झारखंड APO मॉक टेस्ट -3 (हिंदी माध्यम) Law Paper

Download Android App    Download iOS App
Note: 1. Use ORG Code: XLVPGR For IOS and Web APP. 2. To Download the PDF it is necessary to download the App. 3. You can Use Only Sigle Device to access the Courses on App

Bihar Judiciary (PCS-J) Preparation Bihar Assistant Prosecution Officer (APO) Preparation

झारखंड ए०पी०ओमॉक टेस्ट-3

विधि (Law)

 Download PDF With Solution

1. निम्नलिखित में से कौन एक संवैधानिक अधिकार है। किन्तु मूल अधिकार नहीं है-

a. जीवन एवं निजी स्वतंत्रता का अधिकार

b. संपत्ति धारित करने का अधिकार

c. भारत के क्षेत्र में कहीं भी स्वतंत्र विचरण का अधिकार

d. शांतिपूर्वक जमा होने का अधिकार

 

2. संविधान का अनुच्छेद 338  निम्नलिखित में से किसके गठन का प्रावधान करता है-

a. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग

b. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग

c. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग

d. इनमें से कोई नहीं

 

3. भारत के संविधान द्वारा कुल कितनी भाषाओं को मान्यता प्रदान की गई है?

a. 28

b. 31

c. 18

d. 22

 

4. भारत के संविधान में प्रशासनिक न्यायाधिकरणों के प्रावधान को किस संशोधन द्वारा शामिल किया गया था-

a. 46वें

b. 42 वें

c. 36वें

d. 78 वें

 

5. भारत के संविधान को किस दिन अपनाया गया था-

a. 26 जनवरी, 1950

b. 15 अगस्त, 1947

c. 2 अक्टूबर, 1950

d. 26 नवम्बर, 1949

 

6. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 310 किस सिद्धान्त का प्रतीक है?

a. पृथक्करण का सिद्धान्त

b. आनुपातिकता का सिद्धान्त

c. रेस जूडिकेटा का सिद्धान्त

d. प्रसाद का सिद्धान्त

 

7. संघ लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?

a. प्रधानमंत्री

b. राष्ट्रपति

c. लोकसभा अध्यक्ष

d. प्रधानमंत्री एवं उपराष्ट्रपति की समिति

 

8. निम्नलिखित में से क्या एक संवैधानिक निकाय नहीं है?

a. चुनाव आयोग

b. वस्तु एवं सेवाकर परिषद्

c. नीति आयोग

d. अंतर्राज्यीय परिषद्

 

9. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल होता है-

a. छह वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु तक दोनों में जो पहले हो

b. पाँच वर्ष

c. 62 वर्ष की आयु तक

d. पाँच वर्ष अथवा 62 वर्ष की आयु दोनों में जो पहले हो

 

10. किस प्रसिद्ध बाद में सर्वोच्च न्यायालय ने गिरफ्तार व्यक्तियों के अधिकारों से सम्बन्धित सख्त दिशानिर्देशों का प्रावधान किया है-

a. साकिरी बासू वाद

b. हुसैन आरा खातून बनाम पश्चिम बंगाल राज्य

c. डी. के. बसु बनाम पश्चिम बंगाल राज्य

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

11. उद्देशिका को किस संशोधन द्वारा संशोधित किया गया था?

a. 44वें संशोधन

b. 42 वें संशोधन

c. 39 वें संशोधन

d. इनमें से कोई नही

 

12. इन री बेरूबारी एण्ड एक्सचेंज ऑफ इन्कलेव्स के बाद में उच्चतम न्यायालय ने अभिनिर्धारित किया कि-

a. विधि का शासन संविधान का हिस्सा नहीं है।

b. विधि का शासन संविधान का हिस्सा है।

c. उद्देशिका संविधान का हिस्सा है।

d. उद्देशिका, संविधान का हिस्सा नहीं है।

 

13. निम्नलिखित में से क्या संविधान के अनुच्छेद 12 के अंतर्गत 'राज्यमें शामिल है-

a. कोई राष्ट्रीयकृत बैंक

b. चिकित्सकीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, चंडीगढ़

c. गृह कल्याण केन्द्र

d. राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्

 

14. भारत के संविधान के निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद राज्य को बच्चों के लिए विशेष प्रावधान करने की अनुमति प्रदान करता है?

a. अनुच्छेद 21

b. अनुच्छेद 15(3)

c. अनुच्छेद 19(2)

d. अनुच्छेद 18

 

15. राजीव कुमार गुप्ता  अन्य बनाम भारत संघ  अन्य.आई. आर. 2016 एस.सी. 3228 राज्य सेवा में किसके लिए आरक्षण से संबंधित है-

a. महिलाओं के लिए

b. अशक्त (दिव्यांग) व्यक्तियों के लिए

c. अन्य पिछड़े वर्ग के लिए

d. अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लिए

 

16. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद नागरिकों को भारत के राज्यक्षेत्र के किसी भाग में निवास करने और बस जाने के अधिकार की गारंटी प्रदान करता है?

a. अनुच्छेद 19 (1)(क)

b. अनुच्छेद 19(1)(छ)

c. अनुच्छेद 19 (1)(घ)

d. अनुच्छेद 19(1)(ङ)

 

17. अनुच्छेद 21 के अनुसार राज्य किस आयु वर्ग के सभी बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा प्रदान करेगा?

a. 6 से 12 वर्ष

b. 6 से 10 वर्ष

c. 6 से 18 वर्ष

d. 6 से 14 वर्ष

 

18. संविधान में दलबदल विरोधी प्रावधान किस संविधान संशोधन द्वारा लागू किया गया था-

a. 52वाँ संशोधन

b. 51वाँ संशोधन

c. 53वाँ संशोधन

d. 54वाँ संशोधन

 

19. संविधान के निम्नलिखित में से किस संशोधन द्वारा राष्ट्रपति के लिए मंत्रिपरिषद् द्वारा दिए गए परामर्श को स्वीकार करना अनिवार्य बना दिया गया था-

a. 39वाँ संशोधन

b. 49वाँ संशोधन

c. 42वाँ संशोधन

d. 44वाँ संशोधन

 

20. वित्तीय आपातकाल की घोषणा के बाद यह संसद की स्वीकृति के बिना कितने दिनों तक प्रवर्तित रह सकता है-

a. चार माह

b. दो माह

c. न माह

d. एक माह

 

21. संविधान के अनुच्छेद 352 के अंतर्गत आपातकाल के दौरान भी किन मूल अधिकारों को निलंबित नहीं किया जा सकता-

a. प्राण और दैहिक स्वतंत्रता का अधिकार

b. समता का अधिकार

c. वाक् एवं अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार

d. संवैधानिक उपचारों का अधिकार

 

22. भारत के संविधान में आपातकाल सम्बन्धी प्रावधान किस संविधान से प्राप्त किया गया था ?

a. फ्रांस के संविधान से

b. जापान के संविधान से

c. इंग्लैंड के संविधान से

d. जर्मनी के संविधान से

 

23. भारतीय संविधान के तहत भ्रमण का अधिकार से सम्बन्धित है-

a. रेशम के. फारूख बनाम कर्नाटक राज्य (2022)

b. रूकमणि मादेगोवड़ा बनाम निर्वाचन आयोग (2022)

c. बबिता गुप्ता बनाम बिहार राज्य (2022)

d. अनुराग पद्‌मेश बनाम बैंक ऑफ इण्डिया (2022)

 

24. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई है-

a. अनुच्छेद-243D

b. अनुच्छेद-243A

c. अनुच्छेद-243B

d. अनुच्छेद-243C

 

25. भारत के संविधान में समान न्याय एवं निःशुल्क विधिक सहायता की अवधारणा निम्न में से किस अनुच्छेद में निहित है?

a. अनुच्छेद 15क

b. अनुच्छेद 39क

c. अनुच्छेद 43क

d. अनुच्छेद 16क

 

26. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की कौन सी धारा यह प्रावधान करती है कि साक्ष्य के अनुचित ग्रहण अथवा अग्रहण के आधार पर कोई नवीन विचारण नहीं किया जाएगा-

a. धारा 166

b. धारा 165

c. धारा 167

d. धारा 161

 

27. निम्न में से किस मामले में उच्चतम न्यायालय ने कहा कि हैंडराइटिंग विशेषज्ञ की राय किसी व्यक्ति के हस्ताक्षर और हैंडराइटिंग को साबित करने का एकमात्र तरीका नहीं है-

a. जनकभाई उर्फ अल्पेशभाई मफतभाई रबारी एण्ड अन्य (एस) बनाम गुजरात राज्य (सु.को. 2022)

b. मनोरमा नाइक बनाम ओडिशा राज्य (सु.को. 2022)

c. जगदीश श्रीवास्तव बनाम महाराष्ट्र राज्य और अन्य (सु.को. 2022)

d. उक्त में से कोई नहीं

 

28. '' को '' घोड़ा बेचता है, और मौखिक वारंटी देता है कि वह अच्छा है। '' को '' इन शब्दों को लिखकर देता है कि '' से 500 रुपए में एक घोड़ा खरीदा। क्या '' मौखिक वारण्टी साबित कर सकेगा

a. हां

b. धारा 92 भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तत प्रतिबंधित

c. नहीं

d. धारा 91 भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तहत केवल दस्तावेजी साक्ष्य साबित किया जा सकता है

 

29. '' एवं 'बी' का संयुक्त विचारण 'सी' की हत्या कर देने हेतु होता है। यह सिद्ध किया जाता है कि '' ने कथन किया कि 'बी' तथा मैंने मिलकर 'सी' की हत्या किया। उपरोक्त सिद्ध की संस्वीकृति के प्रभाव पर न्यायालय के द्वारा विचार किया जा सकता

a. केवल 'ए' के विरूद्ध

b. 'ए' तथ्य 'बी' के विरूद्ध

c. केवल 'बी' के विरूद्ध

d. कोई नहीं

 

30. भारतीय साक्ष्य अधिनियम,1872 की धारा 45 के अंतर्गत एक "छात्र" को भी एक विशेषज्ञ माना जा सकता है। यह सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किस वाद में निर्धारित किया गया था?

a. घोगिनवाई हीराबाई बनाम गुजरात राज्य (1983)

b. संकरिया बनाम राजस्थान राज्य (1978)

c. कानपुर विश्वविद्यालय बनाम समीर गुप्ता एवं अन्य (1983)

d. पंजाब सिंह बनाम हरियाणा राज्य (1984)

 

31. भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तहत विधि सलाहकारों से गोपनीय संसूचनाएँ से सम्बन्धित नियम प्रतिपादित करती है-

a. धारा 127

b. धारा 128

c. धारा 129

d. धारा 130

 

32. एक अभियुक्तजिसको भारतीय दण्ड संहिता की धारा 302 और 304  के अधीन आरोपित किया गया थाजो धारा 302 के अपराध में दोषमुक्त किया गया है। साक्ष्य साक्ष्य अधिनियम की धारा 113  की उपधारणा

a. स्वतः खण्डित हो जायेगी

b. खण्डित नहीं होगी

c. सुसंगत नहीं है

d. विसंगत और निर्थक है

 

33. भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तहत निशिकान्त झा बनाम बिहार राज्य मामला सम्बन्धित है-

a. संस्वीकृति से

b. पहचान परेड से

c. विशेषज्ञों की राय से

d. प्राईवेट दस्तावेज से

 

34. "ब्राइड्स इन  बाथ" वाद भारतीय साक्ष्य अधिनियम की किस धारा पर आधारित है-

a. धारा 16

b. धारा 15

c. धारा 14

d. धारा 11

 

35. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?

a. विधि की पुस्तक में वर्णित विधि सम्बन्धी कथन - धारा-38

b. नक्शा, चार्ट इत्यादि के कथन की सुसंगतता - धारा-35

c. कतिपय साक्ष्य की पश्चातवर्ती कार्यवाहियों में उसमें कथित तथ्यों की सत्यता को साबित करने के लिए सुसंगतता - धारा-33

d. सार्वजनिक प्रकृति के तथ्यों के साक्ष्य अधिनियम के बारे में कथन की सुसंगतता - धारा-37

 

36. कश्मीरा सिंह बनाम मध्य प्रदेश राज्य का वाद सम्बन्धित है-

a. विशेषीकृत संसूचनाओं

b. मृत्युकालिक कथन से

c. पुलिस अधिकारी के समक्ष संस्वीकृति से

d. सह-अभियुक्त की संस्वीकृति से

 

37. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 872 की किस धारा के अनुसार एक दस्तावेज की अन्तर्वस्तु का द्वितीयक साक्ष्य दिया जा सकेगा, जबकि मूल इस प्रकृति का है कि उसे आसानी से स्थानान्तरित नहीं किया जा सकता-

a. धारा-65(a)

b. धारा-65(b)

c. धारा-66

d. धारा-67 के अन्तर्गत ।

 

38. निम्नलिखित में से कौन 'मृत्युकालिक कथनका एक वाद नहीं है?

a. रत्तम गौड बनाम बिहार राज्य

b. पनीबेन बनाम गुजरात राज्य

c. सीताराम बनाम उत्तर प्रदेश राज्य

d. कौशल राव बनाम महाराष्ट्र राज्य

 

39. भारतीय साक्ष्य अधिनियम के निम्नलिखित में से कौन सा अध्याय 'साक्षीसे सम्बन्धित है-

a. अध्याय Vi

b. अध्याय VII

c. अध्याय VIII

d. अध्याय IX

 

40. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 के अंतर्गत परिभाषित शब्द "न्यायालय" में क्या शामिल नहीं है-

a. किसी श्रमिक न्यायालय का पीठासीन अधिकारी

b. तहसीलदार

c. माध्यस्थ

d. सिविल न्यायालय द्वारा नियुक्त आयुक्त

 

41. जब कभी भी भारतीय साक्ष्य अधिनियम द्वारा यह निर्देशित किया गया हो कि न्यायालय किसी तथ्य की उपधारणा करेगा, तब वह ऐसे तथ्य को मानेगा-

a. साबित, जब तक इसे नासाबित न कर दिया गया हो

b. साबित, जब तक इसे नासाबित न कर दिया गया हो अथवा इसके लिए प्रमाण की माँग कर सकता है

c. साबित

d. साबित तथा इसे नासाबित करने के प्रयोजन हेतु दिए जाने की अनुमति नहीं देगा

 

42. निम्नलिखित में से भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 की कौन सी धारा निश्चायक सबूत से सम्बन्धित है-

a. 41, 112 एवं 113

b. 112

c. 113

d. 112 एवं 113

 

43. भारतीय साक्ष्य अधिनियम घोषित करता है कि किसी भी षड्यंत्रकारी द्वारा कहाकिया अथवा लिखा गया कोई भी कार्य षड़यंत्र सिद्ध करने हेतु सुसंगत होता हैयदि यह-

a. उनके सामान्य आशय को पूरा करने से सम्बन्धित रहा हो

b. उनके सामान्य आशय के संदर्भ में रहा हो

c. उनके सामान्य आशय को अभियोजित करना रहा हो

d. उनके सामान्य आशय को पूरा करना रहा हो

 

44. टेस्ट आइडेंटिफिकेशन परेड है-

a. ठोस सबूत

b. कोरोबोरेटिव सबूत

c. कोई सबूत नहीं

d. सुने हुए साक्ष्य

 

45. पलविंदर कौर बनाम पंजाब राज्य का वाद निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?

a. संस्वीकृति से

b. मृत्युकालिक कथन से

c. लेखा पुस्तकों की प्रविष्टियों से

d. निर्णयों की सुसंगतता

 

46. '' देहरादून से 15 सितम्बर को खरीदी गई पिस्तौल से '' की हत्या का अभियुक्त है। '' बयान देता है कि 15 सितम्बर को वह लखनऊ में था कि देहरादून में '' का कथन किसी धारा के अंतर्गत सुसंगत है-

a. धारा 8

b. धारा 11

c. धारा 9

d. धारा 14

 

47. साक्ष्य अधिनियम की निम्नलिखित में से किस धारा के अंतर्गत किसी व्यक्ति की पूर्व दोषसिद्धि सुसंगत

होती है-

a. धारा 14 का स्पष्टीकरण I

b. धारा 14 का स्पष्टीकरण II

c. धारा 14 का स्पष्टीकरण III

d. धारा 14 का स्पष्टीकरण IV

 

48. स्वीकृति का साक्षीक मूल्य क्या होता है-

a. महत्वहीन.

b. निश्चायक प्रमाण

c. विबंधन के रूप में

d. बाध्यकारी

 

49. जब किसी शिक्षक की हस्तलेख प्रश्नगत हो तो उसके प्रधानाचार्य की राय भारतीय साक्ष्य अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत सुसंगत होगी-

a. धारा 47

b. धारा 48

c. धारा 49

d. धारा 50

 

50. रेस इन्टर एलिया ऐक्टाप्राप्त योग्य है

a. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 48 के अन्तर्गत

b. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 47 के अन्तर्गत

c. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 46 के अन्तर्गत

d. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 45 के अन्तर्गत

 

51. केन्द्र सरकार की संपत्ति के दुर्विनियोग सम्बन्धी मामले का अभियोजन किस प्रकार वापस लिया जा सकता है-

a. राज्य सरकार के निर्देश पर किसी लोक अभियोजक द्वारा

b. राज्य सरकार के निर्देश पर केन्द्र सरकार द्वारा नियुक्त किसी लोक अभियोजक द्वारा

c. राज्य सरकार द्वारा नियुक्त किसी लोक अभियोजक द्वारा केन्द्र सरकार से प्राप्त अनुमति के आधार पर

d. केन्द्र सरकार के निर्देश पर किसी लोक अभियोजक द्वारा

 

52. दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत दस्तावेज, पार्सल, अथवा अन्य वस्तुओं की तलाशी के लिये, जो कि डाक अथवा टेलीग्राफ अधिकरण की अभिरक्षा में है, वारंट जारी करने हेतु कौन प्राधिकृत है?

a. जिला मजिस्ट्रेट.

b. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

d. प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट

 

53. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निम्नलिखित में से किस वाद के अंतर्गत यह सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया गया था कि पुलिस अधिकारी अभियुक्त को अनावश्यक तौर पर गिरफ्तार  करें तथा मजिस्ट्रेट निरोध को आकस्मिक तौर पर अधिकृत  करें-

a. अरनेश कुमार बनाम बिहार राज्य

b. ललिता कुमारी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य

c. सुमिता कुमारी बनाम बिहार राज्य

d. अंजू चौधरी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य

 

54. निम्नलिखित में से किस मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा धारित किया गया था कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 सभी के ऊपर प्रयोज्य है चाहे उनका धर्म कुछ भी क्यों  हो?

a. मोहम्मद अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम

b. मोहम्मद उमर खान बनाम गुलशन बेगम

c. सुबाना उर्फ सायरा बानो बनाम ए.एम. अब्दुल गफ्फूर

d. सिराज मोहम्मद खान बनाम हाफिजुन्निसा यासीन खान

 

55. दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अधीन पारित आदेश किसी मूलभूत अधिकार के उल्लंघन पर रिट अधिकारिता के लिए अध्यधीन होता है। यह धारित किया गया था-

a. दिबाकर नैल बनाम पुष्पलता पटेल

b. गोपालाचारी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य

c. गुलाम अब्बास बनाम उत्तर प्रदेश राज्य

d. शेलम रमेश बनाम आंध्र प्रदेश राज्य

 

56. निम्नलिखित में से कौन सा एक मामला दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 से सम्बन्धित है?

a. राम अवतार बनाम उत्तर प्रदेश राज्य

b. कर्नाटक राज्य बनाम प्रवीन तोगड़िया

c. भगवान दत्त बनाम कमला देवी

d. इकबाल अहमद बनाम उत्तर प्रदेश राज्य

 

57. दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 का कौन सा प्रावधान बंदी प्रत्यक्षीकरण से मिलता-जुलता है?

a. धारा 93

b. धारा 97

c. धारा 91

d. धारा 96

 

58. किस अपराध के लिए एक दोषी व्यक्ति से परिशान्ति कायम रखने हेतु एक बंधपत्र निष्पादित करने हेतु कहा जा सकता है?

a. विधि-विरुद्ध जमाव

b. दंगा

c. आपराधिक अभित्रास

d. उपरोक्त सभी

 

59.  प्रक्रिया संहिता की धारा 106 के अंतर्गत एक न्यायालय द्वारा आदेशित प्रतिभूति की अधिकतम अवधि क्या होती है?

a. तीन वर्ष से अनधिक

b. छह माह से अनधिक

c. दो वर्ष से अनधिक

d. एक वर्ष से अनधिक

 

60. निम्नलिखित में से कौन दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 129 के अंतर्गत जमाव को तितर-बितर करने हेतु नागरिक बल का उपयोग करने में सक्षम नहीं है?

a. एक न्यायिक मजिस्ट्रेट

b. एक कार्यपालक मजिस्ट्रेट

c. पुलिस थाना प्रभारी

d. थाना प्रभारी की अनुपस्थिति में उप निरीक्षक स्तर से ऊपर का एक पुलिस अधिकारी

 

61. कार्यपालक मजिस्ट्रेट किसी पक्ष को किसी स्थावर संपत्ति का कब्जा प्रदान कर सकता है-

a. इस पुलिस रिपोर्ट के आधार पर कि ऐसी संपत्ति से सम्बन्धित विवाद से लोक शांति भंग होने की संभावना है।

b. यदि उस पक्ष को अवैध तरीके से बेदखल किया गया हो

c. यदि विरोधी पक्ष ऐसे पक्ष को ऐसी संपति के स्वामी होने के बावजूद उसे कब्जा देने से इंकार करे

d. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

62. यदि भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के अंतर्गत एक अपराध किया जाता है तो महिला पुलिस अधिकारी द्वारा सूचना दर्ज की जाएगी?

a. दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 154 के अधीन

b. दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 155 के अधीन

c. दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 156 के अधीन

d. दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 157 के अधीन

 

63. दंड प्रक्रिया संहिता की किस धारा के अंतर्गत यह प्रावधान है कि 15 वर्ष से कम आयु के बालक को पुलिस थाने नहीं बुलाया जा सकता?

a. धारा 160(1)

b. धारा 161(2)

c. धारा 160(2)

d. धारा 163

 

64. निम्नलिखित में से किस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने धारित किया कि प्रथम सूचना रिपोर्ट एक सारवान साक्ष्य नहीं है तथा इसका उपयोग केवल इसके दर्जकर्ता की सम्पुष्टि के लिए ही किया जा सकता है?

a. अनिल कुमार बनाम बी.एस. नीलकांता, एआईआर 2010 एससी 2715

b. विवेता गजरा बनाम राज्य, एआईआर 2010 एससी 2712

c. भारत सरकार बनाम ए. कुमार, एआईआर 2010 एससी 2735

d. सी. मगेश बनाम कर्नाटक राज्य, एआईआर 2010 एससी 2768

 

65. दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के अंतर्गत दर्ज साक्षी के कथन का उपयोग-

a. केवल खंडन हेतु किया जा सकता है

b. केवल पुष्टि हेतु किया जा सकता है।

c. पुष्टि तथा खंडन दोनों हेतु किया जा सकता है

d. न तो पुष्टि न ही खंडन हेतु किया जा सकता है

 

66. एक कार्यपालक मजिस्ट्रेट किसी अभियुक्त को अधिकतम कितनी अवधि हेतु अभिरक्षा में रखे जाने को अधिकृत कर सकता है-

a. अधिकतम 24 घंटे

b. अधिकतम 3 दिन

c. अधिकतम 7 दिन

d. अधिकतम 15 दिन

 

67. दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 167(2) के प्रयोजनार्थ 60 अथवा 90 दिनों की अवधि को किस तिथि से गिना जाएगा -

a. गिरफ्तारी

b. मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुति

c. पुलिस रिमांड के बाद

d. आरोपपत्र प्रस्तुत करने पर

 

68. दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 173 के अंतर्गत प्रस्तुत एक आरोपपत्र किसका उदाहरण होता है-

a. लोक दस्तावेज

b. निजी दस्तावेज

c. प्रत्यक्ष दस्तावेज

d. अप्रत्यक्ष दस्तावेज

 

69. दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की निम्नलिखित में से कौन सी धारा को दंड विधि (संशोधन) अधिनियम, 2018 द्वारा संशोधित कर दिया गया है-

a. धारा 163

b. धारा 173

c. धारा 183

d. धारा 193

 

70. मजिस्ट्रेट द्वारा अधिकृत पुलिस अभिरक्षा में रहने के दौरान यदि कोई व्यक्ति मर जाता है अथवा गुमशुदा हो जाता है, अथवा किसी महिला का बलात्संग हो जाता है, तो पुलिस द्वारा की गई जाँच अथवा अन्वेषण के अलावा एक जाँच किसके द्वारा की जाएगी

a. जिला मजिस्ट्रेट

b. अपराध की स्थानीय अधिकारिता वाले न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा

c. सत्र न्यायाधीश

d. कार्यपालक मजिस्ट्रेट

 

71. दंड प्रक्रिया संहिता,1973 की धारा 198 के अंतर्गत कोई भी न्यायालय किसी विवाह (भारतीय दंड संहिता, अध्याय 20 के अंतर्गत दंडनीय) के विरूद्ध तब तक संज्ञान नहीं ले सकता जब तक कोई परिवाद की गई हो-

a. पुलिस द्वारा

b. पति / पत्नी द्वारा

c. अपराध से पीड़ित किसी व्यक्ति द्वारा

d. उपरोक्त सभी

 

72. दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 202 के अंतर्गत किसी मजिस्ट्रेट द्वारा पुलिस को अन्वेषण का निर्देश दियां जा सकता है-

a. परिवादी का परीक्षण किए बिना

b. परिवादी का शपथ पर परीक्षण किए बिना नहीं दिया जा सकता

c. परिवादी का शपथ पर परीक्षण करने के पूर्व अथवा पश्चात् दिया जा सकता है।

d. परिवाद किए गए अपराध के सत्र न्यायालय द्वारा विचारणीय होने पर

 

73. दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 206 के अंतर्गत 'छोटे अपराधका अर्थ है-

a. ऐसा अपराध जो केवल अर्थदंड द्वारा दंडनीय हो

b. मोटर वाहन अधिनियम, 1939 के अधीन कोई अपराध

c. ऐसा अपराध जो अधिकतम 1,000 रुपयों तक दंडनीय हो

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

74. दंड प्रक्रिया संहिता,1973 की निम्नलिखित धाराओं में से कौन सी धारा 'न्यायिक कार्यवाही' शब्द को परिभाषित करती है ?

a. धारा 2(झ)

b. धारा 2(ञ)

c. धारा 2(ट)

d. धारा 2(ठ)

 

75. दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत 'पीड़ितको किस धारा के अंतर्गत परिभाषित किया गया है-

a. धारा 2(फ)

b. धारा 2(बक)

c. धारा 2(बख)

d. धारा 2 (न)

 

76. भारतीय दण्ड संहिता के प्रथम प्रारूप की रचना किसने की थी-

a. कैनिंग

b. स्टीफेन

c. बेन्टिक

d. मॅकाले

 

77. अपराध के आवश्यक तत्व होते हैं-

a. आपराधिक कार्य तथा दुराशय

b. आपराधिक कार्य, दुराशय एवं आशय

c. आपराधिक कार्य, दुराशय एवं ज्ञान

d. ज्ञान, आशय तथा कार्यवाही

 

78. भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा के अन्तर्गत षड्यंत्र द्वारा दुष्प्रेरण का प्रावधान है?

a. धारा 107(1)

b. धारा 108

c. धारा 107(2)

d. धारा 107(3)

 

79. A को B ने चाय के लिए आमंत्रित किया। जब B चाय बनाने के लिए रसोईं में था तब A को मेज पर एक सोने की अंगूठी मिली। A उसे उठाता है और कुछ समय पश्चात् बेईमानी से ले जाने के आशय से कमरे में कहीं रख देता है। A ने कौन सा अपराध किया है।

a. चोरी

b. रिष्टि

c. चोरी करने का प्रयत्न

d. कोई अपराध नहीं

 

80. पागलपन का प्रतिरक्षा का विकास निम्न में से किसके आधार पर हुआ?

a. पंचवत्ता

b. मेगनाटन का नियम

c. अप्रतिरोध्य आवेग

d. संदिग्धता परीक्षण

 

81. आपराधिक विधि (संशोधन) अधिनियम, 2018 कब से प्रभावी हुआ है-

a. 11 अगस्त, 2018

b. 21 अप्रैल 2018

c. 1 सितम्बर, 2018

d. 1 जुलाई, 2018

 

82. भारतीय दण्ड संहिता,1860 के अंतर्गत 'सदोष अभिलाभ' एवं 'सदोष हानि' को किस धारा में परिभाषित किया गया है-

a. धारा 22

b. धारा 23

c. धारा 24

d. धारा 27

 

83. न्यायालय ने यह अवधारण करने के लिए कुछ परीक्षण निश्चित किये हैं कि किस प्रक्रम पर कोई कार्य या कार्य श्रृंखला जो आशयित अपराध की दिशा में की जाती है, प्रयत्न बन जाता है। पहचानिये कि इनमें से कौन-सा परीक्षण सही नहीं है?

a. निकटत्ता परीक्षण

b. असम्भवता परीक्षण

c. सामाजिक खतरा परीक्षण

d. सुने जाने के अधिकार का परीक्षण

 

84. X, Y को Z की हत्या के लिए उकसाता है। उकसाये जाने पर Y ने Z को चाकू भोंक दिया। जिसका घाव ठीक हो जाता है निम्नलिखित में से कौन सा एक कथन सही है?

a. Y हत्या के प्रयत्न के लिए और X हत्या के प्रयत्न के दुष्प्रेरण के लिए दायी है

b. Y हत्या के प्रयत्न का दोषी है और X हत्या के दुष्प्रेरण का दोषी है

c. Y हत्या के प्रयत्न का दोषी है और X किसी अपराध का दोषी नहीं है

d. X हत्या के प्रयत्न का दोषी है और Y किसी अपराध का दोषी नहीं है

 

85. निम्नलिखित में से कौन सा वाद दुराशय से सम्बन्धित नहीं है?

a. आर. बनाम प्रिंस

b. क्वीन बनाम टोलसन

c. शेरास बनाम डि-रट्जेन

d. बारेन्द्र कुमार घोष बनाम एम्परर

 

86. यह धारित किया गया था कि एक मुख्यमंत्री अथवा एक मंत्री सरकार से वेतन प्राप्त करता हैअतःभारतीय दंड संहिता की धारा 21(12) के अर्थ के अंतर्गत वह एक लोकसेवक होता है-

a. करुणानिधि बनाम भारत सरकार

b. केशवानंद बनाम केरल राज्य

c. कल्याण सिंह बनाम भारत सरकार

d. जयललिता बनाम तमिलनाडु राज्य

 

87. शरीर एवं सम्पत्ति की प्राइवेट प्रतिरक्षा में आक्रामक की मृत्यु कारित की जा सकती है?

a. धारा 100 एवं धारा 103 के अन्तर्गत

b. धारा 100 एवं धारा 101 के अन्तर्गत

c. धारा 100 एवं धारा 105 के अन्तर्गत

d. धारा 59 एवं धारा 100 के अन्तर्गत

 

88. सबसे कम दण्ड का प्रावधान करती है?

a. धारा 510

b. धारा 511

c. धारा 507

d. धारा 505

 

89. बासुदेव बनाम पेप्सू राज्य में सर्वोच्च न्यायालय ने भारतीय दंड संहिता की निम्नलिखित में से किस धारा का वास्तविक क्षेत्र स्पष्ट किया है-

a. धारा 84

b. धारा 85

c. धारा 86

d. धारा 34

 

90. X, Y की हत्या करता है तथा Z, Y के  शरीर को छिपा देता है। ने निम्न में कौन सा अपराध किया है?

a. हत्या के प्रयत्न का

b. हत्या के दुष्प्रेरण का

c. षड्यंत्र का

d. हत्या के अपराध को लोप करने का

 

91. निम्नलिखित में से किस वाद को लैमिंग्टन रोड शूटिंग षडयन्त्र वाद के नाम से जाना जाता है?

a. आर. बनाम ब्लेक एंड टाई

b. इन रे एन. रामारत्नम

c. एम्परर बनाम वैशम्पायन

d. मिर्जा अकबर बनाम किंग एम्परर

 

92. भारतीय दण्ड संहिता, 1860 कौन सी धारा 'कार्यशब्द को परिभाषित करती है-

a. धारा 32

b. धारा 33

c. धारा 23

d. धारा 24

 

93. समान्य आशय का सिद्धांत केवल तब लागू होता है।जब-

a. न्यूनतम 5 व्यक्ति संलिप्त हों

b. न्यूनतम 2 व्यक्ति संलिप्त हों

c. न्यूनतम 1 व्यक्ति संलिप्त हो

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

94. निम्नलिखित में से किसे नासिक षडयंत्र वाद के नाम से जाना जाता है?

a. विनायक दामोदर सावरकर का वाद

b. बाल गंगाधर तिलक का वाद

c. मधु लिमये का वाद

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

95. निम्नलिखित में से किस वाद में भारतीय दंड संहिता की धारा 124 के आधार पर संघीय न्यायालय द्वारा निर्णय दिया गया था?

a. केदारनाथ बनाम राज्य

b. निहारेन्दू दत्त बनाम एम्परर

c. क्यू. एम्प्रेस बनाम बाल गंगाधर तिलक

d. एम्परर बनाम सदाशिवनारायन

 

96. एक महिला आत्महत्या करने के लिए गोद में बच्चा लेकर तेजी से कुएँ की ओर जाती है किन्तु उसे रास्ते में ही पकड़ लिया जाता है। वह दोषी है-

a. आत्महत्या कारित के प्रयत्न की

b. हत्या के प्रयत्न की

c. मानव वध, जो हत्या की कोटि में नहीं आता है, के प्रयत्न की

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

97. ' एक महिला '' को गर्भपात कारित करने के आशय से एक विषैली दवा देता है। यह पाया जाता है कि महिला '' गर्भवती नहीं थी यहां-

a. अ प्रयत्न का दोषी नहीं है।

b. अ प्रयत्न का दोषी है।

c. अ हत्या का दोषी है।

d. अ किसी अपराध का दोषी नहीं है

 

98. नीचे दिये गये कथनों में से असत्य कथन इंगित कीजिए-

a. अपराध करने का प्रयत्न सदैव दण्डनीय होता है।

b. अपराध करने की तैयारी. अपवादित मामलों में दण्डनीय है।

c. निगमों को अपराधों के लिए दायित्वा- धीन नहीं ठहराया जा सकता।

d. आपराधिक कार्य तथा आपराधिक मनः स्थिति में पारस्परिक सम्बन्ध होना आवश्यक है।

 

99. " सामान्य आशय" और "समान आशय " में स्पष्ट अंतर. निम्न मामले में किया गया था-

a. बारीन्द्र कुमार घोष बनाम किंग एम्परर

b. महबूब शाह बनाम एम्परर

c. श्रीनिवास मल बनाम किंग एम्परर

d. उपर्युक्त सभी मामलों में

 

100. स्वेच्छया अम्ल फेंकना अथवा फेंकने का प्रयत्न करना भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा के अंतर्गत अपराध है-

a. धारा 326 क

b. धारा 326ख

c. धारा 228 क

d. धारा 228

 

Download PDF With Solution

My Legal Consultants
Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts