UP APO मॉक टेस्ट-3 (हिंदी माध्यम)

UP APO मॉक टेस्ट-3 (हिंदी माध्यम)

Download Pdf with Solution

यूपी एपीओ मॉक टेस्ट-3

सामान्य ज्ञान

 

अंक: 150

समय: 2 घंटे

 

1. वर्ष 1984 की भोपाल गैस त्रासदी निम्न में से किस गैस के रिसाव के कारण हुई थी-

a. मेथेन

b. मिथाइल आइसोसायनेट

c. नाइट्रस ऑक्साइड

d. कार्बन मोनोऑक्साइड

 

2. 'विश्व पर्यावरण दिवस' कब मनाया जाता है-

a. 5 जून

b. 2 दिसंबर

c. 16 सितंबर

d. 11 जुलाई

 

3. एम. एस. स्वामीनाथन एक-

a. पारिस्थितिकी वैज्ञानिक थे

b. पत्रकार थे

c. कृषि वैज्ञानिक थे

d. पक्षी वैज्ञानिक थे

 

4. वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (डब्ल्यू. आइ. आइ.) कहाँ स्थित है-

a. अहमदाबाद

b. नई दिल्ली

c. कोयम्बटूर

d. देहरादून

 

5. प्रकाश-संश्लेषण के दौरान हरे पौधे निम्न में से किसे सोख लेते हैं-

a. कार्बन डाइऑक्साइड

b. हीलियम

c. नाइट्रोजन

d. ऑक्सीजन

 

6. लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक किसके द्वारा आहूत की जाती है-

a. संसद

b. राष्ट्रपति

c. लोक सभा के अध्यक्ष

d. राज्य सभा के सभापति

 

7. संविधान के किस भाग में पंचायती राजव्यवस्था सम्बन्धी प्रावधान दिए गए हैं-

a. III

b. IX

c. VI

d. IV

 

8. 74वें संविधान संशोधन का संबंध है-

a. राष्ट्रपति की शक्तियों से

b. ग्रामीण स्थानीय स्वशासन से

c. शहरी स्थानीय स्वशासन से

d. संसद की शक्तियों से

 

9. भारतीय संविधान में 'विधि का शासन' विचार कहाँ से लिया गया है-

a. स्विट्जरलैंड

b. इंग्लैंड

c. अमेरिका

d. आयरलैंड

 

10. लोक सभा के चुनाव हेतु अधिसूचना कौन जारी करता है-

a. गृह मंत्रालय

b. भारत का निर्वाचन आयोग

c. राष्ट्रपति

d. लोक सभा सचिवालय

 

11. 'चांगपा' जनजाति पाई जाती है-

a. लद्दाख में

b. मणिपुर में

c. असम में

d. सिक्किम में

 

12. ध्रुव तारा सभी मौसमों में स्थिर दिखाई देता है, क्योंकि-

a. ध्रुव तारा अपने अक्ष पर घूर्णन नहीं करता

b. ध्रुव तारा भूमध्यरेखा की अक्ष पर स्थित होता है

c. ध्रुव तारा पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव की अक्ष के ऊपर होता है

d. ध्रुव तारा दूसरे तारों से बहुत दूर है

 

13. उत्सर्जन तन्त्र किससे संबंधित नहीं है-

a. वृक्क से

b. कान से

c. फेफड़े से

d. त्वचा से

 

14. निम्न में से किसका मूल उद्भव स्थान भारत में नहीं है-

a. आग

b. केला

c. नारियल

d. स्ट्राबेरी

 

15. हवा में उपस्थित ऑक्सीजन का प्रतिशत होता है लगभग-

a. 44%

b. 23%

c. 40%

d. 21%

 

16. परम तापमान पैमाना कौन-सा है-

a. सेल्सियस

b. फारेनहाइट

c. केल्विन

d. ये सभी

 

17. प्रकाश संश्लेषण सम्पादित होता है-

a. सभी पौधों द्वारा

b. सभी जन्तुओं एवं पौधों द्वारा

c. सभी हरे पौधों द्वारा

d. वायर द्वारा

 

18. वर्षा जल संचयन का सबसे प्रमुख उपयोग है-

a. सिंचाई

b. कृषि

c. पेयजल

d. भूमिगत जल स्तर वृद्धि

 

19. इनमें से कौन-सा अम्ल वर्षा में उपस्थित होता है-

a. HNO,

b. H₂SO

c. CHCOOH

d. (a) और (b) दोनों

 

20. निम्नलिखित में से किससे/किनसे भारत में अंग्रेजी शिक्षा की नींव पड़ी?

1. 1813 का चार्टर एक्ट

2. जनरल कमेटी ऑफ पब्लिक इंस्ट्रक्शन, 1823

3. प्राच्यविद् एवं आंग्लविद् विवाद

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए-

a. 1 2

b. केवल 1 3

c. 1, 2, 3

d. केवल 2

 

21. 1935 का गवर्नमेंट ऑफ इण्डिया एक्ट क्यों महत्वपूर्ण है?

a. यह भारतीय संविधान का प्रमुख स्रोत है।

b. इसके द्वारा भारत को स्वतंत्रता मिली।

c. इसमें भारत विभाजन उल्लिखित है।

d. इसके द्वारा रियासतें समाप्त हुईं।

 

22. 1946 में निर्मित अंतरिम सरकार में कार्यपालिका परिषद के उपसभापति थे-

a. जवाहर लाल नेहरू

b. डॉ. एस. राधाकृष्णन

c. सी. राजगोपालाचारी

d. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

 

23. किसने कहा था "संविधान सभा कांग्रेस थी और कांग्रेस भारत था"?

a. ऑस्टिन

b. सी. आर. एटली

c. विन्स्टन चर्चिल

d. लॉर्ड माउन्टबेटन

 

24. रेग्युलेटिंग एक्ट पारित किया गया था?

a. 1757

b. 1765

c. 1773

d. 1793

 

25. भारतीय अर्थव्यवस्था वर्णित की जा सकती है-

a. एक पिछड़ी एवं गतिहीन अर्थव्यवस्था

b. एक विकासशील अर्थव्यवस्था

c. एक अर्धविकसित अर्थव्यवस्था

d. एक विकसित अर्थव्यवस्था

 

26. निम्नलिखित में से कौन भारत आने वाला यात्री पुर्तगाल (देश) का नहीं था?

a. दुआर्ट बारबोसा

b. डोमिंगो पायस

c. पीटर मुंडी

d. फर्नाओ नुनीज

 

27. बंगाल की खाड़ी में समुद्री डकैती हेतु हुगली का उपयोग कौन करता था?

a. डच

b. फ्रांसीसी

c. पुर्तगाली

d. अंग्रेज

 

28. निम्न में से किस स्थान पर भारत में प्रथम नगर निगम स्थापित किया गया था?

a. कलकत्ता

b. बॉम्बे

c. मद्रास

d. दिल्ली

 

29. भारतीय इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. डच लोगों ने पूर्वी तटीय क्षेत्रों में गजपति शासकों द्वारा प्रदान की गई जमीनों पर अपनी फैक्ट्रियां/गोदाम स्थापित किए।

2. अल्फांसो अल्बुकर्क ने बीजापुर सल्तनत से गोवा को छीन लिया था।

3. अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास में विजयनगर साम्राज्य के एक प्रतिनिधि से पट्टे पर ली गई जमीन के एक प्लॉट पर फैक्टरी स्थापित की थी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही है/हैं?

a. केवल 1 और 2

b. केवल 2 और 3

c. केवल 1 और 3

d. 1, 2 और 3

 

30. निम्नलिखित ब्रिटिश कंपनियों में से किसे भारत में व्यापार करने का पहला अधिकार पत्र प्राप्त हुआ था?

a. लीवेंट कंपनी

b. ईस्ट इंडिया कंपनी

c. इंग्लिश कंपनी ट्रेडिंग टू ईस्ट इंडीज

d. ओस्टेंड कंपनी

 

31. सत्रहवीं शताब्दी के पहले चतुर्थांश में, निम्नलिखित में से कहां इंग्लिश ईस्ट इंडिया कंपनी का कारखाना/के कारखाने स्थित था/थे?

1. भरुच

2. चिकाकोल

3. त्रिचिनोपोली

नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

a. केवल 1

b. 1 और 2

c. केवल 3

d. 2 और 3

 

32. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिये गये कूट के उपयोग से सही उत्तर चुनिए-

              सूची-1                             सूची-II

A. प्रथम कर्नाटक युद्ध            1. पेरिस की संधि से अंत

B. तृतीय कर्नाटक युद्ध           2. ब्रिटिश की हार

C. द्वितीय कर्नाटक युद्ध          3. अनिर्णायक युद्ध

D. प्रथम मैसूर युद्ध                 4. एक्स ला चैपल की संधि

                                                 से अंत

कूट :

     A    B    C    D

a.  1    3     4    2

b. 2     4     1    3

c. 4     1     3    2

d. 3     1     4    2

 

33. डच ईस्ट इंडिया कंपनी ने किस वर्ष अपनी फैक्ट्री पटना में स्थापित की?

a. 1601

b. 1632

c. 1774

d. 1651

 

34. निम्नलिखित में से किन स्थानों पर डचों ने अपने व्यापारिक अड्डे स्थापित किए?

a. नागपट्टनम, चिनसुरा, मछलीपट्टनम

b. सूरत, भरुच, आगरा

c. कोचीन, अहमदाबाद, पटना

d. उपर्युक्त सभी

 

35. किसने ईस्ट इंडिया कंपनी के बारे में यह टिप्पणी की कि 'कंपनी एक असंगति है, परंतु यह उस व्यवस्था का भाग है, जहां सब कुछ ही असंगत है।'

a. वॉरेन हेस्टिंग्स

b. टी.बी. मैकाले

c. लॉर्ड क्लाइव

d. हेनरी डुंडास

 

36. 'एक्स-ला-शापेल-1748' की संधि के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है हैं?

1. प्रथम कर्नाटक युद्ध की समाप्ति

2. अंग्रेजों को मद्रास पुनः प्राप्त हुआ

नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए-

कूट :

a. केवल 1

b. केवल 2

c. 1 और 2 दोनो

d. तो 1 ही 2

 

37. 'भारत में अंग्रेजों की सफलता तथा फ्रांसीसियों की असफलता के कारण' के संदर्भ में निम्न कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

1. अंग्रेजों को बंगाल विजय से अपार धन एवं जनशक्ति का मिलना।

2. अंग्रेजों की बेहतर नौसैनिक ताकत

नीचे दिये गये कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

कूट :

a. केवल 1

b. केवल 2

c. 1 और 2 दोनों

d. तो 1 और ही 2

 

38. अंग्रेजों की बंगाल में पैठ के विषय में निम्न कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

1. जॉब चर्नाक अगस्त, 1690 में सुतानती में आया तथा उसने कलकत्ता की स्थापना की, जो बाद में ब्रिटिश भारतीय साम्राज्य का केन्द्र बना।

2. फ्रांसीसी ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने कलकत्ता में फोर्ट विलियम के निकट एक दुर्ग का निर्माण किया।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

a. केवल 1

b. 1 और 2

c. केवल 2

d. तो 1 और ही 2

 

39. इंग्लैण्ड में औद्योगिक क्रान्ति के प्रारम्भिक चरण के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. इंग्लैण्ड भाग्यशाली था कि कोयला और लौह अयस्क उद्योग में इस्तेमाल करने के लिए पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध थे।

2. अठारहवीं शताब्दी तक प्रयोज्य लोहे का अभाव था।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

a. केवल 1

b. केवल 2

c. 1 और 2

d. तो 1 और ही 2

 

40. कथन I: उन्नीसवीं शताब्दी में इंग्लिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी के अधीन भारत की अर्थव्यवस्था बर्बादी की दशा तक पहुंचे गई।

कथन II: इंग्लिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी के दीवानी अधिकार प्राप्त करने के परिणामस्वरूप कृषकों की और साथ ही भारत के परम्परागत हस्त-शिल्प उद्योग से जुड़े हुए लोगों की दुर्दशा हुई।

कूट :

a. कथन I और कथन II दोनों सही हैं और कथन II, कथन 1 का सही स्पष्टीकरण है

b. कथन I और कथन II दोनों सही हैं, परन्तु कथन II, कथन 1 का सही स्पष्टीकरण नहीं है

c. कथन I सत्य है परन्तु कथन II गलत है

d. कथन गलत है परन्तु कथन II सही है

 

41. भारत आने वाले यूरोपीय यात्रियों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. सर टॉमस रो, ईस्ट इण्डिया कम्पनी के प्रतिनिधि, को जहांगीर द्वारा सूरत में कारखाना खोलने की अनुमति दी गई।

2. पुर्तगालियों के उकसाने से कैप्टन हॉकिंस को मुगलों द्वारा आगरा से बाहर निकाला गया।

3. कश्मीर की अपनी यात्रा पर फादर मॉनसेरेट ने अकबर के साथ यात्रा की।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

a. 2 और 3

b. केवल 2

c. 1 और 2

d. 1 और 3

 

42. निम्नलिखित में किसने में स्वागत किया था? वास्को-डि-गामा का कालीकट में-

a. गेस्पर कोरिया

b. अलबुकर्क

c. जमोरिन

d. डॉन अलमेदा

 

43. ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी ने बंबई किससे लिया था?

a. डचों से

b. फ्रांसीसियों से

c. डेनिसों से

d. पुर्तगालियों से

 

44. 17वीं शताब्दी के दौरान दक्षिण भारत में यूरोपीय व्यापार कम्पनियों की सफलता के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा/से कारण था/थे?

1. दक्षिण में मुगल उतनी तादाद में नहीं थे जितने उत्तर में।

2. विजयनगर राज्य 16 वीं शताब्दी के अन्त में उखाड़ फेंका

3. दक्षिण में अनेक छोटे और कमजोर राज्य थे।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए

a. 1, 2 और 3

b. 1 और 2

c. 2 और 3

d. केवल 1

 

45. 18वीं शताब्दी में भारत में फ्रांसीसियों के सफल होने का, निम्नलिखित में से कौन-सा एक कारण था?

a. उन्होंने चन्दा साहिब तथा मुजफ्फर जंग जैसे कमजोर भारतीय पक्षों की तरफदारी की

b. डूप्ले को निर्णायक समय पर वापस बुला लिया गया

c. उन्होंने भारतीय शक्तियों के खिलाफ षड्यंत्र किए

d. उनकी व्यापार कम्पनी फ्रांसीसी सरकार पर बहुत ही अधिक निर्भर थी

 

46. भारत में आद्य आधुनिक प्रौद्योगिकी के बारे में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

1. पुर्तगाली 1550 . में यूरोपीय चल धातु टाइप गोवा में लाए।

2. पहली भारतीय लिपि, जिसके टाइप बनाए गए, तमिल थी।

3. इंग्लिश कंपनी के मुद्रणालय का पहला प्रयोग कलकत्ता में हुआ।

4. इंग्लिश कंपनी ने भीमजी पारक के आग्रह पर मुद्रणालय का भारत में 1674-75 . में आयात किया।

उपरोक्त कथनों में कौन-सा कथन सत्य है

a. 1 और 2

b. 2 और 3

c. 3 और 4

d. 1, 2 और 4

 

47. निम्नलिखित में से कौन ब्रिटिश-पूर्व काल में अपने व्यापारी पोत सूरत बंदरगाह में नहीं लाए थे?

a. पुर्तगाली और अंग्रेज

b. रूसी तथा जर्मन

c. अंग्रेज तथा अरब

d. फ्रांसीसी तथा अरब

 

48. भारत में पुर्तगालियों के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-से सही हैं?

I. 16वीं शताब्दी में पूर्वी व्यापार पर उनका एकाधिकार था।

II. प्रारंभ में उनका बम्बई पर स्वामित्व था।

III. उनके पास कोचीन, दीव और दमन में व्यापारिक बस्तियां थीं।

IV. मुगलों ने उन्हें किसी भी व्यापारिक छूट से वंचित किया था।

नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

a. I, II और III

b. II, III और IV

c. I, II और IV

d. I और II

 

49. निम्न में से कौन-सा भारत आने वाला पहला अंग्रेजी जहाज है?

a. एलिजाबेथ

b. बंगाल

c. रेड ड्रैगन

d. मेफ्लायर

 

50. भारत में डच का सबसे प्रारंभिक उपनिवेश कहां था?

a. मसूलीपट्टनम

b. सूरत

c. पुलीकट

d. अहमदाबाद

 

विधि

51. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 38 में पदावली न्याय को व्यक्त करने के लिए प्रयुक्त किया गया है।

a. सामाजिक एवं राजनैतिक न्याय

b. आर्थिक और सामाजिक न्याय

c. राजनैतिक और आर्थिक न्याय

d. सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय

 

52. भारत के संविधान के अंतर्गत 'समान न्याय एवं निःशुल्क विधिक सहायता' का उपबंध किस अनुच्छेद में किया गया है?

a. अनुच्छेद-39

b. अनुच्छेद-39(1)

c. अनुच्छेद-40

d. अनुच्छेद-40(1)

 

53. भारतीय संविधान के अन्तर्गत "हमारी सामाजिक संस्कृति की गौरवशाली परम्परा का महत्व समझना और उसका परिरक्षण करना"-

a. एक मौलिक अधिकार है।

b. एक मौलिक कर्तव्य है।

c. राज्य का नीति निर्देशक तत्त्व है।

d. एक सामाजिक नैतिकता है।

 

54. निम्नलिखित में से कौन सा मूल कर्त्तव्य नहीं है?

a. सार्वजनिक सम्पत्ति को सुरक्षित रखना

b. अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति की अभिवृद्धि करना

c. देश की रक्षा करना

d. प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करना

 

55. भारत के संविधान, संसद, संसद सदस्यों और संसद की समितियों के संसदीय विशेषाधिकार में सम्मलित है-

a. संसद में वाक् स्वतंत्रता

b. संसद में या उसकी किसी समिति में संसद के किसी सदस्य द्वारा कही गई किसी बात या दिये गये किसी मत के संबंध में न्यायालय में कार्यवाही के दायित्व से उन्मुक्ति

c. संसद के किसी सदन के प्राधिकार द्वारा या उसके अधीन किसी प्रतिवेदन, पत्र मतो या कार्यवाहियों के प्रकाशन के संबंध में न्यायालय में कार्यवाहियों के दायित्व से उन्मुक्ति

d. ये सभी

 

56. भारत के संविधान के अनुच्छेद 143 के अधीन निर्देश की सुनवाई करने के प्रयोजन के लिए बैठने वाले सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की न्यूनतम संख्या होगी-

a. 3

b. 5

c. 7

d. 11

 

57. भारत के संविधान की किस अनुसूची में खनन के लिए अनुसूचित जनजाति की भूमि का निजी पक्षकारों को अंतरण अकृत एवं शून्य घोषित किया जा सकेगा?

a. तीसरी अनुसूची

b. पांचवीं अनुसूची

c. नौवी अनुसूची

d. बारहवीं अनुसूची

 

58. संविधान के किस अनुच्छेद में यह प्रावधान है कि उच्चतम न्यायालय द्वारा घोषित विधि भारत के राज्य क्षेत्र के भीतर सभी न्यायालयों पर आबद्धकर होगी?

a. अनुच्छेद 140

b. अनुच्छेद 141

c. अनुच्छेद 143

d. अनुच्छेद 136

 

59. संविधान के किस अनुच्छेद के अधीन भारत का राष्ट्रपति उच्चतम न्यायालय से परामर्श ले सकता है?

a. अनुच्छेद 143

b. अनुच्छेद 142

c. अनुच्छेद 136

d. अनुच्छेद 141

 

60. जब किसी निचली अदालत या न्यायाधिकरण को अधिकारितातीत एवं प्राकृतिक नय के नियमों के विपरीत कार्य करने के आधार पर एक रिट जारी की जाती है तो इसे …………….कहते हैं-

a. उत्प्रेषण

b. परमादेश

c. अधिकार पृच्छा

d. बंदी प्रत्यक्षीकरण

 

61. उत्तर प्रदेश पुलिस विनियम में कुल कितने परिशिष्ट हैं?

a. एक

b. दो

c. पांच

d. चार

 

62. उत्तर प्रदेश पुलिस विनियम का भाग एक किससे संबंधित है?

a. वरिष्ठ अधिकारीगण

b. विशेष कर्तव्य

c. आन्तरिक प्रशासन

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

63. उत्तर प्रदेश पुलिस विनियम का भाग चार किससे संबंधित है?

a. वरिष्ठ अधिकारीगण

b. विशेष कर्तव्य

c. आन्तरिक प्रशासन

d. प्रशिक्षण

 

64. सशस्त्र पुलिस का प्रावधान किस अध्याय में है?

a. अध्याय 4

b. अध्याय 5

c. अध्याय 6

d. अध्याय 7

 

65. जिला मजिस्ट्रेट साधारणतया प्रत्येक पुलिस थाने का आर्थिक वर्ष में निरीक्षण करना चाहिए-

a. एक बार

b. दो बार

c. तीन बार

d. चार बार

 

66. जिले के पुलिस बल का प्रधान होता है?

a. जिला मजिस्ट्रेट

b. आयुक्त

c. पुलिस अधीक्षक

d. उपर्युक्त सभी

 

67. अपराध रजिस्टर किस पैरा में है?

a. पैरा 16

b. पैरा 17

c. पैरा 19

d. पैरा 18

 

68. ग्राम पुलिस के विषय में प्रावधान है-

a. पैरा 89 से 96 ''

b. पैरा 89 से 95

c. पैरा 80 से 96

d. पैरा 95 से 100

 

69. थाने में की गयी संज्ञेय अपराध के कारित होने की सूचना को तत्काल दर्ज करनी चाहिए। पुलिस रेगुलेशन के किस पैरा में कहा गया है?

a. पैरा 95

b. पैरा 97

c. पैरा 99

d. पैरा 98

 

70. जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक को विशेष रिपोर्ट की प्रति तत्काल भेजे जाने का प्रावधान किस पैरा में किया गया-

a. पैरा 101

b. पैरा 101 ''

c. पैरा 102

d. पैरा 103

 

71. जब किसी असंज्ञेय अपराध की रिपोर्ट की गयी हो तो असंज्ञेय अपराध की रिपोर्ट किसमें अंकित की जायेगी?

a. अपराध रजिस्टर में

b. जनरल डायरी में

c. रिपोर्ट की नियंत्रण की पुस्तिका में

d. किसी में नहीं

 

72. थाने का प्रभारी अधिकारी सभी अपराधों की सूचना लेखबद्ध करने के लिए दायी है, चाहे अपराध संज्ञेय हो या असंज्ञेय के बारे में किस पैरा में प्रावधान किया गया है?

a. पैरा 101

b. पैरा 102

c. पैरा 103

d. पैरा 104

 

73. पुलिस अभिरक्षा के रिमाण्ड एवं प्रक्रिया के विषय में प्रावधान है-

a. पैरा 121

b. पैरा 120

c. पैरा 119

d. पैरा 122

 

74. आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित किया जाता है-

a. सर्किल ऑफिसर लोक अभियोजक द्वारा

b. थानाध्यक्ष द्वारा

c. पुलिस अधीक्षक द्वारा

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

75. आरोप पत्र तथा रिपोर्ट धारा 173 के अन्तर्गत किस अधिकारी द्वारा प्रस्तुत की जाती है?

a. थाने के प्रभारी अधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक की जानकारी में

b. पुलिस अधीक्षक द्वारा

c. थानाध्यक्ष द्वारा

d. उपर्युक्त में से किसी के द्वारा नहीं

 

76. धारा 208 के अनुसार जहां अपराध भारत के बाहर किया जाता है, वहां अपराधी पर ऐसे अपराधों के संबंध में कार्रवाई की जा सकती है जैसे-

a. यह भारत के भीतर किसी भी स्थान पर किया गया हो जहां वह पाया जा सकता है

b. जहां अपराध भारत में पंजीकृत है

c. या तो (a) या (b)

d. दिल्ली में

 

77. किसी परिवाद की परीक्षा में मजिस्ट्रेट निम्नलिखित कार्य करता है (उपलब्ध सही अनुक्रम चुनें)-

a. यदि मजिस्ट्रेट उल्लिखित अपराध का संज्ञान लेने में सक्षम नहीं है तो भी वह ऐसा कर सकता है यदि यह परिवाद का मामला है तो संज्ञान लेगा

b. मजिस्ट्रेट मामले का संज्ञान लेता है लेकिन परिवादी की शपथ पर परीक्षा नहीं कर सकता

c. मजिस्ट्रेट परिवाद पर संज्ञान ले सकता है और इसे अन्वेषण के लिए पुलिस को भेज सकता है

d. अन्वेषण का निर्देश देना, भले ही अपराध विशेष रूप से सत्र न्यायालय द्वारा विचारणीय हो

 

78. बीएनएसएस की धारा 219 के तहत, कोई भी न्यायालय विवाह के विरुद्ध अपराध का संज्ञान तब तक नहीं ले सकती जब तक कि परिवाद की गई हो-

a. पुलिस

b. पत्नी/पति।

c. किसी व्यक्ति द्वारा जो अपराध से पीड़ित है।

d. उपरोक्त सभी।

 

79. धारा 223 के प्रथम परंतुक के अनुसार किसी परिवाद पर अपराध का संज्ञान मजिस्ट्रेट द्वारा लिया जाएगा-

a. अभियुक्त को सुनवाई का अवसर देने के बाद

b. अभियुक्त को सुनवाई का अवसर दिए बिना

c. मामले के तथ्यों के आधार पर अभियुक्त को सुनवाई का अवसर दिया जाएगा

d. सत्र न्यायालय के निर्देश पर अभियुक्त को सुनवाई का अवसर दिया जाएगा

 

80. बीएनएसएस की कौन-सी धारा एक ही अपराध के संबंध में परिवाद मामले और पुलिस अन्वेषण मामले में अनुसरण की जाने वाली प्रक्रिया का प्रावधान करती है?

a. धारा 233

b. धारा 235

c. धारा 234

d. धारा 232

 

81. बीएनएसएस के अनुसार 'आरोप' कौन विरचित कर सकता है-

a. न्यायालय

b. लोक अभियोजक

c. संबंधित पुलिस स्टेशन का भारसाधक

d. ये सभी

 

82. धारा 258 के तहत निर्णय देने की अवधि के कारणों को लिखित रूप में अभिलिखित किए जाने की अवधि तक बढ़ाया जा सकता है-

a. 60

b. 45

c. 40

d. 100

 

83. बीएनएसएस की कौन सी धारा यह प्रावधान करती है कि पुलिस रिपोर्ट पर संस्थित किसी भी वारंट मामले में, अभियुक्त की हाजिरी पर, मजिस्ट्रेट खुद को संतुष्ट करेगा कि धारा 230 के प्रावधानों का अनुपालन किया गया है?

a. धारा 261

b. धारा 262

c. धारा 263

d. धारा 264

 

84. बीएनएसएस की धारा 281 के तहत कार्यवाही रोकी जा सकती है।

a. एक परिवाद पर आरम्भ किए गए समन मामले में

b. किसी परिवाद के सिवाय अन्यथा आरम्भ किए गए समन मामले में

c. एक परिवाद पर संस्थित वारंट मामले में

d. किसी परिवाद के सिवाय संज्ञेय वारंट मामले में

 

85. धारा 283(2) के प्रावधान के अनुसार यदि कोई मजिस्ट्रेट धारा 283(2) के तहत किसी मामले में संक्षिप्त विचारण करने का निर्णय लेता है-

a. ऐसे आदेश के विरुद्ध अपील सत्र न्यायालय के समक्ष दर्ज की जा सकती है

b. ऐसे आदेश के विरुद्ध अपील उच्च न्यायालय के समक्ष दर्ज की जा सकती है

c. सत्र न्यायालय के समक्ष मंजूरी के साथ ही की जाएगी

d. कोई अपील नहीं होगी

 

86. जैसा कि बीएनएसएस की धारा 337(5) के तहत उन्मोचित किए गए व्यक्ति पर उसी अपराध के लिए पुनः विचारण नहीं किया जाएगा, सिवाय उस न्यायालय की सम्मति के जिसके द्वारा उसे उन्मोचित किया गया था या किसी अन्य न्यायालय की सम्मति के बिना, यह प्रावधानित किया गया है।

a. 281

b. 283

c. 282

d. 285

 

87. निम्नलिखित में से कौन सा व्यक्ति धारा 339 बीएनएसएस के तहत मजिस्ट्रेट की अनुमति के बिना मामले का अभियोजन संचालित करने हेतु अधिकृत है-

a. लोक अभियोजक

b. सरकारी वकील

c. सहायक लोक अभियोजक

d. उपरोक्त सभी

 

88. धारा 366 के अनुसार निम्नलिखित में से किस मामले में जांच और विचारण बंद कमरे में की जाएगी?

a. बीएनएस, 2023 की धारा 64, 65, 66, 67, 68, 70, 71

b. POCSO अधिनियम, 2012 की धारा 4, 6, 8, 10

c. (a) और (b)

d. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

89. एक मजिस्ट्रेट जिसके पास बीएनएसएस की धारा 379 या निस्तारण के लिए, जहां तक संभव हो, आगे बढ़ेगा जैसे कि इसे संस्थित किया गया था-धारा 380 के तहत परिवाद की जाती है, वह मामले से

a. एक पुलिस रिपोर्ट पर

b. पुलिस रिपोर्ट से अन्यथा

c. या तो (a) या (b)

d. इनमें से कोई नहीं

 

90. उचित भर्त्सना के पश्चात अपराधी की निर्मुक्ति के मामले में मजिस्ट्रेट द्वारा निम्नलिखित में से किस तथ्य पर विचार नहीं किया जा सकता है?

a. अपराध की तुच्छ प्रकृति

b. अपराधी की आयु

c. अपराधी का शील

d. अपराधी की वित्तीय स्थिति

 

91. कोई पीड़ित न्यायालय द्वारा पारित किसी भी निर्णय के विरुद्ध अपील दायर नहीं कर सकता-

a. जहां न्यायालय अभियुक्त को दोषमुक्त कर देती है।

b. जहां न्यायालय न्यून अपराध के लिए दोषसिद्ध करती है।

c. जहां न्यायालय अपर्याप्त प्रतिकर लगाती है।

d. जहां न्यायालय अपर्याप्त दण्डादेश देती है।

 

92. धारा 435 बीएनएसएस निम्नलिखित से संबंधित प्रक्रिया प्रावधानित करती है-

a. दण्डादेश का निलंबन

b. अपील को संक्षेपतः खारिज करना

c. अपील का उपशमन

d. अपील पर निर्णय की अंतिमता

 

93. निम्नलिखित में से किसे बीएनएसएस के तहत पुनरीक्षण की शक्ति का प्रयोग करने का अधिकार है?

a. न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम वर्ग

b. मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट

c. कार्यपालक मजिस्ट्रेट

d. सत्र न्यायालय और उच्च न्यायालय

 

94. सात वर्ष या अधिक के कारावास के दण्डादेश का लघुकरण किया जा सकता है-

a. सात वर्ष से कम अवधि के कारावास में

b. दस वर्ष से कम अवधि के कारावास में

c. तीन वर्ष से कम अवधि के कारावास में

d. बीएनएस में निर्धारित किसी भी दण्ड में

 

95. धारा 479(1) में विहित अवधि के आधी या एक तिहाई अवधि पूरी होने पर आवेदन कौन करेगा?

a. जेल अधीक्षक

b. अन्वेषण अधिकारी

c. न्यायालय स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगा

d. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

96. परिसीमा अवधि की गणना में, वह समय जिसके दौरान-

a. कोई भी व्यक्ति उचित परिश्रम के साथ अभियोजन चला रहा है, अपराधी के विरुद्ध किसी भी न्यायालय में किसी अन्य अभियोजन को अपवर्जित रखा जाएगा।

b. वह अवधि जिसके दौरान कोई अपराधी भारत से अनुपस्थित है, को अपवर्जित रखा जाएगा।

c. वह अवधि जिसके दौरान कोई अपराधी फरार है खुद को छुपा रहा है, को अपवर्जित रखा गया है।

d. उपरोक्त सभी।

 

97. निम्नलिखित में से कौन सा सही उत्तर है?

I. बीएनएसएस के प्रावधान जम्मू और कश्मीर राज्य पर लागू नहीं होते हैं

II. बीएनएसएस के सभी प्रावधान नागालैंड राज्य पर लागू नहीं होते हैं।

सही उत्तर का चयन करें-

a. केवल (I) सही है।

b. केवल (II) सही है।

c. (I) और (II) दोनों गलत हैं।

d. (I) और (II) दोनों सही हैं।

 

98. बीएनएसएस के प्रावधान, अध्याय IX, XI और XII से संबंधित प्रावधानों के सिवाय, निम्नलिखित में से किसमें लागू नहीं होंगे?

a. त्रिपुरा राज्य

b. असम राज्य

c. मेघालय राज्य

d. नागालैंड राज्य

 

99. निम्नलिखित में से किस कार्यवाही को न्यायिक कार्यवाही के रूप में जाना जाता है?

a. अन्वेषण

b. आँच और अन्वेषण

c. जाँच और विचारण

d. विचारण और अन्वेषण

 

100. समन मामले का अर्थ है-

a. ऐसा मामला जो वारंट मामला नहीं है।

b. ऐसा मामला जिसमें प्रतिभूति की आवश्यकता नहीं है।

c. ऐसा मामला जिसके माध्यम से चोरी के अपराध का विचारित किया जाता है।

d. ऐसा मामला जिसमें विचारण के दौरान केवल समन तामील किया जा सकता है।

 

101. बीएसए की निम्नलिखित में से कौन-सी धारा विधि की पुस्तकों में अन्तर्विष्ट किसी भी विधि के कथनों की सुसंगतता से संबंधित है?

a. धारा 37

b. धारा 32

c. धारा 36

d. धारा 39

 

102. रेस जुडिकाटा' का सिद्धांत बीएसए के निम्नलिखित में से किस धारा में प्रावधानित किया गया है?

a. धारा 39

b. धारा 34

c. धारा 40

d. धारा 41

 

103. बीएसए की कौन-सी धारा उस व्यक्ति की अपने आचरण से अभिव्यक्त की गई राय को सुसंगत बनाती है, जिसके पास कुटुम्ब के सदस्य के रूप में या अन्यथा एक व्यक्ति के दूसरे व्यक्ति से नातेदारी के बारे में ज्ञान के विशेष साधन है?

a. धारा 46

b. धारा 47

c. धारा 49

d. धारा 44

 

104. बीएसए के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा असुसंगत है?

a. दाण्डिक मामलों में पूर्वतन अच्छे शील का साक्ष्य

b. दाण्डिक मामलों में पूर्वतन अच्छे शील के साक्ष्य में पूर्वतन बुरे शील का साक्ष्य

c. सिविल मामलों में आरोपित आचरण को साबित करने के लिए शील का साक्ष्य

d. सुसंगत होने के सिवाय सिविल मामलों में आरोपित आचरण को साबित करने के लिए शील का साक्ष्य

 

105. जिन तथ्यों पर न्यायालय को न्यायिक अवेक्षा करनी चाहिए उनमें शामिल हैं-

a. भारत सरकार द्वारा घोषित की जाने वाली राजपत्रित अवकाश

b. सड़क के नियम

c. तो (a) और ही (b)

d. कथन (a) और (b) दोनों

 

106. बीएसए की धारा 55 के तहत मौखिक साक्ष्य, सभी मामलों में होना चाहिए-

a. अप्रत्यक्ष

b. परिस्थितिजन्य

c. प्रत्यक्ष

d. मौखिक साक्ष्य द्वारा साबित तथ्य

 

107. बीएसए की कौन सी धारा यह प्रावधान करती है कि दस्तावेज़ की अन्तर्वस्तु को प्राथमिक साक्ष्य द्वारा साबित किया जाना चाहिए?

a. धारा 57

b. धारा 60

c. धारा 58

d. धारा 59

 

108. निम्नलिखित में से कौन सा द्वितीयक साक्ष्य नहीं है?

a. यांत्रिक प्रक्रिया द्वारा मूल से बनाई गई प्रतियां

b. मूल से बनाई गई या तुलना की गई प्रतियां

c. दस्तावेजों के समकक्ष

d. लिथोग्राफी

 

109. बीएसए की किस धारा में साक्षी द्वारा निष्पादन से इनकार करने पर सबूत देने से संबंधित प्रावधान दिया गया है?

a. धारा 68

b. धारा 70

c. धारा 69

d. धारा 71

 

110. क्या निम्नलिखित दस्तावेज़ लोक दस्तावेज़ हैं?

a. संप्रभु प्राधिकारी के कार्यों या कार्यों के अभिलेख से संबंधित

b. प्राइवेट दस्तावेजों को लोक अभिलेख राज्यक्षेत्र में रखा जाता है

c. दोनों (a) और (b)

d. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

111. बीएसए की धारा 92 के तहत उपधारणा निम्न के संबंध में की जा सकती है-

a. केवल मूल दस्तावेज़ पर।

b. केवल प्रमाणित प्रतियों पर।

c. केवल अप्रमाणित प्रतियों पर।

d. उपरोक्त सभी।

 

112. विशेष रूप से निर्धारित सर्वोत्तम साक्ष्य का नियम निहित है-

a. बीएसए की धारा 97

b. बीएसए की धारा 96

c. बीएसए की धारा 95

d. बीएसए की धारा 94

 

113. अभिकथन (A): बीएसए धारा 94 और 95, को एक साथ पढ़ा जाना चाहिए।

कारण (R): ये दोनों धाराएं एक-दूसरे की पूरक हैं।

कोड-

a. दोनों (A) और (R) सत्य हैं और (R) (A) का सही स्पष्टीकरण है

b. दोनों (A) और (R) सत्य हैं, लेकिन (R) (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है

c. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है

d. (A) असत्य है लेकिन (R) सत्य है

 

114. 'A' लिखित रूप में अपना सफेद घोड़ा 'B' को बेचने के लिए सहमत है। 'A' के पास दो सफेद घोड़े हैं और यह अनिश्चित हो जाता है कि कौन-सा घोड़ा बेचा गया था। यहाँ दस्तावेज़ में है-

a. प्रत्यक्ष संदिग्धार्थता

b. अप्रत्यक्ष संदिग्धार्थता

c. कोई संदिग्धार्थता नहीं

d. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

115. धारा 119, बीएसए का दृष्टांत (g) इस उपधारणा को संदर्भित करता है-

a. कारबार का सामान्य अनुक्रम

b. साक्ष्य छुपाने से उत्पन्न होना

c. विनिमय-पत्र के संबंध में

d. वस्तुओं की निरंतरता

 

116. बलात्संग के अभियोजन में, जहां अभियुक्त द्वारा यौन संबंध साबित हो जाता है और महिला न्यायालय के समक्ष अपने साक्ष्य में कहती है कि उसने सहमति नहीं दी थी-

a. न्यायालय यह उपधारित कर सकती है कि उसने सम्मति नहीं दी थी

b. न्यायालय उसके साक्ष्य को निश्चायक सबूत मान सकती है कि उसने सम्मति नहीं दी थी

c. न्यायालय को और सबूत की आवश्यकता हो सकती है कि उसने सम्मति नहीं दी थी

d. न्यायालय यह उपधारित करेगी कि उसने सम्मति नहीं दी थी

 

117. बीएसए की किन धाराओं में 'विबंध' उपबंधित हैं-

a. धारा 121 से 123 तक

b. धारा 121 से 124 तक

c. धारा 122 से 126 तक

d. धारा 121 से 128 तक

 

118. बीएसए की धारा 148 के तहत, एक साक्षी के पूर्वतन लेखबद्ध कथन के बारे में प्रतिपरीक्षा की जा सकती है-

a. इसे साबित किए बिना और साक्षियों को दर्शित किये बिना।

b. केवल साबित करने के बाद ही, साक्षी को दर्शित किये बिना भी हो सकता है।

c. इसे साबित किए बिना बल्कि साक्षी को दर्शित किये जाने के बाद ही।

d. इसे साबित करने और साक्षी को दर्शित किये जाने के बाद ही।

 

119. परिस्थितिजन्य साक्ष्य निम्नलिखित परीक्षण को पूरा करना चाहिए-

a. जिन परिस्थितियों से अपराध की उपधारणा की जानी है, उसे ठोस और दृढ़ता से स्थापित किया जाना चाहिए

b. वे परिस्थितियाँ निश्चित रूप से अभियुक्त के अपराध की ओर इंगित करने वाली होनी चाहिए

c. सामूहिक रूप से ली गई परिस्थितियों को इतनी पूर्ण श्रृंखला बनानी चाहिए कि इस निष्कर्ष से कोई बच सके कि सभी मानवीय संभावनाओं के भीतर अपराध अभियुक्त द्वारा किया गया था

d. उपरोक्त सभी

 

120. साक्ष्य अधिनियम के अंतर्गत तथ्य का अर्थ है-

a. फैक्टम प्रावेण्डम्

b. फैक्टम प्रोबेसं

c. दोनों (a) और (b)

d. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

121. न्यूनतम पांच व्यक्तियों की आवश्यकता किस अपराध के लिए नहीं है?

a. विधिविरुद्ध जमाव

b. बलवा

c. लूट

d. डकैती

 

122. लूट डकैती है यदि यह संयुक्त रूप से की जाए-

a. दो से अधिक व्यक्ति लेकिन पांच से कम व्यक्ति।

b. पांच या पांच से अधिक व्यक्ति।

c. कम से कम सात व्यक्ति

d. कम से कम दस व्यक्ति

 

123. 'A' एक मृत व्यक्ति की वसीयत का निष्पादक होने के नाते बेईमानी से उस विधि की अवज्ञा करता है जो उसे वसीयत के अनुसार प्रभावों को विभाजित करने और उन्हें अपने उपयोग के लिए विनियोजित करने का निर्देश देता है। 'A' ने कौन-सा अपराध किया है?

a. चोरी

b. आपराधिक दुर्विनियोग

c. आपराधिक न्यासभंग

d. छल

 

124. रेलवे टिकट लेने की इच्छा रखने वाली एक महिला ने स्टेशन पर टिकट खिड़की पर भीड़ देखकर 'B' से, जो खिड़की के पास था, अपने लिए टिकट लाने के लिए कहा और उसे इसके लिए पैसे दिए। 'B' ने पैसे लिए और टिकट लेने के बदले पैसे लेकर भाग गया। 'B' ने कौन-सा अपराध किया है?

a. चोरी का अपराध

b. आपराधिक दुर्विनियोग का अपराध।

c. आपराधिक न्यासभंग का अपराध।

d. छल का अपराध

 

125. एक पार्टी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद पार्टी खत्म होने के बाद एक्स झाड़ियों में छुप जाता है और बाकी मेहमानों के जाने का इंतजार करता है। इसके बाद वह '' की सम्पत्ति में दिवाल फांदकर जाता है 'एक्स' दायी है-

a. गृह भेदन

b. आपराधिक अतिचार

c. प्रच्छन्न अतिचार

d. उपरोक्त सभी

 

126. बीएनएस की धारा 336 (1) में निर्दिष्ट किसी भी आशय से किसी दस्तावेज़ के भाग का मिथ्या दस्तावेज बनाना का गठित करना है-

a. रिष्टि

b. मिध्या दस्तावेजों गढ़ना

c. कूटकरण

d. केवल (a) और (b)

 

127. '' एक मजिस्ट्रेट बी के शील अध्यारोपण के बारे में वरिष्ठ अधिकारी को रिपोर्ट कर रहा है जो सद्भावना और लोक कल्याण के लिए किया गया है। '' दायी है-

a. बीएनएस की धारा 356(2) के तहत अपराध हेतु

b. बीएनएस की धारा 356 (3) के तहत अपराध हेतु

c. कोई अपराध नहीं क्योंकि यह धारा 356 के तहत अपवाद के अंतर्गत है

d. बीएनएस की धारा 352 के तहत अपराध हेतु

 

128. निम्नलिखित मानहानि के अपवाद है-

a. लोक कल्याण के लिए सत्य का प्रकाशन

b. लोक सेवकों का लोक आचरण

c. साहित्यिक आलोचना

d. उपरोक्त सभी

 

129. शब्द 'बेईमानी' से जैसा कि बीएनएस की धारा 2(7) में परिभाषित है-

a. केवल एक व्यक्ति को सदोष अभिलाभ पहुंचाने के आशय से कोई कार्य

b. केवल किसी अन्य व्यक्ति को सदोष हानि पहुंचाने के आशय से कोई कार्य

c. किसी व्यक्ति को सदोष अभिलाभ पहुंचाने के आशय से या किसी अन्य व्यक्ति को सदोष हानि पहुंचाने के आशय से कोई कार्य

d. उपरोक्त सभी सत्य हैं।

 

130. 'कपटपूर्वक' शब्द को परिभाषित किया गया है-

a. धारा 2(11)

b. धारा 2(12)

c. धारा 2(10)

d. धारा 2(9)

 

131. बीएनएस की धारा 10 के तहत उन मामलों में जिनमें यह निर्णय दिया जाता है कि कोई व्यक्ति उस निर्णय से विनिर्दिष्ट कई अपराधों में से एक अपराध का दोषी है, किन्तु यह संदेह है कि वह उन अपराधों में से किस अपराध का दोषी है यदि वही दण्ड सब अपराधों के लिए उपबन्धित नहीं है, तो वह अपराधी उस अपराध के लिए दण्डित किया जायेगा जिसके लिए-

a. कम से कम दण्ड उपबंधित है

b. अधिकतम उपबंधित दण्ड

c. यालय के विवेक के अनुसार

d. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

132. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

एक जल्लाद जो न्यायालय के आदेश के अनुसरण में दोषी को फांसी पर लटका देता है, उसे आपराधिक दायित्व से छूट दी जाती है-

a. बीएनएस की धारा 19

b. बीएनएस की धारा 17

c. बीएनएस की धारा 16

d. बीएनएस की धारा 18

 

133. Z को एक बाघ उठा ले गया है। A ने यह जानते हुए भी बाघ पर गोली चलायी गोली से Z की मृत्यु हो सकती है। लेकिन वह Z को बचाने के आशय से सद्भावनापूर्वक ऐसा करता है। A की गोली को मृत्युकारक घाव कर देती है। निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है-

a. 'A' को आपराधिक मानववध के लिए दोषी ठहराया जाएगा

b. 'A' सम्मति के बिना किए गए कार्यों से संबंधित बीएनएस की धारा 30 के तहत प्रतिरक्षा ले सकता है

c. 'A' दुर्घटना का तर्क दे सकता है

d. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

134. कथन (A): प्राइवेट प्रतिरक्षा के अधिकार के प्रयोग में किया गया कोई भी कार्य अपराध नहीं है

कारण (R): जहां समाज की सहायता प्राप्त नहीं की जा सकती, वहां व्यक्ति अपनी सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर सकता है।

कोड:

a. (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R) (A) का सही स्पष्टीकरण है

b. (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R) (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है

c. (A) सत्य है लेकिन (R) असत्य है

d. (A) असत्य है लेकिन (R) सत्य है

 

135. 'A' ने अपना परिसर 'B', एक पुलिस अधिकारी को इस ज्ञान के साथ किराए पर दिया है, कि 'B' वहां 'C' को प्रताड़ित करेगा, जो एक मामले में अभियुक्त है। 'B' उन परिसरों में 'C को प्रताड़ित करता है, विधिक स्थिति क्या होगी?

a. बीएनएस के तहत किसी भी अपराध का दोषी नहीं है।

b. दुष्प्रेरण का दोषी।

c. उपहति कारित करने का दोषी।

d. अपराध करने के प्रयत्न का दोषी।

 

136. जो कोई किसी अपराध को करने के लिए दुष्प्रेरित करता है, यदि दुष्प्रेरित व्यक्ति दुष्प्रेरक से भिन्न आशय या ज्ञान के साथ कार्य करता है, तो उसे दंडित किया जाएगा-

a. उस अपराध के लिए दण्ड का प्रावधान किया गया है जो तब किया गया होता यदि कार्य उकसाने वाले के आशय या ज्ञान के साथ किया गया था और किसी अन्य के आशय या ज्ञान से नहीं

b. अपराध के लिए प्रावधानित दण्ड के एक-चौथाई से दंडित किया गया

c. अपराध के लिए निर्धारित दण्ड के आधे दण्ड से दंडित किया गया

d. अपराध के लिए प्रावधानित दंड से दंडित किया जाएगा

 

137. बीएनएस की धारा 70 के तहत 'सामूहिक बलात्संग' के लिए दण्ड का प्रावधान है-

a. कठोर कारावास जो 20 वर्ष से कम नहीं होगा लेकिन इसे आजीवन कारावास तक विस्तारित किया जा सकता है, जिसका अर्थ उस व्यक्ति के शेष प्राकृतिक जीवन के लिए कारावास और जुर्माना होगा

b. मृत्युदण्ड

c. केवल आजीवन कारावास

d. कठोर कारावास जो 10 वर्ष से कम नहीं होगा लेकिन इसे आजीवन काराबास तक विस्तारित किया जा सकता है।

 

138. बीएनएस की किस धारा के तहत ताक-झांक (दृश्यरतिकता) को परिभाषित और दंडित किया गया है?

a. धारा 78

b. धारा 77

c. धारा 79

d. धारा 80

 

139. निम्नलिखित में से किस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने यह विनिश्चित किया कि 'पति अपनी पत्नी का स्वामी नहीं है'?

a. जोसेफ शाइन बनाम भारत संघ

b. सरला मुद्गल, अध्यक्ष, कल्याणी बनाम भारत संघ

c. लिली थॉमस बनाम भारत संघ

d. कैलाश सिंह बनाम प्रीती प्रतिबर

 

140. जन्म को छुपाकर मृत शरीर का गुप्त व्ययन करने पर किस धारा में दण्ड का प्रावधान है?

a. धारा 94

b. धारा 96

c. धारा 95

d. धारा 97

 

141. कौन-सा गलत है?

गंभीर अचानक प्रकोपन के कुछ मामलों में आपराधिक मानववध, हत्या की श्रेणी में नहीं आती, बशर्ते-

a. यह सवाल कि क्या प्रकोपन गंभीर और अचानक था, विधि का विशुद्ध प्रश्न है।

b. अपराधी का प्रकोपन स्वैच्छिक नहीं था।

c. प्राइवेट प्रतिरक्षा के अधिकार के वैध प्रयोग में किए गए किसी भी कार्य से प्रकोपन नहीं होता है।

d. विधि का अनुपालन करते हुए किए गए किसी भी कार्य से प्रकोपन नहीं होता है।

 

142. 'A', 'Z' की हत्या करने के आशय से सात वर्ष से कम आयु के बालक 'B' को ऐसा काम करने के लिए उकसाता है जिससे 'Z' की मौत हो जाती है। उकसावे के परिणामस्वरूप 'B' ने 'A' की अनुपस्थिति में कार्य किया जिससे 'Z' की मृत्यु हो गई। 'A' द्वारा क्या अपराध किया गया है?

a. कोई अपराध नहीं, क्योंकि हत्या के समय 'A' मौजूद नहीं था

b. उपहति कारित करने का साधारण अपराध किया है।

c. हत्या के प्रयत्न का अपराध किया

d. हत्या

 

143. '' एक भवन से बाहर जाने के द्वार पर बन्दुकधारी मनुष्यों को बैठा देता है और उनसे कह देता है, कि यदि '' भवन से बाहर जाने का प्रयत्न करे, तो वे '' को गोली मार दें-

a. , का सदोष अवरोध कारित करता है

b. , को सदोषपूर्वक बाधित करता है।

c. , का सदोष परिरोध करता है।

d. , को दोषपूर्वक आदेशित करता है।

 

144. 'A' एक कुत्ते को 'Z' के बिना 'Z' पर हमला करने के लिए उकसाता है, यहां 'A' ने अपराध किया है-

a. आपराधिक बल

b. हमला

c. उपहति कारित करने का प्रयत्न

d. मानहानि

 

145. 'A' एक हिंसक कुत्ते के मुखबन्धनी को इस आशय से खोल देता है, यह आशय रखते हुए या यह संभाव्य जानते हुए, कि वह 'Z' को यह विश्वास दिलाता है कि वह कुत्ते को 'Z' पर हमला करने के लिए प्रेरित करने वाला है, 'A' ने कारित किया है-

a. कोई अपराध कारित नहीं किया

b. बीएनएस के तहत हमले का अपराध किया

c. हमले के प्रयत्न का अपराध किया

d. बीएनएस के तहत आपराधिक अभित्रास का अपराध किया

 

146. व्यपहरण में अवयस्क की सम्मति है-

a. पूर्णतः सारहीन

b. अंशतः सारहीन

c. पूर्णतः तात्विक

d. अंशतः तात्विक

 

147. बीएनएस की निम्नलिखित में से कौन सी धारा भारत सरकार के साथ शांति संबंध रखने वाले विदेशी राज्य के राज्यक्षेत्र में लूटपाट को दंडनीय बनाती है?

a. धारा 149

b. धारा 150

c. धारा 148

d. धारा 154

 

148. बीएनएस की कौन-सी धारा सैनिक, नौसैनिक या वायुसैनिक के अभित्यजन के दुष्प्रेरण का प्रावधान करती है?

a. धारा 163

b. धारा 164

c. धारा 165

d. धारा 160

 

149. जो कोई किसी भी वाहन को उतावलेपन से या उपेक्षा से चलाएगा, या सवारी करेगा जिससे कि मानव जीवन संकटापन्न जाए, या किसी अन्य व्यक्ति को उपहति या क्षति कारित होने की संभावना हो, उसे दंडित किया जाएगा-

a. 6 माह तक का कारावास या 1000 रुपये तक का जुर्माना या दोनों

b. 4 माह तक का कारावास या 1000 रुपये तक का जुर्माना या दोनों

c. 6 माह तक का कारावास या 10000 रुपये तक का जुर्माना या दोनों

d. 1 वर्ष तक का कारावास या 1000 रुपये तक जुर्माना या दोनों

 

150. बीएनएस की धारा 303 के तहत चोरी के अपराध के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा आवश्यक घटक है?

a. कपटपूर्वक

b. बेईमानी से

c. सद्भावना के बिना

d. दुर्भावनापूर्वक

Download Pdf with Solution

Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts