Download Bihar PCS-J Mock Test- 4
1. परक्राम्य लिखत अधिनियम के अन्तर्गत अपराध का संज्ञान कौन लेगा-
a. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट
b. द्वितीय वर्ग मजिस्ट्रेट
c. प्रथम वर्ग मनिस्ट्रेट
d. कोई भी न्यायालय
2. जब किसी विधेयक के सम्बन्ध में संसद के दोनों सदनों में मतभेद हो तो इस गतिरोध का समाधान किसके द्वारा किया जा सकता है?
a. भारत के राष्ट्रपति
b. दोनों सदनों की संयुक्त बैठक
c. भारत के प्रधानमंत्री
d. विशिष्ट समिति
3. संपत्ति का किसी अजात व्यक्ति के लाभ हेतु अंतरण किया जा सकता है-
a. किसी जीवित व्यक्ति के पक्ष में किसी भी अवधि के लिए पूर्ववर्ती हित के सृजन द्वारा
b. अजन्मे व्यक्ति के अस्तित्व में आने तक किसी जीवित व्यक्ति के पक्ष में पूर्ववर्ती हित के सृजन द्वारा
c. या तो अजन्में अथवा किसी जीवित व्यक्ति को
d. अधिकार को सीधे अजन्में व्यक्ति में निहित किए जाने के द्वारा
4. 'रिट' जारी करने की शक्ति किसे प्राप्त थी?
a. संसद
b. न्यायालय
c. राजा
d. चान्सलर
5. एक प्रकरण में क्रेता ने फोन निर्माता द्वारा एक मोबाइल फोन, बिना किसी जानकारी के कि उसमें हक सम्बन्धी दोष है, खरीदा और उक्त दोष बाद में पता चलता है-
a. क्रेता का उस माल से अपना हक समाप्त हो जायेगा
b. क्रेता क्रय किये गये माल पर अपना हक बनाये रखेगा।
c. क्रेता मूल स्वामी की अपेक्षा किये जाने पर माल वापस कर देगा और विक्रेता से विक्रय धन को वापस लेगा।
d. विक्रेता और माल के स्वामित्व का दावा करने वाले के बीच स्वामित्व सम्बन्धी विवाद का व्यवस्थापन किया जायेगा।
6. कितनी अवधि के लिए राष्ट्रपति उच्च न्यायालयों में अतिरिक्त एवं कार्यवाहक न्यायाधीश नियुक्त कर सकते हैं-
a. 3 वर्ष से अधिक नहीं
b. 2 वर्ष से अधिक नहीं
c. 1 वर्ष से अधिक नहीं
d. 5 वर्ष से अधिक नहीं
7. हिन्दू विवाह अधिनियम, 1955 में प्रयुक्त 'हिन्दू' शब्द में निम्नांकित में से कौन सम्मिलित नहीं है-
a. सिख
b. जैन
c. पारसी
d. बौद्ध
8. "विवाद्यकों की विरचना" का प्रावधान सिविल प्रक्रिया संहिता के किस नियम के अंतर्गत किया गया है?
a. आदेश 16, नियम 1
b. आदेश 13, नियम 1
c. आदेश 15 नियम 1
d. आदेश 14, नियम 1
9. क ख से विवाह करने की एक करार करता है। क्या यह संविदा विशिष्टतौर पर प्रवर्तित की जा सकती है?
a. हाँ
b. हाँ, न्यायालय की सहायता से
c. नहीं
d. इनमें से कोई नहीं
10. एक हिन्दू एक पुत्र तथा दो पुत्रियों को छोड़कर निर्वसीयत मरता है, क्या प्रत्येक उत्तराधिकारी उसके हिस्से का अन्य वारिसों की सम्मति के बिना अन्य- संक्रामण करने का अधिकारी होगा--
a. नहीं
b. हाँ
c. केवल पुत्र ही उसके हिस्से का अन्य संक्रामण कर सकता है
d. केवल पुत्रियाँ ही उनके क्रमिक हिस्से का अन्य- संक्रामण कर सकती हैं
11. "साम्य विधि का अनुसरण करती है" सिद्धांत भारतीय विधि में किन क्षेत्रों में लागू होता है?
a. दंड कानून
b. कर कानून
c. निर्वाचन, क्रमबन्धन एवं प्रतिसादन
d. प्रशासनिक कानून
12. एक कार्य, जिसे भारतीय भागीदारी अधिनियम, 1932 की धारा 2(क) के अंतर्गत 'फर्म का कार्य', होता है-
a. भागीदारों द्वारा किया गया प्रत्येक कार्य
b. केवल ऐसे कार्य जिससे फर्म के द्वारा या विरुद्ध प्रवर्तनीय कोई अधिकार उद्भूत होता हो
c. ऐसे कार्य जो किसी ऐसे अधिकार को जन्म न देते हों जो संस्था द्वारा अथवा उसके विरूद्ध प्रवर्तनीय हों
d. उपरोक्त तीनों में कोई एक
13. प्रत्याभूति की एक संविदा को परिभाषित किया गया है-
a. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 123 के अंतर्गत
b. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 124 के अंतर्गत.
c. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 126 के अंतर्गत
d. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 125 के अंतर्गत
14. अधिनियम की किस धारा में विशेष न्यायालय अभिहित करने की बात कही गयी है-
a. धारा 20 क
b. धारा 20 ग
c. धारा 20 ख
d. धारा 20 घ
15. धारा 30 के अनुसार न्यासी किसके लिए उत्तरदायी नहीं होगा?
a. अन्य न्यासी के कार्यों के लिए
b. बैंककार या दलाल के कार्यों के लिए
c. अस्वैच्छिक हानियों के लिए
d. उपरोक्त सभी
16. उपताप होता है-
a. ऐसा कपटपूर्ण मिथ्या व्यपदेशन जो किसी अन्य को एक शून्य संविदा में प्रवेश हेतु प्रेरित करे
b. सुरक्षा कर्मी द्वारा विधिविरूद्ध निरोध अथवा शारीरिक परिरोध
c. किसी अन्य की वस्तु अथवा सेवा को अपनी निजी संपत्ति के रूप में हस्तांतरित करना
d. किसी कब्जेदार की संपत्ति पर ऐसी कोई भी गतिविधि जो पड़ोसी के अपनी निजी संपत्ति के अधिकार के उपयोग में हस्तक्षेप करती हो
17. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद पदस्थापना, पदोन्नति, अवकाश इत्यादि के मामलों में अधीनस्थ न्यायालयों पर उच्च न्यायालय के नियंत्रण से सम्बन्धित है-
a. अनुच्छेद 235
b. अनुच्छेद 226
c. अनुच्छेद 227
d. अनुच्छेद 225
18. 'अ' के वृक्षों और झाड़ियों को 'ब' की कम्पनी से निकली भाप के कारण क्षति पहुँचती है। 'अ' द्वारा 'ब' के विरुद्ध कार्यवाही में 'ब' यह तर्क देता है कि उस स्थान के निवासी उसकी कम्पनी के कार्य से लाभान्वित होते हैं। इस मामले में -
a. 'अ' सफल नहीं होगा
b. 'ब' न्यूसेन्स के लिए उत्तरदायी नहीं होगा, क्योंकि कारखाने के कार्य से 'अ' भी लाभान्वित होता था
c. 'ब' न्यूसेन्स के लिए उत्तरदायी होगा तथा उसका तर्क बचाव हेतु स्वीकार नहीं किया जायेगा
d. ब' उत्तरदायी नहीं होगा, क्योंकि उस इलाके में रहने वाले लोग कम्पनी के कार्य से लाभान्वित होते थे
19. क्या कोई हिन्दू प्रथम पत्नी की लिखित सहमति से दूसरा विवाह कर सकता है-
a. हाँ
b. नहीं
c. हाँ, यदि पति की उम्र 21 वर्ष से अधिक हो
d. हाँ, यदि पत्नी के विगत 10 वर्ष में कोई सन्तान नहीं हुई है
20. नमूने द्वारा विक्रय की संविदा में एक विवक्षित शर्त होती है-
a. कि प्रपुंज गुणवत्ता में नमुने के अनुरूप होगा।
b. कि माल किसी भी दोष से मुक्त होगा जो उन्हें अव्यवहारिक बना देगा जो नमूने के उचित जांच पर स्पष्ट नहीं होगा।
c. किं खरीददार के पास नमूने को प्रपुंज की तुलना का उचित अवसर होगा।
d. उपरोक्त सभी
21. भारत के संविधान के अनुसार निम्नलिखित में से कौन देश के शासन का मूलभूत आधार है-
a. राज्य की नीति के निदेशक तत्व
b. मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्य
c. मूल कर्तव्य
d. मूल अधिकार
22. वारंट किसी भी व्यक्ति को निदिष्ट हो सकेंगे किससे सम्बंधित हैं?
a. धारा 73
b. धारा 74
c. धारा 72
d. धारा 75
23. निम्नलिखितं किस वाद में उच्चतम न्यायालय ने "राज्य के सम्प्रभु कृत्य" के सिद्धान्त को नहीं माना?
a. राजस्थान राज्य बनाम विद्यावती (1962)
b. कस्तूरी लाल रलिया राम बनाम उत्तर प्रदेश राज्य (1965)
c. श्यामसुन्दर बनाम राजस्थान राज्य (1974)
d. उपरोक्त सभी में
24. जब कभी भी संविधान राष्ट्रपति द्वारा प्रयुक्त किए जाने वाले किसी अधिकार अथवा कार्य के लिए उनकी 'संतुष्टि' की माँग करता है तो इसका अर्थ होता है-
a. राष्ट्रपति की निजी संतुष्टि
b. मंत्रिपरिषद् की संतुष्टि
c. संसद सदस्यों की संतुष्टि
d. इनमें से कोई नहीं
25. मुस्लिम विवाह विघटन अधिनियम, 1939 के तहत यौवनागमन का विकल्प उपलब्ध है-
a. केवल पति
b. पति और पत्नी दोनों
c. केवल पत्नी
d. पति और पत्नी दोनों अभिभावक के अनुमोदन से
26. एक मुस्लिम द्वारा किया गया दान (हिबा) वापस लिया जा सकता है-
a. दाता के उत्तराधिकारियों द्वारा
b. आदांता के पारिवारिक सदस्यों द्वारा
c. कब्जा परिदान के पहले
d. उपरोक्त में कोई नहीं
27. एक समझौता शून्य है-
a. यदि पार्टियों द्वारा 'कंसिडरेशन' नहीं दिया गया हो
b. यदि 'कंसिडरेशन' भविष्य में दिया
c. यदि 'कंसिडरेशन' अतीत में भुगतान कर दिया गया है
d. यदि उसका 'कंसिडरेशन' आंशिक रूप से गैर कानूनी है
28. गारंटी कंपनी में लाभ वितरण परिवर्तन का क्या प्रभाव है?
a. वैध
b. आंशिक वैध
c. न्यायालय तय करेगा
d. शून्य
29. निम्नलिखित में से कौन सुन्नी कानून का स्कूल नहीं है-
a. मुताजिला
b. हनबली
c. मलिकी
d. शफ़ी
30. निम्नलिखित न्यायाधीशों में से कौन अपकृत्य में पूर्ण दायित्व के सिद्धान्त के विकास का प्रतीक माना जाता है?
a. ब्लैकबर्न जे०
b. लॉर्ड डैनिग एम० आर०
c. लॉर्ड हैल्सबरी
d. न्यायमूर्ति पी० एन० भगवती
31. संविदा के भागिक पालन के लिए निम्नलिखित में से क्या एक अनिवार्य घटक नहीं है?
a. अंतरिती संपत्ति के कब्जे में है।
b. स्थावर संपत्ति के अंतरण की संविदा
c. अंतरिती ने पूर्ण प्रतिफल का भुगतान कर दिया है
d. संविदा लिखित में है तथा अंतरणकर्ता अथवा उसकी ओर से हस्ताक्षरित है
32. संयुक्त रूप से शेयर रखने वाले व्यक्तियों को कैसे गिना जाता है?
a. अलग-अलग
b. एक सदस्य के रूप में
c. दो सदस्य के रूप में
d. तीन सदस्य के रूप में
33. क्वीन्स बेंच न्यायालय किस श्रेणी में आता है?
a. साम्य न्यायालय
b. सामान्य विधि न्यायालय
c. प्रशासनिक न्यायालय
d. कर न्यायालय
34. किसी सह अभियुक्त द्वारा स्वयं के साथ-साथ किसी संस्वीकृति न करने वाले सह अभियुक्त को संलिप्त करते हुए की गई संस्वीकृति का साक्षिक महत्व क्या है-
a. यह संस्वीकृति न करने वाले सह अभियुक्त के विरूद्ध सुसंगत नहीं होगी
b. ऐसी संस्वीकृति सभी सह अभियुक्त के विरूद्ध सुसंगत होगी
c. ऐसी संस्वीकृति सभी सह अभियुक्तों के दोषी होने का प्रमाण होती है।
d. यदि संस्वीकृति करने वाला सह अभियुक्त मुख्य अपराध से दोषमुक्त हो जाता है तो उसकी संस्वीकृति ग्राह्म नहीं रह जाएगी
35. "एक अपकृत्य के रूप में 'उपताप' से तात्पर्य किसी व्यक्ति द्वारा भूमि के उपयोग और उपभोग या उस पर या उससे सम्बन्धित कुछ अधिकार के साथ विधिविरुद्ध हस्तक्षेप है।" उपताप की उक्त परिभाषा निम्न में से किसकी है?
a. सामण्ड
b. पोलक
c. विनफील्ड
d. ग्लैविल विलियम
36. न्यायाधीशों की नियुक्ति से सम्बन्धित कौन सा संविधान संशोधन सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष विचारार्थं प्रस्तुत किया गया था और भारत के संविधान की बुनियादी विशेषता सिद्धांत के उल्लंघन कर रहे होने के कारण रद्द कर दिया गया था-
a. 100वाँ संशोधन
b. 101 वाँ संशोधन
c. 98वाँ संशोधन
d. 99वाँ संशोधन
37. 6 से 14 वर्ष के बीच के बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा प्रदान किया गया है?
a. अनुच्छेद 14
b. अनुच्छेद 21
c. अनुच्छेद 21क
d. अनुच्छेद 45
38. भारत में लोकप्रिय, लोकहित वाद की अवधारणा की शुरुआत हुई है :
a. इंग्लैण्ड में
b. अमेरिका में
c. ऑस्ट्रेलिया में
d. कनाडा में
39. “माध्यस्थम्” की परिभाषा के अनुसार कौन-सा कथन सही है?
a. केवल स्थायी संस्था द्वारा किया गया निर्णय ही माध्यस्थम् है
b. केवल न्यायालय द्वारा अनुमोदित निर्णय ही माध्यस्थम् है
c. कोई भी माध्यस्थ प्रक्रिया, चाहे संस्था द्वारा हो या न हो
d. घरेलू विवादों में लागू नहीं
40. निम्नलिखित में से कौन सी जोड़ी सुमेलित नहीं है?
a. स्थावर संपत्ति - धारा 2
b. प्रभार - धारा 100
c. पाक्षिक क्रेता - धारा 56 द्वारा क्रमबंधन
d. बन्धकित ऋण - धारा 134
41. ‘म' एक अवयस्क मुस्लिम पुत्री की माँ है जिसने उसके पितां, जो एक धर्मत्यागी बन चुका है, के जीवनकाल में उसके विवाह की संविदा कर दी है। ऐसा विवाह-
a. वैध है
b. विधि विरूद्ध है
c. अनियमित है
d. शून्य है
42. क्षति की दूरस्थता का निर्धारण किया जा सकता है-
a. समीपता के परीक्षण द्वारा
b. प्रत्यक्षता के परीक्षण द्वारा
c. सापेक्षता के परीक्षण द्वारा
d. दूरस्थता के परीक्षण द्वारा
43. “अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक माध्यस्थम्” के लिए पक्षकारों में क्या आवश्यक शर्त है?
a. सभी भारतीय हों
b. कम से कम एक पक्ष विदेशी तत्व वाला हो
c. केवल सरकारी पक्षकार हों
d. केवल कंपनियाँ हों
44. किस वाद में उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि हिन्दू जन्म से होता है तथा बनाया भी जाता है-
a. पेरूमल बनाम पोन्नस्वामी (ए० आई० आर० 1917 एस० सी०)
b. यज्ञपुरुषदास जी बनाम मूलदास, (ए० आई० आर० 1966 एस० सी०)
c. अब्राहम बनाम अब्राहम
d. मोहनदास बनाम देवसोम बोर्ड
45. भारत के संविधान में आपातकाल सम्बन्धी प्रावधान किस संविधान से प्राप्त किया गया था?
a. फ्रांस के संविधान से
b. जापान के संविधान से
c. इंग्लैंड के संविधान से
d. जर्मनी के संविधान से
46. 'घ' के प्रतिभुओं के रूप में 'क', 'ख' और 'ग' इस शर्त पर आश्रित है कि 'ङ' को 'घ' सम्यक् रूप में लेखा देगा, पृथक-पृथक तीन बन्धपत्र लिख देते है, जिनमें से हर एक भिन्न शास्ति वाला है, अर्थात् 'क' का 10,000 रुपये को 'ख' को 20,000 रुपये की 'ग' का 40,000 रुपये की शास्ति वाला है। 'ग' 30,000 रुपये का लेखा नहीं देता। 'क' 'ख' और 'ग' दायी होगें-
a. केवल क भुगतान हेतु उत्तरदायी है
b. क, ख तथा ग तीनों भुगतान हेतु उत्तरदायी हैं
c. केवल ख भुगतान हेतु उत्तरदायी है
d. केवल ग भुगतान हेतु उत्तरदायी
47. सामान्य मतभेद की स्थिति में किसकी राय मान्य होगी?
a. उच्च न्यायालय
b. राज्य सरकार
c. ज्येष्ठ न्यायाधीश
d. वादी
48. क्या धारा 8 कंपनी छोटी कंपनी मानी जाएगी?
a. हाँ
b. नहीं
c. केवल सरकारी कंपनी में
d. केवल निजी कंपनी में
49. भारत के संविधान के अनुच्छेद 358 के अंतर्गत कौन सा अनुच्छेद आपातकाल की उद्घोषणा पर स्वयंमेव निलंबित हो जाता है-
a. अनुच्छेद 14
b. अनुच्छेद 21
c. अनुच्छेद 19
d. अनुच्छेद 32
50. जैसा विधि अनुसार आवश्यक है, केन्द्र सरकार द्वारा संघ लोकसेवा आयोग के परामर्श के बिना की गई कार्यवाही-
a. संसद की स्वीकृति आवश्यक हो जाती है
b. अवैध नहीं होती
c. अवैध हो जाती है
d. भारत के राष्ट्रपति की स्वीकृति आवश्यक होती है
51. विभिन्न सेशन खंडों में मामलों के विचारण का आदेश देने की शक्ति किस धारा से संबंधित है?
a. धारा 205
b. धारा 203
c. धारा 211
d. धारा 208
52. धारा 2(88) का विषय क्या है?
a. शेयर
b. स्वेट इक्विटी शेयर
c. पूंजी
d. निदेशक
53. धारा 23 का संबंध किससे है?
a. अपील
b. हक के प्रश्न वाले वादों में वादपत्र वापसी
c. नियुक्ति
d. अधिकारिता
54. एक सिविल वाद को प्रतिवादी के साक्षी के परीक्षण हेतु विचारण न्यायालय द्वारा बार-बार निर्धारित किया गया था किन्तु प्रतिवादी द्वारा इस अवसर का उपयोग नहीं किया गया। अतः 18.11.2016 को जब न तो प्रतिवादी और न ही उसके अधिवक्ता प्रस्तुत हुए तो विचारण न्यायालय ने एकपक्षीय कार्यवाही की और अंतिम तर्कों को सुना तथा वाद को निर्णय हेतु 21 सुरक्षित कर लिया। 28.11.2016 को प्रतिवादी ने सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 9, नियम 7 सहपठित धारा 151 के अंतर्गत एक आवेदन प्रस्तुत कर दी जो-
a. पोषणीय है
b. अपोषणीय है
c. स्वीकार करना अथवा न करना न्यायालय का विवेकाधीन मामला है
d. स्वीकार करना अथवा न करना न्यायालय के अंतर्निहित शक्तियों का मामला है
55. सिविल प्रक्रिया संहिता की किस धारा के अंतर्गत न्यायालय की "धन सम्बन्धी अधिकारिता" का प्रावधान किया गया है?
a. धारा 6
b. धारा 5
c. धारा 8
d. धारा 7
56. भारतीय भागीदारी अधिनियम की निम्नलिखित में से कौन सी धारा प्रत्येक भागीदार को एक अभिकर्ता का अधिकार प्रदान करती है?
a. धारा 17
b. धारा 18
c. धारा 19
d. धारा 20
57. वनों, झीलों, नदियों एवं वन्यजीवन सहित प्राकृतिक पर्यावरण का संरक्षण एवं सुधार करना तथा जीवित प्राणियों के प्रति सहानुभूति रखना प्रत्येक भारतीय नागरिक का
a. मूल कर्तव्य है
b. मूलभूत अधिकार है
c. कानूनी अधिकार है
d. इनमें से कोई नहीं
58. निम्नलिखित में से कौन भारत के राष्ट्रपति के चुनाव के लिए पात्रता सम्बन्धी मानदंड नहीं है-
a. उसे लोकसभा के एक सदस्य के रूप में निर्वाचित होना चाहिए
b. भारत का नागरिक होना चाहिए
c. न्यूनतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए
d. लोकसभा के चुनाव हेतु योग्य होना चाहिए
59. नगरपालिकाओं के चुनाव का प्रावधान किया गया है-
a. 243यक में
b. 243म में
c. 2434 में
d. 243यग में
60. निम्नलिखित में कौन सा सही है?
बाधा (Nuisance)-
a. केवल आपराधिक दोष है
b. आपराधिक और सिविल दोष है
c. केवल सिविल दोष है
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
61. यदि डिक्री के विरुद्ध अपील लंबित हो, तो न्यासी किसकी अनुमति से शक्ति का प्रयोग कर सकता है?
a. जिला मजिस्ट्रेट
b. अपील न्यायालय
c. पुलिस अधिकारी
d. बैंक अधिकारी
62. वक्फ अधिनियम, 1955 के तहत वक्फ के संबंध में विवादों को निर्धारण करने के लिए न्यायाधिकरण की शक्ति निम्नलिखित में से किस धारा में दी गई है-
a. वाकिफ
b. मुतव्वली
c. अल्लाह
d. उपरोक्त सभी संयुक्त रूप से
63. उच्चतम न्यायालय द्वारा घोषित विधि, भूमि की विधि बन जाती है-
a. अनुच्छेद 141 के अन्तर्गत
b. अनुच्छेद 131 के अन्तर्गत
c. अनुच्छेद 136 के अन्तर्गत
d. अनुच्छेद 151 के अन्तर्गत
64. पीड़ित प्रतिकर योजना का प्रावधान करने वाली धारा कौन सी है-
a. धारा 391
b. धारा 395
c. धारा 396
d. धारा 336
65. अवैध परिरोध के शिकार व्यक्ति को प्राप्त होने वाले उपचारों को निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही रूप में परिलक्षित करता है?
a. आत्म सहायता, बन्दी प्रत्यक्षीकरण नुकसानी के लिए कार्यवाही
b. आत्म-सहायता, उपशमन, नुकसानी के लिए कार्यवाही
c. बन्दी प्रत्यक्षीकरण, नुकसानी के लिए कार्यवाही, व्यादेश
d. व्यादेश, उपशमन, नुकसानी के लिए कार्यवाही
66. इद्दत की अवधि पूरी करने का उद्देश्य होता है-
a. यह सुनिश्चित करना कि महिला गर्भवती है अथवा नहीं
b. संतान की पैतृकता का निर्धारण करना
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. उपरोक्त में कोई नहीं.
67. संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 54 सम्बन्धित है-
a. ऋणभार के उन्मोचन से
b. विक्रय से
c. अनुवर्ती क्रेता द्वारा क्रमबंधन से
d. बंधक से
68. अभिकथन (A) और तर्क (R) को पढ़िये और नीचे दिये गए कूटों की सहायता से सही व्याख्या चिन्हित कीजिएः
अभिकथन (A): नैसर्गिक न्याय के सिद्धान्त का एक सिद्धान्त है "कोई भी व्यक्ति अपने ही मामलें में न्यायाधीश नहीं होगा"।
तर्क (R): नैसर्गिक न्याय के सिद्धान्त में कार्य में निष्पक्षता अपेक्षित है।
कूटः
a. (A) और (R) सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
b. (A) और (R) सही हैं लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या है।
c. (A) सही हैं, और (R) गलत है।
d. (A) गलत है, और (R) सही है।
69. परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 के प्रावधान लागू होंगे जब कि -
a. चेक जारी किये जाने की तिथि से 3 माह के भीतर बैंक को प्रस्तुत कर दिया गया हो
b. उक्त राशि का भुगतान नोटिस की प्राप्ति के 15 दिन के भीतर करने में असफल रहता है
c. चेक से भुगतान न होने एवं वापसी को सूचना प्राप्ति के 30 दिन के भीतर रकम की मांग किया गया हो
d. उपर्युक्त सभी
70. भारत संघ की कार्यालयी भाषा हिन्दी, देवनागरी लिपि में होगी, प्रदान कि गया है-
a. अनुच्छेद 341 में
b. अनुच्छेद 343 में
c. अनुच्छेद 342 में
d. उपयुक्त में से कोई नहीं
71. आदाता द्वारा मांग किये जाने के कितने दिन के भीतर तथा कथित राशि का संदाय कर दिया जाना चाहिए-
a. 30 दिनों के भीतर
b. 15 दिनों के भीतर
c. 60 दिनों के भीतर
d. 45 दिनों के भीतर
72. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 की धारा 27 के अंतर्गत निम्नलिखित में से किस मामले में व्यापार करने से रोकने का एक करार वैध होता है-
a. गुडविल की बिक्री
b. साझा समायोजन
c. व्यवसायिक आकस्मिकता
d. इनमें से कोई नहीं
73. निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
a. इस संहिता के उपबंध सैनिकों पर भी सदा लागू होते हैं
b. यह संहिता विशेष या स्थानीय विधियों को निरस्त करती है
c. यह संहिता उन पर लागू नहीं होती जो किसी विशेष अधिनियम के अधीन दंडनीय हैं
d. यह संहिता केवल भारतीय भूमि तक सीमित है
74. सामान्यतया विवाह विच्छेद की कोई अर्जी विवाह सम्पन्न होने के कितने दिन के भीतर नहीं लायी जा सकती है?
a. दो वर्ष
b. तीन वर्ष
c. छः मास
d. एक वर्ष
75. विक्रय की संविदा में जब तक कि संविदा में विपरीत आशय न हो-
a. विक्रेता की ओर से कोई विवक्षित वचन नहीं होता कि उसे माल बेचने का अधिकार है।
b. कोई विवक्षित वारण्टी नहीं है कि क्रेता को निर्वाध कब्जे और उपभोग होगा।
c. कोई विवक्षित वारण्टी नहीं है कि माल किसी तीसरे पक्षकार के पक्ष में किसी भी विलगंम यो भार से मुक्त होगा।
d. उपरोक्त सभी परिस्थितियों में एक विवक्षित शर्त और वारण्टी होगी।
76. निम्नलिखित में से कौन प्रत्येक वित्त वर्ष में संसद के दोनों सदनों के समक्ष भारत सरकार की अनुमानित प्राप्तियों एवं व्ययों का विवरण ऐसे वर्ष के लिए प्रस्तुत किया जाना कारित करता है जिसे "वार्षिक वित्तीय विवरण" के नाम से जाना जाता है-
a. प्रधानमंत्री
b. वित्तमंत्री
c. लोकसभा अध्यक्ष
d. राष्ट्रपति
77. जहाँ संविदा के द्वारा पारस्परिक वचनों के पालन के लिए क्रम को 'तरीके से निर्धारित कर दिया गया सुस्पष्ट हो, वहाँ उनका पालन उसी क्रम में किया जाएगा; और जहाँ ऐसा क्रम सुस्पष्ट तरीके से निर्धारित न किया गया हो, इसका पालन-
a. पक्षकारों की पसंद वाले क्रमानुसार किया जाएगा
b. संव्यवहार की प्रकृति की आवश्यकतानुसार किया जाएगा
c. प्रस्ताव द्वारा वांछित तरीके से किया जाएगा।
d. इनमें से कोई नहीं
78. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 111 के अंतर्गत एक नोटिस को समपहृत किया जा सकता है-
a. उस व्यक्ति की अभिव्यक्त अथवा विवक्षित सहमति से जिसे इसे प्रदान किया गया है।
b. उस व्यक्ति की विवक्षित सहमति से जिसे इसे प्रदान किया गया है
c. उस व्यक्ति की अभिव्यक्त सहमति से जिसे इसे प्रदान किया गया है।
d. किसी एक पक्ष की सूचना द्वारा
79. लोक न्यूसेन्स में कार्यवाही का व्यक्तिगत अधिकार होता है-
a. जब क्षति केवल पारिमाणिक होती है।
b. जब क्षति, विशिष्ट सारवान् तथा प्रत्यक्ष होती है
c. जब नुकसान का सबूत होता है
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
80. "क पर ख के साथ छल करने का अभियोग है" — इस स्थिति में क्या आवश्यक होगा?
a. केवल समय और स्थान का उल्लेख
b. केवल अपराध की धारा का उल्लेख
c. वह रीति उपवर्णित करनी होगी जिससे छल किया गया
d. कुछ भी अतिरिक्त नहीं
81. क' जो केवल नारियल के तेल का व्यवसायी है, 'ख' को 50 टन तेल बेचने का करार करता है। ऐसा करार-
a. विधि द्वारा प्रवर्तनीय है
b. अनिश्चिततावश शून्य है
c. अनिश्चिततावश शून्यकरणीय है
d. इनमें से कोई नहीं
82. मुस्लिम विधि के अंतर्गत एक 'वसीयत' बनाई जा सकती है-
a. एक चौथाई संपत्ति की
b. आधी संपत्ति की
c. संपूर्ण संपत्ति की
d. एक-तिहाई संपत्ति की
83. लिखित संविधान प्राप्त करने वाला सबसे पहला देश कौन था?
a. अमेरिका
b. इंग्लैंड
c. फ्राँस
d. रूस
84. न्यायिक स्वीकृति कार्य करती है-
a. सबूत के अधित्यजन का
b. एक स्वीकृति का
c. एक संस्वीकृति का
d. अनभिज्ञता की दलील का
85. विशिष्ट अनुतोष अधिनियम के किसी धाग में व्यादेश नामंजूर करने के आधार दिये गये हैं?
a. 49
b. 43
c. 40
d. 60
86. निम्नलिखित में से क्या स्थावर संपत्ति में शामिल नहीं होता?
a. घास
b. उगती फसल
c. खड़ा काष्ठ
d. उपरोक्त सभी
87. निम्नलिखित अनुच्छेदों में से कौन संविधान संशोधन से सम्बन्धित है?
a. अनुच्छेद 374
b. अनुच्छेद 356
c. अनुच्छेद 368
d. इनमें से कोई नहीं
88. किसी आदेश अथवा डिक्री के पुनर्विलोकन हेतु आवेदन प्रस्तुत की जा सकती है-
a. आदेश अथवा डिक्री पारित करने वाले न्यायालय के समक्ष
b. अपीली न्यायालय के समक्ष
c. किसी पक्षकार के अधिवक्ता द्वारा
d. किसी सत्र न्यायाधीश द्वारा
89. भारतीय न्याय संहिता, 2023 विधेयक लोकसभा में कब पारित किया गया?
a. 20 दिसंबर 2023
b. 21 दिसंबर 2023
c. 19 दिसंबर 2023
d. 19 दिसंबर 2023
90. एक भागीदार अपने निवृत्त होने की आशय की सूचना द्वारा निवृत्त हो सकता है, जहाँ-
a. भागीदारी इच्छाधीन भागीदारी हो
b. भागीदारी एक विनिर्दिष्ट अवधि के लिए हो
c. भागीदारों के बीच इसके निर्धारण के लिए एक संविदा की जा चुकी हो
d. उपरोक्त में कोई नहीं
91. किस मामले में उच्चतम न्यायालय ने धारित किया कि जहाँ एक स्त्री तथा एक पुरुष के बीच धार्मिक अनुष्ठानों अथवा वैवाहिक रीति-रिवाजों के माध्यम से विवाह सम्पन्न हुआ साबित नहीं किया जाता किन्तु समाज उन्हें पति-पत्नी के रूप में मानता है वहाँ पर विधि की दृष्टि में उन्हें पति-पत्नी नहीं समझा जायेगा-
a. सरोजरानी बनाम सुदर्शन कुमार, ए० आई० आर० 1984 एस० सी० 1562
b. सुरजीत सिंह बनाम गरजा सिंह, ए० आई० आर० 1994 एस० सी० 135
c. गुरुनाम कौर बनाम पुरन सिंह, (1996) 1 एच० एल० आर० 446 (एस० सी०)
d. लक्ष्मन बनाम मीना, ए० आई० आर० 1964 एस० सी० 40
92. धारा 2(14) के अनुसार "क्षति" से क्या अभिप्रेत है?
a. कोई आर्थिक लाभ
b. कोई अपहानि जो व्यक्ति के शरीर, मन, ख्याति या सम्पत्ति को अवैध रूप से हुई हो
c. केवल शारीरिक चोट
d. केवल मानसिक संतोष
93. धारा 435 के अनुसार, निम्न में से कौन "निकट नातेदार" की श्रेणी में आता है?
a. पड़ोसी
b. सरकारी कर्मचारी
c. पारंपरिक वंशज
d. न्यायालय के लिपिक
94. धारा 36 के अपराध के लिए क्या दंड है?
a. जुर्माना
b. कारावास
c. धारा 447 के तहत दंड
d. केवल चेतावनी
95. उच्च न्यायालय का कोई न्यायाधीश अपने हस्ताक्षर सहित लेख द्वारा अपना पद त्याग सकता है। ऐसा त्यागपत्र किसे संबोधित किया जायेगा?
a. भारत के राष्ट्रपति को ।
b. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ।
c. भारत के मुख्य न्यायाधीश को
d. राज्य के राज्यपाल को ।
96. तलाक के "अहसन प्रारूप" में तलाक कब से प्रभावी होता है?
a. घोषणा के क्षण से
b. तीसरी घोषणा पर
c. इद्दत की अवधि की समाप्ति पर
d. तलाकनामा के लेखन के निष्पादन पर
97. साक्ष्य अधिनियम की धारा 162 क्या प्रावधान करती है-
a. साक्षी अपनी स्मृति ताजा कर सकता है।
b. साक्षी की विश्वसनीयता अभियोजित की जा सकती है।
c. अशिष्ट अथवा कलंकात्मक प्रश्न की अनुमति न देने के न्यायालय के अधिकार
d. कोई ऐसा प्रश्न करना जिसे पक्षकार द्वारा अपने ही साक्षी के समक्ष प्रति परीक्षण में पूछा जा सकता हो
98. प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट इस माफी नियम के अधीन अपराध का संज्ञान तभी लेगा जब परिवाद-
a. वाद हतुक उत्पन्न होने के धारा 142 के अन्तर्गत छः माह के भीतर किया गया है
b. वाद हेतुक उत्पन्न होने के एक माह के भीतर किया गया है
c. वाद हेतुक उत्पन्न होने के धारा 142 के अन्तर्गत 3 माह के भीतर किया गया है
d. वाद हेतुक उत्पन्न होने के धारा 142 के अन्तर्गत दो माह के भीतर किया गया है
99. तीसरे पक्ष की सम्पत्ति के सम्बन्ध में कार्य करते हुए, उसके कर्मचारियों द्वारा राज्य के सम्प्रभु के कार्य चाहे असावधानीपूर्वक किये जायें, दुष्कृति विधि में राज्य का प्रतिनिधिमूलक दायित्व नहीं है-
a. क्योंकि, राज्य उत्तरदायित्व नहीं है
b. क्योंकि, राज्य के असावधान कर्मचारी हमेशा उत्तरदायी हैं
c. क्योंकि, कर्मचारियों द्वारा असावधानीपूर्वक किया गया कार्य राज्य के सम्प्रभु कार्य का ही भाग है
d. क्योंकि, राज्य तीसरे पक्ष को कोई अन्य उपचार प्रदान कर सकता है
100. प्राकृतिक न्याय के सिद्धान्त के क्या अपवाद है? कूटों की मदद से उत्तर दीजिये। कूट नीचे दिये गये हैं-
I. विधिक प्रावधानों द्वारा वर्जन
II. संवैधानिक प्रावधानों द्वारा वर्जन
III. विधायी कार्य द्वारा वर्जन
IV. लोकहित में वर्जन
कूट: -
a. सिर्फ सही है।
b. सिर्फ I और II सही है।
c. सिर्फ I, II और III सही है।
d. सिर्फ II, III और IV सही है।
101. प्रत्यायोजित विधान का प्रकाशन की आज्ञापकता के संदर्भमें नियम यह है कि उसका प्रकाशन होना चाहिए
a. किसी भी प्रकार से
b. औपचारिक रीति से सरकारी गजट में
c. सभी स्थानीय भाषाओं के समाचार पत्रों में
d. प्रमुख भाषाओं के समाचार पत्रों में
102. अनुच्छेद 309 विधानमंडल को किस सम्बन्ध में विधिनिर्माण का सामर्थ्य प्रदान करता है-
a. केवल संघ के मामलों से जुड़े सिविल पदों की भर्ती के सम्बन्ध में
b. केवल राज्य की लोक सेवाओं में नियुक्ति के सम्बन्ध में
c. केवल निजी उपक्रमों से जुड़ी सेवाओं की शर्तों के सम्बन्ध में
d. किसी भी राज्य के संघ के मामलों के साथ जुड़ी लोक सेवाओं तथा पदों पर नियुक्त व्यक्तियों की भर्ती तथा सेवा शर्तों के सम्बन्ध
103. क ख की सहमति से इस शर्त पर ख को दान में एक खेत देता है कि यदि क के जीवनकाल में ख तथा उसके वंशजों की मृत्यु हो जाती है तो क का अपने खेत वापस लेने का अधिकार सुरक्षित रहेगा। क्या क अपने खेत वापस ले सकता है?
a. शर्त शून्य है
b. हाँ
c. नहीं
d. उपरोक्त में कोई नहीं
104. क 'ख' को एक लाख रुपए दान देता है जिसमें वह ख की सहमति से अपने मन से एक लाख रुपए में से 10,000 रुपए वापस लेने का अधिकार सुरक्षित रखता है। यह दान-
a. पूर्णतः शून्य है
b. अवैध है
c. दुर्भर है
d. 90,000 रुपयों तक वैध है।
105. देश के वनों एवं वन्यजीवनों सहित पर्यावरण के संरक्षण तथा संवर्धन संविधान के किस भाग में निहित हैं?
a. निदेशक तत्वों तथा मूल कर्तव्यों दोनों में
b. निदेशक तत्वों में
c. मूल कर्तव्यों में
d. राष्ट्रीय नीति में
106. क परिसीमन विधि द्वारा कालातीत हो चुका एक ऋण भुगतान करने का वचन देता है। इसे भारतीय संविदा अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत प्रवर्तनीय बनाया गया है?
a. धारा 32
b. धारा 47
c. धारा 25
d. धारा 8
107. भारत के संविधान में कितने भाग मौजूद हैं-
a. 24 भाग
b. 25 भाग
c. 22 भाग
d. 23 भाग
108. निम्नलिखित में से कौन सी संविदा विशिष्टतौर पर प्रवर्तनीय होती है-
a. विवाह की संविदा
b. ख द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय में विधि पर एक व्याख्यान देने की संविंदा
c. क की माँग पर किसी भी समय माल की आपूर्ति करने की ख साथ क द्वारा की गई संविदा
d. इनमें से कोई नहीं
109. संविधान के अनुच्छेद 19 के अंतर्गत प्रदान की गई मूलभूत स्वतंत्रताएं केवल किन लोगों को उपलब्ध हैं-
a. भारत के नागरिकों तथा विदेशियों को
b. भारत के नागरिकों को
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. भारत में निवास कर रहे विदेशियों को
110. सत्य कथन है:
एक निर्वसीयती स्त्री अपने पिता से दाय में सम्पत्ति प्राप्त की। उसके मरने पर सम्पत्ति मिलेगी-
a. पुत्र, पुत्री एवं पति को
b. पुत्र या पुत्री को
c. पुत्र एवं पुत्री के अभाव में पिता के दायादों को
d. उपर्युक्त (a) एवं (b)
111. सेना का एक चालक सेना का ट्रक चला रहा था। इस ट्रक से सेना के जवान घर जाने के लिए अपनी रेलगाड़ी के लिए स्टेशन जा रहे थे। उतावलेपन तथा उपेक्षापूर्वक ट्रक चलाने के कारण ट्रक ने एक पैदल यात्री को टक्कर मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई। निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
a. इस मामले में भारत सरकार पर प्रतिनिधिक दायित्व अधिरोपित होगा
b. इस मामले में राज्य के प्रभुकृत्य की प्रतिरक्षा के आधार पर दायित्व से उन्मुक्ति का दावा किया जाएगा
c. इस मामले में अपरिहार्य दुर्घटना की प्रतिरक्षा के अधीन कोई दायित्व अधिरोपित नहीं किया जाएगा
d. इस मामले में भारत सरकार और व्यक्तिगत रूप से चालक दोनों ही, दायी होंगे
112. वैवश्यक विघटन का प्रावधान किया गया है-
a. अधिनियम की धारा 39 के अंतर्गत
b. अधिनियम की धारा 41 के अंतर्गत
c. अधिनियम की धारा 40 के अंतर्गत
d. अधिनियम की धारा 44 के अंतर्गत
113. उत्तर दे कि विक्रय और विक्रय के करार के बीच अन्तर करने में निम्नलिखित में से कौन-सा बिन्दु सही नहीं है-
a. विक्रय में क्रेता को माल में के सामान्यतः सम्पत्ति के हस्तान्तरण को प्रभावित करती है, जबकि विक्रय के करार में किसी भी पक्ष को करार के उस हिस्से को पूरा करने में किसी भी चूक के लिए उपचार देती है।
b. विक्रय में एक व्यक्ति को एक अन्य व्यक्ति के विरुद्ध अधिकार देती है, जबकि विक्रय के करार में एक व्यक्ति को समस्त संसार के विरुद्ध अधिकार देती है।
c. विक्रय में यदि क्रेता माल के लिए भुगतान करने में विफल रहता है तो विक्रेता कीमत के लिए मुकदमा कर सकता है, किन्तु विक्रय के करार में विक्रेता केवल नुकसान के लिए मुकदमा कर सकता है यदि क्रेता माल को स्वीकार करने और भुगतान करने में विफल रहता है।
d. विक्रय में यदि माल नष्ट हो जाता है तो नुकसान तब तक नहीं होता जब तक कि अन्यथा सहमति क्रेता पर नहीं पड़ती किन्तु विक्रय के करार में यदि माल नष्ट हो जाता है नुकसान तब तक होता है जब तक कि विक्रेता की सहमति न हो।
114. सम्पत्ति का अधिकार है-
a. संवैधानिक अधिकार
b. मूल अधिकार
c. विधिक अधिकार
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
115. प्रतिफल के बिना किया गया एक करार-
a. शून्यकरणीय होता है
b. अवैध होता है।
c. शून्य होता है।
d. वैध होता है
116. एक गैर विधायक कब तक मंत्री बना रह सकता है-
a. केवल 1 वर्ष
b. केवल छह माह
c. 5 वर्ष
d. विधानसभा भंग होने तक
117. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अंतर्गत किसी तथ्य को सिद्ध करने हेतु कितने साक्षियों की आवश्यकता होती है-
a. न्यूनतम एक चश्मदीद साक्षी
b. दो साक्षी
c. कोई विशिष्ट संख्या नहीं है।
d. पक्षकार एवं एक साक्षी
118. सर्वोच्च न्यायालय अभिलेख न्यायालय होता है। इसका अर्थ है-
a. इसे अपनी अवमानना के लिए दंडित करने का अधिकार प्राप्त है
b. सर्वोच्च न्यायालय के समस्त निर्णयों को अभिलिखित किया जाता है।
c. सर्वोच्च न्यायालय के समस्त कथन बाध्यकारी कानून होते हैं
d. उपरोक्त (a) तथा (c) दोनों
119. बचाव के मामले किस सिद्धांत के अनुप्रयोजन के एक अपवाद को जन्म देते हैं-
a. आवश्यकता
b. अपरिहार्य दुर्घटना
c. ऐच्छिक कार्य दुष्कृति नहीं होता
d. उपरोक्त में कोई नहीं
120. किसी प्रख्यात न्यायविद् को कहाँ एक न्यायाधीश सदस्य के रूप में नियुक्त किया जा सकता है-
a. उच्च न्यायालय
b. सर्वोच्च न्यायालय
c. प्रशासनिक न्यायाधिकरण
d. ऋण वसूली न्यायाधिकरण
121. उपेक्षा' के अपकृत्य में प्रतिवादी की ओर से वांछित 'देखभाल का स्तर होता है-
a. अत्यधिक कुशल व्यक्ति का
b. न्यूनतम समझ रखने वाले किसी व्यक्ति का
c. एक युक्तियुक्त प्रज्ञावान व्यक्ति का
d. विधिक समझ रखने वाले व्यक्ति का
122. वाद लम्बित का सिद्धांत लागू होता है जहाँ-
a. वाद कपटपूर्ण हो
b. जंगम संपत्ति का अधिकार प्रश्नगत हो
c. संपत्ति न्यायालय की क्षेत्रीय अधिकारिता के बाहर स्थित हो
d. अंतरण विचारण न्यायालय की डिक्री के बाद किन्तु अपील प्रस्तुत करने के पूर्व किया गया हो
123. मुस्लिम विधि के अंतर्गत समान रक्त सम्बन्ध वाले दो व्यक्तियों के बीच विवाह क्या होता है?
a. बातिल
b. सही
c. फासिद
d. इनमें से कोई नहीं
124. जब किसी बाँड के एक प्रतिभू की मृत्यु हो जाती है तो बाँड जब्त हो जाता है। बाँड से सम्बन्धित दायित्व का-
a. उन्मोचन नहीं होगा
b. न्यायालय को किसी भाग को कायम रखने का विवेकाधिकार होता है
c. उन्मोचन हो जाएगा
d. ऐसा कोई प्रावधान उपलब्ध नहीं है।
125. दिवंगत भागीदार की सम्पत्ति है-
a. उनके निधन के बाद किए गए भागीदारों के कृत्यों के लिए उत्तरदायी नहीं।
b. उनकी मृत्यु के बाद किये गये भागीदारों के कृत्यों के लिए उत्तरदायी ।
c. यदि जीवित भागीदार ऋण का भुगतान करने में असमर्थ है तो उनकी मृत्यु के बाद भागीदारों के कृत्यों के लिए उत्तरदायी ।
d. उसकी मृत्यु के बाद भागीदारी के कृत्यों के लिए उत्तरदायी यदि तीसरे व्यक्ति को मृत्यु के बारे में पता नहीं है।
126. योगदायी उपेक्षा से सम्बन्धित निम्नलिखित किस वाद में न्यायालय ने सर्वप्रथम एक सिद्धान्त को लागू किया था और जिसे 'अन्तिम अवसर का नियम' के नाम से जाना गया?
a. डेषिस बनाम मान
b. बटरफील्ड बनाम फोरेस्टर
c. एडमिरल् कमिश्नर्स बनम एस० एस० वॉल्यूट
d. ब्रिटिश कोलम्बिया इलेक्ट्रिक रेलवे बनाम लोश
127. दाम्पत्य अधिकारों के प्रत्यस्थापना की डिक्री पारित होने पर डिक्री का निष्पादन की प्रक्रिया दी गई है-
a. हिन्दू विवाह अधिनियम की धारा 15 में
b. हिन्दू विवाह अधिनियम की धारा 20 में
c. हिन्दू विवाह अधिनियम की धारा 23 में
d. सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 21 नियम 32 एवं 33 में
128. 'क’ जो भारत का नागरिक है, युगांडा में हत्या कर देता है। उसे दिल्ली में गिरफ्तार किया जाता है। उस पर हत्या के लिए विचारण किया जा सकता है और दोषी ठहराया जा सकता है-
a. दिल्ली में
b. केवल युगांडा में
c. केवल उस देश में जिसका मृतक नागरिक रहा हो
d. उपरोक्त में से किसी भी स्थान पर
129. किसी लोक पद को सदोष धारण किए जाने का सुधार किस रिट द्वारा किया जा सकता है-
a. बंदी प्रत्यक्षीकरण
b. परमादेश
c. उत्प्रेषण लेख
d. अधिकार पृच्छा
130. राष्ट्रपति द्वारा लोकसभा भंग की जा सकती है-
a. लोकसभा अध्यक्ष की राय पर
b. अपनी इच्छा पर
c. मंत्रिपरिषद् की राय पर
d. उप-राष्ट्रपति की सिफारिश पर
131. जीवनबीमा की संविदा-
a. पद्यम् संविदा होती है
b. क्षतिपूर्ति की संविदा होती है
c. समाश्रित संविदा होती है
d. गारंटी की संविदा होती है
132. विशेषज्ञ की परीक्षा कोई पक्षकार कर सकता है-
a. न्यायालय की इजाजत से
b. न्यायालय की इजाजत के बिना
c. (a) या (b)
d. न तो (a) न तो (b)
133. एक नपुंसक की शादी की प्रकृति है-
a. शून्य
b. शून्यकरणीय
c. अवैध
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
134. निम्नलिखित में से क्या संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 53क का एक घटक नहीं है?
a. प्रतिफल
b. अंतरिती ने अपने हिस्से का पालन कर दिया है। (घ) जंगम संपत्ति
c. जंगम संपत्ति
d. अंतरण का करार
135. 'क' एक पत्र के माध्यम से 'ख' को एक निश्चित मूल्य पर एक घर बेचने का प्रस्थापना करता है। प्रस्थापना की संसूचना पूरी हो जाती है जब-
a. 'क' पत्र डॉक में डालता है।
b. 'ख' पत्र प्राप्त कर लेता है।
c. क' पत्र लेखन पूरा कर लेता है।
d. 'क' को पत्र डॉक में डाले जाने की सूचना प्राप्त होती है।
136. “माध्यस्थम् अधिकरण” का अर्थ क्या है?
a. केवल एक न्यायाधीश
b. एक मात्र मध्यस्थ या मध्यस्थों का पैनल
c. सरकारी आयोग
d. सिविल न्यायालय
137. सही सुमेलित युग्म नहीं है-
a. शून्य विवाह धारा 11
b. शून्यकरणीय विवाह धारा 12
c. विवाह का रजिस्ट्रीकरण धारा 8
d. पारस्परिक सहमति से विवाह विच्छेद धारा 13क
138. "प्रत्येक संविधि में जब तक प्रतिकूल रूप से न प्रदर्शित किया गया हो 'दुराशय' निहित होती है।" यह विचार किस वाद में व्यक्त किया गया है-
a. शेरास बनाम डि-रट्जेन
b. आर. बनाम डुडले एवं स्टीफेन
c. हार्डिंग बनाम प्राइस
d. आर. बनाम प्रिंस
139. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 में निर्वचन खंड का प्रावधान किया गया है-
a. धारा 1 में
b. धारा 3 में
c. धारा 2 में
d. इनमें से कोई नहीं
140. संविदा के सह सम्बन्ध का सिद्धांत का अर्थ यह है कि-
a. केवल संविदा के पक्षकार ही वाद ला सकते हैं अथवा उनपर वाद लाया जा सकता है।
b. एक संविदा पक्षकारों के बीच का निजी मामला होता है।
c. प्रतिफल की पूर्ति केवल संविदा के पक्षकारों द्वारा ही की जा सकती है
d. संविदा को केवल सिविल एवं निजी कार्यवाही द्वारा ही प्रवर्तित किया जा सकता है
141. धारा 41 के अनुसार क्या निर्धारण करने के लिए क्रेता के पास माल के परीक्षण के लिए युक्तियुक्त अवसर अवश्य उपलब्ध होना चाहिए-
a. कि माल परिदान अवस्था में है
b. कि माल व्यवसायिक गुणवत्ता का है.
c. कि माल संविदा के अनुरूप है
d. उपरोक्त सभी
142. निम्नलिखित में कौन प्राकृतिक/नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतो का अपवाद नहीं है?
a. अव्यावहारिकता
b. विधाई कार्रवाई
c. अधिदिष्ट विरुद्ध नियम
d. विधायी आवश्यकता
143. एक मुस्लिम माँ हिजानत (अभिरक्षा) का अपना अधिकार किस प्रकार खो देती है?
a. अपने धर्मत्याग के कारण
b. अपने दुराचरण के कारण
c. प्रतिषिद्ध डिग्री की नातेदारी के अंदर विवाह करके
d. उपरोक्त सभी
144. राष्ट्रपति का चुनाव किस प्रकार होता है?
a. अप्रत्यक्ष चुनाव
b. प्रत्यक्ष चुनाव
c. आंशिकतौर पर प्रत्यक्ष तथा आंशिकतौर पर अप्रत्यक्ष
d. इनमें से कोई नहीं
145. सिविल प्रक्रिया संहिता में अभिवचन को परिभाषित किया गया है-
a. आदेश 8 नियम 1 में
b. आदेश 8 नियम 2 में
c. आदेश 6 नियम 1 में
d. आदेश 6 नियम 2 में
146. परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 143क के अंतर्गत अंतरिम क्षतिपूर्ति के रूप में प्रदान की जा सकने वाली अधिकतम धनराशि क्या हो सकती है
a. चेक की धनराशि का 15 प्रतिशत
b. चेक की धनराशि का 20 प्रतिशत
c. चेक को धनराशि का 50 प्रतिशत
d. चेक की धनराशि का 25 प्रतिशत
147. भारतीय न्यास अधिनियम, 1882 किस धार्मिक विधि के नियमों को प्रभावित नहीं करता?
a. हिंदू विधि
b. मुस्लिम विधि के वक्फ संबंधी नियम
c. ईसाई विधि
d. पारसी विधि
148. निम्नलिखित में से किसे साक्ष्य नहीं माना जा सकता-
a. शपथपत्र
b. साक्षी की स्थिति
c. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख
d. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत दस्तावेज
149. एक अपकृत्य के रूप में 'उपताप' को "किसी व्यक्ति के भूमि, अथवा उस पर किसी अधिकार, अथवा उससे सम्बन्धित किसी उपयोग में विधिविरूद्ध हस्तक्षेप करना" के रूप में किसके द्वारा परिभाषित किया गया है-
a. सामंड
b. पोलॉक
c. विनफील्ड
d. अंडरहिल
150. साम्य और सामान्य विधि के संबंध को कैसे समझा जाता है?
a. विरोधी
b. समान
c. पूरक
d. स्वतंत्र
Download Bihar PCS-J Mock Test- 4