Download Haryana ADA Mock Test -9 PDF
1. कोसी नदी को प्रायः किस नाम से जाना जाता है?
a. बिहार का शोक
b. बंगाल का शोक
c. असम का शोक
d. ओडिशा का शोक
2. निम्नलिखित में से कौन-सा खिलाड़ी हरियाणा से संबंधित है?
a. नीरज चोपड़ा
b. पी. वी. सिंधु
c. सानिया मिर्ज़ा
d. सायना नेहवाल
3. संतुलन बनाए रखने में आंतरिक कान का कौन-सा भाग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है?
a. कर्णपल्लव
b. यूस्टेशियन नलिका
c. अर्धवृत्ताकार नलिकाएँ
d. कर्णपटह
4. संसद की संयुक्त बैठक किसके द्वारा आहूत की जाती है?
a. प्रधानमंत्री
b. राष्ट्रपति
c. लोकसभा अध्यक्ष
d. उपराष्ट्रपति
5. तंजावुर (तंजोर) चित्रकला का प्रमुख विकास किस राज्य में हुआ?
a. कर्नाटक
b. तमिलनाडु
c. केरल
d. आंध्र प्रदेश
6. अगस्त 2025 में संसद द्वारा पारित राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम, 2025 (National Sports Governance Act, 2025) का मुख्य उद्देश्य क्या है?
a. खेलों पर कर लगाना
b. खेल प्रशासन में पारदर्शिता एवं सुशासन लाना
c. केवल ओलंपिक चयन करना
d. निजी खेल क्लबों का राष्ट्रीयकरण
7. जनवरी 2026 में मेघालय उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश के रूप में किस न्यायाधीश ने शपथ ग्रहण की?
a. न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय
b. न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे
c. न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना
d. न्यायमूर्ति हिमा कोहली
8. साबरमती नदी का उद्गम किस राज्य में है?
a. गुजरात
b. राजस्थान
c. मध्य प्रदेश
d. महाराष्ट्र
9. रक्तचाप मापने के लिए प्रयुक्त यंत्र को क्या कहते हैं?
a. स्टेथोस्कोप
b. स्फिग्मोमैनोमीटर
c. बैरोमीटर
d. हाइड्रोमीटर
10. यदि 20 + 15 = 80 के पैटर्न का पालन हो, तो 18 + 12 = ?
a. 58
b. 60
c. 62
d. 64
11. ब्रह्म सरोवर किस जिले में स्थित है?
a. पानीपत
b. करनाल
c. कुरुक्षेत्र
d. अंबाला
12. 2025 में AI आधारित ‘डीपफेक’ तकनीक पर चिंता का मुख्य कारण क्या था?
a. ऊर्जा उत्पादन
b. फर्जी डिजिटल सामग्री एवं पहचान का दुरुपयोग
c. कृषि उत्पादकता
d. जल संरक्षण
13. हरियाणा के किस जिले में ‘पंचकूला’ नाम पाँच प्राचीन जलकुंडों से संबंधित माना जाता है?
a. पंचकूला
b. अंबाला
c. यमुनानगर
d. कुरुक्षेत्र
14. धोलावीरा वर्तमान में किस राज्य में स्थित है?
a. पंजाब
b. हरियाणा
c. गुजरात
d. राजस्थान
15. वेंबनाड झील किस राज्य में स्थित है?
a. तमिलनाडु
b. केरल
c. कर्नाटक
d. आंध्र प्रदेश
16. यदि किसी वृत्त का व्यास 42 सेमी है, तो उसकी त्रिज्या कितनी होगी?
a. 18 सेमी
b. 20 सेमी
c. 21 सेमी
d. 24 सेमी
17. ‘नौटंकी’ का विकास मुख्यतः किस क्षेत्र में हुआ?
a. उत्तर भारत
b. दक्षिण भारत
c. पूर्वोत्तर भारत
d. कश्मीर
18. लोकसभा का गणपूर्ति (Quorum) सामान्यतः कुल सदस्य संख्या का कितना भाग होता है?
a. 1/5
b. 1/8
c. 1/10
d. 1/12
19. पानीपत का तृतीय युद्ध किस वर्ष हुआ था?
a. 1707
b. 1757
c. 1761
d. 1764
20. 2025–26 में AI आधारित न्यायिक सहायता प्रणालियों के संदर्भ में सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांत क्या माना गया?
a. AI का अंतिम निर्णय देना
b. मानव न्यायाधीश का अंतिम नियंत्रण
c. AI द्वारा स्वतः दंड निर्धारण
d. AI द्वारा स्वतः अपील निस्तारण
21. नवंबर 2025 में डेटा सुरक्षा और निजता पर बढ़ती वैश्विक चर्चाओं का मुख्य कारण क्या था?
a. कृषि संकट
b. कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं बड़े पैमाने पर डेटा उपयोग
c. समुद्री व्यापार
d. मौसम परिवर्तन
22. फरवरी 2026 में भारत में आयोजित AI Impact Summit का प्रमुख उद्देश्य क्या था?
a. AI पर पूर्ण प्रतिबंध
b. उत्तरदायी एवं सुरक्षित AI विकास पर सहयोग
c. केवल रक्षा अनुसंधान
d. केवल रोबोटिक्स प्रतियोगिता
23. 54, 72 और 90 का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) क्या होगा?
a. 1080
b. 960
c. 720
d. 540
24. लोकहित याचिका (PIL) के विकास में किस न्यायालय की प्रमुख भूमिका रही है?
a. जिला न्यायालय
b. उच्च न्यायालय
c. सर्वोच्च न्यायालय
d. परिवार न्यायालय
25. पाचन में प्रोटीन को अमीनो अम्लों में तोड़ने वाला प्रमुख एंजाइम कौन-सा है?
a. एमाइलेज
b. लाइपेज
c. पेप्सिन
d. माल्टेज
26. यदि MONEY = NPOFZ, तो RUPEE = ?
a. SVQFF
b. SVQEF
c. SVQGF
d. TVQFF
27. मराठा साम्राज्य में ‘पेशवा’ पद का सर्वाधिक महत्व किसके काल में बढ़ा?
a. शिवाजी
b. संभाजी
c. शाहू
d. राजाराम
28. क्वांटम कंप्यूटिंग में सूचना की मूल इकाई क्या कहलाती है?
a. बिट
b. बाइट
c. क्यूबिट
d. निबल
29. भारत का उत्तरीतम बिंदु किस केंद्रशासित प्रदेश में स्थित है?
a. लद्दाख
b. जम्मू और कश्मीर
c. हिमाचल प्रदेश
d. उत्तराखंड
30. दिसंबर 2025 में लोकसभा में प्रस्तुत ‘राइट टू डिस्कनेक्ट बिल’ का मुख्य उद्देश्य क्या था?
a. इंटरनेट प्रतिबंध
b. कार्य-जीवन संतुलन को बढ़ावा देना
c. साइबर सुरक्षा
d. डिजिटल भुगतान
31. 2025–26 में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के लिए किस उपाय पर सर्वाधिक बल दिया गया?
a. OTP और बैंक विवरण साझा करना
b. संदिग्ध लिंक से बचना एवं बहु-स्तरीय प्रमाणीकरण अपनाना
c. सार्वजनिक वाई-फाई पर बैंकिंग करना
d. पासवर्ड सभी उपकरणों पर समान रखना
32. 2025–26 में डिजिटल साक्ष्यों के संरक्षण (Preservation) का मुख्य उद्देश्य क्या है?
a. संग्रहण लागत बढ़ाना
b. साक्ष्य की प्रामाणिकता बनाए रखना
c. सार्वजनिक प्रदर्शन
d. कागजी प्रतिलिपि समाप्त करना
33. संपत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकारों से हटाने वाला संविधान संशोधन कौन-सा था?
a. 42वाँ संशोधन
b. 44वाँ संशोधन
c. 52वाँ संशोधन
d. 61वाँ संशोधन
34. दिल्ली सल्तनत का संस्थापक किसे माना जाता है?
a. कुतुबुद्दीन ऐबक
b. इल्तुतमिश
c. मुहम्मद गौरी
d. बलबन
35. ‘कुमारसंभव’ के रचयिता कौन हैं?
a. कालिदास
b. शूद्रक
c. दंडी
d. अमरसिंह
36. स्कर्वी रोग किस विटामिन की कमी से होता है?
a. विटामिन A
b. विटामिन B₁₂
c. विटामिन C
d. विटामिन E
37. वृक्क (Kidney) की कार्यात्मक इकाई क्या कहलाती है?
a. न्यूरॉन
b. एल्विओलस
c. नेफ्रॉन
d. हेपेटोसाइट
38. मुगल साम्राज्य का संस्थापक कौन था?
a. हुमायूँ
b. अकबर
c. बाबर
d. औरंगज़ेब
39. सितंबर 2025 में भारत की डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (DPI) मॉडल की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किस कारण सराहना हुई?
a. रक्षा निर्यात
b. समावेशी डिजिटल सेवाएँ
c. समुद्री सुरक्षा
d. खनन नीति
40. ‘गीत गोविंद’ के रचयिता कौन हैं?
a. जयदेव
b. विद्यापति
c. सूरदास
d. तुलसीदास
41. नाभिकीय संलयन (Nuclear Fusion) की प्रक्रिया प्राकृतिक रूप से मुख्यतः कहाँ होती है?
a. परमाणु रिएक्टर में
b. सूर्य एवं अन्य तारों में
c. पृथ्वी के केंद्र में
d. ज्वालामुखियों में
42. गांधार कला शैली पर मुख्य प्रभाव किसका था?
a. चीनी
b. रोमन-यूनानी
c. द्रविड़
d. फारसी
43. दाएँ से 12वाँ अक्षर कौन-सा है?
a. N
b. O
c. P
d. Q
44. चेरापूंजी किस पठार पर स्थित है?
a. मालवा पठार
b. मेघालय पठार
c. छोटा नागपुर पठार
d. दक्कन पठार
45. Rh कारक (Rh Factor) की खोज किस वैज्ञानिक ने की थी?
a. अलेक्जेंडर फ्लेमिंग
b. कार्ल लैंडस्टीनर एवं वीनर
c. ग्रेगर मेंडल
d. एडवर्ड जेनर
46. मकर रेखा निम्नलिखित में से किस देश से होकर गुजरती है?
a. मंगोलिया
b. ऑस्ट्रेलिया
c. कनाडा
d. नॉर्वे
47. सेन वंश का अंतिम प्रमुख शासक कौन था?
a. विजयसेन
b. बल्लालसेन
c. लक्ष्मणसेन
d. हेमंतसेन
48. विश्व का सबसे बड़ा उष्ण मरुस्थल कौन-सा है?
a. गोबी
b. सहारा
c. अटाकामा
d. कालाहारी
49. शिवाजी और औरंगज़ेब की ऐतिहासिक भेंट कहाँ हुई?
a. दिल्ली
b. आगरा
c. लाहौर
d. अजमेर
50. हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय किस स्थान पर स्थित है?
a. महेंद्रगढ़
b. जींद
c. फतेहाबाद
d. यमुनानगर
51. धारा 103 के अनुसार, हत्या करने वाले व्यक्ति को क्या दण्ड दिया जा सकता है?
a. केवल जुर्माना
b. केवल आजीवन कारावास
c. मृत्युदण्ड या आजीवन कारावास और जुर्माना
d. एक वर्ष का साधारण कारावास
52. जब किसी बाँड के एक प्रतिभू की मृत्यु हो जाती है तो बाँड जब्त हो जाता है। बाँड से सम्बन्धित दायित्व का-
a. उन्मोचन नहीं होगा
b. न्यायालय को किसी भाग को कायम रखने का विवेकाधिकार होता है
c. उन्मोचन हो जाएगा
d. ऐसा कोई प्रावधान उपलब्ध नहीं है।
53. किसी संविदा में शर्तें तथा वारंटियाँ हो सकती हैं-
a. अभिव्यक्त
b. विवक्षित
c. अभिव्यक्त अथवा विवक्षित
d. उपरोक्त में कोई नहीं
54. भावी ब्याज प्रदान किया जाना-
a. विवेकाधीन होता है
b. उपरोक्त में कोई नहीं
c. आज्ञापक होता है
d. निर्देशात्मक होता है
55. चूकवश खारिज किसी वादमें निर्णय के पूर्व कुर्की?
a. वाद की पुनर्बहाली पर स्वयं ही पुनर्जीवित नही होती
b. पुनर्जीवित होना या न होना वाद के तथ्यों तथा परिस्थितियों पर निर्भर करता है।
c. वाद की पुनर्वहाली पर स्वयं ही पुनर्जीवित हो जाती है।
d. उपरोक्त (a) तथा (b) में कोई नहीं
56. सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 114 के अंतर्गत स्वयं को किसी डिक्री अथवा आदेश से व्यथित अनुभव करने वाला कोई भी व्यक्ति आवेदन दे सकता है-
a. पुनर्विचार हेतु
b. निर्देश हेतु
c. पुनर्विलोकन हेतु
d. उपरोक्त में कोई नहीं
57. किस धारा में कहा गया है कि अवयस्क अवयस्क की सम्पत्ति के सम्बन्ध में संरक्षक नहीं हो सकता?
a. धारा 10
b. धारा 12
c. धारा 11
d. धारा 15
58. निम्नलिखित में से कौन सा आधार अस्थाई व्यादेश हेतु एक उचित आधार सिविल प्रक्रिया संहिता के अधीन नहीं है?
a. यह कि प्रतिवादी अपनी सम्पत्ति को व्ययनित करने की धमकी देता है।
b. यह कि विवाद ग्रस्त सम्पत्ति की सरकार द्वारा अधिग्रहण की संभावना है।
c. यह कि विवादग्रस्त किसी सम्पत्ति के बारे में खतरा है उसका दुर्व्ययन हो सकता है।
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
59. दोषमुक्ति किस धारा से सम्बंधित है?
a. धारा 255
b. धारा 256
c. धारा 258
d. धारा 260
60. धारा 205 के अंतर्गत अपराध तब होता है जब कोई व्यक्ति:
a. लोक सेवक की मदद करता है
b. लोक सेवक की वर्दी धोता है
c. लोक सेवकों के वर्ग का न होते हुए, उनकी पोशाक या टोकन कपटपूर्वक धारण करता है
d. किसी लोक सेवक की वर्दी पहनने से मना करता है
61. 'क' एक 'संगीत समारोह में 'ख' के लिए गायान की संविदा करता है और 1,000 रुपए अग्रिम ले लेता है। 'क' इतना बीमार है कि गायन नहीं कर सकता। यहाँ-
a. 'क' अग्रिम धनराशि लौटाने हेतु बाध्य है
b. ‘क' गायन हेतु बाध्य है
c. 'क' 'ख' की क्षतिपूर्ति हेतु बाध्य है।
d. उपरोक्त में कोई नहीं
62. साक्ष्य अधिनियम, 2023 की धारा 134 उल्लेख करती है कि किसी को भी न्यायालय के समक्ष किसी ऐसे गोपनीय संसूचना को घोषित करने हेतु बाध्य नहीं किया जाएगा जो-
a. विधि वृत्तिक सलाहकार तथा उसके मुवक्किल के बीच हुआ हो
b. शिक्षक तथा छात्र के बीच हुआ हो-
c. कंपनी तथा उसके ग्राहक के बीच हुआ हो
d. मकानमालिक तथा किराएदार के बीच हुआ हो
63. यदि प्राइवेट व्यक्ति को विश्वास हो कि गिरफ्तार व्यक्ति धारा 35(1) के अंतर्गत आता है, तो पुलिस अधिकारी क्या करेगा?
a. उसे छोड़ देगा
b. उसे अभिरक्षा में लेगा
c. उसे जमानत पर छोड़ देगा
d. उसे सीधे अदालत में पेश करेगा
64. सिविल प्रक्रिया संहिता का कौन सा प्रावधान समन तथा साक्षियों की हाजिरी से सम्बन्धित है?
a. आदेश 5
b. आदेश 16
c. आदेश 21
d. आदेश 10
65. एक श्रमिक छत पर से चेतावनी देने के साथ बर्फ राहगीर बर्फ के आघात से मर जाता है। श्रमिक-
a. हत्या का दोषी है
b. हत्या की श्रेणी में न आने वाले मानववध का दोषी है
c. लापरवाहीवश मौत का कारण बनने का दोषी है।
d. दोषी नहीं है क्योंकि मौत दुर्घटनावश थी
66. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 104 के अंतर्गत सबूत का भार
a. विचारण के आगे बढ़ने के साथ स्थानान्तरित होता रहता है
b. कभी स्थानान्तरित नहीं होता
c. स्थानान्तरित हो सकता है
d. उपरोक्त (a) तथा (c) दोनों सही हैं
67. मुस्लिम विधि के अंतर्गत यदि आदाता दान स्वीकार करने के पूर्व मर जाता है तो दान-
a. शून्यकरणीय हो जाता है
b. वैध होता है।
c. शून्य हो जाता है।
d. वसीयत में परिवर्तनीय होता हे
68. धारा 26 के अनुसार, किसी व्यक्ति के फायदे के लिए सद्भावपूर्वक किया गया कार्य कब अपराध नहीं माना जाता?
a. जब उस कार्य से मृत्यु कारित करने का आशय हो
b. जब उस कार्य से अपहानि होती है और उस व्यक्ति ने सहमति दी हो
c. जब कार्य बिना किसी की सहमति के किया गया हो
d. जब कार्य केवल संपत्ति को नुकसान पहुंचाता हो
69. धारा 519 किन पूर्ववर्ती उपबंधों को अधिकृत रूप से शिथिल करने की अनुमति देता है?
a. अधिकार क्षेत्र संबंधी उपबंधों को
b. केवल संज्ञान प्रक्रिया को
c. इस अध्याय के अंतर्गत आने वाले सभी परिसीमा संबंधी उपबंधों को
d. पुलिस रिपोर्ट के प्रावधानों को
70. आश्रित तभी भरण-पोषण की मांग कर सकते हैं जब उन्हें मृत व्यक्ति की सम्पत्ति-
a. उत्तराधिकार में प्राप्त न हुई हो
b. जब अपना भरण-पोषण करने में असमर्थ हो
c. उत्तराधिकार में प्राप्त हुई हो
d. विल द्वारा प्राप्त हुई हो
71. जब किसी व्यक्ति को उद्घोषित अपराधी घोषित किया जाता है उसकी अनुपस्थिति में, न्यायालय विचारण कैसे करेगा?
a. विचारण नहीं करेगा
b. उसके उपस्थित होने और वैयक्तिक विचारण के अधिकार के अभित्याग के रूप में समझकर, उसके अनुपस्थिति में विचारण करेगा
c. केवल अधिवक्ता की उपस्थिति में विचारण करेगा
d. अभियोजन पक्ष की सहमति से
72. परिशांति कायम रखने के लिए प्रतिभूति न देने पर किस प्रकार का कारावास होगा?
a. कठिन
b. सादा
c. आजीवन
d. वैकल्पिक
73. "मूल्यवान प्रतिभूति" का उद्देश्य क्या हो सकता है?
a. केवल सामाजिक सम्मान बढ़ाना
b. विधिक अधिकारों और दायित्वों को सृजित या बदलना
c. केवल धार्मिक कार्यों के लिए
d. केवल सांस्कृतिक दस्तावेज के रूप में
74. निम्नलिखित में से कौन सा एक प्राथमिक साक्ष्य है-
a. उन पक्षकारों के विरूद्ध दस्तावेजों के प्रतिलेख जिन्होंने इन्हें निष्पादित किया है
b. मूलप्रति से तैयार एवं मिलान की गई प्रतिलिपियाँ
c. उन पक्षकारों के विरूद्ध दस्तावेजों के प्रतिलेख जिन्होंने इन्हें निष्पादित नहीं किया है।
d. किसी दस्तावेज की प्रमाणित प्रतियाँ
75. विचाराधीन के नियम की प्रयोज्यता हेतु सही अनिवार्य शर्त क्या है?
a. दोनों वादों में पक्षकारों को एक ही हक के अंदर मुकदमा अवश्य कर रहे होना चाहिए
b. पश्चातवर्ती वाद में विवाद्यक तथ्य का पिछले वाद में प्रत्यक्ष एवं मुख्य विषय अवश्य होना चाहिए
c. उपरोक्त (a) तथा (b)
d. न (a) न ही (b)
76. भारत से बाहर किए गए अपराधों के बारे में साक्ष्य लेना किस धारा से संबंधित है?
a. धारा 209
b. धारा 215
c. धारा 229
d. धारा 230
77. वे "तथ्य, जो अन्यथा सुसंगत नहीं है सुसंगत हैं यदि वे किसी विवाद्यक तथ्य या सुसंगत तथ्य से असंगत है" भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की निम्न में से किस धारा में विधि का उपरोक्त सिद्धांत निहित है-
a. धारा 9
b. धारा 10
c. धारा 11
d. धारा 12
78. संविदा के आशय का परीक्षण है-
a. व्यक्तिपरक होना
b. मामले पर निर्भर करता है
c. उद्देश्यपरक होना
d. इनमें से कोई नहीं
79. अभियुक्त व्यक्ति का सक्षम साक्षी होना भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 353 किससे संबंधित है?
a. धारा 353
b. धारा 349
c. धारा 351
d. धारा 352
80. क बिना किसी के कहे ख के गोदाम में लगी आग को बुझा देता है। इससे क को शारीरिक क्षति पहुँचती है। ख उसके इलाज के संपूर्ण व्यय के लिए क्षतिपूर्ति का वचन देता है। यह संविदा-
a. अप्रवर्तनीय है
b. शून्य है
c. प्रवर्तनीय है
d. शून्यकरणीय है
81. एक माल विक्रय संविदा में जो उस समय के सम्बन्ध में कोई शर्त नहीं रखता जिसमें संविदा का पालन होना है-
a. ऐसे किसी शर्त का विचार किये बिना नियत समय माल विक्रय संविदा का सार है।
b. संव्यवहार की प्रकृति पक्षकारों के आशय पर निर्भर है अन्यथा संविदा के शर्तों से प्रदर्शित समय सार नहीं हो सकता है।
c. उपरोक्त दोनों सही हैं।
d. उपरोक्त में कोई सही नहीं है।
82. "शील" शब्द, जैसा कि भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 50 में स्पष्ट किया गया है, का अर्थ है-
a. अच्छा और बुरा शील
b. किसी विशिष्ट स्वभाव के आधार पर निर्मित ख्याति
c. किसी आपराधिक कार्य का शील
d. ख्याति तथा सामान्य प्रकृति का स्वभाव
83. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है-
a. विधिक परामर्शदाता के साथ गोपनीय संवाद - धारा 132(3)
b. वैवाहिक संसूचना - धारा 122
c. शासकीय संसूचना - धारा 124
d. वृत्तिक संसूचना - धारा 126
84. 'क' से 'ख' कहता है कि यदि आप इस बात का प्रत्याख्यान न करे तो मैं मान लूंगा कि घोड़ा बेऐब है। 'क' कुछ नहीं कहता है। यहां 'क' का मौन बोलने के तुल्य है। यह दृष्टांत आधारित है-
a. धारा 17
b. धारा 18
c. धारा 19
d. धारा 20
85. यदि किसी पुरुष की पत्नी जीवित हो, तो दत्तक लेते समय पत्नी की सम्मति लिया जाना आवश्यक है-
a. नहीं
b. हाँ
c. उपरोक्त दोनों
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
86. 'कारबार किस धारा में परिभाषित है?
a. धारा 2(क)
b. धारा 2(ख)
c. धारा 2(ग)
d. धारा 2(घ)
87. इच्छाधीन भागीदारी किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 4
b. धारा 5
c. धारा 7
d. धारा 9
88. चित्त विकृति अभिव्यक्ति भारतीय दण्ड संहिता में परिभाषित नहीं है और मुख्यतः इसे पागलपन के समान्तर माना जाता है। भारतीय दण्ड संहिता की धारा 84 के अन्तर्गत किसी कृत्य के दायित्व से छूट भागने वाले अभियुक्त को विधिक पागलपन और न कि चिकित्सकीय पागलपन सिद्ध करना होता है। यह उच्चतम न्यायालय द्वारा निम्न बाद में धारित किया गया है- (भारतीय न्याय संहिता की धारा-22)
a. अबरार बनाम उत्तर प्रदेश राज्य
b. सुरेन्द्र मिश्रा बनाम झारखण्ड राज्य
c. सी. एम. शर्मा बनाम ए. पी. राज्य
d. गीता बनाम उत्तर प्रदेश राज्य
89. किसी भागीदारी फर्म में कोई भागीदार नियुक्त हो सकता है-
a. अन्य सब भागीदारों की सम्मति से
b. भागीदारों के अभिव्यक्त करार के अनुसार
c. अन्य सब भागीदारों को अपने निवृत्त होने के आशय की लिखित सूचना देकर
d. उपरोक्त सभी तरीकों से
90. छोटा संगठित अपराध भारतीय न्याय संहिता की किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 305
b. धारा 307
c. धारा 112
d. धारा 111
91. निम्नलिखित न्यायालय के समक्ष डिक्री के निष्पादन हेतु आवेदन प्रस्तुत की गई है-
a. जिला न्यायालय
b. प्रतिवादी के अस्थाई निवास वाले स्थानीय अधिकारिता के न्यायालय
c. डिक्री पारित करने वाले न्यायालय
d. वह न्यायालय जहाँ निष्पादन संपत्ति स्थानीय अधिकारिता के अंतर्गत उपलब्ध हो
92. एक संविदा को विक्रय की संविदा कहा जाता है-
a. जब विक्रेता मूल्य के लिए खरीददार को माल में की सम्पत्ति हस्तांतरित करने के लिए, सहमत होता है।
b. जहाँ माल की सम्पत्ति विक्रेता से खरीददार को हस्तांतरित की जाती है।
c. जहाँ एक विक्रेता कुछ शर्तों को पूरा करने पर बेचने के लिए सहमत होता है।
d. उपरोक्त में कोई नहीं
93. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत 'न्यायालय' शब्द में निम्नलिखित में से क्या शामिल नहीं है-
a. माध्यस्थ
b. सभी न्यायाधीश
c. साक्ष्य ग्रहण करने हेतु विधिक तौर पर प्राधिकृत सभी व्यक्ति
d. सभी मजिस्ट्रेट
94. संविदा के गठन का सही क्रम है
a. प्रस्ताव स्वीकृति, करार, प्रतिफल
b. प्रस्ताव, प्रतिफल, स्वीकृति, करार
c. करार, प्रतिफल, प्रस्ताव स्वीकृति
d. प्रस्ताव स्वीकृति प्रतिफल, अनुबंध
95. धारा 69A के अनुसार, यदि फर्म ने धारा 60, 61, 62 या 63 के तहत आवश्यक पंजीकरण में देरी की तो उस पर क्या लग सकता है?
a. जुर्माना
b. फर्म का पंजीकरण रद्द
c. फर्म को अवैध घोषित किया जाना
d. कोई दंड नहीं
96. 'गुडविल' शब्द का वर्णन करना सरल है किन्तु इसे परिभाषित करना अत्यन्त कठिन है। यह किसका कथन है ?
a. लार्ड हर्शेल
b. लार्ड हेल्डेयन
c. लाई मैक नाटेन
d. लार्ड एल्डन
97. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में 'नासाबित' को कहाँ परिभाषित किया गया हैं?
a. धारा 2(1)(ज)
b. धारा 2(1)(ग)
c. धारा 2(1)(च)
d. धारा 2(1)(घ)
98. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 2(5) के अनुसार "न्यायालय" से क्या अभिप्रेत है?
a. केवल उच्च न्यायालय
b. कोई भी सरकारी कार्यालय
c. वह न्यायाधीश या न्यायाधीशों का निकाय, जिसे विधि द्वारा न्यायिक रूप से कार्य करने हेतु सशक्त किया गया है
d. केवल जिला कलेक्टर का कार्यालय
99. यदि क किसी संपत्ति की हिबा ख को इस शर्त के साथ करता है कि ख उस संपत्ति का अंतरण नहीं करेगा तो-
a. यह हिबा शून्य है तथा शर्त वैध है
b. शर्त तथा हिबा दोनों वैध नहीं हैं।
c. शर्त शून्य है तथा हिबा वैध है
d. उपरोक्त में कोई नहीं
100. मुस्लिम विवाह विच्छेद अधिनियम, 1939 के प्रावधान न्यायिक तलाक के अधिकार किसे प्रदान करते हैं-
a. केवल पति को
b. पति पत्नी दोनों को
c. केवल पत्नी को
d. उपरोक्त में कोई नहीं
Download Haryana ADA Mock Test -9 PDF