
झारखण्ड ए०पी०ओ0-2019
विधि (LAW)
1. कौन से मौलिक अधिकार केवल भारत के नागरिकों को प्राप्त हैं?
a. समता का अधिकार
b. वाक् और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार
c. प्राण और दैहिक स्वतंत्रता का अधिकार
d. दोहरे दंड से संरक्षण
2. मुख्य सूचना आयुक्त की प्रकृति और कृत्य है
a. न्यायिक
b. अर्द्धन्यायिक
c. प्रशासनिक
d. सांविधानिक
3. वित्त आयोग से संबंधित प्रावधान हैं
a. अनुच्छेद 279 में
b. अनुच्छेद 279क में
c. अनुच्छेद 280 में
d. अनुच्छेद 283 में
4. संविधान का कौन सा अनुच्छेद "एक्स पोस्ट फैक्टो ला" के संबंध में प्रावधान करता है?
a. अनुच्छेद 20 (1)
b. अनुच्छेद 20(2)
c. अनुच्छेद 20 (3)
d. अनुच्छेद 19(1) (क)
5. संविधान के किस अनुच्छेद में पूर्वनिर्णय का सिद्धांत दिया गया है?
a. अनुच्छेद 140
b. अनुच्छेद 141
c. अनुच्छेद 142
d. अनुच्छेद 143
6. कौन निर्णीत करता है कि कोई विधेयक धन विधेयक है, या नहीं?
a. भारत का राष्ट्रपति
b. वित्त मंत्री
c. लोकसभा अध्यक्ष
d. प्रधानमंत्री
7. ग्राम पंचायतों का गठन दिया गया है
a. अनुच्छेद 40
b. अनुच्छेद 41
c. अनुच्छेद 42
d. अनुच्छेद 43
8. निर्वाचन आयोग के गठन का प्रावधान है
a. अनुच्छेद 323ख
b. अनुच्छेद 324(2)
c. अनुच्छेद 331
d. अनुच्छेद 334
9. "अनुच्छेद 21 नागरिकों के प्राण और दैहिक स्वतंत्रता के अधिकार का संरक्षण न केवल कार्यपालक कार्यवाही अपितु विधायी कार्यवाही के विरुद्ध भी करता है।"-यह अवलोकित किया गया-
a. मिनर्वा मिल मामले में।
b. ए.के. गोपालन मामले में।
c. मेनका गाँधी मामले में।
d. केशवानंद भारती मामले में।
10. इनमें से कौन सी रिट केवल न्यायिक या अर्द्ध-न्यायिक प्राधिकारियों के विरुद्ध जारी की जा सकती है?
a. परमादेश
b. बंदी प्रत्यक्षीकरण
c. उत्प्रेषण
d. अधिकार पृच्छा
11. संघ की कार्यपालिका शक्ति है
a. मंत्री मण्डल
b. प्रधानमंत्री
c. राष्ट्रपति
d. भारत के मुख्य न्यायाधीश
12. राष्ट्रगान को सम्मान देने के लिए आवश्यक है-
a. केवल गाना
b. सम्मान में खड़े होना
c. गाना और सम्मान में खड़े होना
d. केवल झुकना
13. "उद्देशिका" का विचार भारत के संविधान में लिया गया है-
a. यू.एस.ए. से
b. कनाडा से
c. यू.एस.एस.आर. से
d. यू.के. से
14. किस वाद में सर्वोच्च न्यायालय ने यह निर्धारित किया है कि वीडियो कांफ्रेसिंग की रिकार्डिंग भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 में ग्राह्य है?
a. महाराष्ट्र राज्य ब. पी. बाला देसाई
b. हरिहर प्रसाद सिंह ब. बाल्मीकि प्रसाद सिंह
c. क्वीन इम्प्रेस ब. अबदुल्ला
d. पाकला नारायण स्वामी ब. एंपरर
15. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 कब प्रवृत्त हुआ?
a. 1 मार्च, 1872
b. 1 अप्रैल, 1872
c. 1 सितंबर, 1872
d. 1 अक्टूबर, 1872
16. साक्ष्य विधि है-
a. लेक्स लोसाई कॉण्ट्रेक्ट्स
b. लेक्स फोराई
c. लेक्स लोसाई सलूसनियस
d. लेक्स साइट्स
17. निम्नलिखित में से किस मामले में भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने यह अभिनिर्धारित किया है कि टेपरिकार्ड पर आधारित वार्तालाप ग्राह्य है यदि वह सुसंगत हो?
a. लिशु लिंग ब. आर.
b. आर. ब. रिचर्डसन
c. आर.एम. मलकानी ब. महाराष्ट्र राज्य
d. भोलाराम कुशवाहा ब. म.प्र. राज्य
18. "संस्वीकृति एक स्वीकृति है जो कि किसी समय ऐसे व्यक्ति द्वारा की गई है जिस पर अराध का आरोप है तथा जिसके कथन या सुझाव से यह अनुमानित होता है कि उसने वह अपराध किया है"-उपरोक्त परिभाषा दी है
a. स्टीफेन
b. एटकिन
c. मैकाले
d. मिलेट
19. भा.सा. अधि. 1872 की कौन सी धारा इस सामान्य नियम का अपवाद है कि "अनुश्रुत साक्ष्य, साक्ष्य नहीं है"?
a. धारा 6
b. धारा 11
c. धारा 17
d. धारा 25
20. मिर्जा अकबर ब. किंग एंपरर संबद्ध है
a. धारा 9
b. धारा 10
c. धारा 11
d. धारा 13
21. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 की धारा 18-20 के अंतर्गत किसकी स्वीकृति सुसंगत नहीं है?
a. कार्यवाही के पक्षकार की स्वीकृति
b. सेवक की स्वीकृति
c. अभिकर्ता की स्वीकृति
d. किसी वाद की विषयवस्तु में हित रखने वाले व्यक्तियों की स्वीकृति
22. निम्न में से किस विषय पर विशेषज्ञ सक्षम साक्षी है?
a. विदेशी विधि
b. विज्ञान संबंधी
c. कला के प्रश्न
d. यह सभी
23. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 में परिभाषित "न्यायालय" के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन शामिल नहीं है?
a. सभी न्यायाधीश
b. सभी मजिस्ट्रेट
c. वे सभी व्यक्ति जो साक्ष्य लेने के लिए प्राधिकृत हैं।
d. विवाचक (मध्यस्थ)
24. किस मामले में उच्चतम न्यायालय ने यह निर्धारित किया कि न्यायालय के लिए यह आवश्यक है कि वह किसी संस्वीकृति को पूर्ण रूपेण स्वीकार करे। वह ऐसा नहीं कर सकता है कि अभियोगात्मक हिस्से को स्वीकार कर ले और निर्दोषकारी हिस्से को छोड़ दे?
a. पलविंदर कौर ब. पंजाब राज्य
b. पाकला नारायण स्वामी ब. एंपरर
c. वीरा इब्राहिम ब. महाराष्ट्र राज्य
d. नाथ सिंह ब. जगदीश सिंह
25. पुलिस अभिरक्षा में किसी व्यक्ति द्वारा की गई संस्वीकृति सुसंगत होगी यदि वह की गई है
a. मजिस्ट्रेट की साक्षात उपस्थिति में
b. पुलिस अधीक्षक (सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस) की साक्षात उपस्थिति में
c. चिकित्साधिकारी की साक्षात उपस्थिति में
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
26. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 का कौन सा प्रावधान "पक्षद्रोही साक्षी" के संबंध में है?
a. धारा 133
b. धारा 145
c. धारा 154
d. धारा 161
27. भूषण साहू ब. किंग भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 की किस धारा से जुड़ा वाद है?
a. धारा 115
b. धारा 133
c. धारा 122
d. धारा 126
28. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 की किस धारा में यह कहा गया है कि कुछ तथ्यों की न्यायालय न्यायिक अपेक्षा करेगा?
a. धारा 57
b. धारा 67
c. धारा 38
d. धारा 69
29. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 की किस धारा में लोक दस्तावेज का प्रावधान है?
a. धाय 73
b. धारा 74
c. धारा 75
d. धारा 76
30. "सूचक प्रश्न" पूछे जा सकते हैं
a. मुख्य परीक्षा में
b. प्रति परीक्षा में
c. न्यायालय की अनुमति से पुनः परीक्षा में
d. उपर्युक्त सभी
31. इनमें से कौन मृत्युकालिक कथन पर महत्त्वपूर्ण वाद नहीं है?
a. कुशाल राव ब. राज्य
b. मोती सिंह ब. राज्य
c. दीप चंद ब. राज्य
d. आर. ब. जेंकिस
32. एक साक्षी जो बोलने में समर्थ नहीं है, अपना साक्ष्य संकेतों-हावभाव के माध्यम से प्रकट करता है। यह साक्ष्य है
a. द्वितीयक साक्ष्य
b. विशेष साक्ष्य
c. परिस्थितिजन्य साक्ष्य
d. मौखिक साक्ष्य
33. उच्चतम न्यायालय ने निर्दोषिता की उपधारणा को बताया है एक
a. मौलिक अधिकार
b.सांविधिक अधिकार
c. मानव अधिकार
d. रूढ़िजन्य अधिकार
34. इनमें से कौन द्वितीयक साक्ष्य नहीं है?
a. प्रमाणित प्रति
b. मूल से बनाई गई प्रति
c. जहाँ अनेक दस्तावेज एक रूपात्मक प्रक्रिया से बनाए गए हैं।
d. मूल से तुलना की गई प्रतियाँ
35. किसी तथ्य का मौखिक साक्ष्य जिसके द्वारा किसी दस्तावेज को अवैध ठहराया जाता है, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 में ग्राह्य है
a. धारा 92 परंतुक 1 में
b. धारा 92 परंतुक 2 में
c. घारा 92 परंतुक 4 में
d. धारा 92 परंतुक 6 में
36. विष द्वारा 'ख' की हत्या करने के लिए 'क' का विचारण किया जाता है। यह तथ्य कि 'ख' की मृत्यु से पूर्व 'क' ने 'ख' को दिए गए विष जैसा विष प्राप्त किया था
a. सुसंगत है।
b. सुसंगत नहीं है।
c. आंशिक रूप से सुसंगत है।
d. न तो सुसंगत है, न ही असंगत है।
37. वे आवश्यक सुसंगत तथ्य जो किसी स्थान, नाम, तिथि, संबंध या पक्षकारों की पहचान का स्पष्टीकरण देते हैं या पुनः स्थापित करते हैं, सुसंगत हैं
a. धारा 8 में
b. धारा 9 में
c. धारा 10 में
d. धारा 11 में
38. किसी षड्यंत्रकारी द्वारा की गई संस्वीकृति जो अन्य सदस्यों को भी शामिल करती है, वह संस्वीकृति उन सहषड्यंत्रकारियों के विरुद्ध सुसंगत है जो संयुक्त रूप से विचारित हैं। यह संस्वीकृति ग्राह्य है
a. धारा 8
b. धारा 10
c. धारा 30
d. धारा 56
39. दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की किस धारा में न्यायालय अभियुक्त को आदेश दे सकता है कि वह क्षतिपूर्ति का भुगतान करे?
a. धारा 354
b. धारा 355
c. धारा 356
d. धारा 357
40. दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 प्रवृत्त हुई-
a. 1 जनवरी, 1973
b. 1 अप्रैल, 1974
c. 1 अक्टूबर, 1974
d. 1 दिसंबर, 1974
41. दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 का कौन सा अध्याय "नागालैंड राज्य और जनजाति क्षेत्रों" में लागू नहीं होता?
a. अध्याय VIII
b. अध्याय IX
c. अध्याय X
d. अध्याय XI
42. धारा 2 (घ) (2-डी), दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 परिभाषित करता है-
a. आरोप
b. संज्ञेय अपराध
c. परिवाद
d. जाँच
43. सदोष परिरोध में रखे व्यक्ति की तलाशी के लिए तलाशी वारंट कौन जारी कर सकता है?
a. डी.एम.
b. एस.डी.एम.
c. मजिस्ट्रेट
d. यह सभी
44. "वारंट मामले" का अर्थ है अपराध से संबंधित ऐसे मामले से जो कि मृत्युदण्ड, आजीवन कारावास या ऐसे कारावास से जो-
a. दो वर्ष से अधिक के दण्ड से दंडनीय हो।
b. तीन वर्ष से अधिक के दण्ड से दंडनीय हो।
c. चार वर्ष से अधिक के दण्ड से दंडनीय हो।
d. पाँच वर्ष से अधिक के दण्ड से दंडनीय हो।
45. एक उद्घोषित व्यक्ति जिसकी संपत्ति कुर्क की गई है, कितने समय के अंदर हाजिरी पर संपत्ति अथवा विक्रय के आगम का दावा कर सकता है?
a. 6 माह
b. 2 साल
c. 3 साल
d. 1 साल
46. "मृत्यु समीक्षा' से संबंधित प्रावधान आपराधिक प्रक्रिया संहिता, 1973 में कहाँ उपबंधित है?
a. धारा 171
b. धारा 172
c. धारा 173
d. धारा 174
47. आपराधिक प्रक्रिया संहिता, 1973 की किस धारा के अंतर्गत जिला दंडाधिकारी को अत्यावश्यक लोक अपदूषण या आशंकित खतरे के संदर्भ में आदेश जारी करने की शक्तियाँ प्राप्त हैं?
a. धारा 142
b. धारा 143
c. धारा 144
d. धारा 145
48. दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 के किस अध्याय में 'प्ली बार्गेनिंग' का प्रावधान है?
a. अध्याय XX
b. अध्याय XXI
c. अध्याय XXI क
d. अध्याय XXII
49. 'कोई व्यक्ति जो उसी अपराध के लिए दोषसिद्ध या दोषमुक्त हो चुका है, उसी अपराध के लिए उसका पुनः विचारण नहीं हो सकेगा।' यह प्रावधान दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 में है-
a. धारा 300
b. धारा 301
c. धारा 303
d. धारा 304
50. उच्च न्यायालय द्वारा प्राधिकृत कोई भी द्वितीय श्रेणी का मजिस्ट्रेट किसी ऐसे अपराध का संक्षिप्त विचारण कर सकता है जो कि ऐसी अवधि के कारावास से दण्डनीय है, जो
a. तीन माह से ज्यादा न हो।
b. छः माह से ज्यादा न हो।
c. एक वर्ष से ज्यादा न हो।
d. दो वर्ष से ज्यादा न हो।
51. निम्नलिखित में से किस धारा में 'संज्ञेय अपराध' परिभाषित है?
a. धारा 2(a) द.प्र.स.
b. धारा 2(b) द.प्र.स.
c. धारा 2 (c) द.प्र.स.
d. धारा 2(i) द.प्र.स.
52. लोक अभियोजक की नियुक्ति होती है
a. उच्च न्यायालय के परामर्श से केंद्र सरकार द्वारा
b. उच्च न्यायालय के परामर्श से राज्य सरकार द्वारा
c. दोनों (A) और (B)
d. इनमें से कोई नहीं
53. उच्च न्यायालय की अंतर्निहित शक्ति दंड प्रक्रिय संहिता, 1973 में दी गई है
a. धारा 481
b. धारा 482
c. धारा 483
d. धारा 465
54. प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) के संबंध में क्या सही नहीं है?
a. यह पुलिस अधिकारी को दी गई सूचना है।
b. यह अवश्य ही संज्ञेय अपराध के संबंध में हो।
c. यह वह सूचना है जो समय की दृष्टि से प्रथम है।
d. यह संज्ञेय और असंज्ञेय दोनों मामले में दर्ज की जा सकती है।
55. स्थावर संपत्ति के कब्जे से जुड़ा कोई विवाद निर्णीत किया जाता है
a. न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा।
b. कार्यपालक मजिस्ट्रेट द्वारा।
c. या तो न्यायिक मजिस्ट्रेट या कार्यपालक मजिस्ट्रेट द्वारा।
d. न तो न्यायिक मजिस्ट्रेट न ही कार्यपालक मजिस्ट्रेट द्वारा।
56. एक सहायक सत्र न्यायाधीश कोई भी दण्ड दे सकता है, सिवाय
a. मृत्यु दंड, आजीवन कारावास या ऐसा कारावास जो सात साल से ज्यादा हो।
b. मृत्यु दंड, आजीवन कारावास या ऐसा कारावास जो दस साल से ज्यादा हो।
c. मृत्यु दंड, आजीवन कारावास या ऐसा कारावास जो बारह साल से ज्यादा हो।
d. इनमें से कोई नहीं
57. धारा 164, दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 के अंतर्गत संस्वीकृति अभिलिखित की जा सकती है
a. मेट्रोपोलिटन/न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा
b. कार्यपालक मजिस्ट्रेट द्वारा
c. पुलिस अधिकारी द्वारा
d. अभियोजन अधिकारी द्वारा
58. धारा 167, दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 के अंतर्गत एक कार्यपालक मजिस्ट्रेट अधिकतम कितने दिनों की अभिरक्षा दे सकता है?
a. 5 दिन
b. 7 दिन
c. 10 दिन
d. 15 दिन
59. ऐसे अपराध के लिए जो केवल जुर्माने से दंडनीय है, परिसीमा की अवधि, जो धारा 468, दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 में है-
a. 3 माह
b. 6 माह
c. 1 साल
d. 3 साल
60. 'कोई पुलिस अधिकारी किसी व्यक्ति को, जो किसी संज्ञेय अपराध से जुड़ा है, बिना वारंट के गिरफ्तार कर सकता है।' यह प्रावधान दंड प्रक्रिया संहिता में है
a. धारा 40 में
b. धारा 41 में
c. धारा 43 में
d. धारा 57 में
61. आरोपों में परिवर्तन का प्रावधान दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 में है
a. धारा 215
b. धारा 216
c. धारा 217
d. धारा 218
62. दोषसिद्ध व्यक्ति द्वारा ऐसे मामले में कोई अपील नहीं की जाएगी जहाँ प्रथम वर्ग मजिस्ट्रेट ने दंड के रूप में किया जुर्माना-
a. रू. 500 से अधिक नहीं है।
b. रू. 300 से अधिक नहीं है।
c. रू. 200 से अधिक नहीं है।
d. रू. 100 से अधिक नहीं है।
63. धारा 125, दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 में किसी व्यक्ति के विरुद्ध उसकी पत्नी के भरणपोषण का आदेश जारी कर सकता है-
a. द्वितीय श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
b. प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
c. कार्यपालक मजिस्ट्रेट
d. यह सभी
64. "सामूहिक बलात्संग", भारतीय दंड संहिता, 1860 में दंडनीय है
a. धारा 376 क
b. धारा 376ख
c. धारा 376ग
d. धारा 376घ
65. निम्नलिखित में से कौन सी धाराएँ क्षेत्रातीत प्रवर्तन का प्रावधान भारतीय दंड संहिता, 1860 में करती हैं?
a. धारा 3 और 4
b. धारा 5 और 6
c. धारा 7 और 9
d. धारा 10 और 11
66. आर. ब. हिकलिन संबंधित है-
a. रिश्वत
b. सदोष मानववध
c. अश्लीलता
d. बलात्संग
67. लूट के अपराध के लिए न्यूनतम कितने व्यक्ति होने चाहिए?
a. एक
b. दो
c. तीन
d. चार
68. इनमें से भा.दं.सं., 1860 की कौन सी धारा 'बेईमानी से' को परिभाषित करती है?
a. धारा 23
b. धारा 24
c. धारा 25
d. धारा 26
69. निम्नलिखित में से किस अपराध में 'मेंस रिया' अपराधी को दायित्वाधीन बनाने के लिए आवश्यक नहीं है?
a. सदोष मानववध
b. सदोष परिरोध
c. व्यपहरण
d. आपराधिक षड्यंत्र
70. इनमें से किस मामले में धारा 303, भारतीय दंड संहिता, 1860 को असांविधानिक घोषित किया गया है?
a. बचन सिंह ब. राज्य
b. डी.के. बसु ब. राज्य
c. जोगिंदर कुमार ब. राज्य
d. मिटू सिंह ब. राज्य
71. "आवश्यकता" बचाव के रूप में अभिवचित की जा सकती है
a. धारा 79
b. धारा 80
c. धारा 81
d. धारा 82
72. मैकनॉटन मामला संबंधित है-
a. उन्मत्तता
b. दुर्घटना
c. आवश्यकता
d. प्राइवेट प्रतिरक्षा
73. मिथ्या साक्ष्य देना, किसी न्यायिक प्रक्रिया में दंडनीय है-
a. धारा 191, भारतीय दंड संहिता 1860 में
b. धारा 192, भारतीय दंड संहिता 1860 में
c. धारा 193, भारतीय दंड संहिता 1860 में
d. धारा 194, भारतीय दंड संहिता 1860 में
74. तेजाब फेंक कर स्वेच्छया 'घोर उपहति' कारित करना दंडनीय है-
a. धारा 354 क
b. धारा 354ख
c. धारा 326 क
d. धारा 228क
75. एक अविधिपूर्ण जमाव के लिए कितने सदस्यों की जरूरत है?
a. दो
b. तीन
c. चार
d. पाँच
76. "आपराधिक षड्यंत्र" भारतीय दंड संहिता, 1860 की किस धारा में परिभाषित है?
a. धारा 120
b. धारा 120क
c. धारा 120 ख
d. धारा 121
77. भारतीय दंड संहिता की धारा 361 में शब्द "ले जाता है" शामिल करता है
a. बल द्वारा ले जाना।
b. कपट द्वारा ले जाना।
c. भौतिक रूप से ले जाना।
d. यह सभी
78. प्राइवेट डिफेंस (निजी प्रतिरक्षा) का अधिकार उपलब्ध है-
a. एक अपराध के विरुद्ध
b. एक अपराधी के विरुद्ध
c. दोनों अपराध और अपराधी के विरुद्ध
d. एक अभियुक्त के विरुद्ध
79. केदारनाथ सिंह ब. बिहार राज्य AIR 1962 SC 955 ने भा.दं.सं. 1860 की किस धारा की सांविधानिक वैधता निर्धारित की है?
a. धारा 124 क
b. धारा 505
c. धारा 124क और 505
d. धारा 121
80. अवीक सरकार ब. पश्चिम बंगाल राज्य (2014) 4 SCC 257 संबंधित है-
a. धारा 153क
b. धारा 292 क
c. धारा 292
d. धारा 354 क
81. जल्लाद जो किसी कैदी को न्यायालय के आदेश से फांसी देता है, आपराधिक दायित्व से उन्मुक्त है-
a. धारा 77, भारतीय दंड संहिता के कारण
b. धारा 78, भारतीय दंड संहिता के कारण
c. धारा 79, भारतीय दंड संहिता के कारण
d. धारा 80, भारतीय दंड संहिता के कारण
82. दुष्प्रेरण के लिए -
a. यह आवश्यक है कि दुष्प्रेरित कार्य सफलतापूर्वक किया जाए।
b. यह आवश्यक है कि दुष्प्रेरित कार्य किया जाए भले ही वह असफल हो जाए।
c. यह आवश्यक नहीं है कि दुष्प्रेरित कार्य किया जाए।
d. (a) तथा (b) दोनों
83. एस. वरदराजन ब. राज्य का मामला भारतीय दंड संहिता, 1860 की किस धारा से जुड़ा है?
a. धारा 366
b. धारा 365
c. धारा 364
d. धारा 363
84. बलात्संग के पीड़ित की पहचान का प्रकटीकरण भारतीय दंड संहिता-1860 की किस धारा में दंडनीय है?
a. धारा 229
b. धारा 228
c. धारा 376
d. धारा 228क
85. "सामान्य आशय" और "समान आशय" के बीच का अंतर किस मामले में किया गया?
a. बी. के. घोष ब. एंपरर
b. महबूब शाह ब. एंपरर
c. कृपाल सिंह ब. राज्य
d. मिठू ब. राज्य
86. शब्द "अवैध" भारतीय दंड संहिता, 1860 में कहाँ परिभाषित है?
a. धारा 32
b. धारा 33
c. धारा 43
d. धारा 37
87. भारतीय दंड संहिता, 1860 में धारा 304क को जोड़ा गया-
a. 1870
b. 1880
c. 1890
d. 1913
88. धारा 498क, भारतीय दंड संहिता, 1860 में कौन सा "मेंस रिया" तत्त्व अभिव्यक्त रूप से प्रयुक्त है?
a. साशय आचरण
b. उपेक्षापूर्ण आचरण
c. जानबूझकर आचरण
d. विश्वास करने का कारण
89. भारत के संविधान के अनुसार अनुच्छेद 248 के अंतर्गत अवशिष्ट शक्ति का प्रयोग किया जा सकता है
a. संघ सरकार द्वारा
b. संसद द्वारा
c. राज्य विधान-मंडल द्वारा
d. न्यायपालिका द्वारा
90. संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार एन.जे.ए.सी. बनाया गया था?
a. अनुच्छेद 124क
b. अनुच्छेद 124ख
c. अनुच्छेद 124ग
d. इनमें से कोई नहीं
91. भारत में संविधान संशोधन को चुनौती दी जा सकती है
a. न्याय का अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय में।
b. उच्चतम न्यायालय में।
c. उच्च न्यायालय में।
d. उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय दोनों में।
92. संविधान का अनुच्छेद 368 संबंधित है-
a. संविधान का संशोधन
b. वित्त आयोग
c. निर्वाचने आयोग
d. न्यायिक पुनर्विलोकन
93. संविधान का अनुच्छेद 302 व्यापार, वाणिज्य और समागम की स्वतंत्रता पर निर्बंधन लोक हित में लगा सकता है-
a. अंतर्राज्यीय परिषद् द्वारा।
b. राज्य विधान-मण्डल द्वारा।
c. सांसद द्वारा।
d. विश्व व्यापार संगठन द्वारा।
94. किस संविधान संशोधन द्वारा यह अनिवार्य किया गया कि सांसद और विधायक भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखने की शपथ लें?
a. प्रथम संविधान संशोधन, 1951
b. सोलहवाँ संविधान संशोधन, 1963
c. बयालीसवाँ संविधान संशोधन, 1976
d. तिहत्तरवाँ संविधान संशोधन, 1992
95. "न्याय, सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक शब्दों वेत प्रयोग संविधान में हुआ है
a. उद्देशिका
b. मौलिक अधिकार
c. राज्य की नीति के निदेशक सिद्धान्त
d. उद्देशिका और राज्य की नीति के निदेशक सिद्धान्त
96. श्रेया सिंघल ब. भारत संघ के मामले में धारा 66क, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 को अवैध घोषित किया गया-
a. अनुच्छेद 14 के आधार पर।
b. अनुच्छेद 19(1) के आधार पर।
c. अनुच्छेद 14 और 19(1) के आधार पर।
d. अनुच्छेद 14, 19(1) और 21 के आधार पर।
97. भारत का संविधान अन्तर्राष्ट्रीय संबंध को मान्यता देता है
a. अनुच्छेद 51 और 253
b. अनुच्छेद 51 और 254
c. अनुच्छेद 50 और 253
d. अनुच्छेद 50 और 254
98. विशेषाधिकार और उन्मुक्तियाँ संविधान के किन अनुच्छेदों में वर्णित हैं?
a. अनुच्छेद 105 और 106
b. अनुच्छेद 194 और 195
c. अनुच्छेद 105, 106, 194 और 195
d. अनुच्छेद 104, 105, 195 और 196
99. विषयवस्तु का विभाजन दिया गया है
a. संविधान की पाँचवीं अनुसूची में।
b. संविधान की सातवीं अनुसूची में।
c. संविधान की नवीं अनुसूची में।
d. संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची में।
100. संथानम समिति के अनुपालन में स्थापित किया गया-
a. सी.वी.सी.
b. सी.बी.आई
c. एस.आई.टी.
d. सी.आई.डी.