बिहार पीसीएस-जे मॉक टेस्ट-6

Download Android App    Download iOS App
Note: 1. Use ORG Code: XLVPGR For IOS and Web APP. 2. To Download the PDF it is necessary to download the App. 3. You can Use Only Sigle Device to access the Courses on App

Bihar Judiciary (PCS-J) Preparation Bihar Assistant Prosecution Officer (APO) Preparation

Download Bihar PCS-J Mock Test- 6

 

1. जब किसी विधेयक को लेकर संसद के दोनों सदनों मतभेद के कारण गतिरोध उत्पन्न हो जाता है तो उसका समाधान किया जाता है-

a. राष्ट्रपति द्वारा

b. दोनों सदनों की संयुक्त बैठक द्वारा

c. प्रधानमंत्री द्वारा

d. विशेष समिति द्वारा

 

2. निम्नलिखित में से कौन सा सिद्धांत आपराधिक मनःस्थिति (मेन्स् रिया) से सम्बन्धित है-

a. प्राग दोषमुक्ति तथा पूर्वदोषसिद्धि

b. केवल कार्य किसी को अपराधी नहीं बनाता यदि उसका मन भी अपराधी न हो

c. कानून के बिना कोई अपराध, कानून के बिना कोई सजा

d. एक अपराध के लिए दो बार न्याय नहीं दिया जा सकता

 

3. दीवानी प्रक्रिया संहिता के अधीन प्रतिनिधिक क्षमता में वाद दायर किया जा सकता है-

a. आदेश 1 नियम 9 के अधीन

b. आदेश 1 नियम 10 के अधीन

c. आदेश 1, नियम 8 के अधीन

d. आदेश 1, नियम 8A के अधीन

 

4. किसी एकपक्षीय डिक्री के विरूद्ध उपलब्ध उपचारों में शामिल हैं-

a. डिक्री को अपास्त करने हेतु अर्जी

b. अपील

c. पुनर्विचार

d. उपरोक्त सभी

 

5. 'दाय भाग' के लेखक हैं-

a. जीमूतवाहन

b. रघुनन्दन

c. विज्ञानेश्वर

d. वाचस्पति

 

6. आज्ञापक ध्यादेश दिया जाता है-

a. यथास्थिति (Status quo) को बनाये रखने के लिए

b. किसी विशेष कार्य को करने के लिए

c. किसी विशेष कार्य को न करने के लिए

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

7. एक आपराधिक मामले में निष्पक्ष विचारण की गारंटी भारत के संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा प्रदान की गई है?

a. 21

b. 14

c. 20

d. 32

 

8. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की निम्नलिखित में से कौन सी धारा सकब्जा बंधकदार के वैधानिक दायित्व का प्रावधान करती है?

a. धारा 77

b. धारा 78

c. धारा 79

d. धारा 76

 

9. क ख के साथ एक संविदा करता है जिसके लिए ख 'कपट का दोषी है। क कर सकता है-

a. संविदा को अपास्त कर सकता है किन्तु क्षतिपूर्ति नहींवसूल सकता

b. संविदा को अपास्त कर सकता है और क्षतिपूर्ति भी वसूल सकता है।

c. केवल क्षतिपूर्ति वसूल सकता है

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

10. जब पति मेहर का संदाय न करे तो निम्नलिखित में से क्या एक पत्नी का अधिकार होता है?

a. संभोग से इंकार

b. मेहर की वसूली हेतु वाद प्रस्तुत करना

c. मृत पति की संपत्ति पर कब्जा कायम रखना

d. उपरोक्त सभी

 

11. अधिनियम के अन्तर्गत प्रसाक्ष्य (Protest) की अन्तर्वस्तुएं किस धारा में दी गयी है-

a. धारा 99

b. धारा 102 में

c. धारा 101

d. धारा 103 में

 

12. भारत के संविधान को किस दिन अपनाया गया था-

a. 26 जनवरी, 1950

b. 15 अगस्त, 1947

c. 2 अक्टूबर, 1950

d. 26 नवम्बर, 1949

 

13. निम्नलिखित में से किसके पास अखिल भातरीय सेवाओं का विस्तार करने की अनन्य शक्ति है?

a. संसद

b. केवल राज्य सभा

c. केवल लोक सभा

d. राष्ट्रपति

 

14. 'विधि का शासन' से तात्पर्य है-

I. न्यायपालिका की सर्वोच्चता

II. विधि की सर्वोच्चता

III. विधि के समक्ष समानता

IV. संसद की सर्वोच्चता

कूटः-

a. (I) और (III)

b. (III) और (IV)

c. (III) (ii) और (IV)

d. (II) और (III)

 

15. निम्नलिखित से कौन अपने पद पर राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत से बना रहता है?

a. लोकसभा अध्यक्ष

b. भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक

c. भारत के महान्यायवादी

d. संघ लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष

 

16. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 111 के अंतर्गत मृत्यु की उपधारणा के लिए व्यक्ति से किस अवधि हेतु कुछ न सुना गया होना प्रदर्शित किया

a. तीन वर्ष

b. सात वर्ष

c. बारह वर्ष

d. तीस वर्ष

 

17. 'क' अपनी संपत्ति आजीवन 'ख' को और तत्पश्चात् उसके अजन्में पुत्र को आजीवन अंतरित करता है। इस मामले में अजन्में पुत्र को संपत्ति का अंतरण-

a. अवैध है

b. शून्यकरणीय है।

c. शून्य है

d. वैध है

 

18. वादी किसी पश्चातवर्ती वाद में कुछ अनुतोष का दावा करना चाहता है। सिविल प्रक्रिया संहिता के निम्नलिखित में से किस प्रावधान के अंतर्गत उसे अनुमति की आवश्यकता होगी?

a. आदेश 2, नियम 2

b. आदेश 1, नियम 8

c. धारा 82(2)

d. धारा 20

 

19. सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 17 के उप-नियम (1) के परंतुक के अंतर्गत अधिकतम कितने स्थगन दिए जा सकते हैं-

a. तीन

b. दो

c. पाँच

d. चार

 

20. दत्तकमीमांसा के रचयिता हैं –

a. कुबेर

b. रघुनन्दन

c. मनु

d. नन्द पंडित

 

21. पक्षकारों द्वारा संविदात्मक दायित्वों के वैध पालन पर संविदा-

a. प्रवर्तनीय बन जाती है.

b. शून्य हो जाती है.

c. उन्मोचित हो जाती है

d. इनमें से कोई नहीं

 

22. “जमा” में किन्हें शामिल नहीं किया जाता?

a. सभी निवेश

b. RBI द्वारा निर्धारित श्रेणियाँ

c. सभी ऋण

d. सभी लाभ

 

23. जब असाधारण प्राकृतिक शक्तियाँ कार्यरत होती हैं जिससे वादी को भारी क्षति होती है तो प्रतिवादी अपने बचाव का तर्क ले सकता है-

a. दैवकृत का

b. एक अपरिचित द्वारा किए गए कृत्य का

c. योगदायी उपेक्षा का

d. अपरिहार्य दुर्घटना का

 

24. किसी अवयस्क को की गई जीवन की आवश्यक वस्तुओं के लिए दावा भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 की धारा 68 के अंतर्गत-

a. अवयस्क के संरक्षक, यदि कोई हो, के विरूद्ध प्रवर्तित किया जा सकता है

b. अवयस्क के वयस्क होने पर उसपर व्यक्तिगतरूप से प्रवर्तित किया जा सकता है

c. अवयस्क की अवयस्कता के दौरान उसकी संपत्ति अथवा संपदा के विरूद्ध प्रवर्तित किया जा सकता है

d. कदापि प्रवर्तित नहीं किया जा सकता

 

25. जहाँ कि संपत्ति अंतरण से उस सम्पत्ति में किसी व्यक्ति के पक्ष में हित विनिर्दिष्ट अनिश्चित घटना के घटित होने पर ही प्रभावी हो, तो ऐसे अंतरण को क्या कहा जाता है?

a. हित द्वारा अंतरण

b. सशर्त अंतरण

c. संपूर्ण अंतरण

d. समाश्रित अंतरण

 

26. अपकृत्य विधि में कठोर दायित्व का अर्थ है-

a. सामूहिक अपकृत्य के लिए दायित्व

b. दायित्व जो बहुत कड़ा है

c. किसी भी खतरनाक कार्यकलाप के लिए दायित्व

d. दायित्व जिसे स्थापित करने हेतु गलती दिखाना आवश्यक नहीं है

 

27. क' नैसर्गिक प्रेम और स्नेह से अपने पुत्र 'ख' को 1,000 रुपए देने का वचन देता है। 'ख' के प्रति अपने वचन को 'क' लेखबद्ध करता है और उसे रजिस्ट्रीकृत करता है। यह-

a. एक शून्यकरणीय संविदा है

b. एक संविदा है

c. शून्य संविदा है

d. इनमें से कोई नहीं

 

28. मूता विवाह किस प्रकार समाप्त हो जाता है?

a. तलाक

b. हिबा-ए-मुद्दत

c. तलाक-ए-तापवीज

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

29. उच्च न्यायालयों तथा उच्चतम न्यायालय द्वारा कौन से अधिनियमों एवं विनियमों को असंवैधानिक घोषित नहीं किया जा सकता है?

a. संविधान की अनुसूची IX में सूचीबद्ध अधिनियमों एवं विनियमों को।

b. अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जन जातियों के व्यक्तियों से संबंधित अधिनियमों एवं विनियमों को।

c. संसद एवं इसके सदस्यों से वंचित अधिनियमों एवं . विनियमों को

d. संविधान की अनुसूची VII में सूचीबद्ध अधिनियमों एवं विनियमों को

 

30. राइलैण्ड्स बनाम फ्लेचर के नियम में उत्तरदायित्व के आधार में निम्नलिखित में किसको रखा गया है?

a. दोष दायित्व

b. सशर्त दायित्व

c. कठोर दायित्व

d. बीमा दायित्व

 

31. सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना हुई थी-

a. 1949

b. 1962

c. 1980

d. 1950

 

32. स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया बनाम श्यामा देवी का वाद सम्बन्धित है-

a. उपेक्षा से

b. प्रतिनिधिक दायित्व से

c. सामान्य बचाव से

d. आत्यन्तिक दायित्व से

 

33. 'ख' की एक गाड़ी 'क' भाड़े पर लेता है। गाड़ी अक्षेमकर है, यद्यपि 'ख' को यह मालूम नहीं है और 'क' क्षत हो जाता है। 'क' को पहुँची चोट के लिए 'ख'-

a. उत्तरदायी नहीं है

b. 50% की सीमा तक उत्तरदायी है

c. उत्तरदायी है।

d. इनमें से कोई नहीं

 

34. संविधान के निम्नलिखित संशोधन अधिनियमों में से किसके द्वारा मूल कर्तव्यों का अध्याय संविधान में अध्याय 4क के रूप में जोड़ा गया है-

a. 49वाँ संशोधन अधिनियम

b. 45वाँ संशोधन अधिनियम

c. 42वाँ संशोधन अधिनियम

d. 49वाँ संशोधन अधिनियम

 

35. क्या न्यायाधीश अन्य पद धारण कर सकता है?

a. नहीं

b. केवल अनुमति से

c. केवल राज्य सरकार से

d. हाँ, निषेध नहीं है

 

36. क' 'ख' को 'ग' से विवाह करने पर एक धनराशि भुगतान करने की सहमति देता है। 'ग'घ' से विवाह कर लेती है। यह करार-

a. शून्यकरणीय है.

b. शून्य है

c. वैध है

d. अवैध है

 

37. अधिनियम के अधीन संस्थित वादों का शीघ्र निपटारा करने का प्रावधान किस धारा में किया गया है?

a. धारा 20क

b. धारा 15 क

c. धारा 25 क

d. धारा 20ग

 

38. परमादेश-

a. निजी प्रकृति के कर्तव्यों के पालन को बाधित करने के लिए जारी किया जाता है।

b. किसी लोक प्रकृति के कर्तव्यों के पालन हेतु बाध्य करने के लिए जारी किया जाता है।

c. लोक प्रकृति के कर्तव्यों के पालन की रोक के लिए जारी किया जाता हैं।

d. इनमें से कोई नहीं

 

39. धारा 304 किससे संबंधित है?

a. निदेशक

b. स्वैच्छिक समापन की परिस्थितियाँ

c. लेखा

d. कर

 

40. माल के किसी विक्रय में, शर्त होती है-

a. मूल्य की सीमा

b. गुणवत्ता की सीमा

c. संविदा के मुख्य प्रयोजन हेतु अनिवार्य अनुबन्ध

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

41. "दूसरे पक्ष की भी सुनो" के नियम के अतिक्रमण का प्रशासनिक कृत्य पर क्या असर पड़ता है?

a. मात्र अनियमितता

b. अकृत तथा शून्य

c. अवैद्यता

d. शून्यकरणीय

 

42. हमारे संविधान के अनुसार राज्यसभा-

a. 2 वर्षों में एक बार भंग होती है।

b. 5 वर्षों में एक बार भंग होती है।

c. 6 वर्षों में एक बार भंग होती है।

d. कभी भंग नहीं होती

 

43. एक 17 वर्ष का लड़का 17 वर्ष की लड़की से विवाह करता है। यह विवाह-

a. शून्य है

b. शून्यकरणीय है

c. विधिमान्य और दण्डनीय नहीं है।

d. विधिमान्य और दण्डनीय है

 

44. उच्च न्यायालय किस बारे में नियम बना सकता है?

a. निर्णय की भाषा निर्धारित करने हेतु

b. केवल अभियुक्त को प्रति देने के लिए

c. प्रभावित न होने वाले व्यक्ति को निर्णय की प्रति देने हेतु

d. दंड की अवधि बढ़ाने हेतु

 

45. धारा 252 के अनुसार, यदि अभियुक्त दोषी होने का अभिवचन करता है, तो न्यायाधीश क्या करेगा?

a. अभियुक्त को तुरंत जेल भेज देगा।

b. अभिवचन को लेखबद्ध करेगा और उसके आधार पर स्वविवेकानुसार दोषसिद्ध कर सकता है।

c. अभियोजन को मामले को वापस लेने का आदेश देगा।

d. अभियुक्त को बिना सुनवाई के बरी कर देगा।

 

46. वैध विवाह की आवश्यक शर्त नहीं हैं-

a. गोत्रज

b. पक्षकार सपिण्ड नहीं

c. प्रतिषिद्ध नातेदारी

d. द्विविवाह

 

47. संविधान के निम्नलिखित में से किस संशोधन द्वारा राष्ट्रपति के लिए मंत्रिपरिषद् द्वारा दिए गए परामर्श को स्वीकार करना अनिवार्य बना दिया गया था-

a. 39वाँ संशोधन

b. 49वाँ संशोधन

c. 42वाँ संशोधन

d. 44वाँ संशोधन

 

48. कराधान राज्य का एक............ऐसा कोई मूलभूत अधिकार नहीं है जो कराधान से उन्मुक्त हो । निम्नलिखित में से रिक्तस्थान की पूर्ति करें-

a. वैधानिक

b. प्राधिकारिक

c. प्रशासनिक

d. स्वतंत्र

 

49. शाश्वतता के विरूद्ध नियम-

a. संपत्ति के अंतरण के विरूद्ध नियम होता है

b. सभी को शामिल करता है

c. संपत्ति के अंतरण के पक्ष में नियम होता है।

d. ऐसी अधिकतम अवधि निर्धारित करने का नियम होता है जिसके लिए संपत्ति को निहित किया जाना स्थगित किया जा सके

 

50. संविधान का अनुच्छेद 24 इनमें से क्या कथन करता है-

a. 12 वर्ष से कम आयु के किसी बच्चे को किसी कारखाने अथवा खदान अथवा अन्य खतरनाक रोजगार में नियोजित नहीं किया जाएगा

b. 16 वर्ष से कम आयु के किसी बच्चे को किसी कारखाने अथवा खदान अथवा अन्य खतरनाक रोजगार में

नियोजित नहीं किया जाएगा

c. 10 वर्ष से कम आयु के किसी बच्चे को किसी कारखाने अथवा खदान अथवा अन्य खतरनाक रोजगार में नियोजित नहीं किया जाएगा

d. 14 वर्ष से कम आयु के किसी बालक को किसी कारखाने या खान अथवा अन्य परिसंकटमय नियोजन में नियोजित नहीं किया जाएगा

 

51. "किसी व्यक्ति के भूमि, अथवा उसपर किसी अधिकार, अथवा उससे सम्बन्धित किसी उपयोग में विधिविरूद्ध हस्तक्षेप करना" को किस प्रकार का अपकृत्य के रूप में जाना जाता है-

a. अतिचार

b. उपताप

c. उपेक्षा

d. संपरिवर्तन

 

52. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 के अंतर्गत 'पुरोबन्ध' का उपचार निम्नलिखित में से किस बंधक के लिए उपलब्ध है?

a. सादा बंधक

b. सशर्त विक्रय द्वारा बंधक

c. अंग्रेजी बंधक

d. भोग बंधक

 

53. अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक माध्यस्थम् में “न्यायालय” का निर्धारण किस आधार पर होता है?

a. जिला स्तर

b. राज्य सरकार

c. उच्च न्यायालय की अधिकारिता

d. केंद्र सरकार

 

54. इस्लामी कानून कहा जाता है-

a. हदीस

b. इज्मा

c. शरिया

d. सुन्नत

 

55. उच्च न्यायालय का एक न्यायाधीश किस आयु तक पदासीन रह सकता है?

a. 60 वर्ष तक

b. 62 वर्ष तक

c. 58 वर्ष तक

d. 65 वर्ष तक

 

56. किस पुरुष के साथ एक मुसलमान महिला विधिपूर्वक विवाह कर सकती है?

a. हिन्दू

b. किताबिया

c. मुसलमान

d. इनमें से कोई नहीं

 

57. पति के विरुद्ध पारित दाम्पत्य अधिकारों के प्रत्यस्थापन की डिक्री के निष्पादन में निष्पादन न्यायालय क्या आदेश पारित कर सकेगा?

a. सिविल कारागार में निरुद्धि का

b. कुर्की का

c. उपर्युक्त (a) एवं (b) दोनों का

d. केवल गिरफ्तारी का

 

58. "खियार-उल-बुलुग" का अर्थ होता है-

a. एक प्रकार की मेहर

b. वैध विवाह का एक प्रकार

c. अपत्नीव्रतता

d. यौवन का विकल्प

 

59. वादी एक महिला है जो रेस्तारां गई थी। वहाँ छत का पंखा गिरने से उसे क्षति पहुँची। पंखा गिरने का कारण था उसकी लटकने वाली छड़ की धातु में प्रच्छन्न दोष। प्रतिवादी के विरुद्ध कार्रवाई में वह -

a. दायी है, क्योंकि अन्तिम अवसर का सिद्धान्त लागू होता है

b. दायी नहीं है, क्योंकि क्षति का पूर्वाभास नहीं हो सकता था

c. दायी है, क्योंकि क्षति का पूर्वाभास हो सकता था

d. दायी है, क्योंकि 'स्वयं प्रमाण' का सिद्धान्त लागू होता है-

 

60. विषय-वस्तु के आधार पर प्रत्यायोजन विधान है

a. अधीनस्थ विधान

b. सशर्त प्रत्यायोजन विधान

c. व्याख्यात्मक विधान

d. उपरोक्त सभी

 

61. मुस्लिम विवाह विच्छेद अधिनियम के अंतर्गत एक महिला अपने पति से तलाक की माँग कर सकती है-

a. यदि वह विवाह के समय नपुंसक हो

b. यदि वह विवाह के बाद भी नपुंसक बना रहे

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

d. कथित अधिनियम के अंतर्गत नपुंसकता तलाक का कदापि भी आधार नहीं है

 

62. पति-पत्नी का विवाह एक जनवरी 2008 में सम्पन्न हुआ। पति एक जनवरी 2009 को लापता 'गया। पत्नी फरवरी 2017 में एक अन्य पुरुष से विवाह कर लिया। पत्नी इसकी सूचना अन्य पुरुष को भी दे दी पत्नी-

a. द्विविवाह की दोषी नहीं होगी

b. द्विविवाह की दोषी होगी

c. या तो (a) या (b)

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

63. शिया मुसलमान विवाह में कितने साक्षियों की मौजूदगी अनिवार्य होती है?

a. एक पुरुष तथा दो महिलाओं की

b. दो पुरुषों की

c. कोई साक्षी नहीं

d. दो महिलाओं की

 

64. संपत्ति अंतरण अधिनियम के अंतर्गत बंधकदार के अधिकारों एवं दायित्वों का प्रावधान किन धाराओं के अंतर्गत किया गया है-

a. धारा 78

b. धारा 55 से 57

c. धारा 61 से 65

d. धारा 67 से 77

 

65. अपकृत्य में मानहानि के लिए प्रमुख तत्व कौन-सा है?

a. विद्वेष

b. कथन मानहानि कारक है

c. कथन प्रकाशित होता है

d. उपरोक्त सभी

 

66. हिन्दू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 7 सम्बन्धित一

a. शून्य विवाह से

b. विवाह विच्छेद से

c. न्यायिक पृथक्करण से

d. सप्तपदी से

 

67. वर्तमान में भारत में लोकायुक्त की नियुक्ति सर्वप्रथम किस राज्य में हुई ?

a. महाराष्ट्र

b. उड़ीसा

c. राजस्थान

d. उत्तर प्रदेश

 

68. अभिकथन (अ)संविधान संघ की कार्यकारी शक्तियों को तर्क (त) भारत का राष्ट्रपति देश का संवैधानिक राष्ट्राध्यक्ष होता है।

कूट:

a. (अ) तथा (त) दोनों सही हैं किन्तु (त) (अ) का सहीस्पष्टीकरण नहीं है

b. (अ) तथा (त) दोनों सही हैं तथा (त) (अ) का सही स्पष्टीकरण है

c. (अ) सही है किन्तु (त) गलत है

d. (अ) गलत है किन्तु (त) सही है।

 

69. पंचायतों के गठन का उल्लेख भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में किया गया है?

a. अनुच्छेद 243ण

b. अनुच्छेद 243ब

c. अनुच्छेद 243ख

d. अनुच्छेद 243क

 

70. किस केस में यह निर्णय हुआ कि गलती सुधार केवल लिखित अनुबंध में होती है?

a. भारत संघ बनाम आर. गांधी

b. मर्करी कम्युनिकेशंस लिमिटेड बनाम डाक एवं दूरसंचार मंत्रालय

c. प्रेम लता अग्रवाल बनाम भारत संघ

d. मुलिन बनाम रिचर्ड्स

 

71. जिला न्यायालय का संबंध कैसा है?

a. अपीलीय

b. प्रशासनिक नियंत्रण

c. सलाहकार

d. कोई नहीं

 

72. मूल कर्तव्यों का उल्लेख संविधान के किस भाग में किया गया है-

a. 2

b. 3

c. 4क

d. 4

 

73. राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित एक अध्यादेश कालातीत हो जाता है-

a. राज्य विधानमंडल के सदनों की सभा की तिथि के छह सप्ताह बाद

b. इसके प्रख्यापन के छह माह के बाद

c. आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशन के छह माह के बाद

d. जब भी राज्यों की परिषद् निर्णय करे

 

74. अपकृत्य विधि के अंतर्गत एक सेवक द्वारा किए गए कार्य के लिए उसके मालिक के दायित्व को क्या कहा जाता है?

a. प्रतिनिधिक दायित्व

b. संपूर्ण दायित्व

c. अपकृत्यात्मक दायित्व

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

75. अपकृत्य के लिये कौन-कौन से पर्याप्त प्रतिरक्षण हैं

1. स्वेच्छा से स्वीकृत कार्य से क्षति नहीं होती

2. खतरे के ज्ञान से क्षति नहीं होती

3. दैवी कृत्य

नीचे दिये गये कूटों का उपयोग करते हुए सही उत्तर चुनिये-

a. 1, 2 एवं 3

b. 1 एवं 3

c. 2 एवं 3

d. केवल 2

 

76. किसी विशिष्ट अचल सम्पत्ति के आधिपत्य के लिए अधिकृत (पीड़ित) व्यक्ति सिविल प्रक्रिया संहिता में विहित रीति से वाद ला सकता है-

a. धारा 1 के अन्तर्गत

b. धारा 7 के अन्तर्गत

c. धारा 5 के अन्तर्गत

d. धारा 4 के अन्तर्गत

 

77. भारत का एक नागरिक सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया जा सकता है, यदि-

a. राष्ट्रपति की राय में वह एक प्रतिष्ठित न्यायविद् हो

b. वह न्यूनतम 3 वर्षों के लिए उच्च न्यायालय का न्यायाधीश रहा हो

c. वह किसी न्यायिक पद पर न्यूनतम 10 वर्षों तक पदासीन रहा हो

d. वह उच्च न्यायालय का न्यूनतम 7 वर्ष तक अधिवक्ता रहा हो

 

78. यदि प्रतिवादी आदेश का पालन नहीं करता, तो क्या होता है?

a. कुछ नहीं होता

b. उसे पुरस्कार मिलता है

c. उसे कारावास या दंड दिया जा सकता है

d. केवल चेतावनी दी जाती है

 

79. लोकपूर्त कार्य से संबंधित वाद का प्रावधान है

a. सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 100 में

b. सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 105 में

c. सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 92 में

d. सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 41 में

 

80. एक भागीदारी फर्म विघटित हो सकती है

a. सभी भागीदारों की सहमति से

b. भागीदारों के बीच की गई संविदा के अनुसार

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

d. इनमें से कोई नहीं

 

81. धारा 80 के अंतर्गत उत्पन्न बाध्यता का स्वरूप कैसा होता है?

a. संविदात्मक बाध्यता

b. न्यास-प्रकृति की बाध्यता

c. दंडात्मक बाध्यता

d. प्रशासनिक बाध्यता

 

82. भारतीय न्यास अधिनियम, 1882 की धारा 84 किससे संबंधित है?

a. न्यास का निर्वापन

b. अवैध प्रयोजन के लिए संपत्ति का अन्तरण

c. न्यासी की नियुक्ति

d. न्यास का प्रतिसंहरण

 

83. विषय-वस्तु के आधार पर प्रत्यायोजन विधान होता है-

a. एक

b. दो

c. तीन

d. चार

 

84. साक्ष्य अधिनियम "किसी सिविल न्यायालय का निर्णय सभी परिस्थितियों में आपराधिक न्यायालय पर बाध्यकारी होता है।" यह कथन-

a. गलत है

b. आंशिक सत्य है।

c. सत्य है

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

85. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है-लोकसभा अध्यक्ष को हटाया जा सकता है-

a. लोकसभा के कुल सदस्यों के बहुमत से पारित एकप्रस्ताव द्वारा

b. लोकसभा में उपस्थिति सदस्यों के मतदान एवं दो-तिहाई बहुमत से पारित प्रस्ताव द्वारा

c. लोकसभा द्वारा एक स्पष्ट नोटिस के 14 दिनों बाद प्रस्तुत एक प्रस्ताव द्वारा जिसे तत्समय सदन के मतदान तथा दो-तिहाई बहुमत द्वारा पारित किया गया हो

d. लोकसभा द्वारा एक स्पष्ट नोटिस के 14 दिनों बाद प्रस्तुत एक प्रस्ताव द्वारा जिसे तत्समय सदन के बहुमत सदस्यों द्वारा पारित किया गया हो

 

86. धारा 456 किस विषय से संबंधित है?

a. आरोपियों की जमानत से

b. गर्भवती महिला को मृत्यु दंड का लघुकरण करने से

c. अपील की प्रक्रिया से

d. साक्ष्य संग्रह से

 

87. भारत के संविधान के अनुच्छेद 51क के अंतर्गत सन्निहित मूल कर्तव्यों में निम्नलिखित में से कौन सा कर्तव्य शामिल नहीं है-

a. भारत की प्रभुता को कायम रखना एवं संरक्षण करना.

b. राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों, स्थानों तथा वस्तुओं का संरक्षण करना

c. आह्वान किए जाने पर देश की रक्षा करना

d. हमारी समृद्ध मिश्रित संस्कृति को महत्व देना और उसका संरक्षण करना

 

88. निम्नलिखित में से क्या आपातकाल की उद्घोषणा का एक स्वतः प्रवृत्त परिणाम नहीं है-

a. संघ की कार्यकारी शक्तियाँ किसी भी राज्य को उस प्रकार से निर्देश जारी करने हेतु विस्तारित हो जाएगीं जिस प्रकार उसकी कार्यकारी शक्तियों का उपयोग किया जाना हो

b. केवल अनुच्छेद 20 एवं 21 द्वारा प्रदत्त मूल अधिकारों को छोड़कर समस्त मौलिक अधिकारों के प्रवर्तन का निलंबन

c. राज्य सूची की किसी भी मद के सम्बन्ध में विधि निर्माण हेतु संसद के अधिकार का विस्तारण

d. अनुच्छेद 19 का निलंबन

 

89. परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 141 के प्रयोजनार्थ 'कंपनी' का अर्थ है:

a. व्यक्तियों के अन्य संगम

b. कोई भी निगमित निगाय

c. एक फर्म

d. उपरोक्त सभी

 

90. माल को तब 'परिदान की अवस्था' में कहा जाता है।

a. अच्छी स्थिति में हो

b. समुचित स्थिति में हो

c. समय पर परिदत्त कर दी गई हो

d. क्रेता संविदा के अधीन परिदान लेने को बाध्य होता है

 

91. निम्न कथनों में असत्य कथन है-

a. शून्यकरणीय विवाह वैध विवाह है जब तक पक्षकारों में से कोई विखण्डित न करा दे

b. शून्यकरणीय विवाह के संतान धर्मज होते हैं

c. शून्यकरणीय विवाह के संतान संयुक्त परिवार की सम्पत्ति में स्वत्व प्राप्त करने के हकदार होते हैं

d. शून्यकरणीय विवाह की पत्नी पति से भरणं- पोषण की मांग कर सकती है

 

92. एक भागीदारी फर्म-

a. अपने भागीदारों से पृथक एक विधिक इकाई होती है

b. अपने भागीदारों से पृथक एक विधिक इकाई नहीं होती

c. एक न्यायिक व्यक्ति होती है।

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

93. “माध्यस्थम् पंचाट” में क्या सम्मिलित है?

a. केवल स्थायी पंचाट

b. केवल एक मध्यस्थ

c. कोई भी अंतरिम पंचाट

d. केवल तीन मध्यस्थ

 

94. धारा 248 के अंतर्गत कंपनी रजिस्टर से नाम हटाने की शक्ति किसके पास है?

a. न्यायालय

b. सदस्य

c. सरकार

d. रजिस्ट्रार

 

95. सामान्यतः, किसी भागीदारी फर्म में एक नए भागीदार के प्रविष्टि के लिए किसकी सहमति आवश्यक होती है-

a. भागीदारों के बहुमत की

b. सभी भागीदारों की

c. निष्क्रिय भागीदारों को छोड़कर भागीदारों के बहुमत की

d. फर्म में अधिक अंशों के अंशधारी भागीदारों की

 

96. संसद का कोई भी सदस्य अपने द्वारा संसद में कही गई। 'किसी बात अथवा किए गए मतदान के सम्बन्ध में किसी न्यायिक प्रक्रिया के लिए उत्तरदायी नहीं होगा जैसा कि प्रावधान किया गया है-

a. अनुच्छेद 101(2) में

b. अनुच्छेद 105(2) में

c. अनुच्छेद 103(2) में

d. अनुच्छेद 104 में

 

97. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 41 विबंधन की विधि का वैधानिक प्रयोग है। यह कथन-

a. सत्य है

b. गलत है

c. आंशिक सत्य है

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

98. एक संविदा, जो असम्यक असर द्वारा दूषित हो, को भारतीय संविदा अधिनियम द्वारा निम्नलिखित में से किस रूप में घोषित किया गया है?

a. शून्यकरणीय

b. अवैध

c. शून्य

d. विधिविरूद्ध

 

99. पुलिस को किया गया कथन और उसका उपयोग किस धारा से संबंधित है?

a. धारा 181

b. धारा 182

c. धारा 183

d. धारा 184

 

100. किस केस में यह निर्णय हुआ कि फर्म के दस्तावेजों का निरीक्षण जनता के लिए खुला होना चाहिए?

a. शोभा राम बनाम राम कुमार

b. सीआईटी बनाम सीतलदास तीरथदास

c. मेसर्स XYZ बनाम महाराष्ट्र राज्य

d. आर.के. गर्ग बनाम भारत संघ

 

101. हिन्दू विवाह अधिनियम, 1955 के पूर्व सम्पन्न अन्तर्जातीय विवाह को वैध विवाह की मान्यता, हिन्दू विवाह अधिनियम की किस धारा में दिया गया है?

a. धारा 27

b. धारा 29

c. धारा 30

d. धारा 26

 

102. यदि संपत्ति का स्वामी संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 35 के अंतर्गत अंतरण से विसम्मत होने का चयन करता है तो निराश अंतरिती को क्षतिपूर्ति का अधिकार तब होगा जब-

a. अंतरण अनुग्राहिक रहा हो तथा अंतरणकर्ता निर्वाचन के पूर्व नवीन अंतरण करने में असमर्थ हो जाए

b. अंतरण प्रतिफलार्थ गया हो

c. अंतरण अनुग्राहिक रहा हो और अन्तरक की मृत्यु निर्वाचन के पहले हो जाए

d. उपरोक्त सभी

 

103. धारा 2(22) के अनुसार "वचन" का क्या अर्थ है?

a. केवल एकवचन शब्द

b. केवल बहुवचन शब्द

c. एकवचन शब्दों के अंतर्गत बहुवचन भी और बहुवचन शब्दों के अंतर्गत एकवचन भी आते हैं

d. शब्दों का कोई संबंध नहीं

 

104. एक समाश्रित संविदा-

a. किसी भावी घटना अथवा आकस्मिकता के घटने पर निर्भर अथवा शर्त आधारित होती है।

b. किसी भावी घटना अथवा आकस्मिकता के घटने अथवा न घटने पर निर्भर अथवा शर्त-आधारित होती है

c. स्वतंत्र अथवा शर्तहीन संविदा होती है।

d. इनमें से कोई नहीं

 

105. यदि दो व्यक्तियों के समान साम्यिक हित हों और एक के पास विधिक हित भी हो, तो कौन जीतेगा?

a. केवल साम्यिक हित वाला

b. केवल दंड पाने वाला

c. विधिक एवं साम्यिक हित वाला

d. दोनों समान रूप से

 

106. माध्यस्थम् और सुलह अधिनियम, 1996 में कितने भाग हैं?

a. 1

b. 2

c. 3

d. 4

 

107. पक्षकार अपनी सहमति / करार द्वारा-

a. ऐसे स्थान पर न्यायालयों में से किसी एक को अधिकारिता से बाहर कर सकते हैं जहाँ दो न्यायालयों के पास एकसाथ विधि के अधीन अधिकारिता उपलब्ध हो

b. जहाँ विधि के अधीन कोई अधिकारिता मौजूद न हो, न्यायालय को अधिकारिता प्रदान कर सकते हैं

c. जहाँ विधि के अधीन एक अधिकारिता मौजूद हो वहाँ न्यायालय को अधिकारिता से बाहर कर सकते हैं

d. उपरोक्त सभी

 

108. सम्मति को तभी स्वतंत्र कहा जाएगा जब इसे प्रपीड़न, असम्यक प्रभाव, कपट, दुर्व्यपदेशन तथा भूल से न कारित किया गया हो। 'स्वतंत्र सम्मति' शब्द को संविदा अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत परिभाषित किया गया है?

a. धारा 15

b. धारा 16

c. धारा 17

d. धारा 14

 

109. यदि पृष्ठांकन अपने नाम का हस्ताक्षर करता है लिखत में उल्लिखित धनराशि को किसी विशिष्ट को भुगतान किये जाने का निर्देश जोड़ता है, तो पृष्ठांकन क्या कहलाता है-

a. आंशिक पृष्ठांकन

b. निरंक (शून्य) पृष्ठांकन

c. पूर्ण पृष्ठांकन

d. विशिष्ट पृष्ठांकन

 

110. गिरफ्तार अथवा निरूद्ध किए गए प्रत्येक व्यक्ति को समीपतम मजिस्ट्रेट के समक्ष कितनी अवधि के अंदर प्रस्तुत करना होता

a. 48 घंटे

b. 72 घंटे

c. 24 घंटे

d. इनमें से कोई नहीं

 

111. माल विक्रय अधिनियम, 1930 है-

a. मूल विधि

b. विशेष विधि

c. भागतः मूल और भागतः प्रक्रियात्मक विधि

d. दण्डात्मक विधि

 

112. व्यापक विनाशकारिक परमाणु त्रासदी के मामले में प्रतिवादी का दायित्व किस सिद्धान्त से शासित होगा?

a. कठोर दायित्व

b. लोक न्यूसेन्स

c. राज्य कृत

d. आत्यन्तिक दायित्व

 

113. क एक शिक्षक ख को 15,000 रुपए देने की सहमति देता है यदि वह उसके पुत्र को परीक्षा में उत्तीर्ण कर दे। ख ऐसा ही करता है किन्तु क धन देने से इंकार कर देता है। इस मामले में निम्नलिखित में से करार की कौन सी विधिक स्थिति सही है?

a. करार वैध एवं प्रवर्तनीय है

b. लोक नीति के विरूद्ध होने के कारण अनुबंध शून्य है

c. करार ख के विकल्प पर शून्यकरणीय है

d. करार शून्य है क्योंकि उद्देश्य विधिविरूद्ध तथा विधि द्वारा निषिद्ध है

 

114. निम्नलिखित में से भारत के किस प्रधान न्यायाधीश ने भारत के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया है?

a. पी. बी. गजेन्द्रगडकर

b. पी. एन. भगवती

c. एम. हिदायतउल्ला

d. उपरोक्त सभी

 

115. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद प्रावधान करता है कि भाग-13 के अन्य प्रावधानों के अधीन भारत के संपूर्ण क्षेत्र में व्यापार, वाणिज्य तथा समागम स्वतंत्र होगा-

a. अनुच्छेद 301

b. अनुच्छेद 300क

c. अनुच्छेद 300

d. अनुच्छेद 203

 

116. दोषरहित दायित्व का सिद्धान्त उच्चतम न्यायालय ने अभिनिर्धारित किया है-

a. एम० सी० मेहता बनाम कमलनाथ के बाद में

b. एम० सी० मेहता बनाम सुमन मोटल्स के वाद में

c. एम० सी० मेहता बनाम भारत संघ के बाद में

d. पंजाब राज्य बनाम मेसर्स मॉडर्न कल्टीवेटर्स के वाद में

 

117. यदि दो व्यक्तियों की मृत्यु ऐसी परिस्थिति में होती है जिसमें यह अभिनिश्चित किया जाना सम्भव नहीं है कि किसकी मृत्यु पहले हुई है, तो उनके सम्बन्ध में उत्तराधिकार अधिनियम की धारा 21 में क्या उपधारणा की जा सकती है-

a. दोनों की मृत्यु एक साथ हुई है.

b. ज्येष्ठ कनिष्ठ का उत्तरजीवी रहा है।

c. कोई निश्चित उपबन्ध नहीं है

d. कनिष्ठ ज्येष्ठ का उत्तरजीवी रहा है।

 

118. 'क’ जो भारत का नागरिक है, इंग्लैंड में हत्या कर देता है। उसे इंदौर में पाया और गिरफ्तार किया जाता है। उसपर कहाँ विचारण किया जा सकता है-

a. भारत की राजधानी नई दिल्ली में

b. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में

c. इंदौर में, जहाँ उसे पाया गया

d. भारत में किसी भी स्थान पर

 

119. माल विक्रय अधिनियम, 1930 के अंतर्गत परिदान हो सकती है-

a. केवल प्रतीकात्मक

b. केवल वास्तविक

c. केवल रचनात्मक

d. उपरोक्त सभी

 

120. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 प्रारंभ होने के पूर्व, भारत में स्थावर संपत्ति का अंतरण किस विधि द्वारा शासित होता था?

a. भारतीय पंजीकरण अधिनियम, 1908 द्वारा

b. ब्रिटिश स्टेट आफ गुड्स अधिनियम, 1880 द्वारा

c. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 द्वारा

d. ब्रिटिश विधि तथा साम्य के सिद्धांत द्वारा

 

121. धारा 2(78) के अनुसार “पारिश्रमिक” का क्या अर्थ है?

a. केवल वेतन

b. केवल बोनस

c. सेवाओं के बदले दिया गया धन या उसका समतुल्य

d. केवल लाभांश

 

122. केशवानन्द भारती मामले का संवैधानिक महत्व क्या है-

a. अन्य पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण को कायम रखने हेतु

b. बुनियादी ढाँचे के सिद्धांत का प्रतिपादन हेतु

c. न्यायिक पुनर्विलोकन के सिद्धांत के प्रतिपादन हेतु

d. राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग को असंवैधानिक घोषित करने हेतु

 

123. खिलावत उस साहिना का अर्थ है-

a. वैध सेवानिवृत्ति

b. धर्मत्याग

c. बाध्यता के अधीन सहमति

d. यौवन का विकल्प

 

124. धारा 365 के अंतर्गत अंतिम रिपोर्ट कौन प्रस्तुत करता है?

a. आधिकारिक परिसमापक

b. सदस्य

c. निदेशक

d. रजिस्ट्रार

 

125. भारत के संविधान के अंतर्गत प्राण और दैहिक स्वतंत्रता के संरक्षण का अधिकार समरूपी है-

a. अमेरिकी संविधान के चौथे संशोधन का

b. अमेरिकी संविधान के छठें संशोधन का

c. अमेरिकी संविधान के प्रथम संशोधन का

d. अमेरिकी संविधान के पाँचवे संशोधन का

 

126. राज्य विधानसभा के सदस्यों की अयोग्यता के प्रश्नों पर अंतिम निर्णय किसके द्वारा लिया जाएगा-

a. विधानसभा अध्यक्ष द्वारा

b. राज्यपाल द्वारा

c. चुनाव आयुक्त द्वारा

d. उच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश द्वारा

 

127. 'क' तथा 'ख' पर 'ग' की हत्या हेतु संयुक्त विचारण किया गया। विचारण के दौरान 'क' ने कहा- 'ख' तथा मैंने 'ग' की हत्या की 'ख' के विरूद्ध इस साक्ष्य की प्रकृति क्या है-

a. सारभूत साक्ष्य

b. अनुश्रुत साक्ष्य

c. सम्पोषक साक्ष्य

d. प्रत्यक्ष साक्ष्य

 

128. निम्नलिखित में से क्या संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 के अंतर्गत एक वैध अंतरण होगा?

a. क ख को 500 रुपए इस शर्त पर देता है वह क की पुत्री ग से विवाह करेगा। अंतरण की तिथि पर ग मर चुकी होती है

b. 'क' 500 रुपए 'ख' को इस शर्त पर अंतरित करता है कि वह 'ग' की हत्या कर देगी

c. क अपना खेत ख को इस शर्त पर पट्टे पर देता है कि वह एक घंटे में सौ मील पैदल चलेगा।

d. 'क' 500 रुपए 'ख' को इस शर्त पर अंतरित करता है। कि वह ग, घ तथा ङ की सहमति से विवाह करेगा। ङ की मृत्यु हो जाती है, ख ग एवं घ की सहमति से विवाह कर लेता है

 

129. अपकृत्य में विद्वेष का तत्व -

a. सभी प्रकार के अपकृत्य में आवश्यक है

b. किसी भी अपकृत्य में आवश्यक नहीं है

c. असावधानी के अपकृत्य में आवश्यक नहीं है

d. मानहानि के अपकृत्य में आवश्यक है

 

130. अपराध एक ऐसा दोष है जिसकी अनुशास्ति दंड है और किसी सामान्य व्यक्ति द्वारा क्षम्य नहीं है यदि वह क्षम्य है तो केवल सम्राट द्वारा, किसका कथन है?

a. केनी

b. स्टीफेन

c. बेन्टिक

d. मॅकाले

 

131. यदि व्यक्ति विलेख को स्वीकार करता है, तो क्या होगा?

a. केवल लाभ मिलेगा

b. केवल दंड मिलेगा

c. लाभ और दायित्व दोनों स्वीकार करने होंगे

d. कुछ नहीं होगा

 

132. इनमें से क्या सही नहीं है-

a. दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु बुलाए गए व्यक्ति का प्रति- परीक्षण किया जा सकता है।

b. किसी पिछले लिखित कथन के सम्बन्ध में साक्षी का प्रति परीक्षण किया जा सकता है

c. प्रति परीक्षण में सूचक प्रश्न पूछे जा सकते हैं

d. न्यायालय की अनुमति से साक्षी को बुलाने वाला पक्ष उसका प्रति परीक्षण कर सकता है

 

133. निम्नलिखित में से कौन एक समाश्रित संविदा है?

a. 'क' अपनी संपत्ति इस शर्त के साथ बेचता है कि मूल्य एवं ब्याज का भुगतान करने पर संपत्ति उसे वापस लौटा दी जाएगी

b. 'क' आग द्वारा अपने कारखाने को क्षति अथवा विनाश से बचाने के लिए उसका बीमा कराता है।

c. एक तरणताल पर डूबने वाले व्यक्तियों को बचाने के एकमात्र उद्देश्य से किसी रक्षक की नियुक्ति

d. एक ऋणी ऋणदाता को सत्यनिष्ठापूर्वक वचन देता है कि जबकभी भी उसके पास धन होगा वह ऋण चुका देगा '

 

134. यदि किसी व्यक्ति को सक्षम न्यायालय द्वारा एक बार किसी अपराध के लिए दोषमुक्त या दोषसिद्ध किया गया है, तो वह क्या दोबारा उसी अपराध के लिए विचारण का भागी बन सकता है?

a. हाँ, अगर गवाह बदल जाएँ

b. नहीं, जब तक दोषसिद्धि या दोषमुक्ति प्रवृत्त है

c. हाँ, अगर पुलिस जांच दोबारा करे

d. हाँ, अगर शिकायतकर्ता सहमत हो

 

135. निम्नलिखित में से कौन सक्षम साक्षी हैं-

a. संयोगी साक्षी

b. बलात्संग पीड़ित

c. सम्बन्धित साक्षी

d. उपरोक्त सभी

 

136. सामान्य प्रस्ताव के मामले में एक संविदा उत्पन्न होता है-

a. संपूर्ण विश्व के साथ

b. सामान्य प्रस्ताव की शर्तों को पूरा करने वाले व्यक्ति के साथ

c. प्रत्युत्तरात्मक सामान्य प्रस्ताव देने वाले व्यक्ति के साथ

d. प्रस्तावक के मित्र के साथ

 

137. परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 97 के अन्तर्गत उस पक्ष, जिसे अनादरण की सूचना प्रेषित की गयी हो, की मृत्यु हो चुकी हो, किन्तु सूचना प्रेषित करने वाले पक्ष को उसकी मृत्यु का ज्ञान न हो, तब-

a. सूचना पर्याप्त होती है

b. सूचना विधिक प्रतिनिधि को दी जायेगी

c. सूचना अपर्याप्त होती है

d. इनमें से कोई नहीं

 

138. दो पक्षों के बीच एक संविदा की गई। बाद में उन्हें अनुभव हुआ कि जैसा कि विधि को उन्होंने समझा था वह उस प्रकार भारत में प्रवर्तनीय नहीं थी। इससे उनकी संविदा-

a. अवैध हो जाती है

b. शून्यकरणीय हो जाती है।

c. शून्य हो जाती है।

d. इनमें से कोई नहीं

 

139. भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, 1925 में साम्य से संबंधित धारा कौन-सी है?

a. धारा 100

b. धारा 200

c. धारा 330

d. धारा 50

 

140. "लोप" शब्द का उपयोग किस संदर्भ में किया जाता है?

a. केवल एकल घटना के लिए

b. लोप की आवलि या श्रृंखला के लिए भी

c. केवल चोरी के लिए

d. केवल मारपीट के लिए

 

141. कथन (A): उपेक्षा के लिए दायित्व इस साधारण लोक भावना पर आधारित है कि नैतिक रूप से दोषपूर्ण कार्य के लिए अपराधी को भुगतना चाहिए।

कारण (R): यदि वादी के प्रति सावधानी बरतने के कर्तव्य का भंग होने के परिणामस्वरूप उसे नुकसान होता है तो वादी उपेक्षा के लिए नुकसानी का दावा कर सकता है।

a. A और R दोनों सही हैं और R, A का सही स्पष्टीकरण है

b. A और R दोनों सही हैं परन्तु R, A की सही स्पष्टीकरण नहीं है

c. A सही है परन्तु R गलत है

d. A गलत है परन्तु R सही है

 

142. मुस्लिम विधि के अंतर्गत जब पति तथा पत्नी दोनों अलग होने की इच्छा करते हैं तो ऐसे संव्यवहार को किस नाम से जाना जाता है-

a. तलाक-इन-बेन

b. मूता

c. मुबारात

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

143. संविदा में वारण्टी निहित है-

a. संविदा के मुख्य उद्देश्य के लिए आवश्यक है और माल के अस्वीकार करने के अधिकार को जन्म देता है।

b. संविदा के मुख्य प्रयोजन के लिए समपार्शिवक है, इसके उल्लंघन की स्थिति में नुकसान के दावे के बिना।

c. मुख्य उद्देश्य के लिए आवश्यक है और इसका उल्लंघन संविदा को अस्वीकार मानने को जन्म देती है।

d. मुख्य उद्देश्य के लिए समपार्शिवक और इसका उल्लंघन नुकसान के लिए हक दावे को जन्म देती है।

 

144. यदि न्यासी न्यास-सम्पत्ति को बिना अधिकार बेच देता है, तो क्या करना होगा?

a. कुछ नहीं

b. समान प्रतिभूति देना या विक्रय की रकम का ब्याज सहित लेखा देना

c. न्यास समाप्त करना

d. संपत्ति सरकार को देना

 

145. 'X' को किसी भी विधिसम्मत आधार के बिना एक मिनट के लिए निरुद्ध किया जाता है-

a. यह एक अप्राधिकृत बन्दीकरण नहीं था

b. यह एक अप्राधिकृत बन्दीकरण था

c. समय की बात सारवान है, अप्राधिकृत बन्दीकरण के मामले में

d. आवागमन पर, किसी विशेष दिशा में, रोक का अर्थ प्राधिकृत बन्दीकरण है

 

146. संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत एक राज्य राष्ट्रपति की स्वीकृति से अंतर्राज्यीय व्यापार पर करारोपण कर सकता है-

a. अनुच्छेद 302

b. अनुच्छेद 303(1)

c. अनुच्छेद 303(2)

d. अनुच्छेद 304

 

147. निम्नलिखित में से कौन सा दुष्कृति में वैध बचाव नहीं है-

a. वोलन्टी नॉन फिर इंजूरिया

b. “साइटी नॉन फिट इंजुरिया"

c. विस मेजर

d. सहमति

 

148. एक परक्राम्य लिखत के प्रयोजन के लिए युक्तियुक्त समय का निर्धारण किये जाने में-

a. केवल बैंकों द्वारा स्वीकृत अवकाश शामिल किये जाते हैं

b. लोक अवकाश शामिल किये जाते हैं

c. लोक अवकाश निकाल दिया जाता है

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

149. एक पुरुष का अपनी ही पुत्री से विवाह करना किस आधार पर वर्जित है-

a. बन्धुत्व

b. समरक्तता

c. धात्रेय पालन

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

150. संविदा अधिनियम, 1872 की धारा 182 के अंतर्गत राष्ट्रीय वस्त्र निगम लिमिटेड है-

a. केन्द्र सरकार का एक अभिकर्ता नहीं है

b. एक सरकारी विभाग

c. केन्द्र सरकार का एक अभिकर्ता

d. केन्द्र सरकार का एक अभिकर्ता, यदि राष्ट्रपति सहमति प्रदान करें

 

Download Bihar PCS-J Mock Test- 6

 

My Legal Consultants
Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts