बिहार पीसीएस-जे मॉक टेस्ट-9

Download Android App    Download iOS App
Note: 1. Use ORG Code: XLVPGR For IOS and Web APP. 2. To Download the PDF it is necessary to download the App. 3. You can Use Only Sigle Device to access the Courses on App

Bihar Judiciary (PCS-J) Preparation Bihar Assistant Prosecution Officer (APO) Preparation

Download Bihar PCS-J Mock Test- 9

 

1. किस केस में यह बताया गया कि गलती सुधार के लिए स्पष्ट प्रमाण होना आवश्यक है?

a. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बनाम संतोष गुप्ता

b. आर.के. गर्ग बनाम भारत संघ

c. एम.सी. चोकलिंगम बनाम भारत संघ

d. आयकर आयुक्त बनाम डाबर इंडिया लिमिटेड

 

2. संविधान का कौन सा अनुच्छेद राज्य को किसी एक वर्ष की न भरी गई रिक्तियों के लिए एक विशेष अभियान चलाने का अधिकार प्रदान करता है-

a. अनुच्छेद 16(4)

b. अनुच्छेद 15(4)

c. अनुच्छेद 14

d. अनुच्छेद 16(5)

 

3. 'बिना हानि के क्षति' के सिद्धान्त के प्रमुख वाद का नाम है-

a. बर्ड बनाम जोन्स

b. डेरी बनाम पीक

c. ऐशवी बनाम ह्वाइट

d. ग्लौसेस्टर ग्रामर स्कूल केस

 

4. राज्यपाल द्वारा राज्य की विधान परिषद् में कितने सदस्यों को नामित किया जा सकता है-

a. 1/3

b. 1/12

c. 1/6

d. 1/9

 

5. एक मेहर ऋण होता है-

a. एक अनुयोज्य दावा

b. एक सुरक्षित ऋण

c. एक पूर्वाधिकारी ऋण

d. मात्र वाद प्रस्तुत करने का अधिकार

 

6. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्रदत्त परामर्श-

a. राष्ट्रपति पर बाध्यकारी नहीं होता है।

b. राष्ट्रपति पर बाध्यकारी होता है।

c. राष्ट्रपति पर केवल तब बाध्यकारी होता है यदि यह एकमत से दिया गया हो

d. इसे कतई सार्वजनिक न किया गया हो

 

7. निम्नलिखित में से कौन-सा वाद अपने कर्मचारियों द्वारा किये गये अपकृत्यात्मक कार्यों के लिए राज्य के दायित्व से सम्बन्धित नहीं है?

a. स्टेट ऑफ वेस्ट बंगाल बनाम भारत संघ

b. स्टेट ऑफ राजस्थान बनाम विद्यावती

c. कस्तुरी लाल बनाम उत्तर प्रदेश राज्य

d. सत्यावती बनाम भारत संघ

 

8. भारत के राष्ट्रपति का कार्यकाल होता है-

a. पदभार ग्रहण करने की तिथि से 5 वर्ष

b. निर्वाचन की तिथि से 5 वर्ष

c. निर्वाचन की तिथि से 7 वर्ष

d. पदभार ग्रहण करने की तिथि से 7 वर्ष

 

9. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में यह सिद्धांत निहित है-"विधि के प्राधिकार के बिना कोई कर "नहीं"-

a. अनुच्छेद 265

b. अनुच्छेद 226

c. अनुच्छेद 32

d. अनुच्छेद 245

 

10. निम्नलिखित में से क्या संविधान के अनुच्छेद 12 के अंतर्गत 'राज्य' में शामिल नहीं है-

a. केन्द्र सरकार

b. राज्य सरकार

c. पटना विश्वविद्यालय

d. कोई देवता

 

11. "व्यादेश (Injunction)" किसका उदाहरण है?

a. दंड

b. साम्य उपचार

c. कर

d. प्रशासन

 

12. इद्दत ऐसी अवधि होती है जिसके दौरान एक मुस्लिम महिला निम्नलिखित में से एक कारणवश हुए विवाह विच्छेदन के बाद पुनः विवाह नहीं कर सकती। यह कारण है-

a. मृत्यु

b. तलाक

c. केवल (a) न कि (b)

d. (a) तथा (b) दोनों

 

13. भारत के राष्ट्रपति का निर्वाचन किया जाएगा-

a. राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्यों द्वारा

b. निर्वाचक मंडल के सदस्यों द्वारा

c. संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्यों द्वारा

d. इनमें से कोई नहीं

 

14. जीमूतवाहन सम्बन्धित हैं-

a. वेद

b. मिताक्षरा

c. स्मृति

d. दायभाग

 

15. क्या सादा बंधक सदैव पंजीकृत होना चाहिए?

a. हाँ

b. यदि संपत्ति का मूल्य 100 रुपए से अधिक हो

c. पंजीकरण आवश्यक नहीं है

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

16. भारतीय न्याय संहिता 2023 के लागू होने की तिथि क्या है?

a. 1 जनवरी 2024

b. भारत के राष्ट्रपति द्वारा घोषित दिन

c. 1 जुलाई 2024

d. भारत की संसद में पारित होने के दिन

 

17. परक्राम्य लिखत अधिनियम के अंतर्गत माँग की सूचना तामील होने तथा लेखीवाल के भुगतान करने में असफल रहने के कितने दिनों के बाद वाद हेतुक उत्पन्न होता है?

a. 15 दिन

b. 45 दिन

c. 60 दिन

d. 30 दिन

 

18. सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 के अंतर्गत प्रदान किए गए व्यादेश की शर्तों के उल्लंघन के मामले में न्यायालय कैसा आदेश पारित कर सकता है-

a. संपत्ति की कुर्की एवं बिक्री का

b. गिरफ्तारी एवं सिविल कारावास में 3 महीने की निरुद्धि का

c. संपत्ति की कुर्की एवं सिविल कारावास में निरुद्धि का

d. उपरोक्त (a) तथा (c) दोनों

 

19. जो एक सही प्रस्थापना है, जहाँ एक अवयस्क को भागीदारी फर्म के लाभो के लिए सम्मिलित कराया जाता है-

a. अवयस्क फर्म के कृत्यों के लिए व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी हैं।

b. अवयस्क का अंश फर्म के कृत्यों के लिए उत्तरदायी है।

c. अवयस्क के पास फर्म के खाते का निरीक्षण और प्रतिलिपि तक पहुँच नहीं हो सकती ।

d. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

20. धारा 449 के तहत अधिकतम कारावास कितना है?

a. 5 वर्ष

b. 7 वर्ष

c. 10 वर्ष

d. 12 वर्ष

 

21. वन्य पशुओं एवं पक्षियों का संरक्षण' विषय किसकी अंतर्गत आता है-

a. राज्य सरकार

b. केन्द्र सरकार

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

d. स्थानीय अधिकरण

 

22. यदि उच्च न्यायालय में तीन या अधिक न्यायाधीश हों, तो ऐसे आवेदन की सुनवाई कौन करेगा?

a. एकल न्यायाधीश

b. तीन न्यायाधीशों की विशेष न्यायपीठ

c. दो न्यायाधीशों की समिति

d. पूरा न्यायालय

 

23. अभिकथन (अ): सर्वोच्च न्यायालय के नियम निर्धारण की शक्ति भारत की संसद द्वारा निर्मित किसी विधि के अधीन नहीं होती। तर्क (त): केवल एक निष्पक्ष एवं स्वतंत्र न्यायपालिका बिना भय अथवा पक्षपात के व्यक्ति के अधिकारों का संरक्षण कर सकती है।

a. (अ) सही है किन्तु (त) गलत है।

b. (अ) तथा (त) दोनों सही हैं

c. (अ) तथा (त) दोनों गलत हैं।

d. (अ) गलत है किन्तु (त) सही है

 

24. एक संविदा को विक्रय की संविदा कहा जाता है-

a. जब विक्रेता मूल्य के लिए खरीददार को माल में की सम्पत्ति हस्तांतरित करने के लिए, सहमत होता है।

b. जहाँ माल की सम्पत्ति विक्रेता से खरीददार को हस्तांतरित की जाती है।

c. जहाँ एक विक्रेता कुछ शर्तों को पूरा करने पर बेचने के लिए सहमत होता है।

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

25. 'मेरी इच्छा के विरूद्ध मेरे द्वारा किया गया कार्य मेरा कार्य नहीं है' (ऐक्टस मी इन्वाइटो फेक्टस नॉन ऐस्ट मेन्स् ऐक्टस) का अर्थ है-

a. कार्य स्वयं ही किसी व्यक्ति को तबतक दोषी नहीं बनाता जबतक उसकी ऐसा करने की मंशा न रही हो

b. मेरे द्वारा मेरी इच्छा के विरूद्ध किया गया कार्य किसी भी तरह से मेरा कार्य नहीं है

c. अपराध का गठन करने हेतु मंशा तथा कार्य दोनों को अवश्य मेल खाना चाहिए

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

26. क्या “विधिक प्रतिनिधि” में वह व्यक्ति भी शामिल है जो मृतक की सम्पदा में दखल करता है?

a. हाँ

b. केवल न्यायालय की अनुमति से

c. नहीं

d. केवल विशेष मामलों में

 

27. "क्वांटम मेरियट" पर वाद प्रस्तुत करने का अधिकार उत्पन्न होता है-

a. जब एक पक्षकार ने संविदा का आंशिक अनुपालन किया हो तथा दूसरे पक्ष द्वारा संविदा को उन्मोचित कर दिया गया हो

b. जब एक पक्षकार द्वारा संविदा का संपूर्ण अनुपालन कर दिया गया हो

c. जब संविदा अनुपालन की असंभाव्यता के कारण उन्मोचित हो गई हो

d. जब संविदा अवैध बन जाए

 

28. विज्ञानेश्वर सम्बन्धित हैं-

a. मिताक्षरा से

b. स्मृति से

c. श्रुति

d. दाय भाग से

 

29. भारतीय न्याय संहिता का अधिनियम क्रमांक (Act no.) क्या है?

a. 2023 का 43

b. 2023 का 44

c. 2023 का 45

d. 2023 का 46

 

30. 'मिताक्षरा' विधि में 'दाय' का सिद्धान्त आधारित है-

a. पिण्डदान पर

b. रक्त सम्बन्ध पर

c. उक्त दोनों पर

d. उक्त में से कोई नहीं

 

31. मुस्लिम विवाह विच्छेद अधिनियम, 1939 की धारा 2 के अंतर्गत एक मुस्लिम महिला को तलाक के कितने आधार प्रदान किए गए हैं?

a. 7

b. 8

c. 9

d. 10

 

32. माल विक्रय अधिनियम, 1930 के अंतर्गत 'माल की बिक्री' क्या उत्पन्न करती है-

a. एक सर्वबंधी अधिकार (जस इन रेम)

b. एक व्यक्तिबंधी अधिकार (जस इन परसोनम )

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

d. मामले की परिस्थितियों पर निर्भर करते हुए (a) तथा (b) में से एक

 

33. सही सुमेलित नहीं है-

a. विनिमय-पत्र    -धारा 5

b. वचन-पत्र        -धारा 4

c. लेखीवाल        -धारा 9

d. चैक               -धारा 6

 

34. साक्ष्य अधिनियम की धारा 39 के अंतर्गत किसी विशेषज्ञ की राय-

a. निश्चायक सबूत प्रमाण होती है।

b. निश्चायक सबूत नहीं होती

c. समर्थनकारी एवं पुष्टिकारक प्रकृति की होती हैं।

d. ग्राह्य नहीं होती

 

35. अन्य पद मिलने पर अनुसचिवीय अधिकारी क्या होंगे?

a. सहायता हेतु नियुक्त माने जाएंगे

b. समाप्त

c. स्वतंत्र

d. केवल न्यायालय में रहेंगे

 

36. परक्रम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 चेक को तीन माह की अवधि के अंदर बैंक के समक्ष प्रस्तुत किए जाने तथा उसके अनादत होने की स्थिति में दण्डात्मक प्रावधान करती है। यह अवधि क्या है:

a. उस तिथि से जिस पर इसे लिखा गया हो अथवा इसकी वैधता को अवधि, दोनों में जो पहले हो

b. उस तिथि से जिस पर चेक को पाने वाले द्वारा माँग को गई हो

c. केवल उस विधि से जिस पर चेक आहरित की गई

d. उस तिथि से जिस पर चेक को पाने वाले की माँग को स्वीकार किया गया हो

 

37. अपकृत्य विधि की एक विशिष्ट शाखा है जिसकी उत्पत्ति हुई थी-

a. फ्रांस में

b. भारत में

c. इंग्लैंड में

d. अमेरिका में

 

38. हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम की कौन-सी धारा सम्पत्ति अर्जित करने की अधिमानी अधिकार (अग्रक्रयाधिकार) के बारे में उपबन्ध करती है-

a. धारा 22

b. धारा 20

c. धारा 21

d. धारा 19

 

39. किस केस में यह स्थापित हुआ कि रजिस्टर में संशोधन कोर्ट के आदेश से ही होगा?

a. सीआईटी बनाम सीतलदास तीरथदास

b. मेसर्स XYZ बनाम महाराष्ट्र राज्य

c. शोभा राम बनाम राम कुमार

d. हरिदास बनाम पंजाब राज्य

 

40. किसी संविदा के एक पक्षकार द्वारा एक कपट की खोज की गई और एक आपराधिक मामला दर्ज करा दिया गया। बाद में पक्षकार इस शर्त पर बाद वापस लेने को सहमत हो गए कि क्षतिग्रस्त पक्षकार को क्षतिपूर्ति कर दी जाए। ऐसी संविदा-

a. शून्य है क्योंकि लोक नीति के विरूद्ध है।

b. अवैध है

c. शून्यकरणीय है

d. वैध है

 

41. "अधिकार-पृच्छा" लेख जारी की जाती है :

a. किसी लोक पद को हड़पने वाले के विरुद्ध

b. नियुक्त करने वाले प्राधिकारी के विरुद्ध

c. समुचित सरकार के विरुद्ध

d. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

42. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है?

a. शाश्वतता के विरूद्ध नियम  - धारा 14

b. b. सशर्त अंतरण               - धारा 24

c. c. समाश्रित हित                - धारा 21

d. d. निहित हित                   - धारा 19

 

43. सामान्य विधि विभाग किससे संबंधित था?

a. साम्य विधि

b. दंड विधि

c. सामान्य विधि

d. प्रशासनिक विधि

 

44. धारा 56 के दृष्टांत के अनुसार यदि किसी हिताधिकारी के लिए न्यासियों को एक वार्षिकी खरीदने का निर्देश दिया गया हो, तो वह हिताधिकारी—

a. वार्षिकी ही प्राप्त करने के लिए बाध्य होगा

b. उस राशि का दावा कर सकता है जिससे वार्षिकी खरीदी जानी थी

c. न्यास को समाप्त नहीं कर सकता

d. केवल ब्याज प्राप्त कर सकता है

 

45. भारत में शिक्षा का अधिकार है-

a. संवैधानिक अधिकार

b. कानूनी अधिकार

c. सामान्य कानूनी अधिकार

d. मूल अधिकार

 

46. उच्च न्यायालय के आदेशों में से कौन-सा विकल्प उपलब्ध नहीं है?

a. अभियुक्त को दोषमुक्त करना

b. अभियुक्त को नए विचारण के लिए आदेश देना

c. अभियुक्त को अन्यत्र स्थानांतरित करना

d. दंडादेश की पुष्टि करना

 

47. 'क' 1000 रुपये का संदाय किये जाने पर 'ख' को अमुक दिन और समय पर माल परिदत्त करने का वचन देता है। 'क' उस दिन से पहले ही मर जाता है। यह संविदा-

a. शून्य है

b. क के प्रतिनिधि ख को माल सुपुर्द करने हेतु बाध्य हैं। तथा ख क के प्रतिनिधियों को 1,000 रुपए के भुगतान हेतु बाध्य है

c. क के प्रतिनिधि ख को माल की सुपुर्दगी हेतु बाध्य नहीं कर सकते

d. ख क के प्रतिनिधियों को 1,000 रुपए के भुगतान हेतु बाध्य नहीं है

 

48. राज्य सरकार किनसे परामर्श के बाद खंडों और जिलों की सीमाओं या संख्या में परिवर्तन कर सकती है?

a. मुख्यमंत्री से

b. गृह मंत्रालय से

c. उच्च न्यायालय से

d. संसद से

 

49. एक रोगी व्यक्ति एक वसीयत करता है और कमजोरी के कारण बोलने में असमर्थ होने की वजह से अपना सिर हिलाकर सहमति देता है और बोलने की शक्ति वापस प्राप्त किए बिना मर जाता है। उसकी वसीयत-

a. वैध होगी

b. शून्य होगी

c. अनियमित होगी

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

50. अन्य निगमित निकायों पर यह अधिनियम कैसे लागू होता है?

a. स्वतः

b. संसद द्वारा

c. न्यायालय द्वारा

d. केंद्र सरकार की अधिसूचना द्वारा

 

51. रायलैण्ड बनाम फ्लैचर वाद में प्रतिपादित कठोर दायित्व के सिद्धान्त को उच्चतम न्यायालय ने किस वाद में स्वीकारा है?

a. कस्तुरी लाल रलिया राम बनाम उत्तर प्रदेश राज्य

b. विरदीचन्द शर्मा बनाम प्रथम दीवानी न्यायाधीश

c. एस० सी० मेहता बनाम भारत संघ

d. पुष्पा बाई पुरुषोत्तम उदैशी बनाम मेसर्स रणजीत गिनिंग एवं प्रेसिंग कम्पनी

 

52. हिन्दू विधि को कितने भागों में बांटा गया है-

a. दाय भाग

b. मिताक्षरा

c. उक्त दोनों

d. उक्त में से कोई नहीं

 

53. ऐसे कौन से प्रश्न हैं जो प्रति परीक्षण में विधि सम्मत हैं-

a. उसकी सत्यवादिता की जाँच करने हेतु

b. यह जानने हेतु कि वह कौन है

c. शील को क्षति पहुँचाने द्वारा उसका श्रेय लेने हेतु

d. उपरोक्त सभी

 

54. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 279 किसको परिभाषित करता है?

a. शुद्ध आगम आदि की गणना

b. पेशे पर कर

c. वित्त आयोग

d. संघ से कुछ राज्यों को अनुदान

 

55. क एक लाख रुपए के ऋण के लिए ख का प्रतिभू था जिसके भुगतान में ख असफल रहा। क उत्तरदायी है

a. उत्तरदायी नहीं है

b. एक लाख रुपए का

c. ख से वसूलने और फिर भुगतान करने का उत्तरदायी है।

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

56. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 70 किस मामले में लागू नहीं होती -

a. अवयस्क

b. सरकार के

c. पर्दानशीन महिलाओं

d. सार्वजनिक निगमों के

 

57. निम्नलिखित में से किस रिट को 'न्यायिक उपाय' के रूप में भी जाना जाता है?

a. क्वो वारंटो

b. सर्सिओरेरी

c. मॅडमस

d. हैबियस कॉरपस

 

58. क अपने 5,000 रुपए मूल्य के घोड़े को 1,000 में 'ख को बेचने को सहमति देता है। करार के प्रति क्र की सम्मति स्वतंत्रतापूर्वक दी गई थी। यह अनुबंध-

a. प्रतिफल की अपर्याप्ततावश एक संविदा नहीं है।

b. अप्रवर्तनीय है

c. एक संविदा है।

d. संविदा अधिनियम के प्रावधानों के विरूद्ध है

 

59. 'दाय भाग' प्रचलित हैं-

a. मिथिला

b. आन्ध्र प्रदेश

c. बनारस

d. बंगाल तथा असम

 

60. बुनियादी तौर पर, अपकृत्य एक प्रजाति है-

a. आपराधिक क्षति अथवा दोष की

b. सिविल क्षति अथवा दोष की

c. पर्याप्त क्षति अथवा दोष की

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

61. एक असंदत्त विक्रेता के अधिकारों को सूचीबद्ध किया गया है-

a. धारा 45

b. धारा 46

c. धारा 47

d. धारा 49

 

62. निम्नलिखित में से किस मामले में भारत के राष्ट्रपति मंत्रिपरिषद् की राय को मानने हेतु बाध्य नहीं हैं-

a. अनुच्छेद 217(3) के अंतर्गत उपलब्ध शक्तियों का प्रयोग करने

b. अनुच्छेद 72 के अंतर्गत उपलब्ध शक्तियों का प्रयोग करने

c. भारत के महाधिवक्ता की नियुक्ति के अधिकार का प्रयोग करने

d. अनुच्छेद 30 के अंतर्गत उपलब्ध शक्तियों का प्रयोग करने

 

63. जब समझौते के लिए सहमति जबरदस्ती के कारण होती है, तो समझौता-

a. वैध संविदा होता है

b. शून्य संविदा होता है

c. शून्यकरणीय संविदा होता है

d. अमान्य संविदा होता है।

 

64. अपराधों के लिए दोषसिद्धि के सम्बन्ध में संरक्षण'- यह भारतीय संविधान के निम्नलिखित अनुच्छेदों में से किसका सार है-

a. अनुच्छेद 20

b. अनुच्छेद 22

c. अनुच्छेद 21

d. अनुच्छेद 19

 

65. लोकसभा एवं राज्यसभा की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कौन करता है?

a. लोकसभा अध्यक्ष

b. राष्ट्रपति

c. संसदीय कार्य मंत्री

d. उप-राष्ट्रपति

 

66. सुन्नी विधि के अंतर्गत ऐसे व्यक्ति के हक में की गई ऐसी वसीयत जिसने जानबूझकर वसीयतकर्ता की मृत्यु कारित की हो, क्या होती है-

a. वैध

b. शून्य

c. मृतक के 1/3 हिस्से की सीमा तक वैध

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

67. 09-12-1946 को संपन्न संविधान सभा की सर्वप्रथम बैठक की अध्यक्षता किसने की थी?

a. श्री एस. एन. सिन्हा

b. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

c. श्री जवाहरलाल नेहरू

d. इनमें से कोई नहीं

 

68. संविधान का कौन सा हिस्सा संविधान के निर्माताओं के विचारों एवं आदर्शों को प्रतिबिंबित करता है?

a. राज्यनीति के निदेशक तत्व

b. उद्देशिका

c. मूलभूत अधिकार

d. इनमें से कोई नहीं

 

69. निम्नलिखित में से किस परिस्थिति के अन्तर्गत परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 आकर्षित होगी?

a. बैंक द्वारा बिना भुगतान के इस आधार पर चैक वापस किया जाना कि लेखीवाल द्वारा भुगतान पर रोक लगा दी गयी है

b. अपर्याप्त निधियों के कारण चैक का अनादरण होना

c. बैंक द्वारा बिना भुगतान के इस आधार पर चैक वापस किया जाना कि खाता बन्द हो चुका है

d. उपरोक्त सभी परिस्थितियों में

 

70. निम्नलिखित में से किसकी धारणा है कि 'अपकृत्य का कोई कानून नहीं होता, किन्तु अपकृत्यों के कानून होते हैं'-

a. विनफील्ड

b. सामंड

c. सामंड तथा विनफील्ड दोनों

d. न सामंड न ही विनफील्ड

 

71. सार तत्व का सिद्धांत सम्बन्धित है-

a. विधि के मूलभूत अधिकारों का उल्लंघन करने वाले आपत्तिजनक भाग को हटाया जा सके

b. प्रादेशिक सम्बन्धों से उत्पन्न होने वाली समस्याओं का समाधान करने हेतु विधियों के निर्वाचन से

c. मूलभूत अधिकारों से छूट दिए जाने की समस्याओं का समाधान करने हेतु विधियों के निर्वचन से

d. विधियों के निर्वचन से ताकि उसी क्षेत्र में प्रतिस्पर्धी विधानमंडलों की समस्याओं का समाधान हो सके

 

72. आसंजन की संविदाएं होती हैं-

a. संविदाओं से मानक

b. अनुचित संविदाएं

c. विधि विरूद्ध संविदाएं

d. अवयस्क की संविदाएं

 

73. कंपनी अधिनियम, 2013 किस प्रकार के नियम प्रदान करता है?

a. दंडात्मक नियम

b. कर नियम

c. कंपनी संचालन के नियम

d. प्रशासनिक आदेश

 

74. "जहाँ अधिकार है वहाँ उपचार भी है" का अर्थ है-

a. कोई ऐसा दोष नहीं है जिसका उपचार न हो

b. प्रत्येक विधि में उपचार की व्यवस्था है

c. उपचार सदैव होता है चाहे भले कोई दोष न हुआ हो

d. प्रत्येक दोष के लिए सदैव उपचार उपलब्ध है

 

75. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 104 के अंतर्गत सबूत का भार

a. विचारण के आगे बढ़ने के साथ स्थानान्तरित होता रहता है

b. कभी स्थानान्तरित नहीं होता

c. स्थानान्तरित हो सकता है

d. उपरोक्त (a) तथा (c) दोनों सही हैं

 

76. यदि न्यास का प्रयोजन ऐसा हो कि उसके अनुज्ञात होने से किसी विधि के उपबंधों को विफल कर दे, तो वह प्रयोजन कैसा माना जाएगा?

a. विधिपूर्ण

b. अवैध

c. अनिश्चित

d. न्यायसंगत

 

77. इद्दत की तीन महीनों की अवधि का पालन कब किया जाता है-

a. तलाक पर

b. पति की मौत पर

c. गर्भवती महिला के पति की मौत पर

d. अवैध विवाह पर

 

78. एक व्यक्ति किसी विदेशी देश के विरूद्ध वाद ला सकता है-

a. केंन्द्र अथवा राज्य सरकार की सहमति से

b. भारत के राष्ट्रपति की सहमति से

c. राज्य सरकार की सहमति से

d. केवल केन्द्र सरकार की सहमति से

 

79. धारा 106 के अंतर्गत नीलामी से संबंधित नियम कौन सी धाराओं के अनुरूप होंगे?

a. धारा 32 और 44

b. धारा 503 और 504

c. धारा 129 और 130

d. धारा 185 और 222

 

80. संपत्ति अंतरण अधिनियम किसके बीच होने वाले अंतरणों को शासित करता है-

a. केवल जीवित व्यक्तियों के बीच

b. केवल जीवित व्यक्तियों के बीच तथा न्यायालय के आदेश पर होने वाले अंतरणों पर

c. जीवित व्यक्तियों के बीच तथा विधि के प्रवर्तन द्वारा

d. उपरोक्त सभी

 

81. भारत के संविधान, संसद, संसद सदस्यों और संसद की समितियों के संसदीय विशेषाधिकार में सम्मलित है-

a. संसद में वाक् स्वतंत्रता

b. संसद में या उसकी किसी समिति में संसद के किसी सदस्य द्वारा कही गई किसी बात या दिये गये किसी मत के संबंध में न्यायालय में कार्यवाही के दायित्व से उन्मुक्ति

c. संसद के किसी सदन के प्राधिकार द्वारा या उसके अधीन किसी प्रतिवेदन पत्र मतो. या कार्यवाहियों के प्रकाशन के संबंध में न्यायालय में कार्यवाहियों के दायित्व से उन्मुक्ति

d. ये सभी

 

82. "संयुक्त अपकृत्यकर्ताओं द्वारा आपस में अंशदान नहीं होगा" नियम की समाप्ति कैसे हुई?

a. न्यायिक निर्णयों से

b. राजाज्ञा से

c. विधायी अधिनियम से

d. यूरोपीय कन्वेन्शन से

 

83. माल विक्रय अधिनियम, 1930 कब से लागू हुआ था-

a. 1 अप्रैल, 1930 से

b. 1 जुलाई, 1930 से

c. 1 दिसम्बर, 1930 से

d. 31 जनवरी, 1931 से

 

84. निषेधात्मक व्यादेश द्वारा-

a. किसी कार्य को करने से रोका जाता है

b. किसी कार्य को करने के लिए कहा जाता है

c. यथास्थिति बनाये रखने का आदेश दिया जाता है

d. उपर्युक्त सभी

 

85. भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 प्रभावी हुआ-

a. 14 अगस्त, 1947 से

b. 3 जून, 1947 से

c. 18 जुलाई, 1947 से

d. 26 जुलाई, 1947 से

 

86. धारा 2(16) किससे संबंधित है?

a. चार्ज

b. लेखा-पुस्तक

c. निदेशक

d. शाखा

 

87. यदि कोई व्यक्ति 17 वर्ष 11 माह का है, तो उसे इस संहिता के अनुसार क्या माना जाएगा?

a. वयस्क

b. किशोर

c. शिशु

d. आरोपी

 

88. दाय भाग में दाय का सिद्धान्त आधारित हैं-

a. रक्त सम्बन्ध पर

b. पिण्डदान पर

c. उपरोक्त में से दोनों

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

89. धारा 12 का संबंध किससे है?

a. न्यायाधीश

b. रजिस्ट्रार

c. अधिकारिता

d. अपील

 

90. भारतीय संविदा अधिनियम के अंतर्गत एक करार कब संविदा बन जाता है?

a. जब यह विधि द्वारा प्रवर्तनीय हो

b. यह संविदा हेतु सक्षम पक्षकारों के बीच किया गया हो

c. इसे पक्षकारों की स्वतंत्र सम्मति से किया गया हो

d. उपरोक्त सभी

 

91. यदि न्यास के अधीन हिताधिकारी को कुछ भी देय न हो, तो न्यासी किसका हकदार होगा?

a. संपत्ति बेचने का

b. लिखित अभिस्वीकृति का

c. न्यायालय आदेश का

d. बैंक प्रमाणपत्र का

 

92. स्थावर संपत्ति का बंटवारा-

a. एक विनिमय होता है

b. एक अंतरण होता है

c. एक दान होता है।

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

93. मालिक अपने सेवक द्वारा किए गए कृत्यों के लिए उत्तरदायी होता है-

a. अपने नियोजन के अनुक्रम के बाहर

b. अपने नियोजन के अनुक्रम के दौरान

c. अपने रोजगार के कामकाज के दौरान अथवा उसके बाहर

d. यदि कार्य मालिक के लाभार्थ किया गया हो

 

94. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 58 के अंतर्गत निम्नलिखित में से किसे बंधक के एक प्रकार के रूप में शामिल नहीं किया गया है?

a. सादा अंग्रेजी बंधक

b. विलक्षण बंधक

c. भोग बंधक

d. स्वामित्व - विलेख जमा कराने द्वारा बंधक

 

95. "कॉमन लॉ के अन्तर्गत यह नियम था कि यदि संयुक्त क्षतिकर्ताओं के प्रति वाद लाया गया है और उनमें से एक क्षतिकर्ता ने सम्पूर्ण क्षतिपूर्ति की राशि का भुगतान किया है, तो वह दूसरे संयुक्त क्षतिकर्ताओं से अंशदान नहीं प्राप्त कर सकता था"। इस नियम को प्रतिपादित किया गया-

a. मैरीवेदर बनाम निक्सन में

b. निक्सन बनाम हेण्डन में

c. मैन्चेस्टर कार्पोरेशन बनाम मार्कलेण्ड में

d. किंग बनाम लिवरपुल सिटी काउन्सिल में

 

96. बैंकर में क्या सम्मिलित है?

a. डाकघर बचत बैंक

b. बैंककार के तौर पर कार्य करने वाला व्यक्ति

c. (a) और (b) दोनों

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

97. भारत के राष्ट्रपति के चुनाव में मतदान करने का अधिकार उपलब्ध नहीं है-

a. राज्यसभा में राष्ट्रपति के नामिती को

b. लोकसभा अध्यक्ष को

c. विधानसभा अध्यक्ष को

d. लोकसभा के उपाध्यक्ष को

 

98. जैसा कि संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 58(क) में परिभाषित है, निम्नलिखित में से क्या बंधक का एक अनिवार्य तत्व नहीं है?

a. इसमें हित का एक अंतरण अवश्य मौजूद होना चाहिए

b. इसमें हित के अंतरण का एक वचन अवश्य मौजूद होना चाहिए

c. हित का किसी विशिष्ट स्थावर संपत्ति से सम्बन्धित होना आवश्यक है

d. अंतरण का प्रयोजन किसी ऋण के भुगतान का होना आवश्यक है।

 

99. हिजड़े के साथ शादी को माना जाता है--

a. अवैध

b. वैध

c. शून्यीकरण

d. शून्य

 

100. एक भागीदारी फर्म का रजिस्ट्रीकरण आवश्यक होता है-

a. भारतीय निबंधन अधिनियम, 1908 के अधीन

b. कंपनी अधिनियम, 1956 के अधीन

c. भारतीय भागीदारी अधिनियम, 1932 के अधीन

d. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 के अधीन

 

101. इस आशय से कि किसी व्यक्ति से कोई करार कराया जाये, कोई ऐसा कार्य करना या करने की धमकी देने जो भारतीय दण्ड संहिता द्वारा निषिद्ध है, अथवा किसी व्यक्ति पर चाहे वह कोई हो प्रतिकूल प्रभाव डालने के लिये किसी सम्पत्ति का विधि विरुद्ध निरोध करना या निरोध करने की धमकी देना, कहलाता है?

a. प्रपीड़न

b. असम्यक असर

c. कपट

d. धमकी

 

102. एक व्यक्ति संसद के किसी भी सदन का सदस्य होने से अयोग्य हो जाएगा यदि वह इस प्रकार से संविधान की अनुसूची में अयोग्य हो गया हो-

a. छठीं

b. आठवीं

c. दसवीं

d. सातवीं

 

103. मात्र मौन तब तक कपट नहीं होता जब तक-

a. बोलना एक कर्तव्य न हो

b. मौन कपटपूर्ण न हो

c. परिस्थिति में ऐसे परिवर्तन हुए हों जिन्हें दूसरे पक्ष के संज्ञान में लाना हो

d. उपरोक्त सभी

 

104. मर्सी डाक्स एण्ड हार्बर बोर्ड बनाम कागिन्स एण्ड ग्रिफिथस, (1946) 2 आल० आई० आर० 345 (एच० एल०) निम्नलिखित एक वाद है-

a. सेवाकाल के दौरान

b. अभिकर्ता प्रधान सम्बन्ध

c. सेवक द्वारा किया गया कपट

d. मालिक और सेवक सम्बन्ध

 

105. "साम्य की क्रिया व्यक्ति से सम्बन्ध रखती है" किसका आधारसूत्र है?

a. दंड विधि

b. कर विधि

c. साम्य विधि

d. प्रशासनिक विधि

 

106. सम्पत्ति अंतरण अधिनियम की निम्नलिखित में से कौन- सी धारा किसी अचल सम्पत्ति को अंतरण करने के लिए सक्षमता का प्रावधान करती है?

a. धारा 8

b. धारा 5

c. धारा 11

d. धारा 7

 

107. संदाय के मामले में मेहर हो सकती है-

a. त्वरित

b. स्थगित

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

d. केवल (a) न कि (b)

 

108. किसी भागीदारी कारबार की गुडविल भागीदारी की संपत्ति होती है। यह प्रावधान किस धारा के अंतर्गत किया गया है?

a. धारा 14

b. धारा 13

c. धारा 12

d. धारा 11

 

109. तलाक- उल -बिद्दत होता है

a. अपूर्ण तथा प्रतिसंहरणीय तलाक

b. पूर्ण एवं प्रतिसंहरणीय तलाक

c. पूर्ण एवं अप्रतिसंहरणीय तलाक

d. उपरोक्त में कोई नहीं

 

110. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम की धारा 48, 78 एवं 79 निम्नलिखित में से किस सूत्र का उदाहरण प्रस्तुत करती है?

a. जो साम्या की अपेक्षा करता है उसे साम्या का पालन करना होगा

b. जहाँ साम्या समान हो, समयपूर्व अभिभावी होगा

c. साम्या विधि की अनुगामी है

d. साम्या समता में विश्वास करती है।

 

111. निम्नलिखित में से किस विधेयक को भारतीय संसद के प्रत्येक सदन द्वारा अलग-अलग विशिष्ट बहुमत से पारित किया जाना आवश्यक होता है-

a. सामान्यं विधेयक

b. धन विधेयक

c. संविधान संशोधन विधेयक

d. वित्त विधेयक

 

112. समता का प्रावधान, अर्थात् भारत के संविधान का अनुच्छेद 14 किस संविधान से प्रभावित रहा है-

a. अमेरिका

b. कनाडा

c. जापान

d. आस्ट्रेलिया

 

113. कौन सी रिट में नैसर्गिक न्याय के सिद्धान्त की ओर ध्यान दिया गया ?

a. परमादेश

b. उत्प्रेषण

c. बन्दी प्रत्यक्षीकरण

d. अधिकार-पृच्छा

 

114. निम्न में से कौन-सा साधन संसूचना भेजने के लिए मान्य है?

a. मौखिक सूचना

b. केवल फोन कॉल

c. साधन केवल संदेश

d. रजिस्ट्रीकृत पत्र या अभिलेख रखने वाला

 

115. प्रशासनिक न्यायाधिकरण के अन्तर्गत व्यक्ति को प्राप्त होता है

a. शीघ्र न्याय

b. त्वरित न्याय

c. उचित न्याय

d. (a) एवं (b) दोनों

 

116. एक मुस्लिम विवाह में, जहाँ वधू की आयु यौवन (परिपक्वता) की आयु से कम हो किन्तु विवाह के लिए सहमति संरक्षक द्वारा प्रदान की गई हो, वहाँ विवाह-

a. विधिविरूद्ध होता है

b. शून्य होता है

c. अनियमित होता है।

d. शून्यकरणीय होता है

 

117. यह अधिनियम कब प्रभावी होगा?

a. संसद द्वारा पारित होते ही

b. राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद

c. न्यायालय के आदेश से

d. केन्द्रीय सरकार द्वारा अधिसूचना की तिथि से

 

118. सर्वप्रथम भारत में ओम्बुडसमैन का सुझाव पहली बार 1902 में दिया गया।

a. मोरार जी देसाई

b. न्यायामूर्ति रंगनाथ मिश्र द्वारा

c. न्यायामूर्ति पेरीशास्त्री द्वारा

d. न्यायामूर्ति एच. एम. बेग द्वारा

 

119. दोनों सदनों की संयुक्त बैठक किस अनुच्छेद के अंतर्गत संपन्न की जाती है-,

a. 109

b. 110

c. 112

d. 108

 

120. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 2(1) के अनुसार "कार्य" का क्या अर्थ है?

a. केवल एक क्रिया

b. केवल सरकारी कार्य

c. कार्यों की आवलि का उसी प्रकार द्योतक है, जिस प्रकार एक कार्य का

d. केवल आपराधिक कृत्य

 

121. 'B' द्वारा चलाए जा रहे चिकित्सालय में एक रोगी को, लाया गया। रोगी की शल्य चिकित्सा की जाती है। ऑक्सीजन पूर्ति करने वाली मशीन दोषपूर्ण होने के कारण रोगी की शल्य चिकित्सा मेज पर मृत्यु हो गई। तब-

a. 'B' दायी नहीं होगा, क्योंकि शल्य चिकित्सा उपेक्षावाद था

b. 'B' दायी होगा, क्योंकि चिकित्सालय स्टाफ चिकित्सालय उपकरणों को समुचित दशा में रखने के लिए उपेक्षावान था

c. 'B' दायी नहीं होगा, क्योंकि 'B' और शल्य चिकित्सक के बीच मालिक और नौकर का सम्बन्ध नहीं है

d. 'B' का प्रतिनिधिक दायित्व नहीं होगा, क्योंकि शल्य चिकित्सा अत्यधिक कौशल का कार्य है जिस पर 'B' का कोई नियन्त्रण नहीं हो सकता

 

122. निम्नलिखित में क्या आठवीं अनुसूची का हिस्सा नहीं है-

a. राजस्थानी

b. नेपाली

c. संस्कृत

d. मैथली

 

123. धारा 2(51)(iv) में क्या संशोधन किया गया?

a. नया प्रावधान जोड़ा गया

b. “और” शब्द हटाया गया

c. पूरी धारा हटाई गई

d. कोई संशोधन नहीं

 

124. "Equity" शब्द किस लैटिन शब्द से लिया गया है?

a. Justitia

b. Lex

c. Ecquitas

d. Ratio

 

125. 'हिन्दू' शब्द की परिभाषा हिन्दू विवाह अधिनियम किस धारा में दिया गया है-

a. धारा 5

b. धारा 4

c. धारा 3

d. धारा 2

 

126. सत्य विकल्प बताइए:

एक पुरुष 'क' की पत्नी 'ख' जीवित है। 'क' तथा 'ख' के बीच विधिमान्य विवाह हुआ था 'क' एक अन्य स्त्री 'ग' से विवाह सम्पन्न कराने वाला है; 'ख' कको क्या उपचार है-

a. हिन्दू विवाह अधिनियम के अन्तर्गत शाश्वत व्यादेश हेतु बाद ला सकती है।

b. विशिष्ट अनुतोष अधिनियम के अन्तर्गत निषेधाज्ञा का वाद ला सकती है

c. विवाह को शून्य घोषित कराने हेतु बाद ला सकती है

d. उपर्युक्त (a) एवं (b) दोनों

 

127. निम्नलिखित में से कौन सा सही है-

a. एक उपधारणा यह है कि किसी सिविल विवाद के प्रयोजनार्थ किसी पंजीकृत वास्तुविद् द्वारा तैयार किया गया मानचित्र पूर्णतः सही होता है

b. एक उपधारणा यह है कि भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा तैयार किए गए विभिन्न राज्य एवं संघशासित क्षेत्र पूर्णतः सही हैं

c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों

d. उपरोक्त दोनों नहीं

 

128. संपत्ति अंतरण अधिनियम की धारा 6 के अंतर्गत कितने अपवादों का उल्लेख किया गया है?

a. 9

b. 10

c. 11

d. 12

 

129. सही उत्तर बताइयेः

उत्प्रेषण रिट का अनिवार्यतः अभिप्राय है :

a. तथ्य की त्रुटि को सुधारा नहीं जा सकता है।

b. अभिलेख को देखने से प्रकट विधि की त्रुटि को सुधारा जा सकता है।

c. नैसर्गिक न्याय का उल्लंघन।

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं।

 

130. सिविल वादके लिए संक्षिप्त प्रक्रिया के संदर्भ में निम्न में से कौन सा कथन सही है?

a. किसी लिखित अनुबंध से उत्पन्न प्रतिवादी द्वारा देय धन में परिनिर्धारित माँग की वसूली के लिए लागू किया जा सकता है

b. किसी भी सिविल न्यायालय द्वारा शीघ्र न्यायनिर्णयन के हित में स्वप्रेरणा से अपने विवेकानुसार लागू किया जा सकता है

c. प्रतिवादी को प्रतिवाद की अनुमति लेने की आवश्यकता होती है, जो यदि प्राप्त हो जाए, तो शर्तहीन अवश्य होनी चाहिए

d. उपरोक्त सभी कथन सही नहीं हैं

 

131. "यथो धर्मास्थतो जया" किसका आदर्श वाक्य है-

a. सीबीआई

b. दिल्ली पुलिस

c. भारत के सर्वोच्च न्यायालय का

d. इनमें से कोई नहीं

 

132. चुनाव आयोग कौन से चुनावों को संपन्न कराने हेतु उत्तरदायी है?

a. संसद

b. राज्य विधानमंडल

c. राष्ट्रपति एवं उप-राष्ट्रपति के पद

d. उपरोक्त सभी

 

133. संविदा अधिनियम की कौन सी धारा ऐसे करार को शून्य घोषित करती है जिनके अर्थ सुनिश्चित अथवा सुनिश्चित किए जाने योग्य न हों-

a. 26

b. 27

c. 28

d. 29

 

134. माल विक्रय अधिनियम, 1930 की धारा 2(7) के 1 अंतर्गत 'माल' शब्द में शामिल हैं-

a. जंगम तथा स्थावर दोनों संपत्तियाँ

b. प्रत्येक प्रकार की स्थावर संपत्ति, जिसमें अनुप्रयोज्य दावा तथा धन भी शामिल है

c. अनुयोज्य दावा तथा धन को छोड़कर प्रत्येकं प्रकार की जंगम संपत्ति

d. धन सहित समस्त जंगम संपत्तियाँ

 

135. एक मजिस्ट्रेट को न्यायालय में एक मजिस्ट्रेट के रूप में अपने निजी आचरण पर उठाए गए प्रश्न का उत्तर देने हेतु किसके द्वारा बाध्य किया जा सकता है-

a. किसी ऐसे न्यायालय द्वारा जिसका वह अधीनस्थ हो

b. किसी अन्य मजिस्ट्रेट द्वारा

c. किसी पुलिस अधिकारी द्वारा

d. किसी राजस्व अधिकारी द्वारा

 

136. राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाए जाने की प्रक्रिया का उल्लेख भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में किया गया है?

a. 61

b. 59

c. 60

d. 63

 

137. खोई हुई वस्तु, जो आमतौर पर बिक्री की जाने वाली हो, को पाने वाला इसे बेच सकता है जब पाने वाले के द्वारा इसे पाने सम्बन्धित विधिपूर्ण व्यय उसके मूल्य के-

a. दो-तिहाई के बराबर हो जाएं

b. एक-चौथाई के बराबर हो जाएं

c. आधे के बराबर हो जाएं

d. एक-तिहाई के बराबर हो जाएं

 

138. निम्नलिखित में से किसे संपत्ति अंतरण अधिनियम,1882 के अनुसार विधिपूर्वक अंतरित नहीं किया जा सकता?

a. आय अर्जित करने वाली संपत्ति

b. लोक सेवक का वेतन

c. भूमि से जुड़ी मशीनरी

d. धान के खेत

 

139. किसी विदेशी निर्णय की वैधता को सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 13 के अंतर्गत किस न्यायालय में चुनौती दी जा सकती है-

a. केवल एक आपराधिक न्यायालय में

b. केवल एक सिविल न्यायालय में

c. सिविल तथा आपराधिक दोनों ही न्यायालयों में

d. सिविल तथा आपराधिक दोनों ही न्यायालयों में नहीं दी जा सकती

 

140. राज्य सरकार, उच्च न्यायालय से परामर्श के बाद विशेष न्यायालय किन उद्देश्यों के लिए स्थापित कर सकती है?

a. सभी प्रकार के वादों के लिए

b. प्रशासनिक समीक्षा के लिए

c. किसी विशेष मामले या विशेष वर्ग के मामलों के विचारण हेतु

d. भूमि विवाद के समाधान हेतु

 

141. एक संविदा के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा तत्त्व आवश्यक नहीं है?

a. समर्थ पक्षकार

b. स्वतंत्र सहमति

c. औचित्यपूर्ण निबन्धन एवं शर्तें

d. विधिपूर्ण प्रतिफल

 

142. "जोखिम की जानकारी में जोखिम की स्वीकृति आवश्यक रूप से समविष्ट नहीं है।" यह सिद्धान्त सर्वप्रथम निम्नलिखित वाद में अधिकथित किया गया-

a. डैन बनाम हैमिल्टन

b. स्मिथ बनाम बेकर

c. उपरोक्त में से किसी में नहीं

d. थॉमस बनाम क्वार्टर मेन

 

143. सही उत्तर चुनिए-

'दैविक कृत्य' के प्रतिवाद का आवश्यक तत्व है -

a. प्रकृति की शक्तियों का अकस्मात् प्रवर्तन, जो मानव मस्तिष्क के अनुमान से परे हो

b. प्राकृतिक शक्तियों का अकस्मात् परिचालन जिसका कोई मानव मस्तिष्क अनुमान न कर सके

c. प्रकृति की शक्तियों का परिचालन जिसका अनुमान मानव मस्तिष्क कर सके, किंन्तु रोकना असम्भव हो

d. प्रकृति की शक्तियों का प्रवर्तन, जो मानव हस्तक्षेप के कारण हुआ हो

 

144. भारत के राष्ट्रपति का अध्यादेश जारी करने का शक्ति-

a. कार्यकारी शक्ति है

b. संवैधानिक शक्ति है

c. विधायी शक्ति है

d. अर्द्ध-न्यायिक शक्ति है

 

145. आश्वासी अभिकर्ता एक प्रकार का-

a. स्थानापन्न अभिकर्ता होता है

b. सार्वभौमिक अभिकर्ता होता है.

c. व्यवसायिक अभिकर्ता होता है।

d. आवश्यकतानुसार अभिकर्ता होता है।

 

146. सुन्नी विधि के अनुसार मुस्लिम विधि के प्रमुख स्त्रोत हैं-

a. कुरान, पूर्व निर्णय, इज्मा, कियास

b. इज्मा, हदीस, रूढ़ियों, विधायन

c. कुरान, हदीस, इज्मा, कियास

d. कुरान, समता, अहदिस इज्मा

 

147. वादी धारा 38 के तहत शाश्वत व्यादेश के लिए एक वाद में क्षतिपूर्ति का दावा कर सकता है-

a. व्यादेश के अतिरिक्त

b. व्यादेश के स्थान पर

c. व्यादेश के अतिरिक्त या स्थान पर

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

148. अस्थायी व्यादेश-

a. वाद के अन्तिम निस्तारण तक या विनिर्दिष्ट समय तक बना रहता है

b. हमेशा के लिए जारी किया जाता है

c. केवल साक्ष्य पेश होने तक बना रहता है

d. उपर्युक्त सभी

 

149. अधिकारिताविहीन न्यायालय द्वारा दिया गया निर्णय अथवा निष्कर्ष -

a. सभी परिस्थितियों के अंतर्गत पूर्व न्याय का कार्य कर सकता है

b. पूर्व न्याय का कार्य नहीं कर सकता है।

c. केवल कुछ परिस्थितियों में ही पूर्व न्याय का कार्य कर सकता है

d. पूर्व न्याय की तरह कार्य कर अथवा नहीं भी कर सकता है

 

150. बिना क्षति के हानि का अर्थ है-

a. बिना हानि पहुँचाये विधिक अधिकार का उल्लंघन

b. विधिक अधिकार का उल्लंघन किये बिना हानि पहुँचाना

c. विधिक कृत्य को करते हुए क्षति पहुँचाना

d. विद्वेषपूर्ण ढंग से हानि पहुँचाना

 

Download Bihar PCS-J Mock Test- 9

 

My Legal Consultants
Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts