Chhattisgarh Judiciary Mock Test - 3 (हिंदी माध्यम)

Download Android App    Download iOS App
Note: 1. Use ORG Code: XLVPGR For IOS and Web APP. 2. To Download the PDF it is necessary to download the App. 3. You can Use Only Sigle Device to access the Courses on App

Bihar Judiciary (PCS-J) Preparation Bihar Assistant Prosecution Officer (APO) Preparation

छत्तीसगढ़ मॉक टेस्ट-3

 Download Pdf

1. विशेष मामला से संबंधित प्रावधान दिये गये हैं-

a. आदेश 32क सीपीसी में

b. आदेश 29 सीपीसी में

c. आदेश 34 सीपीसी में

d. आदेश 36 सीपीसी में

 

2. सिविल प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत प्रतिवादी द्वारा वादी के विरूद्ध अस्थायी व्यादेश मांग जा सकता है, यदि-

a. जब ऐसा प्रतीत होता है कि वादी से यह खतरा हो कि वह वाद की सम्पत्ति का दुर्व्ययन अथवा संक्रान्त कर सकता है

b. वादी अपने लेनदारों को कपट-वंचित करने की दृष्टि से व्ययनित करने की धमकी देता है

c. वादी, प्रतिवादी को वाद सम्पत्ति से बेकब्जा करने की धमकी देता है

d. इनमें से सभी

 

3. सिविल प्रक्रिया संहिता 1908 के अन्तर्गत किस वाद में कहा गया कि धारा 151 के तहत अन्तनिर्हित शक्ति केवल उन परिस्थितियों में लागू की जा सकती है जहाँ वैकल्पिक उपाय मौजूद नहीं हैं-

a. जय नाथ यादव बनाम सोमनाम यादव (2025)

b. आयल एण्ड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड बनाम एफकॉन्स गुनानुसा जेवी (2022)

c. वैशाली प्राइवेट लिमिटेड बनाम प्रणव कनोरिया (2025)

d. होटल ड्रीमलैंड प्रीमियर बनाम पश्चिम बंगाल राज्य (2025)

 

4. क्या अपील या पुनरीक्षण न्यायालय, वाद में पारित डिक्री को अपास्त करने के पश्चात् आदेश-7 नियम 10 के अधीन वादपत्र लौटाने का निर्देश दे सकेगा-

a. नहीं

b. हाँ

c. पक्षकारों की सहमति से

d. उपरोक्त कोई नहीं

 

5. सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 43 के अंतर्गत निम्नलिखित में से किस आदेश की अपील नहीं होगी?

a. जहां पर आदेश विक्रय को अपास्त करने या अपास्त करने से इंकार का है।

b. जहां पर आदेश निर्धन व्यक्ति के रूप में वाद लाने की अनुज्ञा के लिए आवेदन को नामंजूर करने का है

c. जहां पर आदेश दस्तावेज के या पृष्ठांकन के प्रारूप पर किए गए आपेक्ष का है

d. जहां पर अधीनस्थ न्यायालय ने अपनी अधिकारिता का प्रयोग अवैध रूप से या तात्विक अनियमितता से किया है।

 

6. सिविल प्रक्रिया संहिता के तहत मूल डिक्रियों की अपील से सम्बन्धित है-

a. आदेश 42 धारा 95 से 98

b. आदेश 41 धारा 96 से 99 क

c. आदेश 43 धारा 100 से 103

d. आदेश 41 धारा 95 से 103

 

7. सिविल प्रक्रिया संहिता के तहत अभिवचन में शामिल नहीं है-

a. वादपत्र

b. प्रतिवादपत्र

c. साक्ष्य

d. तात्विक तथ्य

 

8. एक पक्षकार को डिक्री को डिक्री के उपांतरण, परिवर्तन या उलटाव पर वह प्रत्यावर्तित करने जो उसने डिक्री के निष्पादन में खोया है, हेतु विधिक प्रावधान है-

a. आवेदन अंतर्गत धारा 114 सि.प्र.सं.

b. आवेदन अंतर्गत धारा 115 सि.प्र.सं.

c. आवेदन अंतर्गत धारा 144 सि.प्र.सं.

d. अपील अंतर्गत धारा 96 सि.प्र.सं.

 

9. पर्याप्त हेतु दर्शित करने पर न्यायालय वाद की सुनवाई को पक्षकारों के निवेदन पर कितने बार से अधिक स्थगित नहीं करेगा-

a. एक बार

b. दो बार

c. तीन बार

d. चार बार

 

10. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की इलेक्ट्रॉनिक पद्धति में कार्यवाही की जा सकेगी-धारा 530 के अधीन

a. समन और वारंट जारी करना

b. साक्षियों की परीक्षा

c. साक्ष्य अभिलिखित करना

d. उक्त सभी

 

11. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 35 (7) के अधीन गिरफ्तारी पुलिस उपनिरीक्षक की पंक्ति की अनुमति से की जायेगी यदि-

a. अपराध 3 वर्ष से कम कारावास से दण्डनीय हो

b. ऐसा व्यक्ति गम्भीर बीमारी से ग्रसित हो

c. ऐसा व्यक्ति 60 वर्ष से अधिक उम्र का हो

d. उक्त सभी

 

12. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 497(2) के तहत विवरण तैयार करने और धारा 497(a) के तहत फोटो या वीडियोग्राफी लिए जाने के कितने दिन के भीतर न्यायालय या मजिस्ट्रेट सम्पत्ति के निपटान, नष्ट, समपहरण या परिदान का आदेश दे सकता है-

a. 60 दिन के भीतर

b. 30 दिन के भीतर

c. 15 दिन के भीतर

d. 90 दिन के भीतर

 

13. भारतीय नागरिक सुरक्षा, संहिता, 2023 के तहत साक्षी संरक्षण स्कीम उपबन्धित है-

a. धारा 396 में

b. धारा 397 में

c. धारा 398 में

d. धारा 399 में

 

14. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 472 के तहत यदि दया याचिका राज्यपाल द्वारा निरस्त कर दी जाती है तो ऐसी दया याचिका राट्रपति को की जायेगी-

a. ऐसी निरस्ती की तारीख से 15 दिन के भीतर

b. ऐसी निरस्ती की तारीख से 30 दिन के भीतर

c. ऐसी निरस्ती की तारीख से 60 दिन के भीतर

d. ऐसी निरस्ती की तारीख से 90 दिन के भीतर

 

15. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत निम्न में से किस मामले में उच्चतम न्यायालय ने कहा गया कि पहली शादी कानूनी रूप से भंग होने पर भी पहले पति से अलग हुई पत्नी अपने दूसरे पति से धारा 144 के तहत भरण-पोषण की हकदार है-

a. चीनू रानी घोष बनाम सुभाष घोष और अन्य (2025)

b. एन. उषा रानी और अन्य बनाम मुदुला श्रीनिवास (2025)

c. सुखबीर कौर बनाम सुखदेव सिंह (2025)

d. मोहम्मद शाह बनाम श्रीमती चांदनी बेगम (2025)

 

16. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत उ‌द्घोषित अपराधी या भगोड़े अपराधी की अनुपस्थिति में विचारण और निर्णय किया जायेगा-

a. धारा 353 के तहत

b. धारा 354 के तहत

c. धारा 355 के तहत

d. धारा 356 के तहत

 

17. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत अध्याय 16 सम्बन्धित है-

a. सम्पत्ति के विरूद्ध अपराधों से

b. धर्म के विरूद्ध अपराधों से

c. लोक स्वास्थ्य पर प्रभाव डालने वाले अपराधों से

d. दस्तावेजों और सम्पत्ति चिन्हों से

 

18. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत दृश्यरतिकता परिभाषित है-

a. धारा 74 में

b. धारा 75 में

c. धारा 76 में

d. धारा 77 में

 

19. न्याय संहिता, 2023 के तहत अध्याय 5 सम्बन्धित है-

a. दुष्प्रेरण, आपराधिक षड्यंत्र और प्रयत्न के विषय में

b. महिला और बालक के विरुद्ध अपराधों के विषय में

c. लोक स्वास्थ्य पर प्रभाव डालने वाले अपराधों से

d. दस्तावेजों और सम्पत्ति चिन्हों से

 

20. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत घोर उपहति परिभाषित है

a. 114

b. 115

c. 116

d. 117

 

21. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत दुष्प्रेरक परिभाषित है

a. धारा 108 में

b. धारा 107 में

c. धारा 46 में

d. धारा 47 में

 

22. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत आर्थिक अपराध की परिभाषा में शामिल नहीं है-

a. कूटरचना

b. हवाला संव्यवहार

c. आपराधिक न्यासभंग

d. भारत के बाहर सिक्के के कूटकरण का भारत में दुष्प्रेरण

 

23. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत कोई भी उपहति घोर होती है यदि इसके कारण पीड़ित को तीव्र शारीरिक पीड़ा होती है या वह निम्नलिखित अवधि तक अपने मामूली कामकाज को करने में असमर्थ है-

a. 20 दिन

b. 15 दिन

c. 10 दिन

d. 12 दिन

 

24. निम्नलिखित में से सही सुमेलित नहीं है-

a. आतंकावादी कृत्य                    धारा 113

b. संगठित अपराध                      धारा 114

c. संगठित तुच्छ अपराध            धारा 112

d. झपटमारी                                धारा 304

 

25. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के तहत उत्प्रेरणा, धमकी, प्रपीड़न या वचन द्वारा कराई गयी संस्वीकृति दाण्डित कार्यवाही में विसंगत होती है-

a. धारा 21 में

b. धारा 22 में

c. धारा 24 में

d. धारा 25 में

 

26. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के अपमानित या क्षुब्ध करने के आशय से किसी साक्षी से प्रश्न पूछा जा सकता है-

a. मुख्य परीक्षा में

b. प्रतिपरीक्षा में

c. पुनः परीक्षा में

d. इनमें से कोई नहीं

 

27. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के तहत एक सह अपराधी-

a. किसी अभियुक्त व्यकित के विरूद्ध समक्ष साक्षी नहीं है

b. अभियुक्त व्यक्ति के विरूद्ध सक्षम साक्षी है

c. उस मामले में पुष्टि की जानी चाहिए

d. अभियोजित किया जाना चाहिए

 

28. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 की धारा 121 सम्बन्धित है-

a. सबूत के भार से

b. विबंधन से

c. वृत्तिक संसूचना से

d. दहेज मृत्यु की उपधारणा से

 

29. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 की धारा 12 के तहत शामिल नहीं है-

a. दुर्भावना

b. सदभावपूर्वक

c. उपेक्षा

d. हेतु

 

30. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के तहत जूरी या असेसरों की प्रश्न करने की शक्ति वर्णित है-

a. धारा 169 में

b. धारा 165 में

c. धारा 166 में

d. कहीं नहीं

 

31. संविधान के किस अनुच्छेद में पूर्वनिर्णय का सिद्धांत दिया गया है?

a. अनुच्छेद 140

b. अनुच्छेद 141

c. अनुच्छेद 142

d. अनुच्छेद 143

 

32. भारतीय संविधान के तहत निम्न में से किस मामले में उच्चतम न्यायालय ने कहा कि चाहे कोई भी अपराध कितना भी गंभीर क्यों हो, अभियुक्त को संविधान के अनुच्छेद 21 के अनुसार त्वरित सुनवाई का मौलिक अधिकार है-

a. मलिक उर्फ भूदेव मलिक बनाम रणजीत घोषाल (2025)

b. सुभेलाल/सुशील साह बनाम छत्तीसगढ़ राज्य (2025)

c. अश्विनी कुमार उपाध्याय बनाम भारत संघ (2025)

d. तापस कुमार पालित बनाम छत्तीसगढ़ राज्य (2025)

 

33. राज्य के राज्यपाल द्वारा अध्यादेश निर्गत करने की शक्ति का उल्लेख संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है?

a. अनुच्छेद 213

b. अनुच्छेद 123

c.  अनुच्छेद 133

d. अनुच्छेद 231

 

34. इनमें से कौन सी रिट न्यायिक अथवा अर्द्ध-न्यायिक अधिकारियों के विरूद्ध जाती की जा सकती हैं?

a. बंदी प्रत्यक्षीकरण

b. परमादेश

c. उत्प्रेषण-लेख

d. अधिकार-पृच्छा

 

35. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51- के अंतर्गत, उल्लेखित मूल कर्तव्य में शामिल नहीं है-

a. भारत की संप्रभुता की रक्षा करें और उसे अक्षुण्ण रखें

b. आह्वान किये जाने पर देश की रक्षा करें

c. हमारी सामाजिक संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का महत्त्व समझें और उसका परिरक्षण करें

d. राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों, स्थानों एवं वस्तुओं का संरक्षण करें

 

36. "संविधान ऐसी शासन पद्धति की स्थापना करता है जो लगभग परिसंघ कल्प है।" यह कथन है।

a. सर आइवर जेनिंग पर

b. डॉ. बी.आर. अम्बेडकर का

c. प्रो. के.सी. व्हीलर का

d. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का

 

37. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा राष्ट्रपति को उच्च न्यायालय का कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की शक्ति दी गयी हैः-

a. अनुच्छेद-223

b. अनुच्छेद-224

c. अनुच्छेद-224-A

d. अनुच्छेद-225

 

38. भारतीय संविधान के तहत हुस्नआरा खातून बनाम भारत संघ का मामला सम्बन्धित है-

a. बालकों के यौन उत्पीड़न से

b. महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण से b)

c. कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से

d. शीघ्र विचारण एवं कानूनी सहायता के अधिकार से

 

39. संपत्ति अंतरण अधिनियम के तहत जयदयाल पोद्दार बनाम बीबी हाजरा मामला संबंधित-

a.निर्वाचन का सिद्धांत

b. भागिक पालन का सिद्धांत

c. दृश्यमान स्वामी

d. पट्टा से

 

40. बंधक सम्पत्ति में अभिवृद्ध सम्पत्ति अंतरण अधिनियम की किस धारा में प्रावधानित है-

a. धारा 63

b. धारा 63-ए

c. धारा 65

d. धारा 65-ए

 

41. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम, 1882 के तहत प्रावधानित नहीं है-

a. बंधक के नियम

b. पट्टा करने सम्बन्धी नियम

c. उत्तराधिकार के नियम

d. दान के नियम

 

42. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम की धारा 48 सम्बन्धित है-

a. पूर्विकता के सिद्धान्त से

b. मोचन के सिद्धान्त से

c. आबंधन के सिद्धान्त से

d. व्यपदेशन के सिद्धान्त से

 

43. '' को '' खेत का पट्टा इस शर्त पर देता है कि वह एक घण्टे में 100 मील पैदल चलेः

a. पट्टा शून्य है

b. एक घण्टे में 100 मील पैदल चलने पर पट्टा दिया जा सकता है b)

c. पट्टा दिया जा सकता है

d. सशर्त अंतरण हो सकता है

 

44. संपत्ति अंतरण अधिनियम के तहत '' इस शर्त पर कि '' की मृत्यु के पश्चात् '' तीन मास के भीतर अमुक पट्टा निष्पादित कर देगा '' को औरयदि वह ऐसा करने में उपेक्षा करें तो '' को 500 रुपए अन्तरित करता है। '' के जीवन काल में '' की मृत्यु हो जाती है-

a. 'ग' के पक्ष में व्ययन प्रभावी हो जाता है

b. 'ग' के पक्ष में व्ययन प्रभावी नहीं होगा

c. व्ययन के लिए फिर से अनुबंध की आवश्यकता है

d. इनमें से कोई नहीं

 

45. संविदा विधि के अन्तर्गत समाचार पत्र में दी गई निविदा-

a. प्रस्तावना है।

b. वचन है।

c. प्रस्तावना का आमंत्रण है।

d. प्रतिग्रहण के लिये आमंत्रण है।

 

46. भारतीय संविदा अधिनिमय-1872 की धारा 2 () में उल्लेख है-

a. एक प्रस्ताव जब स्वीकार कर लिया जाता है तो एक संविदा बन जाता है

b. एक प्रस्ताव जब स्वीकार कर लिया जाता है तो एक करार बन जाता है

c. एक प्रस्ताव जब स्वीकार कर लिया जाता है तो एक वचन बन जाता है

d. जब एक करार स्वीकार कर लिया जाता है तो प्रति प्रस्ताव बन जाता है

 

47. डाक द्वारा प्रेषित एक पत्र के माध्यम से को अपना घर बेचने का प्रस्ताव करता है। के प्रस्ताव को द्वारा एक पत्र प्रेषित करते हुए स्वीकार कर लिया जाता है। अपने प्रस्ताव का प्रतिसंहरण कब कर सकता है-

a. क अपने प्रस्ताव को ख के द्वारा डाक के माध्यम से प्रलिग्रहण प्रेषित करने के बाद प्रतिसंहरण कर सकता है

b. क, ख के द्वारा प्रतिग्रहण पत्र प्रेषित करने के पूर्व किसी भी समय प्रस्ताव को प्रतिसंहरण कर सकता है

c. उक्त दोनों सही हैं

d. उक्त में से कोई नहीं

 

48. संविदा अधिनियम के तहत किसी संविदा के निष्पादन में आत्महत्या की धमकी दिया जाना कहलाता है-

a. असम्यक असर

b. कपट

c. दुर्व्यपदेशन

d. प्रपीड़न

 

49. संविदा विधि के तहत जब मूलऋणी को समय देने का करार पर व्यक्ति से किया जाता है तब प्रतिभू उन्मोचित नहीं होता-

a. धारा 133 के तहत

b. धारा 134 के तहत

c. धारा 135 के तहत

d. धारा 136 के तहत

 

50. संविदा के विखण्डन का अर्थ है-

a. मूल संविदा का नवीनीकरण

b. संविदा का निरस्तीकरण

c. संविदा का परिवर्तन

d. पूर्व के स्थान पर नई संविदा का विस्थापन

 

51. परिसीमा विधि के तहत का विस्तार है-

a. सम्पूर्ण भारत पर

b. जम्मू-कश्मीर राज्य को छोड़कर सम्पूर्ण भारत पर

c. पंजाब एवं हरियाणा राज्य के कुछ भाग को छोड़कर सम्पूर्ण भारत, पर

d. जनजाति क्षेत्रों को छोड़कर सम्पूर्ण भारत पर

 

52. परिसीमा विधि के तहत में वर्णित हैं-

a. कुल 5 अध्याय

b. कुल 8 अध्याय

c. कुल 7 अध्याय

d. उक्त में से कोई नहीं

 

53. परिसीमा विधि के तहत निख्तर संविदा भंग के मामले को लागू होगी-

a. धारा 22

b. धारा 25

c. धारा 27

d. धारा 21

 

54. परिसीमा विधि के तहत डिक्री और लिखत को रद्द कराने के लिए या संविदा को विखण्डित करने के लिए वाद संस्थित किया जाना चाहिए-

a. 1 वर्ष के भीतर

b. 2 वर्ष के भीतर

c. 3 वर्ष के भीतर

d. 12 वर्ष के भीतर

 

55. छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण अधिनियम, 2011 के तहत करारनामा परिभाषित है-

a. धारा 2(1)

b. धारा 2(2)

c. धारा 2(a)

d. धारा 2(4)

 

56. छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण अधिनियम, 2011 के तहत भाड़ा नियंत्रण अधिकरण का अध्यक्ष की नियुक्त किया जा सकेगा-

a. उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश

b. सेवारत न्यायाधीश जो अधिसमय वेतनमान की श्रेणी से अनिम्न हो

c. सेवा निवृत्त जिला न्यायाधीश

d. उक्त कोई भी

 

57. छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण अधिनियम, 2011 के तहत भवन स्वामी, किरायेदार को किसी अधिकार से जानबूझकर वंचित प्रयास करता है तो उस पर अधिरोपित किया जायेगा-

a. 2000 रूपये तक का जुर्माना और तीन माह तक का कारावास या दोनों

b. 5000 रूपये तक का जुर्माना या तीन माह तक का कारावास या दोनों

c. 5000 रूपये तक का जुर्माना और तीन माह तक का कारावास या दोनों

d. 7000 रूपये तक का जुर्माना या छः माह तक का कारावार या दोनों

 

58. छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण अधिनियम, 2011 में कुल अनुसूचियाँ हैं-

a. 2

b. 3

c. 4

d. 5

 

59. न्यायालय फीस अधिनियम, 1870 के तहत मूल्यांक सम्बन्धी प्रश्नों का विनिश्चय किया जायेगा-

a. धारा 10 के तहत

b. धारा 11 के तहत

c. धारा 12 के तहत

d. धारा 13 के तहत

 

60. न्यायालय फीस अधिनियम, 1870 के तहत यदि लघुवाद न्यायालयों में फीस की बाबत वादकर्ता या अटर्नी के मध्य विवाद की परिस्थिति में विनिश्चय करने के लिए निर्देशित किया जायेगा-

a. उच्च न्यायालय को

b. विनिर्धारक अधिकारी को

c. न्यायालय प्राधीक्षक को

d. उपरोक्त सभी

 

61. न्यायालय फीस के तहत जहाँ बाजार मूल्य अपर्याप्त प्राक्कलित हुआ हो वहाँ न्यायालय-

1. जब तक अतिरिक्त फीस संदत्त कर दी जाये वाद को रोक देगा।

2. नियत समय के भीतर अतिरिक्त फीस संदेय किए जाने पर वाद को खारिज कर देगा।

a. केवल 1

b. केवल 2

c. 1 और 2

d. न तो 1 और न ही 2

 

62. न्यायालय फीस अधिनियम, 1870 के तहत न्यायालय फीस से छूट प्राप्त है-

a. शिल्पी को

b. अकुशल श्रमिक को

c. समाज के कमजोर वर्ग के व्यक्ति को

d. उक्त में से कोई नहीं

 

63. विनिर्दिष्ट अनुतोष अधिनियम के अन्तर्गत अन्य किसी अनुतोष के बिना घोषणात्मक वाद की पोषणीयता पर आपत्ति-

a. सर्वप्रथम स्तर पर लिया जाना चाहिये।

b. कार्यवाही के किसी भी प्रक्रम पर लिया जा सकता है।

c. प्रथम बार अपील के स्तर पर लिया जा सकता है।

d. उपरोक्त सभी

 

64. विनिर्दिष्ट अनुतोष अधिनियम की धारा 11 (1) के तहत किसी संविदा का विनिर्दिष्ट पालन-

a. कराया जा सकता है।

b. कराया जाना चाहिए।

c. कराया जाएगा।

d. कराया जाना विवेकाधीन है।

 

65. विनिर्दिष्ट अनुतोष अधिनियम के तहत हक रखने वाले या अपूर्ण हक रखने वाले व्यक्ति के विरूद्ध क्रेता या पट्टेदार के अधिकार वर्णित हैं-

a. धारा 11 में

b. धारा 12 में

c. धारा 13 में

d. धारा 14 में

 

66. विनिर्दिष्ट अनुतोष अधिनियम के तहत निम्न कथनों में से असत्य है-

a. न्यायालय किसी व्यक्ति के अधिकार या हैसियत की घोषणा कर सकता है

b. वादी के लिए यह आवश्यक नहीं है कि वह घोषणात्मक याद में अतिरिक्त अनुतोष की माँग करे

c. न्यायाय घोषणा नहीं करेगा जहाँ वादी हक की घोषणा मात्र के अतिरिक्त कोई अनुतोष मांगने योग्य होते हुए वैसा करने का लोप करे

d. उक्त में से कोई नहीं

 

67. रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1908 के तहत रजिस्ट्रीकरण किया जाना आवश्यक है-

a. निर्वसीयती लिखत जो किसी अधिकार या हक या हित की घोषणा करती हो या स्पष्ट करती हो।

b. संयुक्त स्टॉक कम्पनी में के अंशो से सम्बन्धित किसी भी लिखत का

c. सरकार द्वारा स्थावर सम्पत्ति के किसी अनुदान का

d. किसी राजस्व अधिकारी द्वारा किये गये विभाजन की किसी लिखत का

 

68. रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1908 के तहत अदावकृत दस्तावेज को नष्ट करना वर्णित है-

a. धारा 85 में

b. धारा 86 में

c. धारा 87 में

d. धारा 88 में

 

69. रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1908 के तहत रजिस्ट्रीकरण कार्यालयों के निरीक्षक अधीनस्थ होंगे-

a. राज्य सरकार के

b. महानिरीक्षक के

c. रजिस्ट्रार के

d. उप रजिस्ट्रार

 

70. रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1908 के तहत सैनिक छावनियों को उपजिलों या जिलों में घोषित किये जाने वाले प्रावधान को निरसित किया गया है-

a. निरसन एवं संशोधन अधिनियम, 1927 के तहत

b. निरसन एवं संशोधन अधिनियम, 1930 के तहत

c. निरसन एवं संशोधन अधिनियम, 1934 के तहत

d. निरसन एवं संशोधन अधिनियम, 1936 के तहत

 

71. राजस्व मंडल का गठन होगा-71. छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 के तहत राज्य सरकार द्वारा नियुक्त

a. 1 अध्यक्ष एवं 3 सदस्यों से मिलकर

b. 1 अध्यक्ष एवं 4 सदस्यों से मिलकर

c. 1 अध्यक्ष एवं कम से कम 5 सदस्यों से मिलकर

d. 1 अध्यक्ष एवं इतने सदस्यों से मिलकर जो राज्य सरकार ठीक समझे।

 

72. छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 के तहत कलेक्टर, पटवारी हलकों में पटवारी की नियुक्ति करेगा-

a. धारा 104(1) के तहत

b. धारा 104(2) के तहत

c. धारा 104(a) के तहत

d. धारा 104(4) के तहत

 

73. छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 के तहत भू राजस्व निर्धारण चालू रहने के दौरान किसी भी समय भू-स्वामी के आवदेन पर या स्वप्रेरणा से

a. भू-राजस्व कम कर सकेगा-उपखण्ड अधिकारी

b. तहसीलदार

c. आयुक्त

d. कलेक्टर

 

74. छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 के तहत की धारा 170 के तहत भूमिस्वामी की सम्पत्ति को विरासत में प्राप्त करने योग्य व्यक्ति कब्जे की पुनः प्राप्ति के लिए आवेदन करेगा-

a. कलेक्टर

b. तहसीलदार

c. संयुक्त कलेक्टर

d. उपखण्ड अधिकारी

 

75. छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 के तहत उपखण्ड अधिकारी के अधीनस्थ किसी राजस्व अधिकारी के द्वारा पारित मूल आदेश की अपील होगी-

a. उपखण्ड अधिकारी को

b. आयुक्त को

c. कलेक्टर को

d. बंदोबस्त आयुक्त को

 

76. परक्राम्य लिखत अधिनियम-1881 की धारा-12 के अन्तर्गत ऐसी लिखत को विदेशी लिखत माना गया है, जो-

a. भारत में देय न हो

b. भारत में लिखी न गई हो

c. उपरोक्त दोनों

d. उपरोक्त कोई नहीं

 

77. परक्राम्य विलेख अधिनियम के तहत निम्न में से किस मामले में उच्चतम न्यायालय ने कहा कि धारा 141 के अपराध हेतु आरोपी व्यक्ति को व्यवसाय के संचालन के लिए कंपनी का प्रभारी और उसके प्रति उत्तरदायी होना चाहिए-

a. गायत्री बालासानी बनाम मेसर्स आईएसजी नोवासॉफ्ट टेक्नॉलॉजीज (2025)

b. एसी चोकसी शेयर ब्रोकर प्राईवेट लि. बनाम जतिन प्रताप देसाई और

c. अन्य (2025) हितेश वर्मा बनाम मेसर्स हेल्थ केयर एट होम इंडिया प्राईवेट लि. (2025)

d. उपरोक्त कोई नहीं

 

78. परक्राम्य लिखत अधिनियम आधारित है-

a. केवल वचन पत्र से सम्बन्धित सामान्य विधि के नियमों पर

b. केवल विनिमय पत्र से सम्बन्धित सामान्य विधि के नियमों पर

c. केवल चेक से सम्बन्धित सामान्य विधि के नियमों पर

d. उपरोक्त सभी पर

 

79. निम्नलिखित में से कौन-सी उपधारणा धारा 118 परक्राम्य लिखित अधिनियम के तहत निर्धारित की गई है?

a. प्रतिफल की

b. तारीख की

c. प्रतिग्रहा करने के समय की

d. इनमें से सभी

 

80. परक्राम्य लिखित अधिनियमः- धारा 138 के अधीन अपराध का विचारण करने वाले न्यायालय चेक के लेखीवाल को अंतरिम प्रतिकर देने का आदेश कर सकेगा।

a. समन मामलों में जब लेखीवाल दोषी नहीं होने का अभिवाक करता हो

b. अन्य मामलों में जब चेक का लेखीवाल का धारा 313 द.प्र.सं. के अन्तर्गत अभियुक्त परीक्षण किया जा चुका हो

c. समरी मामलों की तरह विचारण किये जाने वाले प्रकरण में जब लेखीवाल की उपस्थिति के लिए सूचना जारी की जा रही हो

d. ये सभी

 

81. " छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 25 के तहत आबकारी कर योग्य वस्तुओं पर शुल्क अधिभार होगा-

a. 5 प्रतिशत

b. 8 प्रतिशत

c. 10 प्रतिशत

d. 12 प्रतिशत

 

82. छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34 के अधीन दण्डनीय है-

a. किसी दिरा को बोतलों में भरना

b. ताड़ी उत्पन्न करने वाले किसी वृक्ष से ताड़ी निकालना

c. भाँग की खेती करना

d. उक्त सभी

 

83. छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 के तहत ताड़ी निकालने के लिए पट्टेदार की अनुज्ञा वर्णित है-

a. धारा 16 में

b. धारा 17 में

c. धारा 18 में

d. धारा 19 में

 

84. छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 14 के तहत आबकारी आयुक्त को अधिकार नहीं है-

a. डिस्टिलरियों और भण्डागारों का स्थापन

b. किसी भी डिस्टलरी को बंद

c. डिस्टिलरी या बूअरी के विनिर्माण तथा उसके कार्यकरण के लिए अनुज्ञप्ति दे

d. किसी भी मादक द्रव्यों के कब्जे के लिए मात्रा की सीमा विहित करना

 

85. छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 के तहत मादक द्रव्यों के आयात-निर्यात या परिवहन हेतु मंजूरी प्रदान कर सकेगा-

a. राज्य सरकार द्वारा

b. कलेक्टर

c. आबकारी आयुक्त द्वारा

d. आबकारी आयुक्त सरकार की पुर्वानुमति से

 

86. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. छत्तीसगढ़ की स्थापना 1 नवम्बर 2000 को की गयी।

2. भारत के 26वें राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ का गठन नवीं पंचवर्षीय योजना के दौरान हुआ।

कूट:-

a. केवल 1 सही है

b. केवल 2 सही है

c. 1 और 2 सही हैं

d. न तो 1 न ही 2 सही है

 

87. छत्तीसगढ़ राज्य का गठन कब हुआ था?

a. 15 नवंबर,2000

b. 1 नवंबर,2000

c. 10 नवंबर,2000

d. 20 नवंबर,2000

 

88. छत्तीसगढ़ राज्य का प्राचीन नाम क्या था?

a. अवंती

b. अंग

c. दक्षिण कोसल

d. कौशल

 

89. क्षेत्रफल की दृष्टि से छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा अभ्यारण्य है-

a. तमोरपिंगला

b. भोरमदेव

c. सीतानदी

d. बारनवापारा

 

90. साल वनों का द्वीप" के रूप में किस क्षेत्र को जाना जाता है?

a. रायगढ़

b. बस्तर

c. सरगुजा

d. कोरिया

 

91. क्षेत्रफल की दृष्टि से छत्तीसगढ़ भारत का सबसे बड़ा राज्य है-

a. 10वां

b. 9 वां

c. 8 वां

d. 7वां

 

92. चित्रकूट जलप्रपात छत्तीसगढ़ के निम्न में से किस जिले में स्थित है?

a. कांकेर

b. रायगढ़

c. जशपुर

d. बस्तर

 

93. निम्न में से कौन उरॉव जनजाति की उपजाति नहीं है?

a. कुडास

b. घांगड

c. धनका

d. अगरिया

 

94. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार निम्न में से कौन छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक पुरुष जनसंख्या एवं सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या वाला जिला है?

a. नारायणपुर

b. रायपुर

c. दुर्ग

d. कवर्धा

 

95. निम्नलिखित में से किसे छत्तीसगढ़ का प्रथम उपन्यासकार के रूप में जाना जाता है?

a. पंडित सुन्दरलाल शर्मा

b. शिवशंकर शुक्ल

c. कपिलनाथ कश्यप

d. शुकलाल प्रसाद पाण्डेय

 

96. छत्तीसगढ़ के प्रथम राज्यपाल थे-

a. दिनेश नंदन

b. श्री बलरामजी दास टण्डन

c. श्री शेखर दत्त

d. श्री राम नरेश यादव

 

97. छत्तीसगढ़ के शैलचित्रों की खोज सर्वप्रथम निम्न में से किसके द्वारा की गयी?

a. एंडरसन

b. अमरनाथ दत्त

c. डी. एच. गार्डन

d. लोचन प्रसाद पाण्डेय

 

98. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. छत्तीसगढ़ में कुषाणवंश के शासन की पुष्टि वहाँ से प्राप्त विक्रमादित्य कनिष्क के सिक्कों से होती है।

2. बिलासपुर एवं कोरबा से कुषाणवंशीय शासकों के ताँबे के सिक्के प्राप्त हुए हैं।

कूट:-

a. केवल 1 सही है

b. केवल 2 सही है

c. 1 और 2 सही हैं

d. नतो । न ही 2 सही है

 

99. छत्तीसगढ़ के प्रथम मराठा शासक थे-

a. अप्पा साहेब भोंसले

b. निम्बाजी भोंसले

c. चिमणाजी भोंसले

d. व्यंकोजी भोंसले

 

100. छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग है-

a. चिल्फी घाटी                  कोटा मार्ग (NH-30)

b. गीदम                            दांतेवाड़ा मार्ग [NH-163(A)]

c. बिलासपुर                      रायगढ़ मार्ग (NH-49)

d. सरायपाली                     रायगढ़ मार्ग (NH-15a)

Download Pdf

My Legal Consultants
Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts