Download Haryana ADA Mock Test -1 PDF
1. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?
a. छत्तीसगढ़
b. मध्य प्रदेश
c. महाराष्ट्र
d. झारखंड
2. हरियाणा में राखीगढ़ी पुरातात्विक स्थल किस प्राचीन सभ्यता से संबंधित है?
a. वैदिक सभ्यता
b. सिंधु घाटी सभ्यता
c. मौर्य सभ्यता
d. गुप्त सभ्यता
3. मई 2026 में डिजिटल गवर्नेंस के संदर्भ में ‘पेपरलेस प्रशासन’ का प्रमुख लाभ क्या माना गया?
a. अभिलेखों की संख्या बढ़ाना
b. दक्षता, पारदर्शिता एवं समय की बचत
c. केवल प्रिंटिंग लागत बढ़ाना
d. इंटरनेट निर्भरता समाप्त करना
4. ‘मृच्छकटिकम्’ के रचयिता कौन हैं?
a. बाणभट्ट
b. कालिदास
c. शूद्रक
d. दंडी
5. किसी पदार्थ का अर्ध-आयु (Half-life) किससे संबंधित है?
a. उसकी घनता
b. उसके रेडियोधर्मी क्षय
c. उसके गलनांक
d. उसके क्वथनांक
6. चारमीनार का निर्माण किसने कराया?
a. इब्राहीम कुतुबशाह
b. मुहम्मद कुली कुतुबशाह
c. अब्दुल्ला कुतुबशाह
d. सुल्तान कुली
7. “तबकात-ए-नासिरी” के लेखक कौन थे?
a. जियाउद्दीन बरनी
b. मिनहाज-उस-सिराज
c. बदायूँनी
d. अमीर खुसरो
8. राष्ट्रीय सुशासन दिवस प्रत्येक वर्ष किस तिथि को मनाया जाता है?
a. 15 अगस्त
b. 2 अक्टूबर
c. 25 दिसंबर
d. 26 जनवरी
9. मधुमेह (Diabetes Mellitus) मुख्यतः किस हार्मोन की कमी से संबंधित है?
a. थायरॉक्सिन
b. एड्रेनालिन
c. इंसुलिन
d. ग्लूकागॉन
10. नाभिकीय विखंडन (Nuclear Fission) का व्यावहारिक उपयोग मुख्यतः कहाँ किया जाता है?
a. सौर पैनलों में
b. परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में
c. लेज़र उपकरणों में
d. पवन चक्कियों में
11. 2025 में डिजिटल साक्ष्यों की स्वीकार्यता के संदर्भ में किस क्षेत्र का महत्व बढ़ा?
a. साइबर फॉरेंसिक
b. समुद्री पुरातत्व
c. जैव रसायन
d. मौसम विज्ञान
12. काला सागर (Black Sea) किस जलडमरूमध्य के माध्यम से भूमध्य सागर से जुड़ता है?
a. मलक्का
b. जिब्राल्टर
c. बोस्फोरस
d. होर्मुज़
13. कच्छ का रण किस राज्य में स्थित है?
a. राजस्थान
b. गुजरात
c. महाराष्ट्र
d. हरियाणा
14. ‘ब्रॉन्ज’ (Bronze) किसकी मिश्रधातु है?
a. ताँबा एवं जस्ता
b. ताँबा एवं टिन
c. लोहा एवं निकेल
d. एल्युमिनियम एवं ताँबा
15. मानव शरीर की सबसे लंबी कोशिका कौन-सी है?
a. मांसपेशी कोशिका
b. तंत्रिका कोशिका (Neuron)
c. त्वचा कोशिका
d. रक्त कोशिका
16. मथुरा कला शैली मुख्यतः किस सामग्री के लिए प्रसिद्ध है?
a. संगमरमर
b. लाल बलुआ पत्थर
c. ग्रेनाइट
d. बेसाल्ट
17. रक्त का थक्का जमाने में मुख्य भूमिका किसकी होती है?
