
यूपी एपीओ मॉक टेस्ट-10
सामान्य ज्ञान
अंक: 150
समय: 2 घंटे
1. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के संदर्भ में 16 अक्टूबर, 1905 निम्नलिखित कारणों में से किसके लिए प्रसिद्ध है?
a. कलकता के टाउन हॉल में स्वदेशी आंदोलन की औपचारिक घोषणा की गई थी
b. बंगाल का विभाजन हुआ
c. वावाभाई नौरोजी ने घोषणा की कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का लक्ष्य स्वराज है
d. लोकमान्य तिलक ने पूना में स्वदेशी आंदोलन प्रारंभ किया
2. बंग-भंग के बाद कौन-सा आंदोलन शुरू हुआ था?
a. सविनय अवज्ञा आंदोलन
b. स्वदेशी आंदोलन
c. भारत छोड़ो आंदोलन
d. असहयोग आंदोलन
3. बंगाल के विभाजन के समय, बंगाल का लेफ्टिनेंट गवर्नर था-
a. सर एन्डूज फ्रेजर
b. एच.एच. रिजले
c. ब्रोड्रिक
d. ए.टी. एरुन्डेल
4. निम्नलिखित में से किसने बंगाल के विभाजन (1905) के बिरोध में हुए आंदोलन का नेतृत्व किया था?
a. सुरेंद्रनाथ बनर्जी ने
b. सी.आर. दास ने
c. आशुतोष मुखर्जी ने
d. रबिद्रनाथ टैगोर ने
5. स्वराज को बतौर राष्ट्रीय मांग के रूप में सर्वप्रथम रखा था-
a. बी.जी. तिलक ने
b. सी.आर. दास ने
c. दादाभाई नौरोजी ने
d. महात्मा गांधी ने
6. इनमें से किसे 'दि ग्रैंड ओल्ड मैन' के नाम से जाना जाता है?
a. खान अब्दुल गफ्फार खां
b. डब्ल्यू.सी. बनर्जी
c. दादाभाई नौरोजी
d. मोतीलाल नेहरू
7. निम्नलिखित में से कौन कथन दादाभाई नौरोजी के विषय में सत्य नहीं है?
a. उन्होंने 'पॉवर्टी एंड अनब्रिटिश रूल इन इंडिया' पुस्तक लिखी थी।
b. उन्होंने गुजराती के प्रोफेसर के रूप में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में कार्य किया था।
c. उन्होंने बंबई में महिला शिक्षा की नींव रखी थी
d. वे ब्रिटिश पार्लियामेंट के सदस्य के रूप में अनुदारवादी पार्टी के टिकट पर चुने गए थे।
8. नरम दल और गरम दल के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का विभाजन किस अधिवेशन में हुआ?
a. बंबई
b. सूरत
c. लाहौर
d. लखनऊ
9. निम्नलिखित में किसने ऑल इंडिया मुस्लिम लीग की स्थापना की थी?
a. सर सैयद अहमद खां
b. सर मोहम्मद इकबाल
c. आगा खान
d. नवाब सलीमुल्लाह खान
10. 1909 के इंडियन काउंसिल एक्ट में किस बात की व्यवस्था की गई थी?
a. द्वैध शासन प्रणाणी
b. सांप्रदायिक प्रतिनिधित्व
c. संघीय व्यवस्था
d. प्रांतीय स्वायत्तता
11. राष्ट्रीय आंदोलन की अवधि में जिस घटना में मतभेद के बीज थे और वह जिसने अंततः देश का विभाजन कराया, था-
a. वर्ष 1906 में मुस्लिम लीग की स्थापना
b. वर्ष 1905 में बंगाल का विभाजन
c. गांधीजी द्वारा खिलाफत आंदोलन को समर्थन
d. विधानसभाओं में मुसलमानों के लिए पृथक निर्वाचन क्षेत्रों और स्थानों का आरक्षण
12. कांग्रेस और मुस्लिम लीग के बीच प्रसिद्ध लखनऊ समझौते पर हस्ताक्षर हुआ था-
a. 1913 में
b. 1914 में
c. 1915 में
d. 1916 में
13. अतिवादियों एवं उदारवादियों के पुनर्मिलन की प्रक्रिया में प्रमुख शिल्पी निम्न में से कौन था?
a. एनी बेसेंट
b. एम.ए. जिन्ना
c. मैडम कामा
d. फिरोज शाह मेहता
14. एनी बेसेंट-
1. होमरूल आंदोलन प्रारंभ करने के लिए उत्तरदायी थीं।
2. थियोसोफिकल सोसाइटी की संस्थापिका थीं।
3. इंडियन नेशनल कांग्रेस की एक बार अध्यक्षा थी
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही कथन/कगनों को चुनिए।
a. केवल 1
b. केवल 2 और 3
c. केवल 1 और 3
d. 1, 2, और 3
15. 1920 में, निम्नलिखित में से किसने अपना नाम परिवर्तित कर 'स्वराज्य सभा' रख लिया?
a. ऑल इंडिया होमरूल लीग
b. हिंदू महासभा
c. साउथ इंडियन लिबरल फेडरेशन
d. द सर्वेन्ट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी
16. निम्न में से गांधीजी के रामराज्य के युगल सिद्धांत कौन थे?
a. छुआछूत की समाप्ति तथा नशाबंदी
b. सत्य तथा अहिंसा
c. खादी तथा चरखा
d. सही लक्ष्य तथा सही उपाय
17. फीनिक्स फॉर्म कहां है?
a. सूरतगढ़
b. एसेक्स (इंग्लैंड)
c. डरबन (द. अफ्रीका)
d. कम्पाला
18. महात्मा गांधी के राजनीतिक जीवन की निम्नलिखित घटनाओं का कालक्रम क्या है?
1. चंपारन
2. अहमदाबाद मिल हड़ताल
3. खेड़ा
4. असहयोग आंदोलन
नीचे दिए हुए कुटों से उत्तर का चयन कीजिए-
a. 2, 4, 3, 1
b. 1, 2, 3, 4
c. 4, 3, 2, 1
d. 3, 4, 2, 1
19. 1912 ई. में जब राजधानी कलकत्ता से दिल्ली लाई गई उस समय भारत का वायसराय कौन था?
a. लॉर्ड मेयो
b. लॉर्ड लॉरेंस
c. लॉर्ड मिंटो
d. लॉर्ड हार्डिंग
20. निम्नलिखित वक्तव्यों पर विचार कीजिए-
कथन (A): लीग ने कांग्रेस के मुस्लिम जनता के साथ मिलकर उद्देश्य पूर्ति में लगाने के अधिकार को मानने से मना कर दिया।
कारण (R): वैसा अधिकार अकेली मुस्लिम लीग का ही था।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-
कूट:
a. (A) और (R) दोनों सही है तथा (R), (A) की सही याख्या है।
b. (A) तथा (R) दोनों सही है परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
c. (A) सही है परंतु (R) गलत है।
d. (A) गलत है परंतु (R) सही है।
21. ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार को राष्ट्रीय नीति के रूप में अपनाया गया था
a. 1899 में
b. 1901 में
c. 1903 में
d. 1905 में
22. बंगाल में ब्रिटेन की वस्तुओं के बहिष्कार का सुझाव सर्वप्रथम किसने दिया था?
a. अरविंद घोष ने
b. कृष्ण कुमार मित्र ने
c. मोतीलाल घोष ने
d. सतीश चंद्र मुखर्जी ने
23. निम्नलिखित में से मोहनदास करमचंद गांधी किसके लिए सर्वाधिक जाने जाते हैं?
a. भारतीय स्वतंत्रता को प्राप्त करने के लिए निष्क्रिय विरोध करने के लिए।
b. एक इस्लामी राष्ट्र स्थापित करने की इच्छा के लिए।
c. हिन्दुओं द्वारा राजनीतिक कार्यालय करने का विरोध करने के लिए।
d. ब्रिटिश राज को समाप्त करने की हिंसा को प्रोत्साहित करने के लिए।
24. निम्न उद्योगपतियों में से कौन से व्यक्ति लंबे समय तक ए.आई.सी.सी. के खजांची रहे तथा सन् 1930 में जेल भी गए?
a. जी.डी. बिहुला
b. जमनालाल बजाज
c. जे.आर.डी. टाटा
d. बालचंद हीराचंद
25. गांधीजी को 'वन मैन बाऊंड्री फोर्स' कहकर किसने संबोधित किया?
a. चर्चिल ने
b. एटली ने
c. उंटबेटन ने
d. साइमन ने
26. गगनयान मिशन हेतु ECLSS (एनवायरमेंट कंट्रोल एंड लाइफ सपोर्ट सिस्टम) किस स्पेस एजेंसी द्वारा विकसित किया जाएगा-
a. ISRO
b. JAXA
c. NASA
d. ESA
27. इसरो की स्थापना कब की गई ची
a. 26 जनवरी 1968
b. 26 जनवरी 1969
c. 15 अगस्त 1969
d. 15 अगस्त 1950
28. अगस्त, 2025 में पहली बार खेलो इंडिया जल खेल महोत्सव 2025 का आयोजन कहाँ किया गया?
a. बुलर झील
b. डल झील
c. लसरोवर झील
d. चिल्का झील
29. सुकन्या सोनोवाल को किस नेटवर्क की कार्यकारी समिति में शामिल किया गया है?
a. संयुक्त राष्ट्र युवा मंच
b. राष्ट्रमंडल युवा शांति राजदूत नेटवर्क (CYPAN)
c. नीति आयोग युवा परिषद
d. SAARC युथ नेटवर्क
30. जुलाई 2025 में किस देश ने तालिबान द्वारा नियुक्त अफगान राजदूत के परिचय पत्र को औपचारिक रूप से स्वीकार किया?
a. चीन
b. रूस
c. ईरान
d. पाकिस्तान
31. जुलाई, 2025 में पीएम नरेंद्र मोदी को घाना द्वारा दिया गया सर्वोच्च नागरिक सम्मान का नाम क्या है?
a. स्टार ऑफ अफ्रीका
b. ऑर्डर ऑफ द लायन
c. ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ थाना
d. बैंड क्रॉस ऑफ थाना
32. हाल ही में स्लाइस की पहली भौतिक बैंक शाखा भारत के किस शहर में शुरू हुई है?
a. मुंबई
b. दिल्ली
c. कोलकाता
d. बेंगलुरु
33. भारत का पहला शहर कौन सा है जिसने QR-आधारित डिजिटल हाउस एड्रेस प्रणाली लागू की है?
a. भोपाल
b. इंदौर
c. हैदराबाद
d. नई दिल्ली
34. हाल ही में भारत की बाहरी खुफिया एजेंसी RAW के नए प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a. रवि सिन्हा
b. अरविंद कुमार
c. संजीव त्रिपाठी
d. पराग जैन
35. जन सुरक्षा समृद्धि अभियान 2025 किस राज्य से शुरू किया गया?
a. महाराष्ट्र
b. उत्तर प्रदेश
c. गुजरात
d. बिहार
36. केशवन रामचंद्रन को भारतीय रिजर्व बैंक में किस पद पर नियुक्त किया गया है?
a. डिप्टी गवर्नर
b. कार्यकारी निदेशक
c. मुख्य आर्थिक सलाहकार
d. महाप्रबंधक
37. Employment Linked Incentive (ELI) योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
a. केवल कृषि क्षेत्र में सब्सिडी देना
b. बुनियादी ढांचे का निर्माण
c. रोजगार सृजन और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देना
d. अंतरिक्ष अनुसंधान में निवेश
38. 'नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान' कहाँ स्थित है-
a. राजस्थान
b. कर्नाटक
c. असम
d. बिहार
39. अफीम किससे प्राप्त की जाती है-
a. छाल से
b. जड़ से
c. पत्ती से
d. अधप के फल से
40. विटामिन B का रासायनिक नाम है
a. राइबोफ्लेविन
b. बायमीन
c. सायनोकोबालैमिन
d. पाइरीऑक्सिन
41. छिछले हैंडपंप से पानी पीने वाले लोगों को कौन-सी बीमारी होने की संभावना होती है-
a. हैजा
b. पीलिया
c. टायफॉइड
d. उपर्युक्त सभी
42. श्रीनपीस इंटरनेशनल का मुख्यालय अवस्थित है-
a. एम्सटर्डम में
b. स्को में
c. काबुल में
d. इंग्लैंड में
43. निम्न में से कौन-सा देश कार्बन टैक्स लगा चुके हैं-
a. फिनलैंड
b. स्वीडन
c. नॉर्वे
d. उपर्युक्त सभी
44. सागरीय खरपतवार, महत्त्वपूर्ण स्रोत है-
a. क्लोरीन के
b. ब्रोमीन के
c. आयोडीन के
d. लोहा के
45. 'मोनाल' उत्तराखंड के अतिरिक्त किस राज्य का राज्य पक्षी है-
a. अरुणांचल प्रदेश
b. जम्मू-कश्मीर
c. हिमाचल प्रदेश
d. मेघालय
46. ओजोनपरत की मोटाई नापने की इकाई है
a. डेसीबल
b. डॉबसन
c. पास्कल
d. वेबर
47. सामाजिक वानिकी का उद्देश्य है-
a. पर्यावरणीय, सामाजिक व ग्रामीण विकास में मदद के उद्देश्य से वनों का प्रबन्ध
b. ग्रामीण क्षेत्रों में चकबन्दी
c. वन्य प्राणियों का संरक्षण
d. चारागाहों का विकास
48. वर्षा जल संचयन का सबसे प्रमुख उपयोग है
a. सिंचाई
b. औषधि
c. पेयजल
d. भूमिगत जल स्तर वृद्धि
49. 'चांगपा' जनजाति पाई जाती है-
a. लद्दाख में
b. मणिपुर में
c. असम में
d. सिक्किम में
50. निम्नलिखित में किसमें ध्वनि सर्वाधिक ज्यादा तेजी से चलती है-
a. निर्वात में
b. पानी में
c. स्पात में
d. (a) तथा (b) दोनों
विधि
51. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर उत्तर का सही क्रम चुनिए।
सूची-I सूची-II
A. कर्मकारों के लिए निर्वाह मजदूरी आदि (i) अनुच्छेद 40
B. ग्राम पंचायतों का संगठन (ii) अनुच्छेद 43-B
C. समान न्याय और निःशुल्क विधिक
सहायता (iii) अनुच्छेद 43
D. सहकारी सोसायटियों का संवर्धन (iv) अनुच्छेद 39-A
कोड
A B C D
a. (ii) (iii) (iv) (i)
b. (i) (iii) (iv) (ii)
c. (iii) (i) (iv) (ii)
d. (i) (iii) (ii) (iv)
52. निम्नलिखित में से किस बाद में उच्चतम न्यायालय ने यह प्रेक्षित किया कि "अनुच्छेद 44 के परिक्षेत्र के पीछे सभ्य समाज में धर्म और वैयक्तिक विधि के मध्य कोई आवश्यक सम्बन्ध नहीं है"?
a. पत्रालाल बन्शीलाल पाटिल बनाम आन्ध्र प्रदेश राज्य
b. पी. शिवस्वामी बनाम आन्ध्र प्रदेश राज्य
c. जॉन वेलामात्तोम बनाम भारत संघ
d. महर्षि अवधेश बनाम भारत संघ
53. अटार्नी जनरल (महान्यायनाची), ______________ के प्रसादपर्यंत पद धारण करता है।
a. राष्ट्रपति
b. संसद
c. प्रधानमंत्री
d. भारत के मुख्य न्यायाधीश
54. कोई व्यक्ति संसद का सदस्य होने के लिए अयोग्य है यदि वह
a. संसद द्वारा निर्मित किसरी विधि द्वारा या उसके अंतर्गत अनर्ह हो।
b. सरकार को आवश्यक करों, राजस्व या वैधानिक शुल्कों का भुगतान करने में विफल रहा हो
c. भारत में किसी अपराध हेतु दोषसिद्ध हो
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
55. भारत के राष्ट्रपति की अध्यादेश जारी करने की शक्ति है-
a. अर्ध-न्यायिक शक्ति
b. न्यायिक शक्ति
c. धायी शक्ति
d. कार्यकारी शक्ति
56. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद उच्चतम न्यायालय को उसके समक्ष लम्बित किसी वाद या विषय में 'पूर्ण न्याय' किए जाने के लिए सशक्त करता है?
a. अनुच्छेद 136
b. अनुच्छेद 142
c. अनुच्छेद 143
d. अनुच्छेद 144
57. न्यायालय द्वारा 'दोषहारी याचिका' का उपचार किसके अधीन विकसित किया गया है?
a. अनुच्छेद 142
b. अनुच्छेद 226
c. अनुच्छेद 32
d. अनुच्छेद 136
58. भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद अभिलेख न्यायालय से संबंधित है?
a. अनुच्छेद 216
b. अनुच्छेद 214
c. अनुच्छेद 226
d. अनुच्छेद 215
59. अनुच्छेद 227 के अंतर्गत, उच्च न्यायालय की अधिकारिता
a. न्यायालयों, अधिकरणों तथा प्रशासनिक निकायों पर समान है।
b. पर्यवेक्षणीय तथा अपीलीय दोनों प्रकृति की है।
c. प्रकृति पर्यवेक्षणीय है
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
60. सर्वोच्च न्यायालय के अनुसार, जहाँ मूल अधिनियम में ऐसा उपबन्ध है जो कि प्रत्यायोजित विधान द्वारा बनाए गए नियमों को "मानो अधिनियम में अधिनियमित है" का प्रभाव देता है, तो वह-
a. न्यायिक पुनर्विलोकन के अपवर्जन में परिणत होगा
b. अधीनस्थ विधान को अतिरिक्त सुचिता प्रदान करेगा
c. दोनों (A) तथा (B)
d. न तो (A) और न ही (B)
61. पैरा 467 के अन्तर्गत दिए गए इनाम किसके लिखित आदेश से दिए जाते हैं?
a. पुलिस अधीक्षक
b. सहायक अधीक्षक
c. निरीक्षक
d. इनमें से कोई नहीं
62. ग्राम चौकीदारों को सदाचारण की पट्टी तथा भत्ता प्रदान करने के संबंध में कौन से नियम सही है?
a. चौकीवार के कर्तव्य निर्वहन में विशेष रूप से प्रशंसनीय आचरण के लिए अधीक्षक द्वारा सदाचरण पट्टी वी जा सकती है।
b. दण्ड दिए जाने पर सदाचरण की पट्टी और भत्ते को वापस लिया जा सकता है।
c. सदाचरण पट्टी और भत्ते के भुगतान तथा वापसी को राजपत्रित अधिकारी द्वारा चौकीवार के अपराध पुस्तिका में राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रविष्टि किया जायेगा और हस्ताक्षरित किया जाएगा।
d. उपर्युक्त सभी।
63. पुलिस अधिकारियों को विभागीय दण्ड और उनका आपराधिक अभियोजन के संबंध में प्रावधान है-
a. पैरा 477-507क
b. पैरा 477-507
c. पैरा 477-506
d. पैरा 476-504
64. सभी अधिकारी जितकी नियुक्ति पुलिस अधिनियम की धारा 2 के अधीन की गयी है वे निम्नलिखित में से किस प्रकार के दण्ड के भागी होंगे।
a. बल से निकाल दिया जाना
b. बल से पदच्युति
c. पदावनत्ति
d. पदोन्नतियों को रोकना
e. उपर्युक्त सभी
65. डांट-फटकार के दण्ड का प्रावधान है-
a. पैरा 480
b. पैरा 488
c. पैरा 482
d. पैरा 496
66. कांस्टेबिलों की भर्ती के संबंध में प्रावधान किया गया है-
a. पैरा 408
b. पैरा 409
c. पैरा 407
d. पैरा 406
67. पुलिस महानिदेशक द्वारा राजपत्रित अधिकारियों का गोपनीय दस्तावेज रखना के बारे में प्रावधान है-
a. पैरा 433
b. पैरा 432
c. पैरा 431
d. पैरा 430
68. रिजर्व निरीक्षक की पद पर पदोत्रति के लिए सिफारिश कौत करता है?
a. पुलिस अधीक्षक
b. पुलिस महानिरीक्षक
c. आयुक्त
d. राज्यपाल
69. भारतीय भगोड़े सैनिकों को किसके समक्ष पेश करना चाहिए-
a. प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट
b. द्वितीय श्रेणी मजिस्ट्रेट
c. न्यायिक मजिस्ट्रेट
d. इनमें से कोई नहीं
70. लाटरी लगाने को प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए तथा लाटरी लगाने के आवेदनों को नामंजूर कर देना चाहिए, के बारे में प्रावधान किया गया है
a. पैरा 351
b. पैरा 350
c. पैरा 353
d. पैरा 363
71. पुलिस रेगुलेशन के अन्तर्गत नियुक्ति से संबंधित प्रावधान किया गया है-
a. अध्याय 29
b. अध्याय 27
c. अध्याय 28
d. अध्याय 30
72. पैरा 396 के अनुसार, पुलिस बल के निकाय है-
a. सिविल, सशस्त्र और प्रान्तीय सवार पुलिस
b. सरकारी रेलवे पुलिस
c. गाँव के चौकीदार
d. उपर्युक्त सभी
73. पुलिस रेगुलेशन के पैरा 397 के अनुसार, पुलिस बल के राजपत्रित अधिकारी नहीं है-
a. महानिदेशक
b. पुलिस अधीक्षक
c. उपनिरीक्षक
d. उप-अधीक्षका
74. ग्राम चौकीदार व गश्ती सिपाही दुश्चरित्र व्यक्ति के घर छोड़ने पर उसके निवास के विषय में किसको सूचना देगा?
a. पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी
b. उपनिरीक्षक
c. थानेदार
d. उपर्युक्त कोई नहीं
75. जाँच पर्ची के बारे में प्रावधान किया गया है-
a. पैरा 258
b. पैरा 259
c. पैरा 260
d. पैरा 261
76. बीएनएस की धारा 11 में एकान्त परिरोध की अधिकतम सीमा का प्रावधान है-
a. एक वर्ष
b. दो वर्ष
c. तीन मास
d. छह मास
77. यदि किसी अपराधी को एक वर्ष से अधिक अवधि के लिए कारावास का दण्डादेश दिया जाता है, तो एकान्त परिरोध की अवधि अधिक नहीं होगी-
a. एक मास
b. दो मास
c. तीन मास
d. कोई सीमा नहीं
78. 'B' डूब रहा है और बेसुध है। 'A' उसकी जान बचाने के लिए उसे हुक से पानी के बाहर खींचता है, जिससे यह घायल हो जाता है। 'A' दोषी है-
a. आपराधिक बल के प्रयोग का
b. स्वेच्छ्या उपहति कारित करने का
c. स्वेच्छया घोर उपहति कारित करने का
d. किसी अपराध के लिए नहीं
79. "सात वर्ष से कम आयु के बालक द्वारा किया गया कोई भी कार्य अपराध नहीं है" यह विधिक सिद्धांत आधारित है-
a. Doli Capax
b. Doli Incapax
c. Di Minimis non Caratlex
d. इनमें से कोई नहीं
80. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-
अभियुक्त मत्तता के कारण, जो उसे उसकी जानकारी के बिना या उसकी इच्छा के विरुद्ध दिया गया था कृत्य करते समय यह जानने में असमर्थ है।
1. कार्य की प्रकृति
2. यह कि कार्य दोषपूर्ण है या विधि के प्रतिकूल है
3. यह कि वह कार्य अनैतिक या गलत है
4. यह कि कार्य इस प्रकार का है जिसे नजरअंदाज किया जा सकता है।
बीएनएस की धारा 23 के लाभ का दावा करने के लिए, उपरोक्त में से किसे साबित करने की आवश्यकता है?
a. 1 और 4
b. 1 और 3
c. 1 और 2
d. 2 और 4
81. 'A' और 'Z' आमोदार्थ आपस में पट्टेबाजी को सहमत होते हैं, इस सहमति में किसी अपहानि की जो ऐसी पट्टेबाजी के खेल में नियम के विरुद्ध न होते हुए कारित हो उठाने की प्रत्येक की सम्मति विवक्षित है और यदि 'A' यथानियम पट्टेबाजी करते हुये 'Z' को उपहति कारित कर देता है, और परिणामस्वरूप 'Z' की मृत्यु हो जाती है, 'A' उत्तरदायी है-
a. 'Z' को उपहति कारित करने के लिए
b. उपेक्षा से 'Z' की हत्या के लिए
c. किसी अपराध का दोषी नहीं
d. आपराधिक मानववध जो हत्या नहीं है के लिए
82. दो पक्षों के बीच स्वहाव लड़ाई के मामले में-
a. प्राइवेट प्रतिरक्षा का अधिकार दोनों पक्षों को उपलब्ध है
b. प्राइवेट प्रतिक्षा का अधिकार व्यक्तियों को व्यक्ति के विरुद्ध उपलब्ध है
c. किसी भी पक्ष को प्राइवेट प्रतिरक्षा का कोई अधिकार उपलब्ध नहीं है
d. प्राइवेट पतिरक्षा का अधिकार केवल एक पक्ष को उपलब्ध है
83. बीएनएस के अंतर्गत दुश्झेरण का गठन किया जाता है-
a. किसी व्यक्ति को अपराध करने के लिए उकसाना
b. अपराध करने षडयंत्र में शामिल होकर
c. जानबूझकर किसी व्यक्ति को अपराध करने में सहायता करना
d. उपरोक्त सभी
84. 'A', 'B' को 'C' पर हमला करने के लिए दुबेरित करता है, 'B', 'C' की हत्या करता है।
सही विकल्प चुनें-
a. 'A', 'C' पर हमला करने के दुष्प्रेरण के लिए उत्तरदायी है
b. 'A', 'C' पर हमला करने और उसकी हत्या करने के दुष्प्रेरण के लिए उत्तरदायी है
c. 'A', 'C' की हत्या के दुष्प्रेरण के लिए उत्तरदायी है
d. 'A' हत्या के लिए उत्तरदायी है
85. 'A' दुषित आशय से छह वर्ष के बालक 'P' को 'B' के घर में चोरी करने के लिए दुष्प्रेरित करता है, यहाँ 'A' है
a. चोरी का दोषी है
b. बिना किसी अपराध का दोषी नहीं है
c. चोरी के दुष्प्रेरण के लिए दोषी है।
d.चोरी करने के प्रयत्न का दोषी है
86. निम्नलिखित में से कौन सा कृत्य 'पीछा करना' का अपराध होगा?
a. एक स्नातकोत्तर छात्र महिला शिक्षक के पीछे चल रहा है।
b. एक पुलिस अधिकारी अपराध का पता लगाने के लिए एक महिला का पीछा कर रहा है।
c. एक पुरुष सहकर्मी महिला सहकर्मी के ई-मेल की निगरानी कर रहा है।
d. इनमें से कोई नहीं।
87. 'यहेज मृत्यु' के अपराध का आवश्यक घटक कौन-सा नहीं है?
a. दहेज की किसी मांग के संबंध में या उसके पति या उसके पति के किसी रिश्तेदार द्वारा महिला के प्रति क्रूरता या उत्पीड़न।
b. क्रूरता उसकी मृत्यु से ठीक पहले होनी चाहिए
c. अभियुत्ता ब्यक्ति द्वारा महिला को क्षति पहुंचाने के संबंध में साक्ष्य
d. विवाह के सात वर्ष के भीतर महिला की मृत्यु
88. 'A' बिना किसी कारण के व्यक्तियों की भीड़ पर भरी हुई तोप चलाता है और उनमें से एक की मृत्यु कारित कर देता है। हालांकि किसी व्यक्ति विशेष को मारने की उसकी कोई पूर्व-निर्धारित योजना नहीं रही होगी। 'A' ने अपराध किया है-
a. भारा 100 बीएनएस
b. धारा 101 बीएनएस
c. धारा 106 बीएनएस
d. कोई अपराध नहीं
89. आपराधिक मानववध के लिए दण्ड का प्रावधान दिया गया
a. बीएनएस की धारा 103
b. बीएनएस की धारा 104
c. बीएनएस की धारा 102
d. बीएनएस की धारा 105
90. बीएनएस की कौन सी धारा संगठित अपराध के कारित किये जाने से प्राप्त या प्राप्त किसी भी संपति को कब्जे में रखने के लिए दण्ड का प्रावधान करती है?
a. धारा 111(6)
b. धारा 111(5)
c. धारा 111(4)
d. धारा 111(7)
91. 'A', 'B' पर हमला करके उसका चेहरा स्थायी रूप से विदुषित कर देता है। 'A' ऐसा पूर्णतः नहीं कर सका, लेकिन 'B' को दस दिनों तक इससे तीव्र शारीरिक पीड़ा हुई। 'A' निम्नलिखित को अपराध करता है-
a. हत्या का प्रयत्न
b. स्वैचाया उपहति कारित करना
c. स्वैच्छ्या घोर उपहति कारित करना
d. साधारण उपहति
92. बीएनएस की कौन-सी धारा किसी लोक सेवक को अपने कर्तव्य से भयोपरत करने के लिए स्वेच्छया उपहति कारित या घोर उपहति कारित करने के लिए दण्ड का प्रावधान करती है?
a. धारा 121 बीएनएस
b. धारा 123 बीएनएस
c. धारा 122 बीएनएस
d. धारा 124 बीएनएस
93. सदोष अवरोध के लिए दण्ड है-
a. साधारण कारावास जो एक माह तक विस्तारित किया जा सकता है या जुर्माना ओ पांच हजार रुपये तक विस्तारित किया जा सकता है या दोनों
b. कठोर कारावास जो एक माह तक विस्तारित किया जा सकता है या जुर्माना जो पांच हजार रुपये तक विस्तारित किया जा सकता है या दोनों
c. साधारण कारावास जो दो माह तक विस्तारित किया सकता है या जुर्माना जो पांच हजार रुपये तक विस्तारित किया जा सकता है या दोनों।
d. कलोर कारावास जो एक माह तक विस्तारित किया जा सकता है या जुर्माना जो पांच हजार रुपये तक विस्तारित किया जा सकता है या दोनों।
94. 'A' विल्ली से आगरा तक कार से यात्रा पर था। 'B' उसे रास्ते में मिला और एक मध्यवर्ती शहर मथुरा तक लिस्ट के लिए अनुरोध किया, 'A' ने उसके अनुरोध को स्वीकार कर लिया लेकिन मथुरा पहुंचने पर, उसके बार-बार अनुरोध के बावजूद B' को वहां नहीं छोड़ा। 'B' को उसकी इच्छा के विरुद्ध आगरा ले जाया गया।
a. 'A' किसी भी अपराध का दोषी नहीं है
b. 'A' व्यपहरण के अपराध का दोषी है
c. 'A' सदोष परिरोध के अपराध का दोषी है
d. 'A' आपराधिक बल के प्रयोग का दोषी है
95. निम्नलिखित में से कौन-सा आपराधिक बल का उदाहरण नहीं है?
a. 'A', 'B' पर थूकता है
b. 'A' एक महिला 'B' का घूंघट हटा देता है जिसमे वह उसको क्षोभ कारित करता है।
c. 'A', 'B' पर अपनी मुट्ठी हिलाता है
d. 'A' उस बाल्टी में गर्म पानी डालता है जिससे नहा रहा था
96. 'दंगा' का अपराध गठित करने के लिए निम्नलिखित में से क्या आवश्यक है?
a. कम से कम पांच व्यक्तियों में लड़ाई
b. लोक स्थान पर लड़ना
c. बाजार में लड़ना
d. हथियारों का उपयोग
97. ऐसे मामले में गैर-हाजिरी के लिए जुर्माना जहां बीएनएसएस की धारा 84 के तहत किसी व्यक्ति की उद्घोषणा की गई है, का प्रावधान किया गया है
a. बीएनएस की धारा 208
b. बीएनएस की धारा 209
c. बीएनएस की धारा 210
d. बीएनएस की धारा 211
98. बालक को अश्लील वस्तुओं का विक्रय आदि को चेहनीय बनाया गया है-
a. धारा 294
b. धारा 296
c. धारा 293
d. धारा 295
99. चोरी की विषय-वस्तु-
a. जंगम संपत्ति हो सकती है
b. स्वावर संपत्ति हो सकती है
c. (a) और (b) बोनों
d. या (a) या तो (b)
100. ‘A' ने अपनी घड़ी मरम्मत के लिए एक घड़ी साज को सौंप दी। मरम्मत शुल्क का भुगतान न करने पर 'A' ने दुकान से अपनी घड़ी उठाई, जब धड़ी बनाने वाला नहीं देख रहा था। इस मामले में
a. 'A' आपराधिक न्यासभंग का दोषी है
b. 'A' छल का दोषी है
c. 'A' चोरी का दोषी है.
d. 'A' किसी भी अपराध का दोषी नहीं है क्योंकि जो घड़ी उसने उठाई थी वह उसकी अपनी थी। हालाँकि, उसे घड़ी बनाने वाले को मरम्मत शुल्क का भुगतान करना होगा।
101. 'X' यह कहकर 'Z' से संपत्ति प्राप्त करता है कि 'आपका बच्चा मेरे गिरोह के हाथों में है और यदि आप हमें दस लाख रुपये नहीं भेजेंगे तो उसे मार दिया जाएगा'। 'X' दोषी है-
a. आपराधिक न्यासभंग का
b. लूट का
c. उद्दापन
d. चोरी
102. जेड की वसीयत में ये शब्द हैं: 'मैं निर्देश देता हूं कि मेरी सभी शेष संपत्ति को 'ए', 'बी' और 'सी' के बीच समान रूप से वितरित किया जाए।' 'ए' ने बेईमानी से बी का नाम हटा दिया, इस आशय से कि यह माना जा सके कि सब कुछ उस पर और 'सी' पर छोड़ दिया गया था। बीएनएस, 2023 के तहत 'ए' ने कौन सा अपराध किया है?
a. छल
b. कूटकरण
c. कूटरचना
d. उपरोक्त कोई नहीं
103. लोक शांति भंग कराने को प्रकोपित करने के आशय से सामय अपमान करना दंडनीय है-
a. धारा 350, बीएनएस
b. धारा 351, बीएनएस
c. धारा 353, बीएनएस
d. धारा 352, बीएनएस
104. Actus me invito-factus non est actus से क्या तात्पर्य -
a. कार्य किसी व्यक्ति को तब तक दोषी नहीं बनाता जब तक कि उसका आशय ऐसा न हों
b. मेरे द्वारा मेरी इच्छा के विरुद्ध किया गया कार्य बिल्कुल भी मेरा कार्य नहीं है
c. आशय और कार्य दोनों को अपराध माना जाना चाहिए
d. उपरीक में से कोई नहीं
105. बीएनएस की धारा 2(3) के अनुसार, 'बालक' का अर्थ है………..वर्ष से कम आयु का कोई भी व्यक्ति-
a. 16 वर्ष
b. 18 वर्ष
c. 12 वर्ष
d. 14 वर्ष
106. धारा 219 के तहत किसी अन्य व्यक्ति द्वारा परिवाद की जा सकती है यदि पीड़ित व्यक्तिः-
a. बालक या विकृतचित्त व्यक्ति है
b. बौद्धिक विकलांगता से ग्रस्त है जिसके लिए अधिक सहायता की आवश्यकता है या वह बीमारी या दुर्बलता के कारण परिवाद करने में असमर्थ है
c. महिला, जिसे स्थानीय रूड़ियों के अनुसार लोक रूप से हाजिर नहीं किया जाना चाहिए,
d. उपरोक्त सभी
107. परिवाद पर अपराध का संज्ञान लेने वाला मजिस्ट्रेट-
a. परिवादी और नवहां मौजूद साक्षियों की शपथ पर परीक्षा नहीं करेगा
b. परिवादी और वहां मौजूद साक्षियों की शपथ पर परीक्षा करेगा।
c. शपय पर केवल परिवादी की परीक्षा करेगा, न कि वहां मौजूद साक्षी की।
d. केबल उपस्थित साक्षियों की शपथ के आधार पर परीक्षा करेगा, परिवादी की नहीं।
108. बीएनएसएस की बारा 226 संबंधित है-
a. सत्र न्यायालय द्वारा अपराधों का संज्ञान से
b. परिवादी की परीक्षा से
c. आदेशिका जारी किये जाने को मुल्तवी करने से
d. परिवाद को खारिज किये जाने से
109. गलत कथन को काट दें-
a. वारंट मामले में कोई समन जारी नहीं किया जा सकता है
b. समन मामले में, जिसमें मजिस्ट्रेट ने संज्ञान लिया है वह अभियुक्त की हाजिरी के लिए समन जारी कर सकता है।
c. किसी परिवाद के मामले में, परिवाद की एक प्रति के साथ वारंट या समन आवश्यक रूप से संलग्न होना चाहिए
d. धारा 227(4) चीएनएसएस के तहत एक परिवाद को मजिस्ट्रेट द्वारा खारिज किया जा सकता है।
110. बीएनएसएस की धारा 225 के तहत अन्वेषण के लिए मजिस्ट्रेट द्वारा पुलिस को निर्देश-
a. परिवादी की परीक्षा किए बिना दिया जा सकता है
b. परिवादी को शपथ दिलाये बिना नहीं दिया जा सकता
c. शपथ पर परिवादी की परीक्षा से पहले या बाद में दिया जा सकता है
d. तब भी दिया जा सकता है, जब परिवाद किया गया अपराध सत्र न्यायालय द्वारा विचारणीय हो
111. बीएनएसएस की किस धारा के प्रावधानों के तहत किसी अभियुक्त को वैयक्तिक हाजिरी से अभिमुक्ति दी जा सकती है-
a. 226
b. 229
c. 227
d. 228
112. बीएनएसएस की धारा 233 लागू की जा सकती है-
a. जब कोई परिवाद का मामला हो और पुलिस भी मामले का अन्वेषण कर रही हो
b. जब कोई परिवाद का मामला हो लेकिन कोई पुलिस अन्वेषण प्रगति पर न हो
c. जब कोई परिवाद का मामला हो और पुलिस ने पहले ही अन्वेषण पूरी कर ली हो और अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर दी हो
d. उपरोक्त सभी
113. किसी विशिष्ट अभियोग का सटीक निरूपण कहलाता है-
a. जमानतीय अपराध
b. संज्ञेय अपराध
c. आरोप
d. असमनीय अपराध
114. यदि अभियुक्त को सीआरपीसी की धारा 232 के तहत दोषमुक्त नहीं किया जाता है। तब न्यायालय उसे अभिलिखित करने के लिए कहती है
a. उसका प्रतिरक्षा
b. उनकी सलाह
c. उसका संस्करण
d. उनका कथन
115. किसी मामले का विचारण समाप्त होने के बाद निम्नलिखित में से कौन सा आदेश पारित किया जा सकता है?
a. केवल दोषमुक्ति का आदेश
b. केवल दोषसिद्धि का आदेश
c. उन्मोचन का आदेश
d. या तो दोषमुक्ति या दोषसिद्धि का आदेश
116. बीएनएसएस की धारा 273(5) के अनुसार कोई भी व्यक्ति जिसे उचित कारण के बिना अभियोग के लिए प्रतिकर देने का निर्देश दिया गया है, वह होगा-
a. उसके द्वारा की गई परिवाद या दी गई सूचना के संबंध में किसी भी सिविल या दाण्डिक दायित्व से छूट नहीं दी जायेगी।
b. उसके द्वारा की गई परिवाद या दी गई सूचना के संबंध में किसी भी सिविल या दाण्डिक दायित्व से छूट दी गई है।
c. उसकी छूट न्यायालय के विवेक पर निर्भर करेगी।
d. उसकी छूट परिवाद या सूचना में कथित अपराध की प्रकृति पर निर्भर करेगी।
117. धारा 274 के तहत मजिस्ट्रेट किन परिस्थितियों में अभियुक्त को निर्मुक्त कर सकता है-
a. अभियुक्त को इस स्तर पर निर्मुक्त नहीं किया जा सकता है
b. यदि मजिस्ट्रेट आरोप को निराधार मानता है तो अभियुक्त को निर्मुक्त किया जा सकता है
c. यदि अभियोजन पक्ष द्वारा कोई सबूत प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो अभियुक्त को निर्मुक्त किया जा सकता है
d. उपरोक्त में से कोई नहीं।
118. क्या परिवाद के सिवाय किसी अन्य तरीके से आरम्भ किए गए समन विचारण में, प्रथम वर्ग का मजिस्ट्रेट कार्यवाही रोक सकता है और निर्णय सुनाए बिना अभियुक्त को उन्मोचित (दोषमुक्त नहीं) कर सकता है?
a. नहीं, मजिस्ट्रेट को पूरे साक्ष्य अभिलिखित करने के बाद दोषसिद्धि या दोषमुक्ति करने का अंतिम निर्णय सुनाना चाहिए।
b. हां, प्रमुख साक्षियों के साक्ष्य अभिलिखित होने के बाद
c. हां, अभिलिखित किए जाने वाले कारणों के लिए, जहां प्रमुख साक्षियों के साक्ष्य अभिलिखित नहीं किए गए हैं।
d. हां, क्योंकि मजिस्ट्रेट के पास कार्यवाही की स्थिति की परवाह किए बिना उन्मोचित करने या दोषमुक्त करने का विवेकाधिकार है
119. बीएनएसएस की धारा 283 के अनुसार चोरी या चोरी की संपत्ति प्राप्त करने, रखने, छुपाने या व्ययनित करने के अपराधों का संक्षिप्त विचारण किया जा सकता है जहां चोरी की गई संपत्ति का मूल्य अधिक नहीं है-
a. दस हजार रुपये
b. बीस हजार रुपये
c. पच्चीस हजार रुपये
d. पांच हजार रुपये
120. संक्षिप्त विचारण में, न्यायालय को किस विचारण प्रक्रिया का अनुपालन करना चाहिए?
a. सत्र विचारण के लिए प्रक्रिया
b. वारंट विचारण के लिए प्रक्रिया
c. समन विचारण की प्रक्रिया
d. कोई विशिष्ट प्रक्रिया निर्धारित नहीं है
121. प्ली बार्गेनिंग उन अपराधों पर लागू होती है जिनके लिए आजीवन कारावास या...... वर्ष से अधिक कारावास के दण्ड का प्रावधान किया गया है।
a. सात वर्ष
b. पांच वर्ष
c. दो वर्ष
d. तीन वर्ष
122. पूर्व दोषसिद्धि को साबित करने वाले प्रावधानों की परिकल्पना बीएनएसएस की निम्नलिखित में से किस धारा में की गई है-
a. धारा 335
b. धारा 336
c. धारा 334
d. धारा 337
123. वे कौन से तरीके हैं जिनसे पूर्व दोषसिद्धि या दोषमुक्ति को साबित किया जा सकता है?
a. उस अधिकारी के हाथ से प्रमाणित उद्धरण द्वारा, जिसके पास उस न्यायालय के अभिलेख की अभिरक्षा है, जिसमें ऐसी दोषसिद्धि या दोषमुक्ति हुई थी, के दण्डादेश या आदेश की प्रति
b. दोषसिद्धि के मामले में, या तो उस जेल के भारसाधक अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र द्वारा जिसमें दण्ड या उसका कोई हिस्सा भुगता गया था, या सुपुर्दुगी के वारंट के पेशकरण के द्वारा जिसके तहत दण्ड भोगना पड़ा था।
c. किसी भी विधि में प्रावधानित किए गए किसी अन्य ढंग से
d. उपरोक्त सभी
124. न्यायालय किसी विचारण के दौरान किसी अभियुक्त के लिए एक अधिवक्ता नियुक्त कर सकती है, जब न्यायालय को यह लगे कि अभियुक्त के पास किसी अधिवक्ता को नियुक्त करने हेतु साधन नहीं हो-
a. पर्याप्त
b. आवश्यक
c. उचित
d. तर्कसंगत
125. बीएनएसएस की धारा 343 संबंधित है-
a. किसी व्यक्ति को क्षमादान देना
b. अभियोजन के संचालन की अनुमति
c. स्थानीय जांच
d. परिवादकर्ता और साक्षियो का व्यय
126. न्यायालय अभियुक्त से उसके विरुद्ध साक्ष्य में आने वाली किसी भी परिस्थिति को समझाने के लिए प्रश्न पूछ सकती -
a. केवल उसकी प्रथम हाजिरी में
b. अभियोजन साक्ष्य समाप्त होने के बाद ही
c. किसी भी प्रक्रम
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
127. क्या कोई अभियुक्त अपनी प्रतिरक्षा में सक्षम साक्षी हो सकता है?
a. यदि वह अपने अनुरोध पर लिखित रूप में आवेदन करता है
b. नहीं
c. सत्र न्यायालय की अनुमति से
d. उच्च न्यायालय की अनुमति से
128. बीएनएसएस की धारा 353 के तहत-
a. कोई अभियुक्त साक्षी नहीं हो सकता
b. किसी अभियुक्त को आम तौर पर अपना साक्ष्य देने के लिए विवश किया जा सकता है
c. किसी अभियुक्त को केवल उसके लिखित अनुरोध पर ही साक्षी के रूप में बुलाया जा सकता है
d. या तो (a) या (b)
129. बीएनएसएस की कौन सी धारा उद्घोषित अपराधी की अनुपस्थिति में जांच, विचारण या निर्णय का प्रावधान करती है?
a. धारा 360 बीएनएसएस
b. धारा 359 बीएनएसएस
c. धारा 357 बीएनएसएस
d. धारा 356 बीएनएसएस
130. ऐसे अपराध जिनमें पक्षकारों के बीच शमन हो सकता है-
a. जमानतीय अपराध।
b. अजमानतीय अपराध।
c. शमनीय अपराध।
d. अशमनीय अपराध।
131. बीएसए, 2023 में कुल कितनी धारायें और अध्याय हैं?
a. 170 धाराएं और 12 अध्याय
b. 172 धाराएं और 16 अध्याय
c. 160 धाराएं और 10 अध्याय
d. 180 धाराएं और 15 अध्याय
132. बीएसए की धारा 1 के तहत, जिन कार्यवाहियों को विशेष रूप से भारतीय साक्ष्य अधिनियम की प्रयोज्यता से बाहर रखा गया
a. औद्योगिक न्यायाधिकरणों के समक्ष कार्यवाही
b. मध्यस्थों के समक्ष कार्यवाही
c. प्रशासनिक न्यायाधिकरणों के समक्ष कार्यवाही
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
133. जब भी बीएनएस द्वारा यह निर्देश दिया जाता है कि न्यायालय किसी तथ्य को उपधारित करेगी, तो वह इस तरह के तथ्य पर विचार करेगी-
a. साबित किया गया है, जब तक कि यह नासाबित न हो जाए
b. साबित किया गया है, जब तक कि यह नासाबित न हो या इसे साबित करने के लिए न कहा जाये
c. साबित
d. साबित किया गया है और इसे नासाबित करने के उद्देश्य से साक्ष्य देने की अनुमति नहीं दी जाएगी
134. बीएसए का कौन-सी धारा साबित' को परिभाषित करता है?
a. धारा 2(1)(i)
b. धारा 2(1)(j)
c. धारा 2(1)(1)
d. धारा 2(1) (k)
135. एक तथ्य जो 'साबित नहीं हुआ कहा जाता है-
a. जब यह नासाबित हो जाता है।
b. जब, उसके समक्ष मामलों पर विधार करने के बाद, न्यायालय को विश्वास हो कि इसका अस्तित्व नहीं है।
c. जब एक विवेकशील व्यक्ति यह मानता है कि तथ्य का अस्तित्व नहीं है।
d. जब यह न तो साबित हो और न ही नासाबित हो।
136. बीएसए की कौन-सी धारा 'दस्तावेज़' को परिभाषित करती है?
a. धारा 2(1) (d)
b. धारा 2(1) (c)
c. धारा 2(1)(a)
d. धारा 2(1)(b)
137. A एक बच्चे की हत्या का अभियुक्त है। मामले में निम्नलिखित तथ्य निर्मित होते हैं-
I. हत्या से एक घंटे पहले, A बच्चे के साथ हत्या की जगह पर गया था।
II. A अकेला घर लौट आया.
III. A की शर्ट का कॉलर खून से सना हुआ पाया गया।
वह साक्ष्य जो उपर्युक्त तथ्यों से सुसंगति रखता है, कहलाता है-
a. प्रत्यक्ष साक्ष्य
b. परिस्थितिजन्य साक्ष्य
c. वास्तविक साक्ष्य
d. द्वितीयक साक्ष्य
138. परिस्थितिजन्य साक्ष्य के संदर्भ में-
1. जिन परिस्थितियों से निष्कर्ष निकाला जाता है, वे पूर्णतया स्थापित होनी चाहिए
2. परिस्थितियों निश्चायक प्रकृति की होनी चाहिए
3. इस प्रकार स्थापित सभी तथ्य केवल अपराध की परिकल्पना के अनुरूप और निर्दोषिता के साथ असंगत होने चाहिए
4. परिस्थितियों को, नैतिक निश्चितता के लिए, अभियुक्त के अलाना किसी अन्य व्यक्ति के अपराध की संभावना को बाहर करना चाहिए।
नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही उत्तर चुनें-
a. केवल 1 और 2
b. केवल 1,2 और 4
c. केबल 1,2 और 3
d. 1, 2, 3 और 4
139. ऐसी कोई वस्तु, बस्तुओं की अवस्था या वस्तुओं का सम्बन्ध जो इन्द्रियों द्वारा बोधगम्य हो, है-
a. एक साक्ष्य
b. तथ्य
c. विवाद्यक तथ्य
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
140. बीएसए की कौन सी धारा 'विवाद्यक ताब्य' को परिभाषित करती है?
a. धारा 2(1)(f)
b. धारा 2(1) (e)
c. धारा 2(1)(g)
d. धारा 2(1)(i)
141. शिनाख्त परीक्षण में निष्पक्षता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है-
a. समान सामाजिक स्थिति के व्यक्तियों की परेड करना
b. संदिग्ध के साथ समान शारीरिक उपस्थिति वाले व्यक्तियों की परेड करना
c. परेड सभी साक्षियों की उपस्थिति में एक साथ की जाएगी
d. इनमें से कोई नहीं
142. ‘A' पर बल्वा का विचारण किया जाता है और यह साबित किया जाता है कि उसने भीड़ के मुखिया के रूप में कार्य किया था। भीड़ की चीखें इस प्रकार सुसंगत हैं-
a. वे सामान्य आशय के संदर्भ में षडयंत्रकारियों द्वारा कही या की गई बातों से संबंधित हैं
b. संव्यवहार की प्रकृति का स्पष्टीकरण
c. हेतु या तैयारी की व्याख्या
d. प्रसंग, हेतुक या परिणाम के तथ्यों की व्याख्या
143. बीएसए की धारा 12 के तहत, निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सुसंगत हो जाता है?
a. मन की दशा दर्शित करने वाले तथ्य
b. शरीर की दशा दर्शित करने वाले तथ्य
c. शारीरिक संवेदनाओं की दशा दर्शित करने वाले तथ्य
d. उपरोक्त सभी
144. ‘A' पर 'B' को जानबूझकर गोली मारकर हत्या करने का चिचारण किया जाता है। जैसा कि इससे पता चलता है, यह तथ्य सुसंगत है कि 'A' ने अन्य अवसरों पर भी 'B' पर गोली चलाई थी।
a. 'B' की गोली मारने का आशय
b. 'B' को गोली मारने का हेतु
c. 'B' को गोली मारने की तैयारी
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
145. 'बिना किसी पूर्वाग्रह के' दी गई संसूचना संरक्षित होती है-
a. बीएसए की धारा 21 के तहत
b. बीएसए की धारा 24 के तहत
c. बीएसए की धारा 23 के तहत
d. बीएसए की धारा 22 के तहत
146. उत्प्रेरणा, धमकी, प्रपीड़न या वचन द्वारा कराई गई संस्वीकृति दाण्डिक कार्यवाही में कल विसंगत होती है, आवधानित है-
a. बीएसए की धारा 22
b. बीएसए की धारा 23
c. बीएसए की धारा 24
d. बीएसए की धारा 25
147. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
a. प्राधिकृत व्यक्ति से उत्प्रेरणा, धमकी या वचन द्वारा संस्वीकृति, जिससे अभियुक्त को उचित प्रभाव पड़ता है कि वह वण्ड से बच जाएगा, सुसंगत है।
b. पुलिस अभिरक्षा में रहते हुए अभियुक्त द्वारा संस्वीकृत किया गया कथन, भले ही मजिस्ट्रेट की तत्काल उपस्थिति में किया गया हो, साबित नहीं किया जाएगा।
c. पुलिस की अभिरक्षा में रहते हुए अभियुक्त द्वारा की गई संस्वीकृति को साबित किया जा सकता है यदि प्राप्त जानकारी के परिणामस्वरूप कोई सुसंगत तथ्य सामने आता है।
d. इनमें से कोई नहीं
148. साक्ष्य विधि के तहत निम्नलिखित में से कौन सा अनुश्रुत साक्ष्य का अपवाद नहीं है?
a. विशेषज्ञ की राय
b. मृत्युकालिक कथन
c. संस्वीकृति
d. Res Gestae
149. ‘A' पर 'C' की हत्या का विचारण किया जा रहा है। यह दर्शित करने के लिए साक्ष्य हैं कि "C" की हत्या 'A' और 'B' ने की थी, और 'B' ने 'A' से कहा मैंने ' की हत्या कर दी। 'A' के विरुद्ध यह साक्ष्य है-
a. इस पर विचार नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि यह अनुश्रुत साक्ष्य है।
b. प्रत्यक्ष होने के कारण विचार किया जाएगा।
c. पर विचार नहीं किया जाएगा क्योंकि 'A' और 'B' पर संयुक्त रूप से विचारण नहीं किया जा रहा है।
d. क्योंकि 'A' और 'B' सह-अपराधी हैं, इस पर विचार किया जाएगा।
150. बीएसए निम्नलिखित में से किसके तहत अनुश्रुत नियम के अपवाद का प्रावधान करती है-
a. धारा 32-33
b. धारा 26-27
c. धारा 26-28
d. धारा 28-30