
झारखण्ड ए०पी०ओ०-2012
विधि (LAW)
1. A, B को उकसाता है C की हत्या के लिए। B हत्या करने से इन्कार कर देता है।
a. A दुष्प्रेरण के लिए दायी है
b. A दुष्प्रेरण के लिए दायी है
c. A दुष्प्रेरण के लिए दायी है, क्योंकि यह कार्य होने पर निर्भर नहीं करता है
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
2. निम्नलिखित में किस वाद में उच्चतम न्यायालय ने कहा कि उद्देशिका संविधान का भाग है?
a. बेरूबरी के वाद में
b. गोलकनाथ के वाद में
c. शंकरी प्रसाद के वाद में
d. केशवानंद भरती के वाद में
3. अन्यत्र उपस्थिति शासित की जाती है?
a.साक्ष्य अधिनियम की धारा 6 के द्वारा
b. साक्ष्य अधिनियम की धारा 8 के द्वारा
c. साक्ष्य अधिनियम की धारा 12 के द्वारा
d. साक्ष्य अधिनियम की धारा 11 के द्वारा
4. A प्रथम-वर्ग मजिस्ट्रेट द्वारा दोषसिद्धि किया गया और एक माह के कारावास से दण्डित किया गया। क्या A अपील कर सकता है।
a. नहीं, A अपील नहीं कर सकता है
b. A मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष अपील कर सकता है
c. A मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष अपील कर सकता है
d. A उच्च न्यायालय में अपील कर सकता है
5. A, जो Z को सेवक है और जिसे Z ने अपनी प्लेट की देख-रेख न्यस्त कर दी है, Z की सम्मति के बिना प्लेट को लेकर बेईमानी से भाग गया। A कौन-सा अपराध कारित करने का दोषी है?
a. चोरी
b. आपराधिक न्यास-भंग
c. आपराधिक दुर्विनियोग
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
6. संविधान के अनुच्छेद 12 में दी गयी 'राज्य' की परिभाषा लागू होती है?
a. संविधान के भाग III एवं भाग IV पर
b. संविधान के केवल भाग III पर
c. संविधान के केवल भाग IV पर
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
7. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की किस धारा के अधीन विशेषज्ञों द्वारा दी गई राय सुसंगत है?
a.धारा 45
b. धारा 47
c. धारा 47
d. धारा 48
8. 'परिवाद' का सबसे आवश्यक तत्व है?
a. गलत कार्य होने का अभिकथन
b. अधिकार के हनन का अभिकथन
c. किसी शारीरिक चोट का अभिकथन
d. किसी अपराध के कारित होने का अभिकथन, जिस पर कार्यवाही अपेक्षित है
9. कोई विवाहित महिला जारता का अपराध करती है, यदि वह मैथुन करती है?
a.अपने पति के अतिरिक्त किसी अन्य विवाहित पुरूष के साथ
b. अविवाहित पुरूष के साथ
c. विवाहित पुरूष के साथ उसकी सम्मति के बिना
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
10. किसी वाद में उच्चतम न्यायालय ने अभिनिर्धारित किया कि आरक्षण की अधिकतम सीमा 50 प्रतिशत से अधिक नही हो सकती है?
a. देवदास बनाम भारत संघ
b. इन्द्रा साहनी बनाम भारत संघ
c. बालाजी बनाम मैसूर राज्य
d. प्रदीप जैन बनाम भारत संघ
11. एक दस्तावेज, जिसका प्रमाणित होना विधि द्वारा अनिवार्य है, प्रमाणित किया जा सकता है साक्ष्य अधिनियम की धारा 68 के अन्तर्गत केवल
a. दोनों प्रमाणित करने वाले साक्षियों को बुलाकर
b. दोनों में से कम-से-कम एक प्रमाणित करने वाले साक्षी को बुलाकर
c. किसी भी प्रमाणित करने वाले साक्षी को न बुलाकर बल्कि किसी अन्य व्यक्ति को बुलाकर जिसको दस्तावेज का ज्ञान हो
d. उपर्युक्त सभी
12. एक पुलिस अफसर को युक्तियुक्त संदेह हैं कि K एक हत्या से सम्बद्ध है। वह कर सकता है?
a. सुपरिन्टेडेन्ट ऑफ पुलिस को सूचित
b. उस क्षेत्र के मजिस्ट्रेट को सूचित
c. K को बिना वारंट के गिरफ्तार
d. मजिस्ट्रेट से वारंट प्राप्ति
13. A, Z की सम्मति के बिना उसके कब्जे में से एक वृक्ष बेईमानी से लने के आशय से Z की भूमि पर लगे वृक्ष को काट डालता है। A किस अपराध के लिए दायी है?
a. चोरी
b. रिष्टि
c. न्यास-भंग
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
14. निम्नलिखित में से कौन सा मूल कर्तव्य 86 वें संविधान संशोधन द्वारा जोड़ा गया है?
a. वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का कर्तव्य
b. लोक समिति की रक्षा करने का कर्तव्य
c. देश की रक्षा करने और जब आवश्यकता पड़े, तो राष्ट्रीय सेवा अर्पित करने का कर्तव्य
d. अभिभावकों को अपने बच्चों के लिए शिक्षा का अवसर प्रदान करने का कर्तव्य
15. भास्तीय साक्ष्य अधिनियम की किस धारा के अन्तर्गत इलेक्ट्रॉनिक अभिलेखों की ग्राह्यता दी गई है?
a. धारा 65
b. धारा 65A
c. धारा 65B
d. धारा 66
16. साधारण चोट पहुँचाने के एक मुकदमें में सेशनस जज सने एक अभियुक्त को केवल एक मास के साधारण कारावास से दण्डित किया है।
a. ने अपनी शक्तियों की सीमा में कार्य किया है
b. ने अविधिक कार्य किया है
c. मुकदमें का परीक्षण नहीं कर सकता था
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
17. Z के कब्जे में फर्नीचर और धन था, वह मर जाता है। उसका सेवक A उस धन के किसी ऐसे व्यक्ति के कब्जे में आने से पूर्व, जो ऐसे कब्जे का हकदार है, बेईमानी से उसका दुर्विनियोग करता है। A ने भारतीय दण्ड संहिता की किसी धारा के अन्तर्गत अपराध किया है?
a. धारा 403
b. धारा 404
c. धारा 405
d. धारा 406
18. राष्ट्रपति पर महाभियोग लगाने वाला संकल्प जरूर पास होना चाहिए?
a. सदन की कुल सदस्य संख्या के बहुमत और उपस्थित तथा मतदान करने वालों के दो-तिहाई मत द्वारा
b. सदन में उपस्थिति तथा मतदान करने वालों के दो-तिहाई मत द्वारा
c. सदन की कुल सदस्य संख्या के दो-तिहाई मत द्वारा
d. सदन की कुल सदस्य संख्या के बहुमत द्वारा
19. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की किस धारा में सार्वजनिक दस्तावेजों का उल्लेख है?
a. धारा 72
b. धारा 73
c. धारा 74
d. धारा 75
20. न्यायालय द्वारा एक बार भरण-पोषण का आदेश देने के उपरान्त उसे निम्न आधार पर रद्द भी किया जा सकता है?
a. पति अब और पैसा नहीं दे सकता
b. दोनों लोग आपसी सहमति से अलग-अलग रह रहे हैं
c. पति, अपनी एक अन्य पत्नी के साथ, उसे भी रखने को तैयार है
d. बिलकुल रद्द नहीं किया जा सकता
21. विधि के समादेशों के अनुवर्तन में अपने वरिष्ठ अफसर के आदेश से A, एक सैनिक, भीड़ पर गोली चलाता है। यहाँ A ने?
a. अपराध कारित किया
b. कोई अपराध नहीं किया
c. हत्या की
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
22. उपराष्ट्रपति का चुनाव होता है?
a. संसद के दोनों सदनों के कुल सदस्यों द्वारा
b. संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्यों द्वारा
c. राज्यसभा के कुल सदस्यों द्वारा
d. राज्यसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा
23. दस्तावेज को अवैध कर देने वाले तथ्य का मौखिक साक्ष्य ग्रहित है
a. साक्ष्य अधिनियम की धारा 92 के परन्तुक 1 के अधीन
b. साक्ष्य अधिनियम की धारा 92 के परन्तुक 2 के अधीन
c. साक्ष्य अधिनियम की धारा 92 के परन्तुक 4 के अधीन
d.साक्ष्य अधिनियम की धारा 92 के परन्तुक 6 के अधीन
24. यदि वारंट मामले के विचारण में मजिस्ट्रेट अभियुक्त को दोषी नहीं पाता है, तो वह
a. उसे उन्मोचित कर देगा
b. उसे दोषमुक्त कर देगा
c. उसे दोषसिद्धि कर देगा
d. मामले को पुनः सुनेगा
25. जारता अपराध नहीं है, यदि मैथुन में सहमति है
a. पक्षकारों की
b. स्त्री की
c. पत्नी की
d. पति की
26. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन भारत के महान्यायवादी के बारे में असत्य है?
a. उसे सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधीशों होने की योग्यता धारित करनी चाहिए
b. उसे उन्हीं तरीकों और उन्हीं आधारों पर पट से हटाया जा सकता है जिस पर उच्चतम न्यायालय के न्यायधीशों को हटाया जाता है
c. उसका कार्य भारत सरकार को सलाह देना है
d. वह संसद में बिना उसका सदस्य हुए भी बैठ सकता है
27. तीस वर्षों तक जीवन के जारी रहने के अंतर्गत प्रमाण का भार दिया गया है-
a. साक्ष्य अधिनियम की धारा 106 में
b. साक्ष्य अधिनियम की धारा 107 में
c. साक्ष्य अधिनियम की धारा 108 में
d. साक्ष्य अधिनियम की धारा 109 में
28. सेशन्स विचारण में अभियोजन के साक्ष्य के लिए तारीख सेशनस जज द्वारा तब निर्धारित की जाती है, जब अभियुक्त
a. दोषी होने के अभिवाक् से इनकार कर देता है
b. विचारण किये जाने का दावा करता है
c. दोषी होने के अभिवाक् पर दोषसिद्धि नहीं किया जाता है
d. उपर्युक्त सभी
29. मैक्सिम 'डी मिनिमिस नॉन क्यूरेट लेक्स' का तात्पर्य है
a. विधि तुच्छ एवं महत्वधीन मामले में कार्यवाही नहीं करेगी
b. विधि किसी भी ऐसे कार्य की उपेक्षा नहीं करेगी, जिससे छोटी-से-छोटी उपहानि होती हो
c. विधि गम्भीर मामलों में कार्यवाही नहीं करेगी
d. उपर्युक्त सभी
30. आंग्ल-भारतीय समुदाय के कितने सदस्य राज्यपाल द्वारा राज्य की विधानसभा में नामित किये जा सकते हैं-
a. एक
b. दो
c. तीन
d. राज्यपाल आंग्ल-भारतीय समुदाय के किसी भी सदस्य को राज्य की विधानसभा में नामित नहीं कर सकता
31. निम्नलिखित में से किसके द्वारान सूचक प्रश्न पूछे जो सकते हैं?
a. मुख्य-परीक्षा
b. प्रति-परीक्षा
c. पुनःपरीक्षा
d. उपर्युक्त सभी
32. दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 लागू हुई
a. 1 अप्रैल, 1974 को
b. 15 अप्रैल, 1974 को
c. 1 सितम्बर, 1974 को
d. 15 सितम्बर, 1974 को
33. निम्नलिखित में से किस वर्ष में भारतीय दण्ड संहिता में आपराधिक षड्यन्त्र को सम्मिलित किया गया?
a. 1870 में
b. 1913 में
c. 1923 में
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
34. निम्नलिखित में से कौन-सा संविधान अनुच्छेद अन्तर्राज्य परिषद् की स्थापना का प्रावधान करता है?
a. अनुच्छेद 261
b. अनुच्छेद 262
c. अनुच्छेद 263
d. अनुच्छेद 264
35. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की किस धारा में आपराधिक विधि (संशोध) अधिनियम, 2006 के द्वारा संशोधन किया गया?
a. धारा 154
b. धारा 118
c. धारा 32
d. धारा 90
36. पुनरीक्षण की शक्ति का प्रयोग किया जा सकता हे
a. उच्च न्यायालय द्वारा
b. सेशन्स न्यायाधीश द्वारा
c. अपर सेशन्स न्यायाधीश द्वारा, यदि उसे सेशन्स न्यायाधीश द्वारा उस मामले का अंतरण किया गया हो
d. उपर्युक्त सभी
37. निम्नलिखित में से कौन-सा 'इन्कोएट ऑफेन्स' है?
a. लोक उपताप
b. आपराधिक प्रयत्न
c. विधि-विरुद्ध जमाव
d. बलवा
38. किस संविधान संशोधन द्वारा सेवा-कर जोड़ा गया है?
a. 83वाँ सशोधन
b. 84वाँ संशोधन
c. 87वाँ संशोधन
d. 88वाँ संशोधन
39. सह-अपराधी एक सक्षम साक्षी है
a. साक्ष्य अधिनियम की धारा 118 के अन्तर्गत
b. साक्ष्य अधिनियम की धारा 119 के अन्तर्गत
c. साक्ष्य अधिनियम की धारा 133 के अन्तर्गत
d. साक्ष्य अधिनियम की धारा 132 के अन्तर्गत
40. जाँच की जाती है-
a. केवल मजिस्ट्रेट द्वारा
b. पुलिस अधिकारी द्वारा
c. जज द्वारा
d. मजिस्ट्रेट या न्यायालय द्वारा
41. मृत्युदण्डादेश के लघुकरण की शक्ति भारतीय दण्ड संहिता के अधीन निहित है-
a. भारत के राष्ट्रपति में
b. राज्य के राज्यपाल में
c. समुचित सरकार में
d. उपर्युक्त सभी में
42. अखिल भारतीय सेवा का सृजन किया जाता है -
a. राज्यसभा द्वारा
b. लोकसभा द्वारा
c. संसद के दोनों सदनों द्वारा
d. अभिवचनों की विधि
43. विबंधन का सिद्धान्त है एक
a. मौलिक विधि
b. साम्या का नियम
c. साक्ष्य का नियम
d. अभिवचनों
44. एक तलाकशुदा औरत ने अपने पूर्व पति के विरुद्ध भरण- पोषण के लिए आवेदन किया-
a. यदि पत्नी मुसलमान नहीं है, तो सफलता मिलेगी
b. यदि वह मुसलमान है, तो भी सफलता मिलेगी
c. उसे सफलता कतई नहीं मिलेगी
d. पति अब उसके भरण-पोषण के लिए बाध्य नहीं है
45. भारतीय दण्ड संहिता का अध्याय XVII किन अपराधों की चर्चा करता है?
a. सम्पत्ति के विरुद्ध अपराध
b. मानव शरीर के विरुद्ध अपराध
c. महिलाओं के विरुद्ध अपराध
d. उपर्युक्त में से कोई नही
46. 'वित्तीय आपात उद्घोषणा' का अर्थ है उद्घोषणा जो की गई है
a. संविधान के अनुच्छेद 352 के अन्तर्गत
b. संविधान के अनुच्छेद 356 के अन्तर्गत
c. संविधान के अनुच्छेद 360 के अन्तर्गत
d. उपर्युक्त सभी
47. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 की कौन सी धारा केवल सिविल मामलों से सम्बन्धित है?
a. धारा 23
b. धारा 27
c. धारा 53
d. धारा 133
48. वह अधिकतम अवधि क्या है जिसमें एक कार्यपालक मजिस्ट्रेट अभियुक्त व्यक्ति का पुलिस अभिरक्षा में निरोध प्राधिकृत कर सकता है?
a. 90 दिन
b. 60 दिन
c. 15 दिन
d. 7 दिन
49. भारतीय दण्ड संहिता की निम्नलिखित में से किस धारा में 'अपराध' शब्द को परिभाषित किया गया है?
a. धारा 39
b. धारा 40
c. धारा 41
d. धारा 42
50. संविधान का अनुच्छेद 368 प्रदान करता है-
a. संशोधन की प्रक्रिया
b. संशोधन की शक्ति एवं प्रक्रिया
c. संशोधन की शक्ति
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
51. "किसी वाद या कार्यवाही में सबूत का भार उस व्यक्ति पर होता है, जो दोनों में से किसी भी तरफ से कोई भी साक्ष्य न दिये जाने पर असफल हो जायेगा।"
यह प्रावधान भारतीय साक्ष्य अधिनियम की किस धारा से सन्निहित है?
a. धारा 101
b. धारा 111
c. धारा 102
d. धारा 113
52. निम्नलिखित में से किस धारा में यह घोषित किया गया है कि अभियुक्त व्यक्ति सक्षम साक्षी होगा?
a. द.प्र.सं. की धारा 313
b. द.प्र.सं. की धारा 314
c. द.प्र.सं. की धारा 315
d. द.प्र.सं. की धारा 316
53. "प्रत्येक संविधि में 'दुराशय' अन्तर्निहित माना जाता है जब तक कि इसका प्रतिकूल सिद्ध नहीं कर दिया जाता है।" यह मत किस वाद में व्यक्त किया गया था?
a. शेराज बनाम डी-रूट्जेन
b. आर. बनाम डड्ले एण्ड स्टीफेन
c. हार्डिंग बनाम प्राइस
d. आर. बनाम प्राइस
54. निम्नलिखित में से कौन-सा वाद लोक स्थानों पर धूम्रपान पर रोक से सम्बन्धित है?
a. पीपल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टी बनाम भारत संघ
b. किशोर सिंह बनाम राजस्थान राज्य
c. त्रिवणी बेन बनाम गुजरात राज्य
d. मुरली देवड़ा बनाम भारत संघ
55. कब्जा स्वामित्व का प्रथम दृष्ट्या साक्ष्य है, इस सिद्धान्त का वर्णन भारतीय साक्ष्य अधिनियम की किस धारा में किया गया है?
a. धारा 109
b. धारा 111
c. धारा 110
d. धारा 112
56. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सह-अपराधी के बारे में अर्सत्य है?
a. द.प्र.सं. की धारा 306 के अन्तर्गत न्यायालय सह-अपराधी को क्षमादान दे सकता है
b. न्यायालय केवल ऐसे अपराधों में क्षमादान दे सकता है जो 7 वर्ष तक की सजा से दण्डनीय है
c. न्यायालय के लिए यह आवश्यक है कि वह क्षमादान के प्रत्येक मामले के कारण को अभिलिखित करे
d. क्षमादान का उद्देश्य अभियुक्त व्यक्ति से साक्ष्य प्राप्त करना है
57. बच्चे के द्वारा किया गया कोई कृत्य 'अपराध' नहीं है, यदि वह बच्चा
a. बारह वर्ष से कम आयु का है
b. सात वर्ष से कम आयु का है
c. अठारह वर्ष से कम आयु का है
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
58. संविधान की छठीं अनुसूची निम्नलिखित राज्यों में से किन पर लागू होती है?
a. असम, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम
b. असम, मणिपुर, नागालैण्ड, त्रिपुरा
c. असम, त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैण्ण
d. असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैण्ड
59. निम्नलिखित में से कौन-सा, साक्ष्य अधिनियम, 1872 की धारा 14 के अन्तर्गत, मानसिक दर्शान के रूप में वर्णित नहीं है?
a. दुराशय
b. हेतुक
c. सद्भाव
d. उपेक्षा
60. अग्रिम जमानत दी जा सकती है
1. उच्चतम न्यायालय द्वारा
2. उच्च न्यायालय द्वारा
3. सेशन्स न्यायालय द्वारा
4. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा
a. 1 और 2
b. 2 और 3
c. 1, 2 और 3
d. 2, 3 और 4
61. सजीव अजात शिशु की मृत्यु कारित करना-
a. अपराध है
b. अपराध नहीं है
c. सदोष मानव-वघ है
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
62. निम्नलिखित में से कौन-सा पहला वाद है जिसमें उच्चतम न्यायालय ने अपनी सलाहकारी अधिकारिता का प्रयोग किया है?
a. इन रि बेल्बारी
b. इन रि सी कस्टम ऐक्ट
c. इन रि दिल्ली लॉज ऐक्ट
d. इन रि केरला एजुकेशन बिल
63. भारतीय साक्ष्य अधिनियम के किस प्रावधान के अन्तर्गत वैध विवाह के दौराान जन्मे बच्चे की औरसता को उपधारित किया गया है?
a. धारा 115
b. धारा 114
c. धारा 112
d. धारा 1113
64. निम्नलिखित में से कौन-सी धारा 'ऑट्रीफोइस ऐक्किट' और 'ऑट्रीफोइस कन्विक्ट' के सिद्धान्त पर आधारित है?
a. द.प्र. सं. की धारा 289
b.द.प्र. सं. की धारा 295
c. द.प्र. सं. की धारा 300
d. द.प्र. सं. की धारा 327
65. शरीर की प्राइवेट प्रतिरक्षा का अधिकार हमलावार की मृत्यु कारित करने तक विस्तारित होता है, यदि हमलावार का कृत्य ऐसी प्रकृति का है कि वह
a. मृत्यु की आंशका को उत्पन्न करता है
b. घोर उपहति की आशंका को उत्पन्न करता है
c. बतात्संग करने का आशय स्पष्ट करता है
d. उपर्युक्त सभी
66. उच्चतम न्यायालय में तदर्थ न्यायधीशों की नियुक्ति कौन कर सकता है?
a. भारत का मुख्य न्यायधीश राष्ट्रपति की पूर्व सहमति से
b. भारत का राष्ट्रपति भारत के मुख्य न्यायधीश की पूर्व सहमति
c. भारत का मुख्य न्यायधीश राष्ट्रपति की सहमति बिना
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
67. "किसी अटार्नी या वकील के द्वारा एक बैरिस्टर को यह सूचना दी जाती है कि एक महत्वपूर्ण साक्षी एक डकैत है। साक्षी से यह पूछे जाने का यह एक युक्तियुक्त आधार है कि क्या वह एक डकैत है।"
a. धारा 149
b. धारा 153
c. धारा 147
d. धारा 145
68. जहाँ सत्र न्यायालय ने अभियुक्त व्यक्ति को दोषी होने के अभिवचन पर दोषसिद्धि किया है, तब
a. वह उच्च न्यायालय में अपील कर नहीं सकता है
b. वह उच्च न्यायालय में अपील कर सकता है
c. वह अपील केवल दण्ड के परिमाण के बारे में कर सकता है
d. वह अपील दण्ड के परिमाण या वैधता के बारे में कर सकता है
69. A, Z. को पकड़ लेता है और कपटपूनक उसका धन और जवाहारात उसकी सम्मति के बिना उसके कपड़ों से निकाल लेता है। A ने
a. चोरी की है
b. लूट की है
c. डकैती की है
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
70. उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायधीशों की नियुक्ति की अधिकतम अवधि क्या है?
a. एक वर्ष
b. दो वर्ष
c. तीन वर्ष
d. चार वर्ष
71. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?
a. वैवाहिक संसूचनाएँ -धारा 122
b. शासकीय संसूचनाएँ -धारा 124
c. वृत्तिक संसूचनाएँ -धारा 126
d. विधिक सलाहकारों की गोपनीय संसूचनाएँ - धारा 127
72. परिवीक्षा पर किसे नहीं छोड़ा जा सकता?
a. एक व्यक्ति जो 21 वर्ष से अधिक आयु का है और ऐसे अपराध के लिए दोषसिद्धि किया जाता है जिसकी सजा 7 वर्ष है
b. एक व्यक्ति जो 21 वर्ष से कम आयु का है और ऐसे अपराध के लिए दोषसिद्ध किया जाता है जिसकी सजा आजीवन कारावास है
c. एक स्त्री जो ऐसे अपराध के लिए दोषसिद्धि की जाती है जिसकी सजा 10 वर्ष है
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
73. आपराधिक न्यास-भुंग सम्बन्धित है-
a. केवल चल सम्पत्ति से
b. केवल अचल सम्पत्ति से
c. चल एवं अचल सम्पत्ति दोनों से ही
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
74. निम्नलिखित में किस अनुच्छेद में यह लिखा है कि यह संविधान भारत के संविधान के नाम से जाना जायेगा?
a. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 391
b.भारतीय संविधान का अनुच्छेद 392
c. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 393
d. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 394
75. भारतीय साक्ष्य अधिनियम में 'न्यायालय' शब्द के अन्तर्गत निम्नलिखित में से कौन से कौन नहीं आता?
a. सभी न्यायाधीश
b. साक्ष्य लेने के लिए वैध रूप से अधिकृत सभी व्यक्ति
c. सभी मजिस्ट्रेट
d. मध्यस्थ
76. धारा 357A जोडी गई है-
a. द. प्र. सं. (संशोधन) अधिनियम, 2005 द्वारा
b. द. प्र. सं. (संशोधन) अधिनियम, 2006 द्वारा
c. द. प्र. सं. (संशोधन) अधिनियम, 2009 द्वारा
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
77. A, एक पुलिस अफसर, Z को यह संस्वीकृति करने के लिए उसने अपराध किया हैस, यातना देता है। A किस धारा के अधीन दोषी है?
a. धारा 330
b. धारा 230
c. धारा 360
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
78. आपातकाल के दौरान अनुच्छेद 19 निलम्बित हो जायेगा केवल तब, जब ऐसे आयात की उद्घोषणा की गई हो-
a. युद्ध या बाह्य आक्रमण या सैन्य विद्रोह के आधार पर
b. युद्ध या बाह्य आक्रमण या आन्तरिक अशान्ति के आधार पर
c. युद्ध या सैन्य विद्रोह के आधार पर
d. युद्ध या बाह्य आक्रमण के आधार पर
79. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की कौन-सी धारा यह उपबंध करती है कि साक्ष्य के अनुचित ग्रहण या अग्रहण के आधार पर कोई नवीन विचारण नहीं होगा?
a. धारा 166
b. धारा 165
c. धारा 167
d. धारा 161
80. प्रथम-वर्ग मजिस्ट्रेट अधिकतम जुरमाना लगा सकता है
a. पाँच हजार रूपये
b. दस हजार रूपये
c. बीस हजार रूपये
d. कोई सीमा नहीं
81. A, Z की सम्पत्ति के बिना एक कुत्ते को Z पर झपटने के लिए भड़काता है। यहाँ पर यदि A, Z को चोट, भय या क्षोभ कारित करने का आशय रखता है, तो A
a. हमला करता है
b. आपराधिक बल का प्रयोग करता है
c. उपर्युक्त दोनों करता है
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
82. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
a. संविधन का अनुच्छेद 40 ग्राम पंचायतों के गठन से सम्बन्धित है
b. संविधान का अनुच्छेद 47 अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों एवं अन्य कमजोर वर्गों के उत्थान से सम्बन्धित है
c. संविधान का अनुच्छेद 48 कृषि एवं पशुपालन एवं पशुपालन से सम्बन्धित है
d. संविधान का अनुच्छेद 39 समान न्याय एवं निःशुल्क विधिक सहायता से सम्बन्धित है
83. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 57(1) के अधीन न्यायालय को न्यायिक अवेक्षा करनी होगी
a. भारतीय क्षेत्र में प्रवृत्त सभी विधियों की
b. सभी विधियों की, जिसमें विदेशी विधियाँ भी हैं
c. सभी भारतीय और एशियाई विधियों की
d. सभी भारतीय और 1950 तक की ब्रिटिश विधियों की
84. निम्नलिखित में से किस धारा में अभियोजन-निदेशक का प्रावधान किया गया है?
a. द प्र. सं. की धारा 25A
b. द प्र. सं. की धारा 25B
c. द प्र. सं. की धारा 25C
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
85. व्यपहरण के मामले में अवयस्क की सम्मति?
a. पूर्णरूपेण महत्वहीन है
b. आंशिक रूप से महत्त्वहीन है
c. का पूर्ण महत्व है
d. का आंशिक महत्व है
86. संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कौन करता है?
a. लोकसभा का अध्यक्ष
b. राज्यसभा का सभापति
c. भारत का राष्ट्रपति
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
87. मूक साक्ष्यिों के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा गलत है?
a. एक मूल साक्षी अपना साक्ष्य खुले न्यायालय में संकेतों द्वारा दे सकता है
b. एक मूक साक्षी अपना साक्ष्य खुले न्यायालय में संकेतों द्वारा दे सकता है
c. एक मूक साक्षी द्वारा न्यायालय के समक्ष लिखकर दिया गया साक्ष्य दस्तावेजी साक्ष्य समझा जायेगा
d. एक मूक साक्षी किसी भी ऐसी प्रकार से साख्य दे सकता है जिससे वह उसे बोधगम्य बना सकता है।
88. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन अभ्यासिक अपराधियों से सदाचार के लिए प्रतिभूति के बारे में असत्य है?
a. केवल कार्यपालक मजिस्ट्रेट बन्धपत्र निष्पादित करने का आदेश दे सकता है।
b. ऐसा बन्धपत्र प्रतिभुओं सहित होना चाहिये।
c. ऐसा बन्धपत्र प्रतिभुओं रहित हो सकता है।
d. ऐसा बन्धपत्र तीन वर्ष से अधिक का नहीं होना चाहिये।
89. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 159 में 'दंगे' के अपराध के लिए व्यक्तियों की न्यूनतम संख्या
a. पाँच
b. दो है
c. चार है
d. सात है
90. निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय संविधान का अनुच्छेद यह कहता है कि ब्राहा आक्रमण और आन्तरिक अशान्ति से प्रत्येक राज्य की सुरक्षा करना संघ का कर्तव्य होगा?
a. अनुच्छेद 216
b. अनुच्छेद 323
c. अनुच्छेद 355
d. अनुच्छेद 365
91. साक्ष्य अधिनियम की धारा 146 (3) के परन्तुक के अधीन बलात्संग के अभियोजन में अभियोक्ती के प्रति-परीक्षण में अभियोक्ती से-
a. उसके साधारण अनैतिक चरित्र से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जा सकते हैं
b. न्यायालय की अनुमति से उसके साधारण अनैतिक चरित्र के बारे में प्रश्न पूछे जा सकते हैं
c. उसके साधारण अनैतिक चरित्र के बारे में प्रश्न नहीं पूछे जा सकते है।
d. उसके बलात्संग से सम्बन्धित प्रश्न नहीं पूछे जा सकते है।
92. निम्नलिखित में से द.प्र.सं. का कौन-सा अध्याय 'प्ली बारगेनिंग' से सम्बन्धित है?
a. अध्याय XXII A
b. अध्याय XXIV-A
c. अध्याय XXV-A
d. अध्याय XXI-A
93. गम्भीर एवं अचानक प्रकोपन है।
a. तथ्य का प्रश्न
b. विधि का प्रश्न
c. तंथ्य एवं विधि का मिश्रित प्रश्न
d. विधि की उपधारणा
94. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
a. मुख्य निर्वाचन आयुक्त को संविधान के अतिक्रमण के आधार पर हटाया जा सकता है।
b. भारत का निर्वाचन आयोग स्थानीय निकायों का चुनाव सम्पन्न कराता है।
c. अन्य निर्वाचन आयुक्त को बिना मुख्य निर्वाचन आयुक्त की संस्तुति के नहीं हटाया जा सकता।
d. निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति का प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 325 में दिया है।
95. अनेक प्रकार के तथ्य, जो कि एक ही मामले से किसी विशिष्ट प्रकार से सम्बन्धित हों, सुसंगत हैं
a. साक्ष्य अधिनियम की धारा 6 के अन्तर्गत
b. साक्ष्य अधिनियम की धारा 7 के अन्तर्गत
c. साक्ष्य अधिनियम की धारा 8 के अन्तर्गत
d. साक्ष्य अधिनियम की धारा 9 के अन्तर्गत
96. निम्नलिखित में से कौन-सा सुमेलित नहीं है?
a. जाँच-द.प्र.सं. की धारा 2(g)
b. असंज्ञेय अपरोध- द.प्र.सं. की धारा 2(I)
c. पुलिस रिपोर्ट-द.प्र.सं. की धारा 2(s)
d. लोक अभियोजक- द.प्र.सं. की धारा 2(v)
97. 'संश्रय' को भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा में परिभाषित किया गया है?
a. धारा 52A
b. धारा 60
c. धारा 212
d. उपर्युक्त सभी
98. निम्नलिखित में से कौन-सा संविधान संशोधन निजी शैक्षणिक संस्थाओं में आरक्षण से सम्बन्धित है?
a. इक्यानबेवाँ संशोधन
b. बानबेवाँ संशोधन
c. तिरानबेवाँ संशोधन
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
99. रूढ़ि के प्रमाण का ढंग दिया गया है-
a. साक्ष्य अधिनियम की धारा 32 (4) के अन्तर्गत
b. साक्ष्य अधिनियम की धारा 32(7) के अन्तर्गत
c. साक्ष्य अधिनियम की धारा 48 के अन्तर्गत
d. उपर्युक्त सभी
100. कोई प्राइवेट व्यक्ति बिना वारंट के गिरफ्तार कर सकता है-
a. किसी भी व्यक्ति को, जो उसकी उपस्थिति में संज्ञेय और अज़मानतीय अपराध करता है।
b. किसी उद्घोषित अपराधी को।
c. दोंनों (a) और (b)
d. प्राइवेट व्यक्ति बिना वारंट किसी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं कर सकता