बिहार सिविल जज (प्रारम्भिक) परीक्षा-2013 (LAW)

Download Android App    Download iOS App
Note: 1. Use ORG Code: XLVPGR For IOS and Web APP. 2. To Download the PDF it is necessary to download the App. 3. You can Use Only Sigle Device to access the Courses on App

Bihar Judiciary (PCS-J) Preparation Bihar Assistant Prosecution Officer (APO) Preparation

बिहार सिविल जज (प्रारम्भिक) परीक्षा-2013

(विधि)

 

1. एक संगीत शिक्षक ने एक नाबालिग लड़की के साथ उसकी सहमति से इस बहाने सम्भोग किया कि ऐसा करना उसकी आवाज को सुधारने के लिए अपेक्षित था। शिक्षक को बलात्कार का दोषी ठहराया………………. के वाद में-

a. आर. बनाम कैथराइन

b. ऐशबी बनाम ह्वाइट

c. डोंगे बनाम स्टीवेंशन

d. आर. बनाम विलियम्स

 

2. प्रतिनिधिक दायित्व का सिद्धांत लागू होता है, जब-

a. प्रिंसिपल और एजेंट का का सम्बन्ध हो

b. सेवक और स्वतंत्र ठेकेदार का सम्बन्ध हो

c. स्वामी और सेबक का सम्बन्ध हो

d. उपर्युक्त सभी

 

3. 'मिथ्या कारावास' के अपकृत के लिए-

a. व्यक्ति की स्वतंत्रता पर पूर्ण अवरोध होना चाहिए

b. व्यक्ति क्ति की स्वतंत्रता पर आंशिक अवरोध होना चाहिए

c. भागने के साधन होने चाहिए

d. उपर्युक्त सभी

 

4. मानहानि के अपकृत्य को बाँटा गया है, अपलेख और अपवचन में-

a. केवल अंग्रेजी विधि में

b. केवल भारतीय विधि में

c. दोनों भारतीय विधि एवं अंग्रेजी विधि में

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

5. 'अपदूषण' एक अपकृत्य को एक व्यक्ति के भूमि के उपयोग या उपभोग, अथवा इससे सम्बन्धित किसी अधिकार के सम्बन्ध में अवैधानिक हस्तक्षेप के रूप में परिभाषित किया गया था-

a. विनफील्ड द्वारा

b. सामण्ड द्वारा

c. पोलक द्वारा

d. अण्डरहिल द्वारा

 

6. मानहानि का अपकृत्य हो सकता है-

a. केवल जीवित व्यक्ति के बारे में

b. मृतक व्यक्ति के बारे में

c. दोनों (a) और (b)

d. या तो (a) और (b)

 

7. निम्नलिखित में से किसको विद्वेषपूर्ण अभियोजन की कर्यवाही कहा जा सकता है?

a. आपराधिक कार्यवाही

b. धन-वसूली की कार्यवाही

c. दिवालिया होने सम्बन्धी कार्यवाही

d. समापन की कार्यवाही

 

8. विद्वेषपूर्ण अभियोजन के लिए दायित्व उपन्न होता है जबकि कार्यवाही संस्थापित की गई है-

a. न्यायिक अधिकारी के समर समक्ष

b. कार्यकारी (Executive) अधिकारी के समक्ष

c. अर्द्धन्यायिक अधिकारी के समक्ष

d. दोनों (a) एवं (b)

 

9. "परिस्थितियाँ स्वयं बोलती हैं" का सिद्धांत सर्वोच्च न्यायालय द्वारा लागू किया गया था-

a. जसबीर कौर बनाम पंजाब राज्य में

b. अलका बनाम भारत संघ में

c. आशा राम बनाम नगर निगम, दिल्ली में

d. नगर निगम, दिल्ली बनाम सुभागवंती में

 

10. परिस्थितियाँ स्वयं बोलती है", सूत्र, नियम है-

a. विधि का

b. प्रक्रिया का

c. साक्ष्य का

d. असावधानी का

 

11. कस्तूरीलाल बनाम उत्तर प्रदेश राज्य का मामला सम्बन्धित है-

a. राज्य के कपट से

b. राज्य के संविदात्मक दायित्व से

c. राज्य के प्रतिनिधिक दायित्व से

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

12. माल विक्रय अधिनियम की धारा 3 (7) के अनुसार, 'माल' से तात्पर्य है-

a. अनुयोज्य दावा

b. धन

c. दोनों (a) एवं (b)

d. न तो (a) और न ही (b)

 

13. माल विक्रय अधिनियम, 1930 की धारा 2 (6) के अन्र्तगत 'भावी माल' का अर्थ है-

a. माल, जो अभी तक अस्तित्व में नहीं है।

b. अभिनिर्धारित माल

c. निर्धारित माल

d. विशिष्ट माल

 

14. माल विकय अधिनियम, 19:30 प्रवर्तन में आया-

a. 1 जुलाई, 930 से

b. 1 दिसम्बर, 1930 से

c. 1 अप्रैल, 1930 से

d. 31 जनवरी, 1931 से

 

15. शब्द 'क्रेता सावधान रहे' का अर्थ है-

a. माल त्रुटि रहित होना चाहिए

b. माल का स्वामित्व विक्रय के पश्चात् हस्तान्तरित होता है

c. क्रेता सावधान रहे

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

16. निम्नलिखित में से कौन-सा माल विक्रय अधिनियम, 1930 की धारा 2(7) के अंतर्गत माल है

a. जमीन से जुड़ी हुई वस्तुएँ, जिनको विक्रय से पहले अलग करने का करार हुआ है

b. जमीन का हिस्सा बनने वाली वस्तुएँ, जिनको विक्रय से पहले अलग करने का करार हुआ है

c. या तो (a) या (b)

d. न तो (a) और न ही (b)

 

17. भागीदारी के अस्तित्व को निर्धारित करने का तरीका विहित किया गया है-

a. धारा 5 में

b. धारा 6 में

c. धारा 9 में

d. धारा 10 में

 

18. यदि एक भागीदार, भागीदारी फर्म की सम्पत्ति को अपने स्वयं के उद्देश्य के लिए काम में लेने को चुनता है, तो इससे उत्पन्न होता है-

a. उस भागीदार का दीवानी दायित्व

b. उस भागीदार का आपराधिक दायित्व

c. दोनों (a) या (b)

d. या तो (a) या (b)

 

19. शब्द 'ख्याति' का वर्णन करना तो बहुत आसान है लेकिन इसको परिभाषित करना बहुत कठिन है, कहा गया है-

a. लॉर्ड हर्शेल द्वारा

b. लॉर्ड हेल्डेन द्वारा

c. लॉर्ड मैक्नॉटन द्वारा

d. लॉर्ड एल्डन द्वारा

 

20. यदि एक भागीदार, जो भागीदारी की बकाया रकम को वसूल कर इस रकम को भागीदारी के व्यापार व्यापार में खर्च करने के लिए अधिकृत है और यदि वह इस प्रकार इकट्ठी की गई रकम को बैंक में जमा नहीं करता है, तो वह भागीदार-

a. आपराधिक न्यास भंग का दोषी है

b. अन्य भागीदारों के प्रति दीवानी रूप से दायी है

c. दोनों (a) या (b)

d. या तो (a) तो (a) या (b)

 

21. एक निष्क्रिय साझीदार वह है, जो-

a. साझेदारी फर्म के व्यापार में रुचि नहीं रखता है

b. बाहरी व्यक्तियों के प्रति उत्तरदायी नहीं है

c. केवल लाभों में हिस्सा लेने के लिए अधिकृत है

d. न तो क्रियाशील है और न ही बाहरी लोग उसे जानते हैं

 

22. शब्द 'परक्राम्य विलेख' को परक्राम्य विलेख अधिनियम-

a. धारा 2(d)

b. धारा 12

c. धारा 13

d. धारा 13(a)

 

23. परक्राम विलेख अधिनियम, 1881 की धारा 138 का सम्बन्ध है-

a. धारक के अधिकारों से

b. सम्यक् अनुक्रम में धारक के अधिकारों से

c. चेक के अनादरण पर दण्ड से

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

24. एक व्यक्ति, जो परक्राम्य विलेख को मूल्य के बदले प्राप्त करता है, कहलाता है-

a. मूल्यवान धारक

b. धारक

c. धारक अधिकारत्व

d. सम्यक् अनुक्रम धारक

 

25. सभी चेक विनिमय-पत्र हैं लेकिन सभी विनिमय-पत्र चेक नहीं है-

a. गलत है

b. आधा सत्य आधा गलत है

c. सत्य है

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

26. एक परक्राम्य विलेख के भुगतान का युक्तियुक्त समय का निर्धारण करते समय-

a. सार्वजनिक छुट्टियों को अपवर्जित किया जाता है

b. सार्वजनिक छुट्टियों को शामिल किया जाता है

c. केवल बैंक द्वारा मनाई जाने वाली छुट्टियों की अपवर्जित किया जाता है

d. उपर्युक्त में से में से कोई नहीं

 

27. 'एक कम्पनी का शेयरधारक कम्पनी के साथ एक संविदा कर सकता है' धारित किया गया था-

a. सोलोमन बनाम सोलोमन में

b. डेमलर कम्पनी बनाम कॉन्टीनेंटल टायर कम्पनी में

c. एशबरी रेलवे कैरिज एण्ड आयरन कम्पनी बनाम रिक एल. आर. में 

d. एस. टी. कॉर्पोरेशन ऑफ इण्डिया बनाम कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर में

 

28. एक लोक कम्पनी के निदेशकों का दायित्व होता है के प्रति-

a. कम्पनी के अंशधारियों

b. जनता

c. सरकार

d. कम्पनी लॉ बोर्ड

 

29. निम्नलिखित में से कौन-सा एक कम्पनी के लिए अति आवश्यक है-

a. संगम ज्ञापन

b. अंश पूंजी

c. प्रविवरण

d. निगमन का प्रमाण-पत्र

 

30. कानून के अनुसार, एक कम्पनी के अंशधारियों की कितनी मीटिंग एक साल में होनी जरूरी है-

a. 4

b. 2

c. 3

d. 1

 

31. एक कम्पनी अपने लाभ में से अंशधारियों को कितनी राशि लाभांश के रूप में बाँट सकती है-

a. 10%

b. 15%

c. 5%

d. निश्चित् नहीं

 

32. साक्ष्य से अभिप्रेत है और उसमें सम्मिलित है-

a. केवल मौखिक साक्ष्य

b. केवल दस्तावेजी साक्ष्य

c. मौखिक एवं दस्तावेज साक्ष्य दोनों

d. केवल ऐसा मौखिक साक्ष्य जो दस्तावेजों पर आधारित है

 

33. किसी विवादित हस्तलेख को सिद्ध किया जा सकता है-

a. हस्तलेख विशेषज्ञ को बुलाकर

b. किसी ऐसे व्यक्ति को बुलाकर जो लिखने वाले के हस्तलेख से परिचित है

c. स्वीकृत एवं विवादित हस्तलेखों की तुलना करके

d. उपर्युक्त सभी

 

34. प्रश्न यह कि यह A के साथ बलात्संग किया गया एवं उसकी हत्या की गई गई? यह तथ्य कि उसने परिवाद किये बिना कहा कि मेरे बलात्संग किया गया था-

a. आचरण के रूप में सुसंगत होगा

b. सारवान् साक्ष्य के रूप में सुसंगत होगा

c. द्वितीयक साक्ष्य के रूप में संयुगत होगा

d. साक्ष्य अधिनियम की धारा 32(1) या धारा 157 के अंतर्गत सुसंगत हो सकता है

 

35. भारतीय साक्ष्य अधिनियम लिखा गया था-

a. लॉर्ड मैकाने द्वारा

b. सर जेम्स एफ. स्टीफेन द्वारा

c. हक्सले द्वारा

d. सर हेनरी समरमेन द्वारा

 

36. सुसंगतता एवं ग्राह्यता साक्ष्य अधिनियम के अन्तर्गत हैं-

a. पर्यायवाची

b. सह-विस्तारी

c. न पर्यायवाची न सह-विस्तारी

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

37. साक्ष्य अधिनियम के अन्तर्गत सुसंगत तथ्य-

a. तार्किक रूप से अनिवार्यतः सुसंगत होना चाहिए

b. विधिक रूप से अनिवार्यतः सुसंगत होना चाहिए

c. युसंगत विधिक एवं तार्किक रूप से अनिवार्यतः सुसंगत होना चाहिए

d. विधिक एवं तार्किक रूप से अनिवार्यतः अनिवार्यतः सुसंगत एवं ग्राह्य होना चाहिए

 

38. एक अपराधी की संस्वीकृति दूसरे सह-अपराधी के विरुद्ध ग्राह्य है-

a. साक्ष्य अधिनियम की धारा28 के अन्तर्गत

b. साक्ष्य अधिनियम की धारा धारा 29 के अन्तर्गत

c. साक्ष्य अधिनियम की धारा 30 के अन्तर्गत 

d. साक्ष्य अधिनियम की धारा 31 के अन्तर्गत

 

39. मृत्युकालीन घोषणा ग्राह्य होने के लिए-

a. एक मजिस्ट्रेट के सामने अनिवार्यतः की जानी चाहिए

b. एक पुलिस अधिकारी के सामने अनिवार्यतः की जानी चाहिए

c. एक डॉक्टर या एक प्राइवेट व्यक्ति के सामने अनिवार्यतः की जानी चाहिए

d. एक मजिस्ट्रेट के सामने, या एक पुलिस अधिकारी के सामने या एक डॉक्टर के सामने या एक प्राइवेट व्यक्ति के सामने की जा सकती है

 

40. विवाद्यक तथ्य से अभिप्रेत है-

a. तथ्य, जिसका अस्तित्व या अनस्तित्व पक्षकारों द्वारा स्वीकार किया जाता है

b. तथ्य, जिसका अस्तित्व या अनस्तित्व पक्षकारों द्वारा विवादित किया जाता है

c. तथ्य, जिसका अस्तित्व और अनस्तित्व पक्षकारों द्वारा विवादित नहीं किया गया है

d. उपर्युक्त सभी

 

41. अन्यत्र होने का बचाव शासित होता है-

a. साक्ष्य अधिनियम की धारा 6 द्वारा

b. साक्ष्य अधिनियम की धारा 9 द्वारा

c. साक्ष्य अधिनियम की धारा 12 द्वारा 

d. साक्ष्य अधिनियम की धारा 11 द्वारा 

 

42. निम्नलिखित में से कौन-सा अधिकार दीवानी प्रकृति का है-

a. मन्दिर में पूजा करने का अधिकार

b. मन्दिर के चढ़ावे (Offerings) में हिस्सा लेने का अधिकार

c. जुलूस निकालने का अधिकार

d. उपर्युक्त सभी

 

43. पूर्व न्याय (res judicata) का नियम लागू होता है-

a. सह-वादियों के बीच

b. सह-प्रतिवादियों के बीच

c. दोनों (a) और (b)

d. न तो (a) और न ही (b)

 

44. एक विदेशी न्यायालय के निर्णय को सी.पी.सी की धारा 13 के अन्तर्गत चुनौती दी जा सकती है-

a. केवल दीवानी न्यायालय में

b. केवल आपराधिक न्यायालय में

c. दीवानी और आपराधिक दोनों न्यायालयों में

d. न तो दीवानी न्यायालय में और न ही आपराधिक न्यायालय में

 

45. A अपने पीछे एक लड़का X और एक विवाहित पुत्री Y को छोड़कर मर जाता है। A के द्वारा संस्थित किये गये वाद को उसकी मृत्यु के पश्चात् जारी रखा जा सकता है-

a. X द्वारा मात्र, बहैसियत विधिक प्रतिनिधि

b. Y द्वारा मात्र, बहैसियत विधिक प्रतिनिधि

c. X, Y और Y के पति द्वारा बहैसियत विधिक प्रतिनिधि

d. X और Y दोनों द्वारा बहैसियत विधिक प्रतिनिधि

 

46. सृजनाल सृजनात्मक पूर्व न्याय का नियम वर्णित है-

a. व्याख्या III, धारा 11 में

b. व्याख्या IV, धारा 11 में

c. व्याख्या VI. धारा 11 में

d. व्याख्या VII, धारा 11 में

 

47. निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन गलत है-

a. एक माध्यस्थम् पंचाट एक संविदा है

b. एक माध्यस्थम् पंचाट को अनिवार्यतः लिखित एवं हस्ताक्षरित होना चाहिए

c. एक माध्यस्थम् पंचाट में एक अन्तरिम पंचाट भी सम्मिलित है

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

48. माध्यस्थम् करार बनाये जाने के पश्चात् प्रत्येक पक्षकार को दी जायेगी

a. मूल (Original) माध्यस्थम् पंचाट

b. पंचाट की एक हस्ताक्षरित प्रति

c. पंचाट की एक फोटोग्राफी

d. पंचाट की बिना हस्ताक्षर की हुई एक प्रति

 

49. एक जमानतीय अपराध के मामले में जमानत अधिकार पूर्वक स्वीकृत की जाती है-

a. पुलिस अधिकारी द्वारा

b. न्यायालय द्वारा

c. दोनों (a) और (b)

d. या तो (a) या (b)

 

50. दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 156(3) के अन्तर्गत अनुसंधान करने का निर्देया देने की शक्ति है-

a. एक मजिस्ट्रेट को

b. एक सत्र न्यायाधीश को को

c. दोनों (a) और (b)

d. या तो (a) या (b)

 

51. एक अनुसंधान करने पुलिस अधिकारी की शक्ति है कि वह मामले के तथ्यों पर परिस्थितियों से परिचित व्यक्ति की उपस्थिति की अपेक्षा कर सकता है-

a. धारा 158, दण्ड प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत

b. धारा 159, दण्ड प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत

c. धारा 160, दण्ड प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत

d. धारा 161, दण्ड प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत

 

52. भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद संसद के नये राज्यों के निर्माण, वर्तमान राज्यों के क्षेत्रों, सीमाओं और नामों को बदलने की शक्ति देता है-

a. अनुच्छेद 5

b. अनुच्छेद 11

c. अनुच्छेद 13

d. अनुच्छेद 3

 

53. भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद संसद को राज्य सूची में वर्णित विषय पर कानून बनाने की शक्ति देता है-

a. अनुच्छेद 245

b. अनुच्छेद 249

c. अनुच्छेद 251

d. अनुच्छेद 253

 

54. निम्नलिखित में से कौन से मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा साम्या की पारम्परिक अवधारणा को अस्वीकार करके, साम्या की नवीन अवधारणा स्वीकार किया गया था-

a. केदारनाथ बनाम पश्चिम बंगाल राज्य

b. पश्चिम बंगाल राज्य बनाम अनवर अली

c. बलसारा बनाम बम्बई राज्य

d. ई.पी. रोयप्पा बनाम तमिलनाडु राज्य

 

55. भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से कौन से संशोधन अधिनियम द्वारा शिक्षा के अधिकार को मूल अधिकार बनाया गया था- 

a. 42वाँ संशोधन

b. 44वाँ संशोधन

c. 49वाँ संशोधन

d. 86वाँ संशोधन

 

56. संविधान के निम्नलिखित में से कौन-से अनुच्छेद द्वारा लोक सेवकों को संवैधानिक सुरक्षा प्रदान की गई है-

a. अनुच्छेद 251

b. अनुच्छेद 309

c. अनुच्छेद 311

d. अनुच्छेद 312

 

57. यदि भारत के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों के पद खाली हैं, तो इनमें से कौन कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में कार्य करता है-

a. प्रधानमंत्री

b. भारत का मुख्य न्यायाधीश

c. लोक सभा का स्पीकर

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

58. "यदि मुझसे पूछा जाये कि संविधान में कौन-सा अनुच्छेद सबसे अधिक महत्वपूर्ण है जिसके बिना या संविधान शून्य हो जायेगा, तो इसके सिवाय किसी दूसरे अनुच्छेद का नाम नहीं लूँगा। यह संविधान की आत्मा है।" उपरोक्त कथन इनमें से जिसके द्वारा दिया गया है

a. पण्डित जवाहरलाल नेहरू

b. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

c. डॉ. बी. आर. अम्बेडकर

d. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

 

59. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निम्नलिखित में से किस मामले में यह धारित किया गया था कि फुटपाथों पर व्यापार करना एक मूल अधिकार है-

a. सुकुमार मुखर्जी बनाम बंगाल राज्य

b. फर्टिलाइजर कार्पोरेशन कामगार यूनियन, सिन्दरी बनाम भारत संघ

c. पी.ए. ईमानदार बनाम महाराष्ट्र राज्य

d. सोदन सिंह बनाम न्यू दिल्ली म्युनिसिपल कमेटी

 

60. संविधान के निम्नलिखित में से कौन-से संशोधन अधिनियम द्वारा संविधान में लागू कर्त्तव्यों के अध्याय को अध्याय IV-A के रूप में जोड़ा गया है

a. 40वाँ संशोधन अधिनियम

b. 42वाँ संशोधन अधिनियम

c. 45वाँ संशोधन अधिनियम

d. 49वाँ संशोधन अधिनियम

 

61. श्रीमती प्रतिभा पाटिल का भारत गणराज्य के राष्ट्रपतियों में इनमें से कौन-सा स्थान है-

a. 10वाँ

b. 11 वाँ

c. 12वाँ

d. 13वाँ

 

62. हमारे संविधान के अनुसार, राज्य सभा-

a. हर दो साल में भंग की जाती है

b. हर पाँच साल में भंग की जाती है

c. हर छः साल में भंग की जाती है

d. भंग किये जाने का विषय नहीं है

 

63. गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य के मामले में यह टिप्पणी की गई थी कि "हमारे संविधान की प्रस्तावना सारांश रूप से आदर्श व प्रेरणा लिए हुए है। इनमें न्यायाधीश कौन थे।

a. न्यायमूर्ति मैथ्यू

b. न्यायमूर्ति कृष्णा अय्यर

c. न्यायमूर्ति सुब्बा राव

d. न्यायमूर्ति एच. आर. खन्ना

 

64. निम्नलिखित में से कौन-से मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने यह धारित किया कि प्रस्तावना, संविधान का एक हिस्सा नहीं है-

a. ए.के. गोपालन का मामला

b. बेरूबरी का मामला

c. मिनर्वा मिल का मामला

d. ए.के. ऍटोनी का मामला

 

65. जीने के अधिकार में मरने का अधिकार सम्मिलित नहीं है, निम्नलिखित में से किसमें धारित किया गया है-

a. आर. रतीनाम बनाम भारत संघ

b. राज्य बनाम संजय कुमार भाटिया

c. चेन्ना जगदेश्वर बनाम आन्ध्र प्रदेश राज्य

d. ज्ञान कौन बनाम पंजाब राज्य

 

66. अनुच्छेद 32 के अन्तर्गत सर्वोच्च न्यायालय में दायर की जाने चाली याचिकाएँ पूर्व न्याय (res-judicata) के नियम के अधीन हैं,

a. अधिकार पृच्छा

b. बन्दी प्रत्यक्षीकरण

c. उत्प्रेषण

d. प्रतिषेध

 

67. निम्नलिखित में से कौन-सा एक मूल अधिकार नहीं है-

a. हड़ताल करने का अधिकार

b. शोषण के विरुद्ध अधिकार

c. समानता का अधिकार

d. धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार

 

68. सम्पत्ति के अधिकार को मूल अधिकारों की सूची से हटाया गया था-

a. 24वें संशोधन द्वारा

b. 42वें संशोधन द्वारा

c. 44वें संशोधन द्वारा

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

69. पर्यावरण की सुरक्षा एवं संवर्द्धन, जिसमें देश के जंगल व वन्य जीव भी सम्मिलित है-

a. नीति-निदेशक तत्व

b. मूल कर्तव्य

c. राष्ट्रपति नीति

d. नीति-निदेशक तत्व और मूल कर्तव्य दोनों

 

70. निम्नलिखित में से कौन-से संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा मताधिकार की उम्र को घटाकर 21 वर्ष से 18 वर्ष किया गया था-

a. 48वाँ

b. 57वाँ

c. 61 वाँ

d. 63वाँ

 

71. भारत सरकार अधिनियम, 1935 के अन्तर्गत संघीय न्यायालय को था-

a. केवल मौलिक क्षेत्राधिकार

b. केवल अपीलीय क्षेत्राधिकार

c. केवल सलाहकारी क्षेत्राधिकार

d. मौलिक, अपीलीय एवं सलाहकारी क्षेत्राधिकार

 

72. निम्नलिखित में से किसके द्वारा भारतीय विधायिका को द्विसदनीय (Bicameral) बनाया गया-

a. भारतीय परिषद् अधिनियम, 1909

b. भारत सरकार अधिनियम, 1919

c. भारत सरकार अधिनियम, 1935

d. भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947

 

73. निम्नलिखित में से किसको ध्येय भारत के लिए एक संघीय ढाँचा उपलब्ध कराना था-

a. भारतीय परिषद् अधिनियम, 1909

b. भारत सरकार अधिनियम, 1919

c. भारत सरकार अधिनियम, 1935

d. भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947

 

74. इंग्लैण्ड में मैग्नाकार्टा कब स्वीकृत किया गया था-

a. 1832

b. 1911

c. 1949

d. 1212

 

75. "ब्रिटेन का संविधान, संविधानों की जननी है। ब्रिटिश संसद, संसदों की जाननी है।"

a. विलियम होल्ड्सवर्थ

b. हर्मन फाइनर

c. ऑग

d. मुनरो

 

76. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है।

a. परम्पराएँ निश्चित और स्पष्ट होती हैं। 

b. परम्पराएँ अलिखित होती हैं।

c. परम्पराएँ न्यायालय द्वारा लागू नहीं की जाती है।

d. परम्पराओं का जन्म संयोगवश होता है।

 

77. निम्नलिखित में से कौन-सा/से ब्रिटिश संविधान का/के प्रमुख स्रोत है/हैं-

a. न्यायिक निर्णय

b. परम्पराएँ

c. टीकाएँ

d. सामान्य विधि

 

78. "ब्रिटिश संविधान की शब्दावली में अनेक सूक्ष्म भेद हैं लेकिन इनमें से कोई भी इतना महत्वूपर्ण नहीं है जितना कि सम्राट और राजमुकुट का भेद है।"

उपरोक्त कथन किसका है-

a. हर्मन फाइनर

b. ऑगा

c. मुनरो

d. ग्लैडस्टोन

 

79. ब्रिटिश संसद के दोनों सदन है-

a. सीनेट एवं हॉउस ऑफ लाईर्ड्स

b. हॉउस ऑफ कॉमन्स एवं डाइट

c. हॉउस ऑफ कॉमन्स एवं सीनेट

d. हॉउस ऑफ कॉमन्स एवं हॉउस ऑफ लॉईस

 

80. इंग्लैण्ड के संवैधनिक इतिहास राजा द्वारा वीटों पावर का आखिरी बार प्रयोग किया गया था-

a. 1707 में

b. 1832 में

c. 1911 में

d. 1949 में

 

81. इंग्लैंड में सरकार को कहा जाता है 

a. राजा की सरकार 

b. जनता की सरकार 

c. सवैधानिक सरकार 

d. संसद की सरकार

 

82. ब्रिटिश मंत्रिमण्डल की जननी है-

a. प्रिवी काउन्सिल

b. हॉउस ऑफ लॉईस

c. हॉउस ऑफ कॉमन्स

d. संसद

 

83. "मंत्रिमण्डल एक सूर्य-पिण्ड है जिसके चारों और अन्य पिण्ड घूमते हैं और यह ऐसा कब्जा है जो कार्य के लिए सम्राट, लॉर्ड सभी तथा कॉमन सभा को मिलाता है।"

a. लॉवेल

b. मैरियट

c. मुनरो

d. ग्लैडस्टोन

 

84. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है-

a. धन विधेयक सबसे पहले हॉउस ऑफ लॉईस में प्रस्तुत किया जा सकता है

b. हॉउस ऑफ लॉईस धन विधेयक को एक महीने में अधिक नहीं रोक सकती है

c. हॉउस ऑफ कॉमन्स का स्पीकर निर्णय करता है कि कौन-सा विधेयक धन विधेयक है

d. हॉउस ऑफ लॉईस सर्वोच्च अपीलीय न्यायालय है।

 

85. ब्रिटेन में यह परम्परा है कि-

a. प्रधानमंत्री लॉर्ड सभा का सदस्य हो सकता है

b. प्रधानमंत्री कॉमन सभा का ही होगा

c. प्रधानमंत्री सम्राट की पसंद का व्यक्ति होगा

d. प्रधानमंत्री प्रिवी परिषद का सदस्य हो सकता है 

 

86. ब्रिटिश संविधान में सबसे शीर्ष न्यायालय कहलाता है-

a. सर्वोच्च न्यायालय

b. प्रिवी काउन्सिल

c. उच्च न्यायालय

d. हॉउस ऑफ लॉईस

 

87. "डेलीगेट्स नॉन पोटेस्ट डेलिगेटा" का अर्थ है-

a. एक प्रत्यायुक्त आगे फिर शक्तियों का प्रत्यायोजन कर सकता है

b. प्रत्यायोजित विधान वैध है

c. एक प्रत्यायुक्त आगे फिर शक्तियों का प्रत्यायोजन नहीं कर सकता

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

88. मार्शल लॉ लागू होने पर-

a. नागरिकों के मुख्य अधिकारों को निलम्बित किया जाता है 

b. संसद को भंग किया जाता है

c. नागरिक सरकार को निलम्बित किया जाता है

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

89. ब्रिटेन में छाया मंन्त्रिमण्डल इनमें से कौन बनाता है-

a. प्रधानमंत्री

b. सम्राट

c. विरोधी पार्टी का नेता

d. लॉर्ड चान्सलर

 

90. विधि शासन' को इंग्लैण्ड में इनमें से किसके द्वारा प्रस्तुत किया गया था-

a. जेनिंग

b. ब्लैकस्टोन

c. प्रोफेसर डॉयसी

d. सिडनी लो

 

91. बन्दी प्रत्यक्षीकरण याचिका का अर्थ है-

a. किसी अवैध रूप से बन्दी बनाये गये व्यक्ति को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करना

b. मनुष्य के अधिकारों के उल्लंघटन को रोकना

c. किसी भी व्यक्ति के मानव अधिकारों का आदर करना

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

92. हिन्दू विधि के अन्तर्गत विवाह है, एक-

a. संस्कार

b. संविदा

c. दोनों (a) और (b)

d. न तो (a) और न ही (b) न

 

93. हिन्दू विवाह सम्बन्धी विधि को संहिताबद्ध किया गया है-

a. हिन्दू विवाह अधिनियम, 1955 के अन्तर्गत

b. हिन्दू दत्तक एवं भरण-पोषण अधिनियम, 1956 के अन्तर्गत

c. बाल-विवाह निरोधक अधिनियम, 1929 के अन्तर्गत

d. उपर्युक्त सभी

 

94. यदि एक हिन्दू विवाह के पक्षकार आपस में एक-दूसरे से 'सपिण्डा' हैं, तो विवाह है-

a. मान्य

b. शून्यकरणीय

c. शून्य

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

95. एक हिन्दू निर्वसीयती मर जाता है अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री और विधवा को छोड़कर। उसकी सम्पत्ति न्यागत् (Devolve) होगी-

a. केवल विधवा को

b. केवल पुत्रों और पुत्री को

c. केवल पुत्रों को

d. पुत्रों, पुत्री और विधवा सभी को

 

96. हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 की धारा 30 के अन्तर्गत एक हिन्दू मिताक्षरा सहदायिकी सम्पत्ति में अपना हित व्ययन कर सकता है।

a. बिक्री द्वारा

b. दान द्वारा

c. वसीयता द्वारा

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

97. "एक व्यक्ति किसी सम्पत्ति को उत्तराधिकार में प्राप्त करने से किसी बीमारी, अंगहीनता या अंगवक्रता के आधार पर अयोग्य नहीं होगा" उपबन्ध किया गया है- 

a. हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 की धारा 28 के अन्तर्गत

b. हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 की धारा 39 के अन्तर्गत

c. हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 की धारा 30 के अन्तर्गत

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

98. हिन्दू विवाह अधिनियम, 1955 की निम्नलिखित में से कौन-सी धारा के अन्तर्गत पति और पत्नी आपसी सहमति से तलाक के लिए याचिका दायर कर सकते है-

a. धारा 10

b. धारा 11

c. धारा 9

d. धारा 13-ख

 

99. आपसी सहमति द्वारा तलाक का सिद्धांत हिन्दू विवाह अधिनियम, 1955 में समाविष्ट किया गया था, वर्ष-

a. 1956 में

b. 1961 में

c. 1976 में

d. 1979 में

 

100. हिन्दू दत्तक एवं भरण-पोषण अधिनियम, 1956 के अन्तर्गत निम्न में से कौन गोद लेने के लिए अधिकृत नहीं है-

a. एक अविवाहित व्यक्ति

b. एक तलाकशुदा पत्नी

c. पति, पत्नी की सहमति से

d. पति, बिना पत्नी की सहमति से

 

101. एक हिन्दू पुरुष जिसकी आयु 28 वर्ष है एक लड़की जिसकी आयु 13 वर्ष है, को गोद लेता है। दत्तक ग्रहण है-

a. वैध

b. शून्यकरणीय

c. शून्य

d. अवैध

 

102. निम्नलिखित में से कौन-सा मुस्लिम विधि का द्वितीयक (Secondary) स्रोत है-

a. रूढ़ि

b. इज्मा

c. कियास

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

103. निम्नलिखित में से कौन-सा मुस्लिम विधि के लागू होने को संशोधित करता है-

a. मुस्लिम विवाह-विच्छेद अधिनियम, 1939

b. मुस्लिम स्त्री अधिकारों पर संरक्षण (Protection of Rights on Divorce) अधिनियम, 1986

c. शरीयत अधिनियम, 1937

d. उपर्युक्त सभी

 

104. किसके द्वारा सर्वप्रथम कियास को मुस्लिम विधि के स्रोत के रूप में लागू किया गया- 

a. इमाम अब्बू हनीफा

b. इमाम युसूफ सूफ

c. इमाम जफर

d. इमाम अहमद

 

105. निम्नलिखित में से कौन-सी विवाह के लिए पूर्ण अक्षमता (Incapacity) है-

a. रक्त सम्बन्ध

b. वैवाहिक सम्बन्ध

c. धात्रेय सम्बन्ध

d. उपर्युक्त सभी

 

106. एक मुसलमान चार से ज्यादा शादियाँ नहीं कर सकता। यदि एक मुसलमान पाँचवीं शादी करेगा, तो ऐसी शादी होगी-

a. शून्य

b. वैध

c. अनियमित

d. या तो (a) या (b)

 

107. तलाक के पश्चात् एक मुस्लिम महिला-

a. तुरंत शादी कर सकती है

b. दुबारा शादी नहीं कर सकती

c. इद्दत पूर्ण करने के पश्चात् ही शादी कर सकती है

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

108. शिया मुस्लिम निकाह में कितने गवाह का होना आवश्यक है-

a. एक पुरुष और दो स्त्रियाँ

b. दो पुरुष

c. कोई गवाह जरुरी नहीं

d. दोनों (a) और (b)

 

109. एक पत्नी का निम्नलिखित में से कौन-सा अधिकार है, जब उसका पति मेहर देने से मना करता है-

a. शादी की पूर्णावस्था (Consmmation) से मना करना

b. मेहर वसूली के लिये दावा करना

c. मृतक पति की सम्पत्ति पर कब्जा बनाये रखना

d. उपर्युक्त सभी

 

110. हकशुफा का अधिकार निम्नलिखित में से कौन-सा है-

a. एक किरायेदार को खाली करवाकर कब्जा लेने का अधिकार

b. दूसरे व्यक्ति की अपेक्षा वरीयता (Preference) से सम्पत्ति क्रय करने का अधिकार

c. सम्पत्ति कम कीमत कीमत में खरीदने का अधिकार

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

111. अवैध सन्तान की अभिरक्षा (Custody) होती है-

a. माता की

b. पिता की

c. माता-पिता माता-पिता दोनों की

d. या माता की या पिता की

 

112. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम की निम्नलिखित में से कौन-सी धारा में 'सम्पत्ति अन्तरण' को परिभाषित किया गया है-

a. धारा 2

b. धारा 3

c. धारा 4

d. धारा 5

 

113. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम प्रवर्तन में आया-

a. 1 जुलाई, 1882 में

b. 1 अगस्त, 1882 में

c. 1 सितम्बर, 1882 में

d. 1 अक्टूबर, 1882 में

 

114. भविष्य की सम्पत्ति का दान है-

a. वैध

b. शून्यकरणीय

c. शून्य

d. सशर्त शून्य

 

115. दान में मामले में यदि दान-ग्रहीता की मृत्यु दान की स्वीकृति से पहले हो जाए, तब-

a. दान शून्यकरणीय है

b. दान शून्य है

c. दान वैध है

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

116. एक अजन्मा व्यक्ति सम्पत्ति अन्तरण पर निहित हित प्राप्त करता है-

a. जन्म लेते ही तुरंत

b. वयस्कता प्राप्त करने के पश्चात् 

c. 21 वर्ष की आयु होने पर

d. यदि महिला हो, तो शादी के बाद

 

117. निम्नलिखित बन्धकों में से कौन-से बन्धक का न तो लिखित होना न ही पंजीकरण होना जरूरी है-

a. साधारण बन्धक

b. अंग्रेजी बन्धक

c. भोग बन्धक बन्धक

d. स्वत्व के दस्तावेजों को जमा करके किया गया बन्धक

 

118. "शाश्वतता के विरुद्ध नियम", सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम की में उपबन्धित है-

a. धारा 13

b. धारा 14

c. धारा 15

d. धारा 17

 

119. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम की धारा 52 में उल्लिखित लम्बित वा का सिद्धांत सम्बन्धित है-

a. स‌द्भावनापूर्वक खरी में

b. लोक-नीति से

c. नीलामी द्वारा बिक्री से

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

120. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम की धारा 5 के अनुसार, जीवित व्यक्ति में सम्मिलित हैं-

a. कम्पनी या व्यक्तियों का संघ

b. केवल जीवित व्यक्ति

c. केवल महत्वपूर्ण कम्पनी या संघ

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

121. शब्द "बिक्री” को सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम की- पारिभाषित किया गया है-

a. धारा 53

b. धारा 54

c. धारा 55

d. धारा 56

 

122. साम्या का प्राथमिक स्रोत है-

a. रूढ़ि

b. लिखित कानून

c. न्यायिक निर्णय

d. अन्तःकरण

 

123. साम्य के अंग्रेजी नियमों को-

a. भारतीय विधायिका द्वारा सारभूत रूप से सम्मिलित किया गया है

b. भारतीय विधायिका द्वारा आंशिक रूप से सम्मिलित किया गया है

c. भारतीय विधायिका द्वारा पूर्ण रूप से सम्मिलित किया गया है

d. भारतीय विधायिका द्वारा बिल्कुल सम्मिलित नहीं किया गया है

 

124. एक तरफ साम्या और दूसरी तरफ विधि के पाठ में विरोध होने पर न्यायालय-

a. साम्य को चुनेगा

b. विधि को चुनेगा

c. को विवेक होगा कि साम्य और विधि में से किसको चुने

d. पूर्वनिर्णयों से बाध्य होगा

 

125. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है-

a. एक दावा करने वाला साम्यिक उपचारों का आधिकारिक रूप से दावा नहीं कर सकता, क्योंकि ये उपचार न्यायालय के स्वविवेक हैं

b. एक दावा करने वाला साम्यिक उपचारों का आधिकारिक रूप से दावा कर सकता है, क्योंकि ये उपचार न्यायालय के कर्तव्य हैं

c. भारत में विधिक हित और साम्यिक हित में अन्तर है

d. सांविधिक उपबन्ध केवल विधिक हित के लिए लागू होंगे न कि साम्यिक हित के लिए

 

126. 'न्यास' की धारणा का उद्गम…………से है-

a. फ्रांस

b. जर्मनी

c. इंग्लैण्ड

d. रोम

 

127. व्यक्ति, जो न्यास के निर्माण के लिए आवश्यक नहीं है, हैं-

a. न्याय का संस्थापक

b. न्यासी

c. विधिक प्रतिनिधि

d. हिताधिकारी

 

128. एक वसीयतकर्ता द्वारा वसीयत द्वारा निर्माण किये गये न्याय को उसकी इच्छा से वापस लिया जा सकता है-

a. स्पष्ट शब्दों द्वारा

b. ऐसे कार्यों द्वारा, जिनसे यह अनुमान हो कि वह इसको वापस लेना चाहता है

c. पश्चात्वर्ती वसीयत द्वारा

d. ऐसे व्यक्ति के मामले में जो हिन्दू विवाह अधिनियम से शासित हो वसीयतकर्ता की शादी होने पर

 

129. एक न्यास समाप्त नहीं होता है-

a. जब इसका उद्देश्य पूर्ण रूप से पूरा हो चुका है

b. जब इसका उद्देश्य अवैध हो जाता है

c. जब न्यास वापस लिये जाने योग्य हो और स्पष्ट शब्दों द्वारा वापस ले लिया गया है

d. जहाँ न्यासियों ने अपने हित को अन्तरित कर दिया है

 

130. यथोचित्त अनुपालन अधिनियम की धारा 10 के अन्तर्गत यथोचित अनुपालन स्वीकृत नहीं की जा सकती-

a. यदि कोई पूर्ण संविदा नहीं है

b. यदि कोई पूर्ण संविदा है

c. यदि धन पर्याप्त प्रतिकर नहीं है

d. यदि वास्तविक हानि के निर्धारण की कोई कसौटी या पैमाना नहीं है

 

131. संविदा की यथोचित अनुपालन का अर्थ है-

a. संविदा की शर्तों के अनुसार उसका वास्तविक क्रियान्वित

b. संविदा की निष्पादन न होने के लिए हानि या क्षतिपूर्ति के लिए दावा

c. या तो (a) या (b)

d. न तो (a) और न हो (b)

 

132. एक प्रस्ताव स्वीकृत हो जाने पर हो जाता है-

a. वचन (अन्तर्गत धारा 2(b))

b. करार (अन्तर्गत धारा 2(e))

c. संविदा (अन्तर्गत धारा 2(h))

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

133. एक करार, जो एक पक्षकार की इच्छा पर प्रवर्तनीय हो न कि दूसरे पक्षकार की इच्छा पर, कहलाता है-

a. एक मान्य संविदा

b. एक अवैधानिक संविदा

c. एक शून्य संविदा

d. एक शून्यकरणीय संविदा

 

134. एक नाबालिग के द्वारा की गई सविदा पूर्ण रूप से शून्य है। यह प्रतिपादित किया गया था-

a. कन्हैयालाल बनाम गिरधारी लाल में गिरधारी

b. मोहम्मद सईद बनाम विशम्भर दयाल में

c. मोहरी बीबी बनाम धर्मोदास घोष में

d. लालमन शुक्ला बनाम गौरी दत्त में

 

135. वह करार, जिसका अर्थ निश्चित नहीं है या निश्चित किये जाने योग्य नहीं जिसका है, है-

a. शून्यक शून्यकरणीय

b. अवैध

c. प्रवर्तनीय

d. शून्य

 

136. दुकान के शोकेस में प्रदर्शित कीमत की स्लिप लगा माल है-

a. आमंत्रण

b. प्रस्ताव के लिए आमंत्रण

c. प्रति-प्रस्ताव

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

137. घुड़दौड़ के सम्बन्ध में किया गया एक करार धारा 30 के अन्तर्गत है-

a. अवैधानिक

b. शून्यकरणीय

c. शून्य

d. मान्य

 

138. कुँवारा रहने के लिए किया गया एक करार है-

a. वैध

b. शून्य

c. शून्यकरणीय

d. अप्रवर्तनीय

 

139. एक संविदा, जिसका पालन अवैध या असम्भव हो गया है, है-

a. शून्य, जब पालन अवैध या असम्भव हो गया है

b. शून्य

c. शून्यकरणीय, जब पालन अवैध या असम्भव हो गया है

d. न तो शून्य और न ही शून्यकरणीय

 

140. वयस्कता की आयु संविदा अधिनियम के लिए है-

a. 18 साल

b. 21 साल

c. ज्यों के लिए 16 साल लड़कियों के लिए और 18 साल लड़कों के लिए

d. 18 साल लड़कियों के लिए और 21 साल लड़कों के लिए

 

141. संविदा भंग होने की स्थिति में पहले से ही निश्चित संविदा भंग के लिए दिये मुआवजे के रूप में दी जाने वाली राशि कहलाती है-

a. निर्धारित नुकसानी

b. जुर्माना 

c. या तो (a) या (b)

d. न तो (a) और न ही (b)

 

142. A, B को बिना प्रतिफल के 1,000 रुपये देने को सहमत होता है। यह करार-

a. शून्यकरणीय

b. शून्य है

c. प्रवर्तनीय नहीं है

d. प्रवर्तनीय नहीं है, क्योंकि यह अलिखित था

 

143. जब संविदा के लिए सहमति उत्पीड़न द्वारा प्राप्त की गई है, तो संविदा धारा 19 के अन्तर्गत है-

a. वैध

b. शून्यीकरण

c. शून्य

d. अवैध

 

144. जब करार के दोनों पक्षकार तथ्य सम्बन्धी बात पर भूल में हों, तब करार-

a. प्रवर्तनीय होगा

b. शून्यकरणीय होगा

c. शून्य नहीं होगा

d. शून्य होगा

 

145. A. B से करार करता है कि वह उसके लिए जादू से गुप्त धन का पता लगायेगा। यह करार है-

a. शून्य 

b. शून्यकरणीय

c. प्रवर्तनीय

d. बंगाल में वैध और प्रवर्तनीय 

 

146. A, B के साथ संविदा करता है। इस संविदा B में कपट का दोषी है। A अब-

a. संविदा का विखण्डन कर सकता है किन्तु मुआवजा प्राप्त नहीं कर सकता

b. केवल मुआवजा प्राप्त कर सकता है

c. संविदा का विखण्डन कर सकता है और मुआवजा प्राप्त कर सकता है

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं 

 

147. "अपकृत्य एक दीवानी दोष है, जिसका उपचार सामान्य विधि के अनुसार अनिर्धारित नुकसानी की कार्यवाही है और जो एकमात्र न्यास-भंग या अन्य किसी साम्यिक आभार का उल्लंघन मात्र नहीं है।"

अपकृत्य की यह परिभाषा किसने दी है-

a. विनफील्ड

b. फ्रेजर

c. अण्डरहिल

d. सामण्ड

 

148. अपकृत्य विधि के अन्तर्गत दायित्व होता है-

a. एक व्यक्ति विशेष के प्रति

b. व्यक्तियों के एक समूह के प्रति

c. सारे विश्व के प्रति

d. दोनों (a) एवं (b)

 

149. अपकृत्य गठित करने के लिए-

a. प्रतिवादी के द्वारा कोई कार्य कार्यालोप होना चाहिए

b. प्रतिवादी के कार्या या लोप द्वारा वादी में निहित विधिक अधिकार का उल्लंघन होना चाहिए

c. प्रतिवादी का विधिक कर्त्तव्य होना चाहिए

d. दोनों (a) एवं (b)

 

150. एक अवश्यम्भावी दुर्घटना से तात्पर्य है-

a. दैव कृत्य

b. एक अप्रत्याशित क्षति जिसकी न तो पूर्वानुमोदन किया जा सकता था और जिसको टाला जा सकता था

c. एक अप्रत्याशित क्षति जिसका पूर्वानुमोदन हो सकता है और जिसका टाला जा सकता था

d. दोनों (a) एवं (b)

 

My Legal Consultants
Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts