Hindi Medium One Liner Notes · छत्तीसगढ़ भाडा नियंत्रण अधिनियम (Rent Control Act) वन-लाइनर नोट्स
छत्तीसगढ़ भाडा नियंत्रण अधिनियम (Rent Control Act) वन-लाइनर नोट्स
10 min read
छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण अधिनियम, 2011 (CHHATTISGARH RENT CONTROL ACT, 2011) | |
क्रमांक 19 सन् 2012 (ACT NO. 19 of 2012) | |
| संक्षिप्त नाम, विस्तार तथा प्रारंभ, (Short Title, Extent and Commencement) किस धारा से सम्बंधित है? | धारा 1 |
| छत्तीसगढ़ स्थान नियंत्रण अधिनियम, 2011 का संक्षिप्त नाम क्या है? | छत्तीसगढ़ स्थान नियंत्रण अधिनियम, 1961 |
| छत्तीसगढ़ स्थान नियंत्रण अधिनियम, 2011 को राष्ट्रपति की स्वीकृति किस दिनांक को प्राप्त हुई? | दिनांक 5 अक्टूबर, 2012 |
| छत्तीसगढ़ स्थान नियंत्रण अधिनियम, 2011 को राज्यपाल की स्वीकृति किस दिनांक को प्राप्त हुई? | 23 मई, 2011 |
| छत्तीसगढ़ स्थान नियंत्रण अधिनियम, 2011 को प्रथमतः ऐसे नगरपालिक क्षेत्रों में जो राज्य में जिला मुख्यालय के रूप में समाविष्ट हैं, कब से लागू किया गया है? | दिनांक 6 नवम्बर, 2012 |
| यह अधिनियम प्रारंभ में किन क्षेत्रों में प्रवृत्त होता है? | प्रथम अनुसूची में विनिर्दिष्ट क्षेत्रों में |
| यह अधिनियम छत्तीसगढ़ के अन्य क्षेत्रों में कब प्रवृत्त होगा? | राज्य सरकार की अधिसूचना द्वारा नियत तिथि से |
| क्या राज्य सरकार इस अधिनियम के विभिन्न उपबंधों के लिए विभिन्न तिथियाँ नियत कर सकती है? | हाँ, भिन्न-भिन्न क्षेत्रों व उपबंधों के लिए |
| प्रथम अनुसूची को संशोधित करने की प्रक्रिया क्या है? | यह अधिनियम की अधिसूचना द्वारा स्वतः संशोधित समझी जाती है |
| "वास सुविधा" (Accommodation) किस धारा में परिभाषित है? | धारा 2(1) |
| "वास सुविधा" से क्या अभिप्रेत है? | भवन या भवन का कोई भाग, आवासीय या गैर आवासीय |
| क्या "वास सुविधा" में भवन स्वामी द्वारा किरायेदार को किराए पर दिया गया भाग शामिल है? | हाँ |
| "वास सुविधा" की परिभाषा में क्या शामिल नहीं है? | कृषि प्रयोजन के लिए उपयोग में लाई जाने वाली भूमि |
| "वास सुविधा" में सम्मिलित कौन-कौन सी अतिरिक्त संरचनाएं या सुविधाएं होती हैं? | सीढ़ी, मैदान, बगीचा, गैरेज इत्यादि |
| कौन-सी सुविधाएं “वास सुविधा” में सम्मिलित मानी जाती हैं? | जो भवन स्वामी और किरायेदार के करारनामे में अंगभूत हों |
| "करारनामा" (Agreement) किस धारा में परिभाषित है? | धारा 2(2) |
| "करारनामा" का क्या अर्थ है? | भवन स्वामी और किरायेदार के बीच निष्पादित लिखित समझौता |
| "जिला" (District) किस धारा में परिभाषित है? | धारा 2(3) |
| "जिला" शब्द का अर्थ छत्तीसगढ़ स्थान नियंत्रण अधिनियम, 1961 में किस अधिनियम के अनुसार लिया गया है? | छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 |
| "आदतन व्यतिक्रमी" (Habitual Defaulter) किस धारा में परिभाषित है? | धारा 2(4) |
| "आदतन व्यतिक्रमी" से अभिप्रेत है: | ऐसा किरायेदार जो 12 माह में 3 या अधिक बार किराया देने में विफल रहता है |
| "भवन स्वामी" (Landlord) किस धारा में परिभाषित है? | धारा 2(5) |
| "भवन स्वामी" से अभिप्रेत है ऐसा व्यक्ति जो: | वास सुविधा का किराया प्राप्त कर रहा है या प्राप्त करने का हकदार है |
| क्या कोई व्यक्ति जो किसी अन्य के लाभ के लिए किराया प्राप्त करता है, "भवन स्वामी" की श्रेणी में आता है? | हाँ |
| क्या ट्रस्टी (न्यासी)"भवन स्वामी" की श्रेणी में आ सकता है? | हाँ |
| क्या कोई व्यक्ति जो किसी अन्य के पालक या रिसीवर के रूप में किराया प्राप्त करता है, "भवन स्वामी" माना जाएगा? | हाँ |
| "भवन स्वामी" कौन हो सकता है? | वह जो वास सुविधा का किराया अपने लिए या किसी अन्य की ओर से प्राप्त करता हो या प्राप्त करने का अधिकारी हो |
| "नगरपालिक क्षेत्र" (Municipal Area) किस धारा में परिभाषित है? | धारा 2(6) |
| "नगरपालिक क्षेत्र" से क्या अभिप्रेत है? | नगरपालिक क्षेत्र या नगर पंचायत क्षेत्र |
| "नगरपालिक क्षेत्र" की परिभाषा किस अधिनियमों के अंतर्गत दी गई है? | छत्तीसगढ़ नगरपालिक निगम अधिनियम, 1956 और छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम, 1961 |
| "अधिसूचना" (Notification)किस धारा में परिभाषित है? | धारा 2(7) |
| "अधिसूचना" से क्या अभिप्रेत है? | राजपत्र में प्रकाशित शासन की सुसंगत अधिसूचना |
| "पुराना अधिनियम" (Old Act) किस धारा में परिभाषित है? | धारा 2(8) |
| "भाड़ा (किराया)" (Rent) किस धारा में परिभाषित है? | धारा 2(9) |
| "भाड़ा (किराया)" का क्या अर्थ है? | किरायेदार द्वारा वास सुविधा के लिए भवन स्वामी को दिया जाने वाला प्रतिफल |
| "भाड़ा नियंत्रक" (Rent Controller) किस धारा में परिभाषित है? | धारा 2(10) |
| "भाड़ा नियंत्रक" किसके द्वारा नियुक्त किया जाता है? | अधिनियम की धारा 7 की उप-धारा (1) के अंतर्गत नियुक्त अधिकारी |
| अधिनियम की धारा 7 की उप-धारा (1) के अंतर्गत नियुक्त कौन सा अधिकारी भाड़ा नियंत्रक अधिकारी हो सकता है? | जो उप जिलाधीश की श्रेणी से निम्न का न हो |
| "भाड़ा नियंत्रण अधिकरण" (Rent Control Tribunal) किस धारा में परिभाषित है? | धारा 2(11) |
| "भाड़ा नियंत्रण अधिकरण" किसके द्वारा गठित किया जाता है? | अधिनियम की धारा 6(1) के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा, अधिसूचना द्वारा संविधान के अनुच्छेद 323-ख के अनुसार एक अधिकरण गठित |
| "निरसित अधिनियम" (Repealed Act) किस धारा में परिभाषित है? | धारा 2(12) |
| "निरसित अधिनियम" से अभिप्रेत है: | छत्तीसगढ़ स्थान नियंत्रण अधिनियम, 1961 सहित इस अधिनियम की धारा 10(1) के तहत निरसन के दिनांक तक के समस्त संशोधन |
| "सामाजिक उपताप" (Social Nuisance) किस धारा में परिभाषित है? | धारा 2(13) |
| "सामाजिक उपताप" से क्या अभिप्रेत है? | ऐसा किरायेदार जो सामान्यतः वास सुविधा का उपयोग अनुसूची 4 के सरल क्रमांक 10 में सूचीबद्ध कोई या समस्त क्रियाओं हेतु करता हो |
| "सामाजिक उपताप" की परिभाषा अधिनियम में किस धारा के तहत है? | धारा 2(13) |
| "किरायेदार" (Tenant) किस धारा में परिभाषित है? | धारा 2(14) |
| "किरायेदार" से क्या अभिप्रेत है? | वह व्यक्ति जिसके द्वारा या जिसके लेखे या जिसकी ओर से भाड़ा (किराया) देय होता है |
| अगर किरायेदार की मृत्यु हो जाती है, तो किसे "किरायेदार" माना जाएगा आवासीय वास सुविधा के लिए? | उत्तरजीवी पति या पत्नी, पुत्र, पुत्री, माता और पिता जो मृत्युकाल तक परिवार के सदस्य के रूप में रहते हों |
| व्यावसायिक या व्यापारिक प्रयोजन के लिए किरायेदार की मृत्यु के बाद कौन किरायेदार माना जाएगा? | उत्तरजीवी पति या पत्नी, पुत्र, पुत्री, माता और पिता जो व्यवसाय करते हों |
| क्या कोई व्यक्ति जो बेदखली के आदेश के बाद भी कब्जा बनाए रखता है, उसे किरायेदार माना जाएगा? | हाँ |
| छूट, (Exemptions) किस धारा में परिभाषित है? | धारा 3 |
| इस अधिनियम की कौन-सी बात लागू नहीं होगी? | शासन के किसी विभाग का या शासन द्वारा प्रायोजित या स्वामित्व के किसी मंडल या निगम से संबंधित या उसके स्वामित्व का कोई वास स्थान; शासन द्वारा लोकहित में अधिसूचना द्वारा विशेष रूप से छूट प्रदान किए गए कोई अन्य भवन या भवन (भवनों) की श्रेणी। |
| अभिधृति अनुबंध, (Tenancy Agreement) किस धारा में परिभाषित है? | धारा 4 |
| अधिनियम के प्रारंभ होने के बाद किसी वास सुविधा को भाड़े पर देने या लेने के लिए क्या आवश्यक है? | कोई लिखित अनुबंध निष्पादित करना |
| अधिनियम के प्रारंभ होने से पहले यदि अभिधृति प्रारंभ हुई हो और अनुबंध निष्पादित हो चुका हो तो क्या करना होगा? | अनुबंध को भाड़ा नियंत्रक के समक्ष दर्ज (फाइल) करना होगा |
| यदि अधिनियम के प्रारंभ होने से पहले अभिधृति प्रारंभ हुई हो पर अनुबंध निष्पादित नहीं हुआ हो, तो क्या किया जाएगा? | भवन स्वामी और किरायेदार मिलकर लिखित अनुबंध निष्पादित करेंगे और भाड़ा नियंत्रक के समक्ष दर्ज करेंगे |
| यदि भवन स्वामी और किरायेदार संयुक्त रूप से अनुबंध दर्ज करने में विफल रहते हैं, तो क्या करना होगा? | प्रत्येक पक्ष पृथक-पृथक रूप से अभिधृति की जानकारी दर्ज करेगा |
| भाड़ा सहमति के अनुसार होगा, (Rent to be as Agreed) किस धारा से सम्बंधित है? | धारा 5 |
| किस आधार पर किसी भी वास सुविधा का भाड़ा तय होगा? | भवन स्वामी और किरायेदार के बीच तय सहमति के अनुसार |
| यदि कोई अन्य सहमति न हो, तो किरायेदार भाड़ा कब तक देगा? | जिस माह के लिए भाड़ा देय हो, उसके अगले माह के पंद्रहवें दिन तक |
| भाड़ा नियंत्रण अधिकरण का गठन, (Constitution of the Rent Control Tribunal) किस धारा से सम्बंधित है? | धारा 6 |
| छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण अधिकरण की स्थापना कब की जाएगी? | अधिनियम के प्रभावशील होने के 30 दिनों के भीतर |
| अधिकरण के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया जाएगा? | सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय या जिला न्यायाधीश |
| भाड़ा नियंत्रण अधिकरण में न्यूनतम कितने सदस्य होंगे? | 2 |
| अध्यक्ष का पद रिक्त होने पर क्या किया जाएगा? | राज्य शासन सदस्यों में से किसी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करेगा |
| अधिकरण के रजिस्ट्रार की नियुक्ति किस श्रेणी के अधिकारी से की जाएगी? | व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-एक के प्रवर्ग या राज्य शासन में उप सचिव की श्रेणी से निम्न न होने वाला अधिकारी |
| अधिकरण के स्थापित होने के बाद अधिकरण के अधिकार क्षेत्र में आने वाले विषयों पर अन्य न्यायालयों का कार्यक्षेत्र क्या होगा? | अपवर्जित माना जाएगा |
| अधिकरण का मुख्यालय कहाँ होगा? | रायपुर |
| अधिकरण के अध्यक्ष एवं सदस्यों की सेवा की शर्तें किसके द्वारा निर्धारित की जाएंगी? | राज्य शासन द्वारा |
| भाड़ा नियंत्रक की स्थापना, (Establishment of Rent Controller) किस धारा से सम्बंधित है? | धारा 7 |
| प्रत्येक जिले के लिए भाड़ा नियंत्रक की नियुक्ति कौन करेगा? | राज्य शासन |
| भाड़ा नियंत्रक के रूप में किन अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा? | उप जिलाधीश की श्रेणी से निम्न न होने वाले अधिकारी को |
| भाड़ा नियंत्रक का कार्य क्षेत्र किसके द्वारा विनिर्दिष्ट किया जाएगा? | जिला कलेक्टर |
| भाड़ा नियंत्रक किसके अधीनस्थ होगा? | भाड़ा नियंत्रण अधिकरण |
| भाड़ा नियंत्रण अधिकरण की शक्तियां एवं कृत्य, (Powers and functions of Rent Control Tribunal) किस धारा से सम्बंधित है? | धारा 8 |
| भाड़ा नियंत्रण अधिकरण को कौन सी शक्तियां प्राप्त होंगी? | शासन द्वारा अधिसूचना द्वारा प्रदान की गई शक्तियां |
| भाड़ा नियंत्रण अधिकरण किसके आवेदनों पर अपीलीय प्राधिकरण के रूप में कार्य करता है? | भाड़ा नियंत्रक के किसी आदेश से व्यथित व्यक्तियों के |
| स्पष्टीकरण के अनुसार, भाड़ा नियंत्रण अधिकरण अपनी शक्तियों का प्रयोग किस तरह करेगा? | उच्च न्यायालय द्वारा निरसित अधिनियम के अंतर्गत प्रयुक्त की गई शक्तियों के अनुसार |
| भाड़ा नियंत्रण अधिकरण को अपनी अवमानना के लिए किस प्रकार की दण्ड देने की शक्ति प्राप्त होगी? | उच्च न्यायालय के समान शक्ति |
| भाड़ा नियंत्रक की शक्तियां एवं कृत्य, (Powers and functions of Rent Controller) किस धारा से सम्बंधित है? | धारा 9 |
| भाड़ा नियंत्रक किन विवादों का निराकरण करेगा? | भवन स्वामी और किरायेदार के बीच विवाद |
| भाड़ा नियंत्रक का दायित्व क्या है? | भवन स्वामी तथा किरायेदारों को उनके अधिकार सुनिश्चित कराना |
| भाड़ा नियंत्रक के समक्ष सभी कार्यवाही सामान्यतः कितने समय के भीतर पूर्ण की जानी चाहिए? | 6 माह |
| भाड़ा नियंत्रक किसके द्वारा अधिसूचित शक्तियों का प्रयोग करेगा? | शासन द्वारा अधिसूचना द्वारा प्रदान की गई शक्तियों का प्रयोग करेगा |
| भाड़ा नियंत्रक (नियंत्रकों) तथा भाड़ा नियंत्रण अधिकरण द्वारा अपनायी जाने वाली प्रक्रिया, (Procedure to be followed by Rent Controller(s) and Rent Control Tribunal) किस धारा से सम्बंधित है? | धारा 10 |
| भाड़ा नियंत्रक और भाड़ा नियंत्रण अधिकरण को किस प्रक्रिया से बाध्य नहीं किया जाता? | सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 |
| भाड़ा नियंत्रक और अधिकरण किन सिद्धांतों का पालन करते हुए अपनी प्रक्रिया विनियमित करेंगे? | प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन करते हुए |
| भाड़ा नियंत्रण अधिकरण कौन-सी स्थिति में स्थगन प्रदान नहीं करेगा? | जब आवेदन में कारण न बताएं गए हों |
| आदेश का निष्पादन, (Execution of the Order) किस धारा से सम्बंधित है? | धारा 11 |
| भाड़ा नियंत्रक द्वारा अंतिम आदेश के निष्पादन के लिए कौन-कौन से तरीके अपनाए जा सकते हैं? | कोई एक या एक से अधिक तरीके अपनाते हुए विरोधी पक्षकार की चल-अचल सम्पत्ति की कुर्की, गिरफ्तारी, बैंक खातों की कुर्की, वेतन कुर्की, आयुक्त नियुक्ति, कब्जा प्रदान करना |
| यदि किरायेदार 3 माह के भीतर परिसर रिक्त नहीं करता है, तो उसे किन आधारों पर भुगतान करना होगा? | व्यावसायिक प्रयोजन के लिए तीन गुना और आवासीय के लिए दो गुना भाड़ा |
| भाड़ा नियंत्रक द्वारा आदेश के निष्पादन के संबंध में आवेदन का निराकरण कितने दिनों के भीतर करना होगा? | 45 दिन |
| भाड़ा नियंत्रक को किसकी सहायता लेने का अधिकार होता है आदेश के निष्पादन के लिए? | स्थानीय प्रशासन, स्थानीय निकाय या पुलिस |
| भवन स्वामी तथा किरायेदारों के अधिकार और बाध्यताएं, (Rights and Obligations of Landlords and Tenants) किस धारा से सम्बंधित है? | धारा 12 |
| यदि भवन स्वामी और किरायेदार के हितों में किराया (भाड़ा) से संबंधित किसी विषय में संघर्ष या संशय हो, तो लाभ किसे मिलेगा? | किरायेदार को |
| वास सुविधा के कब्जे के प्रत्यावर्तन से संबंधित विवाद में अगर संशय हो, तो लाभ किसे मिलेगा? | भवन स्वामी को |
| किरायेदार को अधिकार किस अनुसूची में दिये गए हैं? | अनुसूची 1 |
| भवन स्वामी पर अनुसूची के अनुसार बाध्यताएं किस अनुसूची में निर्धारित हैं? | अनुसूची 3 |
| किरायेदार पर अनुसूची के अनुसार बाध्यताएं किस अनुसूची में निर्धारित हैं? | अनुसूची 4 |
| जानबूझकर किरायेदार को उसके अधिकारों से वंचित करने पर अधिकतम जुर्माना और सजा क्या हो सकती है? | ₹5000 जुर्माना और 3 महीने से अधिक कारावास या दोनों |
| अपील, (Appeal) किस धारा से सम्बंधित है? | धारा 13 |
| यदि भवन स्वामी या किरायेदार भाड़ा नियंत्रक के आदेश से असंतुष्ट हो, तो उन्हें क्या करने का अधिकार है? | भाड़ा नियंत्रक अधिकरण को अपील करना |
| नियम बनाने की शक्ति, (Power to Make Rules) किस धारा से सम्बंधित है? | धारा 13- क |
| धारा 13- क के अंतर्गत नियम बनाने की शक्ति किसको है? | राज्य शासन |
| राज्य शासन इस अधिनियम के प्रयोजनों के लिए नियम बनाने का अधिकार किस माध्यम से प्राप्त करता है? | राजपत्र में अधिसूचना द्वारा |
| निरसन एवं व्यावृत्ति, (Repeal and Savings) किस धारा से सम्बंधित है? | धारा 14 |
| छत्तीसगढ़ रेंट कंट्रोल अधिनियम के लागू होने पर कौन-सा अधिनियम निरस्त हो जाता है? | छत्तीसगढ़ स्थान नियंत्रण अधिनियम, 1961 |
