Download Bihar APO Mock Test 6 PDF
1. आतंकवादी कृत्य भारतीय न्याय संहिता की किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 110
b. धारा 113
c. धारा 112
d. धारा 111
2. निम्न में से अपराध हेतु क्या आवश्यक नहीं है-
a. आशय
b. हेतु
c. निषिद्ध कार्य
d. कार्यवाही हेतु न्याय
3. संविधान किसके बीच के सम्बन्ध को परिभाषित एवं निर्धारित करता है-
a. विभिन्न संस्थानों तथा सरकार के क्षेत्र
b. केन्द्र सरकार, राज्य सरकार तथा स्थानीय सरकारें
c. कार्यपालिका, विधायिका तथा न्यायपालिका
d. उपरोक्त सभी
4. क्या वित्त आयोग एक संवैधानिक निकाय है-
a. हाँ
b. नहीं
c. इनमें से कोई नहीं
d. (a) तथा (b) दोनों
5. सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 23 नियम 3 के अंतर्गत समझौते के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?
a. यह आवश्यक होता है कि समझौते की विषयवस्तु वही हो जो वादकी विषयवस्तु हो
b. एक समझौता, जो भारतीय संविदा अधिनियम के अंतर्गत शून्यकरणीय हो, इस नियम के अर्थों में भी शून्यकरणीय होगा
c. इसका लिखित में होना तथा पक्षकारों द्वारा हस्ताक्षरित होना आवश्यक होता है
d. वैध अनुबंध होने के लिए इसे आवश्यकतौर पर लिखित में होना तथा पक्षकारों द्वारा हस्ताक्षरित होना चाहिए
6. विधानसभा की सामान्य अवधि होती है-
a. 5 वर्ष
b. 2 वर्ष
c. 7 वर्ष
d. 10 वर्ष
7. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अधीन अपराधों का अन्वेषण, जांच और विचारण कैसे किया जाएगा?
a. केवल पुलिस द्वारा
b. भारतीय न्याय संहिता, 2023 और इसके अन्तर्विष्ट उपबंधों के अनुसार
c. स्थानीय प्रशासन के नियमों के अनुसार
d. केवल अन्य विधियों के अनुसार
8. निम्नलिखित में से कौन उच्च न्यायालय के न्यायाधीश परीक्षा मंचन को उसके पद से हटा सकता है?
a. राष्ट्रपति
b. राष्ट्रपति, संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित प्रस्ताव के आधार पर
c. राष्ट्रपति भारत के प्रधान न्यायाधीश की सिफारिश पर
d. राज्यपाल, विधानसभा द्वारा पारित प्रस्ताव के आधार पर
9. भारत के संविधान के अनुच्छेद 32 के अंतर्गत सर्वोच्च न्यायालय की रिट अधिकारिता अनुच्छेद 226 के अंतर्गत उच्च न्यायालयों की रिट अधिकारिता की तुलना में अधिक व्यापक नहीं है क्योंकि उच्च न्यायालय इस अधिकार का उपयोग कर सकते हैं-
a. सिविल एवं आपराधिक मामलों के सम्बन्ध में
b. मूल एवं अन्य वैधानिक अधिकारों के सम्बन्ध में
c. मूल अधिकारों तथा अपील सम्बन्धी मामलों में
d. मूल अधिकारों तथा रोक के मामलों में
10. साक्ष्य अधिनियम की कौन सी धारा अधिकार अथवा रूढ़ि के प्रश्नगत होने पर सुसंगत तथ्यों के सम्बन्ध में नियमों का निर्धारण करती है-
a. धारा 11
b. धारा 13
c. धारा 14
d. धारा 15
11. क' 'चुराया हुआ माल यह जानते हुये कि वह चुराया हुआ है, प्राप्त करने का अभियुक्त है। यह किसका उदाहरण है-
a. साक्ष्य अधिनियम की धारा 8
b. साक्ष्य अधिनियम की धारा 12
c. साक्ष्य अधिनियम की धारा 14
d. साक्ष्य अधिनियम की धारा 13
12. 'क' पर एक सशस्त्र विप्लव, जिसमें संपत्ति नष्ट की जाती है, सैनिकों पर हमले किए जाते हैं तथा जेल को तोड़कर खोली जाती है, में भाग लेने के कारण भारत सरकार के विरूद्ध युद्ध करने का अभियुक्त है। 'क' इन सभी कार्यवाहियों में उपस्थित नहीं था तथापि इन तथ्यों की उत्पत्ति सुसंगत है क्योंकि-
a. वे एक ही संव्यवहार का हिस्सा बनते हैं।
b. सुसंगत तथ्य हेतु एक उद्देश्य स्थापित करते हैं
c. ये सुसंगत तथ्यों की तैयारी प्रदर्शित करते हैं।
d. वे सुसंगत तथ्यों के प्रभाव है
13. सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 92 के अंतर्गत संस्थित वाद में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है-
a. महाधिवक्ता द्वारा वाद को संस्थित किया जा सकता है
b. वादलोक पूर्त कार्य से संबंधित हो
c. दो या अधिक व्यक्तियों द्वारा वाद को संस्थित किया जा सकता है।
d. उपरोक्त सभी
14. 'सामूहिक उत्तरदायित्व' के सिद्धांत को किस अनुच्छेद में शामिल किया गया है?
a. 74
b. 75
c. 105
d. 53
15. 'क’ ने एक महिला के कान से बाली खींच ली और इससे उसका कान कट और जख्मी हो गया। क दोषी है-
a. उद्घापन
b. रिष्टि का
c. दुर्विनियोग का
d. झपटमारी का
16. 'क’, जो एक स्पेनी नागरिक है, पेरिस में निवास कर रहा था। उसने एक अपराध किए जाने को उकसाया और परिणामस्वरूप अपराध भारत में किया गया। वह-
a. उत्तरदायी है क्योंकि अपराध भारत में किया गया था
b. उत्तरदायी है क्योंकि भारतीय दण्ड संहिता क्षेत्रातीत कार्यवाहियों पर भी लागू होती है।
c. उत्तरदायी ठहराया जा सकता है क्योंकि अपराध भारत में किया जाना था
d. उत्तरदायी नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि उकसावा भारतीय क्षेत्र में नहीं किया गया था
17. धारा 137 किस अपराध से संबंधित है?
a. धोखाधड़ी
b. हत्या
c. गम्भीर और अचानक प्रकोपन पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग
d. व्यपहरण
18. धारा 447 की उपधारा (7) में उल्लिखित "राशि" शब्द को धारा 448 में किस प्रकार परिवर्तित किया गया है?
a. "पचास हजार रुपए"
b. "दस हजार रुपए से अनधिक की राशि"
c. "अनिश्चित राशि"
d. "पाँच सौ रुपए"
19. साक्ष्य अधिनियम की धारा 39 के अंतर्गत किसके संम्बन्ध में विशेषज्ञ की राय ली जा सकती है-
a. विज्ञान, कला, विदेशी विधि, अंगुलि चिन्ह तथा हस्तलेख एवं हस्ताक्षर
b. विज्ञान, कला, विधि, अंगुलि चिन्ह तथा हस्तलेख
c. चिकित्सकीय मामलों सहित विज्ञान, कला, विधि, अंगुलि चिन्ह तथा हस्तलेख
d. चिकित्सकीय मामलों सहित विज्ञान, कला, विधि, अंगुलि छाप तथा हस्तलेख एवं हस्ताक्षर
20. धारा 496 के अनुसार, उच्च न्यायालय या सत्र न्यायालय किसे निर्देश दे सकता है कि वह बंधपत्र पर देय रकम को उग्रहित (recover) करे?
a. पुलिस अधीक्षक को
b. अभियोजन अधिकारी को
c. किसी मजिस्ट्रेट को
d. संबंधित वकील को
21. निम्नलिखित में से किस मामले में शरीर की प्राइवेट प्रतिरक्षा का अधिकार मौत कारित करने की अनुमति नहीं देता-
a. व्यपहरण करने की मंशा के साथ किया गया हमला
b. अप्राकृतिक यौन संतुष्टि हासिल करने की मंशा से किया गया हमला
c. सदोष अवरोध
d. अपहरण करने की मंशा के साथ किया गया हमला
22. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की निम्नलिखित में से किस धारा के अंतर्गत पूर्व निर्णय किसी दूसरे वाद अथवा विचारण को रोकने हेतु सुसंगत है-
a. धारा 39
b. धारा 11
c. धारा 42
d. धारा 34
23. निम्नलिखित में से किसे साक्ष्य अधिनियम, 2023 की धारा 12 के अंतर्गत मन की दशा के रूप में उल्लिखित नहीं किया गया है-
a. दुर्भावना
b. हेतु
c. सद्भाव
d. उपेक्षा
24. संगठित अपराध भारतीय न्याय संहिता की किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 108
b. धारा 112
c. धारा 109
d. धारा 111
25. परिप्रश्न का उत्तर सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 11, नियम 8 के अंतर्गत किस प्रकार दिया जाएगा-
a. एक सामान्य अर्जी पर
b. दस्तावेज प्रस्तुत करने पर
c. एक शपथपत्र पर
d. उपरोक्त सभी
26. अंतर्निहित शक्तियों के अंतर्गत सिविल न्यायालय आदेश पारित कर सकता है-
a. पक्षकारों को अपने वाद का समाधान करने हेतु बाध्य करने हेतु
b. वादी को वाद वापस लेने हेतु बाध्य करने हेतु
c. मामले को माध्यस्थ को निर्देशित करने हेतु
d. न्याय के उद्देश्यों के लिए आवश्यक अथवा न्यायालय की प्रक्रिया के दुरुपयोग को रोकने हेतु
27. परिस्थितिजन्य साक्ष्य के लिए निम्नलिखित परीक्षण पास करना आवश्यक होता है-
a. परिस्थितियों, जिनसे अपराध अनुमानित किया जाना है, का अकाट्य तथा ठोस रूप से स्थापित होना अनिवार्य है
b. परिस्थितियाँ एक निश्चित प्रवृत्ति की होनी चाहिए जो बिना शक अभियुक्त के अपराध की ओर इशारा करती हों
c. सामूहिक तौर पर ग्रहण की गई परिस्थितियों द्वारा एक ऐसी श्रृंखला गठित की जानी चाहिए कि इस निष्कर्ष से बचने का कोई उपाय न रहे कि समस्त मानवीय संभाव्यता के अंतर्गत अपराध अभियुक्त द्वारा ही किया गया था
d. उपरोक्त सभी
28. किसी संविधान संशोधन अधिनियम के अंतर्गत एक नया मूल कर्तव्य भारत के संविधान में सम्मिलित किया गया था जो उल्लेख करता है, "जो भी एक माता-पिता अथवा संरक्षक है उसे छह से चौदह वर्ष के बीच आयु के अपने बच्चे, अथवा जैसा भी मामला हो, संरक्षित के लिए शिक्षा के अवसर प्रदान करने होंगे।"
a. 86वाँ संशोधन अधिनियम
b. 84वाँ संशोधन अधिनियम
c. 85वाँ संशोधन अधिनियम
d. 87वाँ संशोधन अधिनियम
29. उच्चतम न्यायालय ने कौन से मामले में यह सिद्धांत प्रतिपादित किया है कि संसद को संविधान में संशोधन न करने की सार्वभौम शक्ति प्राप्त है, परंतु इसको संविधान के मूल ढांचे को नष्ट करने की शक्ति नहीं है?
a. केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य, एआईआर 1973सुको 1461
b. मेनका गांधी बनाम यूनियन ऑफ इंडिया, एआईआर 1978 को 597
c. गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य, एआईआर 1967 सुको 1643
d. इनमें से कोई नहीं
30. धारा 346 के अनुसार, न्यायालय अभियुक्त को अभिरक्षा में अधिकतम कितने दिनों के लिए प्रतिप्रेषित कर सकता है?
a. 7 दिन
b. 10 दिन
c. 15 दिन
d. 30 दिन
31. सिविल प्रक्रिया संहिता किस व्यादेश हेतु प्रावधान करती है-
a. आज्ञापक व्यादेश
b. अस्थायी व्यादेश
c. स्थायी व्यादेश
d. इनमें से कोई नहीं
32. किस दिन को 'संविधान दिवस' के रूप में मनाया जाता है?
a. 9 नवम्बर
b. 25 नवम्बर
c. 26 नवम्बर
d. 18 दिसम्बर
33. निम्न में से किसके अंतर्गत मृत्युकालिक कथन ग्राह्य होता है-
a. केवल आपराधिक कार्यवाही में
b. केवल सिविल कार्यवाही में
c. केवल सिविल कार्यवाही में न्यायालय की अनुमति से
d. सिविल तथा आपराधिक दोनों कार्यवाहियों में
34. धारा 473(2) के अनुसार, समुचित सरकार किससे राय मांग सकती है?
a. गृह मंत्रालय
b. राष्ट्रपति
c. उस न्यायालय के पीठासीन न्यायाधीश से जिसने दोषसिद्धि की या पुष्टि की
d. पुलिस अधीक्षक
35. निम्नलिखित में से कौन सी रिट केवल न्यायिक अथवा अर्द्ध-न्यायिक अधिकारियों के विरूद्ध जारी की जा सकती है
a. उत्प्रेषण लेख
b. बंदी प्रत्यक्षीकरण
c. परमादेश
d. अधिकार पृच्छा
36. भारतीय न्याय संहिता की कौन सी धारा अनैच्छिक मत्तता के बचाव से सम्बन्धित है-
a. धारा 22
b. धारा 23
c. धारा 24
d. धारा 25
37. यदि एक व्यक्ति, लोगों के एक समूह की भावनाओं को आघात पहुंचने का ज्ञान होते के लिए पृथक रखे गए स्थान पर अतिचार करता है तो वह अपराध कारित करता है जो वर्णित है-
a. धारा 100 भारतीय न्याय संहिता
b. धारा 101 भारतीय न्याय संहिता
c. धारा 102 भारतीय न्याय संहिता
d. धारा 103 भारतीय न्याय संहिता
38. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की किस धारा के अंतर्गत विशेषज्ञ की राय सुसंगत होती है-.
a. धारा 46(1)
b. धारा 39(1)
c. धारा 45(1)
d. धारा 41(1)
39. धारा 198 के अनुसार, यदि यह अनिश्चित हो कि अपराध किस स्थानीय क्षेत्र में हुआ है, तो जांच या विचारण कहाँ किया जा सकता है?
a. किसी भी स्थानीय न्यायालय में
b. उन सभी स्थानीय क्षेत्रों में से किसी एक न्यायालय में जिसकी अधिकारिता हो
c. केवल उच्च न्यायालय में
d. केवल पुलिस स्टेशन में
40. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 26 खंड (1) के अंतर्गत 'मृत्युकालिक घोषणा' की ग्राह्यता हेतु क्या सही नहीं है-
a. यह आवश्यक नहीं है कि मृत्यु का कारण प्रश्नगत हो
b. कथन देने वाले व्यक्ति की मृत्यु अवश्य हो चुकी होनी चाहिए
c. कथन अवश्य ही अपनी मृत्यु के कारण के सम्बन्ध में दिया गया होना चाहिए
d. यह आवश्यक नहीं है कि कथन मृत्यु की प्रत्याशंका में दिया गया हो
41. राज्य का सर्वोच्च विधि अधिकारी कौन होता है?
a. महान्यायवादी
b. महाधिवक्ता
c. महान्यायाभिकर्ता
d. उपरोक्त में कोई नहीं
42. विधिविरुद्ध जमाव में घातक आयुध लेकर चलने पर अधिकतम दण्ड क्या हो सकता है?
a. 6 महीने का कारावास
b. 1 वर्ष का कारावास
c. 2 वर्ष का कारावास
d. आजीवन कारावास
43. वादपत्र के अस्वीकृत हो जाने के वाद क्या वादी उसी वादकारण पर एक नवीन वाद संस्थित कर सकता है-
a. उच्च न्यायालय की अनुमति से एक अन्य वाद संस्थित कर सकता है.
b. एक अन्य वाद संस्थापित कर सकता है
c. एक अन्य वाद संस्थित नहीं कर सकता
d. उपरोक्त में कोई नहीं
44. धारा 26 के अनुसार, यदि कार्य में मृत्यु होने की सम्भावना हो लेकिन आशय न हो, तब क्या होगा?
a. कार्य अपराध होगा
b. कार्य अपराध नहीं होगा यदि वह सद्भावपूर्वक उस व्यक्ति के फायदे के लिए किया गया हो और सहमति प्राप्त हो
c. कार्य अपराध होगा यदि मृत्यु हुई हो
d. कार्य हमेशा अपराध माना जाएगा
45. 'क' तथा 'ख' पर 'ग' की हत्या हेतु संयुक्त विचारण किया गया। विचारण के दौरान 'क' ने कहा- 'ख' तथा मैंने 'ग' की हत्या की 'ख' के विरूद्ध इस साक्ष्य की प्रकृति क्या है-
a. सारभूत साक्ष्य
b. अनुश्रुत साक्ष्य
c. सम्पोषक साक्ष्य
d. प्रत्यक्ष साक्ष्य
46. संविधान की उद्देशिका भारत को घोषित करती है-
a. एक प्रभुत्वसंपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य
b. एक समाजवादी लोकतंत्रात्मक गणराज्य
c. एक प्रभुत्वसंपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य
d. उपरोक्त में कोई नहीं
47. धारा 355 के अनुसार, मत्तता की हालत में लोक स्थान में आकर अवचार करने वाले व्यक्ति को क्या दंड मिल सकता है?
a. आजीवन कारावास
b. 24 घंटे तक का सादा कारावास, जुर्माना 1000 रुपए तक, या दोनों, या सामुदायिक सेवा
c. सात वर्ष तक का कारावास
d. कोई दंड नहीं
48. धारा 305 के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति पूजा स्थल से मूर्ति या प्रतीक चुराता है, तो उसे किस प्रकार दंडित किया जा सकता है?
a. केवल जुर्माना
b. तीन वर्ष का कारावास
c. सात वर्ष तक का कारावास और जुर्माना
d. मृत्युदंड
49. धारा 84 उपधारा (2) और उपधारा (3) के उपबंध किसके लिए भी लागू होते हैं?
a. केवल उपधारा (1) के तहत प्रकाशित उद्घोषणा के लिए
b. केवल वारंट निष्पादन के लिए
c. उपधारा (4) के तहत की गई उद्घोषित अपराधी की घोषणा के लिए भी
d. केवल पुलिस अधिकारी के निर्देश के लिए
50. किसी वाद में किसी कार्यवाही में की गई किसी त्रुटि अथवा दोष को संशोधित करने का सामान्य अधिकार न्यायालय में किस धारा प्रभाव से निहित होता है-
a. सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 153 क
b. सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 153ख
c. सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 152
d. सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 153
51. धारा 2(21) के अनुसार "चल सम्पत्ति" में क्या आता है?
a. केवल भूमि
b. भूमि और उससे स्थायी रूप से जुड़ी चीजें
c. भूमि और उससे जुड़ी सभी वस्तुएं
d. भूमि के अलावा हर प्रकार की सम्पत्ति
52. जिस अवधि के लिए प्रतिभूति अपेक्षित की गई है उसका प्रारंभ किस धारा से सम्बंधित है?
a. धारा 140
b. धारा 138
c. धारा 136
d. धारा 134
53. रिपोर्ट पर निर्देश लिखने के बाद वरिष्ठ अधिकारी को क्या करना होता है?
a. रिपोर्ट को रोक लेना
b. रिपोर्ट को पुनः जांच के लिए भेजना
c. रिपोर्ट को तुरंत मजिस्ट्रेट को भेजना
d. रिपोर्ट को राज्य सरकार को भेजना
54. धारा 152 के अनुसार, किस अधिकारी को सशर्त आदेश देने का अधिकार है जब किसी लोक स्थान या मार्ग पर विधिविरुद्ध बाधा या न्यूसेन्स पाया जाता है?
a. पुलिस अधिकारी
b. जिला मजिस्ट्रेट, उपखंड मजिस्ट्रेट या राज्य सरकार द्वारा सशक्त अन्य कार्यपालक मजिस्ट्रेट
c. पंचायत अध्यक्ष
d. मुख्यमंत्री
55. "अपराध”’ का उल्लेख किस धारा में किया गया है?
a. धारा 2(ड)
b. धारा 2(थ)
c. धारा 2(ठ)
d. धारा 2(म)
56. केवल ऐसे तथ्यों को ही साक्ष्य अधिनियम द्वारा सुसंगत माना जाता है जिन्हें साक्ष्य अधिनियम की निम्नलिखित धाराओं में शामिल किया गया है-
a. धारा 5 से धारा 55
b. धारा 3 से धारा 50
c. साक्ष्य अधिनियम की समस्त धाराएं
d. केवल ऐसे तथ्य जिन्हें साक्ष्य अधिनियम की धारा 59 एवं 60 के अनुसार सिद्ध किया जा सकता हो
57. निम्नलिखित में से कौन सा मूल कर्त्तव्य नहीं है?
a. सार्वजनिक सम्पत्ति को सुरक्षित रखना.
b. देश की रक्षा करना
c. अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति की अभिवृद्धि करना
d. प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करना
58. किसी निर्णय का पुनर्विलोकन किस आधार पर किया जा सकता है-
a. तथ्य अथवा विधि की त्रुटि जो अभिलेख पर स्पष्ट हो
b. नए एवं महत्वपूर्ण साक्ष्य प्रकट होने पर, जो सम्बन्धित पक्ष की जानकारी में न रहे हों
c. उपरोक्त (a) तथा (b) दोनों
d. उपरोक्त में कोई नहीं
59. धारा 530 के अंतर्गत इलैक्ट्रानिक पद्धति का प्रयोग किस उद्देश्य से किया जा सकता है?
a. केवल दस्तावेजों के प्रबंधन के लिए
b. सभी विचारण और कार्यवाहियों के लिए जिनमें समन, वारंट, साक्ष्य अभिलिखित करना, साक्षियों की परीक्षा, और अपील कार्यवाहियां शामिल हों
c. केवल पुलिस जांच के लिए
d. केवल अभियोजन के लिए
60. सिविल प्रक्रिया संहिता की किस धारा के अंतर्गत न्यायालय की "धन सम्बन्धी अधिकारिता" का प्रावधान किया गया है?
a. धारा 6
b. धारा 5
c. धारा 8
d. धारा 7
61. साक्ष्य की ग्राह्यता से सम्बन्धित आवश्यकता का नियम भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की किस धारा में निहित है-
a. धारा 31
b. धारा 26
c. धारा 32
d. धारा 63
62. किसी षड्यंत्रकारी द्वारा किसी सामान्य परिकल्पना के संदर्भ में कही अथवा किये गये कार्य साक्ष्य अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत सुसंगत तथ्य होता है-
a. धारा 8
b. धारा 9
c. धारा 10
d. धारा 11
63. विधायकों के शक्तियां एवं विशेषाधिकारों सम्बन्धी प्रावधान भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में किए गए हैं?
a. अनुच्छेद 194
b. अनुच्छेद 156
c. अनुच्छेद 167
d. अनुच्छेद 186
64. धारा 251 के अंतर्गत, यदि अपराध अनन्यतः उसी न्यायालय द्वारा विचारणीय है, तो न्यायाधीश कब तक आरोप लिखित रूप में विरचित करेगा?
a. सुनवाई की पहली तारीख से 30 दिन के भीतर।
b. सुनवाई की पहली तारीख से 60 दिन के भीतर।
c. सुनवाई की पहली तारीख से 90 दिन के भीतर।
d. कोई समय सीमा नहीं।
65. यदि कोई व्यक्ति चेक पर बिना राशि अंकित किए उसे प्राप्त कर, बाद में कपटपूर्वक राशि लिख देता है, तो वह क्या करेगा?
a. केवल दस्तावेज़ का दुरुपयोग करेगा।
b. मिथ्या दस्तावेज रचना का दोषी होगा।
c. कोई अपराध नहीं होगा।
d. केवल दस्तावेज़ को खो देगा।
66. धारा 125 के अनुसार, जो कोई ऐसे कार्य करता है जिससे मानव जीवन या वैयक्तिक सुरक्षा संकटापन्न होती है, वह किस प्रकार की सजा का पात्र होगा?
a. 3 माह तक कारावास या जुर्माना 2,500 रुपये तक या दोनों
b. 6 माह तक कारावास या जुर्माना 5,000 रुपये तक या दोनों
c. 1 वर्ष तक कारावास या जुर्माना 10,000 रुपये तक या दोनों
d. आजीवन कारावास
67. धारा 2(13) के अनुसार "संश्रय" में क्या-क्या शामिल है?
a. केवल भोजन और पेय देना
b. केवल धन और वस्त्र देना
c. आश्रय, भोजन, पेय, धन, वस्त्र, आयुध, गोलाबारूद या वाहन के साधन देना और पकड़े जाने से बचाने में सहायता करना
d. केवल वाहन प्रदान करना
68. पुलिस के समक्ष किया गया संस्वीकृति कथन
a. अग्राह्य होता है
b. ग्राह्य होता है
c. केवल तभी ग्राह्य होता है यदि यह इसके परिणामस्वरूप खोजे गए तथ्य से सम्बन्धित हो
d. ग्राह्म होता है यदि इसे लिखित में शपथ पर प्रस्तुत किया गया हो
69. प्रत्येक जिले में प्रथम वर्ग और द्वितीय वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेटों के न्यायालय किसके परामर्श से स्थापित किए जाते हैं?
a. प्रधानमंत्री
b. जिला न्यायाधीश
c. उच्च न्यायालय
d. गृह मंत्रालय
70. धारा 32 के अनुसार, कौन वारंट निष्पादन में सहायता कर सकता है?
a. केवल वारंट निष्पादित करने वाला व्यक्ति
b. कोई भी अन्य व्यक्ति जब वह वारंट निष्पादित कर रहे व्यक्ति के पास हो और कार्य कर रहा हो
c. केवल पुलिस अधिकारी
d. केवल मजिस्ट्रेट
71. प्रति परीक्षण का उद्देश्य है-
a. साक्षी की बुद्धिमत्ता का परीक्षण करना
b. साक्षी की निष्पक्षता का परीक्षण करना
c. साक्षी के सचरित्र का परीक्षण करना
d. साक्षी की विश्वसनीयता का परीक्षण करना
72. भारत के संविधान के अनुच्छेद 136 के अंतर्गत अपील करने की विशिष्ट अनुमति सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्रदान की जा सकती है-
a. भारत के क्षेत्र में किसी भी न्यायालय अथवा न्यायाधिकरण द्वारा किसी भी वाद अथवा मामले में पारित किसी भी निर्णय, डिक्री, अवधारण, दंडादेश अथवा आदेश से
b. केवल उच्च न्यायालयों के आदेशों एवं निर्णयों के विरूद्ध
c. भारत में न्यायालयों अथवा न्यायाधिकरणों द्वारा पारित किसी भी अपीली आदेश अथवा निर्णय के विरूद्ध
d. उच्च न्यायालय द्वारा मात्र जनहित याचिका में पारित आदेश अथवा निर्णय के विरूद्ध
73. डकैती करने की तैयारी करने वाले को अधिकतम कितनी सजा हो सकती है?
a. 5 वर्ष
b. 7 वर्ष
c. 10 वर्ष और जुर्माना
d. आजीवन कारावास
74. धारा 169 के अनुसार "निर्वाचन अधिकार" का क्या अर्थ है?
a. केवल मतदान करने का अधिकार
b. केवल अभ्यर्थी बनने का अधिकार
c. निर्वाचन में खड़े होने, नाम वापस लेने, मत देने या न देने का अधिकार
d. केवल निर्वाचन आयोग में नामांकन करने का अधिकार
75. साक्ष्य विधि के अंतर्गत सुसंगत तथ्य-
a. तार्किक तौर पर अवश्य सुसंगत होना चाहिए
b. विधिक तथा तार्किक तौर पर अवश्य सुसंगत होना चाहिए
c. विधिक तौर पर पर अवश्य सुसंगत होना चाहिए
d. विधिक तथा तार्किक तौर पर अवश्य ही सुसंगत तथा ग्राह्म होना चाहिए
76. किस प्रावधान के अंतर्गत एक साक्षी अपनी स्मृति को ताजा कर सकता है-
a. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की धारा 145 के अंतर्गत
b. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की धारा 159 के अंतर्गत
c. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की धारा 162 के अंतर्गत
d. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023की धारा 157 के अंतर्गत
77. भारतीय संविधान समर्पित है-
a. भारत की जनता को
b. संविधान सभा को
c. संसद को
d. संपूर्ण समाज को
78. साक्ष्य अधिनियम की निम्न में से किस धारा के अंतर्गत प्रशासनिक विधि के अधीन दस्तावेज / सूचनाओं को रोके रखने के विशेषाधिकार का प्रावधान अधिनियमित किया गया है-
a. धारा 129
b. धारा 120
c. धारा 126
d. धारा 98
79. जनता किस कार्य में मजिस्ट्रेट या पुलिस अधिकारी की सहायता करने के लिए बाध्य है?
a. किसी अन्य व्यक्ति को पकड़ना जिसे मजिस्ट्रेट या पुलिस अधिकारी गिरफ्तार करने के लिए प्राधिकृत है
b. केवल अपने दोस्त की रक्षा करना
c. केवल संपत्ति की चोरी रोकना
d. न्यायालय के बाहर आवाज़ लगाना
80. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की किस धारा के अंतर्गत डी.एन.ए. परीक्षण को साक्ष्य के रूप में ग्रहण किया जा सकता है-
a. धारा 38
b. धारा 39
c. धारा 37
d. धारा 49
81. किसी दस्तावेज, जिसे कई मूल प्रतियों में तैयार किया गया हो, के सम्बन्ध में प्राथमिक साक्ष्य होगा-
a. पहली मूल प्रति
b. द्वितीयक साक्ष्य की समस्त प्रतियाँ
c. सभी मूल प्रतियाँ
d. उपरोक्त में कोई नहीं
82. अतिरिक्त जांच या साक्ष्य के समय दोषसिद्ध व्यक्ति की क्या स्थिति हो सकती है जब तक उच्च न्यायालय अन्यथा निर्देश न दे?
a. दोषसिद्ध व्यक्ति की उपस्थिति अनिवार्य है
b. दोषसिद्ध व्यक्ति को जांच या साक्ष्य के समय उपस्थित नहीं होना पड़ता
c. दोषसिद्ध व्यक्ति को जांच या साक्ष्य के समय उपस्थित होने से अभिमुक्ति दी जा सकती है
d. दोषसिद्ध व्यक्ति को उपस्थित होने का आदेश दिया जाएगा
83. कौन सा कथन मिथ्या साक्ष्य के अंतर्गत आता है?
a. सत्य कथन को बार-बार दोहराना
b. ऐसा कथन करना जिसे वह सत्य मानता है
c. ऐसा कथन करना जिसका मिथ्या होना वह जानता है या विश्वास करता है
d. किसी दस्तावेज़ को प्रस्तुत करना
84. सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 2 नियम 6 के अंतर्गत निम्नलिखित में से क्या न्यायालय के लिए पृथक विचारण का आदेश देने का आधार नहीं है-
a. विचारण में उलझन
b. असुविधा
c. विचारण में बिलंब
d. उपरोक्त में कोई नहीं
85. साक्ष्य अधिनियम के अंतर्गत "अनुश्रुत" शब्द का उपयोग किस संदर्भ में किया जाता है-
a. किए गए कार्य
b. लिखित
c. मौखिक
d. उपरोक्त सभी
86. यद्यपि संविधान में निहित राज्य के नीति निदेशक तत्व किसी न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय नहीं हैं, तथापि ये-
a. भारत के राष्ट्रपति के निर्देश पर प्रवर्तनीय हैं
b. मूलभूत अधिकारों से श्रेष्ठ हैं।
c. राज्य पर बाध्यकारी हैं।
d. देश के शासन का आधार हैं।
87. इनमें से क्या सही नहीं है-
a. दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु बुलाए गए व्यक्ति का प्रति- परीक्षण किया जा सकता है।
b. किसी पिछले लिखित कथन के सम्बन्ध में साक्षी का प्रति परीक्षण किया जा सकता है
c. प्रति परीक्षण में सूचक प्रश्न पूछे जा सकते हैं
d. न्यायालय की अनुमति से साक्षी को बुलाने वाला पक्ष उसका प्रति परीक्षण कर सकता है
88. संसद का कोई भी सदस्य अपने द्वारा संसद में कही गई। 'किसी बात अथवा किए गए मतदान के सम्बन्ध में किसी न्यायिक प्रक्रिया के लिए उत्तरदायी नहीं होगा जैसा कि प्रावधान किया गया है-
a. अनुच्छेद 101 (2) में
b. अनुच्छेद 105(2) में
c. अनुच्छेद 103(2) में
d. अनुच्छेद 104 में
89. धारा 194 किससे संबंधित है?
a. आत्महत्या, आदि पर पुलिस का जांच करना और रिपोर्ट देना
b. परिवादी और साक्षियों से पुलिस अधिकारी के साथ जाने की अपेक्षा न किया जाना और उनका अवरुद्ध न किया जाना
c. जब साक्ष्य पर्याप्त है तब मामलों का मजिस्ट्रेट के पास भेज दिया जाना
d. अधीनस्थ पुलिस अधिकारी द्वारा अन्वेषण की रिपोर्ट
90. संविधान के अनुच्छेद 227 के अंतर्गत किसे अपनी अधिकारिता के उपयोग वाले क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सभी न्यायालयों एवं न्यायाधिकरणों पर अधीक्षण 9 का अधिकार प्राप्त है-
a. उच्च न्यायालय को
b. राज्य सरकार को
c. केन्द्र सरकार को
d. सर्वोच्च न्यायालय को
91. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 86 किस विषय से संबंधित है?
a. विवाह की शर्तें
b. महिला पर अत्याचार की सजा
c. क्रूरता की परिभाषा
d. तलाक की प्रक्रिया
92. "क" यह धमकी देता है कि यदि "य" ने उसको धन नहीं दिया, तो वह "य" के बारे में मानहानि का एक लेख प्रकाशित करेगा। इस प्रकार "क", "य" को उसे धन देने के लिए उत्प्रेरित करता है। "क" ने निम्नलिखित में से कौन सा अपराध किया है?
a. छल
b. अपराधिक न्यास भंग
c. उद्दापन
d. इनमें से कोई नहीं
93. संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत संसद के विश्रांतिकाल के दौरान अध्यादेश प्रख्यापित करने के राष्ट्रपति के अधिकार पर चर्चा की गई है-
a. अनुच्छेद 213
b. अनुच्छेद 352
c. अनुच्छेद 123
d. इनमें से कोई नहीं
94. भारतीय न्याय संहिता की निम्नलिखित में से कौन सी धारा के अंतर्गत न्यायालय के निर्णय या आदेश के अनुसरण में किया गया कार्य अपराध नहीं होते-
a. धारा 14
b. धारा 15
c. धारा 16
d. धारा 17
95. यदि नियोजित रजिस्ट्रीकृत चिकित्सा व्यवसायी अनुपस्थित हो तो कौन परीक्षा करेगा?
a. कोई अन्य पुलिस अधिकारी
b. कोई भी व्यक्ति
c. किसी अन्य रजिस्ट्रीकृत चिकित्सा व्यवसायी
d. मजिस्ट्रेट
96. धारा 336 के अनुसार, यदि कूटरचना इस आशय से की जाए कि दस्तावेज़ से किसी की ख्याति को हानि पहुँचे, तो दंड क्या होगा?
a. कारावास 1 वर्ष तक।
b. कारावास 3 वर्ष तक और जुर्माना।
c. कारावास 7 वर्ष तक।
d. कोई दंड नहीं।
97. भारत के संविधान को किस दिन अपनाया गया था-
a. 26 जनवरी, 1950
b. 15 अगस्त, 1947
c. 2 अक्टूबर, 1950
d. 26 नवम्बर, 1949
98. भारत में शिक्षा का अधिकार है-
a. संवैधानिक अधिकार
b. कानूनी अधिकार
c. सामान्य कानूनी अधिकार
d. मूल अधिकार
99. दोषी होने का अभिवचन किस धारा से सम्बंधित है?
a. धारा 256
b. धारा 252
c. धारा 251
d. धारा 250
100. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 91 किससे संबंधित है?
a. अवैध विवाह
b. बलात्कार
c. शिशु का जीवित पैदा होना रोकने या जन्म के पश्चात उसकी मृत्यु कारित करने के आशय से किया गया कार्य
d. दहेज मृत्यु
Download Bihar APO Mock Test 6 PDF