a. लाल रक्त कणिकाएँ
b. प्लेटलेट्स
c. लिम्फोसाइट्स
d. प्लाज्मा प्रोटीन एल्ब्यूमिन
18. राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत की जाती है?
a. अनुच्छेद 352
b. अनुच्छेद 356
c. अनुच्छेद 360
d. अनुच्छेद 365
19. ‘चेरियाल स्क्रॉल पेंटिंग’ किस राज्य की पारंपरिक कला है?
a. तेलंगाना
b. ओडिशा
c. पंजाब
d. गोवा
20. जून 2025 में भारत ने पाकिस्तान को पुनः FATF ग्रे लिस्ट में रखने के समर्थन हेतु किस देश से सहयोग की मांग की?
a. रूस
b. फ्रांस
c. संयुक्त राज्य अमेरिका
d. जापान
21. रेडियोधर्मिता की इकाई ‘बेकरल’ (Becquerel) किसका मापन करती है?
a. विकिरण ऊर्जा
b. रेडियोधर्मी क्षय की दर
c. अवशोषित विकिरण मात्रा
d. विद्युत विभव
22. हरियाणा में अरावली क्षेत्र पर्यावरणीय दृष्टि से मुख्यतः किस कारण महत्वपूर्ण है?
a. समुद्री जैव विविधता
b. मरुस्थलीकरण को रोकने एवं भूजल संरक्षण
c. हिमनद संरक्षण
d. चाय उत्पादन
23. हरियाणा में ‘कर्ण झील’ किस नगर के निकट स्थित है?
a. अंबाला
b. करनाल
c. हिसार
d. जींद
24. ‘हितोपदेश’ मुख्यतः किस साहित्यिक परंपरा से संबंधित है?
a. नीति कथाएँ
b. महाकाव्य
c. नाटक
d. जीवनी
25. यदि JUSTICE = KVTUJDF, तो COURT = ?
a. DPVSU
b. DPWRT
c. DQVSU
d. DPVST
26. वर्तमान में भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में कितनी भाषाएँ सम्मिलित हैं?
a. 18
b. 20
c. 22
d. 24
27. यदि किसी वृत्त की त्रिज्या 42 सेमी है, तो उसका व्यास कितना होगा?
a. 72 सेमी
b. 80 सेमी
c. 84 सेमी
d. 88 सेमी
28. अग्रोहा धाम मुख्यतः किस समुदाय की ऐतिहासिक आस्था से जुड़ा हुआ है?
a. जाट समुदाय
b. अग्रवाल समुदाय
c. गुर्जर समुदाय
d. यादव समुदाय
29. ‘विशिष्टाद्वैत’ दर्शन के प्रमुख प्रवर्तक कौन थे?
a. आदि शंकराचार्य
b. रामानुजाचार्य
c. मध्वाचार्य
d. वल्लभाचार्य
30. तिब्बती पठार को किस नाम से भी जाना जाता है?
a. विश्व की छत
b. बर्फ का महाद्वीप
c. स्वर्ण पठार
d. लाल पठार
31. यदि A किसी कार्य को 15 दिन में तथा B उसी कार्य को 10 दिन में पूरा करता है, तो दोनों मिलकर कार्य कितने दिन में पूरा करेंगे?
a. 5 दिन
b. 6 दिन
c. 7 दिन
d. 8 दिन
32. यदि PEN = QFO, तो BOOK = ?
a. CPPL
b. CPPL
c. CPPM
d. DQPL
33. किसी विधेयक को धन विधेयक है या नहीं, इसका अंतिम निर्णय कौन करता है?
a. राष्ट्रपति
b. प्रधानमंत्री
c. लोकसभा अध्यक्ष
d. राज्यसभा के सभापति
34. जून 2025 में BCCI द्वारा घोषित 2025–26 घरेलू क्रिकेट सत्र की शुरुआत किस टूर्नामेंट से किए जाने की घोषणा की गई?
a. रणजी ट्रॉफी
b. विजय हज़ारे ट्रॉफी
c. दलीप ट्रॉफी
d. देवधर ट्रॉफी
35. ROAD SPBE :CITY ?
a. DJUZ
b. DJVZ
c. DJUY
d. EKUZ
36. मानव शरीर की सबसे लंबी अस्थि कौन-सी है?
a. ह्यूमरस
b. टिबिया
c. फीमर
d. रेडियस
37. अंग्रेज़ों को सूरत में व्यापारिक कोठी स्थापित करने की अनुमति किस मुगल सम्राट ने दी?
a. अकबर
b. जहाँगीर
c. शाहजहाँ
d. औरंगज़ेब
38. जनवरी 2026 में भारत के निर्वाचन आयोग की स्थापना के कितने वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया?
a. 70 वर्ष
b. 72 वर्ष
c. 74 वर्ष
d. 76 वर्ष
39. राज्य विधानसभा के सदस्यों का सामान्य कार्यकाल कितना होता है?
a. 4 वर्ष
b. 5 वर्ष
c. 6 वर्ष
d. 7 वर्ष
40. मुगल दरबार के प्रसिद्ध चित्रकार ‘उस्ताद मंसूर’ किस प्रकार की चित्रकला के लिए प्रसिद्ध थे?
a. युद्ध दृश्य
b. स्थापत्य चित्र
c. पशु-पक्षी एवं प्राकृतिक चित्रण
d. धार्मिक चित्र
41. वर्ष 2025 में ब्रिक्स (BRICS) संगठन का नया सदस्य देश कौन-सा बना?
a. जापान
b. इंडोनेशिया
c. अर्जेंटीना
d. दक्षिण कोरिया
42. भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्यतः किस महीने में प्रवेश करता है?
a. अप्रैल
b. मई
c. जून
d. जुलाई
43. भारत में मसालों का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य कौन-सा है?
a. कर्नाटक
b. केरल
c. तमिलनाडु
d. आंध्र प्रदेश
44. दिसंबर 2025 में सर्वोच्च न्यायालय ने किस चर्चित मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा दी गई जमानत पर रोक लगाई?
a. निर्भया मामला
b. उन्नाव दुष्कर्म मामला
c. हाथरस मामला
d. बिलकिस बानो मामला
45. पिचावरम मैंग्रोव वन किस राज्य में स्थित है?
a. आंध्र प्रदेश
b. ओडिशा
c. तमिलनाडु
d. केरल
46. बहमनी सल्तनत की प्रारम्भिक राजधानी क्या थी?
a. बीदर
b. गुलबर्गा
c. बीजापुर
d. गोलकुंडा
47. हरियाणा में प्रसिद्ध ‘माता मनसा देवी मंदिर’ किस स्थान पर स्थित है?
a. अंबाला
b. पंचकूला
c. कुरुक्षेत्र
d. करनाल
48. जून 2025 में भारतीय नौसेना ने रूस से प्राप्त किस श्रेणी के युद्धपोत को शामिल किया?
a. शिवालिक श्रेणी
b. तुशील श्रेणी
c. कोलकाता श्रेणी
d. कामोर्ता श्रेणी
49. वर्ष 2025 में भारत द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कौन-सा संस्करण मनाया गया?
a. 9वाँ
b. 10वाँ
c. 11वाँ
d. 12वाँ
50. कैप्टन हॉकिन्स किस मुगल सम्राट के दरबार में आया था?
a. अकबर
b. जहाँगीर
c. शाहजहाँ
d. औरंगज़ेब
51. न्यायालय किस हेतु कमीशन नहीं निकाल सकता
a. किसी लिपिक वर्गीय कार्यवाही संपन्न करने हेतु
b. किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी हेतु
c. किसी व्यक्ति के परीक्षण हेतु
d. बहीखातों के परीक्षण हेतु
52. क्या एक अवैध पुत्र विभाजन का दावा कर सकता है-
a. नहीं
b. हाँ
c. नहीं किन्तु पिता की सम्पत्ति से भरण-पोषण पा सकता है
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
53. वे 'तथ्य जो किसी विवाद्यक तथ्य से असंगत हों सुसंगत होते हैं' किसका आधार है-
a. 'रेस-जेस्टे' का सिद्धांत
b. निहिल एड रेम'
c. 'रेस इन्टीग्रा
d. अन्यत्र उपस्थिति का अभिवाक्
54. धन के भुगतान हेतु डिक्री पारित किए जाने के वादनिर्णीत ऋणी के आवेदन पर न्यायालय यह आदेश नहीं पारित करेगा कि डिक्री की राशि का भुगतान किश्तों में किया जाएगा-
a. निर्णीत ऋणी की वित्तीय स्थिति के सम्बन्ध में दस्तावेज प्राप्त किए बिना
b. डिक्री धारक की सहमति के बिना
c. दोनों पक्षकारों के साक्ष्य दर्ज किए बिना
d. दोनों पक्षकारों से शपथपत्र प्राप्त किए बिना
55. किसी एकल स्वामीं की मृत्यु पर उसके वारिस स्वयंमेव ही पुरानी फर्म में भागीदार बन जाते हैं। यह कथन-
a. सही है
b. गलत है
c. आंशिक सत्य है
d. उपरोक्त में कोई नहीं
56. अजय एक इमारत का पट्टा विजय को 5,000 रुपए मासिक किराए पर यह जानते हुए प्रदान करता है कि इमारत का उपयोग वेश्यावृत्ति के लिए किया जाएगा।
a. शून्यकरणीय है
b. वैध है
c. शून्य है
d. इनमें से कोई नहीं
57. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की किस धारा में "पुरुष" परिभाषित है?
a. धारा 2(17)
b. धारा 2(16)
c. धारा 2(18)
d. धारा 2(19)
58. किस केस में यह निर्णय हुआ कि फर्म के दस्तावेजों का निरीक्षण जनता के लिए खुला होना चाहिए?
a. शोभा राम बनाम राम कुमार
b. सीआईटी बनाम सीतलदास तीरथदास
c. मेसर्स XYZ बनाम महाराष्ट्र राज्य
d. आर.के. गर्ग बनाम भारत संघ
59. भारतीय संविदा अधिनियम प्रभावी हुआ था-
a. 1 अक्टूबर, 1872
b. 1 सितम्बर, 1872
c. 15 अक्टूबर, 1872
d. 19 अप्रैल, 1872
60. क', जिसने अपने पुत्र 'ख' को उसकी अप्राप्तवयता के दौरान में धन उधार दिया था, 'ख' के प्राप्तवय होने पर अपने पैत्रिक असर के दुरुपयोग द्वारा उससे उस उधार धन की बाबत शोध्य राशि से अधिक रकम के लिये एक बन्धपत्र अभि प्राप्त कर लेता है। 'क' प्रयोग करता है-
a. प्रपीड़न
b. असम्यक असर
c. कपट
d. दुर्व्यपदेशन
61. समसामयिक मृत्यु के विषय में न्यायालय यह उपधारणा करने के लिए बाध्य है। कनिष्क ज्येष्ठ का उत्तराधिकारी है-
a. गलत है
b. सही है
c. अंशतसही है
d. अंशतसही एवं अंशतः गलत है
62. भागीदारी अधिनियम की धारा 10 के अन्तर्गत सांविधिक कर्त्तव्य का प्रभाव फर्म को उसको धोखाधड़ी से किसी भागीदार द्वारा हुई हानि के लिए फर्म को क्षतिपूर्ति करने के आपराधिक दायित्व के संबंध में भी एक प्रतिनिधिक दायित्व है।
a. सत्य
b. असत्य
c. केवल जब संविधि इस तरह के दायित्व पर विचार करता है।
d. उपरोक्त में कोई नहीं
63. माल विक्रय अधिनियम, 1930 की धारा 9 के अंतर्गत निम्नलिखित में से किसका प्रावधान किया गया है?
a. कीमत अभिनिश्चित करना
b. शर्त और वारण्टीन्तरण
c. विक्रय का करार
d. उपरोक्त सभी
64. मुस्लिम विधि के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन सी शर्त एक वैध दान (हिबा) के लिए अनिवार्य नहीं है?
a. पंजीकरण
b. स्वीकृति
c. कब्जे का परिदान
d. घोषणा
65. एक व्यक्ति, जो किसी अवयस्क को 'आवश्यक वस्तुओं 'का प्रदाय' करता है इस आधार पर अवयस्क की संपत्ति से प्रतिपूर्ति पाने का हकदार होता है-
a. वैध, संविदा
b. शून्यकरणीय संविदा
c. कल्प-संविदा
d. समाश्रित संविदा
66. धारा 210 के अनुसार, कौन-से मजिस्ट्रेट किसी भी अपराध का संज्ञान ले सकते हैं?
a. केवल प्रथम वर्ग मजिस्ट्रेट
b. केवल द्वितीय वर्ग मजिस्ट्रेट
c. प्रथम वर्ग मजिस्ट्रेट और विशेषतया सशक्त किया गया द्वितीय वर्ग मजिस्ट्रेट
d. केवल उच्च न्यायालय
67. माल विक्रय अधिनियम, 1930 की धारा 2(7) के 1 अंतर्गत 'माल' शब्द में शामिल हैं-
a. जंगम तथा स्थावर दोनों संपत्तियाँ
b. प्रत्येक प्रकार की स्थावर संपत्ति, जिसमें अनुप्रयोज्य दावा तथा धन भी शामिल है
c. अनुयोज्य दावा तथा धन को छोड़कर प्रत्येकं प्रकार की जंगम संपत्ति
d. धन सहित समस्त जंगम संपत्तियाँ
68. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 2(3) के अनुसार "शिशु" किसे कहा गया है?
a. 12 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति को
b. केवल नवजात शिशु को
c. 18 वर्ष से कम आयु के किसी भी व्यक्ति को
d. 21 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति को
69. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की किस धारा में "साधारण स्पष्टीकरण" वर्णित है?
a. धारा 3
b. धारा 4
c. धारा 5
d. धारा 6
70. गलत कथन को चिन्हित कीजिए-
a. वाद की प्रस्तुति के समय न्यायालय को वाद पर विचारण में अवश्य सक्षम होना चाहिए। वादमें मूल्य में होने वाला परिवर्तन अधिकारिता को प्रभावित नहीं करता
b. वादपत्र में यह वादी का मूल्यांकन होता है जो न्यायालय की अधिकारिता का निर्धारण करता है न कि वह राशि जिसके लिए न्यायालय द्वारा अंततः डिक्री पारित की जा सकती है
c. यदि न्यायालय की आर्थिक अधिकारिता 10,000 रुपए है तथा बादी इस राशि हेतु एक वाद प्रस्तुत करता है और अंततः न्यायालय पाता है कि 15,000 रुपए बकाया हैं तो उस राशि के लिए डिक्री पारित करने हेतु न्यायालय अपनी अधिकारिता से वंचित नहीं किया जाएगा
d. यदि वादी न्यायालय के चयन के प्रयोजन से दावे का अधिक मूल्यांकन अथवा कम मूल्यांकन करता है तो यह न्यायालय का कर्तव्य नहीं है कि वह इसे समुचित न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने हेतु वापस करे
71. मुस्लिम विवाह अधिनियम, 1939 के विघटन के अंतर्गत यौवन (परिपक्वता) का विकल्प उपलब्ध होता है-
a. केवल पति को
b. पति तथा पत्नी दोनों को
c. केवल पत्नी को
d. पति तथा पत्नी दोनों को संरक्षक की पूर्वअनुमति के साथ
72. मुस्लिम विवाह विच्छेद अधिनियम, 1939 की धारा 2 के अंतर्गत एक मुस्लिम महिला को तलाक के कितने आधार प्रदान किए गए हैं?
a. 7
b. 8
c. 9
d. 10
73. पुल्लिंग वाचक शब्द "वह" का प्रयोग किसके लिए किया जाता है?
a. केवल पुरुषों के लिए
b. केवल महिलाओं के लिए
c. पुरुष, महिला या उभयलिंगी किसी भी व्यक्ति के लिए
d. केवल कानूनी व्यक्तियों के लिए
74. एक प्रकरण में क्रेता ने फोन निर्माता द्वारा एक मोबाइल फोन, बिना किसी जानकारी के कि उसमें हक सम्बन्धी दोष है, खरीदा और उक्त दोष बाद में पता चलता है-
a. क्रेता का उस माल से अपना हक समाप्त हो जायेगा
b. क्रेता क्रय किये गये माल पर अपना हक बनाये रखेगा।
c. क्रेता मूल स्वामी की अपेक्षा किये जाने पर माल वापस कर देगा और विक्रेता से विक्रय धन को वापस लेगा।
d. विक्रेता और माल के स्वामित्व का दावा करने वाले के बीच स्वामित्व सम्बन्धी विवाद का व्यवस्थापन किया जायेगा।
75. विभाजन एक बार होता है, पुत्री एक बार विवाह में दी जाती है तथा 'मैं देता हूँ' मनुष्य एक बार कहता है यह कथन है-
a. मनु का
b. बृहस्पति का
c. नारद का
d. रघुनन्दन का
76. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 97 किससे संबंधित है?
a. गर्भपात के कारण महिला की मृत्यु
b. बलात्कार
c. अवैध विवाह
d. दस वर्ष से कम आयु के बालक का अपहरण या व्यपहरण चोरी के आशय से
77. जब उच्च न्यायालय अभिलेख मंगाता है, तो वह क्या आदेश दे सकता है?
a. अभियुक्त को निलंबित कर दे
b. दंडादेश के निष्पादन को स्थगित कर दे
c. अभियोजन को समाप्त कर दे
d. अभियुक्त को विदेश भेज दे
78. एक भागीदार अपने निवृत्त होने की आशय की सूचना द्वारा निवृत्त हो सकता है, जहाँ-
a. भागीदारी इच्छाधीन भागीदारी हो
b. भागीदारी एक विनिर्दिष्ट अवधि के लिए हो
c. भागीदारों के बीच इसके निर्धारण के लिए एक संविदा की जा चुकी हो
d. उपरोक्त में कोई नहीं
79. किसी भी वाद में पक्षकारों के द्वारा साक्षियों की सूची प्रस्तुत की जानी होती है-
a. विवाद्यकों के स्थिरीकरण के पश्चात्
b. किसी भी समय
c. विवाद्यकों के स्थिरीकरण के पूर्व
d. उपरोक्त सभी
80. प्रत्येक सेशन खंड के लिए सेशन न्यायालय की स्थापना कौन करता है?
a. उच्च न्यायालय
b. राज्यपाल
c. राज्य सरकार
d. सुप्रीम कोर्ट
81. धारा 101, 126, 127, 128, 129 या अध्याय 10 और अध्याय 11 के तहत कार्यवाही में व्यक्ति क्या कर सकता है?
a. अपने आपको साक्षी के रूप में पेश कर सकता है
b. गवाही देने से इंकार कर सकता है
c. केवल अभियोजन पक्ष का पक्ष ले सकता है
d. केवल अभियुक्त के पक्ष में गवाही दे सकता है
82. एक अवयस्क द्वारा एक वाद संस्थित किया जासकता है?
a. अपने नाम से
b. अवयस्क के अभिभावक द्वारा अपने नाम से
c. अवयस्क के नातेदार द्वारा अपने नाम से
d. वादमित्र द्वारा उसके नाम से
83. साक्ष्य अधिनियम की धारा 142 के अंतर्गत प्रति- परीक्षण का आशय निम्नलिखित में से किससे है
a. साक्षी का उस पक्ष द्वारा परीक्षण जो उसे बुलाता है
b. साक्षी का उस पक्ष द्वारा परीक्षण जो उसे बुलाता है तथा विरोधी पक्ष द्वारा परीक्षण
c. साक्षी का विरोधी पक्ष द्वारा परीक्षण
d. न्यायालय द्वारा साक्षी का परीक्षण
84. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 की धारा 74 लागू होती है-
a. ऐसे मामलों में जहाँ संविदा के अधीन प्राप्त धनराशि को जब्त करने की माँग की जाती है
b. ऐसे मामलों में जहाँ भंग के परिणामस्वरूप कोई भी कानूनी क्षति न कारित हुई हो
c. ऐसे मामलों में जहाँ व्यथित पक्षकार संविदा भंग पर एक निर्धारित धनराशि को वसूल करने की माँग करता है
d. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों में
85. साक्ष्य में स्वैच्छिक संस्वीकृति ग्राह्य होती है जब-
a. यह सक्षम अधिकारिता वाले मजिस्ट्रेट के समक्ष की गई हो
b. यह किसी पुलिस अधिकारी के समक्ष की गई हो
c. जब पुलिस से बचाने की प्रार्थना के साथ किसी ग्राम सरपंच से की गई हो।
d. जब अभिरक्षा में रखने वाले पुलिस अधिकारी के समक्ष की गई हो
86. क ने ख को विधिपूर्ण अभिरक्षा से छुड़ाया और कांस्टेबल ग को घोर उपहति पहुँचाई। क पर किन धाराओं में आरोप लगाया जा सकता है?
a. केवल धारा 121(2)
b. केवल धारा 263
c. धारा 121(2) तथा धारा 263 दोनों
d. कोई भी धारा लागू नहीं
87. धारा 99 के अनुसार, समपहरण की घोषणा को अपास्त कराने के लिए आवेदन किस अदालत में किया जा सकता है?
a. जिला न्यायालय
b. उच्च न्यायालय
c. सेशन न्यायालय
d. सुप्रीम कोर्ट
88. 'क’ अकारण लोगों की एक भीड़ पर एक भरी हुई तोप चला देता है और उसमें से एक व्यक्ति मर जाता है। यद्यपि उसने किसी व्यक्ति विशेष की हत्या करने की कोई पूर्वयोजना नहीं बनाई हुई थी, तथापि उसने भारतीय न्याय संहिता की किस धारा के अंतर्गत अपराध किया है-
a. धारा 100
b. धारा 101
c. धारा 300
d. धारा 102
89. अपर जिला मजिस्ट्रेट की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?
a. उच्च न्यायालय
b. राज्य सरकार
c. जिला न्यायाधीश
d. जिला मजिस्ट्रेट
90. निम्नलिखित में से किस मामले में भागीदारी का अस्तित्व है-
a. कई व्यक्तियों ने इस दृष्टिकोण के साथ पुनः विक्रय के लिए संयुक्त रूप से माल खरीदा कि वे संव्यवहार से उत्पन्न होने वाले लाभ को बाँट लेंगे
b. ऐसे व्यक्ति (सह-स्वामी), जो वस्तुओं को स्वयं के बीच बाँटने के प्रयोजन से वस्तुओं की खरीद में संयुक्त प्रवेश करते हैं
c. क, ख तथा ग सहमत हुए कि एक संयुक्त उपक्रम के लिए उनमें से प्रत्येक 3000 रुपए मूल्य का माल प्रेषित करेगा, उपक्रम के लाभ को उनके अलग-अलग प्रेषण की राशि के अनुसार बाँटा जाएगा
d. एक घर में दो साझा किराएदारों ने इसे किराए पर उठा दिया और किराए को बराबर-बराबर बाँट लिया
91. 'ख' की 'क' द्वारा हत्या हेतु विचारण में निम्नलिखित में से कौन सा तथ्य सुसंगत नहीं है-
a. 'क' 'ख' की हत्या तुरंत बाद फरार हो गया था
b. हत्या के पूर्व 'क' तथा 'ख' दोनों को एकसाथ देखा गया था
c. उस दिन 'क' बंगलूरू में था जबकि हत्या इन्दौर में हुई थी
d. क' ने 'ख' से दस हजार रुपए उधार लिए थे
92. मूक साक्षी के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है-
a. किसी मूक साक्षी द्वारा खुले न्यायालय में लिखित में दिया गया साक्ष्य दस्तावेजी साक्ष्य माना जाएगा
b. एक मूक साक्षी खुले न्यायालय में अपना साक्ष्य लिखित में दे सकता हैI
c. एक मूक साक्षी खुले न्यायालय में अपना साक्ष्य संकेत द्वारा दे सकता है।
d. एक मूक साक्षी ऐसे किसी भी तरीके से साक्ष्य दे सकता हैं जिससे इसे बोधगम्य माना जा सके
93. 'क' 'ख' से कहता है कि वह उसे 5000 रुपए देगा यदि 'ख' उसकी पुत्री से विवाह कर ले। यह-
a. समाश्रित अधिकार है
b. निहित अधिकार है
c. प्राथमिक अधिकार है
d. इनमें से कोई नहीं
94. विदेशी निर्णय, जैसा कि सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 2(6) में परिभाषित किया गया है, का अर्थ होता है-
a. विदेशियों के सम्बन्ध में किसी भारतीय न्यायालय द्वारा पारित निर्णय
b. किसी भारतीय न्यायालय द्वारा पारित निर्णय
c. किसी विदेशी न्यायालय द्वारा पारित निर्णय
d. उपरोक्त में कोई नहीं
95. 'क’ ने अपनी घड़ी मरम्मत के लिए एक घड़ीसाज को दी। मरम्मत खर्च का भुगतान न करना पड़े इसलिए 'क’ ने दुकान से अपनी घड़ी उस समय उठा ली जब दुकानदार उसे नहीं देख रहा था। इस मामले में 'क’-
a. आपराधिक न्यासभंग का दोषी है।
b. धोखाधड़ी का दोषी है
c. चोरी का दोषी है
d. किसी अपराध का दोषी नहीं है क्योंकि उठाई गई घड़ी उसकी अपनी थी। हालांकि, उसे घड़ीसाज को मरम्मत खर्च का भुगतान करना चाहिए
96. बल प्रयोग की शर्तों में कौन-सा विकल्प शामिल नहीं है?
a. अपनी निजी शारीरिक शक्ति द्वारा
b. पदार्थ के व्ययन द्वारा
c. मानसिक दबाव द्वारा
d. किसी जीव-जन्तु को उत्प्रेरित कर
97. न्यायिक संस्वीकृति शब्द का अर्थ है-
a. इसे किसी मजिस्ट्रेट के समक्ष किया गया हो
b. इसे पुलिस अधिकारी के समक्ष किया गया हो
c. इसे उत्प्रेरणा, धमकी अथवा किसी वचन से प्राप्त किया. गया हो
d. इसे किसी न्यायालय अधिकारी के समक्ष किया गया हो
98. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 घोषित करता है कि किसी भी षड्यंत्रकारी द्वारा कहा, किया अथवा लिखा गया कोई भी कार्य षड़यंत्र सिद्ध करने हेतु सुसंगत होता है, यदि यह-
a. उनके सामान्य आशय को पूरा करने से सम्बन्धित रहा हो
b. उनके सामान्य आशय को अभियोजित करना रहा हो
c. उनके सामान्य आशय को पूरा करना रहा हो।
d. उनके सामान्य आशय के संदर्भ में रहा हो
99. किसी घटना के समाचारपत्र में प्रकाशित विवरणों को निम्नलिखित में से क्या भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023के किस प्रकार वर्गीकृत किया जाता है-
a. अनुश्रुत साक्ष्य
b. दस्तावेजी साक्ष्य
c. अप्रत्यक्ष साक्ष्य
d. सुसंगत साक्ष्य
100. सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 58 के अनुसार किस धनराशि के भुगतान के लिए जारी डिक्री के मामले में सिविल कारावास का आदेश नहीं दिया जा सकता-
a. अधिकतम 2,000 रुपए
b. अधिकतम 500 रुपए
c. अधिकतम 1,000 रुपए
d. अधिकतम 1,500 रुपए
Download Haryana ADA Mock Test -1 PDF