बिहार न्यायिक सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा, 2018
(सामान्य ज्ञान)
1. किलोवाट-घण्टा मात्रक है-
a. ऊर्जा का
b. शक्ति का
c. बल का
d. संवेग का
2. परमाणु रिएक्टर में निम्नलिखित में से किसका ईंधन के रूप में प्रयोग किया जाता है?
a. कोयला
b. यूरेनियम
c. रेडियम
d. डीजल
3. एम.आर.आई मशीन में किस प्रकार की तरंग का उपयोग होता है?
a. ध्वनि तरंग
b. एक्स-किरण
c. पराध्वनिक तरंग
d. चुम्बकीय तरंग
4. निम्नलिखित में से किस प्रकार का लेजर, लेजर प्रिन्टर में प्रयोग होता है?
a. एक्जाइमर लेजर
b. डाई लेजर
c. अर्धचालक लेजर
d. गैस लेजर
5. लेंस की शक्ति मापी जाती है-
a. वाट में
b. ल्यूमेन में
c. डायोप्टर में
d. कैंडिला में
6. 'फर्मी' मात्रक है-
a. द्रव्यमान का
b. लम्बाई का
c. वेग का
d. समय का
7. कम्प्यूटेड टोमोग्राफी (सी.टी.) स्कैन प्रयोग करती है-
a. एक्स-किरणें
b. पराध्वनिक तरंगें
c. रेडियो तरंगें
d. अवरक्त तरंगें
8. बाइनरी कोड में संख्या 7 लिखी जाती है-
a. 110
b. 111
c. 010
d. 100
9. निम्नलिखित में से किसका गलनांक अधिकतम होता है?
a. सोना
b. चाँदी
c. सिलिकॉन
d. ताँबा
10. इसरो का प्रधान कार्यालय है-
a. नई दिल्ली में
b. हैदराबाद में
c. मुम्बई में
d. बेंगलूर में
11. पेनिसिलिन के आविष्कारक थे-
a. लॉर्ड लिशर
b. एलेक्जेन्डर फ्लेमिंग
c. कार्ल लैण्डस्टिनर लेण्डस्टिनर
d. वाल्टर रीड
12. वाइरस द्वारा होने वाला रोग है-
a. टायफायड
b. कॉलेरा
c. सामान्य जुकाम
d. टिटनस
13. परमाणु रिएक्टरों में किस प्रक्रम द्वारा विद्युत उत्पादित की जाती है?
a. नाभिकीय विखंडन
b. नाभिकीय संलयन
c. ठंडा गलन
d. अतिचालकता
14. निम्नलिखित में से किस देश ने विश्व का पहला डेंगू वैक्सीन अनुमोदित किया है?
a. यूनाइटेड किंगडम
b. कनाडा
c. मेक्सिको
d. फ्रांस
15. प्रथम भारतीय उपग्रह 'आर्यभट्ट' किस वर्ष प्रक्षेपित की गयी थी?
a. 1970
b. 1972
c. 1975
d. 1980
16. टी.ई.आर.एल.एस. क्या है?
a. एक रॉकेट प्रक्षेपण स्टेशन
b. भारत द्वारा प्रक्षेपित एक सैटेलाइट
c. एक अंतरिक्ष विज्ञान तथा तकनीकी केन्द्र
d. यू.एस.ए. द्वारा प्रक्षेपित एक सैटेलाइट
17. 'ओम' मात्रक है........ मापन का।
a. प्रतिरोध
b. वोल्टेज
c. धारा
d. चालकता
18. निम्नलिखित में से किस सिद्धान्त को चमागादड़ द्वारा उपयोग किया जाता है?
a. सोनार
b. रडार
c. परावर्तन का नियम
d. विवर्तन का नियम
19. खाने का सोडा है-
a. सोडियम कार्बोहाइड्रेट
b. सोडियम बाइकार्बोनेट
c. सोडियम सल्फेट
d. सोडियम हाइड्रॉक्साइड
20. पानी का घनत्व किस ताप पर अधितम होता है?
a. 0°C
b. 4°C
c. 50°C
d. 100°C
21. गोबर गैस में मुख्य रूप से होती है-
a. मेथेन
b. एथिलिन
c. प्रोपिलिन
d. एसिटिलिन
22. 'भोपाल गैस त्रासदी' किस गैस के रिसाव के कारण हुई थी?
a. फॉस्जीन
b. कार्बन डाइऑक्साइड
c. मेथिल आइसोसाइनेट
d. क्लोरीन
23. निम्नलिखित पर विचार कीजिए-
1. पनडुब्बी संचार
2. ए.एम. रेडियो
3. शॉर्ट-वेव रेडियो
4. रडार
उपरोक्त को उनके अनुप्रयोगों में उपयोग की जाने वाली तरंगों की बढ़ती हुई आवृत्ति में व्यवस्थित कीजिएः
a. 4-3-2-1
b. 1-2-3-4
c. 2-1-4-3
d. 2-3-4-1
24. किस वर्ष सर सी.वी. रमन को रमन प्रभाव के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया था?
a. 1927
b. 1929
c. 1930
d. 1932
25. एल.पी.जी. का प्रमुख घटक है-
a. मेथेन
b. ब्यूटेन
c. एथेन
d. प्रोपेन
26. उस धातु की पहचान करें, जो प्रकृति में अविषैला है।
a. क्रोमियम
b. सोना
c. कैड्मियम
d. कोबाल्ट
27. निम्नलिखित में से कौन-सी ग्रंथि इन्सुलिन का स्रावण करती है?
a. अग्न्याशय
b. गुर्दा
c. जिगर
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
28. बी.सी.जी. टीकाकरण किसके लिए है?
a. खसरा
b. यक्ष्मा
c. डिफ्थीरिया
d. कुष्ठरोग
29. कौन-सा विटामिन ऊष्मा द्वारा आसानी से नष्ट हो जाता है?
a. राइबोफ्लेविन
b. ऐस्कॉर्बिक ऐसिड
c. टोकोफिरॉल
d. थाइमीन
30. निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में ओजोन परत पायी जाती है?
a. क्षोभमंडल
b. आयनमंडल
c. समतापमंडल
d. बहिर्मडल
31. भारत की प्राचीनतम संस्कृति कौन-सी है?
a. पुरापाषाणिक संस्कृति
b. मध्य-पाषणिक संस्कृति
c. नवपाषाणि संस्कृति
d. वैदिक संस्कृति
32. 'वेद' कितने प्रकार के हैं?
a. एक
b. दो
c. तीन
d. चार
33. हड़प्पीय संस्कृति (सैंधव संस्कृति) के उपकरण किस धातु से निर्मित थे?
a. सोना
b. चाँदी
c. ताम्र (ताँबा)/काँसा
d. लोहा
34. बन्दरगाह किस पुरास्थल के उत्खनन से प्राप्त हुआ है?
a. मोहनजोदाड़ो
b. हड़प्पा
c. लोथल
d. दैमाबाद
35. प्रातिनूतन काल-समाप्ति की तिथि है-
a. 20000 वर्ष पूर्व
b. 10000 वर्ष पूर्व
c. 6000 वर्ष पूर्व
d. 2000 वर्ष पूर्व
36. भारत में विश्वविख्यात शैल-चित्रकला स्थल कहाँ स्थित है?
a. आदमगढ़
b. गुप्तेश्वर
c. भीमबेटका
d. कबरा पहाड़
37. प्रथम मनके के निर्माण का प्रमाण किस स्थान से प्राप्त होता है?
a. पाटने
b. भीमबेटका
c. आदमगढ़
d. बघोर
38. प्राक्-सैंधव काल के किस पुरास्थल से हल द्वारा जुताई के प्रमाण प्राप्त हुए हैं?
a. कालीबंगा
b. लोथल
c. अहाड़
d. बाड़ा
39. चिरांद पुरास्थल पर किस प्राचीनतम संस्कृति के अवशेष मिले हैं?
a. नवपाषाणिक संस्कृति
b. ताम्रपाषाणिक संस्कृति
c. मध्य-पाषाणिक संस्कृति
d. ऐतिहासिक संस्कृति
40. दमदमा पुरास्थल किस प्रदेश में स्थित है?
a. बिहार
b. झारखण्ड
c. उत्तर प्रदेश
d. राजस्थान
41. द्वितीय नगरीकरण में किस धातु का प्रमुख योगदान था?
a. सोना
b. चाँदी
c. ताँबा
d. लोहा
42. महावीर का जन्म स्थान था-
a. कौशाम्बी
b. कुंडग्राम
c. सारनाथ
d. प्रयाग
43. महात्मा बुद्ध की माता का नाम था-
a. महामाया
b. प्रभावती
c. शकुन्तला
d. राजश्री
44. पाटलीपुत्र किस राजवंश की राजधानी थी?
a. काशी
b. कोशल
c. अंग
d. मगध
45. अवन्ती राज्य की राजधानी थी-
a. पाटलीपुत्र
b. कौशाम्बी
c. उज्जैन
d. गया
46. कौटिल्य अथवा चाणक्य किस सम्राट का प्राधानमंत्री था?
a. चन्द्रगुप्त मौर्य
b. चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य
c. समुद्र गुप्त
d. हर्ष
47. अशोक ने किस राज्य पर आक्रमण किया था?
a. काशी
b. कौशाम्बी
c. कलिंग
d. अंग
48. चौथी बौद्ध संगीति किसके द्वारा बुलाई गयी थी?
a. अजातशत्रु
b. अशोक
c. कनिष्क
d. हर्ष
49. चन्द्रगुप्त द्वितीय किस साम्राज्य के शासक थे?
a. मौर्य
b. गुप्त
c. वर्धन
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
50. मेहरौली लौह स्तम्भ अभिलेख का 'चन्द्र' सम्बन्धित है-
a. चन्द्रगुप्त मौर्य से
b. चन्द्रगुप्त से
c. चन्द्रगुप्त द्वितीय र
d. चंदबरदाई से
51. भारत के प्राचीनतम सिक्के है-
a. जनजातीय सिक्के
b. आहत सिक्के
c. नागा सिक्के
d. कुषाण सिक्के
52. स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति थी-
a. जवाहरलाल नेहरू
b. राजेन्द्र प्रसाद
c. सरदार पटेल
d. लाल बहादुर शास्त्री
53. किस शासक ने गुलामों हेतु विभाग स्थापित किया था?
a. फिरोजशाह तुगलक
b. रजिया सुल्तान
c. सिकन्दर लोदी
d. महमूद गजनी
54. अकबरनामा के कितने खण्ड हैं?
a. दो
b. तीन
c. चार
d. पाँच
55. रज्जनामा किस हिन्दी ग्रंथ का फारसी अनुवाद है?
a. रामायण
b. महाभारत
c. रामचरितमानस
d. कवितावली
56. दिल्ली का अन्तिम हिन्दू शासक कौन था?
a. हेमचन्द्र विक्रमादित्य
b. विक्रमादित्य
c. दारा शिकोह
d. वीर सावरकर
57. अंग्रेजों का फोर्ट विलियम कहाँ स्थित है?
a. कोलकाता
b. चेन्नई
c. हैदराबाद
d. दिल्ली
58. अभिज्ञान शाकुन्तलम् का लेखक है-
a. कालिदास
b. तुलसीदास
c. बाणभट्ट
d. चंदबरदाई
59. सन् 1582 ई. में दीन-ए-ईलाही लागू किया गया था-
a. शेरशाह सूरी द्वारा
b. बाबर द्वारा
c. अकबर द्वारा
d. औरंगजेबारा
60. 'खिलाफत आन्दोलन' किसने प्रारम्भ किया?
a. मौलाना मुहम्मद अली एवं शौकत अली
b. जवाहरलाल नेहरू
c. महात्मा गाँधी
d. लाल बहादुर शास्त्री
61. बनारस (काशी) हिन्दू विश्वविद्यालय किसके द्वारा प्रारम्भ किया गया?
a. स्वामी दयानन्द
b. पं. मोहन मालवीय
c. गोपाल कृष्ण गोखले
d. सुचेता कृपलानी
62. दि इण्डियन वार ऑफ इण्डिपेन्डेन्स, 1857 के लेखक कौन हैं?
a. राजा राममोहन रॉय
b. बी.डी. सावरकर
c. सरोजनी नायडू
d. बाल गंगाधर तिलक
63. 'सविनय अवज्ञा आन्दोलन' किसने प्रारम्भ किया?
a. जवाहरलाल नेहरू
b. राजेन्द्र प्रसाद
c. लाल बहादुर शास्त्री
d. महात्मा गाँधी
64. चौरी-चौरा की घटना कब घटित हुई?
a. 5 फरवरी, 1922
b. 26 जनवरी, 1857
c. 15 अगस्त, 1857
d. 25 दिसम्बर, 1925
65. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) का प्रधान कार्यालय कहाँ स्थित है?
a. दिल्ली
b. कोलकाता
c. मुम्बई
d. नागपुर
66. पर्वतीय भूआकृति का अधिकतम प्रतिशत (2000 मीटर से अधिक) किस राज्य के भौगोलिक क्षेत्र का है?
a. सिक्किम
b. हिमाचल प्रदेश
c. अरूणाचल प्रदेश
d. जम्मू कश्मीर
67. भारत की निम्नलिखित बड़ी नदी-द्रोणियों में से क्षेत्र की दृष्टि से सबसे छोटी नदी-द्रोणी कौन-सी है?
a. साबरमती
b. ब्राह्मणी
c. पेन्नार
d. माही
68. उस राज्य को पहचानिए, जिसकी सीमा सबसे अधिक राज्यों की सीमा से मिलती हो।
a. असम
b. उत्तर प्रदेश
c. महाराष्ट्र
d. झारखण्ड
69. निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा सही सुमेलित नहीं है?
(a) दोड्डा बेट्ट्टा - तमिलनाडु
(b) गुरू शिखर - राजस्थान
(c) गोरखनाथ - गुजरात
(d) महेन्द्रगिरि - आंध्र प्रदेश
70. सूची-1 के साथ सूची-II को मिलाइए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिएः
सूची-1 सूची-II
a. कोयला भण्डार 1. विन्ध्यन क्रम
b. पेट्रोलियम भण्डार 2. कैम्ब्रियन से
परमियन क्रम
C. स्वर्ण भण्डार 3. इयोसिन से
मायोसिन क्रम
d. हीरा भण्डार 4. धारवाड़ क्रम
कूटः-
a b c d
a. 2 4 1 3
b. 3 2 1 4
c. 2 3 4 1
d. 3 1 2 4
71. निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा सही सुमेलित नहीं है?
a. कॉयर बोर्ड - तिरूवनन्तपुरम्
b. स्पाइस बोर्ड - कोचीन
c. कॉफी बोर्ड - बेंगलुरू
d. टी बोर्ड - कोलकाता
72. भारत का सबसे बड़ा नमक उत्पादक राज्य है-
a. तमिलनाडु
b. आन्ध्र प्रदेश
c. गुजरात
d. महाराष्ट्र
73. वेनगंगा………… की सहायक नदी है।
a. महानदी
b. गंगा
c. कावेरी
d. गोदावरी
74. सूची-I तथा सूची-II को मिलाइए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर उत्तर का चयन कीजिएः
सूची-1 सूची-II
(रेलवे क्षेत्र) (मुख्यालय)
a. पूर्व-मध्य 1. सिकन्दराबाद
b. दक्षिण-मध्य 2. जबलपुर
c. पश्चिम-मध्य 3. इलाहाबाद
d. उत्तर-मध्य 4. हाजीपुर
कूट:-
a b c d
a. 2 3 1 4
b. 4 1 2 3
c. 3 4 1 2
d. 4 2 3 1
75. निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा सुमेलित नहीं है?
(a) सर्वाधिक प्रतिशत वाला वनक्षेत्र - मध्य प्रदेश
(b) मैंग्रोव क्षेत्र का सर्वाधिक प्रतिशत वाला - पश्चिम बंगाल
(c) मूँगा चट्टानों से आवृत सर्वाधिक क्षेत्र - अन्डमान और निकोबार
(d) नम भूमि का सर्वाधिक क्षेत्र - गुजरात
76. धूसर और भूरी जमीन अधिकतम कहाँ पाई जाती है?
a. महाराष्ट्र और कर्नाटक
b. आन्ध्र प्रदेश और तमिलनाडु
c. झारखण्ड और छत्तीसगढ़
d. राजस्थान और गुजरात
77. सूची-1 के साथ सूची-II को मिलाइए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिएः
सूची-1 सूची-II
a. प्लैटिनम - 1. मध्य प्रदेश
b. सिल्वर - 2. कर्नाटक
c. डायमंड - 3. ओडिशा
d. टंग्स्टन - 4. राजस्थान
कूट:-
a b c d
a. 3 4 1 2
b. 4 3 2 1
c. 2 1 4 3
d. 1 2 3 4
78. निम्नलिखित भारत के बड़े बन्दरगाहों में से किसका नाम 'दीनदयाल पोर्ट' के नाम से फिर से रखा गया है?
a. नवा शेवा
b. एन्नोर
c. कण्डला
d. तुतीकोरिन
79. सूची-1 के साथ सूची-II को मिलाइए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिएः
सूची-1 सूची-II
(सरोवर) (राज्य)
a. पुलीकट - 1. पंजाब
b. हरीके - 2. गुजरात
c. नल सरोवर - 3. तमिलनाडु
d. वेदान्तंगल - 4. आन्ध्र प्रदेश
कूट:-
a b c d
a. 3 2 1 4
b. 4 3 2 1
c. 2 1 4 3
d. 1 2 3 4
80. निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा सही सुमेलित नहीं है?
a. विश्व का सबसे बड़ा - कमुथी
एक स्थानीय
सौर ऊर्जा संयन्त्र
b. विश्व का सबसे - कर्नूल
बड़ा सौर पार्क
c. बंसुरा सागर बांध - केरल
चल सौर ऊर्जा संयन्त्र
d. पावागढ़ सौर पार्क - गुजरात
81. किस देश ने फीफा विश्व कप, 2018 की मेजबानी की?
a. ऑस्ट्रेलिया
b. रूस
c. अमेरिका
d. ब्रिटेन
82. 2022 के एशियन गेम्स कहाँ आयोजित होंगे?
a. चीन
b. पाकिस्तान
c. बांग्लादेश
d. भारत
83. भारत के नीति आयोग के उपाध्यक्ष कौन हैं?
a. अरविन्द सक्सेना
b. आर.के. माथुर
c. डॉ. राजीव कुमार
d. आशीम खुराना
84. वर्तमान में यू.एन.ओ. के महासचिव कौन हैं?
a. एंटोनियो गुटेरस
b. बान की मून
c. मिरोस्लाव लाजकक
d. पीटर थॉमसन
85. 'दि क्रिकेटर ऑफ दि ईयर, 2017' किस क्रिकेट खिलाड़ी को चुना गया है?
a. महेन्द्र सिंह धोनी
b. विराट कोहली
c. क्रिस गेल
d. स्टीव स्मिथ
86. किस देश में विश्व का सबसे बड़ा 'एयर प्यूरिफायर' बनाया गया है?
a. भारत
b. चीन
c. अमरीका
d. फ्रांस
87. 'इण्डिया प्राइड प्रोजेक्ट' का उद्देश्य है-
a. विदेश में रह रहे भारतीयों को न्याय दिलाना
b. एन.आर. आई द्वारा परित्यक्त महिलाओं को न्याय दिलाना
c. एन.आर. आई को भारतीय संस्कृति से जोड़ना
d. भारतीय विरासतों को वापस भारत लाना
88. एक करोड़ से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए केन्द्र सरकार ने किस योजना को स्वीकृति प्रदान की है?
a. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना
b. डिजिटल इण्डिया मिशन
c. स्टार्ट-अप इण्डिया
d. स्टैण्ड-अप इण्डिया
89. किस केन्द्रीय मंत्रालय द्वारा इण्डियन हैकथन प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया?
a. खेल एवं युवा मामलों का मंत्रालय
b. मानव संसाधन विकास मंत्रालय
c. शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय
d. भू-विज्ञान मंत्रालय
90. किस राज्य में 'रक्षा बन्धन दिवस' को 'वृक्ष सुरक्षा दिवस' के रूप में मनाया जाता है?
a. मध्य प्रदेश
b. हरियाणा
c. उत्तर प्रदेश
d. बिहार
91. किस एक्सप्रेस वे का नाम 'अटल पथ' घोषित किया गया है?
a. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे
b. पूर्वाचल एक्सप्रेसवे
c. बुंदेलखण्ड एक्सप्रेसवे
d. यमुना एक्सप्रेसवे
92. वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं-
a. डी.वाई. चन्द्रचूड़
b. रंजन गोगोई
c. मदन बी. लोकुर
d. जे. चेलामेश्वर
93. 'ऑपरेशन मदद' सम्बन्धित है-
a. केरल में बाढ़ पीड़ितों के बचाव में
b. ओडिशा तट पर आए तूफान से
c. कश्मीर कश्मीर घाटी में आतंकवादियों के विरूद्ध सेना अभियान से
d. कोलकाता पुल के ढहने से
94. डी.एम.के. के वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं?
a. एम. करूणानिधि
b. एम.के. स्टालिन
c. सी.एन. अन्नादुरई
d. एम.के. मुथु
95. 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटि' का सम्बन्ध किनसे है?
a. वल्लभभाई पटेल
b. जवाहर लाल नेहरू
c. दीनदयाल उपाध्याय
d. बी.आर. अम्बेडकर
96. निम्न में से किसे 'आयुष्मान भारत दिवस' घोषित किया गया है?
a. दशहरा
b. धनतेरस
c. दीपावली
d. रामनवमी
97. मुगलसराय जंक्शन रेलवे स्टेशन का आधिकारिक तौर पर नाम बदलकर क्या रखा गया है?
a. जय प्रकाश नारायण स्टेशन
b. राम मनोहर लोहिया स्टेशन
c. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलवे स्टेशन
d. सरदार पटेल स्टेशन
98. अमरीका द्वारा 'लीजन ऑफ मेरिट' सम्मान दिया गया?
a. जनरल दलबीर सिंह सुहाग
b. जनरल बिपिन रावत
c. राजेन्द्रसिंह जी जाडेजा
d. रॉय बुचर
99. बेबी रानी मौर्य किस राज्य की राज्यपाल नियुक्त र्क की गयी हैं?
a. मेघालय
b. छत्तीसगढ़
c. ओडिशा
d. उत्तराखण्ड
100. किस राज्य ने सर्वप्रथम 'राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC)' प्रकाशित किया?
a. सिक्किम
b. त्रिपुरा
c. असम
d. गोवा