Download Haryana ADA Mock Test -2 PDF
1. प्राचीन भारत का प्रसिद्ध सूर्य मंदिर मार्तण्ड किस क्षेत्र में स्थित है?
a. गुजरात
b. कश्मीर
c. ओडिशा
d. तमिलनाडु
2. 2025–26 के दौरान डिजिटल भुगतान सुरक्षा के संदर्भ में OTP साझा न करने की सलाह मुख्यतः किस जोखिम से बचने के लिए दी गई?
a. विद्युत कटौती
b. बैंकिंग धोखाधड़ी
c. इंटरनेट की धीमी गति
d. सर्वर रखरखाव
3. संविधान संशोधन की प्रक्रिया मुख्यतः किस अनुच्छेद में दी गई है?
a. अनुच्छेद 352
b. अनुच्छेद 356
c. अनुच्छेद 360
d. अनुच्छेद 368
4. कलेसर राष्ट्रीय उद्यान मुख्यतः किस प्रकार के वन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है?
a. मैंग्रोव वन
b. शिवालिक क्षेत्र के वन
c. शुष्क मरुस्थलीय वन
d. तटीय वन
5. ‘अवियाइंड्रा-2025’ (AviaIndra-2025) संयुक्त वायु अभ्यास भारत ने किस देश के साथ आयोजित किया?
a. फ्रांस
b. रूस
c. जापान
d. ऑस्ट्रेलिया
6. वल्लभाचार्य द्वारा प्रतिपादित दर्शन का नाम क्या है?
a. द्वैत
b. विशिष्टाद्वैत
c. शुद्धाद्वैत
d. द्वैताद्वैत
7. किसी घन की भुजा 18 सेमी है। उसका आयतन कितना होगा?
a. 5400 घन सेमी
b. 5600 घन सेमी
c. 5832 घन सेमी
d. 6000 घन सेमी
8. 2025–26 में ‘रैनसमवेयर’ (Ransomware) मुख्यतः किस प्रकार का साइबर खतरा है?
a. मौसम संबंधी चेतावनी
b. डेटा को एन्क्रिप्ट कर फिरौती मांगने वाला मैलवेयर
c. सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म
d. एंटीवायरस सॉफ्टवेयर
9. परमाणु बम मुख्यतः किस सिद्धांत पर आधारित है?
a. नाभिकीय संलयन
b. नाभिकीय विखंडन
c. प्रकाश संश्लेषण
d. विद्युत अपघटन
10. हरियाणा का ‘बड़खल झील’ क्षेत्र किस जिले में स्थित है?
a. फरीदाबाद
b. गुरुग्राम
c. सोनीपत
d. पानीपत
11. श्रेणी पूर्ण कीजिए – 15, 32, 66, 134, ?
a. 266
b. 268
c. 270
d. 272
12. न्यायिक क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड के बढ़ते महत्व के कारण किस विधिक कौशल की आवश्यकता बढ़ी?
a. पुरातत्व विश्लेषण
b. डिजिटल फॉरेंसिक विश्लेषण
c. मौसम विश्लेषण
d. खनिज परीक्षण
13. दिल्ली की पहली और एकमात्र मुस्लिम महिला शासक कौन थी?
a. नूरजहाँ
b. रज़िया सुल्तान
c. जहाँआरा
d. गुलबदन बेगम
14. टिटिकाका झील किन दो देशों के बीच स्थित है?
a. ब्राज़ील और पेरू
b. पेरू और बोलीविया
c. चिली और अर्जेंटीना
d. इक्वाडोर और पेरू
15. जनवरी 2026 में मतदाता जागरूकता अभियानों का मुख्य उद्देश्य क्या था?
a. चुनाव व्यय बढ़ाना
b. अधिकाधिक नागरिकों को मतदान हेतु प्रेरित करना
c. राजनीतिक दलों का पंजीकरण
d. निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्गठन
16. हरियाणा में शिवालिक पर्वतमाला का विस्तार मुख्यतः किस भाग में है?
a. दक्षिण-पश्चिम
b. उत्तर-पूर्व
c. मध्य भाग
d. पश्चिमी सीमा
17. ‘विक्रमादित्य’ की उपाधि धारण करने वाला गुप्त शासक कौन था?
a. समुद्रगुप्त
b. चंद्रगुप्त द्वितीय
c. कुमारगुप्त
d. स्कंदगुप्त
18. ‘रहीम के दोहे’ के रचयिता कौन हैं?
a. रसखान
b. अब्दुर्रहीम खानखाना
c. तुलसीदास
d. कबीर
19. हरियाणा का कौन-सा जिला दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर (DMIC) के विकास से विशेष रूप से लाभान्वित हो रहा है?
a. गुरुग्राम
b. जींद
c. कैथल
d. यमुनानगर
20. ‘हर्षचरित’ ग्रंथ के लेखक कौन हैं?
a. कालिदास
b. बाणभट्ट
c. दंडी
d. भवभूति
21. जल की अस्थायी कठोरता मुख्यतः किसके कारण होती है?
a. सोडियम क्लोराइड
b. कैल्शियम एवं मैग्नीशियम के बाइकार्बोनेट
c. कैल्शियम सल्फेट
d. मैग्नीशियम क्लोराइड
22. ‘उत्प्रेषण’ (Certiorari) रिट का मुख्य उद्देश्य क्या है?
a. कर वसूली रोकना
b. अधीनस्थ न्यायालय के आदेश को निरस्त करना
c. चुनाव कराना
d. मंत्री नियुक्त करना
23. 18 324 :27 ?
a. 627
b. 702
c. 729
d. 756
24. दो संख्याओं का गुणनफल 5184 तथा एक संख्या 72 है। दूसरी संख्या क्या होगी?
a. 68
b. 70
c. 72
d. 74
25. मानव नेत्र का कौन-सा भाग प्रकाश की मात्रा को नियंत्रित करता है?
a. कॉर्निया
b. रेटिना
c. परितारिका (Iris)
d. ऑप्टिक तंत्रिका
26. छोटा नागपुर पठार मुख्यतः किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है?
a. सोना
b. हीरा
c. कोयला एवं लौह अयस्क
d. पेट्रोलियम
27. लोकसभा का सामान्य कार्यकाल कितना होता है?
a. 4 वर्ष
b. 5 वर्ष
c. 6 वर्ष
d. 7 वर्ष
28. दाएँ से 8वाँ अक्षर कौन-सा है?
a. R
b. S
c. T
d. U
29. न्यायिक सेवा परीक्षा की दृष्टि से ‘चेन ऑफ कस्टडी’ (Chain of Custody) का संबंध मुख्यतः किससे है?
a. न्यायालय भवन निर्माण
b. डिजिटल एवं भौतिक साक्ष्यों की सुरक्षित अभिरक्षा और रिकॉर्ड
c. न्यायाधीशों की नियुक्ति
d. पुलिस पदोन्नति
30. मानव शरीर की सबसे बड़ी अंतःस्रावी ग्रंथि कौन-सी है?
a. पिट्यूटरी
b. थायरॉयड
c. अधिवृक्क
d. अग्न्याशय
31. जैव-विघटनीय (Biodegradable) पदार्थों का अपघटन मुख्यतः किसके द्वारा किया जाता है?
a. केवल सूर्य का प्रकाश
b. सूक्ष्मजीव
c. ऑक्सीजन गैस
d. जलवाष्प
32. ‘रामलीला’ को यूनेस्को द्वारा किस रूप में मान्यता दी गई है?
a. विश्व धरोहर स्मारक
b. अमूर्त सांस्कृतिक विरासत
c. प्राकृतिक विरासत
d. जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र
33. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा घोषित विधि भारत के सभी न्यायालयों पर किस अनुच्छेद के अनुसार बाध्यकारी होती है?
a. अनुच्छेद 129
b. अनुच्छेद 136
c. अनुच्छेद 141
d. अनुच्छेद 142
34. विद्युत धारा का SI मात्रक क्या है?
a. वोल्ट
b. एम्पियर
c. ओम
d. कूलॉम
35. “राजतरंगिणी” मुख्यतः किस क्षेत्र का इतिहास प्रस्तुत करती है?
a. गुजरात
b. बंगाल
c. कश्मीर
d. मालवा
36. 2025–26 में डिजिटल शासन सुधारों का एक प्रमुख लक्ष्य क्या था?
a. कागज़ आधारित प्रशासन को बढ़ाना
b. सेवाओं की पारदर्शिता एवं सुगमता बढ़ाना
c. न्यायालयों की संख्या घटाना
d. इंटरनेट उपयोग कम करना
37. पुलिकट झील किन दो राज्यों की सीमा पर स्थित है?
a. गुजरात–महाराष्ट्र
b. ओडिशा–पश्चिम बंगाल
c. आंध्र प्रदेश–तमिलनाडु
d. कर्नाटक–केरल
38. प्रसिद्ध ‘रासलीला’ का संबंध मुख्यतः किस देवता से है?
a. भगवान शिव
b. भगवान विष्णु
c. भगवान श्रीकृष्ण
d. भगवान गणेश
39. जनवरी 2026 में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन मुख्यतः किस संवैधानिक संस्था की स्थापना के उपलक्ष्य में किया जाता है?
a. वित्त आयोग
b. निर्वाचन आयोग
c. संघ लोक सेवा आयोग
d. नीति आयोग
40. मथुरा कला शैली मुख्यतः किस सामग्री के उपयोग के लिए प्रसिद्ध है?
a. संगमरमर
b. लाल बलुआ पत्थर
c. ग्रेनाइट
d. काला बेसाल्ट
41. 2025 में डिजिटल गवर्नेंस सुधारों का प्रमुख लक्ष्य क्या था?
a. सरकारी सेवाओं की पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ाना
b. नकद भुगतान बढ़ाना
c. डाक सेवा का विस्तार
d. इंटरनेट उपयोग सीमित करना
42. “अभंग” साहित्य मुख्यतः किस संत से संबंधित है?
a. सूरदास
b. तुलसीदास
c. तुकाराम
d. जयदेव
43. हरियाणा में स्थित IMT (Industrial Model Township) मानेसर मुख्यतः किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?
a. चाय उद्योग
b. ऑटोमोबाइल एवं विनिर्माण उद्योग
c. रेशम उद्योग
d. जहाज निर्माण
44. भारत में सक्रिय ज्वालामुखी बैरन द्वीप किस केंद्रशासित प्रदेश का भाग है?
a. लक्षद्वीप
b. पुडुचेरी
c. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह
d. लद्दाख
45. माजुली नदी द्वीप किस नदी में स्थित है?
a. गंगा
b. ब्रह्मपुत्र
c. गोदावरी
d. नर्मदा
46. क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप कौन-सा है?
a. यूरोप
b. ऑस्ट्रेलिया
c. अंटार्कटिका
d. दक्षिण अमेरिका
47. जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन-सा है?
a. महाराष्ट्र
b. बिहार
c. पश्चिम बंगाल
d. उत्तर प्रदेश
48. सार्वभौमिक रक्तदाता (Universal Donor) कौन-सा रक्त समूह माना जाता है?
a. A
b. B
c. AB
d. O Rh-निगेटिव
49. आवर्त सारणी में सर्वाधिक अभिक्रियाशील धातु कौन-सी मानी जाती है?
a. सोडियम
b. पोटैशियम
c. सीज़ियम
d. कैल्शियम
50. जून 2025 से जून 2026 के दौरान विधि एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सबसे अधिक उभरता हुआ विषय कौन-सा रहा?
a. ब्लॉक प्रिंटिंग
b. कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं डेटा गवर्नेंस
c. समुद्री कृषि
d. हस्तशिल्प निर्यात
51. किसी व्यक्ति अथवा संपत्ति के साथ किए गए अपकार्य की क्षतिपूर्ति सम्बन्धी एक बाद, जिसमें अपकार्य किसी एक न्यायालय की स्थानीय अधिकारिता में किया गया हो तथा प्रतिवादी किसी अन्य न्यायालय की अधिकारिता में निवास करता हो-
a. उस न्यायालय में संस्थित किया जा सकता है जिसकी स्थानीय अधिकारिता में अपकार्य किया गया हो
b. उस न्यायालय में संस्थित किया जा सकता है जिसकी स्थानीय अधिकारिता में प्रतिवादी निवास करता हो
c. वादी की राय पर उपरोक्त (a) अथवा (b) में एक में
d. भारत में कही संस्थित किया जा सकता है।
52. "क" लोक सेवाओं में "ख" के लिए एक रोजगार प्राप्त कराने का वचन देता है और "ख" "क" को 1,000 रुपए देने का वचन देता है। यह करार-
a. शून्य है
b. वैध है
c. पक्षकारों के विकल्प पर प्रवर्तित किया जा सकता है।
d. इनमें से कोई नहीं
53. मुस्लिम विवाह विच्छेद अधिनियम के अंतर्गत एक महिला अपने पति से तलाक की माँग कर सकती है-
a. यदि वह विवाह के समय नपुंसक हो
b. यदि वह विवाह के बाद भी नपुंसक बना रहे
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. कथित अधिनियम के अंतर्गत नपुंसकता तलाक का कदापि भी आधार नहीं है
54. अभियुक्त की गैर-हाजिरी में निर्णय कब सुनाया जा सकता है?
a. जब अभियुक्त लापता हो
b. जब वैयक्तिक हाजिरी से अभिमुक्ति दी गयी हो और केवल जुर्माना लगाया गया हो या वह दोषमुक्त हो
c. जब अभियुक्त को पहले से सजा मिल चुकी हो
d. उपरोक्त सभी
55. 'क’ ने हत्या के इरादे से जहर मिला "हलवा" 'ख' को खिला दिया । 'ख' ने एक चम्मच हलवा खाया और उसे किनारे रख दिया। वहाँ बैठे 'ग' ने इसे उठा लिया और पूरा खा लिया और मर गया। 'क’ किस अपराध का दोषी हैं-
a. हत्या की कोटि में न आने वाले मानववध का
b. 'ग' की हत्या के अपराध का
c. यहाँ '‘क’ हत्या का दोषी नहीं है क्योंकि वह कभी भी 'ग' की हत्या नहीं करना चाहता था.
d. गंभीर शारीरिक क्षति कारित करने का
56. परीक्षा के दौरान एक पुरुष शिक्षक ने तलाशी लेने के दौरान एक महिला अभ्यर्थी को पुरुष समझकर उसके पैंट की जेब पर अपना हाथ रख दिया। यहाँ भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत शिक्षक ने किस धारा में अपराध किया है-
a. धारा 354
b. धारा 323
c. धारा 509
d. कोई अपराध नहीं
57. जिस दस्तावेज के निष्पादन का अनुप्रमाणित होना विधि द्वारा अपेक्षित है, जिसके अनुप्रमाणक साक्षी का पता न चले के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है-
a. यह साबित किया जाना चाहिए कि कम से कम एक अनुप्रमाणक साक्षी का अनुप्रमाणन उसी के हस्तलेख में है और दस्तावेज के निष्पादक का हस्ताक्षर उसी की हस्तलेख में है।
b. यह साबित करना पर्याप्त है कि दस्तावेज के निष्पादक के हस्ताक्षर उसी के हस्तलेख में है।
c. यह साबित करना पर्याप्त है कि दोनों अनुप्रमाणक साक्षियों के हस्ताक्षर उन्हीं के हस्तलेख में है।
d. यह साबित करना पर्याप्त है कि एक अनुप्रमाणक साक्षी का अनुप्रमाणन कम से कम उसकी हस्तलेख में है।
58. "विचाराधीन विषय (रेस सब जूडिस) शब्द का अर्थ है-
a. निष्पादन का रोका जाना
b. वाद का रोका जाना
c. अपील का रोका जाना
d. आवेदन का रोका जाना
59. धारा 66 के अनुसार, यदि बलात्संग के दौरान पीड़िता की दशा सतत् विकृतशील हो जाती है तो आरोपी को क्या दंड मिलेगा?
a. 3 वर्ष का कारावास
b. जुर्माना
c. कम से कम 20 वर्ष का कठिन कारावास या आजीवन कारावास, या मृत्युदंड
d. केवल जुर्माना
60. 'ख' को 'क' 'एक सौ टन तेल' बेचने का करार करता, है। उसमें यह दर्शित करने के लिये कुछ नहीं है कि किस तरह का तेल आशयित था। ऐसा करार-
a. शून्य है
b. शून्यकरणीय है
c. प्रवर्तनीय है
d. अप्रवर्तनीय है
61. माल विक्रय अधिनियम, 1930 की धारा 2(6) के अंतर्गत 'भावी माल' का अर्थ है-
a. माल, जो अभी अस्तित्व में न आया हो
b. अनिर्धारित माल
c. निर्धारित माल
d. विशिष्ट माल
62. एक समुचित अभिरक्षा से प्रस्तुत तीस वर्ष पुराने दस्तावेज को-
a. न्यायालय इसके निष्पादन को उपधारित कर सकता है।
b. न्यायालय निष्पादित उपधारित कर लेगा
c. उपधारणा का प्रश्न नहीं है।
d. उपरोक्त में कोई नहीं
63. हिन्दू विधि में एक ससुर अपनी विधवा बहू को भरण-पोषण देने के लिए बाध्य है-
a. अपने स्वयं के संसाधनों से
b. सहदायिकी सम्पत्ति में से, यदि उसके पास है
c. यदि बहू का पुनर्विवाह न हुआ हो
d. वह अपने पिता से भरण-पोषण नहीं ले पा रही हो
64. इद्दत ऐसी अवधि होती है जिसके दौरान एक मुस्लिम महिला निम्नलिखित में से एक कारणवश हुए विवाह विच्छेदन के बाद पुनः विवाह नहीं कर सकती। यह कारण है-
a. मृत्यु
b. तलाक
c. केवल (a) न कि (b)
d. (a) तथा (b) दोनों
65. भागीदारी”, “भागीदार", "फर्म" और "फर्म नाम" की परिभाषा किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 2
b. धारा 3
c. धारा 4
d. धारा 5
66. किसी अनिश्चित अवधि हेतु एक भागीदारी होती है-
a. इच्छाधीन भागीदारी
b. अविभाज्य भागीदारी
c. (a) अथवा (b) में से एक
d. उपरोक्त में कोई नहीं
67. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत पक्षद्रोही साक्षी का बयान-
a. असंगत होता है.
b. पर कार्यवाही नहीं की जा सकती
c. का कोई साक्षिक मूल्य नहीं होता
d. पर कार्यवाही की जा सकती है।
68. संक्षिप्त विचारण के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन सा अपराध शामिल है?
a. हत्या
b. चोरी जहां संपत्ति का मूल्य 20,000 रुपए से अधिक नहीं है
c. आतंकवाद
d. यौन अपराध
69. चिन्हित करें कि साक्ष्य अधिनियम में प्रयुक्त अभिव्यक्ति के अर्थ के अंतर्गत निम्न में से क्या एक 'लोक दस्तावेज' नहीं है-
a. ऋणदाता से ऋण प्राप्त करते समय 'क' के द्वारा निष्पादित प्रतिज्ञापत्र
b. मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के अभिलेख
c. निबंधन अधिनियम के अंतर्गत उप-निबंधक के कार्यालय में रखे गए प्राइवेट दस्तावेजों का रजिस्टर
d. लोकसभा सचिवालय में रखे गए लोकसभा की कार्यवाही का अभिलेख
70. निम्न में से किस वाद में यह निर्धारित किया गया है कि दाम्पत्य अधिकार संविधान के अनु० 14 तथा 21 का उल्लंघन नहीं करते हैं-
a. टी० सरिया बनाम बी० सुबिया
b. हरजिन्दर बनाम हरविन्दर
c. सरोज बनाम सुदर्शन
d. स्वराज बनाम के० एम० गर्ग
71. हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम के अन्तर्गत किसी व्यक्ति की सम्पत्ति दाय में प्राप्त करने हेतु निर्योग्यताएँ है/हैं-
a. हत्यारा होना
b. धर्मपरिवर्तन करना
c. पुनर्विवाह करना
d. उपर्युक्त सभी
72. धारा 246 के तहत, किन व्यक्तियों पर एक साथ आरोप लगाया जा सकता है?
a. वे जिन पर किसी अपराध का अभियोग है और वे जिन पर उस अपराध का दुष्प्रेरण या प्रयत्न करने का अभियोग है।
b. वे जिन पर कोई अपराध नहीं हुआ।
c. वे जिन पर केवल गलतफहमी के कारण आरोप हैं।
d. वे जिन पर विभिन्न प्रकार के अपराध हैं परन्तु वे एक ही समय पर हुए नहीं।
73. "स्वेच्छया घोर उपहति" तब मानी जाती है जब:
a. उपहति आकस्मिक रूप से हो
b. उपहति मामूली हो
c. कारित की गई उपहति "घोर उपहति" हो और उसका आशय या ज्ञान भी हो
d. कोई मानसिक आघात पहुँचे
74. धारा 64 के अनुसार, गलती सुधार (Rectification) कब की जा सकती है?
a. जब दोनों पक्षों की सहमति हो
b. केवल न्यायालय के आदेश पर
c. जब गलती लिखित दस्तावेज़ में हो
d. जब कोई पक्ष सहमत न हो
75. यदि विश्वास करने का कारण नहीं है कि गिरफ्तार व्यक्ति ने अपराध किया है, तो क्या होगा?
a. उसे गिरफ्तारी के 24 घंटे में छोड़ा जाएगा
b. वह तुरंत छोड़ दिया जाएगा
c. उसे पुलिस हिरासत में रखा जाएगा
d. उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा
76. भारतीय न्याय संहिता की किस धारा के अंतर्गत किसी दुकान से कंप्यूटर की चोरी करना दंडनीय है?
a. धारा 303
b. धारा 305
c. धारा 383
d. धारा 384
77. धारा 226 के अनुसार, किसके खिलाफ आत्महत्या का प्रयत्न किया जाता है?
a. किसी आम व्यक्ति के विरुद्ध
b. किसी लोक सेवक के विरुद्ध
c. किसी निजी संस्था के अधिकारी के विरुद्ध
d. किसी न्यायाधीश के विरुद्ध
78. उपयुक्त हिफाजत में रखा गया इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड डिजिटल हस्ताक्षर के समान होने की धारणा को जन्म देता है, जिसे उस व्यक्ति विशेष द्वारा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 93 के अधीन लगाया जाता है, यदि प्रस्तुत किया गया इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड
a. 20 वर्ष पुराना हो
b. 5 वर्ष पुराना हो
c. 10 वर्ष पुराना हो
d. 15 वर्ष पुराना हो
79. जैसा कि भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा…….. प्रावधान है, किसी साक्षी का पूर्ववर्ती कथन को उसी तथ्य के प्रति बाद का साक्ष्य की पुष्टि करने वाला साबित किया जा सकता है-
a. धारा 157
b. धारा 151
c. धारा 160
d. धारा 155
80. हलाला का संबंध है-
a. मुस्लिम औरत / महिला
b. हिंदू औरत / महिला
c. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाएँ
d. शरणार्थी महिलाएँ
81. क एक पुलिस अधिकारी है। न्यायालय उसे ख को गिरफ्तार करने का आदेश देता है। समुचित जाँच और ग के ख होने का विश्वास करते हुए वह ग को गिरफ्तार कर लेता है। इस मामले में वह-
a. सदोष परिरोध का दोषी है
b. तथ्यों की भूल को बचाव के रूप में प्रयुक्त कर सकता है
c. विधि के अधिकार को बचाव के रूप में प्रयुक्त कर सकता है
d. उपरोक्त में कोई सही नहीं है
82. किस धारा के अंतर्गत सभी सार्वजनिक अथवा निजी अस्पताल तेजाबी हमले तथा बलात्संग के पीड़ितों को प्राथमिक चिकित्सा तथा चिकित्सकीय उपचार निःशुल्क प्रदान करेंगे-
a. धारा 395
b. धारा 399
c. धारा 397
d. धारा 394
83. यदि इत्तिला इलैक्ट्रानिक संसूचना द्वारा दी गई है, तो उसे कितने दिनों के भीतर हस्ताक्षरित कराना आवश्यक है?
a. 1 दिन
b. 3 दिन
c. 7 दिन
d. 14 दिन
84. 'क’ को 'ख' पीटता है, इस कृत्य में 'क’ के कंधे का विसंधान (अस्थि भंग नहीं) हो जाता है।'ख' उत्तरदायी है।
a. साधारण उपहति
b. गंभीर उपहति
c. हमला
d. बलवा
85. किसी निर्णय का पुनर्विलोकन किस आधार पर किया जा सकता है-
a. तथ्य अथवा विधि की त्रुटि जो अभिलेख पर स्पष्ट हो
b. नए एवं महत्वपूर्ण साक्ष्य प्रकट होने पर, जो सम्बन्धित पक्ष की जानकारी में न रहे हों
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. उपरोक्त में कोई नहीं
86. ‘क' जो केवल नारियल के तेल का व्यवसायी है, 'ख' को 50 टन तेल बेचने का करार करता है। ऐसा करार-
a. विधि द्वारा प्रवर्तनीय है
b. अनिश्चिततावश शून्य है
c. अनिश्चिततावश शून्यकरणीय है
d. इनमें से कोई नहीं
87. माल विक्रय अधिनियम, 1930 की धारा 2(11) के अधीन 'संपत्ति' का अर्थ है-
a. माल की साधारण संपत्ति
b. माल में केवल एक विशेष संपत्ति
c. माल में वाणिज्यिक तत्व
d. माल में क्वालिटी तत्व
88. सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 60 के अधीन किसी डिक्री के निष्पादन में निम्नलिखित में से कौन सी संपत्ति की कुर्की तथा बिक्री नहीं की जा सकती?
a. निजी सेवाओं को कोई अधिकार
b. पारक्रम्य विलेख
c. आवास अथवा अन्य इमारतें
d. सरकारी प्रतिभूतियाँ
89. जहाँ समन किया गया व्यक्ति समुचित प्रयास के वादभी नहीं प्राप्त हो पाता वहाँ समन तामील किया जा सकता है-
a. समन को ग्राम पंचायत की नगर परिषद्, जैसा भी हो, के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किए जाने के द्वारा
b. समन की प्रतिलिपियों में से एक को उसके साथ निवास करने वाले परिवार के किसी वयस्क सदस्य के पास छोड़कर, तथा जिस व्यक्ति के पास समन इस प्रकार छोड़ा गया हो, यदि ऐसा आवश्यक हो, समन की दूसरी प्रति के पृष्ठ भाग पर उसके हस्ताक्षर प्राप्त करने के द्वारा
c. उसके घर के सेहजदृश्य स्थान पर चस्पा किये जाने के द्वारा
d. समन किए गए व्यक्ति के सेवक पर तामील करने तथा दूसरी प्रति के पृष्ठ भाग पर उससे प्राप्ति के हस्ताक्षर करवाने के द्वारा
90. सिविल प्रक्रिया संहिता की धाराओं को-
a. उच्च न्यायालय अथवा राज्य विधानमंडल द्वारा संशोधित किया जा सकता है।
b. वाद की सुनवाई कर रहे न्यायालय द्वारा संशोधित किया जा सकता है
c. वाद के पक्षकारों द्वारा संशोधित किया जा सकता है
d. संसद द्वारा संशोधित किया जा सकता है
91. माल विक्रय अधिनियम, 1930 की धारा 2(7) के अंतर्गत निम्नलिखित में से क्या माल के अर्थ के अंतर्गत शामिल हैं?
a. भूमि से जुड़ी वस्तुएं जिन्हें विक्रय के पूर्व पृथक किए जाने हेतु सहमत हुआ गया है।
b. भूमि का हिस्से वाली वस्तुएं जिन्हें विक्रय के पूर्व पृथक किए जाने हेतु सहमत हुआ गया है।
c. (a) अथवा (b) में से एक
d. नं (a) न ही (b)
92. एक अवयस्क, जिसे भारतीय भागीदारी अधिनियम की धारा 30(5) के तहत भागीदारी के लाभों में प्रवेश प्राप्त हो चुका हो, वयस्कता प्राप्त करने पर फर्म में बने रहने अथवा उसे छोड़ देने के एक विकल्प का उपयोग करना होता है। यह उपयोग कितने दिनों के अंदर करना होता है-
a. वयस्क होने के 1 माह के अंदर
b. वयस्क होने के 6 माह के अंदर
c. वयस्क होने के 90 दिनों के अंदर
d. उपरोक्त में कोई नहीं
93. यदि क पर ख की हत्या का आरोप है तो निम्नलिखित में से कौन सा साक्ष्य अनुश्रुत साक्ष्य होगा-
a. क का साक्ष्य कि "च ने मुझसे कहा था कि उसने क को ख को 'चाकू घोपते देखा था "
b. च अपने साक्ष्य में उल्लेख करता है कि "मैंने क को ख को चाकू घोंपते देखा था”
c. उपरोक्त में कोई नहीं
d. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
94. वाद में सुनवाई के दिन पर जहाँ प्रतिवादी उपस्थित और वादी अनुपस्थित तथा जहाँ दावे के किसी भाग को स्वीकार किया जा चुका हो न्यायालय-
a. सम्पूर्ण वाद को खारिज कर देगा
b. सम्पूर्ण दावे के लिए डिक्री पारित कर देगा
c. शेष से सम्बन्धित वाद को खारिज कर देगा
d. प्रतिवादी के विरूद्ध एकपक्षीय कार्यवाही करेगा
95. 'क' पर बिना टिकट रेलयात्रा करने का आरोप है। उसके पास टिकट था यह साबित करने का भार किस पर होगा-
a. अभियोजन
b. परिवादकर्ता
c. अभियुक्त
d. अभियोजन के साक्षी
96. अनु मनु के साथ यह संविदा करता है कि वह भारत के विश्वकप जीतने पर उसे 1,000 रुपए देगा। यह एक-
a. पद्यम् संविदा है
b. समाश्रित संविदा है
c. सामाजिक संविदा
d. शून्यकरणीय संविदा है
97. किसी उप अभिकर्ता के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
a. उसे अभिकरण के व्यवसाय में मूल अभिकर्ता द्वारा सेवायोजित किया जाता है।
b. उसे अभिकरण के व्यवसाय में मालिक द्वारा सेवायोजित किया जाता है
c. वह मालिक के नियंत्रण के अधीन कार्य करता है।
d. उप अभिकर्ता के कार्यों के लिए अभिकर्ता मालिक के प्रति उत्तरदायी नहीं होता
98. जब साक्ष्य पर्याप्त है तब मामलों का मजिस्ट्रेट के पास भेज दिया जाना किस धारा से संबंधित है?
a. धारा 192
b. धारा 190
c. धारा 191
d. धारा 193
99. भागीदारों के बीच संविदा के अधीन एक फर्म विघटित होती है-
a. यदि इसका गठन एक निश्चित अवधि हेतु हुआ हो तो निर्धारित अवधि की समाप्ति पर
b. यदि इसका गठन एक अथवा अधिक कार्यों अथवा उपक्रमों को पूरा करने के लिए किया गया हो, तो उसकी पूर्ति पर
c. भागीदार की मृत्यु पर
d. उपरोक्त सभी
100. 'क' अमुक कीमत पर अमुक दिन तक 'ख' के लिए एक रंगचित्र बनाने का वचन देता है। 'क' उस दिन से पहले ही मर जाता है-
a. संविदा करार समाप्त नहीं होता और क के विधिक प्रतिनिधियों द्वारा अथवा उनके विरूद्ध इसकी पुष्टि की जा सकती है
b. संविदा करार के के विधिक प्रतिनिधियों के चयन पर शून्यकरणीय हो जाता है।
c. दोनों पक्षों के लिए अनुबंध समाप्त हो जाता है
d. संविदा करार विधिविरूद्ध हो जाता है।
Download Haryana ADA Mock Test -2 PDF