, न ही 2

 

82. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए:

    सूची-।                                    सूची-II

(पार्श्व टिप्पणी)                            (भा.न्या.सं. की धारा)

A. प्रतिरूपण द्वारा छल               i. धारा 336(1)

B. मिथ्या साक्ष्य गढ़ना                ii. धारा 270

C. लोक उपताप                         iii. धारा 228

D. कूट रचना                             iv. धारा 319(1)

कूट:

a. A-i, B-ii, C-iii, D-iv

b. A-ii, B-iv, C-i, D-iii

c. A-iii, B-i, C-ii, D-iv

d. A-iv, B-iii, C-ii, D-i

 

83. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 3(5) में प्रयुक्त "सामान्य आशय को अग्रसर" करने हेतु अपेक्षित है:

a. पूर्व-निर्धारित योजना आवश्यक नहीं

b. सभी अभियुक्तों का एक स्थान पर उपस्थित होना

c. सामान्य उद्देश्य

d. पूर्व-निर्धारित योजना

 

84. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए तथा इन्हें भा.न्या.सं., 2023 में दिए गए सही कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए:

I. आतंकवादी कृत्य:

II. आपराधिक मानव वध करने का प्रयत्न

III. छोटे संगठित अपराध

IV. संगठित अपराध

नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

a. ii, iv, iii, i

b. ii, iii, i, iv

c. ii, i, iii, iv

d. iii, i, ii, iv

 

85. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है?

a. मूल्यवान प्रतिभूति         - धारा 2(31)

b. लोक सेवक                 - धारा 2(27)

c. सदोष अभिलाभ           - धारा 2(36)

d. दण्ड                          - धारा 4

 

86. उ.प्र. राज्य में स्थापित पुलिस ज़ोन के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा सही विकल्प है?

a. लखनऊ, मेरठ, सोनभद्र, वाराणसी

b. लखनऊ, कानपुर नगर, वाराणसी, आगरा

c. लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली

d. लखनऊ, बरेली, सहारनपुर, मेरठ

 

87. निम्नलिखित में से किस वाद में उच्चतम न्यायालय ने दोहराया है कि भा.ना.सु.सं., 2023 की धारा 35 के अनुसार पुलिस /अन्वेषण अभिकरण द्वारा किसी अभियुक्त की उपस्थिति के लिए जारी समन इलेक्ट्रॉनिक रूप से तामील नहीं कराया जा सकता है?

a. बादशाह माजिद मलिक बनाम प्रवर्तन निदेशालय में

b. सुनिल धर्म माने बनाम राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण में

c. सतेन्द्र कुमार अंतिल बनाम सी.बी.आई. और अन्य में

d. रमेश चंद्र गर्ग बनाम सी.बी.आई. में

 

88. उ.प्र. पुलिस रेगुलेशन के किस अध्याय में "अकाल के समय पुलिस अधिकारियों को मार्गदर्शन के लिए निर्देश" समाहित हैं?

a. अध्याय 29

b. अध्याय 27

c. अध्याय 26

d. अध्याय 28

 

89. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है:

अभिकथन (A): युद्ध छेडने का अपराध कभी-कभी दंगा करने के अपराध के साथ भ्रांति उत्पन्न करता है।

कारण (R) : एक विधिविरुद्ध जमाव में कम-से-कम पाँच सदस्य होते हैं।

नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:

a. (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।

b. (A) ग़लत है, परन्तु (R) सत्य है।

c. (A) सत्य है, परन्तु (R) ग़लत है।

d. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।

 

90. सूत्र 'नेमो डिबेट बिस वेक्सारी प्रो उना ए ईडम कोजा' को भा.ना.सु.सं., 2023 की निम्नलिखित में से किस धारा में स्थान प्राप्त है?

a. धारा 338 में

b. धारा 335 में

c. धारा 337 में

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

91. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?

a. शासकीय संसूचनाएँ          - भा.सा.अ., 2023

                                            की धारा 130   

b. विधिक सलाहकारों से        - भा.सा.अ., 2023

    गोपनीय संसूचनाएँ               की धारा 127

                                           

c. वृत्तिक संसूचनाएँ               - भा.सा.अ., 2023

                                           की धारा 132

d. विवाहित स्थिति के             - भा.सा.अ., 2023

    दौरान संसूचनाएँ                  की धारा 128

                                   

92. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

अपराधी, इस संहिता के उपबंधों के अधीन जिन दण्डों से दायी हैं, वे हैं:

1. आजीवन कारावास, अर्थात् अधिकतम बीस वर्ष तक का कारावास

2. कठिन कारावास, अर्थात् कठोर श्रम के साथ उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

a. न तो 1, न ही 2

b. केवल 2

c. 1 और 2 दोनों

d. केवल 1

 

93. पुलिस अधिनियम, 1861 की धारा 7 के अंतर्गत कौन-सा दण्ड नहीं दिया जा सकता है?

a. पचास दिनों से अनधिक कालावधि के लिए क्वार्टर परिरोध

b. सदाचरण वेतन से वंचित करना

c. विशिष्ट या विशेष उपलब्धि के किसी पद से हटाना

d. एक माह के वेतन से अनधिक किसी राशि का जुर्माना

 

94. भा.ना.सु.सं., 2023 के अंतर्गत सौदा-अभिवाक् के लिए निम्नलिखित में से कौन आवेदन कर सकता है?

a. अन्वेषण अधिकारी

b. किसी अपराध का अभियुक्त व्यक्ति

c. लोक अभियोजक

d. अपराध से पीड़ित व्यक्ति

 

95. पुलिस अधिनियम, 1861 की धारा 1 के अनुसार शब्द 'सम्पत्ति' में सम्मिलित है:

a. केवल चल सम्पत्ति

b. चल सम्पत्ति, धन या मूल्यवान प्रतिभूति

c. चल सम्पत्ति, अचल सम्पत्ति, धन या मूल्यवान प्रतिभूति

d. चल एवं अचल सम्पत्ति

 

96. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए तथा इन्हें पुलिस अधिनियम, 1861 एवं विनियम के उपबंधों के अनुसार सबसे पहले से लेकर आखिरी गतिविधि तक सही कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए:

I. राज्य सरकार में अधीक्षण विहित होना

II. पुलिस महानिरीक्षक

III. महानिरीक्षक की शक्तियाँ

IV. अवर अधिकारियों की नियुक्ति और पदच्युति इत्यादि

नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए : 

a. I, II, III, IV

b. IV, III, II, I

c. II, III, IV, I

d. II, III, I, IV

 

97. भा.न्या.सं., 2023, की धारा 41 के अन्तर्गत, सम्पत्ति की प्राइवेट प्रतिरक्षा का अधिकार निम्नलिखित अपराध के विरुद्ध उपलब्ध नहीं है:

a. आपराधिक न्यास भंग

b. लूट

c. चोरी

d. आपराधिक अतिचार

 

98. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

a. उपधारणा करेगा                - धारा 2(1)(घ)

                                            भा.सा.अ., 2023 

b. उपधारणा कर सकेगा         - धारा 2(1)(ज)

                                            भा.सा.अ., 2023

c. निश्चायक सबूत                   - धारा 2 (1)(ख)

                                             भा.सा.अ., 2023

d. नासाबित                          - धारा 2(1)(ग)

                                            भा.सा.अ., 2023

 

99. भा.ना.सु.सं., 2023 की धारा 398 निम्नलिखित के बारे में उपबंध करती है:

a. पीड़ित संरक्षण स्कीम

b. साक्षी संरक्षण स्कीम

c. पीड़ित संरक्षण स्कीम और साक्षी संरक्षण स्कीम, दोनों

d. न ही पीड़ित संरक्षण स्कीम, न ही साक्षी संरक्षण स्कीम

 

100. निम्नलिखित में से किस वाद में भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने साक्ष्य की सुसंगतता तथा ग्राह्यता में विभेद के बिन्दुओं को स्पष्ट किया?

a. राम बिहारी यादव बनाम बिहार राज्य (1994)

b. नाहर सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य (1998)

c. अतुल सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य (2009)

d. उमेदभाई बनाम गुजरात राज्य (2001)

 

101. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है:

अभिकथन (A) : जो कोई भारत में से या विधिपूर्ण संरक्षकता में से साशय किसी व्यक्ति का अपहरण करता है, वह केवल कारावास से जिसकी अवधि सात वर्ष तक की हो सकेगी, दंडित किया जाएगा।

कारण (R) : भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 137 के अधीन 'विधिपूर्ण संरक्षक' शब्दों के अंतर्गत ऐसा व्यक्ति आता है, जिस पर ऐसे शिशु या अन्य व्यक्ति की देखरेख या अभिरक्षा का भार विधिपूर्वक न्यस्त किया गया है। 

नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:

a. (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।

b. (A) सत्य है, परन्तु (R) ग़लत है।

c. (A) ग़लत है, परन्तु (R) सत्य है।

d. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।

 

102. भा.न्या.सं., 2023 की निम्नलिखित में से किस धारा में 'आतंकवादी कृत्य' को परिभाषित किया गया है?

a. धारा 113

b. धारा 112

c. धारा 115

d. धारा 114

 

103. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 की धारा 102 के अंतर्गत दस्तावेज़ के निबन्धनों में फेर-फार करने वाले करार का साक्ष्य कौन दे सकेगा?

a. वे व्यक्ति जो दस्तावेज़ के पक्षकारों के हित प्रतिनिधि हैं

b. वे व्यक्ति जो दस्तावेज़ के पक्षकार नहीं हैं एवं वे व्यक्ति जो दस्तावेज़ के पक्षकारों के हित प्रतिनिधि हैं, दोनों

c. वे व्यक्ति जो दस्तावेज़ के पक्षकार नहीं हैं

d. वे व्यक्ति जो दस्तावेज़ के पक्षकार हैं

 

104. भा.ना.सु.सं., 2023 की धारा 42 के अंतर्गत गिरफ्तारी से किसे संरक्षण दिया गया है?

a. भारत के राष्ट्रपति को

b. संसद सदस्यों को

c. सशस्त्र बलों के सदस्यों को

d. न्यायिक अधिकारियों को

 

105. भा.ना.सु.सं., 2023 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

प्रत्येक पुलिस अधिकारी गिरफ्तारी करने के दौरान:

1. अंपने नाम की सही, दृश्यमान तथा स्पष्ट पहचान धारण करेगा।-

2. गिरफ्तारी का ज्ञापन तैयार करेगा, जिसे कम-से-कम दो साक्षियों द्वारा प्रमाणित किया जाएगा।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

a. न तो 1, न ही 2

b. 1 और 2 दोनों

c. केवल 2

d. केवल 1

 

106. 'क' पर एक अपराध का आरोप है। यह तथ्य कि कथित अपराध के कारित होने के पश्चात् 'क' फ़रार हो गया, सुसंगत है। यह भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के किस प्रावधान के अन्तर्गत सुसंगत है?

a. धारा 5

b. धारा 7

c. धारा 6

d. धारा 8

 

107. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 2(10) के अंतर्गत पद 'लिंग' को परिभाषित किया गया है जिसके अंतर्गत पुरुष, स्त्री या उभयलिंगी सम्मिलित हैं। उभयलिंगी व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 की किस धारा के अंतर्गत शब्द 'उभयलिंगी' परिभाषित है?

a. धारा 2(घ)

b. धारा 2(ञ)

c. धारा 2(ट)

d. धारा 2(झ)

 

108. उ.प्र. पुलिस रेगुलेशन के अंतर्गत ग्राम चौकीदार अपने कर्तव्यों के सम्यक् पालन के लिए निम्नलिखित के प्रति उत्तरदायी है:

a. जिला मजिस्ट्रेट

b. पुलिस अधीक्षक

c. अधीनस्थ उप-निरीक्षक

d. पुलिस थाने का भारसाधक अधिकारी

 

109. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 की निम्नलिखित में से कौन-सी धारा कहती है, "वे तथ्य जो अन्यथा सुसंगत नहीं हैं, कब सुसंगत हैं"?

a. धारा 8

b. धारा 9

c. धारा 16

d. धारा 18

 

110. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?

 (अपराध)                     (भा.न्या.सं., 2023 की धारा)

a. उद्दापन                    - धारा 308(1)

b. डकैती                     - धारा 310(1)

c. चोरी                        - धारा 303(1)

d. लूट                         - धारा 308(6)

 

111. निम्नलिखित में से किस वाद में भारतीय उच्चतम न्यायालय ने केवल परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर हत्या के अपराध के लिए दोषसिद्धि एवं मृत्युदण्ड को बनाए रखा?

a. अब्दुल नासर बनाम केरल राज्य (2025)

b. अनवर अली बनाम हिमाचल प्रदेश राज्य (2020)

c. वैभव बनाम महाराष्ट्र राज्य (2025)

d. हर दयाल बनाम उत्तर प्रदेश राज्य (1976)

 

112. उ.प्र. पुलिस रेगुलेशन के संदर्भ में, सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

 सूची-I                                                   सूची-II

A. सशस्त्र पुलिस के प्रधान आरक्षी          i. पैरा 71

                                           

B. सशस्त्र पुलिस के उप-निरीक्षक          ii. पैरा 66

C. पुलिस द्वारा भीड़ के                          iii. पैरा 67

     विरुद्ध बल प्रयोग                           

D. अतिरिक्त सशस्त पुलिस हेतु              iv. पैरा 70

     अभ्यर्थना                                

कूट :

a. A-iv, B-ii, C-iii, D-i 

b. A-i, B-ii, C-iii, D-iv

c. A-iii, B-ii, C-iv, D-i

d. A-ii, B-i, C-iii, D-iv

 

113. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है:

अभिकथन (A) : जब भा.ना.सु.सं., 2023 की धारा 351 (1) के अंतर्गत अभियुक्त की परीक्षा की जाती है, तो उसे शपथ 'नहीं दिलाई जाएगी।

कारण (R) : न्यायालय द्वारा अभियुक्त की परीक्षा साक्षी के रूप में नहीं की जाती है। 

नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए:

a. (A) ग़लत है, किन्तु (R) सत्य है।

b. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।

c. (A) और (R) दोनों सत्य हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।

d. (A) सत्य है, किन्तु (R) ग़लत है।

 

114. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राज्यपाल विधेयक को अनुमोदन के लिए राष्ट्रपति को भेज सकता है?

a. अनुच्छेद 200

b. अनुच्छेद 201

c. अनुच्छेद 198

d. अनुच्छेद 199

 

115. भा.ना.सु.सं., 2023 के अंतर्गत संज्ञान लेने की तिथि से सुपुर्दगी की कार्यवाही पूर्ण करने की समयावधि मजिस्ट्रेट द्वारा कितने दिनों तक विस्तारित की जा सकती है?

a. 150 दिन

b. 180 दिन

c. 90 दिन

d. 120 दिन

 

116. 'बल के गठन' से पुलिस अधिनियम, 1861 की कौन-सी धारा संबंधित है?

a. धारा 3

b. धारा 2(क)

c. धारा 1(ख)

d. धारा 2

 

117. पुलिस अधिनियम, 1861 के प्रयोजनों के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा 'ढोर' शब्द में सम्मिलित है?

a. बिल्ली

b. बकरी

c. बंदर

d. कुत्ता

 

118. निम्नलिखित में से कौन-सा भा.सा.अ., 2023 की धारा 12 के अंतर्गत मानसिक दशा दर्शाने के रूप में विशिष्टतः उल्लेखित नहीं है?

a. हेतु

b. सद्भाव

c. वैमनस्य

d. उपेक्षा

 

119. यदि कोई पुरुष किसी महिला के व्हाटसएप्प अकाउंट को मॉनीटर करता है, तो वह निम्न अपराध कारित करता है:

a. पीछा करना

b. लैंगिक उत्पीड़न

c. महिला की लज्जा का अनादर

d. दृश्यरतिकता

 

120. जब किसी व्यक्ति जिसके बारे में जाँच की जाती है, शिशु है, तब शांति या सदाचार बनाए रखने के लिए भा.ना.सु.सं., 2023 के अंतर्गत बंध-पत्र किसके द्वारा निष्पादित किया जाएगा?

a. केवल विधिक संरक्षक द्वारा

b. केवल शिशु के माता-पिता द्वारा

c. केवल प्रतिभुओं द्वारा

d. शिशु के माता-पिता एवं प्रतिभुओं दोनों द्वारा

 

121. निम्नलिखित में से भा.ना.सु.सं., 2023 का कौन-सा उपबंध अपील से संबंधित नहीं है?

a. धारा 89

b. धारा 500

c. धारा 495

d. धारा 496

 

122. 'डी मिनिमिस नॉन क्यूरेट लैक्स' सूत्र भारतीय न्याय संहिता, 2023 की किस धारा के अंतर्गत निहित है?

a. धारा 33

b. धारा 34

c. धारा 31

d. धारा 32

 

123. भा.सा.अ., 2023 की कौन-सी धारा 'सिविल मामलों में स्वीकृतियाँ कब सुसंगत होती हैं' से सम्बन्धित है?

a. धारा 47

b. धारा 23(2)

c. धारा 138

d. धारा 21

 

124. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

a. धारा 15,                   -  न्यायिक रूप से कार्य करते

    भा.न्या. सं., 2023          हुए न्यायाधीश का कार्य

                                    

b. धारा 20,                   - सात वर्ष से कम आयु

     भा.न्या. सं., 2023         के बालक का कार्य

                                    

c. धारा 22,                   - विधिपूर्ण कार्य को

   भा.न्या. सं., 2023             करने में दुर्घटना

                                   

d. धारा 21,                    - सात वर्ष से ऊपर, किन्तु

    भा.न्या. सं., 2023          बारह वर्ष से कम आयु के

                                      अपरिपक्व समझ के

                                      बालक का कार्य

    

125. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अनुसार, मत्त व्यक्ति द्वारा लोक स्थान में अवचार दण्डनीय है:

a. केवल चौबीस घण्टे तक का कारावास

b. केवल सामुदायिक सेवा

c. चौबीस घण्टे तक का कारावास और दस हजार रुपये तक जुर्माना दोनों

d. केवल दस हजार रुपये तक जुर्माना 

 

126. 'संविधान सभा' की प्रथम बैठक की अध्यक्षता किसने की थी?

a. डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा

b. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

c. डॉ. बी.आर. अम्बेडकर

d. पं. जवाहरलाल नेहरू

 

127. निम्नलिखित में से कौन-सा वाद 'आपराधिक मनःस्थिति' के सिद्धांत से संबंधित नहीं है?

a. स्वीट बनाम पार्सले

b. शेराज बनाम डी रुटज़ेन

c. नाथूलाल बनाम मध्य प्रदेश राज्य

d. एम.एच. हॉस्कोट बनाम महाराष्ट्र राज्य

 

128. भा.ना.सु.सं., 2023 की निम्नलिखित में से किस धारा के अंतर्गत मजिस्ट्रेट परिवाद को खारिज करेगा?

a. धारा 225(3)

b. धारा 225(2)

c. धारा 227(2)

d. धारा 226

 

129. 'अ', एक पुलिस अधिकारी, 'ब' को यह संस्वीकृति कराने के लिए कि उसने अपराध किया है, उसे उत्प्रेरित करने के लिए यातना देता है। भा.न्या.सं. की निम्नलिखित में से किस धारा के अंतर्गत पुलिस अधिकारी अपराध करने का दोषी है?

a. धारा 120(1)

b. धारा 118(2)

c. धारा 117(2)

d. धारा 123

 

130. 'नागरिक उड्डयन कार्मिक पुलिस बल होगा' का प्रावधान__________से जोड़ा गया।

a. उ.प्र. अधिनियम सं. 33 वर्ष 2001

b. उ.प्र. अधिनियम सं. 32 वर्ष 2000

c. उ.प्र. अधिनियम सं. 32 वर्ष 2001

d. उ.प्र. अधिनियम सं. 33 वर्ष 2000

 

131. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 को विभाजित किया गया है:

a. अध्याय 37, धारा 484 में

b. अध्याय 39, धारा 531 में

c. अध्याय 39, धारा 484 में

d. अध्याय 37, धारा 531 में

 

132. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए:

           सूची-I                                सूची-II

A. हस्तलेख के बारे में               i. भा.सा.अ., 2023

      राय कब सुसंगत है                 की धारा 20

                                                   

B. एक ऐसे व्यक्ति द्वारा किया      ii. भा.सा.अ., 2023

    गया सुसंगत  तथ्य                       की धारा 41(1)

    का कथन,जो मर                   

    गया है  या मिल                         

    नहीं सकता                                               

 

C. दाण्डिक मामलों में पूर्वतन       iii. भा.सा.अ., 2023

     अच्छा चरित्र सुसंगत है                 की धारा 26

                                                     

D. दस्तावेज़ों की अन्तर्वस्तु के       iv. भा.सा.अ., 2023

     बारे में मौखिक स्वीकृतियाँ            की धारा 47

     कब सुसंगत होती हैं                       

   कूट :

a. A-iv, B-i, C-iii, D-ii

b. A-iii, B-i, C-ii, D-iv

c. A-ii, B-iii, C-iv, D-i

d. A-i, B-ii, C-iv, D-iii

 

133. सूची-। को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर चुनिए:

सूची-।                                     सूची-II

(विषय वस्तु)                      (भारतीय न्याय संहिता,

                                          2023 की धारा)

A. दहेज मृत्यु                               i. धारा 22

B. विकृतचित्त व्यक्ति का कार्य       ii. धारा 80

C. बलात्संग के लिए दण्ड              iii. धारा 114

D. उपहति                                   iv. धारा 64

कूट:

a. A-iii, B-ii, C-i, D-iv 

b. A-iv, B-i, C-iii, D-ii

c. A-ii, B-i, C-iv, D-iii

d. A-i, B-ii, C-iii, D-iv

 

134. अपना स्वयं का क्लिनिक चलाने वाला एक निजी डॉक्टर 'क', एसिड हमले की पीड़िता 'ख' को चिकित्सा उपचार प्रदान करने से इनकार करता है। 

भा.न्या.सं. की निम्नलिखित में से किस धारा के अंतर्गत 'क' उत्तरदायी है?

a. धारा 202

b. धारा 201

c. धारा 203

d. धारा 200

 

135. निम्नलिखित में से किस वाद में सर्वोच्च न्यायालय ने पुष्टि की कि पन्द्रह दिन की पुलिस अभिरक्षा, दस वर्ष तक के कारावास से दंडनीय अपराधों के लिए प्रथम चालीस दिन के भीतर ली जानी चाहिए?

a. सतेन्द्र कुमार अंतिल बनाम सी.बी.आई. में

b. अर्नब गोस्वामी बनाम महाराष्ट्र राज्य में

c. सुशीला अग्रवाल बनाम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में

d. हैदर अली बनाम कर्नाटक राज्य एवं अन्य में

 

136. 'अ', यह जानते हुए कि उसके पति 'ब' ने हत्या की है, 'ब' को वैध दण्ड से प्रतिच्छादित करने के लिए जानबूझकर छिपा लेती है। 'अ' उत्तरदायी है:

a. सहायता द्वारा दुष्प्रेरण के लिए

b. संश्रय देने के लिए

c. सामान्य आशय रखने के कारण हत्या के लिए

d. किसी अपराध के लिए नहीं

 

137. कोई समूह या टोली का सदस्य होते हुए या तो अकेले या संयुक्त रूप से लोक परीक्षा प्रश्न पत्रों का विक्रय करता है, तो वह निम्न अपराध कारित करता है:

a. छोटा संगठित अपराध

b. चुराई हुई संपत्ति को प्राप्त करना

c. आतंकवादी कृत्य

d. संगठित अपराध

 

138. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 की धारा 23(2) के परंतुक के अन्तर्गत किसी अभियुक्त से प्राप्त सूचना के परिणामस्वरूप किसी तथ्य का पता लगने को सिद्ध किया जा सकेगा। उच्चतम न्यायालय ने निम्नलिखित किस वाद में अभिनिर्धारित किया कि ऐसी सूचना प्राप्त करते समय तथा ऐसी सूचना से तथ्य का पता लगते समय दो स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति आवश्यक है?

a. राजस्थान राज्य बनाम राजा राम (2023) 8 एस.सी.सी. 180

b. सुब्रमन्या बनाम कर्नाटक राज्य, ए.आई.आर. 2022 एस.सी. 5110

c. चन्द्रपाल बनाम छत्तीसगढ़ राज्य, ए.आई.आर. 2022 एस.सी. 2542

d. रामानंद उर्फ नन्दलाल भारती बनाम उ.प्र. राज्य. ए.आई.आर. 2022 एस.सी. 5273

 

139. अभियुक्त के पूर्व बरे शील का साक्ष्य आपराधिक कार्यवाहियों में कब सुसंगत हो सकेगा?

a. जबकि अभियुक्त के अच्छे शील का साक्ष्य दिया जाता है।

b. जबकि पूर्व का बुरा शील बच्चों के विरुद्ध कारित अपराध से संबंधित है।

c. जबकि पूर्व का बुरा शील अत्यधिक अनैतिक है।

d. जबकि पूर्व का बुरा शील आर्थिक अपराध से संबंधित है।

 

140. भारत के संविधान की निम्मलिखित में से कौन-सी एक अनुसूची में दल-बदल निषेध विषयक उपबंध हैं?

a. दसवीं अनुसूची

b. पाँचवीं अनुसूची

c. दूसरी अनुसूची

d. आठवीं अनुसूची

 

141. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 का निम्नलिखित में से कौन-सा उपबन्ध प्रावधान करता है कि "जहाँ किसी वीडियो रिकॉर्डिंग को इलेक्ट्रॉनिक प्ररूप में एक साथ संग्रहित किया जाता है और किसी अन्य व्यक्ति को पारेषित या प्रसारित या अंतरित किया जाता है, तो प्रत्येक संग्रहित रिकॉर्डिंग प्राथमिक साक्ष्य है"?

a. धारा 57 के स्पष्टीकरण 4 के अनुसार

b. धारा 57 के स्पष्टीकरण 6 के अनुसार

c. धारा 57 के स्पष्टीकरण 7 के अनुसार

d. धारा 57 के स्पष्टीकरण 5 के अनुसार

 

142. पुलिस अधिनियम, 1861 की निम्नलिखित में से किस धारा में विशेष पुलिस अधिकारी की नियुक्ति का प्रावधान दर्शाया गया है?

a. धारा 17

b. धारा 20

c. धारा 16

d. धारा 19

 

143. एक अठारह वर्ष से अधिक आयु का व्यक्ति अपनी सहमति से मृत्यु का जोखिम उठाता है। वह कार्य जिससे उपरोक्त व्यक्ति की मृत्यु कारित होती है, वह है:

a. हत्या

b. हत्या की कोटि में न आने वाला आपराधिक मानव वध

c. हत्या का प्रयत्न

d. घोर उपहति

 

144. जाँचों और विचारणों के बारे में साधारण उपबंध भा.ना.सु.सं. 2023 के किस अध्याय में उल्लिखित हैं?

a. 29

b. 28

c. 27

d. 26

 

145. 'धन विधेयक' को भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में परिभाषित किया गया है?

a. अनुच्छेद 109 में

b. अनुच्छेद 107 में

c. अनुच्छेद 110 में

d. अनुच्छेद 108 में

 

146. 'क', 'य' को किसी इलेक्ट्रॉनिक युक्ति के माध्यम से यह संदेश भेजकर धमकी देता है कि "तुम्हारा बच्चा मेरे कब्जे में है और उसे मार दिया जाएगा यदि तुम मुझे दस लाख रुपए नहीं देते हो।" 'क' इस प्रकार 'य' को उसे पैसे देने के लिए उत्प्रेरित करता है। 'क' ने भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अंतर्गत कौन-सा अपराध किया है?

a. उद्दापन का

b. डकैती का

c. चोरी का

d. लूट का

 

147. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

a. जमानतीय अपराध    : धारा 2(1)(ग) भा.ना.स.स.,

                                   2023

b. जाँच                      : धारा 2(1)(ट) भा.ना.सु.स.,

                                   2023

c. संज्ञेय अपराध           : धारा 2(1)(घ) भा.ना.सु.स.,

                                   2023

d. अन्वेषण                  : धारा 2(1)(ठ) भा.ना.सु.सं.,

                                    2023

 

148. सर्वोच्च न्यायालय की 'न्यायिक पुनर्विलोकन' की शक्ति का अर्थ है:

a. अपने निर्णयों का पुनर्विलोकन

b. विधियों की संवैधानिकता की जाँच करना

c. देश में न्यायपालिका के कृत्यों का पुनर्विलोकन

d. संविधान का समय-समय पर पुनर्विलोकन करना

 

149. जिला न्यायाधीशों की नियुक्ति निम्नलिखित के द्वारा की जाती है:

a. राज्य के मुख्यमंत्री

b. राज्य लोक सेवा आयोग

c. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

d. राज्य के राज्यपाल

 

150. भा.ना.सु.सं., 2023 की धारा 356 के अंतर्गत किसी उद्घोषित अपराधी द्वारा दोषसिद्धि के विरुद्ध अपील दायर करने की परिसीमा अवधि है:

a. 3 वर्ष

b. 1 वर्ष

c. 6 माह

d. 2 वर्ष

Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts