Download Bihar PCS-J Mock Test- 10
1. वैध विवाह की आवश्यक शर्तें हिन्दू विवाह अधिनियम, 1955 की किस धारा में उपबन्धित हैं?
a. धारा 5
b. धारा 7
c. धारा 11
d. धारा 10
2. संविधान के अनुच्छेद 227 के अंतर्गत किसे अपनी अधिकारिता के उपयोग वाले क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सभी न्यायालयों एवं न्यायाधिकरणों पर अधीक्षण 9 का अधिकार प्राप्त है-
a. उच्च न्यायालय को
b. राज्य सरकार को
c. केन्द्र सरकार को
d. सर्वोच्च न्यायालय को
3. एक मुसलमान महिला तलाक की माँग कर सकती है।यदि उसका पति निम्नलिखित में से कितनी अवधि के लिए गुमशुदा हो-
a. 4 वर्ष
b. 7 वर्ष
c. 5 वर्ष
d. 3 वर्ष
4. लोकसभा में अनुसूचित जातियों के लिए सीटों के आरक्षण की व्यवस्था संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत की गई है?
a. अनुच्छेद 325
b. अनुच्छेद 327
c. अनुच्छेद 332
d. अनुच्छेद 330
5. यदि संविदा का पक्षकार संविदा को भंग करता है तो दूसरे पक्षकार को उसके विरुद्ध उपचार है-
a. उसके विशिष्ट पालन के लिए वाद संस्थित करने का अधिकार
b. क्षतिपूर्ति प्राप्त करने का अधिकार
c. उक्त (a) एवं (b) दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
6. निम्नलिखित में से कौन सा दान (हिबा) वैध नहीं होता-
a. भावी दान
b. सशर्त दान
c. सट्टेबाजी की संविदा अथवा समाश्रित संविदा पर आधारित दान
d. आदाता के द्वारा स्वीकृति
7. सिविल प्रक्रिया संहिता का आदेश 5 किससे सम्बन्धित प्रावधान करता है-
a. समनों का निकाला जाना और उनकी तामील से
b. सामान्य अभिवचनों से
c. स्वीकृतियों से
d. वादों की संस्थापना से
8. हिन्दू विवाह अधिनियम, 1955 के अन्तर्गत प्रतिषिद्ध नातेदारी के व्यक्तियों का विवाह-
a. विधिमान्य है
b. शून्य है
c. शून्यकरणीय है
d. अनियमित है
9. संपत्ति अंतरण अधिनियम की निम्नलिखित में से कौन सी धारा प्रतिस्थापित प्रतिभूति' के सिद्धांत से सम्बन्धित है?
a. धारा 70
b. धारा 71
c. धारा 73
d. धारा 68
10. न्यायालय द्वारा अंतर्निहित शक्तियों का उपयोग किया जा सकता है-
a. न्यायालीय प्रक्रिया के दुरुपयोग को रोकने हेतु
b. न्याय प्रदान करने हेतु
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. उपरोक्त में कोई नहीं
11. माल विक्रय अधिनियम, 1930 आधारित है-
a. इंग्लिश बिल आफ एक्सचेंज एक्ट, 1882 पर
b. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 पर
c. इंग्लिश सेल आफ गुड्स एक्ट, 1893 पर
d. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 पर
12. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है?
a. लोकनीति - हैडले बनाम बैक्सेनडेल
b. प्रपीड़न चिक्कम अमीराजू बनाम चिक्कम सेशम्मा
c. परिनिर्धारित नुकसानी -डनलप न्यूमैटिक टायर कं. बनाम न्यू गैराज एण्ड मोटर कं.
d. पालन की असम्भवता -अलोपी परशाद एंड संस
13. निम्नलिखित में किस शब्द को भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 2 में परिभाषित नहीं किया
a. संस्वीकृति
b. न्यायालय
c. दस्तावेज
d. साक्ष्य
14. साम्य उसी को किया गया मानता है, जो किया जाना चाहिए आधारसूत्र का मुख्य उद्देश्य क्या है?
a. दंड देना
b. कर वसूली
c. न्यायसंगत परिणाम सुनिश्चित करना
d. प्रशासनिक नियंत्रण
15. मुस्लिम विवाह विघटन अधिनियम, 1939 के तहत निम्नलिखित में से किसके द्वारा मुस्लिम विवाह को भंग किया जा सकता है?
a. पत्नी द्वारा दायर याचिका में अदालत द्वारा
b. अकेले पति द्वारा तलाक उच्चारण करके
c. पत्नी द्वारा रिश्ते की श्रद्धा का उच्चारण
d. अदालत द्वारा आपसी सहमति के आधार पर
16. परक्राम्य लिखत अधिनियम के अन्तर्गत पृष्ठांकन का अर्थ है-
a. लिखत के पिछली तरफ लिखने से है
b. इस आशय से लिखने से है कि उस लिखत में निहित अधिकार अन्तरित कर दिया जाए
c. उपर्युक्त सभी
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
17. निम्नलिखित में से क्या एक कृषि पट्टा नहीं है?
a. वृक्षों से फल एकत्रित करने के लिए पट्टा
b. चाय के पौधे उगाने के लिए पट्टा
c. नील की खेती के लिए पट्टा
d. आलू की खेती लिए पट्टा
18. धारा 2(32) के अनुसार “जमाकर्ता” कौन होता है?
a. बैंक
b. निवेशक
c. जमा करने वाला व्यक्ति
d. निदेशक
19. अतिचार के लिए कार्यवाही किस व्यक्ति द्वारा प्रारंभ की जा सकती है-
a. कब्जेदार द्वारा जो स्वामी भी हो
b. कब्जेदार द्वारा, भले ही वह स्वामी न भी हो
c. कब्जाहीन व्यक्ति द्वारा
d. (a) तथा (b) दोनों
20. अनादर की सूचना देने की रीति किस धारा में दी गयी है-
a. धारा 95 में
b. धारा 94 में
c. धारा 96 में
d. धारा 97 में
21. सही सुमेलित युग्म है-
a. धारा 22 - कार्यवाहियाँ बन्द कमरे में होना
b. b. धारा 27 - सम्पत्ति का व्ययन
c. c. धारा 24 - वादकालीन भरण-पोषण
d. d. धारा 25 - स्थायी निर्वाह व्यय
22. शिया मुस्लिम विवाह में कितने साक्षियों की आवश्यकता होती है-
a. एक पुरुष तथा दो महिलाओं की
b. दो पुरुषों की
c. कोई साक्षी नहीं
d. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों की
23. जब कोई कम्पनी द्वारा चेक जारी किया गया है और वह अनादृत हो जाती है तो परिवाद दाखिल किया जायेगा-
a. जिस व्यक्ति ने जारी किया है उसके विरुद्
b. स्वामी के विरुद्ध
c. प्रमोटर के विरुद्ध
d. निदेशक के विरुद्ध
24. संविदा भंग के मामले में पीड़ित पक्ष के लिए निम्नलिखित में से कौन सा उपचार उपलब्ध होता है?
a. वापसी हेतु वाद
b. क्षतिपूर्ति हेतु वाद
c. विनिर्दिष्ट अनुपालन हेतु वाद
d. उपरोक्त सभी
25. जिस व्यक्ति को अनादर की सूचना दी जानी है, ऐसी सूचना दी जायेगी-
a. उसके प्राधिकृत अभिकर्ता को
b. उसकी मृत्यु की दशा में विधिक प्रतिनिधि को
c. दिवालिया हो जाने की स्थिति में उसके समनुदेशिती को
d. उपर्युक्त सभी
26. भारत का संविधान-
a. अत्यधिक संघीय है
b. आंशिक संघीय आंशिक ऐकिक है।
c. अत्यधिक ऐकिक है।
d. न संघीय न ही ऐकिक है
27. सेशन न्यायालय की गई अपीलें कैसे सुनी जाएंगी किस से सम्बंधित है?
a. धारा 419
b. धारा 420
c. धारा 421
d. धारा 422
28. विलेखों का परिशोधन मात्र इस आधार पर नहीं किया जा सकता है कि-
a. उसका निष्पादन कपट या पारस्परिक भूल से किया गया है
b. किसी एक पक्ष ने भूलवश निष्पादन कर दिया है
c. परिशोधन के बिना अन्याय होने की सम्भावना है
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
29. एक अवयस्क के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से क्या सही नहीं है?
a. वह एक भागीदार नहीं बन सकता
b. उसे भागीदारी के लाभों में प्रविष्ट किया जा सकता है
c. वह फर्म के कार्यों के लिए व्यक्तिगत तौर पर उत्तरदायी होता है
d. वयस्कता प्राप्त होने पर वह भागीदार बनने अथवा न बनने का चयन कर सकता है।
30. निर्वसीयती हिन्दू पिता ने अपने पीछे पुत्र 'क' एवं 'ख' को छोड़कर मर गया। एक गर्भस्थ शिशु भी अस्तित्व में था। 'क' एवं 'ख' में विभाजन हो गया तत्पश्चात् पुत्र 'ग' पैदा हुआ। इस सम्बन्ध में सही उत्तर है-
a. 'ग' पुनः विभाजन करा सकता है
b. 'ग' को 'क' एवं 'ख' के बराबर हिस्सा मिलेगा
c. उपर्युक्त (a) एवं (b) दोनों
d. 'ग' को कुछ नहीं मिलेगा
31. राज्य नागरिकों द्वारा संघों के गठन के अधिकार पर समुचित प्रतिबंध लगाने हेतु कोई विधि बना सकता है-
a. किसी अपराध के उकसावे के सम्बन्ध में
b. विदेशी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण सम्बन्धों के हित में
c. मानहानि के सम्बन्ध में
d. भारत की संप्रभुता एवं अखंडता के हित में
32. निजी कंपनी की एक विशेषता क्या है?
a. सार्वजनिक आमंत्रण की अनुमति
b. शेयरों का स्वतंत्र हस्तांतरण
c. प्रतिभूतियों के लिए जनता को आमंत्रण पर प्रतिबंध
d. असीमित सदस्य
33. माल और सेवा कर परिषद की उसकी बैठकों में गणपूर्ति परिषद के कुल सदस्यों के सदस्यों से मिलकरहोगी।
a. आधा
b. एक तिहाई
c. एक चौथाई
d. दो तिहाई
34. जब तक कि संसद द्वारा अन्यथा प्रावधान न किया गया हो, सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालयों में अधिनियमों, विधेयकों इत्यादि के लिए किस भाषा का उपयोग किया जाएगा-
a. सर्वोच्च न्यायालय तथा प्रत्येक उच्च न्यायालय में कार्यवाही हिन्दी भाषा में की जाएगी
b. सर्वोच्च न्यायालय में कार्यवाही अंग्रेजी भाषा में की जाएगी किन्तु प्रत्येक उच्च न्यायालय में भाषा क्षेत्रीय होगी
c. सर्वोच्च न्यायालय में कार्यवाही अंग्रेजी भाषा में की जाएगी तथा प्रत्येक उच्च न्यायालय में भाषा हिन्दी अथवा पक्षकारों की पसंद अनुसार होगी
d. सर्वोच्च न्यायालय तथा प्रत्येक उच्च न्यायालय में कार्यवाही अंग्रेजी भाषा में की जाएगी
35. 'क' 'ख' की हत्या का अभियुक्त है। निम्न में से क्या एक 'सुसंगत तथ्य' होगा-
a. एक मुगदर के साथ 'क' का मैदान में जाना
b. घटना के कुछ क्षणों पूर्व 'क' का कथन कि वह अपने पिता की मौत का बदला लेगा
c. गाँव में पुलिस आने के पहले 'क' का फरार होना
d. उपरोक्त सभी
36. भारत के संविधान का अनुच्छेद 19(1)(ङ) किसकी गारंटी प्रदान करता है-
a. भारत के किसी भी भाग में बसने की स्वतंत्रता
b. भाषण एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
c. अस्पृश्यता के उन्मूलन
d. संपूर्ण भारत में विचरण की स्वतंत्रता
37. किसी तथ्य को "नासाबित" कहा जाता है-
a. जब यह साबित न हो सका हो
b. जब, न्यायालय प्रस्तुत मामले पर विचरण पश्चात यह विश्वास रखता है कि इसका कोई अस्तित्व नहीं है।
c. जब कोई प्रज्ञावान व्यक्ति मानता हो कि तथ्य का कोई अस्तित्व नहीं है।
d. जब यह न साबित हुआ हो न ही नासाबित
38. जातियों अथवा जनजातियों को अनुसूचित जातियाँ एवं अनुसूचित जनजातियाँ घोषित करने के अधिकार से संपन्न संवैधानिक प्राधिकारी है-
a. संसद
b. अनुसूचित जाति / जनजाति आयोग के अध्यक्ष-
c. गृहमंत्री
d. भारत के राष्ट्रपति
39. भारतीय भागीदारी अधिनियम की धारा 5 के अनुसार, भागीदारी का सम्बन्ध उत्पन्न होता है-
a. प्रास्थिति से
b. संविदा से
c. संविधि से
d. उपरोक्त में कोई नहीं
40. धारा 2(19) के अनुसार "पुरुष" से क्या अभिप्रेत है?
a. किसी भी आयु का मानव नर
b. केवल वयस्क मानव नर
c. केवल बच्चे
d. केवल 18 वर्ष से ऊपर के पुरुष
41. मानहानि के दीवानी वाद में निम्नलिखित में से कौन-सा बचाव उपलब्ध नहीं है?
a. औचित्य या सत्यता
b. उचित एवं सद्भावपूर्ण टिप्पणी
c. विशेषाधिकार
d. लोकहित
42. निम्नलिखित में किसे 'अधिवक्ताओं का स्वर्ग' वर्णित किया गया है-
a. भारतीय दंड संहिता
b. दंड प्रक्रिया संहिता
c. भारत का संविधान
d. भारत का सर्वोच्च न्यायालय
43. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये और नीचे दिये गये कूटों का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिये-
सूची-I सूची-II
A. ए.के. क्रेपक बनाम (i) निर्णय के पश्चात
भारत संघ सुनवाई
B. मानक लाल बनाम डॉ. प्रेमचद (ii) वैयक्तिक पूर्वाग्रह
C. मेनका गांधी बनाम भारत संघ (iii) धन-सम्बन्धी
पूर्वाग्रह
D. ओल्गा टेलीस बनाम बम्बई (iv) सुनवाई का उचित
नगर निगम
कूट:-
A B C D
a. i ii iii iv
b. i iii iv ii
c. ii iii i iv
d. iii ii iv i
44. “विनियमों” की परिभाषा किस संशोधन द्वारा जोड़ी गई?
a. 2015 संशोधन
b. 2016 संशोधन
c. 2019 संशोधन (अधिनियम सं० 33)
d. 2020 संशोधन
45. राम और श्याम स्टेशनरी के व्यापार में भागीदार थे। राम ने फर्म के लेटर पैड पर अपने घर पर दो बोरे गेहूँ आपूर्ति करने का आदेश प्रेषित किया। भारतीय भागीदारी अधिनियम, 1932 के अंतर्गत फर्म का दायित्व क्या होगा?
a. फर्म ऋण के भुगतान हेतु उत्तरदायी नहीं है।
b. फर्म ऋण के भुगतान हेतु उत्तरदायी है।
c. फर्म ऋण के मात्र आधे के भुगतान हेतु उत्तरदायी है
d. उपरोक्त में कोई नहीं
46. किसी अभियुक्त को अपनी पसंद के किसी विधिक पेशेवर द्वारा बचाव का अधिकार प्रारंभ हो जाता है जैसे ही-
a. उसे रिमांड पर भेजा जाता है।
b. आरोप तय होते हैं
c. वह दोषी न होने की दलील देता है।
d. वह गिरफ्तार होता है
47. धारा 1 के संशोधन (2019) के अनुसार क्या परिवर्तन किया गया?
a. नई धारा जोड़ी गई
b. “परंतु” शब्द जोड़ा गया
c. पूरा अधिनियम निरस्त किया गया
d. परंतु” शब्द का लोप किया गया
48. निम्नलिखित में से क्या अनुच्छेद 51क के अंतर्गत एक मूल कर्तव्य नहीं है?
a. 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों को उनके माता-पिता द्वारा शिक्षा का अवसर प्रदान किया जाना
b. संविधान का पालन करना तथा इसके आदर्शों एवं संस्थानों का सम्मान करना
c. हमारी मिश्रित संस्कृति की समृद्ध विरासत का संरक्षण करना
d. जीवित प्राणियों के प्रति दया रखना
49. सेना न्यायालय के अंतर्गत ऐसा कौन-सा अधिकरण शामिल है?
a. केवल नागरिक न्यायालय
b. केवल उच्च न्यायालय
c. ऐसा अधिकरण जिसकी शक्तियाँ वैसी ही हैं जैसी किसी सेना न्यायालय की होती हैं
d. केवल सत्र न्यायालय
50. संविदा विधि के अंतर्गत गिरवी में उपनिधाता को कहा जाता है-
a. पणयमदार
b. पणयमकार
c. अभिकर्ता
d. उपनिहिती
51. मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की जाती है-
a. भारत के प्रधानमंत्री द्वारा
b. भारत के राष्ट्रपति द्वारा
c. सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश द्वारा
d. संसदीय विधि द्वारा
52. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 2(2) के अनुसार "जीवजंतु" से क्या अभिप्रेत है?
a. केवल पालतू जानवर
b. मानव सहित सभी जीवित प्राणी
c. केवल जंगली जानवर
d. मानव से भिन्न कोई भी जीवित प्राणी
53. निम्नलिखित में से क्या मुस्लिम विधि के अंतर्गत एक वैध विवाह के लिए अनिवार्य नहीं होता?
a. प्रस्ताव एवं स्वीकृति
b. धात्रेय पालन
c. सक्षम पक्षकार
d. स्वतंत्र सहमति
54. भारत के संविधान का कौन-सा अनुच्छेद एक व्यक्ति को अपनी पसंद से विवाह करने के अधिकार की रक्षा करता है-
a. अनुच्छेद-19
b. अनुच्छेद-25
c. अनुच्छेद-29
d. अनुच्छेद-21
55. विद्वेषपूर्ण अभियोजन के आधार पर क्षतिपूर्ति के एक वाद में वादी द्वारा क्या सिद्ध किया जाना आवश्यक होता है?
a. यह कि उसे प्रतिवादी द्वारा अभियोजित किया गया था
b. यह कि अभियोजन बिना समुचित एवं संभाव्य कारण के था
c. विद्वेषपूर्ण अभियोजन की कार्यवाही वादी के हक में समाप्त हुई थी
d. उपरोक्त सभी
56. पत्र अथवा टेलीग्राम द्वारा प्रस्ताव का प्रतिसंहरण पूरा हो सकता है-
a. जब इसे प्रेषित कर दिया गया हो
b. जब यह प्रस्तावग्रहीता तक पहुँच गया हो
c. जब इसे प्रस्तावग्रहीता द्वारा प्राप्त कर लिया गया हो
d. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
57. साम्य विधि का अनुसरण किस प्रकार करता है?
a. नियमों को अनदेखा करके
b. विधि के स्पष्ट नियमों का पालन करके
c. केवल दंड देकर
d. प्रशासनिक आदेश से
58. अधिनियम की धारा 11 के अन्तर्गत दो हिन्दुओं के बीच अनुष्ठित किया गया कोई विवाह शून्य नहीं माना जायेगा यदि -
a. एक पक्षकार का पति या पत्नी विवाह के समय जीवित है
b. पक्षकार प्रतिषिद्ध नातेदारी की डिग्रियों के भीतर है
c. पक्षकार एक-दूसरे के सपिण्ड हो
d. कोई पक्षकार चित्तविकृति के परिणामस्वरूप विधिमान्य सम्मति देने में असमर्थ हो
59. क्या डिजिटल या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड दस्तावेज़ की श्रेणी में आते हैं?
a. नहीं, वे केवल डेटा कहलाते हैं
b. केवल अदालत में प्रमाणित होने पर
c. हाँ, यदि उन्हें साक्ष्य के रूप में प्रयोग किया जा सकता है या उनका उद्देश्य साक्ष्य के रूप में है
d. केवल सरकारी रिकॉर्ड होने पर
60. न्यायिक पुनर्विलोकन का सिद्धान्त संविधान के किस अनुच्छेद से लिया गया है ?
a. अनुच्छेद 14
b. अनुच्छेद 22
c. अनुच्छेद 15
d. अनुच्छेद 13
61. निम्नलिखित मूल अधिकारों में से किस अधिकार को आपातकाल में निलंबित नहीं किया जा सकता?
a. अनुच्छेद 19 के अंतर्गत स्वतंत्रता
b. अनुच्छेद 21 एवं 22 के अंतर्गत उपलब्ध अधिकार
c. अनुच्छेद 20 एवं 21 के अंतर्गत उपलब्ध अधिकार
d. अनुच्छेद 32 तथा 226 के अंतर्गत संवैधानिक उपचारोंके अधिकार
62. "यह इंग्लैंड के विधि के मुकाबले पुराना सिद्धांत है कि कोई भी व्यक्ति तब तक दोषी नहीं होता जब तक उसका मस्तिष्क दोषी न हो।" लार्ड आर्जिंगर द्वारा यह किस वाद में प्रेक्षित किया गया था-
a. हार्डिंग बनाम प्राइस
b. आर. बनाम ऑलडे
c. आर. बनाम फावलर
d. ब्रेड बनाम वुड
63. मुस्लिम विवाह विच्छेद अधिनियम, 1939 मुस्लिम विधि के निम्नलिखित शाखा पर आधारित है-
a. शफी शाखा
b. मलिकी शाखा
c. जैदी शाखा
d. हनफी शाखा
64. रजिस्ट्रार क्या करता है?
a. जुर्माना लगाता है
b. कंपनी बंद करता है
c. प्रमाण पत्र व ज्ञापन संशोधित करता है
d. नोटिस देता है
65. मुस्लिम विधि के अंतर्गत भावी संपत्ति की 'हिबा " क्या होती है-
a. कतिपय परिस्थितियों में वैध
b. वैध
c. शून्य
d. उपरोक्त में कोई नहीं
66. वादपत्र कहाँ प्रस्तुत करने हेतु लौटाया जाता है?
a. उच्च न्यायालय
b. राज्य सरकार
c. सक्षम अधिकारिता वाले न्यायालय
d. कलेक्टर
67. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 की धारा 74 लागू होती है-
a. ऐसे मामलों में जहाँ संविदा के अधीन प्राप्त धनराशि को जब्त करने की माँग की जाती है
b. ऐसे मामलों में जहाँ भंग के परिणामस्वरूप कोई भी कानूनी क्षति न कारित हुई हो
c. ऐसे मामलों में जहाँ व्यथित पक्षकार संविदा भंग पर एक निर्धारित धनराशि को वसूल करने की माँग करता है
d. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों में
68. यह सिद्धान्त कि "खतरे का मात्र ज्ञान खतरा स्वीकार करने की सहमति नहीं है, निम्नलिखित वाद में अभिनिर्धारित किया गया था-
a. स्मिथ बनाम बेकर
b. सुभांगवन्ती बनाम दिल्ली म्युनिसिपल कार्पोरेशन
c. बोरहिल बनाम यंग
d. हेन्स बनाम हारवुड
69. सिविल प्रक्रिया संहिता-
a. अधिवक्ताओं को न्यायालय में स्वीय उपसंजाति से छूट प्रदान करती है
b. नगर आयुक्तों को न्यायालय में स्वीय उपसंजाति से छूट प्रदान करती है
c. राज्य के मंत्री को न्यायालय में स्वीय उपसंजाति से छूट प्रदान करती है।
d. किसी भी व्यक्ति को न्यायालय में स्वीय उपसंजाति से छूट नहीं प्रदान करती
70. बंधपत्र और जमानतपत्र का रद्दकरण किस से सम्बंधित है?
a. धारा 497
b. धारा 495
c. धारा 498
d. धारा 492
71. प्रतिनिधिक दायित्व के मामले में, दायित्व होता है-
a. संयुक्त तथा पृथक-पृथक
b. केवल संयुक्त
c. केवल पृथक-पृथक
d. उपरोक्त में कोई नहीं
72. हिन्दू विवाह अधिनियम, 1955 कब से लागू हुआ है-
a. 18 जून, 1955
b. 18 जून, 1956
c. 18 मई, 1955
d. 18 अप्रैल, 1959
73. 'पूर्ण दायित्व' का नियम निम्नलिखित बाद में प्रतिपादित किया गया-
a. रायलैण्ड बनाम फ्लैचर, (1868) एल० आर० 3 एच० एल०
b. रिकार्ड बनाम लोथियान, (1913) एस० सी० 263
c. एम० सी० मेहता (सी० एन० जी० फ्यूल वाद) बनाम भारत संघ, ए० आई० आर० 2001 सू० को० 1948
d. एम० सी० मेहता (श्री राम फूड एण्ड फर्टीलाइजर कं०) बनाम भारत संघ, (1987) आई० एस० सी० 395
74. भारतीय संविदा अधिनियम की धारा 68 के अंतर्गत अवयस्क-
a. केवल अवयस्क की संपत्ति दायी होती है।
b. व्यक्तिगत रूप से दायी होता है
c. अवयस्क व्यक्तिगत रूप से तथा उसकी संपत्ति दोनों दायी होते हैं
d. उपरोक्त में कोई सही नहीं है
75. किसी मजिस्ट्रेट द्वारा शपथ पर दर्ज की गई संस्वीकृति
a. अग्राह्य होती है।
b. प्राह्य होती है।
c. केवल अभिलेख पर मौजूद अन्य साक्ष्यों की संपुष्टि की सीमा तक ग्राह्य होती है
d. ग्राह्य होती है यदि अभिलेख पर मौजूद अन्य साक्ष्यों द्वारा पुष्ट होती हो
76. डैमनम साइन इंजूरिया (बिना क्षति के हानि) एक लैटिन सिद्धांत है जिसका अर्थ होता है-
a. वादी को बिना विधिक हानि पहुँचाए क्षति पहुंचाना
b. वादी को विधिक हानि के साथ क्षति पहुंचाना
c. क्षति, जो कार्यवाही योग्य हो
d. उपरोक्त में कोई नहीं
77. भारत के संविधान में समान न्याय एवं निःशुल्क विधिक सहायता की अवधारणा निम्न में से किस अनुच्छेद में निहित है?
a. अनुच्छेद 15क
b. अनुच्छेद 39क
c. अनुच्छेद 43क
d. अनुच्छेद 16क
78. हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम के अन्तर्गत किसी व्यक्ति की सम्पत्ति दाय में प्राप्त करने हेतु निर्योग्यताएँ है/हैं-
a. हत्यारा होना
b. धर्मपरिवर्तन करना
c. पुनर्विवाह करना
d. उपर्युक्त सभी
79. निम्नलिखित में से किसने कहा है कि 'प्रस्तावना संविधान की मूल विशेषता का एक प्रतीक है'?
a. जस्टिस मुधोलकर
b. जस्टिस गजेंद्रगढ़कर
c. जस्टिस सुब्बाराव
d. जस्टिस सीकरी
80. ई-कामर्स पोर्टल के माध्यम से खरीदा गया लैपटाप से सम्बद्ध विक्रय का मूल विवाद प्रशासित होगा-
a. सूचना तकनीकी अधिनियम, 2000 से
b. माल विक्रय अधिनियम, 1930 से
c. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 से
d. ई-कामर्स पोर्टल के प्रयोग के नियम और शर्तों से
81. निम्नलिखित में से कौन सी धारा निर्वाचन के सिद्धांत से सम्बन्धित है?
a. धारा 15
b. धारा 35
c. धारा 53क
d. धारा 45
82. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही है?
सभी व्यक्ति संयुक्त अपकृत्यकर्ता हैं-
a. जिनके कार्यों का परिणाम एक नुकसान है
b. जिन्होंने दोषपूर्ण कार्य किया है या उसमें संयुक्त हुए हैं
c. जिन्होंने वही एक कार्य किया है
d. जिन्होंने दूसरों को दोषपूर्ण करने के लिए प्रोत्साहित किया है
83. किसी न्यायनिर्णयन की प्रारूपिक अभिव्यक्ति, जो पक्षकारों के अधिकारों का निश्चयात्मक रूप से अवधारण करती है, जिसे इसे अभिव्यक्त करने वाले न्यायालय द्वारा दर्ज किया जाता है, होती है-
a. आदेश
b. निर्णय
c. डिक्री
d. अपीली आदेश
84. मोचन बंधक का हृदय होता है' यह किसके द्वारा कहा गया था-
a. लाई हैजबरी
b. लाई डेवलिन
c. लाई डावे
d. उपरोक्त में कोई नहीं
85. संविदा करने की योग्यता सम्बन्धित होती है-
a. आयु एवं मानसिक स्थिति के स्वास्थ्य दोनों से
b. पक्षकारों की आयु से
c. पक्षकारों की मानसिक स्थिति तथा स्वास्थ्य से
d. पक्षकारों की बुद्धिमत्ता से
86. न्यायालयों की अधिकारिता के विवाद के मामले में संविदा का मामला उस स्थान की विधि द्वारा शासित होगा जहाँ-
a. संविदा निष्पादित की गई हो
b. प्रतिग्रहीता निवास करता हो
c. संविदा की गई हो
d. प्रस्तावक निवास करता हो
87. संविधान के अनुच्छेद 19(3) के अंतर्गत संघ गठित करने के अधिकार में शामिल है
a. हड़ताल करने का अधिकार
b. तालाबंदी का अधिकार
c. सामूहिक सौदेबाजी का अधिकार
d. इनमें से कोई नहीं
88. निम्नलिखित में से कौन से मूल अधिकार को डॉ. बी. आर. अम्बेडकर द्वारा 'संविधान का हृदय एवं आत्मा' के रूप में वर्णित किया गया था-
a. संपत्ति का अधिकार
b. संवैधानिक उपचारों का अधिकार
c. धर्म का अधिकार
d. निवास का अधिकार
89. धारा 7 का संबंध किससे है?
a. अधिकारिता
b. बैठने का समय नियत करना
c. न्यायाधीश की नियुक्ति
d. अपील
90. GDR कहाँ जारी किया जाता है?
a. भारत में
b. विदेश में
c. केवल RBI द्वारा
d. केवल SEBI द्वारा
91. प्रतिनिधिक दायित्व के सिद्धांत के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन सा तथ्य सही है?
a. मालिक अपने अभिकर्ता के सदोष कार्य के लिए उत्तरदायी होता है
b. मालिक अपने सेवक के अपकृत्यों के लिए उत्तरदायी होता है
c. साझेदार एक-दूसरे के सदोष कार्यों के लिए उत्तरदायी होते हैं
d. उपरोक्त सभी सही हैं।
92. भारत के संविधान के अनुच्छेद 16(4) के अंतर्गत आरक्षण किया जा सकता है-
a. कार्यपालिका आदेश द्वारा भी
b. केवल संसदीय अधिनियम द्वारा
c. केवल भारत के राष्ट्रपति द्वारा
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
93. भारत के संविधान का कौन सा अनुच्छेद नागरिकों को भारत के राज्यक्षेत्र के किसी भाग में निवास करने और बस जाने के अधिकार की गारंटी प्रदान करता है?
a. अनुच्छेद 19 (1)(क)
b. अनुच्छेद 19(1)(छ)
c. अनुच्छेद 19 (1)(घ)
d. अनुच्छेद 19(1)(ङ)
94. प्रतिफल के बिना करार शून्य होता है जिसका अपवाद है-
a. यदि यह प्रेम एवं स्नेहवश की गई हो
b. यदि यह दो भाईयों के बीच की गई हो
c. यदि यह पिता एवं पुत्र के बीच की गई हो
d. यदि यह पति एवं पत्नी के बीच की गई हो
95. उत्प्रेषण लेख की रिट किसके विरूद्ध जारी की जा सकती है-
a. किसी न्यायिक कल्प अथवा न्यायिक अधिकरण के विरूद्ध
b. किसी मंत्री के विरूद्ध
c. विशुद्धतौर पर प्रशासनिक अधिकारों के उपयोगकर्ता व्यक्ति पर
d. इनमें से कोई नहीं
96. विशिष्ट अनुतोष अधिनियम के अधीन संस्थित वादों का निपटारा सामान्यतया कितने माह के भीतर कर दिया जाना चाहिए?
a. 6 माह
b. 3 माह
c. 18 माह
d. 12 माह
97. "जीवजंतु" की परिभाषा के अनुसार, इसमें कौन शामिल नहीं है?
a. कुत्ता
b. हाथी
c. मानव
d. बिल्ली
98. एक बाध्यकारी संविदा के लिए संविदा के दोनों पक्षों को-
a. समान अर्थ के साथ समान विषय पर सहमत होना चाहिए
b. परस्पर सहमत अवश्य होना चाहिए
c. अपने-अपने प्रस्तावों एवं प्रतिफलों को निर्धारित करना चाहिए
d. स्पष्ट प्रस्ताव तथा प्रतिप्रस्ताव प्रस्तुत करना चाहिए
99. निम्न में से किस वाद में यह निर्धारित किया गया है कि दाम्पत्य अधिकार संविधान के अनु० 14 तथा 21 का उल्लंघन नहीं करते हैं-
a. टी० सरिया बनाम बी० सुबिया
b. हरजिन्दर बनाम हरविन्दर
c. सरोज बनाम सुदर्शन
d. स्वराज बनाम के० एम० गर्ग
100. जब एक व्यक्ति यह विज्ञापन देता है कि उसके पास बिक्री के लिए पुस्तकों का स्टॉक उपलब्ध है तो वह कर रहा होता है-
a. एक प्रस्ताव
b. विशिष्ट प्रस्ताव
c. प्रस्ताव हेतु आमंत्रण
d. एक स्थाई प्रस्ताव
101. धारा 16 के अनुसार संपरिवर्तन के बाद धन का निवेश किस धारा के अनुसार किया जाता है?
a. धारा 10
b. धारा 15
c. धारा 20
d. धारा 25
102. एक असंदत्त विक्रेता के निम्नलिखित अधिकारों में से • किस अधिकार का उपयोग केवल क्रेता के दिवालिया होने पर ही किया जा सकता है अन्यथा नहीं-
a. धारणाधिकार
b. पुनः विक्रय का अधिकार
c. अभिवहन में माल रोकने का अधिकार
d. वाद लाने का अधिकार
103. भारत के राष्ट्रपति के पद के लिए व्यक्ति की न्यूनतम आयु क्या होनी चाहिए-
a. 21 वर्ष
b. 35 वर्ष
c. 30 वर्ष
d. 25 वर्ष
104. निम्नलिखित में से किस परिस्थिति में एक व्यक्ति एक सेवक नहीं माना जाएगा?
a. जब वह मालिक द्वारा नियोजित किया गया है.
b. जब वह मालिक के लिए सेवाओं के लिए संविदा के अधीन कार्य करता है
c. जब वह मालिक के नियन्त्रणाधीन कार्य करता है
d. जब वह मालिक के निर्देशों के अधीन कार्य करता
105. अपमान वचन स्वतः ही वाद योग्य नहीं होता -
a. किसी स्त्री के विरुद्ध असति होने का आरोप
b. मानद पर ग्रहण करने का आरोप
c. दण्डनीय अपराध करने का आरोप
d. संक्रामक बीमारी होने का आरोप
106. एक संविधान पीठ गठित करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के न्यूनतम कितने न्यायाधीशों को एक साथ बैठना आवश्यक होता है-
a. 3
b. 7
c. 5
d. 9
107. लोकस स्टेण्डी (Locus Standi) के सिद्धान्त का अर्थ है-
a. किसी भी व्यक्ति द्वारा रिट दायर की जा सकती है।
b. न्यायिक पुनर्विलोकन की न्यायालय की शक्ति।
c. याचिकाकर्ता का रिट याचिका प्रस्तुत करने का अधिकार
d. प्रशासकीय अधिकारी का विवेक।
108. निम्नलिखित अंतरणों में कौन संपत्ति अंतरण अधिनियम अंतरणों को शासित करता है- के अंतर्गत पक्षकारों द्वारा किया गया अंतरण नहीं है-
a. उत्तराधिकार
b. बिक्री
c. बंधक
d. दान
109. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने देशों को किस आधार पर आदर्श विधि पर विचार करने की सिफारिश की?
a. केवल राष्ट्रीय हित
b. न्यायालयों के भार को कम करने हेतु
c. विधि की एकरूपता और अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए
d. केवल आर्थिक कारणों से
110. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 की निम्नलिखित में से कौन सी धारा किसी व्यक्ति, जो प्रतिकर के लिए वाद लाता है, पर संविदा भंग के परिणामस्वरूप उत्पन्न हानि के शमन का कर्तव्य आरोपित करती है?
a. धारा 72
b. धारा 73
c. धारा 74
d. धारा 75
111. हिन्दू विधि के आधुनिक स्रोत के अन्तर्गत आता है-
a. विधायन
b. प्रथाएँ
c. विबन्ध
d. भाष्य
112. सम्पूर्ण दायित्व का तर्काधार यह है कि परिसंकटमय कार्य करने वाले व्यक्ति-
a. दायी हैं चाहे उन्होंने कोई दोष न भी किया हो
b. दायी हैं यदि वे दोषी हैं
c. भागतः दायी हैं चाहे वे दोषी ने भी हों
d. दायी हैं यदि उन्होंने युक्तियुक्त सावधानी न बरती हो
113. भारत में धन विधेयक प्रमाणित किया जाता है-
a. प्रधानमंत्री द्वारा
b. वित्त मंत्री द्वारा
c. उप-राष्ट्रपति द्वारा
d. लोकसभा अध्यक्ष द्वारा
114. भारत का एक नागरिक, जो राज्य के किसी लाभ अथवा विश्वास के पद पर पदासीन है, किसकी सहमति के बिना किसी विदेशी देश से कोई उपाधि स्वीकार नहीं कर सकता-
a. राष्ट्रपति
b. प्रधानमंत्री
c. लोकसभा अध्यक्ष
d. मंत्रिपरिषद्
115. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की धारा 122 के अनुसार संपत्ति में शामिल होते हैं-
a. केवल स्थावर संपत्ति
b. केवल जंगम संपत्ति
c. जंगम तथा स्थावर दोनों संपत्तियाँ
d. केवल कृषियोग्य भूमि
116. निम्नलिखित में से किस वाद में, सर्वोच्च न्यायालय ने यह निर्धारित किया कि नैसर्गिक न्याय के सिद्धान्त प्रशासनिक कार्यवाहियों में अनुप्रयोज्य हैं?
a. एन.सी. मेहता बनाम भारत संघ
b. मेनका गांधी बनाम भारत संघ
c. ए.के. क्रेपक बनाम भारत संघ
d. श्रीमती इन्दिरा नेहरू गांधी बनाम राज नारायण
117. जब करार प्रपीड़न, कपट अथवा दुर्व्यपदेशन द्वारा कारित किया गया हो तो करार-
a. अवैध होता है।
b. अप्रवर्तनीय होता है
c. शून्य होता है
d. शून्यकरणीय होता है
118. किसी भी राजस्व अधिकारी को यह बताने हेतु विवश नहीं किया जाएगा कि लोक राजस्व के सम्बन्ध में उसे प्राप्त हुई कोई सूचना कहाँ से प्राप्त हुई है। यह प्रावधान निहित है-
a. साक्ष्य अधिनियम की धारा 125 में
b. साक्ष्य अधिनियम की धारा 134 में
c. साक्ष्य अधिनियम की धारा 131 में
d. साक्ष्य अधिनियम की धारा 136 में
119. धारा 84 के अनुसार निम्न में से कौन सी स्थिति में अन्तरिती संपत्ति अन्तरक के लाभ के लिए धारण करेगा?
a. जब अवैध प्रयोजन निष्पादित न किया गया हो
b. जब अन्तरक उतना दोषी न हो जितना अन्तरिती
c. जब अन्तरिती को संपत्ति रखने देना किसी विधि को विफल करेगा
d. उपर्युक्त सभी
120. "साम्य उसी को किया गया मानता है, सिद्धांत के अनुसार क्या माना जाता है?
a. केवल वास्तविक घटनाएँ
b. केवल दस्तावेज़
c. दायित्व के परिणाम को पूर्ण मानना
d. केवल दंड
121. “परिवाद” का अर्थ क्या है?
a. पुलिस द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट
b. मजिस्ट्रेट के समक्ष मौखिक या लिखित अभिकथन जिसमें कोई पुलिस रिपोर्ट शामिल नहीं हो
c. अभियुक्त का बयान
d. न्यायालय का आदेश
122. क्या अदत्त विक्रेता के द्वारा बाद में मूल्य प्राप्त करने हेतु सहमत होने तथा क्रेता के दिवालिया हो जाने पर माल को अभिवहन में रोका जा सकता है-
a. नहीं
b. हाँ
c. हाँ, न्यायालय के व्यादेश द्वारा रेत
d. उपरोक्त में कोई नहीं
123. धारा 12 के अनुसार न्यासी को न्यास-सम्पत्ति की स्थिति से परिचित होने का उद्देश्य क्या है?
a. संपत्ति का विभाजन करना
b. संपत्ति की रक्षा और उचित प्रशासन करना
c. संपत्ति का विनाश करना
d. संपत्ति का पंजीकरण करना
124. माल विक्रय अधिनियम, 1930 सम्बन्धित है-
a. केवल जंगम माल से
b. केवल स्थावर माल से
c. जंगम तथा स्थावर दोनों माल से
d. आभूषण छोड़कर सभी माल से
125. निम्नलिखित में से किस संविदा में समय संविदा का सार है-
a. 'क' 'ख' के साथ अपनी संपत्ति बेचने की संविदा करता है।
b. 'क' 'ख' के साथ शीघ्रातिशीघ्र विवाह की संविदा करता है।
c. ‘क' तुरंत कब्जा प्राप्त करने हेतु 'ख' का घर खरीदने हेतु उसके साथ संविदा करता है
d. 'क' 'ख' के लिए धन भेजने की संविदा करता है ताकि वह इंग्लैंड में जीवनयापन कर सके
126. 'बाधा' के वाद में निम्नलिखित एक अच्छा बचाव है-
a. सम्पत्ति का युक्तियुक्त प्रयोग
b. उसे रोकने के लिए उचित सावधानी और कौशल का प्रयोग
c. वह दान की शर्तों के अनुसार है
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
127. दंड प्रक्रिया किसका विषय है?
a. राज्य सूची का
b. संघ सूची का
c. समवर्ती सूची का
d. (a) अथवा (b) में से किसी एक
128. अनुच्छेद 352 के अंतर्गत आपातकाल की उद्घोषणा को इसे जारी करने के कितनी अवधि के अंदर संसद के दोनों सदनों द्वारा स्वीकृति अवश्य ही प्रदान कर दी जानी चाहिए?
a. दो माह
b. तीन माह
c. एक माह
d. छह माह
129. धारा 2(48) के अनुसार “भारतीय डिपॉजिटरी रसीद” का क्या अर्थ है?
a. भारत में जारी शेयर
b. भारत में स्थित डिपॉजिटरी द्वारा बनाया गया साधन
c. केवल विदेशी बॉन्ड
d. केवल सरकारी प्रमाण पत्र
130. विवाह के विरुद्ध अपराधों के लिए अभियोजन किस से संबंधित है?
a. धारा 214
b. धारा 219
c. धारा 218
d. धारा 220
131. निम्नलिखित में से क्या एक पट्टे के पर्यवसान का आधार नहीं है?
a. निहित समर्पण
b. सीमित समय की समाप्ति
c. पट्टे की समाप्ति की नोटिस अवधि की समाप्ति
d. पट्टेदार की मृत्यु
132. मुस्लिम विधि के अंतर्गत लियान (Lian) द्वारा तलाक का अधिकार किसे उपलब्ध होता है-
a. केवल पति को
b. केवल पत्नी को
c. पति तथा पत्नी दोनों को
d. न तो पति को न ही पत्नी को
133. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 के अंतर्गत दान से सम्बन्धित अध्याय-
a. केवल पारसी दान पर लागू होता है।
b. मुस्लिम दान पर भी लागू होता है।
c. मुस्लिम दान पर लागू नहीं होता
d. सभी जातियों, पंथों इत्यादि पर लागू होता है।
134. भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की वर्तमान स्वीकृत संख्या (प्रधान न्यायाधीश सहित) है-
a. 25
b. 27
c. 29
d. 34
135. परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 147 के अनुसार अधिनियम के अधीन दण्डनीय प्रत्येक अपराध:
a. अशमनीय होता है
b. संज्ञेय होता है
c. शमनीय होता है
d. उपरोक्त (b) तथा (c) दोनों
136. 'बिना क्षति के हानि' सूत्र किस वाद में लागू नहीं होता?
a. मारजेटी बनाम विलियम्य
b. ग्लोसेटर ग्रामर स्कूल के बाद में
c. ब्रेडफोर्ड के मेयर एवं के० बनाम पिकल्स
d. मुगल स्टीमशिप कं० के बाद में
137. भागीदारों के साधारण कर्तव्यों का उल्लेख कहाँ किया गया है?
a. अधिनियम की धारा 9 में
b. अधिनियम की धारा 10 में
c. अधिनियम की धारा 11 में
d. अधिनियम की धारा 13 में
138. निम्न में से कौन-सा कथन गलत है?
a. ऐसा प्रत्येक करार शून्य है जो अप्राप्तवय से भिन्न किसी व्यक्ति के विवाह के अवरोधार्थ है।
b. ऐसा प्रत्येक करार, जिससे कोई व्यक्ति किसी प्रकार की विधिपूर्ण वृत्ति, व्यापार या कारोबार करने से अवरुद्ध किया जाता है, उस विस्तार तक शून्य है।
c. बिना प्रतिफल के किया गया करार हर परिस्थिति में शून्य होता है।
d. वे करार, जिनका अर्थ निश्चित नहीं है अथवा निश्चित किया जाना शक्य नहीं है, शून्य हैं।
139. यह आवश्यक है कि इजाब तथा कुबूल को एक ही मुलाकात में पूरा किया जाएगा। यह कथन-
a. सत्य है
b. गलत है
c. आंशिक सत्य है
d. इनमें से कोई नहीं
140. ऐसी तलाकशुदा महिला, जिसे माहवारी न आती हो, के लिए "इद्दत की अवधि" का अर्थ उसके तलाक के बाद चाँद के कितने महीनों का होता है-
a. दो
b. तीन
c. चार
d. नौ
141. निम्नलिखित संविधान संशोधन अधिनियमों में से किसके द्वारा मतदान की आयु को 21 से घटाकर 18 वर्ष कर दिया गया था-
a. 61वाँ
b. 48वाँ
c. 57वाँ
d. 63वाँ
142. पुत्र, पिता के जीवित रहते हुए हिन्दू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लेता है लेकिन उसकी पुत्री हिन्दू बनी रहती है। पिता के निर्वसीयत मरने के बाद सम्पत्ति उत्तराधिकार में किसे प्राप्त होगी?
a. पुत्र एवं पुत्री को
b. केवल पुत्री को
c. न तो (a) को न (b) को
d. या तो (a) को या तो (b) को
143. निम्न में से कौन-सा अपकृत्य की कार्यवाही में बचाव नहीं हो सकता?
a. ईश्वरीय कृत्य
b. अनिवार्य दुर्घटना
c. आवश्यकता
d. जो जानता है उसे क्षति नहीं होती
144. सामान्य विधि की तीसरी कमी क्या थी?
a. लचीलापन
b. दोषपूर्ण एवं कठोर प्रक्रिया
c. अत्यधिक न्याय
d. कराधान
145. संविधान के अंतर्गत प्रभुसत्ता किससे सम्बन्धित है-
a. राष्ट्रपति
b. संसद
c. कार्यपालिका, न्यायपालिका एवं विधायिका
d. जनता
146. सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 के अंतर्गत निम्नलिखित में से क्या एक डिक्री नहीं है?
a. व्यतिक्रम हेतु खारिज किए जाने सम्बन्धी कोई आदेश
b. न्यायालय शुल्क के भुगतान न करने के कारण वाद पत्र का खारिज किया जाना
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. उपरोक्त में कोई नहीं
147. बंधक विलेख के संबंध में क्या सही है?
a. बंधक विलेख में मूलधन और ब्याज का उल्लेख होता है।
b. बंधक एक विशिष्ट अचल सम्पत्ति में हित का स्थानांतरण है।
c. बंधक विलेख में स्वामित्व का स्थानांतरण नहीं है।
d. ये सभी
148. निम्नलिखित में से किस राज्य ने अभी तक लोकायुक्त संस्था की स्थापना की हैं?
a. उत्तर प्रदेश
b. कर्नाटक
c. उत्तराखंड
d. उपर्युक्त सभी
149. एक अवयस्क, जिसे भारतीय भागीदारी अधिनियम की धारा 30 (5) के तहत भागीदारी के लाभों में प्रवेश प्राप्त हो चुका हो, वयस्कता प्राप्त करने पर फर्म में बने रहने अथवा उसे छोड़ देने के एक विकल्प का उपयोग करना होता है। यह उपयोग कितने दिनों के अंदर करना होता है-
a. वयस्क होने के 1 माह के अंदर
b. वयस्क होने के 6 माह के अंदर
c. वयस्क होने के 90 दिनों के अंदर
d. उपरोक्त में कोई नहीं
150. संपत्ति अंतरण अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत 'कपटपूर्ण अंतरण' को परिभाषित किया गया है?
a. धारा 35
b. धारा 53
c. धारा 41
d. धारा 21
Download Bihar PCS-J Mock Test- 10