हरियाणा सहायक जिला अटॉर्नी (ADA) मॉक टेस्ट - 4

Download Android App    Download iOS App
Note: 1. Use ORG Code: XLVPGR For IOS and Web APP. 2. To Download the PDF it is necessary to download the App. 3. You can Use Only Sigle Device to access the Courses on App

Bihar Judiciary (PCS-J) Preparation Bihar Assistant Prosecution Officer (APO) Preparation

Download Haryana ADA Mock Test -4 PDF

 

1. अंबाला शहर किस विशेष उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?

a. खेल सामग्री एवं वैज्ञानिक उपकरण

b. हीरा कटाई

c. रेशम उद्योग

d. चाय बागान

 

2. हरियाणा का प्रसिद्ध ‘गीता महोत्सव’ किस स्थान पर आयोजित किया जाता है?

a. पानीपत

b. कुरुक्षेत्र

c. गुरुग्राम

d. करनाल

 

3. 2025–26 में डीपफेक (Deepfake) तकनीक पर चिंता मुख्यतः किस कारण व्यक्त की गई?

a. जलवायु परिवर्तन

b. भ्रामक डिजिटल सामग्री एवं पहचान संबंधी जोखिम

c. अंतरिक्ष अनुसंधान

d. ऊर्जा उत्पादन

 

4. 2025 में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से निपटने के लिए किस क्षेत्र में विशेषज्ञता की आवश्यकता सबसे अधिक महसूस की गई?

a. कृषि कानून

b. साइबर सुरक्षा

c. पर्यावरण कानून

d. समुद्री कानून

 

5. जून 2026 में सर्वोच्च न्यायालय के ऑनलाइन गेमिंग संबंधी निर्णय का मुख्य प्रभाव किस क्षेत्र पर पड़ा?

a. बैंकिंग

b. रियल-मनी ऑनलाइन गेमिंग उद्योग

c. दूरसंचार

d. रेलवे

 

6. ‘यक्षगान’ किस राज्य की पारंपरिक नाट्य शैली है?

a. कर्नाटक

b. तमिलनाडु

c. केरल

d. महाराष्ट्र

 

7. तालिकोटा के युद्ध के बाद किस साम्राज्य का पतन आरम्भ हुआ?

a. बहमनी

b. मुगल

c. विजयनगर

d. मराठा

 

8. 225 और 375 का महत्तम समापवर्तक (HCF) क्या है?

a. 25

b. 50

c. 75

d. 125

 

9. यूरोप और एशिया की पारंपरिक सीमा के रूप में किस पर्वतमाला को माना जाता है?

a. आल्प्स

b. कार्पेथियन

c. यूराल

d. काकेशस

 

10. भारत में अंग्रेज़ ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना कब हुई?

a. 1599 ई.

b. 1600 ई.

c. 1602 ई.

d. 1608 ई.

 

11. लाल रक्त कणिकाओं का निर्माण मुख्यतः कहाँ होता है?

a. यकृत

b. अस्थि मज्जा

c. प्लीहा

d. अग्न्याशय

 

12. ‘जल्लिकट्टू’ पारंपरिक खेल किस राज्य की सांस्कृतिक पहचान है?

a. आंध्र प्रदेश

b. तमिलनाडु

c. कर्नाटक

d. केरल

 

13. “पद्मावत” के रचयिता कौन थे?

a. अमीर खुसरो

b. मलिक मुहम्मद जायसी

c. अब्दुर्रहीम खानखाना

d. रसखान

 

14. 2025–26 की समसामयिक घटनाओं के आधार पर न्यायिक अभ्यर्थियों के लिए किस क्षेत्र का अध्ययन सबसे अधिक उपयोगी माना गया?

a. साइबर कानून, AI एवं डिजिटल साक्ष्य

b. समुद्री जीव विज्ञान

c. खनिज विज्ञान

d. वस्त्र प्रौद्योगिकी

 

15. फरवरी 2026 में नई दिल्ली में आयोजित AI Impact Summit का मुख्य विषय क्या था?

a. परमाणु ऊर्जा

b. कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रभाव एवं शासन

c. समुद्री सुरक्षा

d. अंतरिक्ष पर्यटन

 

16. यांग्त्सी नदी किस देश में बहती है?

a. जापान

b. चीन

c. दक्षिण कोरिया

d. मंगोलिया

 

17. भारत में सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के अनुसार मतदान की न्यूनतम आयु कितनी है?

a. 21 वर्ष

b. 20 वर्ष

c. 18 वर्ष

d. 16 वर्ष

 

18. श्रेणी पूर्ण कीजिए – 2, 7, 16, 31, 54, ?

a. 83

b. 85

c. 87

d. 89

 

19. चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय कहाँ स्थित है?

a. रोहतक

b. हिसार

c. अंबाला

d. पंचकूला

 

20. ‘शांत रस’ को परंपरागत रूप से नवरसों में किस क्रम में जोड़ा गया माना जाता है?

a. प्रथम

b. अंतिम (नवम)

c. द्वितीय

d. पंचम

 

21. राष्ट्रपति सर्वोच्च न्यायालय से परामर्श किस अनुच्छेद के अंतर्गत मांग सकता है?

a. अनुच्छेद 131

b. अनुच्छेद 136

c. अनुच्छेद 143

d. अनुच्छेद 145

 

22. भारत का सबसे बड़ा द्वीप कौन-सा है?

a. कार निकोबार

b. ग्रेट निकोबार

c. माजुली

d. दक्षिण अंडमान

 

23. चेचक (Smallpox) के टीके का विकास सर्वप्रथम किसने किया?

a. एडवर्ड जेनर

b. रॉबर्ट कोच

c. जोनास साल्क

d. लुई पाश्चर

 

24. दूर दृष्टिदोष (Hypermetropia) के सुधार हेतु किस लेंस का उपयोग किया जाता है?

a. अवतल लेंस

b. उत्तल लेंस

c. समतल लेंस

d. बेलनाकार लेंस

 

25. कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?

a. 6

b. 7

c. 8

d. 9

 

26. मानव शरीर में सबसे कठोर पदार्थ कौन-सा है?

a. फीमर अस्थि

b. दाँत का इनेमल

c. नाखून

d. उपास्थि

 

27. रेवाड़ी स्टीम लोको शेड मुख्यतः किससे संबंधित है?

a. वायु सेना

b. भारतीय रेलवे

c. पुरातत्व सर्वेक्षण

d. डाक विभाग

 

28. 2025–26 में न्यायिक क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक अभिलेखों की स्वीकार्यता का महत्व मुख्यतः किस भारतीय विधि से जुड़ा है?

a. भारतीय न्याय संहिता

b. भारतीय साक्ष्य अधिनियम/भारतीय साक्ष्य व्यवस्था के डिजिटल प्रावधान

c. कंपनी अधिनियम

d. सीमा शुल्क अधिनियम

 

29. कांडला (दीनदयाल) बंदरगाह किस राज्य में स्थित है?

a. महाराष्ट्र

b. गुजरात

c. गोवा

d. कर्नाटक

 

30. हर्षवर्धन की राजधानी कहाँ थी?

a. पाटलिपुत्र

b. कन्नौज

c. थानेश्वर

d. उज्जैन

 

31. दिसंबर 2025 में जैसलमेर न्यायिक सम्मेलन का प्रमुख विषय क्या था?

a. कृषि कानून

b. साइबर अपराध एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता

c. अंतरिक्ष कानून

d. समुद्री कानून

 

32. श्रेणी पूर्ण कीजिए – 9, 28, 66, 142, ?

a. 292

b. 294

c. 296

d. 298

 

33. भारत में चाय उत्पादन में अग्रणी राज्य कौन-सा है?

a. पश्चिम बंगाल

b. केरल

c. असम

d. तमिलनाडु

 

34. अप्रैल–मई 2026 के दौरान न्यायिक तकनीकी सुधारों का मूल उद्देश्य क्या रहा?

a. न्यायालयों का निजीकरण

b. न्याय तक पहुँच को सरल एवं प्रभावी बनाना

c. अपील की व्यवस्था समाप्त करना

d. केवल कागजी रिकॉर्ड रखना

 

35. गोलकुंडा पर मुगल अधिकार किसके शासनकाल में हुआ?

a. अकबर

b. जहाँगीर

c. शाहजहाँ

d. औरंगज़ेब

 

36. मेगस्थनीज़ द्वारा रचित प्रसिद्ध ग्रंथ का नाम क्या है?

a. पेरिप्लस

b. इंडिका

c. ज्योग्राफिका

d. हिस्टोरिका

 

37. मनुष्यों में लिंग निर्धारण किस गुणसूत्र युग्म द्वारा होता है?

a. XX

b. XY

c. XO

d. YY

 

38. यदि किसी वृत्त का व्यास 98 सेमी है, तो उसकी त्रिज्या कितनी होगी?

a. 42 सेमी

b. 45 सेमी

c. 48 सेमी

d. 49 सेमी

 

39. भारत में यूरेनियम का प्रमुख खनन क्षेत्र जादूगोड़ा किस राज्य में स्थित है?

a. झारखंड

b. ओडिशा

c. छत्तीसगढ़

d. मध्य प्रदेश

 

40. यमुना नदी हरियाणा की सीमा मुख्यतः किस दिशा में बनाती है?

a. पश्चिम

b. उत्तर

c. पूर्व

d. दक्षिण

 

41. जून 2026 में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मत्स्य संरक्षण हेतु कितने समय का मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया?

a. 15 दिन

b. 1 माह

c. 2 माह

d. 6 माह

 

42. 19 361 :23 ?

a. 509

b. 519

c. 529

d. 539

 

43. सार्वभौमिक रक्तग्राही (Universal Recipient) कौन-सा रक्त समूह माना जाता है?

a. O Rh-निगेटिव

b. A Rh-पॉजिटिव

c. AB Rh-पॉजिटिव

d. B Rh-पॉजिटिव

 

44. किसी तत्व का परमाणु क्रमांक किसके बराबर होता है?

a. न्यूट्रॉनों की संख्या

b. प्रोटॉनों की संख्या

c. प्रोटॉन एवं न्यूट्रॉन के योग

d. इलेक्ट्रॉन एवं न्यूट्रॉन के योग

 

45. राज्यपाल अध्यादेश जारी करने की शक्ति किस अनुच्छेद के अंतर्गत प्रयोग करता है?

a. अनुच्छेद 153

b. अनुच्छेद 163

c. अनुच्छेद 200

d. अनुच्छेद 213

 

46. पारिस्थितिकी तंत्र में प्राथमिक उत्पादक (Primary Producers) कौन होते हैं?

a. शाकाहारी जीव

b. मांसाहारी जीव

c. हरे पौधे

d. अपघटक

 

47. जुलाई–दिसंबर 2025 के दौरान न्यायिक परीक्षाओं के लिए सबसे अधिक महत्व किस विषय का रहा?

a. साइबर कानून

b. समुद्री जीव विज्ञान

c. वस्त्र उद्योग

d. खगोल विज्ञान

 

48. चोल प्रशासन में ग्राम सभा को सामान्यतः किस नाम से जाना जाता था?

a. सभा

b. पंचायत

c. महासभा

d. उर

 

49. समानता का अधिकार संविधान के किस अनुच्छेद समूह में निहित है?

a. अनुच्छेद 12 से 35

b. अनुच्छेद 14 से 18

c. अनुच्छेद 19 से 22

d. अनुच्छेद 25 से 30

 

50. खिलजी वंश का संस्थापक कौन था?

a. जलालुद्दीन फिरोज खिलजी

b. अलाउद्दीन खिलजी

c. कुतुबुद्दीन मुबारक शाह

d. गयासुद्दीन तुगलक

 

51. किसी एकपक्षीय डिक्री के विरूद्ध उपलब्ध उपचारों में शामिल हैं-

a. डिक्री को अपास्त करने हेतु अर्जी

b. अपील

c. पुनर्विचार

d. उपरोक्त सभी

 

52. 'क’ की 'च' के साथ एक घोड़ेरूपी संयुक्त संपत्ति थी। 'च' को सदोष हानि पहुँचाने के इरादे से वह घोड़े को गोली मार देता है। भारतीय न्याय संहिता की किस धारा के अंतर्गत 'क’ पर आरोप अभियोग लगाया जाएगा?

a. धारा 325

b. धारा 329

c. धारा 326

d. धारा 327

 

53. निम्नलिखित भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की धारा 129, धारा 132(1)(2) तथा धारा 132(3) के प्रावधानों के अंतर्गत क्या एक समानता हैं-

a. ये सुसंगत एवं अग्राह्य हैं

b. ये असंगत एवं अग्राह्य हैं

c. ये असंगत एवं ग्राह्य हैं

d. ये सुसंगत एवं ग्राह्य हैं

 

54. व्यवहार प्रक्रिया संहिता के आदेश 21 नियम 90 के संबंध में क्या सही नहीं है?

a. विक्रय के प्रकाशन या संचालन में सारवान अनियमितता या कपट का होना।

b. ऐसी क्षति, अनियमितता या कपट द्वारा कारित होनी चाहिए।

c. यह मात्र विक्रय के संचालन से संबंधित होना चाहिए।

d. आवेदक को सारवान क्षति होनी चाहिए।

 

55. किस अधिकारी को विधिविरुद्ध जमाव को तितर-बितर होने का समादेश देने का अधिकार होता है?

a. कार्यपालक मजिस्ट्रेट

b. पुलिस थाने का भारसाधक अधिकारी

c. उप निरीक्षक या उप निरीक्षक की पंक्ति से कोई पुलिस अधिकारी (भारसाधक अधिकारी की अनुपस्थिति में)

d. उपरोक्त सभी

 

56. फर्म के विघटन का अर्थ होता है-

a. फर्म के कुछ भागीदारों के बीच भागीदारी का विघटन

b. फर्म के दो अथवा अधिक भागीदारों के बीच भागीदारी का विघटन

c. फर्म के सभी भागीदारों के बीच भागीदारी का विघटन

d. उपरोक्त सभी

 

57. सही सुमेलित कीजिये-     

A. फर्म का विघटन               1. धारा 39

B. करार द्वारा विघटन           2. धारा 40

C. वैवश्यक विघटन              3. धारा 41

D. न्यायालय द्वारा विघटन     4. धारा 44

    A B C D

a. 4 3 2 1

b. 4 3 2 1

c. 3 2 1 4

d. 1 2 3 4

 

58. सेशन न्यायाधीश की पुनरीक्षण की शक्तियां किससे सम्बंधित है?

a. धारा 440

b. धारा 442

c. धारा 446

d. धारा 448

 

59. सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 46 के अंतर्गत आज्ञापत्र को जारी किया जा सकता है-

a. निर्णीत ऋणी की संपत्ति की कुर्की करने हेतु

b. स्थानीयअधिकारिता के बाहर निवास कर रहे व्यक्तियों समन की तामील करने हेतु,

c. निर्णीत ऋणी पर एक वारंट की तामील करने हेतु

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

60. धारा 28 के अनुसार, ऐसी सम्मति मान्य नहीं होगी जो किस कारण दी गई हो?

a. जो चित्त-विकृति या मत्तता के कारण व्यक्ति को कार्य की प्रकृति और परिणाम समझ में न आए

b. जो स्पष्ट और स्वतंत्र हो

c. जो लिखित रूप में हो

d. जो अभिव्यक्त हो

 

61. धारा 420 में अपील का अधिकार किस स्थिति में मान्य होगा?

a. जब उच्च न्यायालय ने दोषमुक्ति के आदेश को उलट दिया हो और अभियुक्त को दोषसिद्ध किया हो

b. जब अभियुक्त ने दोषी होने से इंकार किया हो

c. जब अभियुक्त ने पहले ही उच्चतम न्यायालय में अपील कर दी हो

d. किसी भी दोषसिद्धि पर

 

62. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है? 'क' द्वारा 'ख' की हत्या के एक विचारण में घटना स्थल पर अथवा उसके समीप की भूमि पर संघर्ष से उत्पन्न चिन्ह ऐसा तथ्य है जो-

a. एक ही संव्यवहार का भाग है

b. प्रसंग के मामले में, विवाद्यक तथ्य के हेतुक अथवा परिणाम

c. सुसंगत तथ्य को स्पष्ट करने अथवा उससे परिचित करवाने हेतु आवश्यक है।

d. मस्तिष्क अथवा शरीर की अवस्था की मौजूदगी को दर्शाता है

 

63. धारा 283 के तहत भ्रामक प्रकाश, चिन्ह या बोये का प्रदर्शन का अधिकतम दंड क्या है?

a. दो वर्ष

b. पांच वर्ष

c. सात वर्ष

d. दस वर्ष

 

64. परिवादियों और साक्षियों के व्यय किस धारा से सम्बन्धित है?

a. धारा 352

b. धारा 356

c. धारा 350

d. धारा 354

 

65. भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 522 के अनुसार, प्ररूपों का उपयोग किस अधीनता में किया जा सकता है?

a. अनुच्छेद 226 के अधीन

b. संविधान के अनुच्छेद 227 के अधीन

c. राष्ट्रपति की अनुमति से

d. उच्चतम न्यायालय के आदेश से

 

66. यदि कोई असंभव घटना घटित हो तो किसी कार्य को करने अथवा न करने का समाश्रित करार-

a. शून्य होता है यदि करार के समय पक्षकारों को घटना की असंभाव्यता का ज्ञान रहा हो

b. शून्य होता है यदि करार के समय अनुबंध के पक्षकारों को घटना की असंभाव्यता का ज्ञान न रहा हो.

c. पक्षकारों के चयन पर शून्यकरणीय होता है।

d. शून्य होता है चाहे करार के समय पक्षकारों को घटना की असंभाव्यता का ज्ञान रहा हो अथवा न रहा हो

 

67. स्वीकृतियाँ-

a. मौखिक अथवा लिखित कोई एक हो सकती है।

b. अवश्य ही लिखित में होनी चाहिए

c. अवश्य ही मौखिक होनी चाहिए

d. मौखिक तथा लिखित दोनों होना आवश्यक है

 

68. तुहर का अर्थ है-

a. मासिक धर्म की अवधि

b. इदत की अवधि

c. शादी की तारीख

d. दो मासिक धर्म चक्रों के बीच की अवधि

 

69. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत न्यायालय ऐसे प्रश्नों हेतु अनुमति दे सकता है जिसे यह अशिष्ट अथवा कलंकात्मक मानता हो, यदि-

a. वे अभियुक्त शील से सम्बन्धित हों

b. अभियुक्त को आपत्ति न हो

c. अभियोजक इसकी माँग करे

d. वे विवाद्यक तथ्यों से सम्बन्धित हों

 

70. रिपोर्ट में कौन सी जानकारी शामिल की जानी चाहिए?

a. सिर्फ अभियुक्त का नाम

b. सिर्फ चोट के निशान

c. नाम, पता, आयु, चोटों का विवरण, डीएनए सामग्री आदि

d. केवल पुलिस की राय

 

71. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की किस धारा के अंतर्गत डी.एन.ए. परीक्षण को साक्ष्य के रूप में ग्रहण किया जा सकता है-

a. धारा 38

b. धारा 39

c. धारा 37

d. धारा 49

 

72. विधिक उपचार को न अपनाने तथा विवाद को माध्यस्थ को संदर्भित करने सम्बन्धी करार भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 28 के अंतर्गत कैसा करार होता है-

a. शून्यकरणीय

b. शून्य

c. वैध

d. अप्रवर्तनीय

 

73. सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 80 के अंतर्गत नोटिस आज्ञापक होती है जब-

a. वाद किसी सहकारी समिति के विरूद्ध हो

b. वाद सरकार के विरूद्ध हो

c. वाद ग्राम पंचायत के विरूद्ध हो

d. वाद नगर निगम के विरूद्ध हो

 

74. लैटिन सिद्धांत 'नेमो डैट क्वोड नॉन हैबेट' माल विक्रय अधिनियम की किस धारा में निहित है-

a. धारा 27

b. धारा 29

c. धारा 26

d. धारा 28

 

75. सिविल प्रक्रिया संहिता के किस प्रावधान के अंतर्गत किसी पक्षकार के लिए यह साबित करना आवश्यक है कि समस्त आवश्यक प्रयासों के वादभी विषय विचारण के प्रारंभ होने के पूर्व नहीं उठाया जा सका-

a. आदेश 6, नियम 16

b. आदेश 6, नियम 16

c. आदेश 11, नियम 12

d. आदेश 6 नियम 17

 

76. दाम्पत्य अधिकारों के प्रत्यस्थापना हेतु आवेदन कौन दाखिल करता है?

a. केवल पति

b. केवल पत्नी

c. पत्नी, जो युक्तियुक्त कारण के बिना पति के साथ रहना छोड़ दी है

d. पति या पत्नी एक दूसरे के विरुद्ध जब प्रत्युत्तरदाता या प्रत्युत्तरदात्री ने युक्तियुक्त प्रतिहेतु के बिना साथ रहना छोड़ दिया है।

 

77. धारा 316 के अंतर्गत सजा क्या है?

a. 2 वर्ष या जुर्माने से, या दोनों

b. 5 वर्ष या जुर्माने से, या दोनों

c. 7 वर्ष या जुर्माने से, या दोनों

d. 10 वर्ष या जुर्माने से, या दोनों

 

78. सामान्यतः, किसी भागीदारी फर्म में एक नए भागीदार के प्रविष्टि के लिए किसकी सहमति आवश्यक होती है-

a. भागीदारों के बहुमत की

b. सभी भागीदारों की

c. निष्क्रिय भागीदारों को छोड़कर भागीदारों के बहुमत की

d. फर्म में अधिक अंशों के अंशधारी भागीदारों की

 

79. स्वेच्छया उपहति कारित करने के लिए अधिकतम जुर्माना क्या हो सकता है?

a. ₹5,000

b. ₹7,000

c. ₹10,000

d. ₹15,000

 

80. दत्तक ग्रहण की धारा 16 सम्बन्धित है-

a. अधिनियम के अनुकूल मान्य दत्तक की उपधारणा से

b. दत्तक के रजिस्ट्रीकरण की उपधारणा से

c. दस्तावेज के असलीपन की उपधारणा से

d. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

81. मुस्लिम विवाह के लिए यौवन (परिपक्वता) की आयु क्या होती है-

a. 9 वर्ष

b. 12 वर्ष

c. 15 वर्ष

d. 18 वर्ष

 

82. मुस्लिम विधिशास्त्र को किस नाम से जाना जाता है?

a. कियास

b. कुरान

c. हदीस

d. फिकाह

 

83. क एक कुत्ते को य पर झपटने के लिए भड़काता है, इसका अर्थ है:

a. जानवर को शरारती बनाना

b. आपराधिक बल का प्रयोग

c. स्वतः रक्षा

d. मज़ाक

 

84. यदि संविदा भंग पर भुगतान की जाने वाली प्रतिकर संभावित क्षतियों का वास्तविक पूर्वानुमान हो तो इसे जाना जाता है-

a. विशिष्ट प्रतिकर के रूप में

b. परिनिर्धारित प्रतिकर के रूप में

c. अर्थदंड के रूप में

d. अपरिनिर्धारित प्रतिकर के रूप में

 

85. एक भागीदारी फर्म विघटित हो सकती है

a. सभी भागीदारों की सहमति से

b. भागीदारों के बीच की गई संविदा के अनुसार

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

d. इनमें से कोई नहीं

 

86. क्रिसी विशिष्ट माल की बिक्री की संविदा में यदि संविदा के समय पर, विक्रेता की जानकारी में आए बिना, माल नष्ट हो चुका हो, तब-

a. क्रेता के लिए संविदा वैध होती है।

b. क्रेता के विकल्प पर संविदा शून्यकरणीय होती है

c. संविदा दोनों पक्षों के लिए शून्य होती है।

d. संविदा अवैध हो चुकी होती है

 

87. 'क' एवं 'ख' 'ग' के पुत्र हैं। 'ग' निर्वसीयत मरने के बाद 'ग' पिता के कारोबार को 'क' एवं 'ख' दाय में प्राप्त करते हैं। 'क' कारोबार में अपने हित को अन्तरित करना चाहता है-

a. वह किसी को भी अन्तरित कर सकता है

b. वह करारित प्रतिफल या न्यायालय द्वारा अवधारित प्रतिफल देने पर 'क' को अन्तरित करेगा

c. वह न्यायालय की अनुमति के बिना अन्तरण नहीं कर सकता

d. वह कारोबार का विभाजन करके 'क' के सिवाय किसी को भी दे सकता है।

 

88. इतिला की सच्चाई के बारे मैं जांच किस धारा से सम्बंधित है ?

a. धारा 132

b. धारा 133

c. धारा 134

d. धारा 135

 

89. धारा 312 के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति लूट या डकैती करते समय घातक आयुध से सज्जित होता है, तो न्यूनतम सजा क्या होगी?

a. 3 वर्ष

b. 5 वर्ष

c. 7 वर्ष

d. 10 वर्ष

 

90. एक प्रस्ताव डाक द्वारा प्रेषित किया गया। प्रतिग्रहीता ने पत्र पर 'स्वीकृत' लिख दिया और इसे अपनी मेज में रखकर भूल गया। यह संव्यवहार-

a. कोई संविदा नहीं है क्योंकि प्रतिग्रहण को प्रस्तावक को कभी सूचित नहीं किया गया था।

b. वैध संविदा है

c. शून्यकरणीय संविदा है

d. शून्य संविदा है

 

91. साक्ष्य अधिनियम की धारा 26 के अंतर्गत एक मृत्युकालिक कथन साक्ष्य में ग्राह्य होगा-

a. किसी पुलिस अधिकारी के समक्ष दिए जाने पर भी

b. केवल तब जब यह लिखित में दर्ज किया गया हो

c. केवल तब जब यह किसी मजिस्ट्रेट के समक्ष दिया गया हो

d. केवल जब इसे किसी चिकित्सक की साक्षात उपस्थिति में दिया गया हो

 

92. क्या कोई वादप्रत्याहरण के वादरखा जा सकता है?

a. हाँ, यदि वाद प्रत्याहरण के समय एक नया वाद प्रस्तुत करने की स्वतंत्रता के साथ न्यायालय से अनुमति हासिल की गई हो

b. हाँ, इस शर्त के साथ कि दोनों ही मामलों में वादहेतुक एक समान हो

c. नहीं

d. हाँ

 

93. संविदा का उन्मोचन पालन की असंभाव्यता द्वारा किया जा सकता है जिसे निर्दिष्ट किया गया है-

a. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 की धारा 26 में

b. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 की धारा 56 में

c. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 की धारा 53 में

d. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 की धारा 28 में

 

94. माल विक्रय अधिनियम, 1930 है-

a. मूल विधि

b. विशेष विधि

c. भागतः मूल और भागतः प्रक्रियात्मक विधि

d. दण्डात्मक विधि

 

95. सबूत का भार सम्बन्धी नियम-

a. विधि की अखंडनीय उपधारणा होते हैं।

b. तथ्यों की खंडनीय उपधारणा होते हैं

c. तथ्यों की अखंडनीय उपधारणा होते हैं।

d. विधि की खंडनीय उपधारणा होते हैं।

 

96. किसी साक्षी के पुनः परीक्षण के दौरान-

a. किसी नए मामले को सामान्य तौर पर अधिकार के मामले के तौर पर प्रस्तुत किया जा सकता है।

b. कोई भी नया मामला प्रस्तुत नहीं किया जा सकता

c. एक नए मामले को केवल न्यायालय की अनुमति पर ही प्रस्तुत किया जा सकता है

d. (a) अथवा (c) में से एक

 

97. कठोर श्रम के साथ दी गई सज़ा को क्या कहा जाता है?

a. सादा कारावास

b. सामुदायिक सेवा

c. कठिन कारावास

d. अनिवार्य श्रम

 

98. भारतीय भागीदारी अधिनियम की धारा 5 के अनुसार, भागीदारी का सम्बन्ध उत्पन्न होता है-

a. प्रास्थिति से

b. संविदा से

c. संविधि से

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

99. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 की धारा 28 किसी भी ऐसे करार को शून्य घोषित करती है जो-

a. विवाह में अवरोधक हो

b. व्यापार में अवरोधक हो

c. विधिक कार्यवाहियों में अवरोधक हो

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

100. जहाँ डिक्री से वर्षों के अंदर निष्पादन का आवेदन किया गया हो वहाँ डिक्री के निष्पादन के लिए निर्णीत ऋणी को आवेदन की नोटिस जारी किया जाना आवश्यक नहीं होता-

a. डिक्री के तीन वर्षों

b. डिक्री के पाँच वर्षों

c. डिक्री के दो वर्षों

d. डिक्री के चार वर्षों

 

Download Haryana ADA Mock Test -4 PDF

 

My Legal Consultants
Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts