झारखंड APO मॉक टेस्ट -4 (हिंदी माध्यम) Law Paper

Download Android App    Download iOS App
Note: 1. Use ORG Code: XLVPGR For IOS and Web APP. 2. To Download the PDF it is necessary to download the App. 3. You can Use Only Sigle Device to access the Courses on App

Bihar Judiciary (PCS-J) Preparation Bihar Assistant Prosecution Officer (APO) Preparation

झारखंड ए०पी०ओ0 मॉक टेस्ट-4

विधि (Law)

Download PDF With Solution 

1. भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्थापित 'कैच अप' नियम संविधान के किस अनुच्छेद से सम्बन्धित है-

a. अनुच्छेद 14

b. अनुच्छेद 16(4A)

c. अनुच्छेद 15(4

d. अनुच्छेद 16 (4)

 

2. निम्नलिखित संविधान संशोधन अधिनियमों में से किसके द्वारा मतदान की आयु को 21 से घटाकर 18 वर्ष कर दिया गया था-

a. 61वाँ

b. 48वाँ

c. 57वाँ

d. 63वाँ

 

3. न्यायमूर्ति के. एस. पुत्तास्वामी (से.नि.) बनाम भारत संघ (2017) निर्णीत किया गया-

a. सात न्यायमूर्तियों की पीठ द्वारा

b. ग्यारह न्यायमूर्तियों की पीठ द्वारा

c. नौ न्यायमूर्तियों की पीठ द्वारा

d. पाँच न्यायमूर्तियों की पीठ द्वारा

 

4. निम्नलिखित में से किसे भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 में शामिल नहीं किया गया है?

a. हड़ताल का अधिकार

b. स्वास्थ्य का अधिकार

c. शिक्षा का अधिकार

d. स्वच्छ पेयजल का अधिकार

 

5. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद आत्म- दोषारोपण के सिद्धांत से सम्बन्धित है-

a. अनुच्छेद 20(1)

b. अनुच्छेद 22

c. अनुच्छेद 20(2)

d. अनुच्छेद 20(3)

 

6. निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद देवनागरी लिपि में हिन्दी को संघ की आधिकारिक भाषा बनाता है-

a. अनुच्छेद 342

b. अनुच्छेद 343(3)

c. अनुच्छेद 343

d. अनुच्छेद 343(1)

 

7. संविधान की 10वीं अनुसूची प्रावधान करती है-

a. संघ सूची का

b. जनजातीय क्षेत्रों के प्रशासन का

c. दलबदल के आधार पर अयोग्यता का

d. राज्य की परिषदों में सीटों के आबंटन का

 

8. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में "वित्त आयोग " के लिए प्रावधान किया गया है?

a. 366

b. 265

c. 280

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

9. निम्नलिखित से कौन अपने पद पर राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत से बना रहता है?

a. लोकसभा अध्यक्ष

b. भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक

c. भारत के महान्यायवादी

d. संघ लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष

 

10. वस्तु एवं सेवा कर को किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा लागू किया गया है?

a. 99वें

b. 100वें

c. 98वें

d. 101वें

 

11. भारत के संविधान में वित्तीय आपातकाल सम्बन्धी प्रावधान दिये गये हैं। अनुच्छेद......

a. 352 में

b. 356 में

c. 360 में

d. 368 में

 

12. निम्नलिखित में से किस / किन अनुच्छेद / अनुच्छेदों को भारत के संविधान के अनुच्छेद 352 के अंतर्गत आपातकाल की उद्घोषणा के अंर्तगत निलंबित नहीं किया जा सकता-

a. अनुच्छेद 19

b. अनुच्छेद 22

c. अनुच्छेद 20 एवं 21

d. अनुच्छेद 25

 

13. भारत के संविधान का भाग 9, जिसमें सहकारी समितियों से सम्बन्धित अनुच्छेद 243 यज से 243 यन शामिल हैं, को अंतर्विष्ट किया गया था-

a. संविधान (73वें संशोधन) अधिनियम, 1992 द्वारा

b. संविधान (97 वें संशोधन) अधिनियम, 2011 द्वारा

c. संविधान (91 वें संशोधन) अधिनियम, 2003 द्वारा

d. संविधान (95 वें संशोधन) अधिनियम, 2010 द्वारा

 

14. स्वास्थ्य चिकित्सकीय सहायता का अधिकार एक मूल अधिकार है स्थापित हुआ-

a. परमानन्द कटारा बनाम भारत संघ मामले में

b. मिस X बनाम हॉस्पिटल Z मामले में

c. मालक सिंह बनाम पंजाब राज्य के मामले में

d.सुचित्रा श्रीवास्तव बनाम चंडीगढ़ प्रशासन मामले में

 

15. दंड प्रक्रिया किसका विषय है?

a.राज्य सूची का

b.  संघ सूची का

c. समवर्ती सूची का

d. (a) अथवा (b) में से किसी एक

 

16. किस संविधान संशोधन द्वारा राज्य के नीति निदेशक तत्वों में अनुच्छेद 39 को अंतर्विष्ट किया गया था-

a. संविधान (44वाँ संशोधन) अधिनियम, 1978

b. संविधान (29वाँ संशोधन) अधिनियम, 1972

c. संविधान (42वाँ संशोधन) अधिनियम, 1976

d. संविधान (46वाँ संशोधन) अधिनियम, 1982

 

17. राष्ट्रपति पर महाभियोग लगाया जाना हो तो आरोप किसके द्वारा प्रस्तुत किए जाएगें?

a. संसद के किसी भी सदन द्वारा

b. संसद के ऊपरी सदन द्वारा

c. संसद के निचले सदन द्वारा

d. संसद के दोनों सदनों द्वारा संयुक्त रूप से

 

18. भारतीय संविधान के तहत उच्चतम न्यायालय ने निम्न में से किस मामले में कहा कि पागल को आपराधिक रूप से उत्तरदायी नहीं ठहराया जा सकता, क्योंकि वह अपना बचाव करने की स्थिति में नहीं है। अपना बचाव करने का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मौलिक अधिकारों का हिस्सा है-

a. राजसीकरन बनाम भारत संघ (2025)

b. गनेश कुमार राजेश्वर बनाम सेलुकर एवं अन्य बनाम राज्य (2025)

c. अमोल भगवान नेहुल बनाम महाराष्ट्र राज्य (2025)

d. दशरथ पत्रा अपीलार्थी बनाम छत्तीसगढ़ राज्य (2025)

 

19. निम्नलिखित में से किसकी नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा नहीं की जाती-

a. राज्य के राज्यपाल

b. उप-राष्ट्रपति

c. उच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश

d. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश

 

20. किस संविधान संशोधन द्वारा मंत्रियों की संख्या को निचले सदन के सदस्यों की कुल संख्या के 15% तक सीमित कर दिया गया है-

a. 92 वें संशोधन

b. 91 वें संशोधन

c. 90 वें संशोधन

d. इनमें से कोई नहीं

 

21. धन विधेयक को कहाँ परिभाषित किया गया है-

a. अनुच्छेद 110, 198

b. अनुच्छेद 110, 199

c. अनुच्छेद 111, 199

d. अनुच्छेद 111, 198

 

22. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है-लोकसभा अध्यक्ष को हटाया जा सकता है-

a. लोकसभा के कुल सदस्यों के बहुमत से पारित एकप्रस्ताव द्वारा

b.लोकसभा में उपस्थिति सदस्यों के मतदान एवं दो-तिहाई बहुमत से पारित प्रस्ताव द्वारा

c.लोकसभा द्वारा एक स्पष्ट नोटिस के 14 दिनों बाद प्रस्तुत एक प्रस्ताव द्वारा जिसे तत्समय सदन के मतदान तथा दो-तिहाई बहुमत द्वारा पारित किया गया हो

d. लोकसभा द्वारा एक स्पष्ट नोटिस के 14 दिनों बाद प्रस्तुत एक प्रस्ताव द्वारा जिसे तत्समय सदन के बहुमत सदस्यों द्वारा पारित किया गया हो

 

23. निम्नलिखित में से कौन संसद की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष को नामित करता है?

a. भारत के प्रधानमंत्री

b. लोकसभा अध्यक्ष

c. भारत के राष्ट्रपति

d. राज्यसभा अध्यक्ष

 

24. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश को हटाने की प्रक्रिया दी गयी है

a. अनुच्छेद 124(5) में

b. अनुच्छेद 125 में

c. अनुच्छेद 124(4) में

d. अनुच्छेद 126 में

 

25. राष्ट्रपति को सर्वोच्च न्यायालय से परामर्श करने का अधिकार संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा प्रदान किया गया है?

a. अनुच्छेद 142

b. अनुच्छेद 144

c. अनुच्छेद 143

d. अनुच्छेद 147

 

26. निम्नलिखित में कौन सा सुसंगत है तथा साक्ष्य में ग्रहण किया जा सकता है-

a. टेप रिकार्डिंग

b. डॉग-ट्रैकिंग

c. नार्को विश्लेषण परीक्षण

d. उपरोक्त सभी

 

27. निम्नलिखित में से किसे साक्ष्य नहीं माना जा सकता-

a. शपथपत्र

b. साक्षी की स्थिति

c. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख

d. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत दस्तावेज

 

28. निम्नलिखित में से क्या एक तथ्य है?

a. हरी ने कहा-

b. मोहन ने देखा था

c. राम ने झूठ बोला

d. उपरोक्त सभी

 

29. जब भारतीय साक्ष्य अधिनियम द्वारा किसी एक तथ्य को किसी अन्य तथ्य का निश्चायक सबूत घोषित कर दिया गया हो, तब न्यायालय, एक तथ्य के सबूत पर-

a. साक्ष्य को नासाबित करने के प्रयोजन हेतु दिए जाने की अनुमति नहीं देगा

b. साक्ष्य को नासाबित करने के प्रयोजन हेतु दिए जाने की अनुमति दे सकता है।

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

30. भारतीय साक्ष्य अधिनियम के निम्नलिखित में से किस प्रावधान को 2002 के संशोधन अधिनियम द्वारा हटा दिया गया था-

a. धारा 155(2)

b. धारा 155(3)

c. धारा 155(4)

d. धारा 155(5)

 

31. अशिष्ट एवं कलंकात्मक प्रश्नों को न्यायालय द्वारा किस धारा के अंतर्गत प्रतिबंधित किया जा सकता है-

a. धारा 149

b. धारा 150

c. धारा 151

d. धारा 152

 

32. सूचक प्रश्न किसके दौरान पूछे जा सकते हैं-

a. मुख्य परीक्षण

b. प्रति परीक्षण

c. पुनः परीक्षण

d. उपरोक्त सभी

 

33. निम्नलिखित में से कौन एक सह- अपराधी होता है-

a. एक वेश्या

b. बलात्कार पीड़ित लड़की

c. एक जासूस

d. उत्पीड़न के अधीन घूस देने वाला व्यक्ति

 

34. निम्न में से किस मामले में उच्चतम न्यायालय ने कहा कि साक्ष्य अधिनियम, 1872 की धारा 122 के तहत पति-पत्नी की गुप्त रूप से रिकॉर्ड की गई टेलीफोन बातचीत वैवाहिक कार्यवाही में साक्ष्य के रूप में स्वीकार्य हैं-

a. विभोर गर्ग बनाम नेहा (2025)

b. राजकुमार एवं अन्य बनाम पूनम (2025)

c. कथियायनी बनाम सिद्धार्थ पी एस. रेड्डी एवं अन्य (2025)

d. राखी साधूखान बनाम राजा साधूखान (2025)

 

35. दहेज हत्या के मामलों में उपधारणा करने हेतु प्रावधान साक्ष्य अधिनियम की निम्न धारा में है:

a. धारा 113-ए

b. धारा 114-0

c. धारा 113-बी

d. धारा 114-बी

 

36. भारतीय सा साक्ष्य अधिनियम तहत दस्तावेजों को अवैध कर देने वाले तथ्यों का मौखिक साक्ष्य ग्रहित है-

a. धारा-92 के परन्तुक 1 के अधीन

b. धारा-92 के परन्तुक-2 के अधीन

c. धारा-92 के परन्तुक-4 के अधीन

d. धारा-92 के परन्तुक-6 के अधीन

 

37. साक्ष्य अधिनियम की धारा-14 के अन्तर्गत किसे सुसंगत नहीं माना गया है-

a. आशय

b. उपेक्षा

c. शारीरिक संवेदना

d. हेतु

 

38. निम्नलिखित में से सुमेलित है, गलत उत्तर बताइये-

a. कश्मीरा सिंह बनाम मध्य प्रदेश राज्य सह-अभियुक्त की संस्वीकृति ।

b. वीर सिंह बनाम उ.प्र. राज्य -न्यायिक अवेक्षा।

c. पिकार्ड बनाम पीयर्स- विबन्ध का सिद्धान्त ।

d. कौशल किशोर सिंह बनाम उ.प्र. राज्य -पहचान परीक्षण ।

 

39. भारतीय साक्ष्य अधिनियम-1872 के अन्तर्गत स्वीकृति कौन कर सकता है-

a. न्यायालय

b. वह व्यक्ति जिससे हित उत्पन्न हुआ हो

c. कार्यवाही से सम्बन्धित गवाह

d. एक स्वतंत्र व्यक्ति

 

40. हत्या, बलात्कार एवं डकैती के अपराध प्रमाणित करने के लिए क्रमशः कम से कम 1, कम से कम एवं कम से कम 5 साक्षी आवश्यकता होती है-

a. सही है।

b. गलत है।

c. न्यायालय के निर्देशानुसार साक्षियों की संख्या निर्धारित की जायेगी।

d. साक्षी की कोई विशिष्ट संख्या अपेक्षित नहीं है

 

41. न्यायिकेत्तर संस्वीकृति का अर्थ है-

a. पुलिस से की गई संस्वीकृति।

b. किसी भी व्यक्ति से की गई संस्वीकृति

c. न्यायालय से की गई संस्वीकृति

d. उपरोक्त में से कोई नहीं।

 

42. साक्ष्य विधि का एक महत्वपूर्ण सिद्धान्त है कि 'साक्ष्य को तौला जाए, गिना जाए' भारतीय साक्ष्य यम, 1872 की किस धारा में समाहित है?

a. धारा 132

b. धारा 134

c. धारा 123

d. धारा 135

 

43. साक्ष्य विधि के प्रयोजनों योजनों की दृष्टि से, निम्नलिखित स्थितियों में से एक में से किसी व्यक्ति का शील सुसंगत नहीं है-

a. आपराधिक मामलों में अभियुक्त का पूर्वतन अच्छा शील

b. पूर्वतन बुरा शील जो आपराधिक मामलों में अच्छे शील के साक्ष्य के उत्तर में दिया गया है।

c. सिविल मामलों में नुकसानी की मात्रा (रकम) पर प्रभाव डालने वाला शील।

d. सिविल मामलों में अध्यारोपित आचरण साबित करने के लिए शील

 

44. निम्नलिखित में से कौन सक्षम साक्षी नहीं है-

a. शिशु

b. जड़ (निर्बुद्धि) व्यक्ति

c. पागल (उन्मत) व्यक्ति

d. मूक व्यक्ति

 

45. सांवलदास बनाम बिहार राज्य का वाद सम्बन्धित है

a. दस्तावेजों के साबित किये जाने से

b. एक ही संव्यवहार के क्रम (सम्बन्धित तथ्य कार्य के नियम से)

c. सबूत के भार से

d. साक्षियों की परीक्षा करने के क्रम से

 

46. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की कौन-सी धारा सूचक प्रश्न को परिभाषित करती है ?

a. धारा 140

b. धारा 141

c. धारा 142

d. धारा 143

 

47. 'नारको टेस्ट' के अन्तर्गत दिये गये कथन की प्रकृति क्या है-

a. यह एक साक्ष्य नहीं है।

b. यह एक वैज्ञानिक साक्ष्य है।

c. यह एक मौखिक साक्ष्य है।

d. यह परिस्थितिजन्य साक्ष्य है।

 

48. दूधनाथ पांडे बनाम उत्तर प्रदेश राज्य का वाद सम्बन्धित है-

a. रेस-जेस्टे

b. अन्यत्र उपस्थिति के अभिवाक से (प्ली ऑफ ऐलीबाई)

c. स्वीकृति से

d. सह-अपराधी

 

49. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा-146(3) के परन्तुक के अधीन बलात्संग के अभियोजन में अभियोक्त्री के प्रति परीक्षण के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. उसके बलात्संग के मामले से सम्बन्धित प्रश्नों को बिल्कुल ही नहीं पूछा

2. उस‌के साधारण अनैतिक चरित्र से सम्बन्धित प्रश्न नहीं पूछे जा सकते

a. केवल 1 सही है।

b. केवल 2 सही है।

c. 1 और 2 दोनों गलत है।

d. 1 और 2 दोनों सही है।

 

50. सॉवल दास बनाम बिहार राज्य का वाद सम्बन्धित है-

a. अन्यत्र उपस्थित होने के अभिवाक से (प्ली ऑफ ऐलीबाई)

b. सम्बन्धित तथ्य और कार्य के नियम से (रेस-जेस्टे)

c. विबंधन के नियम से (ऐस्टोप्पल)

d. पूर्व न्याय के नियम से (रेस-जुडिकेटा)

 

51. दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 कितने अध्यायों एवं धाराओं में विभाजित है

a. 37 अध्याय, 481 धाराएं-

b. 39 अध्याय 484 धाराएं

c. 38 अध्याय 481 धाराएं

d. 37 अध्यायं, 484 धाराएं

 

52. दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 के अंतर्गत असंज्ञेय अपराध की प्रकृति होती है-

a. जमानतीय एवं साधारण

b. जमानतीय एवं गंभीर

c. केवल गंभीर प्रकृति

d. उपरोक्त सभी

 

53. सहायक सत्र न्यायाधीश की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है-

a. राज्य सरकार द्वारा

b. राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा

c. सत्र न्यायाधीश द्वारा

d. सम्बन्धित राज्य के उच्च न्यायालय द्वारा

 

54. एक विशिष्ट लोक अभियोजक नियुक्त होने के लिए कितने वर्षों का अनुभव वांछित है-

a. 20 वर्ष

b. 10 वर्ष

c. 7 वर्ष

d. 5 वर्ष

 

55. दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 482 सम्बन्धित है-

a. निषेधाज्ञा से

b. घोषित अपराधी की गिरफ्तारी से

c. उच्च न्यायालय की अपीली शक्तियों से

d. उच्च न्यायालय की अन्तर्निहित शक्तियों से

 

56. गिरफ्तारी की आशंकाग्रस्त किसी व्यक्ति को जमानत किसके द्वारा दी जा सकती है-

a. उच्च न्यायालय अथवा सत्र न्यायालय

b. हानगरीय मजिस्ट्रेट

c. अधिकार का मामला है।

d. किसी न्यायालय द्वारा विचारणीय नहीं है

 

57. दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 436 विचारण के लंबित रहते किसी अभियुक्त को जमानत प्रदान करने का प्रावधान करती है यदि-

a. उसने विचाराधीन अपराध हेतु विनिर्दिष्ट कारावास की एक-चौथाई अवधि पूरी कर ली हो

b. उसने विचाराधीन अपराध हेतु विनिर्दिष्ट कारावास की एक-तिहाई अवधि पूरी कर ली हो

c. उसने विचाराधीन अपराध हेतु विनिर्दिष्ट कारावास की आधी अवधि पूरी कर ली हो

d. उपरोक्त (a) तथा (b)

 

58. दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 के अंतर्गत एक निर्देश किसे किया जा सकता है-

a.सर्वोच्च न्यायालय

b. उच्च न्यायालय

c. सत्र न्यायालय

d. उच्च न्यायालय अथवा सत्र न्यायालय

 

59. एक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट द्वारा मात्र 100 रुपए अर्थदंड की सजा पारित की जाती है जिसके विरूद्ध अपील किसके समक्ष की जा सकती है-

a. सत्र न्यायालय

b. उच्च न्यायालय

c. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट

d. कोई अपील नहीं हो सकती

 

60. जब भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के अंतर्गत पारित सजा के विरूद्ध दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 374 के अंतर्गत एक अपील प्रस्तुत की गई हो तो अपील का निस्तारण-

a. अपील प्रस्तुति की तिथि से 6 माह के अंदर किया जाएगा

b. अपील प्रस्तुति की तिथि से 3 माह के अंदर किया जाएगा

c. अपील प्रस्तुति की तिथि से 9 माह के अंदर किया जाएगा

d. एक समुचित अवधि के अंदर किया जाएगा

 

61. दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 372 के अंतर्गत एक पीड़ित -

a. दोषमुक्ति के आदेश के विरूद्ध अपील कर सकता है।

b. केवल अपीली न्यायालय से अनुमति प्राप्त करने के बाद ही अपील कर सकता है।

c. को अपील प्रस्तुत करने का कोई अधिकार नहीं है

d. अपील प्रस्तुत करने हेतु जिला मजिस्ट्रेट तथा लोक अभियोजक से संपर्क करना चाहिए

 

62. सत्र न्यायालय द्वारा दिए गए मृत्युदंड की कार्यवाही को पुष्टि हेतु किसके समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा-

a. राज्य सरकार

b. केन्द्र सरकार

c. उच्च न्यायालय

d. सर्वोच्च न्यायालय

 

63. दंड प्रक्रिया संहिता की कौन सी धारा प्रावधान करती है कि कोई भी न्यायालय निर्णय पर हस्ताक्षर करने के बाद उसे परिवर्तित नहीं कर सकता-

a. 360

b. 361

c. 362

d. 462

 

64. धारा 358 के अंतर्गत सुनवाई करने वाले मजिस्ट्रेट के द्वारा ऐसी प्रतिकर प्रदान की जा सकती है जिसकी अधिकतम राशि होगी-

a. एक सौ रुपए

b. पाँच सौ रुपए.

c. तीन सौ रुपए

d. निराधार गिरफ्तार किए गए किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करने वाले व्यक्ति के द्वारा 1,000 रुपए

 

65. अभियोजन के साक्ष्य प्रारंभ हो जाने के बाद न्यायालय लोक अभियोजक को अभियोजन वापस लेने की अनुमति प्रदान करता है। अभियुक्त-

a. रिहा कर दिया जाएगा

b. उन्मोचित कर दिया जाएगा

c. दोषमुक्त कर दिया जाएगा

d. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

66. यदि साक्ष्य के पश्चात् मजिस्ट्रेट की राय में अभियुक्त ऐसे अपराध का दोषी हो जिसमें उसके पास अभियुक्त को अपराध हेतु निर्धारित अधिकतम दंड के साथ दंडित करने का अधिकार उपलब्ध हो, तब किस धारा के अंतर्गत अपनी लिखित राय के साथ वह अभियुक्त तथा कार्यवाही को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है-

a. दंड प्रक्रिया संहिता धारा 321

b. दंड प्रक्रिया संहिता धारा 322

c. दंड प्रक्रिया संहिता धारा 323

d. दंड प्रक्रिया संहिता धारा 325

 

67. निम्नलिखित में से कौन दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 306 के अंतर्गत सह- अपराधी को क्षमा प्रदान करने हेतु अधिकृत नहीं है?

a. महानगरीय मजिस्ट्रेट

b.द्वितीय श्रेणी मजिस्ट्रेट

c.  मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट

d. प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट

 

68. भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने हरियाणा बनाम दिनेश कुमार (2008) के बाद में धारित किया था कि 'गिरफ्तारी' से आशय है-

a. पुलिस अधिकारी द्वारा अभियुक्त का पकड़ा जाना

b. पुलिस अधिकारी द्वारा अभियुक्त का पकड़ा जाना अगवा अभियुक्त को शब्द अथवा कार्य द्वारा प्रस्तुत किया जाना, जिसमें उसका न्यायालय के समक्ष तथा/अथवा इसके निर्देशानुसार आत्मसमर्पण पर न्यायिक अभिरक्षा में होना भी शामिल है

c. पुलिस अधिकारी द्वारा अभियुक्त को हथकड़ी लगाया जाना

d. अभियुक्त को हथकड़ी लगाया जाना तथा उसे पुलिस अथवा न्यायिक अभिरक्षा में रखा जाना

 

69. निम्नलिखित में से किस मामले में यह धारित किया गया था कि दंड प्रक्रिया संहिना के अध्याय 8 के प्रावधान, जो लोक हित में हैं, भारत के संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन नहीं करते-

a. राम बरण बनाम राज्य

b. शिव नारायण बनाम बन. माली

c. मधु लिमये बनाम एस. डी. एम. मुंगेर

d. राम प्रसाद बनाम एम्परर

 

70. निम्नलिखित में कौन दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के अंतर्गत भरण-पोषण प्राप्त करने का दावा नहीं कर सकता-

a. पत्नी, जो स्वयं के भरण-पोषण में असमर्थ हो

b. माँ अथवा पिता, जो स्वयं के भरण-पोषण में असमर्थ हो

c. वयस्क विवाहित पुत्री स्वयं के भरण-पोषण में असमर्थ हो

d. अवयस्क अवैध पुत्री स्वयं के भरण-पोषण में असमर्थ हो

 

71. दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 127 प्रावधान करती है-

a. अंतरिम भत्ते की अनुमति प्रदान करने का

b. कार्यवाही के व्ययों के भुगतान करने का

c. मासिक अथवा अंतरिम मासिक भत्तों को परिवर्तित करने का

d. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

72. किस प्रसिद्ध वाद में सर्वोच्च न्यायालय ने गिरफ्तार व्यक्तियों के अधिकारों से सम्बन्धित सख्त दिशानिर्देशों का प्रावधान किया है-

a. साकिरी बासू वाद

b. हुसैन आरा खातून बनाम पश्चिम बंगाल राज्य

c. डी. के. बसु बनाम पश्चिम बंगाल राज्य

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

73. दंड प्रक्रिया संहिता की किस धारा के अंतर्गत ग्रहभेदन के आभ्यासिक अपराधियों से सदाचार की प्रतिभूति की माँग करने का प्रावधान किया गया है-

a. धारा 106

b. धारा 107

c. धारा 109

d. धारा 110

 

74. संदिग्ध व्यक्तियों से सदाचार के लिए प्रतिभूति की माँग करने का अधिकार किसे प्राप्त है?

a. प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट

b. कार्यपालक मजिस्ट्रेट

c.  जिला न्यायाधीश

d. पुलिस अधीक्षक

 

75. दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 किसपर लागू नहीं होती- की धारा 91 निम्न में से

a. परिवादकर्ता

b. साक्षी

c. अभियुक्त

d. ऐसा व्यक्ति जो न तो परिवादकर्ता हो, न ही अभियुक्त अथवा साक्षी

 

76. ' की हत्या करने के विचार से '' रात्रि में '' के शयनागार में घुसता है परन्तु पाता है कि '' अनुपस्थित है। ऐसे मामले में सही उत्तर इंगित कीजिए-

a. क हत्या के प्रयत्न का दोषी है।

b. क गृह अतिचार का दोषी है।

c. क किसी भी अपराध का दोषी नहीं है।

d. क हत्या के प्रयत्न का तथा साथ ही साथ गृह अतिचार का दोषी है।

 

77. निम्नलिखित में से कौन-सा आपराधिक प्रयत्न का दृष्टांत नहीं है?

a. 'क' 'ख' को मार डालने के आशय से एक खाली गाड़ी पर 'ख' को उसमें बैठा हुआ समझकर गोली चलाता है।

b. 'क' गर्भपात कराने के आशय से 'ख' को दवा खिलाता है, परन्तु 'ख' गर्भवती नहीं थी।

c. 'क' 'ख' को मार डालने के आशय से उसे आर्सेनिक (शंखिया) समझकर चीनी खिलाता है।

d. 'क' नकली सिक्के बनाने के उद्देश्य से रंग प्राप्त करता है।

 

78. निम्नलिखित में से कौन सा चोरी का आवश्यक तत्व नहीं है?

a. दूसरे की सम्पत्ति बेईमानीपूर्ण आशय से लेना

b. सम्पत्ति चल होनी चाहिये

c. सम्पत्ति किसी प्रकार की हो सकती है।

d. सम्पत्ति दूसरे के कब्जे में होनी चाहिए

 

79. प्रतिनिधिक दायित्व के सिद्धांत पर सर्वप्रथम निर्णय किस वाद में किया गया था?

a. आर. बनाम हग्गिन्स

b. आर. बनाम स्टीफेन्सन

c. आर. बनाम टॉल्सन

d. आर. बनाम प्रिंस

 

80. निम्नलिखित में से किस वाद में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय को भारतीय दंड संहिता की धारा 300(3) के अनुप्रयोजनार्थ सही परीक्षण सामने लाने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय का स्थान प्राप्त हुआ है?

a. कपूर सिंह बनाम पेप्सू का राज्य

b. विरसा सिंह बनाम पंजाब राज्य

c. के. एम. नानावती बनाम महाराष्ट्र राज्य

d. रावल पेंटा वेंकालू बनाम हैदराबाद राज्य

 

81. ' सार्वजनिक मार्ग पर पड़ा हुआ एक हजार रुपये का नोट उठा लेता है, '' यह नहीं जानता कि नोट किसका है '' ने अपराध किया-

a. चोरी

b. लूट

c. आपराधिक दुर्विनियोग

d. कोई अपराध नहीं

 

82. निम्नलिखित में से कौन से संयोजन सही सुमेलित नहीं है

1. दहेज मृत्यु- धारा 438

2. बलात्संग- धारा 377

3. जारकर्म- धारा 497

4. लूट- धारा 391

नीचे दिये गये कूट का सहायता से सही उत्तर चुनिये-

कूट-

a. 1, 3 और 4

b. 1, 2 और 4

c. 1, 2 और 3

d. 2, 3 और 4

 

83. '' एक पुलिस अधिकारी '' को प्रताड़ित करता है ताकि उसे एक अपराध को स्वीकार करने हेतु बाध्य किया जा सके। भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा के अंतर्गत पुलिस अधिकारी एक अपराध का दोषी है-

a. धारा 325

b. धारा 326

c. धारा 328

d. धारा 330

 

84. सदोष परिरोध को भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा के अंतर्गत परिभाषित किया गया है-

a. धारा 339

b. धारा 340

c. धारा 342

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

85. आंध्र प्रदेश राज्य बनाम आर. पुन्नय्या का वाद भारतीय दंड संहिता की निम्नलिखित धाराओं में से किसके बीच अंतर से सम्बन्धित है?

a. धारा 501 तथा 502

b. धारा 299 तथा 300

c. धारा 304क तथा 304ख

d. धारा 305 तथा 306

 

86. जब कोई महिला अपने स्नानगृह में स्नान कर रही थी तब '' ने अपने मोबाइल से उसकी छवि खींच कर अपने फेसबुक पृष्ठ पर डाल दी। '' ने कौन सा अपराध किया है?

a. यौन हमला

b. महिला की लज्जा भंग

c.दृश्यरतिकता

d.  पीछा करना

 

87. व्यपहरण के अपराध के लिए अवयस्क की आयु क्या होनी चाहिए?

a. सोलह वर्ष

b. अठ्ठारह वर्ष

c. यदि पुरुष है तो तो 16 वर्ष से कम तथा महिला हो तो 18 वर्ष से कम

d. यदि पुरुष है तो तो 21 वर्ष से कम तथा महिला हो तो 18 वर्ष से कम

 

88. भा. दं. सं. 1860 आपराधिक विधि (संशोधन अधिनियम, 2018 द्वारा धारा 376- को समाविष्ट किया गया था। यह धारा प्रावधानित करती है-

a. दिव्यांग व्यक्ति के साथ बलात्संग के अपराध की सजा को बारे में।

b. लैंगिक हमले के अपराध की सजा के बारे में।

c. 12 वर्ष से कम आयु की स्त्री के साथ सामूहिक बलात्संग के अपराध की सजा के बारे में।

d. इनमें से कोई नहीं।

 

89. निम्नलिखित में से किस वाद के अंतर्गत पहली बार भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने गोविन्द मामले में सुझाए गए दृष्टिकोण को अपनाते हुए आपराधिक मानववध तथा हत्या के बीच अंतर की पुनःपुष्टि की है-

a. इंदर सिंह बनाम पेप्सू राज्य

b. आंध्र प्रदेश राज्य बनाम आर. आर. पुत्रय्या

c. के. एम. नानावती बनाम महाराष्ट्र राज्य

d. माधवन बनाम केरल राज्य

 

90. "मृत्यु दंड दुर्लभतम में से दुर्लभ मामलों में ही दिया जाना चाहिए" किस वाद में धारित किया गया था-

a. बचन सिंह बनाम पंजाब राज्य

b. रामेश्वर बनाम उत्तर प्रदेश राज्य

c. टी.वी. वाथीस्वरन बनाम तमिलनाडु राज्य

d. उत्तर प्रदेश राज्य बनाम एम. के. एंथोनी

 

91. एस. वर्धराजन बनाम राज्य का बाद सम्बन्धित है-

a. भारतीय दंड संहिता की धारा 366-क से

b. भारतीय दंड संहिता की धारा 364-क से

c. भारतीय दंड संहिता की धारा 363 से

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

92. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित है-

a. कूटकरण - धारा 28

b. मूल्यवान प्रतिभूति — धारा 29

c. दस्तावेज – धारा 30

d. लोप – धारा 31

 

93. सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित करें तथा सूचियों के नीचे दी गई कूट संख्याओं का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन करें-

             सूची-1                                                               सूची-2

a. के. एम. नानावती बनाम महाराष्ट्र राज्य           1. सामान्य आशय

b. विरसा सिंह बनाम पंजाब राज्य                          2. डकैती

c. बारेन्द्र कुमार घोष बनाम एम्परर                       3. हत्या

d. श्याम बिहारी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य                4. गंभीर एवं अचानक प्रकोपन

   कूटः  

              a   b   c   d

a. 4   3   1   2

b. 1   2    5   3

c. 4   2   1   3

d. 1   3   5   2

 

94. निम्नलिखित में से किस अधिनियम के द्वारा भारतीय दण्ड संहिता में " आजीवन निर्वासन" शब्द को " आजीवन कारावास " द्वारा प्रतिस्थापित किया गया था-

a. 1955 की अधिनियम संख्या 25

b. 1955 की अधिनियम संख्या 24

c. 1955 की अधिनियम संख्या 26

d. 1955 की अधिनियम संख्या 27

 

95. जहाँ जुर्माने की किसी राशि को स्पष्ट किया गया हो वहाँ जुर्माने की राशि, जिसके लिए अपराधी उत्तरदायी होगा, कितनी होगी-

a. पचास हजार रुपये से अधिक नहीं

b. पच्चीस हजार रुपये से अधिक नहीं

c. दस लाख रुपये से अधिक नहीं

d. असीमित किन्तु बहुत अधिक नहीं

 

96. निम्नलिखित कथन भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा के अंतर्गत सही है-एक जल्लाद, जो न्यायालय के आदेश पर दोषी को फाँसी देता है, आपराधिक दायित्व से मुक्त होता है-

a. धारा 94 के अंतर्गत

b. धारा 76 के अंतर्गत

c. धारा 78 के अंतर्गत

d. धारा 77 के अंतर्गत

 

97. निम्नलिखित में से कौन सी जोड़ी सुमेलित है?

a. बूटा सिंह बनाम पंजाब राज्य- उददापन

b. हरियाणा राज्य बनाम प्रभू- व्यक्तिगत प्रतिरक्षा का अधिकार

c. युसुफ अब्दुल अजीज बनाम बॉम्बे राज्य - जारकर्म

d. बासुदेव बनाम पेप्सू राज्य-मानहानि

 

98. निम्नलिखित वादों पर विचार कीजिए तथा उन्हें कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए-

a. डब्ल्यू. कल्यानी बनाम राज्य द्वारा पुलिस निरीक्षक

b. युसुफ अब्दुल अजीज बनाम बॉम्बे राज्य

c. जोसेफ साइन बनाम भारत सरकार

d. वी. रेवधी बनाम भारत सरकार

नीचे दी गई कूट संख्याओं से सही उत्तर चुनें-

a. 4,1,2,3

b. 2,4,1,3

c. 1,3,4,2

d. 3,2,1,4

 

99. उच्चतम न्यायलय ने किस केस में कहा की धारा 354 के तहत महिला की शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल के प्रयोग के साथ महिला की शील भंग करने का इरादा भी होना चाहिए?

a. मोहन लाल एवं अन्य बनाम राजस्थान राज्य एवं अन्य (2024)

b. नरेश कुमार अनेजा बनाम उत्तर प्रदेश राज्य एवं अन्य (2024)

c. इस्माइल बनाम मध्य प्रदेश राज्य (2024)

d. नोपाराम एवं अन्य बनाम राजस्थान राज्य (2024)

 

100. भारतीय न्याय संहिता की कौन सी धारा 'संपत्ति चिन्ह' से सम्बन्धित है?

a. धारा 478

b. धारा 476

c. धारा 479

d. धारा 480

 

Download PDF With Solution

My Legal Consultants
Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts