Download Haryana ADA Mock Test -5 PDF
1. दिसंबर 2025 में भारत की न्यायपालिका में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के उपयोग पर प्रमुख चर्चा किस सम्मेलन में हुई?
a. राष्ट्रीय विधि आयोग सम्मेलन
b. पश्चिमी क्षेत्र न्यायिक सम्मेलन, जैसलमेर
c. नीति आयोग सम्मेलन
d. भारत न्याय संहिता सम्मेलन
2. हरियाणा के ‘कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड’ का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
a. औद्योगिक विकास
b. धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थलों का संरक्षण और विकास
c. खेल प्रशिक्षण
d. वन संरक्षण
3. विटामिन D का प्रमुख कार्य क्या है?
a. रक्त का थक्का जमाना
b. कैल्शियम के अवशोषण में सहायता करना
c. दृष्टि में सुधार करना
d. प्रतिरक्षा बनाना
4. विश्व का सबसे बड़ा तेल भंडार वाला क्षेत्र कौन-सा माना जाता है?
a. कैस्पियन क्षेत्र
b. उत्तरी सागर
c. फारस की खाड़ी क्षेत्र
d. मैक्सिको की खाड़ी
5. प्रकाश का निर्वात में वेग लगभग कितना होता है?
a. 3 × 10⁶ m/s
b. 3 × 10⁷ m/s
c. 3 × 10⁸ m/s
d. 3 × 10⁹ m/s
6. शरीर में कैल्शियम का सर्वाधिक भंडारण कहाँ होता है?
a. यकृत
b. मांसपेशियों
c. अस्थियों एवं दाँतों
d. रक्त
7. भारत का सबसे छोटा राज्य (क्षेत्रफल की दृष्टि से) कौन-सा है?
a. सिक्किम
b. गोवा
c. त्रिपुरा
d. मिजोरम
8. वेल्ड (Veld) घास के मैदान किस महाद्वीप में पाए जाते हैं?
a. यूरोप
b. दक्षिण अमेरिका
c. अफ्रीका
d. ऑस्ट्रेलिया
9. ‘शिशुपालवध’ महाकाव्य के रचयिता कौन हैं?
a. माघ
b. दंडी
c. अश्वघोष
d. वराहमिहिर
10. यदि HONEST = IPOFTU, तो TRUTH = ?
a. USVUI
b. USVTI
c. USWUI
d. UTVUI
11. मार्च 2026 तक न्यायिक डिजिटलीकरण की दिशा में सबसे बड़ी चुनौती क्या मानी गई?
a. कागज़ की कमी
b. डेटा सुरक्षा एवं गोपनीयता
c. न्यायालय भवनों की संख्या
d. डाक सेवाओं का अभाव
12. मैथिली भाषा के महान कवि विद्यापति मुख्यतः किस विषय की रचनाओं के लिए प्रसिद्ध हैं?
a. वीर रस
b. कृष्ण भक्ति एवं श्रृंगार
c. नीति साहित्य
d. इतिहास
13. रक्त में ऑक्सीजन का अधिकांश भाग किसके साथ संयोजित होकर परिवहन होता है?
a. प्लाज्मा प्रोटीन
b. हीमोग्लोबिन
c. एल्ब्यूमिन
d. फाइब्रिनोजन
14. अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 की प्रमुख न्यायिक समसामयिक प्रवृत्ति क्या रही?
a. न्यायालयों का पूर्ण मैनुअलीकरण
b. तकनीक-संचालित न्यायिक सुधार एवं डिजिटल साक्ष्य का बढ़ता महत्व
c. केवल ऑफलाइन सुनवाई
d. डाक आधारित मुकदमा प्रबंधन
15. जनवरी 2026 में भारत में गिग वर्कर्स (Gig Workers) की सामाजिक सुरक्षा पर चर्चा मुख्यतः किस संस्था के निर्णयों के कारण चर्चा में रही?
a. नीति आयोग
b. सर्वोच्च न्यायालय
c. वित्त आयोग
d. भारतीय रिज़र्व बैंक
16. गोदावरी नदी का उद्गम किस स्थान से होता है?
a. अमरकंटक
b. त्र्यंबकेश्वर
c. महाबलेश्वर
d. नासिक रोड
17. 2025–26 में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के संदर्भ में ‘एल्गोरिद्मिक पारदर्शिता’ (Algorithmic Transparency) का उद्देश्य क्या है?
a. केवल AI की गति बढ़ाना
b. AI आधारित निर्णयों की समझ और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करना
c. इंटरनेट डेटा हटाना
d. केवल निजी कंपनियों को लाभ देना
18. RNA में निम्नलिखित में से कौन-सा नाइट्रोजन क्षार पाया जाता है जो DNA में नहीं पाया जाता?
a. थाइमिन
b. एडेनिन
c. यूरेसिल
d. ग्वानिन
19. बासमती चावल के उत्पादन के लिए हरियाणा का कौन-सा क्षेत्र विशेष रूप से प्रसिद्ध है?
a. अंबाला-करनाल क्षेत्र
b. सिरसा क्षेत्र
c. महेंद्रगढ़ क्षेत्र
d. मेवात क्षेत्र
20. 2025–26 के दौरान भारत में ई-कोर्ट्स परियोजना का मूल उद्देश्य क्या है?
a. केवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
b. न्यायिक प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण
c. केवल अभिलेखागार निर्माण
d. न्यायालय भवन निर्माण
21. हरियाणा के प्रमुख लोकवाद्यों में से ‘बीन’ का पारंपरिक संबंध किस लोक परंपरा से है?
a. सपेरा समुदाय
b. जाट समुदाय
c. राजपूत समुदाय
d. ब्राह्मण समुदाय
22. यदि किसी संख्या में 75% वृद्धि करने पर परिणाम 3500 होता है, तो मूल संख्या क्या थी?
a. 1800
b. 1900
c. 2000
d. 2100
23. यदि LAW = MBX, तो COURT = ?
a. DPVSU
b. DPWRT
c. CQVSU
d. EPVSU
24. भारत में अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों के लिए राष्ट्रीय आयोग का प्रावधान क्रमशः किन अनुच्छेदों में है?
a. अनुच्छेद 315 एवं 320
b. अनुच्छेद 324 एवं 325
c. अनुच्छेद 338 एवं 338A
d. अनुच्छेद 340 एवं 341
25. हरियाणा के किस जिले में ‘ओएसिस कॉम्प्लेक्स’ (Oasis Complex) स्थित है, जो पर्यटन की दृष्टि से प्रसिद्ध है?
a. करनाल
b. कुरुक्षेत्र
c. पानीपत
d. अंबाला
26. राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 का प्रमुख उद्देश्य क्या था?
a. कर जागरूकता बढ़ाना
b. मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना
c. डिजिटल भुगतान बढ़ाना
d. पर्यावरण संरक्षण
27. यदि किसी संख्या का 160% = 1280 हो, तो मूल संख्या क्या होगी?
a. 700
b. 750
c. 800
d. 850
28. फरीदाबाद मुख्यतः किस औद्योगिक गतिविधि के लिए जाना जाता है?
a. सूचना प्रौद्योगिकी
b. भारी इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण
c. चाय प्रसंस्करण
d. हस्तशिल्प
29. जनवरी 2026 में ‘My India, My Vote’ किस अवसर से संबंधित थीम रही?
a. गणतंत्र दिवस
b. राष्ट्रीय मतदाता दिवस
c. संविधान दिवस
d. राष्ट्रीय युवा दिवस
30. बृहदेश्वर मंदिर कहाँ स्थित है?
a. कांचीपुरम्
b. मदुरै
c. तंजावुर
d. चिदंबरम
31. राइबोसोम का प्रमुख कार्य क्या है?
a. ऊर्जा उत्पादन
b. प्रोटीन संश्लेषण
c. कोशिका विभाजन
d. वसा का भंडारण
32. नर्मदा नदी किस दिशा में बहती है?
a. पूर्व से पश्चिम
b. पश्चिम से पूर्व
c. उत्तर से दक्षिण
d. दक्षिण से उत्तर
33. प्राचीन भारतीय इतिहास में ‘स्वर्ण युग’ के रूप में सामान्यतः किस काल को जाना जाता है?
a. मौर्य काल
b. कुषाण काल
c. गुप्त काल
d. हर्षकाल
34. ‘मेघदूत’ नामक काव्य की रचना किसने की?
a. कालिदास
b. भारवि
c. माघ
d. दंडी
35. ऐहोल अभिलेख के रचयिता कौन थे?
a. बाणभट्ट
b. रविकीर्ति
c. हरिषेण
d. कालिदास
36. ओडिसी नृत्य किस राज्य की शास्त्रीय नृत्य शैली है?
a. पश्चिम बंगाल
b. ओडिशा
c. बिहार
d. असम
37. राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान अनुच्छेद 19 के अधिकार स्वतः किस स्थिति में निलंबित हो सकते हैं?
a. केवल युद्ध या बाह्य आक्रमण के आधार पर घोषित आपातकाल में
b. केवल सशस्त्र विद्रोह के आधार पर
c. हर प्रकार के आपातकाल में
d. कभी नहीं
38. एंटीबायोटिक ‘पेनिसिलिन’ की खोज किसने की थी?
a. एडवर्ड जेनर
b. अलेक्जेंडर फ्लेमिंग
c. लुई पाश्चर
d. जोनास साल्क
39. ‘ब्रह्मस्फुटसिद्धांत’ ग्रंथ के लेखक कौन हैं?
a. आर्यभट्ट
b. ब्रह्मगुप्त
c. वराहमिहिर
d. भास्कराचार्य
40. सिंधु सभ्यता के लोग मुख्यतः किस धातु से परिचित नहीं थे?
a. ताँबा
b. कांसा
c. सोना
d. लोहा
41. कुतुब मीनार का निर्माण किसने प्रारम्भ कराया?
a. इल्तुतमिश
b. कुतुबुद्दीन ऐबक
c. अलाउद्दीन खिलजी
d. बलबन
42. मानव हृदय में कुल कितने कक्ष (Chambers) होते हैं?
a. दो
b. तीन
c. चार
d. पाँच
43. भारत की सबसे लंबी नदी कौन-सी है?
a. ब्रह्मपुत्र
b. यमुना
c. गंगा
d. गोदावरी
44. विषम अक्षर समूह चुनिए।
a. BDF
b. HJL
c. NPR
d. MOQ
45. संसद के दोनों सदनों का संयुक्त अधिवेशन किस स्थिति में बुलाया जा सकता है?
a. धन विधेयक पर मतभेद होने पर
b. संविधान संशोधन विधेयक पर मतभेद होने पर
c. साधारण विधेयक पर गतिरोध होने पर
d. विनियोग विधेयक पर मतभेद होने पर
46. नीलगिरि पर्वतमाला का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ऊटी किस राज्य में स्थित है?
a. कर्नाटक
b. तमिलनाडु
c. केरल
d. आंध्र प्रदेश
47. आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार प्रमुख मठों में से ‘शृंगेरी मठ’ किस राज्य में स्थित है?
a. तमिलनाडु
b. कर्नाटक
c. केरल
d. महाराष्ट्र
48. राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम, 2025 को राष्ट्रपति की स्वीकृति कब प्राप्त हुई?
a. 26 जनवरी 2025
b. 15 अगस्त 2025
c. 18 अगस्त 2025
d. 2 अक्टूबर 2025
49. मई 2026 में न्यायिक क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की स्वीकार्यता के संदर्भ में किस गुण का विशेष महत्व है?
a. रंगीन प्रारूप
b. प्रामाणिकता एवं अखंडता
c. मुद्रण गुणवत्ता
d. फ़ॉन्ट आकार
50. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी की जाने वाली रिटों की संख्या कितनी है?
a. तीन
b. चार
c. पाँच
d. छह
51. भारतीय संविदा अधिनियम के अंतर्गत प्रतिफल-
a. वचनग्रहीता से उत्पन्न हो सकता है।
b. किसी अन्य व्यक्ति से उत्पन्न हो सकता है
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों नहीं
52. यदि एक भागीदार भागीदारी फर्म की किसी भी संपत्ति को निजी उपयोग के लिए चुनता है तो इससे क्या उत्पन्न होता है-
a. भागीदार का सिविल दायित्व
b. भागीदार का आपराधिक दायित्व
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. उपरोक्त (a) अथवा (b) में से एक
53. व्यवहार प्रक्रिया संहिता, 1908 के किस प्रावधान के आधार पर डिक्री पारित करने से पूर्व विवाद्यक को संशोधित करने अथवा अतिरिक्त विवाद्यकों को विरचित करने की शक्ति न्यायालय में निहित है?
a. आदेश XIV नियम 6
b. धारा 151
c. आदेश XIV नियम 1
d. आदेश XIV नियम 5
54. साक्ष्य अधिनियम की धारा 119 प्रावधान करती है-
a. विधि की खंडनीय उपधारणा
b. विधि की अखंडनीय उपधारणा
c. तथ्य की उपधारणा के लिए
d. उपरोक्त में कोई नहीं
55. किसी जमानतीय अपराध में जमानत एक अधिकार के रूप में स्वीकृत की जाती है-
a. किसी पुलिस अधिकारी द्वारा
b. न्यायालय द्वारा
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों द्वारा
d. उपरोक्त (a)अथवा (b) में से एक के द्वारा
56. भागीदारों के साधारण कर्तव्यों का उल्लेख कहाँ किया गया है?
a. अधिनियम की धारा 9 में
b. अधिनियम की धारा 10 में
c. अधिनियम की धारा 11 में
d. अधिनियम की धारा 13 में
57. सिविल प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत डिक्री के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
a. यह वाद में सभी या किन्हीं विवादग्रस्त विषयों के सम्बन्ध में पक्षकारों के अधिकारों का निश्चायक रूप से अवधारण करता है।
b. डिक्री भागतः प्रारंभिक तथा भागतः अंतिम हो सकती है।
c. इसमें ऐसा कोई न्यायनिर्णयन नहीं आयेगा जिसकी अपील, आदेश की अपील की भांति होती है।
d. उपरोक्त सभी
58. “असंज्ञेय अपराध " का उल्लेख किस धारा में किया गया है?
a. धारा 2(ड)
b. धारा 2(ण)
c. धारा 2(ठ)
d. धारा 2(म)
59. साक्ष्य अधिनियम की धारा 105 माँग करती है कि न्यायालय को ऐसी परिस्थितियों की अनुपस्थिति उपधारित............ जो किसी बाद को भारतीय दंड संहिता के साधारण अपवाद की परिसीमा के अंतर्गत लाती हों।
a. अवश्य करना चाहिए
b. कर सकता है
c. करना चाहिए
d. करेगा
60. संविदा अधिनियम की कौन सी धारा ऐसे करार को शून्य घोषित करती है जिनके अर्थ सुनिश्चित अथवा सुनिश्चित किए जाने योग्य न हों-
a. 26
b. 27
c. 28
d. 29
61. जहाँ इस निबन्धन पर माल का विक्रय करने का करार है कि कीमत किसी तीसरे व्यक्ति के मूल्यांकन द्वारा नियत की जायेगी और यदि ऐसा व्यक्ति मूल्यांकन करने में विफल रहता है तो-
a. मूल्यांकन विक्रेता द्वारा किया जा सकता है
b. मूल्यांकन क्रेता द्वारा किया जा सकता है
c. मूल्यांकन क्रेता तथा विक्रेता द्वारा संयुक्त रूप से किया जा सकता है।
d. क्रेता तथा विक्रेता मूल्यांकन नहीं कर सकते और संविदा शून्य हो जाती है
62. क्या अदत्त विक्रेता के द्वारा बाद में मूल्य प्राप्त करने हेतु सहमत होने तथा क्रेता के दिवालिया हो जाने पर माल को अभिवहन में रोका जा सकता है-
a. नहीं
b. हाँ
c. हाँ, न्यायालय के व्यादेश द्वारा रेत
d. उपरोक्त में कोई नहीं
63. यदि कोई व्यक्ति जमानत देने में असमर्थ है तो पुलिस अधिकारी या न्यायालय क्या कर सकता है?
a. उसे जेल भेज सकता है
b. उसे बिना किसी कार्रवाई के छोड़ सकता है
c. उसे प्रतिभुओं रहित बंधपत्र निष्पादित करने पर उन्मोचित कर सकता है
d. उसे जुर्माने के भुगतान के लिए कह सकता है
64. एक मुस्लिम विवाह की अनिवार्य आवश्यकता होती है-
a. केवल कबूल
b. केवल इजाब
c. कबूल तथा इजाब दोनों
d. इनमें से कोई नहीं
65. समुचित संदेह से परे साबित करने का सिद्धांत किसपर लागू होता है-
a. केवल सिविल प्रक्रियाओं पर
b. साक्ष्य विधि
c. केवल आपराधिक प्रक्रियाओं पर
d. समस्त सिविल एवं आपराधिक प्रक्रियाओं पर
66. सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 2(11) के अंतर्गत विधिक प्रतिनिधि अभिप्रेत है-
a. किसी वाद के पक्षकारों के नातेदार
b. वह व्यक्ति जो मृत व्यक्ति की सम्पदा का विधि की दृष्टि से प्रतिनिधित्व करता है।
c. वाद के पक्षकारों को उत्पन्न होने वाले लाभों के सह- हिस्सेदार
d. उपरोक्त में कोई नहीं
67. डिक्रियों एवं आदेशों के निष्पादन से सम्बन्धित सिविल प्रक्रिया संहिता का आदेश 21 कुल कितने नियमों में निहित है-
a. 100 नियम
b. 103 नियम
c. 106 नियम
d. 102 नियम
68. न्यायालय के समक्ष प्रश्न यह है दस्तावेज 'क' की वसीयत है सुसंगत है-
a. 'क' ने वसीयत करने हेतु अधिवक्ताओं से परामर्श किया था
b. 'क' ने वसीयतों के मसौदे तैयार करने को कहा था जिसे उसने स्वीकार नहीं किया
c. 'क' ने अपनी उस संपदा के मूल्य के सम्बन्ध में पूछताछ की थी जिसकी वसीयत उसने की है।
d. उपरोक्त सभी
69. धारा 299 के अंतर्गत दण्ड क्या हो सकता है?
a. 1 वर्ष तक का कारावास
b. केवल जुर्माना
c. 3 वर्ष तक का कारावास, या जुर्माना, या दोनों
d. 10 वर्ष का कारावास
70. किसी प्रतिभू की सहमति के बिना किसी संविदा में किया गया परिवर्तन मूलऋणी तथा लेनदार के बीच के अनुवर्ती संव्यवहारों के सम्बन्ध को उन्मोचित कर देता है। यह कथन-
a. सही है।
b. गलत है
c. न्यायालय के पास निर्णय का विवेकाधिकार है।
d. उपरोक्त में कोई नहीं
71. निम्नलिखित में से कौन एक भागीदारी फर्म के सम्बन्ध में सही नहीं है।
a. एक भागीदारी फर्म कोई भिन्न विधिक व्यक्तित्व नहीं रखता सिवाय करारोपण के उद्देश्य के।
b. एक भागीदारी फर्म भागीदारी की प्रास्थिति से पृथक-पृथक विधिक अस्तित्व है।
c. एक भागीदारी फर्म यदि वह रजिस्टर्ड नहीं है न तो वाद ला सकता है और न ही उसके विरुद्ध वाद लाया जा सकता है।
d. भागीदार भागीदारी फर्म के खिलाफ कार्यवाही के लिए व्यक्तिगत रूप से एवं संयुक्त रूप से दायी होगा।
72. धारा 143 किस अपराध से संबंधित है?
a. व्यपहृत या अपहृत व्यक्ति को सदोष छिपाना या परिरोध में रखना
b. केवल व्यपहृत व्यक्ति को बचाना
c. व्यक्ति का दुर्व्यापार
d. किसी व्यक्ति को अपहरण करना
73. धारा 291 के अनुसार, किस प्रकार का आचरण दंडनीय है?
a. जीव-जन्तु की देखभाल करना
b. ऐसे उपाय करने से उपेक्षा करना जो जीव-जन्तु से मानव जीवन को संकट से बचाने के लिए पर्याप्त हों
c. जीव-जन्तु को पालना और संरक्षण करना
d. जीव-जन्तु का वैध व्यापार करना
74. अधिनियम की धारा 11 के अन्तर्गत दो हिन्दुओं के बीच अनुष्ठित किया गया कोई विवाह शून्य नहीं माना जायेगा यदि -
a. एक पक्षकार का पति या पत्नी विवाह के समय जीवित है
b. पक्षकार प्रतिषिद्ध नातेदारी की डिग्रियों के भीतर है
c. पक्षकार एक-दूसरे के सपिण्ड हो
d. कोई पक्षकार चित्तविकृति के परिणामस्वरूप विधिमान्य सम्मति देने में असमर्थ हो
75. बैंक गारंटी किनके बीच एक स्वंत्रत संविदा होती है?
a. बैंक एवं लाभार्थी
b. लेनदार एवं देनदार
c. क्रेता एवं विक्रेता अंतर्गत
d. उपरोक्त में कोई नहीं
76. एक कार्य, जिसे भारतीय भागीदारी अधिनियम, 1932 की धारा 2(क) के अंतर्गत 'फर्म का कार्य', होता है-
a. भागीदारों द्वारा किया गया प्रत्येक कार्य
b. केवल ऐसे कार्य जिससे फर्म के द्वारा या विरुद्ध प्रवर्तनीय कोई अधिकार उद्भूत होता हो
c. ऐसे कार्य जो किसी ऐसे अधिकार को जन्म न देते हों जो संस्था द्वारा अथवा उसके विरूद्ध प्रवर्तनीय हों
d. उपरोक्त तीनों में कोई एक
77. धारा 148 के अनुसार कौन सा कृत्य दंडनीय है?
a. धारा 147 के अपराध को अंजाम देना
b. धारा 147 के अपराध के लिए षड्यंत्र करना या सरकार को आतंकित करने का षड्यंत्र करना
c. धारा 147 के अपराध की सूचना देना
d. सरकार का समर्थन करना
78. सर्वाधिक उपयुक्त कथन को चुनें-
a. विवाह के दौरान जन्मी एक संतान को तब तक धर्मजता का निश्चयात्मक सबूत माना जाएगा जबतक इसका खंडन न कर दिया गया हो
b. विवाह के दौरान जन्मी एक संतान की धर्मजता निश्चयात्मक सबूत होती है
c. विवाह के दौरान जन्मी एक संतान को धर्मज संतान माना जा सकता है।
d. विवाह के दौरान जन्मी एक संतान के सम्बन्ध में कोई उपधारणा निर्मित नहीं की जाएगी
79. किसी मामले में एक पक्ष द्वारा स्वीकृत तथा दूसरे पक्ष द्वारा अस्वीकृत किए गए तथ्यों को क्या कहा जाता है-
a. विवाद्यक तथ्य
b. सकारात्मक तथ्य
c. नकारात्मक तथ्य
d. सुसंगत तथ्य
80. अनाथ बच्चे को दत्तक दे सकता है-
a. संरक्षक, न्यायालय की अनुमति से
b. संरक्षक
c. न्यायालय
d. जिला मजिस्ट्रेट
81. आंशिक विभाजन होता है-
a. केवल सम्पत्ति के सम्बन्ध में
b. केवल पृथक् होने वाले व्यक्तियों के संम्बन्ध में
c. उपरोक्त दोनों के सम्बन्ध में
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
82. मुस्लिम विवाह विघटन अधिनियम, 1939 के तहत यौवनागमन का विकल्प उपलब्ध है-
a. केवल पति
b. पति और पत्नी दोनों
c. केवल पत्नी
d. पति और पत्नी दोनों अभिभावक के अनुमोदन से
83. "विल" से क्या अभिप्रेत है?
a. कोई करार
b. कोई वसीयती दस्तावेज
c. कोई सरकारी आदेश
d. कोई बैंक लेन-देन
84. वाद के विचारण के बाद न्यायालय ने पाया कि वाद पूर्व न्याय के सिद्धांत द्वारा बाधित था तथा उसने अन्य मुद्दों पर न तो चर्चा की और न ही उत्तर दिए। ऐसा करना क्या है-
a. वैध
b. न्यायोचित
c. अवैध
d. उचित
85. 'क', जो एक किराएदार है, ने भवनस्वामी 'ख' के विरूद्ध एक स्थाई व्यादेश हेतु एक बाद प्रस्तुत किया कि उसे समुचित विधिक प्रक्रिया के अलावा और किसी तरीके से निकाला न किया जाए। उसने दलील दी कि 'ख' बलपूर्वक उसे निकालने की योजना बना रहा है। उपरोक्त बाद के लंबित रहने के दौरान 'ख' ने 'क' को बलपूर्वक निकालने का प्रयास किया। 'क' व्यादेश के लिए एक अन्य वाद प्रस्तुत करता है।
a. विचाराधीन विषय का नियम लागू होगा
b. दूसरा वाद पूर्व न्याय के कारण वर्जित है
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. उपरोक्त में कोई नहीं
86. धारा 394 के अनुसार, पते की सूचना देने का आदेश किस प्रकार के अपराध की पुनः दोषसिद्धि की स्थिति में दिया जा सकता है?
a. केवल जुर्माने से दंडनीय अपराध
b. तीन वर्ष या उससे अधिक की अवधि के कारावास से दंडनीय अपराध
c. छह माह से अधिक कारावास से दंडनीय अपराध
d. मृत्युदंड से दंडनीय अपराध
87. एक मुस्लिम दुनिया के किसी भी देश में जाता है-
a. ऐसे सम्बन्धित देश की विधियों के पालन के उद्देश्य के साथ जिसमें वैयक्तिक विधि भी शामिल हो
b. अपनी व्यक्तिगत विधि के साथ
c. अपनी व्यक्तिगत विधि के बिना
d. अपनी व्यक्तिगत विधि को अपने देश में छोड़कर
88. भागीदारी अधिनियम की धारा 19 के अनुसार भागीदार फर्म के अभिकर्ता के नाते विवक्षित प्राधिकार उसे सशक्त नहीं करता-
a. फर्म द्वारा किये गये किसी दावे का समझौता या त्यागने हेतु
b. फर्म की ओर से फाइल किये गये किसी वाद के प्रत्याहरण हेतु
c. फर्म के विरूद्ध किसी वाद में किसी दायित्व को स्वीकार करने हेतु
d. उपरोक्त सभी
89. धारा 2(15) के अनुसार, "अवैध" कार्यों के संबंध में कौन-सी बात सही है?
a. केवल सिविल कार्यवाही के लिए आधार उत्पन्न करता है
b. अपराध, विधि द्वारा प्रतिषिद्ध या सिविल कार्यवाही के लिए आधार हो सकता है
c. केवल अनौपचारिक कार्यों को संदर्भित करता है
d. केवल सरकारी अनुमति प्राप्त कार्य हैं
90. सिविल प्रक्रिया संहिता के निम्नलिखित में से कौन सा प्रावधान संपत्ति की कुर्की से सम्बन्धित दावों एवं आपत्तियों के न्यायनिर्णयन का प्रावधान करता है?
a. आदेश 21 नियम 57
b. आदेश 21 नियम 59
c. आदेश 21 नियम 58
d. उपरोक्त में कोई नहीं
91. एक संविदा के गठन में तीन अनिवार्य तत्वों के बीच निम्नलिखित में से क्या शामिल नहीं है-
a. प्रतिफल
b. प्रस्ताव
c. क्षति
d. प्रतिग्रहण
92. माल विक्रय अधिनियम, 1930 की निम्नलिखित धाराओं में से कौन सी धारा 'क्रेता सावधान रहे' (केवियट ऐम्पटर) के सिद्धांत से सम्बन्धित है-
a. धारा 15
b. धारा 16
c. धारा 17
d. धारा 18
93. अभियुक्त की शारीरिक परीक्षा किस स्तर के पुलिस अधिकारी की प्रार्थना पर की जा सकती है?
a. किसी भी पुलिस अधिकारी द्वारा
b. निरीक्षक से नीचे के अधिकारी द्वारा
c. उप निरीक्षक या उससे ऊपर के अधिकारी द्वारा
d. कांस्टेबल द्वारा
94. सम्पत्ति का व्ययन किस अध्याय से सम्बंधित है?
a. अध्याय 34
b. अध्याय 35
c. अध्याय 36
d. अध्याय 37
95. अन्यत्र उपस्थिति का अभिवाक्' किसके द्वारा स्थापित की जाती है-
a. अभियुक्त
b. अभियोजन
c. अभियोजन अथवा अभियुक्त में से एक के द्वारा
d. उपरोक्त में कोई नहीं
96. धारा 439 के अनुसार, उच्च न्यायालय या सेशन न्यायाधीश किसे अतिरिक्त जांच करने का निर्देश दे सकता है?
a. जिला मजिस्ट्रेट
b. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट
c. पुलिस अधीक्षक
d. कोई भी व्यक्ति
97. धारा 95 के अनुसार, किसी अपराध को अंजाम देने के लिए शिशु को भाड़े पर लेने, नियोजित करने या नियुक्त करने पर कितनी सजा दी जाएगी?
a. एक वर्ष का कारावास
b. तीन वर्ष से दस वर्ष तक का कारावास
c. पाँच वर्ष का कारावास
d. कोई न्यूनतम सजा नहीं
98. साक्ष्य की ग्राह्यता से सम्बन्धित आवश्यकता का नियम भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की किस धारा में निहित है-
a. धारा 31
b. धारा 26
c. धारा 32
d. धारा 63
99. एक बार में एकांत परिरोध की अधिकतम अवधि क्या हो सकती है?
a. 7 दिन
b. 14 दिन
c. 21 दिन
d. 1 माह
100. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है?
a. लोकनीति - हैडले बनाम बैक्सेनडेल
b. प्रपीड़न चिक्कम अमीराजू बनाम चिक्कम सेशम्मा
c. परिनिर्धारित नुकसानी -डनलप न्यूमैटिक टायर कं. बनाम न्यू गैराज एण्ड मोटर कं.
d. पालन की असम्भवता -अलोपी परशाद एंड संस
Download Haryana ADA Mock Test -5 PDF