
उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021
THE UTTAR PRADESH PROHIBITION OF UNLAWFUL CONVERSION OF RELIGION ACT, 2021
1. इस अधिनियम का संक्षिप्त नाम क्या है?
a. उत्तर प्रदेश धर्म संपरिवर्तन नियंत्रण अधिनियम, 2021
b. उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021
c. उत्तर प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, 2021
d. उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन विनियमन अधिनियम, 2021
2. राज्यपाल महोदय ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 को अनुमति प्रदान की-
a. दिनांक 7 मार्च, 2020
b. दिनांक 6 मार्च, 2021
c. दिनांक 5 मार्च, 2020
d. दिनांक 4 मार्च, 2021
3. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अधीन राज्यपाल महोदय ने इस अधिनियम को अनुमति प्रदान की-
a. अनुच्छेद 200
b. अनुच्छेद 201
c. अनुच्छेद 202
d. अनुच्छेद 203
4. यह अधिनियम राज्यपाल की अनुमति के बाद किस दिनांक को प्रकाशित हुआ?
a. 4 मार्च 2021
b. 5 मार्च 2021
c. 6 मार्च 2021
d. 1 अप्रैल 2021
5. यह अधिनियम किस उद्देश्य से अधिनियमित किया गया है?
a. धर्म प्रचार को नियंत्रित करने के लिए
b. स्वैच्छिक धर्म संपरिवर्तन को प्रतिबंधित करने के लिए
c. बल, असम्यक असर, प्रपीड़न, प्रलोभन, कपट या विवाह द्वारा धर्म संपरिवर्तन को रोकने के लिए
d. धार्मिक संस्थाओं को विनियमित करने के लिए
6. उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के अनुसार धर्म संपरिवर्तन का आशय है—
a. किसी व्यक्ति द्वारा धार्मिक विश्वास में परिवर्तन
b. एक धर्म को त्याग कर दूसरे धर्म को स्वीकार करना
c. धार्मिक आस्था में अस्थायी परिवर्तन
d. धार्मिक विचार व्यक्त करना
7. बल द्वारा कराया गया धर्म संपरिवर्तन किस श्रेणी में आता है?
a. वैध
b. स्वैच्छिक
c. विधि विरुद्ध
d. संवैधानिक
8. केवल विवाह के उद्देश्य से कराया गया धर्म संपरिवर्तन क्या माना जाएगा?
a. वैध
b. अस्थायी
c. विधि विरुद्ध
d. मान्य
9. विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन के उद्देश्य से किया गया विवाह होगा—
a. वैध
b. शून्य
c. शून्यकरणीय
d. अवैध परंतु मान्य
10. धारा 1 के अंतर्गत कौन-सा विषय सम्मिलित है?
a. अपराध की परिभाषा
b. दंड का प्रावधान
c. अधिनियम का नाम, विस्तार एवं प्रारम्भ
d. जांच की प्रक्रिया
11. अधिनियम का विस्तार किस क्षेत्र तक है?
a. केवल शहरी क्षेत्रों तक
b. केवल ग्रामीण क्षेत्रों तक
c. सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में
d. केवल सीमावर्ती जिलों तक
12. अधिनियम किस दिनांक से प्रवृत्त हुआ माना जाएगा?
a. 27 नवम्बर, 2020
b. 4 मार्च, 2021
c. 5 मार्च, 2021
d. 1 जनवरी, 2021
13. अधिनियम के प्रारम्भ के संबंध में कौन-सा कथन सही है?
a. यह भविष्य प्रभावी है
b. यह राजपत्र प्रकाशन से लागू हुआ
c. यह पूर्व प्रभाव से लागू माना गया है
d. यह न्यायालय के आदेश से लागू हुआ
14. उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम भारत गणराज्य के किस वर्ष में बनाया गया?
a. इकहत्तरवें वर्ष में
b. बहत्तरवें वर्ष में
c. तिहत्तरवें वर्ष में
d. चौहत्तरवें वर्ष में
15. उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 2 किससे संबंधित है?
a. अपराध और दंड
b. परिभाषाएँ
c. जांच की प्रक्रिया
d. अपील
16. प्रलोभन", अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 2 (क)
b. धारा 2 (ख)
c. धारा 3 (क)
d. धारा 3 (ख)
17. “प्रलोभन” का तात्पर्य किससे है?
a. केवल धार्मिक उपदेश से
b. किसी भी प्रकार के लाभ के प्रस्ताव से
c. स्वैच्छिक निर्णय से
d. पारिवारिक सहमति से
18. नकद या वस्तु के रूप में उपहार देना किसकी श्रेणी में आता है?
a. धार्मिक स्वतंत्रता
b. प्रलोभन
c. वैध सहायता
d. सामाजिक सेवा
19. “परितोषण” या “सुलभधन” प्रदान करना किसका उदाहरण है?
a. वैधानिक प्रोत्साहन
b. सामाजिक दायित्व
c. प्रलोभन
d. दान
20. भौतिक लाभ का प्रस्ताव देना किस परिभाषा में सम्मिलित है?
a. असम्यक असर
b. प्रपीड़न
c. प्रलोभन
d. बल
21. रोजगार देने का आश्वासन देकर धर्म संपरिवर्तन कराना किस श्रेणी में आएगा?
a. वैध प्रक्रिया
b. प्रलोभन
c. धार्मिक शिक्षा
d. सामाजिक सुधार
22. किसी धार्मिक निकाय द्वारा संचालित प्रतिष्ठित विद्यालय में निःशुल्क शिक्षा देना किसका उदाहरण है?
a. धार्मिक दान
b. शैक्षणिक सहायता
c. प्रलोभन
d. वैधानिक सुविधा
23. बेहतर जीवन शैली का आश्वासन देना किसका भाग है?
a. वैचारिक प्रेरणा
b. धार्मिक स्वतंत्रता
c. प्रलोभन
d. सामाजिक उत्थान
24. “दैवी अप्रसाद” का भय दिखाकर किया गया प्रस्ताव किस श्रेणी में आएगा?
a. धार्मिक उपदेश
b. प्रलोभन
c. वैधानिक चेतावनी
d. आध्यात्मिक मार्गदर्शन
25. निम्न में से कौन-सा “प्रलोभन” में सम्मिलित है?
a. तर्कपूर्ण संवाद
b. धार्मिक ग्रंथ अध्ययन
c. भौतिक लाभ का प्रस्ताव
d. व्यक्तिगत आस्था
26. “प्रलोभन” की परिभाषा में कौन-सा तत्व अनिवार्य है?
a. शारीरिक बल
b. लाभ या सुविधा का प्रस्ताव
c. कानूनी प्रक्रिया
d. पारिवारिक सहमति
27. “प्रलोभन” की परिभाषा में निम्न में से क्या सम्मिलित नहीं है?
a. नकद उपहार
b. रोजगार का प्रस्ताव
c. बेहतर जीवन शैली का लालच
d. स्वतंत्र विवेक से लिया गया निर्णय
28. “प्रलोभन” की परिभाषा मुख्य रूप से किस प्रकार के धर्म संपरिवर्तन को लक्षित करती है?
a. स्वैच्छिक
b. पारिवारिक
c. लाभ आधारित
d. परंपरागत
29. "प्रपीड़न", अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 2 (क)
b. धारा 2 (ख)
c. धारा 3 (क)
d. धारा 3 (ख)
30. “प्रपीड़न” का मूल तात्पर्य किससे है?
a. लाभ देकर प्रेरित करना
b. मनोवैज्ञानिक दबाव या भौतिक बल प्रयोग द्वारा किसी व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरूद्ध कार्य करने के लिए बाध्य करने से है. जिसमें शारीरिक क्षति या धमकी सम्मिलित है
c. धार्मिक शिक्षा देना
d. वैधानिक आदेश देना
31. '’धर्म संपरिवर्तन’’, अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 2 (क)
b. धारा 2 (ख)
c. धारा 2(ग)
d. धारा 3 (क)
32. “धर्म संपरिवर्तन” का क्या तात्पर्य है?
a. किसी व्यक्ति द्वारा अपने धर्म का पालन करना
b. किसी व्यक्ति द्वारा स्वधर्म का त्याग करने और अन्य धर्म को ग्रहण करने से है
c. धार्मिक अनुष्ठान करना
d. धार्मिक विचार व्यक्त करना
33. “बल", अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 2 (क)
b. धारा 2 (ख)
c. धारा 2(ग)
d. धारा 2(घ)
34. इस अधिनियम में “बल” किससे संबंधित है?
a. स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन
b. किसी व्यक्ति या उसकी सम्पत्ति के लिए जबरदस्ती या धमकी
c. धार्मिक उपदेश
d. सामाजिक सेवा
35. “बल” में क्या शामिल है?
a. धार्मिक शिक्षा देना
b. मनोवैज्ञानिक दबाव डालना
c. किसी व्यक्ति या सम्पत्ति पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष बल प्रदर्शित करना
d. लाभ का लालच देना
36. किसी व्यक्ति को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करना किस श्रेणी में आता है?
a. प्रलोभन
b. प्रपीड़न
c. बल
d. मार्गदर्शन
37. बल में धमकी का क्या स्थान है?
a. सम्मिलित तत्व
b. वैकल्पिक
c. अप्रासंगिक
d. सामाजिक
38. बल का उद्देश्य क्या हो सकता है?
a. धर्म संपरिवर्तन करवाना
b. संपत्ति पर अधिकार जताना
c. दोनों उपर्युक्त
d. केवल सामाजिक दबाव
39. "कपटपूर्ण साधन", अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 2 (ख)
b. धारा 2(ग)
c. धारा 2(घ)
d. धारा 2(ङ)
40. “कपटपूर्ण साधन” का तात्पर्य क्या है?
a. स्वेच्छा से धर्म बदलना
b. किसी प्रकार का प्रतिरूपण, मिथ्या नाम, उपनाम, धार्मिक प्रतीक या अन्यथा द्वारा प्रतिरूपण किया जाना
c. मनोवैज्ञानिक दबाव डालना
d. लाभ का लालच देना
41. “कपटपूर्ण साधन” में निम्न में से क्या शामिल है?
a. उपनाम या मिथ्या नाम का प्रयोग
b. धार्मिक प्रतीक का प्रयोग
c. अन्य प्रकार का प्रतिरूपण
d. उपरोक्त सभी
42. "सामूहिक धर्म संपरिवर्तन", अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 2(च)
b. धारा 2 (ख)
c. धारा 2(ग)
d. धारा 2(घ)
43. “सामूहिक धर्म संपरिवर्तन” का तात्पर्य क्या है?
a. किसी एक व्यक्ति का धर्म परिवर्तन
b. दो या दो से अधिक व्यक्तियों का धर्म संपरिवर्तन किया जाना
c. परिवार का धार्मिक अनुष्ठान
d. धार्मिक सभा का आयोजन
44. अवयस्क", अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 2(छ)
b. धारा 2(च)
c. धारा 2 (ख)
d. धारा 2(ग)
45. इस अधिनियम में “अवयस्क” का तात्पर्य किससे है?
a. इक्कीस वर्ष से कम आयु का व्यक्ति
b. अठारह वर्ष से कम आयु का व्यक्ति
c. सोलह वर्ष से कम आयु का व्यक्ति
d. बीस वर्ष से कम आयु का व्यक्ति
46. "धर्म", अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 2(छ)
b. धारा 2(च)
c. धारा 2(ज)
d. धारा 2 (झ)
47. इस अधिनियम में “धर्म” का तात्पर्य किससे है?
a. केवल पूजा पद्धति से
b. केवल आस्था और विश्वास से
c. पूजा पद्धति, आस्था, विश्वास, पूजा या जीवन शैली की संगठित प्रणाली से
d. सामाजिक परम्परा से
48. “धर्म” की परिभाषा में निम्न में से कौन-सा तत्व अनिवार्य है?
a. केवल पूजा
b. केवल आस्था
c. संगठित प्रणाली
d. व्यक्तिगत विचार
49. धर्म की परिभाषा के अनुसार वह किसके अधीन परिभाषित होना चाहिए?
a. सामाजिक स्वीकृति
b. पारिवारिक परम्परा
c. प्रवृत्त विधि या परम्परा
d. व्यक्तिगत इच्छा
50. "धर्म परिवर्तक", अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 2(ज)
b. धारा 2(छ)
c. धारा 2(च)
d. धारा 2 (झ)
51. इस अधिनियम में “धर्म परिवर्तक” से क्या अभिप्राय है?
a. जो व्यक्ति धर्म का पालन करता है
b. जो व्यक्ति एक धर्म से दूसरे धर्म में संपरिवर्तन का कार्य करता है
c. जो व्यक्ति धार्मिक शिक्षा देता है
d. जो व्यक्ति धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन करता है
52. असम्यक असर’’, अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?
a. धारा (ञ)
b. धारा 2(छ)
c. धारा 2(च)
d. धारा 2 (झ)
53. इस अधिनियम में “असम्यक असर” का तात्पर्य किससे है?
a. बल प्रयोग से
b. प्रलोभन देने से
c. किसी व्यक्ति द्वारा अपनी शक्ति का अंतःकरण के विरुद्ध प्रयोग कर दूसरे को प्रभावित करना
d. धार्मिक उपदेश देने से
54. असम्यक असर का उद्देश्य क्या होता है?
a. सामाजिक सुधार
b. अन्य व्यक्ति को अपनी इच्छा के अनुसार कार्य करने हेतु प्रेरित करना
c. धार्मिक शिक्षा देना
d. पारिवारिक सहमति प्राप्त करना
55. असम्यक असर में किस तत्व का प्रयोग किया जाता है?
a. भौतिक बल
b. लाभ का लालच
c. पद, शक्ति या प्रभाव
d. धार्मिक प्रतीक
56. निम्न में से कौन-सा असम्यक असर का उदाहरण है?
a. बल प्रयोग कर धमकी देना
b. आर्थिक लाभ देना
c. पद या अधिकार का दुरुपयोग कर धर्म परिवर्तन हेतु प्रेरित करना
d. धार्मिक शिक्षा देना
57. यदि किसी व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध प्रभावित किया जाए, तो यह किसका संकेत है?
a. स्वेच्छा
b. वैध सहमति
c. असम्यक असर
d. पारिवारिक निर्णय
58. "विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन", अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?
a. धारा (ञ)
b. धारा 2(छ)
c. धारा 2(च)
d. धारा 2(ट)
59. इस अधिनियम के अनुसार “विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन” का तात्पर्य क्या है?
a. किसी भी धर्म में परिवर्तन
b. स्वेच्छा से किया गया धर्म परिवर्तन
c. ऐसा धर्म संपरिवर्तन जो देश की विधि के अनुसार न हो
d. पारिवारिक सहमति से किया गया धर्म परिवर्तन
60. दुर्व्यपदेशन, बल, कपट, असम्यक् असर, प्रपीड़न, प्रलोभन द्वारा एक धर्म से दूसरे धर्म में संपरिवर्तन का प्रतिषेध, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 3
b. धारा 4
c. धारा 5
d. धारा 6
61. धारा 3 के अनुसार कौन-सा धर्म संपरिवर्तन निषिद्ध है?
a. स्वेच्छा से किया गया धर्म संपरिवर्तन
b. विधि के अनुसार किया गया धर्म संपरिवर्तन
c. दुर्व्यपदेशन, बल, कपट, असम्यक असर, प्रपीड़न या प्रलोभन द्वारा किया गया धर्म संपरिवर्तन
d. पारिवारिक सहमति से किया गया धर्म संपरिवर्तन
62. धारा 3 के अंतर्गत कौन-सा कृत्य प्रतिबंधित है?
a. धार्मिक शिक्षा देना
b. धर्म परिवर्तन का प्रयास करना
c. धार्मिक विश्वास रखना
d. पूजा-पद्धति का पालन करना
63. कोई व्यक्ति किस प्रकार से धर्म संपरिवर्तन नहीं कर सकता?
a. प्रत्यक्ष रूप से
b. अप्रत्यक्ष रूप से
c. प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष दोनों रूपों से
d. केवल लिखित रूप से
64. धारा 3 के अनुसार कौन-सा कार्य अपराध की श्रेणी में आता है?
a. विश्वास व्यक्त करना
b. षड्यन्त्र द्वारा धर्म संपरिवर्तन कराना
c. धार्मिक उपदेश देना
d. सामाजिक परामर्श देना
65. निम्न में से कौन-सा कार्य धारा 3 में स्पष्ट रूप से निषिद्ध है?
a. धर्म परिवर्तन के लिए उत्प्रेरित करना
b. धार्मिक पुस्तक पढ़ना
c. उपासना करना
d. धार्मिक चर्चा करना
66. धारा 3 के स्पष्टीकरण के अनुसार विवाह के माध्यम से किया गया धर्म संपरिवर्तन कब निषिद्ध माना जाएगा?
a. जब विवाह विधि के अनुसार हो
b. जब विवाह के द्वारा कारकों के आधार पर धर्म संपरिवर्तन किया जाए
c. जब विवाह स्वेच्छा से हो
d. जब विवाह पंजीकृत हो
67. विवाह या विवाह की प्रकृति के संबंध द्वारा किया गया कौन-सा धर्म संपरिवर्तन सम्मिलित माना गया है?
a. स्वैच्छिक
b. विधि सम्मत
c. निषिद्ध कारकों के आधार पर किया गया
d. पारंपरिक
68. धारा 3 की उपधारा (2) के अनुसार किस स्थिति में धर्म संपरिवर्तन नहीं माना जाएगा?
a. दूसरे धर्म में जाने पर
b. ठीक पूर्व धर्म में लौटने पर
c. विवाह के पश्चात
d. सामाजिक दबाव में
69. “ठीक पूर्व धर्म” से क्या तात्पर्य है?
a. जन्म का धर्म
b. परिवार का धर्म
c. वह धर्म जिसमें व्यक्ति की आस्था और विश्वास था
d. राज्य द्वारा मान्य धर्म
70. यदि कोई व्यक्ति षड्यन्त्र के माध्यम से धर्म परिवर्तन कराता है, तो यह किस धारा के अंतर्गत निषिद्ध है?
a. धारा 2
b. धारा 3
c. धारा 4
d. धारा 5
71. प्रथम सूचना रिपोर्ट दाखिल करने के लिए सक्षम व्यक्ति, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 2
b. धारा 3
c. धारा 4
d. धारा 5
72. धारा 4 के अनुसार अधिनियम के उल्लंघन से संबंधित सूचना कौन दे सकता है?
a. केवल पीड़ित व्यक्ति
b. केवल पीड़ित का परिवार
c. कोई भी व्यक्ति
d. केवल पुलिस अधिकारी
73. धारा 4 में किस प्रकार की सूचना की बात की गई है?
a. धार्मिक सूचना
b. सामाजिक सूचना
c. अधिनियम के उपबंधों के उल्लंघन से संबंधित सूचना
d. निजी शिकायत
74. धारा 4 के अनुसार प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की रीति किसके अनुसार होगी?
a. राज्य सरकार के नियमों के अनुसार
b. इस अधिनियम की अनुसूची के अनुसार
c. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अनुसार
d. दंड प्रक्रिया संहिता 1973 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023) के अनुसार
75. दंड प्रक्रिया संहिता 1973 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023) का कौन-सा अध्याय प्रथम सूचना रिपोर्ट से संबंधित है?
a. दंड प्रक्रिया संहिता 1973 -का अध्याय 10 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023- का अध्याय 11)
b. दंड प्रक्रिया संहिता 1973 -का अध्याय 11 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023- का अध्याय 12)
c. दंड प्रक्रिया संहिता 1973 -का अध्याय 12 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023- का अध्याय 13)
d. दंड प्रक्रिया संहिता 1973 -का अध्याय 13 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023- का अध्याय 14)
76. धारा 3 के उपबंधों का उल्लंघन करने पर दण्ड, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 2
b. धारा 3
c. धारा 4
d. धारा 5
77. धारा 3 के उपबंधों का सामान्य उल्लंघन करने पर कारावास की अवधि क्या है?
a. एक वर्ष
b. दो वर्ष
c. तीन वर्ष से कम नहीं होगी किन्तु जो दस वर्ष तक हो सकेगी
d. ऐसी अवधि के कठोर कारावास से दंडित किया जायेगा, जो पांच वर्ष से कम नहीं होगी किन्तु जो चौदह वर्ष तक हो सकेगी
78. सामान्य उल्लंघन की स्थिति में न्यूनतम जुर्माना कितना होगा?
a. पच्चीस हजार रुपये
b. पचास हजार रुपये
c. एक लाख रुपये
d. दो लाख रुपये
79. यदि अपराध अवयस्क, महिला, दिव्यांग, मानसिक रूप से दुर्बल या अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्ति के संबंध में किया गया हो, तो कठोर कारावास कितना होगा?
a. तीन वर्ष से कम नहीं होगी किन्तु जो दस वर्ष तक हो सकेगी
b. चार वर्ष
c. पांच वर्ष से कम नहीं होगी किन्तु जो चौदह वर्ष तक हो सकेगी
d. सात वर्ष से कम नहीं होगी किन्तु जो चौदह वर्ष तक हो सकेगी
80. यदि अपराध अवयस्क, महिला, दिव्यांग, मानसिक रूप से दुर्बल या अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्ति के संबंध में किया गया हो तो जुर्माना कितना होगा?
a. पचास हजार रुपये
b. पचहत्तर हजार रुपये
c. एक लाख रुपये
d. पांच लाख रुपये
81. सामूहिक धर्म संपरिवर्तन के मामले में कठोर कारावास कितना है?
a. तीन वर्ष से कम नहीं होगी किन्तु जो दस वर्ष तक हो सकेगी
b. चार वर्ष
c. पांच वर्ष से कम नहीं होगी किन्तु जो चौदह वर्ष तक हो सकेगी
d. सात वर्ष से कम नहीं होगी किन्तु जो चौदह वर्ष तक हो सकेगी
82. सामूहिक धर्म संपरिवर्तन के लिए न्यूनतम जुर्माना कितना निर्धारित है?
a. पचास हजार रुपये
b. एक लाख रुपये
c. दो लाख रुपये
d. पांच लाख रुपये
83. विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन के लिए विदेशी या अवधिक संस्थाओं से धन लेने पर कठोर कारावास कितना है?
a. तीन वर्ष से कम नहीं होगी किन्तु जो दस वर्ष तक हो सकेगी
b. चार वर्ष
c. पांच वर्ष से कम नहीं होगी किन्तु जो चौदह वर्ष तक हो सकेगी
d. सात वर्ष से कम नहीं होगी किन्तु जो चौदह वर्ष तक हो सकेगी
84. विदेशी या अवधिक संस्थाओं से धन लेने के अपराध में न्यूनतम जुर्माना कितना है?
a. एक लाख रुपये
b. पांच लाख रुपये
c. दस लाख रुपये
d. बीस लाख रुपये
85. यदि धर्म संपरिवर्तन के लिए किसी व्यक्ति को उसके जीवन या संपत्ति के लिए भय में डाला जाए, तो कठोर कारावास कितना है?
a. तीन वर्ष से कम नहीं होगी किन्तु जो दस वर्ष तक हो सकेगी
b. बीस वर्ष से कम नहीं होगी किन्तु जिसे आजीवन कारावास तक बढ़ाया जा सकता है, और जुर्माने के लिए भी दायी होगा:
c. पांच वर्ष से कम नहीं होगी किन्तु जो चौदह वर्ष तक हो सकेगी
d. सात वर्ष से कम नहीं होगी किन्तु जो चौदह वर्ष तक हो सकेगी
86. जीवन या संपत्ति के लिए भय, हमला या बल प्रयोग के मामलों में अधिकतम दण्ड क्या हो सकता है?
a. चौदह वर्ष
b. बीस वर्ष
c. आजीवन कारावास
d. मृत्युदण्ड
87. धारा 5(3) के अंतर्गत लगाया गया जुर्माना किस उद्देश्य के लिए होगा?
a. राज्य कोष में जमा
b. पीड़ित के चिकित्सीय खर्च और पुनर्वास के लिए
c. पुलिस कल्याण के लिए
d. न्यायालय व्यय के लिए
88. धारा 5 के अंतर्गत लगाया गया जुर्माना किसे प्रदान किया जाएगा?
a. राज्य सरकार को
b. जिला प्रशासन को
c. पीड़ित को
d. धार्मिक संस्था को
89. न्यायालय द्वारा पीड़ित को दिया जाने वाला अधिकतम प्रतिकर कितना हो सकता है?
a. दो लाख रुपये
b. तीन लाख रुपये
c. पांच लाख रुपये (जुर्माने के अतिरिक्त होगा)
d. दस लाख रुपये
90. यह प्रतिकर किसके अतिरिक्त होगा?
a. कारावास के
b. जुर्माने के
c. न्यायालय शुल्क के
d. सभी के
91. यदि कोई व्यक्ति इस अधिनियम के अंतर्गत पुनः अपराध करता है, तो दण्ड कितना हो सकता है?
a. समान दण्ड
b. आधा दण्ड
c. दो गुना तक दण्ड
d. केवल जुर्माना
92. विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन के एकमात्र प्रयोजन से किया गया विवाह या विपर्ययेन शून्य घोषित होगा, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 5
b. धारा 6
c. धारा 7
d. धारा 8
93. धारा 6 के अनुसार किस उद्देश्य से किया गया विवाह शून्य घोषित होगा?
a. पारिवारिक सहमति से किया गया विवाह
b. सामाजिक परम्परा के अनुसार किया गया विवाह
c. विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन के एकमात्र प्रयोजन से किया गया विवाह
d. पंजीकरण के बिना किया गया विवाह
94. धारा 6 के अंतर्गत किस स्थिति में विवाह शून्य घोषित किया जा सकता है?
a. विवाह के बाद विवाद होने पर
b. केवल विवाह से पूर्व धर्म परिवर्तन पर
c. विवाह के पूर्व या पश्चात् धर्म परिवर्तन कर विवाह किए जाने पर
d. केवल अंतरधार्मिक विवाह होने पर
95. धारा 6 के अनुसार विवाह शून्य घोषित करने का अधिकार किसे है?
a. जिला मजिस्ट्रेट
b. पुलिस अधिकारी
c. कुटुम्ब न्यायालय
d. ग्राम पंचायत
96. जहाँ कुटुम्ब न्यायालय स्थापित न हो, वहाँ विवाह को शून्य कौन घोषित करेगा?
a. उच्च न्यायालय
b. सक्षम अधिकारिता वाला न्यायालय
c. जिला प्रशासन
d. राज्य सरकार
97. यदि एक धर्म का पुरुष अन्य धर्म की महिला से विवाह के लिए स्वयं का धर्म परिवर्तित करता है, तो ऐसा विवाह किस स्थिति में शून्य होगा?
a. जब विवाह पंजीकृत न हो
b. जब धर्म परिवर्तन विधि विरुद्ध हो
c. जब परिवार सहमत न हो
d. जब विवाह गुप्त रूप से हो
98. यदि विवाह के बाद महिला का धर्म परिवर्तन कराया जाए और उद्देश्य विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन हो, तो विवाह का क्या परिणाम होगा?
a. वैध
b. अस्थायी
c. शून्य
d. निरस्त किया जा सकता है
99. धारा 6 में किन धाराओं के उपबन्ध ऐसे विवाहों पर लागू होंगे?
a. धारा 5 और 6
b. धारा 6 और 7
c. धारा 8 और 9
d. धारा 10 और 11
100. अपराध गैर जमानतीय और संज्ञेय होंगे, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 4
b. धारा 5
c. धारा 6
d. धारा 7
101. इस अधिनियम के अंतर्गत सभी अपराध किस प्रकृति के होंगे?
a. जमानतीय और असंज्ञेय
b. जमानतीय और संज्ञेय
c. गैर जमानतीय और असंज्ञेय
d. गैर जमानतीय और संज्ञेय
102. इस अधिनियम के अंतर्गत अपराधों का विचारण कौन-सा न्यायालय करेगा?
a. न्यायिक मजिस्ट्रेट
b. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट
c. सत्र न्यायालय
d. उच्च न्यायालय
103. धारा 7 में किस संहिता के होते हुए भी अपराधों को संज्ञेय और गैर जमानतीय घोषित किया गया है?
a. भारतीय दंड संहिता
b. दंड प्रक्रिया संहिता 1973 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023)
c. दीवानी प्रक्रिया संहिता
d. साक्ष्य अधिनियम
104. इस अधिनियम के अधीन दंडनीय अपराध के अभियुक्त को जमानत कब नहीं दी जाएगी?
a. जब अभियुक्त पहली बार अपराधी हो
b. जब अभियुक्त अभिरक्षा में हो और शर्तें पूर्ण न हों
c. जब अभियुक्त महिला हो
d. जब अभियुक्त जमानत राशि देने को तैयार हो
105. अभियुक्त को जमानत दिए जाने से पूर्व किसे अवसर देना अनिवार्य है?
a. पीड़ित को
b. अभियुक्त को
c. लोक अभियोजक को
d. विवेचक को
106. धर्म संपरिवर्तन के पूर्व घोषणा और धर्म संपरिवर्तन के सम्बंध में पूर्व रिपोर्ट, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 6
b. धारा 7
c. धारा 8
d. धारा 9
107. धर्म संपरिवर्तन करना चाहने वाले व्यक्ति को कितने दिवस पूर्व घोषणा करनी होगी?
a. तीस दिवस
b. पैंतालीस दिवस
c. साठ दिवस
d. नब्बे दिवस
108. धर्म संपरिवर्तन की घोषणा किसके समक्ष की जानी आवश्यक है?
a. पुलिस अधीक्षक
b. जिला मजिस्ट्रेट या उनके द्वारा प्राधिकृत अपर जिला मजिस्ट्रेट
c. सत्र न्यायालय
d. ग्राम प्रधान
109. धर्म संपरिवर्तन की घोषणा किस अनुसूची के प्रपत्र में की जाएगी?
a. अनुसूची-दो
b. अनुसूची-तीन
c. अनुसूची-एक
d. अनुसूची-चार
110. घोषणा में निम्न में से कौन-सा कथन आवश्यक है?
a. पारिवारिक सहमति
b. स्व-आधार पर एवं स्वतंत्र सहमति से धर्म संपरिवर्तन
c. आर्थिक सहायता की आवश्यकता
d. धार्मिक संस्था की अनुमति
111. धर्म संपरिवर्तन की घोषणा में किन साधनों के अभाव का उल्लेख अनिवार्य है?
a. बल, प्रपीड़न, असम्यक असर एवं प्रलोभन
b. केवल बल
c. केवल प्रलोभन
d. केवल प्रपीड़न
112. धर्म परिवर्तक को धर्म संपरिवर्तन से संबंधित नोटिस कितने समय पूर्व देना होगा?
a. पंद्रह दिवस
b. एक माह
c. साठ दिवस
d. नब्बे दिवस
113. धर्म परिवर्तक द्वारा दिया जाने वाला नोटिस किस अनुसूची में विहित है?
a. अनुसूची-एक
b. अनुसूची-दो
c. अनुसूची-तीन
d. अनुसूची-चार
114. धर्म परिवर्तक नोटिस किस अधिकारी को देगा?
a. थाना प्रभारी
b. जिला मजिस्ट्रेट या उनके द्वारा नियुक्त अपर जिला मजिस्ट्रेट स्तर से अनिम्न अधिकारी
c. पुलिस अधीक्षक
d. मुख्य सचिव
115. जिला मजिस्ट्रेट सूचना प्राप्त होने के पश्चात् क्या कार्य कराएगा?
a. प्रत्यक्ष सुनवाई
b. न्यायिक जांच
c. पुलिस के माध्यम से जांच
d. धार्मिक समिति से परामर्श
116. जांच किस विषय से संबंधित होगी?
a. धार्मिक रीति-रिवाज
b. प्रस्तावित धर्म संपरिवर्तन का वास्तविक आशय, प्रयोजन और कारण
c. आर्थिक स्थिति
d. पारिवारिक विवाद
117. धारा 8 उपधारा (1) या (2) का उल्लंघन होने पर धर्म संपरिवर्तन का क्या प्रभाव होगा?
a. वैध माना जाएगा
b. अस्थायी रूप से स्थगित होगा
c. अवैध एवं शून्य हो जाएगा
d. न्यायालय की अनुमति से वैध होगा
118. धारा 8 उपधारा (1) का उल्लंघन करने पर कारावास कितना है?
a. तीन माह
b. छः माह से कम नहीं होगी किन्तु जो तीन वर्ष तक हो सकेगी
c. एक वर्ष
d. दो वर्ष
119. धारा 8 उपधारा (1) के उल्लंघन पर जुर्माना कितना है?
a. पाँच हजार रुपये
b. दस हजार रुपये
c. पंद्रह हजार रुपये
d. पच्चीस हजार रुपये
120. धारा 8 उपधारा (2) का उल्लंघन करने पर कारावास कितना है?
a. छः माह
b. एक वर्ष से कम नहीं होगी किन्तु जो पांच वर्ष तक हो सकेगी
c. तीन वर्ष
d. पाँच वर्ष
121. धारा 8 उपधारा (2) के उल्लंघन पर न्यूनतम जुर्माना कितना है?
a. दस हजार रुपये
b. बीस हजार रुपये
c. पच्चीस हजार रुपये
d. पचास हजार रुपये
122. पश्च धर्म संपरिवर्तन की घोषणा, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 11
b. धारा 10
c. धारा 9
d. धारा 8
123. धर्म संपरिवर्तित व्यक्ति को पश्च घोषणा किस अनुसूची के प्रपत्र में करनी होगी?
a. अनुसूची-एक
b. अनुसूची-दो
c. अनुसूची-तीन
d. अनुसूची-चार
124. धर्म संपरिवर्तन के पश्चात् घोषणा कितने दिवस के भीतर की जानी चाहिए?
a. तीस दिवस
b. पैंतालीस दिवस
c. साठ दिवस
d. नब्बे दिवस
125. पश्च धर्म संपरिवर्तन की घोषणा किस अधिकारी को भेजी जाएगी?
a. पुलिस अधीक्षक
b. सत्र न्यायालय
c. उस जिले के जिला मजिस्ट्रेट को जहाँ व्यक्ति सामान्यतः निवास करता है
d. राज्य सरकार को
126. जिला मजिस्ट्रेट को घोषणा की प्रति कहाँ प्रदर्शित करनी होगी?
a. राजपत्र में
b. पुलिस कार्यालय में
c. कार्यालय के सूचना पट्ट पर
d. न्यायालय परिसर में
127. घोषणा की प्रति कितने समय तक सूचना पट्ट पर प्रदर्शित की जाएगी?
a. सात दिवस
b. पंद्रह दिवस
c. पुष्टि किये जाने के दिनांक तक
d. स्थायी रूप से
128. घोषणा में निम्न में से कौन-सा विवरण अनिवार्य है?
a. आय का स्रोत
b. जन्मतिथि
c. बैंक खाता संख्या
d. शैक्षिक योग्यता
129. घोषणा में किस पते का उल्लेख आवश्यक है?
a. केवल वर्तमान निवास
b. केवल स्थायी पता
c. स्थायी पता एवं वर्तमान निवास स्थान दोनों
d. कार्यालय का पता
130. घोषणा में किसका नाम उल्लिखित किया जाना आवश्यक है?
a. माता का नाम
b. भाई का नाम
c. पिता या पति का नाम
d. अभिभावक का नाम
131. घोषणा में किस-किस धर्म का उल्लेख किया जाएगा?
a. केवल नया धर्म
b. केवल मूल धर्म
c. मूल धर्म तथा परिवर्तित धर्म दोनों
d. राज्य द्वारा मान्यता प्राप्त धर्म
132. घोषणा में निम्न में से क्या सम्मिलित होना अनिवार्य है?
a. धर्म संपरिवर्तन का दिनांक एवं स्थान
b. धार्मिक गुरु का नाम
c. विवाह का विवरण
d. पारिवारिक सहमति पत्र
133. धर्म संपरिवर्तन हेतु अपनायी गयी किस बात का विवरण देना होगा?
a. धार्मिक ग्रंथ
b. प्रक्रिया की प्रकृति
c. अनुष्ठान की अवधि
d. खर्च की राशि
134. धर्म संपरिवर्तित व्यक्ति को घोषणा दाखिल करने के बाद कितने दिन के भीतर जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थित होना होगा?
a. सात दिन
b. पंद्रह दिन
c. इक्कीस दिन
d. तीस दिन
135. जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थित होकर धर्म संपरिवर्तित व्यक्ति को क्या करना होगा?
a. शपथ पत्र देना
b. पहचान स्थापित करना और घोषणा की पुष्टि करना
c. साक्ष्य प्रस्तुत करना
d. गवाह प्रस्तुत करना
136. जिला मजिस्ट्रेट घोषणा के तथ्य को कहाँ अभिलिखित करेगा?
a. न्यायालय अभिलेख में
b. पुलिस रजिस्टर में
c. इस प्रयोजनार्थ अनुरक्षित रजिस्टर में
d. राजपत्र में
137. यदि आपत्तियाँ संज्ञान में लाई जाती हैं तो जिला मजिस्ट्रेट क्या अभिलिखित कर सकता है?
a. केवल आपत्ति करने वाले का नाम
b. केवल आपत्ति की प्रकृति
c. नाम, आपत्ति की विशिष्टियाँ और आपत्ति की प्रकृति
d. केवल आपत्ति की तिथि
138. घोषणा की सत्यापित प्रति किसे उपलब्ध करायी जाएगी?
a. किसी भी व्यक्ति को
b. केवल पुलिस को
c. घोषणा देने वाले पक्षकार को
d. मीडिया को
139. सत्यापित प्रति किसे उसके अनुरोध पर दी जा सकती है?
a. मित्र को
b. रिश्तेदार को
c. प्राधिकृत विधिक प्रतिनिधि को
d. धार्मिक संस्था को
140. उपधारा (1) से (4) का उल्लंघन होने पर धर्म संपरिवर्तन का क्या प्रभाव होगा?
a. वैध रहेगा
b. न्यायालय की अनुमति से वैध होगा
c. अवैध एवं शून्य हो जाएगा
d. अस्थायी रूप से स्थगित रहेगा
141. धारा 9 का मुख्य उद्देश्य क्या है?
a. धार्मिक प्रचार
b. प्रशासनिक निगरानी
c. पश्च धर्म संपरिवर्तन की पारदर्शिता और वैधता सुनिश्चित करना
d. कर निर्धारण
142. पश्च धर्म संपरिवर्तन की घोषणा का पालन न करने पर परिणाम किस प्रकृति का है?
a. केवल दंडात्मक
b. केवल दीवानी
c. संपरिवर्तन को शून्य घोषित करने वाला
d. केवल चेतावनी
143. किसी संस्था या संगठन द्वारा अधिनियम के उपबन्धों का अतिक्रमण किये जाने पर दण्ड, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 11
b. धारा 10
c. धारा 9
d. धारा 8
144. धारा 10 किस स्थिति में लागू होती है?
a. व्यक्ति द्वारा अपराध करने पर
b. संस्था या संगठन द्वारा अधिनियम के उपबंधों का अतिक्रमण करने पर
c. केवल धार्मिक व्यक्ति पर
d. केवल विदेशी संस्था पर
145. संस्था द्वारा उल्लंघन होने पर दण्ड का उत्तरदायित्व किस पर होगा?
a. संस्था के सभी सदस्य
b. संस्था के मामलों का प्रभारी व्यक्ति या व्यक्तिगण
c. पंजीकरण अधिकारी
d. जिला मजिस्ट्रेट
146. संस्था के प्रभारी व्यक्ति को किस धारा के अधीन दण्डित किया जाएगा?
a. धारा 3
b. धारा 4
c. धारा 5
d. धारा 7
147. धारा 10 में दण्ड का स्वरूप किससे सम्बद्ध है?
a. संस्था के उद्देश्य से
b. धारा 5 में उपबंधित दण्ड से
c. राज्य सरकार की नीति से
d. न्यायालय के विवेक से
148. संस्था या संगठन का रजिस्ट्रीकरण किस आधार पर रद्द किया जा सकता है?
a. पुलिस रिपोर्ट
b. न्यायालय का आदेश
c. जिला मजिस्ट्रेट द्वारा कृत निर्देश
d. लोक अभियोजक की संस्तुति
149. रजिस्ट्रीकरण रद्द करने की शक्ति किसके पास होगी?
a. जिला मजिस्ट्रेट
b. राज्य सरकार
c. सक्षम प्राधिकारी
d. न्यायालय
150. संस्था का रजिस्ट्रीकरण किस विधि के अधीन रद्द किया जा सकता है?
a. केवल इस अधिनियम के अधीन
b. भारतीय दंड संहिता के अधीन
c. तत्समय प्रवृत्त किसी विधि के अधीन
d. केवल दंड प्रक्रिया संहिता के अधीन
151. धारा 10(2) के अनुसार राज्य सरकार क्या नहीं करेगी?
a. जांच
b. चेतावनी
c. वित्तीय सहायता या अनुदान प्रदान
d. अभियोजन
152. वित्तीय सहायता या अनुदान न देने का निर्णय कौन लेता है?
a. जिला मजिस्ट्रेट
b. सक्षम प्राधिकारी
c. राज्य सरकार
d. न्यायालय
153. धारा 10(2) किस संस्था पर लागू होती है?
a. सभी पंजीकृत संस्थाओं पर
b. केवल धार्मिक संस्थाओं पर
c. अधिनियम का अतिक्रमण करने वाली संस्था या संगठन पर
d. केवल विदेशी संस्थाओं पर
154. अपराध के पक्षकार किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 11
b. धारा 10
c. धारा 9
d. धारा 8
155. धारा 11 के अनुसार अपराध में कौन सहभागी होगा?
a. केवल वह व्यक्ति जो अपराध करता है
b. वह व्यक्ति जो अपराध करने में सक्षम बनाता या सहायता करता है
c. वह व्यक्ति जो अन्य को दुष्प्रेरित या परामर्श देता है
d. उपरोक्त सभी
156. कौन अपराध कारित करने में सक्षम बनाने या सहायता देने के प्रयोजन से कोई कृत्य करता/करती है?
a. वह व्यक्ति जो केवल साक्षी है
b. वह व्यक्ति जो अपराध में सहायता या प्रेरणा देता है
c. वह व्यक्ति जो केवल पंजीकरण करता है
d. न्यायालय के कर्मचारी
157. कौन अपराध करने में अन्य व्यक्ति की सहायता करता/करती है या उसे दुष्प्रेरित करता/करती है?
a. अपराध में प्रत्यक्ष रूप से भाग लेने वाला व्यक्ति
b. सहायक या प्रेरक व्यक्ति
c. केवल पुलिस अधिकारी
d. न्यायालय
158. कौन अपराध करने के लिए परामर्श देता, विश्वास दिलाता या उपाप्त करता है?
a. धार्मिक संस्था
b. न्यायालय
c. कोई व्यक्ति जो अपराध में अन्य को मार्गदर्शन या प्रेरणा देता है
d. केवल आरोपी
159. धारा 11 का मुख्य उद्देश्य क्या है?
a. अपराध करने वाले को संरक्षण देना
b. केवल प्रत्यक्ष अपराधी को दोषी ठहराना
c. अपराध में सहभागी सभी व्यक्तियों को दोषी मानना
d. केवल संस्था को दंडित करना
160. धारा 11 में “सहभागी” की परिभाषा में कौन-सा तत्व शामिल है?
a. प्रत्यक्ष कृत्य
b. सहायता या प्रेरणा
c. परामर्श और विश्वास दिलाना
d. उपरोक्त सभी
161. धारा 12 का विषय क्या है?
a. अपराध का दण्ड
b. सबूत का भार
c. जमानत
d. अधिकारिता
162. किस तथ्य के सबूत का भार धारा 12 में निर्धारित किया गया है?
a. कि धर्म संपरिवर्तन किया गया है
b. कि धर्म संपरिवर्तन स्वैच्छिक है
c. कि धर्म संपरिवर्तन दुर्व्यपदेशन, बल, असम्यक असर, प्रपीड़न, प्रलोभन या कपटपूर्ण साधन से प्रभावित नहीं है
d. कि अपराध सिद्ध हो चुका है
163. धारा 12 के अनुसार सबूत का भार सामान्यतः किस पर होगा?
a. धर्म संपरिवर्तित व्यक्ति पर
b. राज्य सरकार पर
c. जिसने धर्म संपरिवर्तन कराया है, उस व्यक्ति पर
d. न्यायालय पर
164. यदि धर्म संपरिवर्तन किसी अन्य व्यक्ति द्वारा सुकर बनाया गया हो, तो सबूत का भार किस पर होगा?
a. केवल पीड़ित पर
b. केवल धर्म संपरिवर्तित व्यक्ति पर
c. उस अन्य व्यक्ति पर जिसने धर्म संपरिवर्तन सुकर बनाया हो
d. पुलिस अधिकारी पर
165. धारा 13 का मुख्य विषय क्या है?
a. दण्ड का निर्धारण
b. नियम बनाने की शक्ति
c. कठिनाइयों को दूर करने की शक्ति
d. अपराध की सुनवाई
166. अधिनियम के उपबंधों को प्रभावी करने में कठिनाई उत्पन्न होने पर किसे आदेश जारी करने की शक्ति है?
a. जिला मजिस्ट्रेट
b. उच्च न्यायालय
c. राज्य सरकार
d. विधान मण्डल
167. धारा 13 के अंतर्गत आदेश किस माध्यम से किया जाता है?
a. परिपत्र द्वारा
b. अधिसूचना द्वारा
c. सरकारी गजट में प्रकाशित आदेश द्वारा
d. प्रशासनिक निर्देश द्वारा
168. राज्य सरकार द्वारा किया गया आदेश किस शर्त के अधीन होना चाहिए?
a. संविधान के अनुरूप हो
b. अधिनियम के उपबंधों से असंगत न हो
c. न्यायालय की स्वीकृति से हो
d. केंद्र सरकार की सहमति से हो
169. धारा 13 के अनुसार आदेश कब तक किया जा सकता है?
a. अधिनियम के प्रारम्भ से पाँच वर्ष तक
b. अधिनियम के प्रारम्भ से तीन वर्ष तक
c. अधिनियम के प्रारम्भ से दो वर्ष तक
d. किसी भी समय
170. धारा 13 के अंतर्गत किया गया प्रत्येक आदेश किसके समक्ष रखा जाना आवश्यक है?
a. उच्च न्यायालय
b. राज्यपाल
c. राज्य विधान मण्डल के दोनों सदनों
d. मंत्रिपरिषद
171. धारा 14 किस विषय से संबंधित है?
a. कठिनाइयों को दूर करने की शक्ति
b. नियम बनाने की शक्ति
c. दण्ड का प्रावधान
d. अपराध की सुनवाई
172. धारा 14 के अंतर्गत नियम बनाने की शक्ति किसे प्रदान की गई है?
a. केंद्र सरकार
b. उच्च न्यायालय
c. राज्य सरकार
d. जिला मजिस्ट्रेट
173. धारा 15 किस विषय से संबंधित है?
a. नियम बनाने की शक्ति
b. अपराध का दण्ड
c. निरसन और व्यावृत्ति
d. सबूत का भार
174. धारा 15(1) के अनुसार किस विधिक दस्तावेज को निरसित किया गया है?
a. उत्तर प्रदेश अधिनियम, 2021
b. उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश, 2020
c. भारतीय दण्ड संहिता
d. नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023