झारखंड ए०पी०ओ0 मॉक टेस्ट-2
विधि (Law)
1. दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत आरोप से सम्बन्धित प्रावधान कहाँ दिए गए हैं-
a. अध्याय 17 धारा 211-224
b. अध्याय 18 धारा 211-235
c. अध्याय 16, धारा 211-224
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
2. केन्द्रीय सशस्त्र बलों के किसी भी सदस्य को अपने सरकारी कर्तव्यपालन हेतु किए गए किसी भी कार्य हेतु किसकी अनुमति के बिना गिरफ्तार नहीं किया जा सकता-
a. रक्षामंत्री
b. वित्तमंत्री
c. सम्बन्धित राज्य सरकार
d. केन्द्र सरकार
3. जब किसी आपराधिक मामले में आधिकारिता के उपयोग के सम्बन्ध में दो न्यायालयों के बीच विवाद हो तथा कथित न्यायालय अलग-अलग उच्च न्यायालयों के अधीन हों, तब ऐसा मामला दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 186 के अंतर्गत निर्णीत किया जाएगा-
a. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा
b. बड़े राज्य के उच्च न्यायालय द्वारा
c. अधिक न्यायाधीशों वाले उच्च न्यायालय द्वारा
d. उस उच्च न्यायालय द्वारा जहाँ प्रक्रिया पहले प्रारंभ हुई हो
4. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित है-
a. संज्ञेय अपराध की सूचना धारा 154
b. साक्षी को उपस्थिति होने का आदेश देने का पुलिस अधिकारी का अधिकार– धारा 161.
c. पुलिस द्वारा तलाशी – धारा 166
d. पर्याप्त साक्ष्य होने पर मामलों को मजिस्ट्रेट के पास भेजना – धारा 171
5. दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की कौन सी धारा लागू होती है जब पुलिस थाना प्रभारी को किसी व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त होती है-
a. धारा 174
b. धारा 181
c. धारा 154
d. धारा 147
6. दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 167 के प्रयोजनार्थं सर्वाधिक अनिवार्य आवश्यकता यह है कि गिरफ्तार व्यक्ति को-
a. पहली बार शारीरिक तौर पर प्रस्तुत किया जाना आवश्यक नहीं है
b. पहली बार किसी इलेक्ट्रॉनिक वीडियो संपर्क के माध्यम से 'प्रस्तुत किया जाना चाहिए
c. पहली बार शारीरिक तौर पर प्रस्तुत किया जाना चाहिए
d. पहली बार शारीरिक तौर पर प्रस्तुत किया जाना चाहिए, तथा बाद में मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार किसी इलेक्ट्रॉनिक वीडियो संपर्क के माध्यम से प्रस्तुत किया जाना चाहिए
7. जब अन्वेषण 90 दिनों की निर्धारित अवधि में पूर्ण न हुआ हो तथा अभियुक्त अभिरक्षा में हो, तो ऐसी अवधि की समाप्ति पर यदि वह जमानत देने को तैयार हो और देता हो, तो उसे अधिकार है
a. उन्मुक्त होने का
b. दोषमुक्त होने का
c. अन्वेषण अधिकारी द्वारा जमानत पर रिहा किए जाने का
d. सम्बद्ध मजिस्ट्रेट द्वारा जमानत पर रिहा किए जाने का
8. बलात्संग के अपराध के अन्वेषण के दौरानं कथित पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण किया जा सकता है-
a. केवल मजिस्ट्रेट के आदेश पर
b. सम्बन्धित अन्वेषण अधिकारी, यदि उचित समझे, की प्रार्थना पर आवश्यकतौर पर
c. अन्वेषण अधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक से अनुमति प्राप्त करने के उपरांत
d. ऐसी महिला पीड़िता अथवा उसकी ओर से ऐसी सहमति देने में सक्षम किसी व्यक्ति की सहमति के साथ
9. दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 161 तथा 164 के बीच क्या अंतर है?
a. दोनों एक समान हैं।
b. धारा 161 के अंतर्गत कथन मजिस्ट्रेट द्वारा दर्ज किया जाता है, जबकि धारा 164 में कथन पुलिस द्वारा दर्ज किया जाता है
c. धारा 161 के अंतर्गत कथन पुलिस द्वारा दर्ज किया जाता है, जबकि धारा 164 में कथन मजिस्ट्रेट द्वारा
दर्ज किया जाता है।
d. धारा 161 के अंतर्गत कथन शपथ पर दर्ज किया जाता है, जबकि धारा 164 में कोई शपथ नहीं दिलाई जाती
10. दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 154 के अंतर्गत दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है-
a. यह एक पर्याप्त साक्ष्य नहीं होता
b. यह केवल अन्वेषण के प्रारंभ को इंगित करता है।
c. इसे किसी प्रयोजन से पूर्ववर्ती कथन के रूप में प्रयुक्त नहीं किया जा सकता
d. सूचना देने वाले का प्रत्यक्षदर्शी होना आवश्यक नहीं है
11. दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 145 के अंतर्गत किसी अचल संपत्ति के कब्जे से सम्बन्धित मामले में किसी आदेश को पारित करने के पूर्व कार्यपालक मजिस्ट्रेट को निम्नलिखित में से किस अवधि पर विचार करना होता है-
a. एक माह
b. दो माह
c. चार माह
d. छह माह
12. दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की किस धारा के अंतर्गत एक जिला मजिस्ट्रेट अथवा उप खंड मजिस्ट्रेट पर्यावरणीय प्रदूषण को रोक सकता है-
a. धारा 151
b. धारा 133
c. धारा 145
d. धारा 107
13. निम्नलिखित में से कौन दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 (4) के अंतर्गत भरण-पोषण का दावा नहीं कर सकता-
a. जारता की दशा में रह रही पत्नी
b. पारस्परिक सहमति से पृथक रहने वाली पत्नी
c. उपरोक्त (a) एवं (b) दोनों
d. उपरोक्त (a)अथवा (b) में से कोई एक
14. निम्नलिखित में से कौन दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 125 के अंतर्गत भरण पोषण पाने का अधिकारी नहीं है-
a. अवैध अवयस्क संतान
b. तलाकशुदा पत्नी
c. पिता
d. सहोदर भाई
15. निम्नलिखित में से कौन सा मजिस्ट्रेट डकैती अथवा ग्रहभेदन के आभ्यासिक अपराधियों को जमानतदारों सहित अथवा उसके बिना एक बंधपत्र निष्पादित करने का आदेश दे सकता है?
a. द्वितीय श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
b. प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
c. कार्यपालक मजिस्ट्रेट
d. उपरोक्त में से कोई भी
16. निम्नलिखित में से कौन दोषसिद्धि के समय परिशांति कायम रखने हेतु प्रतिभूति की माँग कर सकता है?
a. उप-खण्ड मजिस्ट्रेट
b. जिला मजिस्ट्रेट
c. कार्यपालक मजिस्ट्रेट
d. प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट
17. एक घोषित व्यक्ति, जिसकी संपत्ति कुर्क की जा चुकी हो, हाजिर होने पर संपत्ति वापसी अथवा उसकी बिक्री की राशि पाने का दावा कुर्की के कितने दिनों के अंदर कर सकता है-
a. कुर्की से 6 माह के अंदर
b. कुर्की से 2 वर्ष के अंदर
c. कुर्की से 3 वर्ष के अंदर
d. कुर्की से 1 वर्ष के अंदर
18. कोई ऐसा व्यक्ति, जो अपनी गिरफ्तारी हेतु वारंट जारी हो चुकने के बाद फरार चल रहा हो, को हाजिर होने हेतु बाध्य करने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 82 के अंतर्गत उद्घोषणा करने के साथ-साथ उसकी संपत्ति की कुर्की का आदेश भी जारी किया जा सकता है, बशर्ते न्यायालय संतुष्ट हो कि ऐसा व्यक्ति-
a. अपनी संपत्ति को पूरी तरह अथवा आंशिक तौर पर बेचने वाला है।
b. अपनी संपत्ति को पूरी तरह अथवा आंशिक तौर पर न्यायालय की अधिकारिता के बाहर ले जाने वाला है।
c. उपरोक्त (a)अथवा (b)में से कोई भी एक स्थिति विद्यमान हो
d. उपरोक्त (a)तथा (b)दोनों स्थितियाँ विद्यमान हों
19. दंड प्रक्रिया संहिता की किस धारा के अंतर्गत समन की तामील सम्बन्धित व्यक्ति के परिवार के किसी वयस्क सदस्य के पास छोड़े जाने के द्वारा की जा सकती है?
a. धारा 62
b. धारा 63
c. धारा 64
d. धारा 65
20. दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की निम्नलिखित में से किस धारा के अंतर्गत यह अनिवार्य है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को गिरफ्तारी के 24 घंटों के अंदर मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाए-
a. धारा 51
b. धारा 56
c. धारा 57
d. धारा 59
21. दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 50 प्रावधान करती है। कि वारंट के बिना गिरफ्तार किए गए प्रत्येक व्यक्ति को गिरफ्तारी के आधार तथा जमानतीय अपराध के लिए गिरफ्तार किए जाने पर जमानत के अधिकार के सम्बन्ध में सूचित किया जाएगा। इन प्रावधानों का अनुपालन न किए जाने के क्या परिणाम होते हैं?
a. इससे सम्बन्धित व्यक्ति की गिरफ्तारी तथा निरोध अवैध नहीं होती
b. यदि इस धारा के प्रावधानों की अनदेखी कर भी दी गई हो तो भी बाद इस त्रुटि को सुधारा जा सकता है।
c. इससे सम्बन्धित व्यक्ति की गिरफ्तारी एवं निरोध अवैध हो जाएगी तथा गिरफ्तार व्यक्ति को अपनी रिहाई के लिए बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका प्रस्तुत करने का अधिकार प्राप्त हो जाएगा
d. यह केवल एक प्रक्रिया सम्बन्धी त्रुटि है तथा इस धारा के प्रावधान बहुत अधिक महत्वपूर्ण नहीं हैं
22. दंड प्रक्रिया संहिता की किस धारा के अंतर्गत एक मजिस्ट्रेट किसी व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकता है?
a. धारा 38
b. धारा 40
c. धारा 41
d. धारा 44
23. दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41 ख के अधीन गिरफ्तारी की समुचित प्रक्रिया हेतु निम्नलिखित में से कौन सी वांछनीयता आवश्यक नहीं है-
a. पुलिस अधिकारी अपने नाम की एक सही पहचान लगा कर रखेगा
b. पुलिस अधिकारी अपने नाम की एक दृश्य एवं स्पष्ट पहचान लगा कर रखेगा
c. पुलिस अधिकारी गिरफ्तारी का एक ज्ञापन तैयार करेगा जिसे गिरफ्तार व्यक्ति द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित किया जाएगा
d. पुलिस अधिकारी गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को सूचित करेगा कि पूछताछ के दौरान उसके पास अपने वकील को रखने का अधिकार उपलब्ध है।
24. आपराधिक विधि (संशोधन) अधिनियम, 2013 कब से प्रभावी हुआ था ?
a. 6 अप्रैल, 2013
b. 3 फरवरी, 2013
c. 7 जनवरी, 2013
d. 5 मार्च, 2013
25. दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 2 (प) के अधीन 'लोक अभियोजक' का अर्थ क्या है तथा इसमें कौन शामिल है-
a. दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 24 के अधीन नियुक्त कोई व्यक्ति
b. लोक अभियोजक के निर्देश के अधीन कार्यरत् कोई व्यक्ति
c. उपरोक्त (a)तथा (b) दोनों
d. उपरोक्त में से कोई नहीं ।
26. भा. दं. सं. 'क' एक दुकानदार अपनी राशि को सुरक्षित 'करने के लिए 'ख' जो उसके कारोबार का प्रबंध करता है, से कहता है कि 'य' को कुछ नहीं बेचना जब तक कि वह तुम्हे नकद धन न दे दे, क्योंकि उसकी ईमानदारी के बारे में मेरी राय अच्छी नहीं है। 'क' उत्तरदायी है-
a. धारा 499 भा. दं. सं. के अंतर्गत मानहानि के लिए
b. धारा 496 भा. दं. सं. के अंतर्गत मानहानि के लिए
c. धारा 506 भा. दं. सं. के अंतर्गत मानहानि के लिए
d. मानहानि के लिए उत्तरदायी नहीं है
27. आजीवन कारावास या अन्य कारावास से न्यायनीय अपराधों को करने के प्रयत्न के लिए न्याय का प्रावधान किया गया है-
a. भा. दं.सं. की धारा 511
b. भा. दं.सं. की धारा 509 में
c. भा. दं.सं. की धारा 510 में
d. भा. दं.सं. की धारा 507 में
28. भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की निम्नलिखित में से कौन सी धारा के अंतर्गत प्रच्छन्न गृह अतिचार को परिभाषित किया गया है?
a. धारा 442
b. धारा 444
c. धारा 445
d. धारा 443
29. 'क' की 'च' के साथ एक घोड़ेरूपी संयुक्त संपत्ति थी । 'च' को सदोष हानि पहुँचाने के इरादे से वह घोड़े को गोली मार देता है। भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा के अंतर्गत 'क' पर आरोप अभियोग लगाया जाएगा?
a. धारा 426
b. धारा 429
c. धारा 437
d. धारा 438
30. क' एक मृत व्यक्ति की वसीयत का निष्पादक होने के नाते उस कानून की बेईमानीपूर्वक अवज्ञा करता है जो उसे वसीयत के अनुसार संपत्ति को विभाजित करने का निर्देश देता है और वह इस संपत्ति का निजी उपयोग कर लेता है। उसने कौन सा अपराध क' एक मृत व्यक्ति की वसीयत का निष्पादक होने के नाते उस कानून की बेईमापूर्वक अवज्ञा करता है जो उसे वसीयत के अनुसार संपत्ति को विभाजित करने का निर्देश देता है और वह इस संपत्ति का निजी उपयोग कर लेता है। उसने कौन सा अपराध किया है?
a. चोरी
b. आपराधिक दुर्विनियोग
c. आपराधिक न्यासभंग
d. छल
31. एक पुलिस अधिकारी, यातायात उल्लंघनकर्ता से 5000/ - रुपये की राशि जुर्माने के रूप में प्राप्त करता है। वह उक्त राशि नियत अवधि के तीन माह पश्चात् राजकोष में जमा करवाता है। वह करता है-
a. धारा 407 भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत दण्डनीय अपराध ।
b. धारा 409 भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत दण्डनीय अपराध ।
c. धारा 420 भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत दण्डनीय अपराध ।
d. उपरोक्त में से कोई नहीं।
32. भारतीय दण्ड संहिता की कौन सी धारा डकैती को परिभाषित करती है?
a. धारा 390
b. धारा 391
c. धारा 395
d. धारा 393
33. 'क' ने अपनी घड़ी मरम्मत के लिए एक घड़ीसाज को दी। मरम्मत खर्च का भुगतान न करना पड़े इसलिए 'क' ने दुकान से अपनी घड़ी उस समय उठा ली जब दुकानदार उसे नहीं देख रहा था। इस मामले में 'क'-
a. आपराधिक न्यासभंग का दोषी है।
b. धोखाधड़ी का दोषी है
c. चोरी का दोषी है
d. किसी अपराध का दोषी नहीं है क्योंकि उठाई गई घड़ी उसकी अपनी थी। हालांकि, उसे घड़ीसाज को मरम्मत खर्च का भुगतान करना चाहिए
34. निम्नलिखित में से कौन-सा एक केस धारा 377, IPC की संवैधानिकता से संबंधित है ?
a. विशाखा बनाम राजस्थान राज्य AIR 1997 SC 3011
b. प्रतिम उर्फ पीटर मुखर्जी बनाम भारत संघ, AIR 2018 BOM 224
c. नवतेज सिंह जौहर बनाम भारत संघ AIR 2018 SC
d. जसमीत कौर बनाम नवतेज सिंह AIR 2018 SC (Supp.) 898
35. क' की मुलाकात पार्क में 15 वर्ष की एक लड़की 'ख' से होती है। 'ख' उसे बताती है कि उसकी आयु 16 वर्ष है और घर पर उसका पिता उसके साथ दुर्व्यवहार करता है और यह कि वह खुश होगी यदि 'क' उसे वहाँ से कहीं दूर ले जाएं। तत्पश्चात् 'क' लड़की को अपने घर ले जाता है और वहाँ रहने की अनुमति दे देता है। इस मामले में-
a. क' ने कोई अपराध नहीं किया है क्योंकि लड़की उसके साथ अपनी निजी सहमति से आई है।
b. 'क' ने कोई अपराध नहीं किया है क्योंकि लड़की ने अपनी आयु ग़लत बताई और 'क' ने उसके वयस्क होने तथा सहमति देने में सक्षम होने का विश्वास किया
c. 'क' ने अवयस्क का उसके कानूनी संरक्षक से व्यपहरण करने का अपराध किया है
d. 'क' ने व्यपहरण तथा सदोष परिरोध का अपराध किया हैं।
36. भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत कितने प्रकार के व्यपहरणों का उल्लेख है ?
a. एक
b. दो
c. तीन
d. चार
37. भारतीय दण्ड संहिता 1860 की निम्नलिखित में से किस धारा के अंतर्गत संपत्ति की चोरी का प्रयत्न करने में किया गया हमला या आपराधिक बलप्रयोग न्यायनीय है?
a. धारा 379
b. धारा 381
c. धारा 384
d. धारा 356
38. कोई भी उपहति 'घोर' होती है यदि यह शरीर में भीषण दर्द उत्पन्न करे अथवा व्यक्ति निम्न में से कितने दिनों के लिए अपनी सामान्य दिनचर्या पालन करने में अयोग्य हो जाए-
a. 15 दिन
b. 20 दिन
c. 25 दिन
d. 30 दिन
39. आपराधिक मानव वध करने का प्रयास सम्बन्धी प्रावधान भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा में किया गया है-
a. धारा 305
b. धारा 306
c. धारा 307
d. धारा 308
40. निम्नलिखित में से कौन सा अपराध जमानतीय है-शिक्षा मंचन
a. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 302 के अंतर्गत हत्या
b. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 304क के अंतर्गत उपेक्षा द्वारा मृत्युकारित करना
c. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 304ख के अंतर्गत दहेज
हत्या
d. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 306 के अंतर्गत आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरणा
41. सही उत्तर दें-
a. सभी हत्याएं आपराधिक मानववध होते हैं किन्तु विलोमतःऐसा नहीं होता
b. सभी आपराधिक मानववध हत्या होते हैं।
c. एक हत्या कभी भी आपराधिक मानववध नहीं हो सकती
d. उपरोक्त में कोई नहीं
42. 'क' 'ख' पर प्रहार करता है। इस प्रकोपन से 'ख' हिंसक रूप से उत्तेजित हो जाता है। 'च', जो पास में खड़ा था, 'ख' के गुस्से का लाभ उठाने के इरादे से तथा उसके द्वारा 'क' की हत्या कारित करने के लिए 'ख' के हाथ में एक चाकू पकड़ा देता है। 'ख' 'क' को चाकू से मार देता है। 'ग' किस अपराध का दोषी है-
a. हत्या की कोटि में न आने वाले मानववंध का
b. आपराधिक मानववध दुष्प्रेरित करने का
c. हत्या के प्रयास का
d. हत्या का
43. भारतीय दण्ड संहिता 1860 के निम्नलिखित में से. किस प्रावधान के अंतर्गत माँ के गर्भ में किसी संतान की मृत्यु कारित करना मानववध नहीं होता-
a. धारा 299 स्पष्टीकरण-1 के अंतर्गत
b. धारा 299स्पष्टीकरण-2 के अंतर्गत
c. धारा 299 के स्पष्टीकरण 3 के अंतर्गत
d. धारा 299 के स्पष्टीकरण-4 के अंतर्गत
44. अवीक सरकार बनाम पश्चिम बंगाल राज्य (2014) 4 एस.सी.सी. 257 संबंधित है-
a. धारा 153क
b. धारा 292क
c. धारा 292
d. धारा 354 क
45. विधिविरूद्ध जमाव को भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा के अंतर्गत परिभाषित किया गया है-
a. धारा 141
b. धारा 146
c. धारा 149
d. धारा 159
46. क' 'ख' को विधिक न्याय से बचाने के आशय के साथ छिपाता है जिसके बारे में वह जानता है कि उसने मृत्यु से न्यायनीय अपराध किया है। 'क' को न्यायित किया जाएगा-
a. न्यूनतम 2 वर्ष कारावास से
b. अधिकतम 5 वर्ष के सश्रम कारावास से
c. अधिकतम 7 वर्ष के कारावास से किसी भी विवरण सहित
d. जुर्माने से
47. भारतीय दण्ड संहिता की कौन सी धारा 'निर्वाचनों में प्रतिरूपण' को परिभाषित करती है-
a. धारा 171क
b. धारा 171ख
c. रा 171ग
d. धारा 171घ
48. निम्नलिखित अपराध समूहों में से कौन सा समूह ऐसा है जिसके विरूद्ध संपत्ति की प्राइवेट प्रतिरक्षा के अधिकार का उपयोग किया जा सकता है
a. चोरी, वसूली, लूट, रिष्टि
b. चोरी, वसूली, रिष्टि, आपराधिक अतिचार
c. लूट, रिष्टि, आपराधिक अतिचार, वसूली
d. चोरी, लूट, रिष्टि, आपराधिक अतिचार
49. भारतीय दण्ड संहिता के अन्तर्गत शरीर एवं सम्पत्ति की प्राइवेट प्रतिरक्षा में आक्रामक की मृत्यु कारित की जा सकती है?
a. 100 एवं 103
b. 101 एवं 102
c. 105 एवं 103
d. 98 एवं 103
50. भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 99 में अन्तर्विष्ट निर्बन्धनों के अध्यधीन रहते हुये ऐसे हमले के मामले में जो मृत्यु या घोर उपहति की युक्तियुक्त आशंका उत्पन्न करता हो, में प्राइवेट प्रतिरक्षा का अधिकार का विस्तार हो सकता है-
a. गंभीर चोट पहुँचाने तक
b. मृत्युकारित करने तक
c. मृत्यु के अलावा अन्य कोई क्षति तक
d. मृत्यु अथवा गंभीर चोट के अलावा अन्य कोई क्षति
51. संविधान की छठीं अनुसूची निम्नलिखित में से किन राज्यों पर लागू होती है-
a. असम, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा
b. असम, त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड
c. असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड
d. असम, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम
52. अनुच्छेद 309 विधानमंडल को किस सम्बन्ध में विधिनिर्माण का सामर्थ्य प्रदान करता है-
a. केवल संघ के मामलों से जुड़े सिविल पदों की भर्ती के सम्बन्ध में
b. केवल राज्य की लोक सेवाओं में नियुक्ति के सम्बन्ध में
c. केवल निजी उपक्रमों से जुड़ी सेवाओं की शर्तों के सम्बन्ध में
d. किसी भी राज्य के संघ के मामलों के साथ जुड़ी लोक सेवाओं तथा पदों पर नियुक्त व्यक्तियों की भर्ती तथा सेवा शर्तों के सम्बन्ध
53. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत सेवा सम्बन्धी नियमों के निर्धारण हेतु समुचित विधानमंडल अधिकृत है-
a. अनुच्छेद 309
b. अनुच्छेद 307
c. अनुच्छेद 311
d. अनुच्छेद 320
54. "भारत के राज्यक्षेत्र में सर्वत्र, संघ के और प्रत्येक राज्य के लोक कार्यों, अभिलेखों और न्यायिक कार्यवाहियों को पूरा विश्वास और पूरी मान्यता दी जायेगी" - यह प्रावधान भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत किया गया है-
a. अनुच्छेद 260
b. अनुच्छेद 32(3)
c. अनुच्छेद 226(2)
d. अनुच्छेद 261
55. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
a. संघ लोकसेवा आयोग किसी राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा निवेदन किए जाने पर राज्य की आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकता है।
b. संघ लोकसेवा आयोग किसी राज्य की आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं कर सकता
c. संघ लोकसेवा आयोग सामान्यतः किसी राज्य के राज्यपाल द्वारा निवेदन किए जाने पर राज्य की आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकता है राष्ट्रपति की स्वीकृति आवश्यक नहीं है।
d. संघ लोकसेवा आयोग किसी राज्य के राज्यपाल द्वारा निवेदन किए जाने पर तथा राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृति दिए जाने पर राज्य की आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकता है
56. भारत के वित्त आयोग का प्राथमिक कार्य है-
a. वार्षिक बजट तैयार करना
b. वित्तीय मामलों पर प्रधानमंत्री को परामर्श देना
c. केन्द्र तथा राज्यों के बीच करों के वितरण सम्बन्धी सिफारिशें करना
d. उपरोक्त में कोई नहीं
57. निम्नलिखित में से किसे संसद द्वारा पदच्युत नहीं किया जा सकता-
a. महालेखापरीक्षक
b. चुनाव आयुक्त
c. महान्यायवादी
d. भारत के मुख्य न्यायमूर्ति
58. प्रशासनिक ट्रिब्यूनल की कार्यवाही को किस प्रकार का माना जाता है?
a. शुद्ध न्यायिक
b. शुद्ध प्रशासनिक
c. अर्ध-न्यायिक
d. उपर्युक्त सभी
59. भारत के संविधान का 93वां संशोधन सम्बन्धित है-
a. शैक्षिक संस्थानों में प्रवेश हेतु आरक्षण से
b. शिक्षा के अधिकार
c. राज्यों के अंतर्गत सेवाओं में नियुक्तियों के लिए शारीरिकतौर पर विकलांग व्यक्तियों के अधिकार
d. अन्य पिछड़े वर्ग के पक्ष में राज्य के अंतर्गत सेवाओं में पदोन्नति सम्बन्धी मामलों में आरक्षण
60. भारत के संविधान के अनुच्छेद 358 के अंतर्गत कौन सा अनुच्छेद आपातकाल की उद्घोषणा पर स्वयंमेव निलंबित हो जाता है-
a. अनुच्छेद 14
b. अनुच्छेद 21
c. अनुच्छेद 19
d. अनुच्छेद 32
61. भारत का संविधान-
a. अत्यधिक संघीय है
b. आंशिक संघीय आंशिक ऐकिक है।
c. अत्यधिक ऐकिक है।
d. न संघीय न ही ऐकिक है
62. स्वतंत्र भारत में भाषा के आधार पर गठित किया जाने वाला सबसे पहला राज्य था-
a. आंध्र प्रदेश
b. गुजरात
c. केरल
d. हरियाणा
63. निम्नलिखित में से किस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने माना कि गैरकानूनी कार्रवाई को वैध बनाने के लिए समानता खंड लागू नहीं किया जा सकता है?
a. एकता शक्ति फाउंडेशन बनाम एन.सी.टी. दिल्ली की सरकार
b. यू.पी. स्टेट शुगर कॉर्पोरेशन लिमिटेड बनाम संत राज सिंह
c. विशाल प्रापर्टीज प्रा. लिमिटेड बनाम स्टेट ऑफ यूपी
d. भगवान दास बनाम पंजाब राज्य बिजली बोर्ड
64. अभिकथन (अ) एक अभियुक्त व्यक्ति को अपने अंगूठे का निशान देने हेत विवश नहीं किया जा सकता
तर्क (त) एक आरोपी व्यक्ति को स्वयं के विरूद्ध साक्षी बनने हेतु बाध्य नहीं किया जा सकता-
a. 'अ' तथा 'त' दोनों सही हैं
b. 'अ' तथा 'त' दोनों गलत हैं।
c. 'अ' सही है किन्तु 'त' गलत है
d. 'अ' गलत है किन्तु 'त' सही है
65. निम्नलिखित में से किस ऐतिहासिक निर्णय में गोपनीयता के अधिकार को एक मौलिक अधिकार घोषित किया गया?
a. श्रेया घोषाल बनाम उ. प्र. राज्य
b. नरेन्द्र बनाम के. मीना
c. खड़क सिंह बनाम उ. प्र. राज्य
d. न्यायमूर्ति के. एस. पुट्ट स्वामी (सेवा निवृत्त) बनाम भारत संघ
66. राज्य के नीति निदेशक तत्वों में से निम्नलिखित में से कौन गाँधीवादी सिद्धांत नहीं है-
a. राज्य ग्राम पंचायतों के गठन हेतु कदम उठाएगा
b. राज्य कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहित करने का प्रयास करेगा
c. राज्य गायों एवं अन्य दुधारू पशुओं की नस्लों के संरक्षण एवं सुधार तथा उनके काटे जाने को प्रतिबंधित करने हेतु कदम उठाएगा
d. राज्य भारत के संपूर्ण क्षेत्र में एक समान नागरिक संहिता सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा
67. भारत के राष्ट्रपति के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है-
a. वह उपराष्ट्रपति को सम्बोधित अपने हस्ताक्षर सहित लेख द्वारा अपना पद त्याग सकेगा।
b. वह उपराष्ट्रपति को सम्बोधित अपने हस्ताक्षर सहित लेख द्वारा अपना पद त्याग सकेगा तथा अपने पद की अवधि समाप्त हो जाने पर भी, तब तक पद धारण करता रहेगा जब तक उसका उत्तराधिकारी अपना पद ग्रहण नहीं कर लेता है।
c. वह अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद तबतक पदासीन रह सकता है जबतक उसका उत्तराधिकारी पदभार न ग्रहण कर ले
d. उस पर महाभियोग नहीं चलाया जा सकता
68. राष्ट्रपति द्वारा जारी अध्यादेश, यदि संसद अपने पुनः समवेत होने के बाद, उसका अनुमोदन या अननुमोदन नहीं करती है, तो निम्नलिखित अवधि के भीतर निष्प्रभावी हो जाता है-
a. 8 सप्ताह
b. 6 सप्ताह
c. 12 सप्ताह
d. 18 सप्ताह
69. भारत के संविधान के अनुच्छेद 72 के अंतर्गत राष्ट्रपति को ऐसे मामले में क्षमादान करने की कोई शक्ति प्राप्त में नहीं है जहाँ सजा-
a. कोर्ट मार्शल द्वारा दी गई हो
b. मृत्युदंड दिया गया हो
c. किसी ऐसे विषय से संबंधित अपराध के लिये जहां दंडित करने की शक्ति राज्य की कार्यपालिका की शक्ति के अंतर्गत हो ।
d. ऐसे किसी अपराध के लिए दी गई हो जिसके लिए संघ की कार्यपालिका शक्ति का विस्तार किया गया हो
70. भारत के उप-राष्ट्रपति को उनके पद से हटाया जा सकता है-
a. महाभियोग द्वारा
b. राज्यसभा द्वारा सामान्य बहुमत से पारित प्रस्ताव द्वारा तथा लोकसभा के अधिकांश सदस्यों की
सहमति द्वारा
c. लोकसभा तथा राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत से पारित किए गए प्रस्ताव द्वारा
d. संसद के संयुक्त सत्र में दो-तिहाई बहुमत से पारितप्रस्ताव द्वारा
71. अभिकथन (अ) न्यायालय इस प्रश्न पर विचार नहीं कर सकते कि राष्ट्रपति को मंत्रिपरिषद् के द्वारा क्या 'सहायता तथा परामर्श प्रदान किए गए हैं।तर्क (त) मंत्रिपरिषद् द्वारा 'सहायता तथा परामर्श' का प्रश्न एक 'गैर-न्यायोचित मुद्दा' है।
a. उपरोक्त (अ) तथा (त) दोनों अलग-अलग सही हैं किन्तु (त) (अ) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
b. उपरोक्त (अ) तथा (त) दोनों अलग-अलग सही हैं तथा (त) (अ) का सही स्पष्टीकरण है
c. उपरोक्त (अ) सही है किन्तु (त) गलत है
d. उपरोक्त (अ) गलत है किन्तु (त) सही है
72. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है-
a. राज्यपाल अध्यादेश जारी कर सकता है जब विधानमंडल . का सत्र जारी न 'अथवा केवल तब जब दोनों सदनों का सत्र जारी न हो
b. राज्यपाल को अवश्य ही संतुष्ट होना चाहिए कि ऐसी परिस्थितियाँ मौजूद हैं जो उसके लिए यह आवश्यक. बना देती हैं कि वह त्वरित कार्यवाही करे
c. राज्यपाल अपने विवेकानुसार अध्यादेश जारी कर सकता है चाहे विधानमंडल सत्र में हो अथवा न हो
d. राज्यपाल के अध्यादेश में वही शक्ति निहित होगी जो विधानमंडल के किसी अधिनियम में होती है।
73. लोकसभा के चुनाव के लिए न्यूनतम आयु होनी चाहिए-
a. 25 वर्ष
b. 35 वर्ष
c. 21 वर्ष
d. 18 वर्ष
74. निम्नलिखित में से किस को संसद का संयुक्त सत्र नहीं है?
a. यदि कोई विधेयक एक सदन द्वारा पारित किन्तु इसे दूसरे सदन द्वारा अस्वीकृत कर दिया गया हो।
b. यदि कराधान करने वाला लोकसभा का कोई विधेयक राज्यसभा द्वारा अस्वीकार कर दिया गया हो
c. यदि एक सदन द्वारा पारित संसद सदस्यों के वेतन सम्बन्धी एक विधेयक को दूसरे सदन द्वारा लंबित कर दिया गया हो
d. अनुसूची 1 के संवैधानिक संशोधन सम्बन्धी किसी विधेयक को पारित करने में दोनों सदनों के असहमत होने पर
75. निम्नलिखित में से किसे राज्यसभा की विशेष शक्तियों त्रुटिपूर्वक सूचीबद्ध कर दिया गया है-
a. भारत के उप-राष्ट्रपति को हटाने सम्बन्धी प्रस्ताव को केवल राज्यसभा में ही प्रस्तुत किया जा सकता है।
b. नई अखिल भारतीय सेवाओं के सृजन सम्बन्धी प्रस्ताव को केवल राज्यसभा में ही प्रस्तुत किया जा सकता है
c. राज्य सूची के किसी भी विषय पर विधि केवल राज्यसभा में तब उत्पन्न हो सकते हैं जब यह संतुष्ट हो कि ऐसा किया जाना देशहित में है
d. इनमें से कोई नहीं
76. निम्नलिखित मामलों में से किस मामले में उच्चतम न्यायालय ने यह अभिनिर्धारित किया कि किसी व्यक्ति को अपने नमूने की लिखावट देने के लिये बाध्य करना भारत के संविधान के अनुच्छेद 20 (3) के अंतर्गत गवाही देने के लिये विवश करना नहीं माना जा सकता है?
a. स्टेट ऑफ बाम्बे विरुद्ध कथिकालू
b. यूसुफ अली विरुद्ध स्टेट आफ महाराष्ट्र
c. स्टेट आफ यू.पी. विरुद्ध रामसेवक
d. रोहित शेख विरुद्ध नारायण दत्त तिवारी
77. निम्नलिखित में से भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 की कौन सी धारा निश्चायक सबूत से सम्बन्धित है-
a. 41, 112 एवं 1.13
b. 112
c. 113
d. 112 एवं 113
78. क' पर दंगे के लिए विचारण किया गया है और उसका एक भीड़ के मुखिया के रूप में नेतृत्व करना साबित हो चुका है। भीड़ का शोर सुसंगत है क्योंकि
a. इनका सम्बन्ध साझा उद्देश्य के संदर्भ में षड़यंत्रकारियों द्वारा कहे अथवा किए गए कार्यों से है
b. संव्यवहार की प्रकृति का स्पष्टीकरण है
c. हेतुक अथवा तैयारी को स्पष्ट करने वाला है
d. प्रसंग, हेतुक अथवा परिणाम अथवा तथ्यों को स्पष्ट 'करने वाला है।
79. 'क' 'ख' की हत्या का अभियुक्त है। निम्न में से क्या एक 'सुसंगत तथ्य' होगा-
a. एक मुगदर के साथ 'क' का मैदान में जाना
b. घटना के कुछ क्षणों पूर्व 'क' का कथन कि वह अपने पिता की मौत का बदला लेगा
c. गाँव में पुलिस आने के पहले 'क' का फरार होना
d. उपरोक्त सभी
80. साक्ष्य अधिनियम के अंतर्गत निम्नलिखित में से क्या सही नहीं है-
a. एक मामले, जिसमें 'क' पर यह जानते हुए एक चोरी की कलाई घड़ी प्राप्त करने का आरोप है कि यह चोरी की है, यह तथ्य कि उसी समय पर उसके पास चोरी के कुछ अन्य सामान भी मौजूद थे, सुसंगत है।
b. एक मामले, जिसमें 'क' पर जानबूझकर गोली चलाकर 'ख' की हत्या करने का विचारण किया गया है। यह तथ्य कि 'क' लोगों की हत्या करने हेतु उनपर गोली चलाने का आदी है, सुसंगत है।
c. एक मामले में, जहाँ 'क' के विरूद्ध क्षतिपूर्ति का बाद प्रस्तुत किया गया है कि उसके कुत्ते ने 'ख' को काट लिया, 'क' को यह मालूम था कि उसका कुत्ता हिंसक है। यह तथ्य कि कुत्ता पहले भी च छ तथा ज को काट चुका है, सुसंगत है।
d. एक मामले में जिसमें 'क' 'ख' की ख्याति को हानि पहुँचाने के आशय से एक अपमानजनक लांछन प्रकाशित करने के द्वारा 'ख' की मानहानि का अभियुक्त है। यह तथ्य कि 'क' के 'ख' से सम्बन्धित पिछले प्रकाशनों, जिसमें 'क' की 'ख' के प्रति दुर्भावना प्रदर्शित होती है, सुसंगत हैं।
81. क' एक अपराध करता है और पुलिस अधिकारी के पास जाता है। वह संस्वीकृति करता है और अन्य सूचनाएं देता है। 'क' पर अपराध का आरोप लगाया जाता है। यह संस्वीकृति-
a. साक्ष्य अधिनियम की धारा 25 के कारण उसके विरूद्ध साबित नहीं की जा सकती
b. साक्ष्य अधिनियम की धारा 27 के कारण उसके विरूद्ध साबित की जा सकती है
c. साक्ष्य अधिनियम की धारा 25 के कारण उसके विरूद्ध साबित की जा सकती है।
d. साक्ष्य अधिनियम की धारा 27 के कारण उसके विरूद्ध साबित नहीं की जा सकती
82. एक ग्रामीण महिला हमला तथा दुर्व्यवहार की आशंका से ग्राम पंचायत के समक्ष अपनी सास की हत्या की संस्वीकृति करती है। क्या यह संस्वीकृति ग्राह्य है?
a. न्यायिकेत्तर संस्वीकृति के रूप में
b. अनैच्छिक होने के कारण अग्राह्य
c. अन्य साक्षियों के प्रस्तुत तथ्य के सहायक साक्ष्य के रूप में
d. आंशिक तौर पर ग्राह्म
83. सिद्धांत, जिस पर मृत्युकालिक कथन भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 के अंतर्गत ग्राह्य है, को किस विधिक सिद्धांत में इंगित किया गया है-
a. एक्टोरी इनकम्बिट ओनस प्रोबैन्डी (साबित करने का भार वादी या अभियोक्ता पर होता है।
b. नेमो मोरिट्यूरस प्रोएसुनीटर मेनटिरी
c. डॉरमिट लेगेस एलीक्यूडो, मनक्वाम मारियून्टर
d. फेट्यूर फेसिनिस क्वी ज्यूडिसियम फुगिट (न्याय से भागने वाला अपना दोष स्वीकार करता है
84. व्यवसाय के अनुक्रम में नियमित रूप से रखे गए खातों की पुस्तकों में प्रविष्टियां साक्ष्य अधिनियम की धारा 34 के तहत ग्राह्य हैं-
a. यदि स्वयं एक दायित्व उत्पन्न करते हैं
b. यदि वे अपने आप में कोई दायित्व नहीं बनाते
c. चाहे वे स्वयं को दायित्व बनाए या नहीं
d. या तो (a) या तो (b)
85. निम्नलिखित में से कौन भारतीय साक्ष्य अधिनियम के अंतर्गत एक विशेषज्ञ होता है-
a. हस्तलेख विशेषज्ञ
b. अंगुली चिन्हों का विशेषज्ञ
c. विस्फोटक विशेषज्ञ
d. उपरोक्त सभी
86. "क्षति को प्रभावित करने वाला शील" विषय पर भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 की किस धारा के अंतर्गत चर्चा की गई है-
a. धारा 55
b. धारा 56
c. धारा 57
d. धारा 58
87. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 की धारा 59 के अंतर्गत दस्तावेज की अंतर्वस्तु को-
a. मौखिक साक्ष्य द्वारा साबित किया जा सकता है
b. मौखिक साक्ष्य द्वारा साबित नहीं किया जा सकता
c. मौखिक साक्ष्य द्वारा साबित किया अथवा नहीं किया जा सकता है।
d. केवल न्यायालय के आदेशों के अधीन ही मौखिक साक्ष्य द्वारा साबित किया जा सकता है।
88. भारतीय साक्ष्य अधिनियम के निम्नलिखित में से कौन सा अध्याय 'साक्षी' से सम्बन्धित है-
a. अध्याय Vi
b. अध्याय VII
c. अध्याय VIII
d. अध्याय IX
89. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 के निम्नलिखित में से किस तरीके से किसी साक्षी की विश्वसनीयता को विरोधी पक्ष द्वारा अभियोजित किया जा सकता है-
a. ऐसे व्यक्तियों के साक्ष्य द्वारा जो साक्ष्य देते हों कि साक्ष्य के सम्बन्ध में उनकी जानकारी से वह उसे विश्वसनीयता के अयोग्य मानते हैं
b. इस प्रमाण द्वारा कि साक्षी को घूस दी गई है अथवा उसने घूस का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है.
c. उसके साक्ष्य के किसी हिस्से के साथ असंगत पूर्ववर्ती कथनों के साक्ष्य द्वारा जो खंडनीय हों
d. इनमें से कोई नहीं
90. निम्नलिखित में से किस परिस्थिति के अंतर्गत साक्षी के समक्ष प्रश्न प्रस्तुत करने का समुचित आधार मौजूद नहीं होता-
a. क, जो एक विधिवक्ता है, को न्यायाभिकर्ता द्वारा बताया जाता है कि एक महत्त्वपूर्ण साक्षी एक डकैत है
विधिवक्ता प्रश्न पूछता है "क्या तुम एक डकैत हो ?"
b. एक अधिवक्ता को न्यायालय में एक व्यक्ति द्वारा सूचित किया गया कि एक महत्वपूर्ण साक्षी एक डकैत है। सूचनादाता ने अधिवक्ता द्वारा पूछे जाने पर अपने कथन के प्रति संतोषजनक कारण प्रदान किया। अधिवक्ता यह प्रश्न पूछता है "क्या तुम एक डकैत हो?"
c. एक साक्षी, जिसकी कोई जानकारी न हो, से यादृच्छिक तौर पर प्रश्न किया जाता है कि क्या वह एक डकैत है?
d. एक साक्षी, जिसकी कोई जानकारी न हो, से उसके जीवन विधि तथा जीवन यापन के साधनों के विषय में प्रश्न करने पर असंतोषजनक उत्तर दिया जाता है साक्षी से पूछा गया है "क्या तुम एक डकैत हो?"
91. यह निश्चित करने हेतु कि किसी साक्षी को प्रश्नों के उत्तर देने हेतु बाध्य किया जाए अथवा नहीं, न्यायालय को ऐसे तथ्यों पर विचार करना होगा जिसमें यह शामिल हो कि क्या ऐसे प्रश्न-
a. उचित हैं यदि उनके द्वारा प्रेषित लांछन साक्षी के कथन की विषयवस्तु सम्बन्धी न्यायालय की विश्वसनीयता की राय को गंभीररूप से प्रभावित करेंगे
b. अनुचित हांगे यदि उनके द्वारा प्रेषित लांछन साक्षी के कथन की विषयवस्तु सम्बन्धी न्यायालय की विश्वसनीयता की राय को किसी मामूली स्तर तक प्रभावित करेंगे
c. उपरोक्त (a)तथा (b) दोनों
d. उपरोक्त में कोई नहीं
92. निम्नलिखित में से क्या सत्य है-
a. पुनः परीक्षण के बाद आगे प्रति परीक्षण नहीं हो सकता
b. धारा 137 के अनुसार पुनः परीक्षण के बाद आगे प्रति- परीक्षण हो सकता है।
c. धारा 138 के अनुसार पुनः परीक्षण के बाद आगे प्रति- परीक्षण हो सकता है
d. धारा 139 के अनुसार पुनः परीक्षण
93. किसी साक्षी का प्रति परीक्षण-
a. सुसंगत तथ्यों से अवश्य सम्बन्धित होना चाहिए तथा उसे मुख्य परीक्षा में परीक्षण किए जा चुके साक्षी तक सीमित रहना होता है।
b. सुसंगत तथ्यों से अवश्य सम्बन्धित होना चाहिए तथा उसे मुख्य परीक्षा में परीक्षण किए जा चुके साक्षी तक सीमित रहना आवश्यक नहीं होता
c. सुसंगत तथ्यों से सम्बन्धित होना आवश्यक नहीं है किन्तु इसे मुख्य परीक्षा में परीक्षण किए जा चुके साक्षी से अवश्य सम्बन्धित होना चाहिए
d. सुसंगत तथ्यों से सम्बन्धित होना आवश्यक नहीं है और यह मुख्य परीक्षा में परीक्षण किए जा चुके साक्षी तक सीमित नहीं भी हो सकता है।
94. सही कथन को चिन्हित कीजिए-
a. एक सह-अपराधी श्रेय के अयोग्य होता है जबतक महत्वपूर्ण तथ्यों में उसकी पुष्टि न हो गई हो।
b. एक सह- अपराधी किसी अभियुक्त के विरूद्ध सक्षम साक्षी होगा, तथा दोषसिद्धि केवल इसलिए अवैध नहीं होगी क्योंकि यह एक सह- अपराधी की अपुष्ट साक्ष्य पर आधारित है
c. उपरोक्त (a)तथा (b) दोनों
d. उपरोक्त में कोई सही नहीं है
95. वकील और मुवक्किल के मध्य संसूचना-
a. सभी स्थितियों में प्रकटीकरण से संरक्षित है।
b. प्रकटीकरण से संरक्षित नहीं है यदि यह किसी ऐसे अपराध से संबंधित है जो विनियोजन के पश्चात कारित किया जाता है।
c. यदि यह विनियोजन के पूर्व कारित अपराध से संबंधित है।
d. प्रकटीकरण से संरक्षित है यदि यह अवैध उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया गया हो
96. पति / पत्नी के बीच विवाह के दौरान का संवाद साक्ष्य अधिनियम की धारा 122 के अंतर्गत-
a. तलाक अथवा मृत्यु के कारण विवाह के विघटन के बाद भी विशेषाधिकार युक्त संवाद रहता है
b. तलाक अथवा मृत्यु के कारण विवाह के विघटन के बाद विशेषाधिकार युक्त संवाद नहीं रह जाता
c. तलाक के कारण विवाह के विघटन के बाद विशेषाधिकार युक्त संवाद नहीं रह जाता किन्तु मृत्यु के बाद भी विशेषाधिकार युक्त संवाद रहता है।
d. तलाक के कारण विवाह के विघटन के बाद भी विशेषाधिकार
97. एक मजिस्ट्रेट को न्यायालय में एक मजिस्ट्रेट के रूप में अपने निजी आचरण पर उठाए गए प्रश्न का उत्तर देने हेतु किसके द्वारा बाध्य किया जा सकता है-
a. किसी अन्य मजिस्ट्रेट द्वारा
b. किसी पुलिस अधिकारी द्वारा
c. किसी राजस्व अधिकारी द्वारा
d. किसी ऐसे न्यायालय द्वारा जिसका वह अधीनस्थ हो
98. निम्नलिखित में से कौन सक्षम साक्षी हैं-
a. संयोगी साक्षी
b. बलात्संग पीड़ित
c. सम्बन्धित साक्षी
d. उपरोक्त सभी
99. वह सिद्धांत, जो किसी व्यक्ति को अपने द्वारा पूर्व में किए गए कथन से इंकार करने से अपवर्जित करता है, जाना जाता है-
a. स्वीकृति के रूप में
b. संस्वीकृति के रूप में
c. विचाराधीन विषय के रूप में
d. विबन्ध के रूप में
100. सबूत का भार सम्बन्धी नियम-
a. विधि की खंडनीय उपधारणा होते हैं।
b. विधि की अखंडनीय उपधारणा होते हैं।
c. तथ्यों की खंडनीय उपधारणा होते हैं
d. तथ्यों की अखंडनीय उपधारणा होते हैं।