
आयुध अधिनियम, 1959
THE ARMS ACT, 1959
1. इस अधिनियम का संक्षिप्त नाम क्या है?
a. शस्त्र अधिनियम, 1958
b. आयुध अधिनियम, 1959
c. आयुध नियंत्रण अधिनियम, 1960
d. शस्त्र नियंत्रण अधिनियम, 1959
2. आयुध अधिनियम, 1959 का विस्तार कहाँ तक है?
a. केवल केंद्र शासित प्रदेशों तक
b. केवल राज्यों तक
c. सम्पूर्ण भारत पर
d. भारत एवं विदेशों में
3. आयुध अधिनियम, 1959 किसके द्वारा अधिनियमित किया गया है?
a. राष्ट्रपति द्वारा
b. केन्द्रीय सरकार द्वारा
c. संसद द्वारा
d. राज्य विधानमंडल द्वारा
4. आयुध अधिनियम, 1959 को राष्ट्रपति की स्वीकृति कब मिली?
a. 23 दिसम्बर, 1959
b. 25 दिसम्बर, 1958
c. 28 दिसम्बर, 1952
d. 29 दिसम्बर, 1955
5. आयुध अधिनियम, 1959 कब प्रवृत्त हुआ?
a. 15 अक्तूबर, 1965
b. 1 अक्तूबर, 19626
c. 6 अक्तूबर, 1964
d. 18 अक्तूबर, 1966
6. आयुध अधिनियम, 1959 के प्रारम्भ की तिथि किस माध्यम से घोषित की जाती है?
a. संसद के प्रस्ताव द्वारा
b. शासकीय राजपत्र में अधिसूचना द्वारा
c. उच्चतम न्यायालय के आदेश द्वारा
d. राज्य सरकार के परिपत्र द्वारा
7. परिभाषाएं और निर्वचन खंड अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 2
b. धारा 4
c. धारा 5
d. धारा 3
8. "अर्जन", अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 2(1)(ख)
b. धारा 2(1)(ग)
c. धारा 2(1)(घ)
d. धारा 2(1)(क)
9. धारा 2(1)(क) में “अर्जन” शब्द का अर्थ क्या है?
a. केवल क्रय करना
b. केवल उत्तराधिकार द्वारा प्राप्त करना
c. भाड़े पर लेना, उधार लेना या दान के रूप में प्रतिगृहीत करना
d. केवल स्वामित्व का पंजीकरण कराना
10. “अर्जन” शब्द को किस रूप में परिभाषित किया गया है?
a. सीमित अर्थ में
b. केवल व्यापारिक अर्थ में
c. अपने व्याकरणिक रूपभेदों और सजातीय पदों सहित
d. केवल दंडात्मक अर्थ में
11. निम्न में से कौन-सा कार्य धारा 2(1)(क) के अंतर्गत “अर्जन” माना जाएगा?
a. जब्ती
b. उधार लेना
c. विनष्ट करना
d. नीलामी करना
12. दान के रूप में किसी वस्तु को स्वीकार करना किस परिभाषा के अंतर्गत आता है?
a. हस्तांतरण
b. अर्जन
c. विक्रय
d. परित्याग
13. धारा 2(1) में प्रयुक्त वाक्यांश “जब तक कि संदर्भ से अन्यथा अपेक्षित न हो” का आशय क्या है?
a. परिभाषाएं सभी परिस्थितियों में अपरिवर्तनीय हैं
b. परिभाषाएं केवल नियमों पर लागू होंगी
c. संदर्भ के अनुसार परिभाषा का भिन्न अर्थ लिया जा सकता है
d. परिभाषाएं केवल दंडात्मक प्रावधानों पर लागू होंगी
14. "गोलाबारूद", अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 2(1)(ख)
b. धारा 2(1)(ग)
c. धारा 2(1)(घ)
d. धारा 2(1)(क)
15. धारा 2(1)(ख) के अनुसार “गोलाबारूद” से क्या अभिप्रेत है?
a. केवल विस्फोटक पदार्थ
b. किसी अग्न्यायुध के लिए प्रयुक्त गोलाबारूद
c. केवल सैन्य हथियार
d. केवल रासायनिक पदार्थ
16. निम्न में से कौन-सा “गोलाबारूद” की परिभाषा में सम्मिलित है?
a. तलवार और भाला
b. रोकट, बम, ग्रेनेड, गोला और अन्य अस्त्र
c. केवल पिस्तौल
d. केवल चाकू
17. टारपीडो के उपयोग और अन्तःसमुद्री सुरंगे बिछाने हेतु परिकल्पित वस्तुएं किसके अंतर्गत आती हैं?
a. अग्न्यायुध
b. शस्त्र
c. गोलाबारूद
d. विस्फोटक अधिनियम
18. विस्फोटक, स्फूर्जनकारी या विखंडनीय सामग्री को अन्तर्विष्ट रखने वाली वस्तुएं किस श्रेणी में आएंगी?
a. केवल तब, जब वे अग्न्यायुध के साथ प्रयुक्त हों
b. केवल तब, जब वे विस्फोट करें
c. चाहे अग्न्यायुध के साथ उपयोग के योग्य हों या न हों
d. केवल सैन्य उपयोग में
19. अग्न्यायुधों के लिए भरण तथा ऐसे भरणों के लिए उपसाधन किसके अंतर्गत आते हैं?
a. आयुध
b. गोलाबारूद
c. हथियार
d. मशीनरी
20. पलीते और घर्षण नलिकाएं किस परिभाषा में सम्मिलित हैं?
a. विस्फोटक
b. अग्न्यायुध
c. गोलाबारूद
d. शस्त्र
21. गोलाबारूद के संघटक और उसके विनिर्माण के लिए मशीनरी किसके अंतर्गत आती है?
a. केवल उद्योग कानून
b. केवल कारखाना अधिनियम
c. गोलाबारूद
d. शस्त्र
22. किन गोलाबारूद संघटकों को अधिसूचना द्वारा विनिर्दिष्ट करने का अधिकार है?
a. राज्य सरकार
b. संसद
c. केन्द्रीय सरकार
d. उच्चतम न्यायालय
23. “गोलाबारूद” की परिभाषा में निम्न में से क्या सही है?
a. केवल विस्फोटक पदार्थ सम्मिलित हैं
b. केवल अग्न्यायुधों के साथ प्रयुक्त वस्तुएं सम्मिलित हैं
c. गोलाबारूद के संघटक, मशीनरी एवं सहायक वस्तुएं भी सम्मिलित हैं
d. केवल युद्धकालीन सामग्री सम्मिलित है
24. "आयुध", अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 2(1)(ख)
b. धारा 2(1)(ग)
c. धारा 2(1)(घ)
d. धारा 2(1)(क)
25. धारा 2(1)(ग) के अनुसार “आयुध” से क्या अभिप्रेत है?
a. केवल अग्न्यायुध
b. आक्रमण या प्रतिरक्षा के लिए शस्त्रों के रूप में परिकल्पित या अनुकूलित वस्तुएं
c. केवल सैन्य हथियार
d. केवल विस्फोटक सामग्री
26. निम्न में से कौन-सी वस्तु “आयुध” की परिभाषा में सम्मिलित है?
a. केवल घरेलू उपकरण
b. अग्न्यायुध
c. खेती के औजार
d. खिलौना बंदूक
27. तीक्ष्ण धार वाले तथा अन्य घातक शस्त्र किसके अंतर्गत आते हैं?
a. घरेलू उपयोग की वस्तुएं
b. आयुध
c. केवल गोलाबारूद
d. विस्फोटक
28. आयुधों के भाग तथा उनके विनिर्माण के लिए मशीनरी किस श्रेणी में आती है?
a. उद्योग सामग्री
b. आयुध
c. केवल कारखाना अधिनियम के अंतर्गत
d. घरेलू उपकरण
29. निम्न में से कौन-सी वस्तु “आयुध” की परिभाषा से स्पष्टतः बाहर रखी गई है?
a. अग्न्यायुध का भाग
b. तीक्ष्ण धार वाला शस्त्र
c. केवल घरेलू या कृषिक उपयोग के लिए परिकल्पित लाठी
d. घातक शस्त्र
30. मामूली छड़ी को “आयुध” की परिभाषा से क्यों बाहर रखा गया है?
a. क्योंकि वह आयातित वस्तु है
b. क्योंकि वह केवल सजावटी वस्तु है
c. क्योंकि वह घरेलू या कृषिक उपयोग के लिए परिकल्पित है
d. क्योंकि वह विस्फोटक नहीं है
31. ऐसे शस्त्र जो खिलौनों से भिन्न रूप में उपयोग के लिए अनुपयुक्त हों, उनका क्या दर्जा है?
a. वे आयुध माने जाएंगे
b. वे गोलाबारूद माने जाएंगे
c. वे आयुध की परिभाषा में नहीं आते
d. वे प्रतिबंधित आयुध हैं
32. निम्न में से कौन-सा कथन धारा 2(1)(ग) के अनुसार सही है?
a. सभी लाठियां आयुध हैं
b. केवल युद्ध में प्रयुक्त वस्तुएं ही आयुध हैं
c. आयुध में शस्त्रों के भाग और उनके विनिर्माण की मशीनरी भी सम्मिलित है
d. खिलौना शस्त्र भी आयुध हैं
33. "जिला मजिस्ट्रेट", अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 2(1)(ख)
b. धारा 2(1)(ग)
c. धारा 2(1)(घ)
d. धारा 2(1)(क)
34. धारा 2(1)(घ) के अनुसार, जिस क्षेत्र के लिए पुलिस आयुक्त नियुक्त हो, वहाँ “जिला मजिस्ट्रेट” से कौन अभिप्रेत है?
a. राज्य का गृह सचिव
b. उस क्षेत्र का पुलिस आयुक्त
c. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
d. जिला न्यायाधीश
35. पुलिस आयुक्त वाले क्षेत्र में निम्न में से कौन “जिला मजिस्ट्रेट” की परिभाषा में सम्मिलित हो सकता है?
a. कोई भी पुलिस अधिकारी
b. केवल जिला कलेक्टर
c. वह पुलिस उपायुक्त जिसे राज्य सरकार विनिर्दिष्ट करे
d. केवल पुलिस अधीक्षक
36. धारा 2(1)(घ) के अंतर्गत किसे अधिकारिता के प्रयोग का अधिकार दिया जा सकता है?
a. केवल राज्य सरकार को
b. केवल पुलिस आयुक्त को
c. ऐसे पुलिस उपायुक्त को जो पूरे क्षेत्र या उसके किसी भाग पर अधिकारिता का प्रयोग करे
d. किसी भी राजपत्रित अधिकारी को
37. पुलिस उपायुक्त को “जिला मजिस्ट्रेट” के अंतर्गत लाने के लिए किसका विनिर्देशन आवश्यक है?
a. केन्द्र सरकार का
b. उच्च न्यायालय का
c. राज्य सरकार का
d. पुलिस महानिदेशक का
38. धारा 2(1)(घ) के अनुसार, “जिला मजिस्ट्रेट” की परिभाषा किस स्थिति में परिवर्तित हो जाती है?
a. जब जिला ग्रामीण हो
b. जब विशेष न्यायालय गठित हो
c. जब क्षेत्र के लिए पुलिस आयुक्त नियुक्त हो
d. जब आपातकाल लागू हो
39. निम्न में से कौन-सा कथन धारा 2(1)(घ) के अनुसार सही है?
a. पुलिस आयुक्त वाले क्षेत्र में जिला मजिस्ट्रेट की भूमिका समाप्त हो जाती है
b. ऐसे क्षेत्र में जिला मजिस्ट्रेट का अर्थ पुलिस आयुक्त होता है
c. प्रत्येक पुलिस उपायुक्त स्वतः जिला मजिस्ट्रेट होता है
d. राज्य सरकार को कोई भूमिका नहीं होती
40. धारा 2(1)(घ) का मुख्य उद्देश्य क्या है?
a. न्यायिक शक्तियों का अंत करना
b. प्रशासनिक शक्तियों का केंद्रीकरण करना
c. पुलिस आयुक्त प्रणाली वाले क्षेत्रों में सक्षम प्राधिकारी को स्पष्ट करना
d. पुलिस अधिकारियों को दंड देना
41. "अग्न्यायुधों", अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 2(1)(ख)
b. धारा 2(1)(ग)
c. धारा 2(1)(ङ)
d. धारा 2(1)(क)
42. धारा 2(1)(ङ) के अनुसार “अग्न्यायुध” से क्या अभिप्रेत है?
a. केवल बारूद से चलने वाले हथियार
b. विस्फोटक या अन्य प्रकार की ऊर्जा से प्रक्षेप्य चलाने के लिए परिकल्पित या अनुकूलित शस्त्र
c. केवल सैन्य उपयोग के हथियार
d. केवल स्वचालित हथियार
43. निम्न में से कौन-सी वस्तु धारा 2(1)(ङ) के अंतर्गत आती है?
a. तलवार
b. लाठी
c. तोप
d. मामूली छड़ी
44. किसी अपायकर द्रव, गैस या अन्य पदार्थ को छोड़ने के लिए परिकल्पित शस्त्र किस श्रेणी में आएंगे?
a. घरेलू उपकरण
b. आयुध (अग्न्यायुध से भिन्न)
c. अग्न्यायुध
d. केवल रासायनिक उपकरण
45. अग्न्यायुध चलाने से उत्पन्न आवाज या चमक को कम करने हेतु परिकल्पित उपसाधन किसके अंतर्गत आते हैं?
a. गोलाबारूद
b. अग्न्यायुध
c. उद्योग उपकरण
d. सहायक यंत्र
46. अग्न्यायुधों के भाग तथा उन्हें विनिर्मित करने के लिए प्रयुक्त मशीनरी किस परिभाषा में सम्मिलित है?
a. केवल फैक्ट्री अधिनियम के अंतर्गत
b. उद्योग मशीनरी
c. अग्न्यायुध
d. गोलाबारूद
47. तोपों को चढ़ाने, उनका परिवहन करने और उन्हें काम में लाने के लिए प्रयुक्त गाड़ियां, मंच और साधित्र किसके अंतर्गत आते हैं?
a. परिवहन साधन
b. सैन्य सहायक सामग्री
c. अग्न्यायुध
d. गोलाबारूद
48. निम्न में से कौन-सा कथन धारा 2(1)(ङ) के अनुसार सही है?
a. केवल राइफल और पिस्तौल ही अग्न्यायुध हैं
b. अग्न्यायुध में उनके भाग और उपसाधन शामिल नहीं होते
c. अग्न्यायुध में उनके भाग, उपसाधन और सहायक साधन भी शामिल हैं
d. अग्न्यायुध केवल विस्फोटक से ही संचालित होते हैं
49. हथगोले और रायट-पिस्तौलें किस श्रेणी में आती हैं?
a. घरेलू हथियार
b. वल पुलिस उपकरण
c. अग्न्यायुध
d. खिलौना शस्त्र
50. "अनुज्ञापन प्राधिकारी", अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 2(1)(ख)
b. धारा 2(1)(ग)
c. धारा 2(1)(ङ)
d. धारा 2(1)(च)
51. धारा 2(1)(च) के अनुसार “अनुज्ञापन प्राधिकारी” से क्या अभिप्रेत है?
a. कोई भी पुलिस अधिकारी
b. अनुज्ञप्ति जारी करने वाला कोई भी कार्यालय
c. इस अधिनियम के अधीन बनाए गए नियमों के अनुसार अनुज्ञप्ति का अनुदान या नवीकरण करने के लिए सशक्त अधिकारी या प्राधिकारी
d. केवल न्यायालय
52. “अनुज्ञापन प्राधिकारी” किन कार्यों के लिए सशक्त होता है?
a. केवल अनुज्ञप्ति निरस्त करने के लिए
b. केवल अनुज्ञप्ति नवीकरण के लिए
c. अनुज्ञप्ति के अनुदान या नवीकरण के लिए
d. केवल दंड देने के लिए
53. धारा 2(1)(च) के अनुसार निम्न में से कौन “अनुज्ञापन प्राधिकारी” के अंतर्गत सम्मिलित है?
a. निजी संस्था
b. न्यायिक मजिस्ट्रेट
c. सरकार
d. अधिवक्ता
54. “अनुज्ञापन प्राधिकारी” की शक्तियां किसके अधीन निर्धारित होती हैं?
a. संविधान के अधीन
b. इस अधिनियम के अधीन बनाए गए नियमों के अधीन
c. केवल प्रशासनिक आदेशों के अधीन
d. न्यायालय के निर्देशों के अधीन
55. निम्न में से कौन-सा कथन धारा 2(1)(च) के अनुसार सही है?
a. अनुज्ञापन प्राधिकारी केवल राज्य सरकार हो सकती है
b. अनुज्ञापन प्राधिकारी केवल केन्द्रीय सरकार हो सकती है
c. अनुज्ञापन प्राधिकारी में सशक्त अधिकारी, प्राधिकारी तथा सरकार सम्मिलित हैं
d. अनुज्ञापन प्राधिकारी केवल पुलिस अधिकारी होता है
56. अनुज्ञप्ति का नवीकरण करने का अधिकार किसके पास होता है?
a. किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के पास
b. केवल न्यायालय के पास
c. अनुज्ञापन प्राधिकारी के पास
d. केवल पुलिस के पास
57. "मजिस्ट्रेट", अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 2(1)(खख)
b. धारा 2(1)(गग)
c. धारा 2(1)(ङङ)
d. धारा 2(1)(चच)
58. धारा 2(1) (चच) के अनुसार “मजिस्ट्रेट” से क्या अभिप्रेत है?
a. न्यायिक मजिस्ट्रेट
b. कार्यपालक मजिस्ट्रेट
c. सत्र न्यायाधीश
d. जिला न्यायाधीश
59. “मजिस्ट्रेट” की परिभाषा किस अधिनियम के संदर्भ में दी गई है?
a. दंड संहिता, 1860
b. सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908
c. दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता)
d. पुलिस अधिनियम, 1861
60. धारा 2(1)(चच) के अंतर्गत कौन-सा मजिस्ट्रेट सम्मिलित है?
a. न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी
b. महानगर मजिस्ट्रेट
c. कार्यपालक मजिस्ट्रेट
d. सत्र मजिस्ट्रेट
61. निम्न में से कौन-सा कथन धारा 2(1)(चच) के अनुसार सही है?
a. सभी मजिस्ट्रेट इस परिभाषा में आते हैं
b. केवल न्यायिक मजिस्ट्रेट सम्मिलित हैं
c. मजिस्ट्रेट का अर्थ कार्यपालक मजिस्ट्रेट है
d. मजिस्ट्रेट का अर्थ जिला मजिस्ट्रेट है
62. “मजिस्ट्रेट” की परिभाषा का उद्देश्य क्या है?
a. न्यायिक और कार्यपालक मजिस्ट्रेट में अंतर समाप्त करना
b. मजिस्ट्रेट की शक्तियों का विस्तार करना
c. अधिनियम के प्रयोजन हेतु सक्षम मजिस्ट्रेट को स्पष्ट करना
d. सभी मजिस्ट्रेट को समान शक्तियां देना
63. "विहित", अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 2(1)(छ)
b. धारा 2(1)(ग)
c. धारा 2(1)(ङ)
d. धारा 2(1)(च)
64. धारा 2(1)(छ) के अनुसार “विहित” शब्द का क्या अर्थ है?
a. अधिनियम में प्रत्यक्ष रूप से लिखा गया
b. न्यायालय द्वारा निर्धारित
c. इस अधिनियम के अधीन बनाए गए नियमों द्वारा निर्धारित
d. प्रशासनिक आदेश द्वारा तय
65. “विहित” शब्द का प्रयोग किस संदर्भ में किया गया है?
a. संविधान के अधीन
b. न्यायिक व्याख्या के अधीन
c. इस अधिनियम के अधीन बनाए गए नियमों के अधीन
d. राज्य सरकार के परिपत्र के अधीन
66. निम्न में से कौन-सा कथन “विहित” शब्द के अर्थ को सही रूप से व्यक्त करता है?
a. जो संसद द्वारा निर्धारित हो
b. जो केन्द्रीय सरकार द्वारा अधिसूचित हो
c. जो इस अधिनियम के अंतर्गत बनाए गए नियमों द्वारा निर्धारित हो
d. जो न्यायालय द्वारा निर्देशित हो
67. किसी विषय को “विहित” कहा गया है, तो उसका स्रोत क्या होगा?
a. अधिनियम की मूल धारा
b. नियम
c. अधिसूचना
d. परिपत्र
68. निम्न में से कौन-सा कथन धारा 2(1)(छ) के अनुसार सही है?
a. “विहित” का अर्थ अधिनियम में सीधे लिखा हुआ है
b. “विहित” का अर्थ न्यायालय द्वारा तय है
c. “विहित” का अर्थ अधिनियम के अधीन बनाए गए नियमों द्वारा तय है
d. “विहित” का अर्थ प्रशासनिक विवेक पर है
69. "विहित", अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 2(1)(छ)
b. धारा 2(1)(ज)
c. धारा 2(1)(ङ)
d. धारा 2(1)(च)
70. धारा 2(1)(ज) के अनुसार “प्रतिषिद्ध गोलाबारूद” से क्या अभिप्रेत है?
a. केवल साधारण कारतूस
b. किसी भी अपायकर द्रव, गैस या अन्य चीज को अन्तर्विष्ट रखने वाला या रखने के लिए परिकल्पित/अनुकूलित गोलाबारूद
c. केवल सैन्य उपयोग में न आने वाला गोलाबारूद
d. केवल आयातित गोलाबारूद
71. निम्न में से कौन-सी वस्तु “प्रतिषिद्ध गोलाबारूद” की परिभाषा में सम्मिलित है?
a. साधारण पिस्तौल कारतूस
b. रोकट, बम, ग्रेनेड, गोला
c. केवल शिकार के लिए प्रयुक्त कारतूस
d. खाली खोल
72. टारपीडो को काम में लाने और अन्तःसमुद्री सुरंगें बिछाने के लिए परिकल्पित वस्तुएं किस श्रेणी में आती हैं?
a. सामान्य गोलाबारूद
b. आयुध
c. प्रतिषिद्ध गोलाबारूद
d. विस्फोटक अधिनियम की वस्तुएं
73. किसी गोलाबारूद को “प्रतिषिद्ध गोलाबारूद” घोषित करने का अधिकार किसे है?
a. राज्य सरकार
b. उच्च न्यायालय
c. केन्द्रीय सरकार, शासकीय राजपत्र में अधिसूचना द्वारा
d. संसद
74. निम्न में से कौन-सा कथन धारा 2(1)(ज) के अनुसार सही है?
a. केवल विस्फोटक गोलाबारूद प्रतिषिद्ध है
b. केवल युद्धकालीन गोलाबारूद प्रतिषिद्ध है
c. अधिसूचना द्वारा अन्य वस्तुएं भी प्रतिषिद्ध गोलाबारूद घोषित की जा सकती हैं
d. प्रतिषिद्ध गोलाबारूद की सूची अधिनियम में स्थायी है
75. अपायकर द्रव या गैस को अन्तर्विष्ट रखने के लिए अनुकूलित गोलाबारूद का दर्जा क्या होगा?
a. सामान्य गोलाबारूद
b. प्रतिबंधित आयुध
c. प्रतिषिद्ध गोलाबारूद
d. घरेलू सामग्री
76. निम्न में से कौन-सी विशेषता “प्रतिषिद्ध गोलाबारूद” को परिभाषित करती है?
a. केवल आकार
b. केवल निर्माण स्थान
c. अपायकर पदार्थ को अन्तर्विष्ट रखने की क्षमता या उद्देश्य
d. केवल मूल्य
77. "प्रतिषिद्ध आयुधों", अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 2(1)(छ)
b. धारा 2(1)(ज)
c. धारा 2(1)(झ)
d. धारा 2(1)(च)
78. धारा 2(1)(झ) के अनुसार “प्रतिषिद्ध आयुधों” से क्या अभिप्रेत है?
a. केवल लाइसेंसी हथियार
b. निरंतर फायर करने के लिए परिकल्पित/अनुकूलित अग्न्यायुध तथा अपायकर द्रव या गैस छोड़ने के लिए परिकल्पित शस्त्र
c. केवल घरेलू उपयोग के हथियार
d. केवल गैर-घातक शस्त्र
79. निम्न में से कौन-सा अग्न्यायुध प्रतिषिद्ध आयुध की श्रेणी में आएगा?
a. एकल-शॉट राइफल
b. ऐसा अग्न्यायुध जो घोड़े पर दबाव बने रहने तक लगातार फायर करे
c. मस्कट
d. एयर गन
80. ऐसे शस्त्र जो किसी अपायकर द्रव, गैस या अन्य पदार्थ को छोड़ने के लिए परिकल्पित हों, उनका दर्जा क्या होगा?
a. साधारण आयुध
b. अग्न्यायुध
c. प्रतिषिद्ध आयुध
d. घरेलू उपकरण
81. निम्न में से कौन-सा आयुध प्रतिषिद्ध आयुधों में स्पष्ट रूप से सम्मिलित है?
a. शिकार राइफल
b. खेल पिस्तौल
c. तोपें, वायुयान भेदी और टैंक भेदी अग्न्यायुध
d. मामूली छड़ी
82. अन्य किन आयुधों को प्रतिषिद्ध आयुध घोषित किया जा सकता है?
a. जिन्हें राज्य सरकार उपयुक्त माने
b. जिन्हें न्यायालय प्रतिबंधित करे
c. जिन्हें केन्द्रीय सरकार शासकीय राजपत्र में अधिसूचना द्वारा विनिर्दिष्ट करे
d. जिन्हें संसद प्रस्ताव द्वारा घोषित करे
83. निम्न में से कौन-सा कथन धारा 2(1)(झ) के अनुसार सही है?
a. सभी स्वचालित हथियार प्रतिषिद्ध आयुध हैं
b. केवल गैस छोड़ने वाले शस्त्र प्रतिषिद्ध आयुध हैं
c. निरंतर फायर करने वाले अग्न्यायुध प्रतिषिद्ध आयुध हैं
d. सभी अग्न्यायुध प्रतिषिद्ध आयुध हैं
84. “प्रतिषिद्ध आयुधों” की सूची का विस्तार कैसे किया जा सकता है?
a. अधिनियम में संशोधन से ही
b. राज्य सरकार के आदेश से
c. केन्द्रीय सरकार की शासकीय राजपत्र में अधिसूचना द्वारा
d. उच्च न्यायालय के निर्णय से
85. "लोक सेवक", अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 2(1)(छ)
b. धारा 2(1)(ज)
c. धारा 2(1)(झ)
d. धारा 2(1)(ञ)
86. धारा 2(1)(ञ) के अनुसार “लोक सेवक” शब्द का अर्थ किससे लिया गया है?
a. दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023)
b. भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 21 (भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 धारा 2(28))
c. संविधान के अनुच्छेद 12
d. भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988
87. यदि किसी व्यक्ति को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 21(भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 धारा 2(28) के अंतर्गत लोक सेवक माना जाता है, तो इस अधिनियम के प्रयोजन हेतु वह क्या होगा?
a. निजी व्यक्ति
b. संविदा कर्मचारी
c. लोक सेवक
d. अधिकृत प्रतिनिधि
88. “लोक सेवक” की परिभाषा को अपनाने का उद्देश्य क्या है?
a. नई परिभाषा बनाना
b. न्यायालय को विवेक देना
c. विधिक एकरूपता बनाए रखना
d. लोक सेवकों की संख्या बढ़ाना
89. "अन्तरण", अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?
a. धारा 2(1)(छ)
b. धारा 2(ट)
c. धारा 2(1)(झ)
d. धारा 2(1)(ञ)
90. धारा 2(1)(ट) के अनुसार “अन्तरण” शब्द के अंतर्गत क्या आता है?
a. केवल विक्रय
b. केवल उपहार
c. भाड़े पर देना, उधार देना, कब्जा देना और कब्जा विलग करना
d. केवल स्वामित्व परिवर्तन
91. “अन्तरण” शब्द का प्रयोग किस रूप में किया गया है?
a. सीमित अर्थ में
b. केवल संविदात्मक अर्थ में
c. अपने व्याकरणिक रूपभेदों और सजातीय पदों सहित
d. केवल दंडात्मक अर्थ में
92. भाड़े पर देना और उधार देना किस परिभाषा के अंतर्गत आता है?
a. अर्जन
b. अन्तरण
c. अनुज्ञापन
d. विनिर्माण
93. इस अधिनियम के प्रयोजनों के लिए अग्न्यायुध की नाल की लम्बाई कैसे मापी जाती है?
a. नाल के पिछले सिरे से
b. नालमुख से उस बिन्दु तक जहाँ ट्रिगर स्थित हो
c. नालमुख से उस बिन्दु तक जहाँ फायर करने पर भरण का विस्फोट होता है
d. सम्पूर्ण हथियार की कुल लम्बाई से
94. किसी क्षेत्र में जो विधि प्रवृत्त नहीं है, उसके प्रति इस अधिनियम में निर्देश का क्या अर्थ लगाया जाएगा?
a. ऐसा निर्देश अमान्य होगा
b. उसे केन्द्र सरकार की विधि माना जाएगा
c. यदि तत्स्थानी विधि प्रवृत्त है तो उसके प्रति निर्देश माना जाएगा
d. उसे निरस्त समझा जाएगा
95. किसी क्षेत्र में जिस पदनाम का कोई अधिकारी मौजूद नहीं है, उसके प्रति निर्देश का क्या अर्थ लगाया जाएगा?
a. निर्देश निष्प्रभावी होगा
b. निर्देश न्यायालय को माना जाएगा
c. केन्द्रीय सरकार द्वारा अधिसूचना से विनिर्दिष्ट अधिकारी के प्रति निर्देश माना जाएगा
d. राज्य सरकार द्वारा नामित अधिकारी के प्रति निर्देश माना जाएगा
96. उपधारा (4) के अनुसार अधिकारी या प्राधिकारी को विनिर्दिष्ट करने का अधिकार किसे है?
a. राज्य सरकार
b. संसद
c. केन्द्रीय सरकार
d. उच्च न्यायालय
97. अग्न्यायुधों और गोलाबारूद के अर्जन और कब्जे के लिए अनुज्ञप्ति, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 3
b. धारा 4
c. धारा 5
d. धारा 6
98. धारा 3(1) के अनुसार कोई व्यक्ति अग्न्यायुध या गोलाबारूद कब अर्जित या कब्जे में रख सकता है?
a. जब वह पुलिस को सूचना दे
b. जब वह मौखिक अनुमति प्राप्त करे
c. जब इस अधिनियम के अनुसार जारी अनुज्ञप्ति धारित करता हो
d. जब वह केवल आत्मरक्षा हेतु हो
99. धारा 3(1) के अंतर्गत बिना अनुज्ञप्ति अग्न्यायुध या गोलाबारूद के संबंध में क्या निषिद्ध है?
a. केवल अर्जन
b. केवल कब्जा
c. केवल लेकर चलना
d. अर्जन, कब्जा और लेकर चलना तीनों
100. बिना अनुज्ञप्ति अग्न्यायुध या गोलाबारूद किस प्रयोजन के लिए ले जाया जा सकता है?
a. विक्रय के लिए
b. मरम्मत या अनुज्ञप्ति के नवीकरण के लिए
c. प्रदर्शन के लिए
d. प्रशिक्षण के लिए
101. बिना अनुज्ञप्ति अग्न्यायुध ले जाने की अनुमति किस शर्त पर दी गई है?
a. पुलिस की उपस्थिति में
b. न्यायालय की अनुमति से
c. अनुज्ञप्ति धारक की उपस्थिति में या उसके लिखित प्राधिकार के अधीन
d. केवल दिन के समय
102. धारा 3(2) के अनुसार सामान्य व्यक्ति अधिकतम कितने अग्न्यायुध अर्जित या धारण कर सकता है?
a. दो
b. तीन
c. चार
d. पांच
103. धारा 3(2) में निर्धारित सीमा किस पर लागू नहीं होती?
a. सभी नागरिकों पर
b. केवल सरकारी सेवकों पर
c. उपधारा (3) में निर्दिष्ट व्यक्तियों पर
d. केवल ग्रामीण व्यक्तियों पर
104. आयुध (संशोधन) अधिनियम, 1983 के प्रारम्भ के समय यदि किसी व्यक्ति के पास तीन से अधिक अग्न्यायुध थे, तो वह कितने अग्न्यायुध अपने पास रख सकता है?
a. सभी
b. चार
c. तीन
d. दो
105. अतिरिक्त अग्न्यायुधों को कितने समय के भीतर जमा करना आवश्यक है?
a. तीस दिन
b. साठ दिन
c. नब्बे दिन
d. एक सौ बीस दिन
106. अतिरिक्त अग्न्यायुध कहां जमा किए जा सकते हैं?
a. किसी भी निजी व्यक्ति के पास
b. निकटतम पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी के पास
c. ग्राम प्रधान के पास
d. जिला मजिस्ट्रेट के निवास पर
107. संघ के सशस्त्र बलों के सदस्य अतिरिक्त अग्न्यायुध कहां जमा कर सकते हैं?
a. राज्य शस्त्रागार में
b. निजी गोदाम में
c. यूनिट शस्त्रागार में
d. पुलिस चौकी में
108. धारा 3(3) के अनुसार किन व्यक्तियों पर तीन अग्न्यायुध की सीमा लागू नहीं होती?
a. सभी अनुज्ञप्तिधारी
b. अग्न्यायुधों के व्यौहारी
c. सामान्य नागरिक
d. कृषक
109. केंद्रीय सरकार द्वारा अनुज्ञप्त या मान्यताप्राप्त राइफल क्लब का कौन-सा सदस्य छूट की श्रेणी में आता है?
a. जो किसी भी हथियार का प्रयोग करता हो
b. जो केवल पिस्तौल का प्रयोग करता हो
c. जो 22 बोर राइफल या हवाई राइफल से निशाना अभ्यास करता हो
d. जो शिकार करता हो
110. धारा 3(4) के अनुसार धारा 21 की कौन-सी उपधाराएं लागू होती हैं?
a. केवल उपधारा (1)
b. उपधारा (2) से (6)
c. केवल उपधारा (6)
d. सम्पूर्ण धारा 21
111. धारा 3 का मुख्य उद्देश्य क्या है?
a. दंड निर्धारित करना
b. अग्न्यायुधों के निर्माण को नियंत्रित करना
c. अग्न्यायुधों और गोलाबारूद के अर्जन व कब्जे को विनियमित करना
d. पुलिस शक्तियों का विस्तार करना
112. कतिपय दशाओं में विनिर्दिष्ट वर्णन के आयुधों के अर्जन और कब्जे के लिए अनुज्ञप्ति, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 6
b. धारा 5
c. धारा 3
d. धारा 4
113. धारा 4 के अंतर्गत कार्रवाई करने का अधिकार किसे प्राप्त है?
a. राज्य सरकार
b. जिला मजिस्ट्रेट
c. केन्द्रीय सरकार
d. उच्च न्यायालय
114. धारा 4 के प्रयोग का आधार क्या है?
a. अपराध की संख्या
b. केन्द्रीय सरकार की राय में लोक हित में आवश्यकता या समीचीनता
c. पुलिस की रिपोर्ट
d. न्यायालय का आदेश
115. धारा 4 के अंतर्गत किन आयुधों पर विनियमन किया जा सकता है?
a. केवल अग्न्यायुध
b. केवल गोलाबारूद
c. अग्न्यायुधों से भिन्न आयुध
d. सभी प्रकार के हथियार बिना अपवाद
116. धारा 4 के अंतर्गत विनियमन किस माध्यम से किया जाता है?
a. कार्यालय आदेश द्वारा
b. परिपत्र द्वारा
c. शासकीय राजपत्र में अधिसूचना द्वारा
d. पुलिस अधिसूचना द्वारा
117. धारा 4 किस क्षेत्र पर लागू होगी?
a. सम्पूर्ण भारत पर स्वतः
b. केवल सीमा क्षेत्रों पर
c. उस क्षेत्र पर जो अधिसूचना में विनिर्दिष्ट हो
d. केवल शहरी क्षेत्रों पर
118. अधिसूचना जारी होने के बाद किसी व्यक्ति के लिए क्या अनिवार्य हो जाता है?
a. पुलिस को सूचना देना
b. न्यायालय से अनुमति लेना
c. अनुज्ञप्ति धारित करना
d. आयुध जमा कर देना
119. धारा 4 के अनुसार बिना अनुज्ञप्ति कौन-सा कार्य निषिद्ध है?
a. केवल अर्जन
b. केवल कब्जा
c. केवल लेकर चलना
d. अर्जन, कब्जा और लेकर चलना तीनों
120. धारा 4 के अंतर्गत अनुज्ञप्ति किसके अनुसार दी जाएगी?
a. केवल पुलिस नियमों के अनुसार
b. इस अधिनियम और तदधीन बनाए गए नियमों के अनुसार
c. जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुसार
d. न्यायालय के विवेक से
121. धारा 4 का उद्देश्य क्या है?
a. आयुधों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना
b. केवल अग्न्यायुधों को नियंत्रित करना
c. विशेष परिस्थितियों में आयुधों के अर्जन और कब्जे को विनियमित करना
d. आयुधों के निर्यात को नियंत्रित करना
122. धारा 4 के अंतर्गत विनियमन किस आधार पर किया जाता है?
a. व्यक्ति विशेष के आधार पर
b. अपराधी प्रवृत्ति के आधार पर
c. वर्ग या वर्णन के आयुध के आधार पर
d. आयुध के मूल्य के आधार पर
123. आयुधों और गोलाबारूद के विनिर्माण, विक्रय इत्यादि के लिए अनुज्ञप्ति, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 6
b. धारा 5
c. धारा 3
d. धारा 4
124. धारा 5(1) के अनुसार बिना अनुज्ञप्ति कोई व्यक्ति क्या नहीं कर सकता?
a. केवल आयुधों का उपयोग
b. केवल विनिर्माण
c. केवल विक्रय
d. उपयोग, विनिर्माण, विक्रय, अन्तरण, संपरिवर्तन, मरम्मत, परख या परिसिद्धि
125. धारा 5(1)(ख) के अनुसार बिना अनुज्ञप्ति क्या निषिद्ध है?
a. आयुधों का केवल निजी उपयोग
b. विक्रय या अन्तरण के लिए अभिदर्शन या प्रस्थापन
c. आयुधों को सुरक्षित रखना
d. आयुधों का परिवहन
126. धारा 5 के अंतर्गत अनुज्ञप्ति किसके अनुसार दी जाती है?
a. जिला मजिस्ट्रेट के विवेक से
b. केवल राज्य सरकार के आदेश से
c. इस अधिनियम और तदधीन बनाए गए नियमों के अनुसार
d. पुलिस अधिनियम के अनुसार
127. धारा 5(2) के अनुसार कौन-सा विक्रय या अन्तरण बिना अनुज्ञप्ति किया जा सकता है?
a. व्यापारिक उद्देश्य के लिए
b. सार्वजनिक प्रदर्शन हेतु
c. निजी उपयोग के लिए विधिपूर्वक रखे गए आयुधों का पात्र व्यक्ति को
d. किसी भी व्यक्ति को बिना शर्त
128. धारा 5(2) के अनुसार आयुध या गोलाबारूद किसे विक्रय या अन्तरण किया जा सकता है?
a. किसी भी व्यक्ति को
b. केवल पुलिस अधिकारी को
c. ऐसे व्यक्ति को जो उन्हें रखने का हकदार हो या रखने से प्रतिषिद्ध न हो
d. केवल अनुज्ञप्ति व्यौहारी को
129. धारा 5(2) का परन्तुक किन मामलों में लागू होता है?
a. सभी आयुधों पर
b. केवल घरेलू आयुधों पर
c. धारा 3 और धारा 4 के अधीन अनुज्ञप्ति अपेक्षित आयुधों पर
d. केवल गोलाबारूद पर
130. परन्तुक के अनुसार विक्रय या अन्तरण से पहले किसे लिखित इत्तिला देना आवश्यक है?
a. राज्य सरकार को
b. न्यायालय को
c. अधिकारिता रखने वाले जिला मजिस्ट्रेट या निकटतम पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी को
d. केन्द्रीय सरकार को
131. लिखित इत्तिला में किसका उल्लेख आवश्यक है?
a. केवल आयुध का विवरण
b. केवल क्रेता का नाम
c. विक्रय या अन्तरण के आशय और क्रेता का नाम व पता
d. केवल अनुज्ञप्ति संख्या
132. लिखित इत्तिला देने के बाद विक्रय या अन्तरण कब किया जा सकता है?
a. तुरंत
b. 15 दिन बाद
c. 30 दिन बाद
d. कम से कम 45 दिन की अवधि के अवसान के बाद
133. गनों के नाल के छोटा किए जाने या नकली अग्न्यायुधों को अग्न्यायुधों में संपरिवर्तित करने के लिए अनुज्ञप्ति, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 6
b. धारा 5
c. धारा 3
d. धारा 4
134. धारा 6 के अनुसार बिना अनुज्ञप्ति क्या निषिद्ध है?
a. अग्न्यायुध की सफाई करना
b. अग्न्यायुध की नाल को छोटा करना
c. अग्न्यायुध का परिवहन करना
d. अग्न्यायुध का भंडारण करना
135. धारा 6 के अंतर्गत नकली अग्न्यायुध के संबंध में क्या निषिद्ध है?
a. उसका प्रदर्शन
b. उसका विक्रय
c. उसे अग्न्यायुध में संपरिवर्तित करना
d. उसका संग्रह
136. धारा 6 के अनुसार उपर्युक्त कार्य कब किए जा सकते हैं?
a. पुलिस की मौखिक अनुमति से
b. न्यायालय की अनुमति से
c. इस अधिनियम और तदधीन बनाए गए नियमों के अनुसार दी गई अनुज्ञप्ति धारित होने पर
d. केवल आत्मरक्षा के लिए
137. धारा 6 का मुख्य उद्देश्य क्या है?
a. अग्न्यायुधों के विक्रय को नियंत्रित करना
b. अग्न्यायुधों के उपयोग को प्रोत्साहित करना
c. अग्न्यायुधों में अवैध परिवर्तन को रोकना
d. गोलाबारूद के भंडारण को नियंत्रित करना
138. स्पष्टीकरण के अनुसार “नकली अग्न्यायुध” से क्या अभिप्रेत है?
a. वल खिलौना बंदूक
b. केवल खराब अग्न्यायुध
c. कोई भी ऐसी चीज जो अग्न्यायुध जैसी प्रतीत होती हो
d. केवल प्लास्टिक से बनी वस्तु
139. क्या नकली अग्न्यायुध का वास्तविक प्रक्षेप्य छोड़ने में सक्षम होना आवश्यक है?
a. हाँ, अनिवार्य है
b. केवल गोली छोड़ने में सक्षम होना चाहिए
c. केवल छर्रा छोड़ने में सक्षम होना चाहिए
d. नहीं, सक्षम हो या न हो
140. धारा 6 में किस प्रकार की अनुज्ञप्ति अपेक्षित है?
a. केवल राज्य सरकार द्वारा दी गई
b. केवल जिला मजिस्ट्रेट द्वारा दी गई
c. इस अधिनियम या तदधीन बनाए गए नियमों के अनुसार निकाली गई
d. किसी भी प्रकार की सामान्य अनुमति
141. धारा 6 के अंतर्गत कौन-सा कार्य प्रत्यक्ष रूप से विनियमित किया गया है?
a. अग्न्यायुध का आयात
b. अग्न्यायुध की नाल की लंबाई में परिवर्तन
c. अग्न्यायुध का निर्यात
d. गोलाबारूद का निर्माण
142. निम्न में से कौन-सा कथन धारा 6 के अनुरूप है?
a. नकली अग्न्यायुध पर यह धारा लागू नहीं होती
b. केवल अग्न्यायुध की बिक्री पर यह धारा लागू होती है
c. नकली अग्न्यायुध को अग्न्यायुध में बदलने के लिए अनुज्ञप्ति आवश्यक है
d. केवल गोलाबारूद पर यह धारा लागू होती है
143. धारा 6 किस प्रकार के खतरे को नियंत्रित करने हेतु है?
a. वैध हथियारों के उपयोग से उत्पन्न खतरा
b. अग्न्यायुधों के अवैध संशोधन से उत्पन्न खतरा
c. गोलाबारूद की कमी से उत्पन्न खतरा
d. पुलिस शक्तियों की कमी से उत्पन्न खतरा
144. प्रतिषिद्ध आयुधों या प्रतिषिद्ध गोलाबारूद के अर्जन या कब्जे में रखने या उसके विनिर्माण या विक्रय का प्रतिषेध, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 7
b. धारा 5
c. धारा 3
d. धारा 4
145. धारा 7 के अनुसार प्रतिषिद्ध आयुध या प्रतिषिद्ध गोलाबारूद का अर्जन या कब्जा कौन कर सकता है?
a. कोई भी नागरिक
b. राज्य सरकार द्वारा लाइसेंसधारी व्यक्ति
c. केन्द्रीय सरकार द्वारा विशेष रूप से प्राधिकृत व्यक्ति
d. कोई भी पुलिस अधिकारी
146. धारा 7 के अंतर्गत प्रतिषिद्ध आयुध का उपयोग—
a. अनुमत है
b. आंशिक रूप से अनुमत है
c. निषिद्ध है
d. न्यायालय की अनुमति से अनुमत है
147. धारा 7 के अनुसार प्रतिषिद्ध आयुध का विनिर्माण—
a. वैध है
b. निषिद्ध है
c. लाइसेंस से वैध है
d. केवल सेना हेतु वैध है
148. प्रतिषिद्ध आयुध या गोलाबारूद की मरम्मत या परख करना—
a. वैध है
b. निषिद्ध है
c. आंशिक रूप से वैध है
d. केवल व्यापारियों हेतु वैध है
149. धारा 7 के अनुसार प्रतिषिद्ध आयुध को विक्रय या अन्तरण के लिए अभिदर्शित करना—
a. वैध है
b. निषिद्ध है
c. सशर्त वैध है
d. अप्रासंगिक है
150. प्रतिषिद्ध गोलाबारूद को विक्रय या अन्तरण के लिए अपने कब्जे में रखना—
a. अनुमत है
b. निषिद्ध है
c. आंशिक रूप से अनुमत है
d. केवल लाइसेंस से अनुमत है
151. धारा 7 में दिया गया अपवाद किसके द्वारा दिया जाता है?
a. राज्य सरकार
b. जिला मजिस्ट्रेट
c. केन्द्रीय सरकार
d. न्यायालय
152. प्रतिषिद्ध आयुध का संपरिवर्तन धारा 7 के अंतर्गत—
a. वैध है
b. आंशिक रूप से वैध है
c. निषिद्ध है
d. तकनीकी सुधार हेतु वैध है
153. जिन अग्न्यायुधों पर पहचान-चिह्न न हों, उनके विक्रय या अन्तरण का प्रतिषेध, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 6
b. धारा 8
c. धारा 7
d. धारा 4
154. धारा 8(1) के अनुसार अग्न्यायुध पर दर्शित नाम, संख्यांक या पहचान-चिह्न के संबंध में क्या निषिद्ध है?
a. केवल परिवर्तित करना
b. केवल हटाना
c. मिटाना, हटाना, परिवर्तित करना या कूटरचित करना
d. केवल ढक देना
155. धारा 8(2) के अनुसार किस प्रकार के अग्न्यायुध का विक्रय या अन्तरण नहीं किया जा सकता?
a. जिसमें केवल लाइसेंस न हो
b. जिसमें निर्माता का नाम, संख्यांक या पहचान-चिह्न मुद्रांकित न हो
c. जो पुराना हो
d. जो आयातित हो
156. धारा 8(2) के अंतर्गत पहचान-चिह्न किस प्रकार दर्शित होना आवश्यक है?
a. मौखिक रूप से
b. राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत रीति से
c. केन्द्रीय सरकार द्वारा अनुमोदित रीति से
d. किसी भी रीति से
157. धारा 8(3) के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के कब्जे में बिना पहचान-चिह्न वाला अग्न्यायुध पाया जाए तो क्या उपधारणा की जाएगी?
a. कि उसने उसे खरीदा है
b. कि उसने पहचान-चिह्न मिटाया, हटाया, परिवर्तित या कूटरचित किया है
c. कि वह चोरी का है
d. कि वह वैध है
158. धारा 8(3) में दी गई उपधारणा किस स्थिति में लागू नहीं होगी?
a. जब लाइसेंस प्रस्तुत कर दिया जाए
b. जब प्रतिकूल सिद्ध कर दिया जाए
c. जब अग्न्यायुध पुराना हो
d. जब अग्न्यायुध आयातित हो
159. अधिनियम के प्रारम्भ पर यदि किसी व्यक्ति के कब्जे में बिना पहचान-चिह्न वाला अग्न्यायुध हो, तो उपधारा (3) कब तक लागू नहीं होगी?
a. छह माह तक
b. एक वर्ष तक
c. दो वर्ष तक
d. स्थायी रूप से
160. धारा 8(1) के अनुसार पहचान-चिह्न से छेड़छाड़ करना किस श्रेणी में आता है?
a. अनुमत कार्य
b. निषिद्ध कार्य
c. वैकल्पिक कार्य
d. अप्रासंगिक कार्य
161. तरुण व्यक्तियों और कुछ अन्य व्यक्तियों द्वारा अन्त्यायुधों आदि के अर्जन या कब्जे का या उनके विक्रय या अन्तरण का प्रतिषेध, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 9
b. धारा 10
c. धारा 11
d. धारा 12
162. धारा 9(1)(क)(i) के अनुसार कौन अग्न्यायुध या गोलाबारूद अर्जित नहीं करेगा?
a. जिसने 18 वर्ष की आयु पूरी न की हो
b. जिसने 21 वर्ष की आयु पूरी न की हो
c. जिसने 25 वर्ष की आयु पूरी न की हो
d. जिसने 30 वर्ष की आयु पूरी न की हो
163. धारा 9(1)(क)(ii) के अनुसार हिंसा या नैतिक अवचार वाले अपराध में दोषसिद्ध व्यक्ति पर प्रतिबंध कितने समय तक रहेगा?
a. दण्डादेश के अवसान के पश्चात् तीन वर्ष
b. दण्डादेश के अवसान के पश्चात् चार वर्ष
c. दण्डादेश के अवसान के पश्चात् पांच वर्ष
d. दण्डादेश के अवसान के पश्चात् दस वर्ष
164. दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 के अध्याय 8 के अंतर्गत बन्धपत्र निष्पादन की अवधि में व्यक्ति—
a. केवल गोलाबारूद रख सकता है
b. केवल अग्न्यायुध वहन कर सकता है
c. अग्न्यायुध या गोलाबारूद अर्जित, कब्जे में या वहन नहीं करेगा
d. लाइसेंस से रख सकता है
165. धारा 9(1)(ख) के अनुसार किसी ऐसे व्यक्ति को अग्न्यायुध का विक्रय या अन्तरण नहीं किया जाएगा—
a. जो विदेशी नागरिक हो
b. जो निर्धन हो
c. जो खण्ड (क) के अधीन प्रतिषिद्ध हो
d. जो नया लाइसेंसधारी हो
166. धारा 9(1)(ख)(ii) के अनुसार विक्रय या संपरिवर्तन किस व्यक्ति के लिए निषिद्ध है?
a. अल्पशिक्षित व्यक्ति
b. विकृतचित्त व्यक्ति
c. बेरोजगार व्यक्ति
d. वृद्ध व्यक्ति
167. धारा 9(1)(ख) के अंतर्गत किस कार्य पर भी प्रतिबंध है?
a. केवल विक्रय
b. केवल अन्तरण
c. संपरिवर्तन, मरम्मत, परख या परिसिद्धि
d. केवल परिवहन
168. धारा 9(2) के अनुसार विहित आयु-सीमा पूर्ण करने पर व्यक्ति क्या कर सकता है?
a. सभी प्रकार के अग्न्यायुधों का उपयोग
b. केवल निजी अग्न्यायुधों का उपयोग
c. प्रशिक्षण की चर्या में विहित अग्न्यायुधों का उपयोग
d. बिना शर्त अग्न्यायुध का उपयोग
169. धारा 9(2) के परन्तुक के अनुसार—
a. सभी अग्न्यायुधों के लिए एक ही आयु-सीमा होगी
b. विभिन्न प्रकार के अग्न्यायुधों के लिए विभिन्न आयु-सीमाएं विहित की जा सकेंगी
c. आयु-सीमा का कोई प्रावधान नहीं
d. आयु-सीमा केवल राज्य सरकार तय करेगी
170. आयुधों आदि के आयात और निर्यात के लिए अनुज्ञप्ति, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 9
b. धारा 10
c. धारा 11
d. धारा 12
171. धारा 10(1) के अनुसार कोई भी व्यक्ति आयुध या गोलाबारूद भारत में कब ला सकता है या बाहर ले जा सकता है?
a. बिना किसी अनुज्ञप्ति के
b. केवल मौखिक अनुमति से
c. इस अधिनियम व नियमों के अनुसार दी गई अनुज्ञप्ति होने पर
d. केवल राज्य सरकार की अनुमति से
172. धारा 10(1) के अनुसार आयुध या गोलाबारूद किन मार्गों से आयात या निर्यात किए जा सकते हैं?
a. केवल समुद्र मार्ग
b. केवल वायु मार्ग
c. समुद्र, भूमि या वायु मार्ग
d. केवल भूमि मार्ग
173. धारा 10(1) के परन्तुक (क) के अनुसार कौन अनुज्ञप्ति के बिना आयुध भारत में ला सकता है या बाहर ले जा सकता है?
a. कोई भी व्यक्ति
b. सरकारी कर्मचारी
c. अपने प्राइवेट उपयोग के लिए हकदार व्यक्ति
d. व्यापारी
174. परन्तुक (क) के अंतर्गत आयुध या गोलाबारूद की मात्रा कैसी होनी चाहिए?
a. असीमित
b. न्यूनतम
c. युक्तियुक्त
d. अधिकतम
175. धारा 10(1) के परन्तुक (ख) के अनुसार पर्यटक आयुध किस उद्देश्य से ला सकता है?
a. आत्मरक्षा
b. व्यापार
c. आखेट
d. प्रशिक्षण
176. धारा 10 के स्पष्टीकरण के अनुसार “पर्यटक” कौन है?
a. भारत का नागरिक
b. छह मास से अधिक समय के लिए आने वाला व्यक्ति
c. भारत का नागरिक न होकर छह मास से अनधिक अवधि के लिए आने वाला व्यक्ति
d. भारत में स्थायी रूप से रहने वाला व्यक्ति
177. धारा 10(2) के अनुसार यदि युक्तियुक्त मात्रा या उपयोग को लेकर शंका हो तो कौन आयुध को निरुद्ध कर सकता है?
a. जिला मजिस्ट्रेट
b. पुलिस अधीक्षक
c. सीमाशुल्क कलक्टर या केन्द्रीय सरकार द्वारा सशक्त अधिकारी
d. राज्य सरकार
178. धारा 10(3) के अनुसार समुद्र या वायु मार्ग से भारत के एक भाग से दूसरे भाग को ले जाए गए आयुध—
a. घरेलू परिवहन माने जाएंगे
b. आयात-निर्यात नहीं माने जाएंगे
c. भारत के बाहर ले जाए गए या भारत में लाए गए माने जाएंगे
d. केवल पारगमन माने जाएंगे
179. आयुधों आदि का आयात या निर्यात प्रतिषिद्ध करने की शक्ति, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 12
b. धारा 13
c. धारा 11
d. धारा 14
180. धारा 11 के अंतर्गत आयुधों या गोलाबारूद के आयात या निर्यात को प्रतिषिद्ध करने की शक्ति किसे प्राप्त है?
a. राज्य सरकार
b. केन्द्रीय सरकार
c. जिला मजिस्ट्रेट
d. पुलिस महानिदेशक
181. धारा 11 के अनुसार प्रतिषेध किस माध्यम से किया जाएगा?
a. प्रशासनिक आदेश द्वारा
b. न्यायालय के आदेश द्वारा
c. शासकीय राजपत्र में अधिसूचना द्वारा
d. पुलिस परिपत्र द्वारा
182. धारा 11 के अंतर्गत किस पर प्रतिषेध लगाया जा सकता है?
a. सभी आयुधों पर
b. केवल गोलाबारूद पर
c. अधिसूचना में विनिर्दिष्ट आयुधों या गोलाबारूद के वर्गों और वर्णनों पर
d. केवल प्रतिषिद्ध आयुधों पर
183. धारा 11 के अनुसार प्रतिषेध किस भौगोलिक सीमा के संबंध में लगाया जा सकता है?
a. केवल भारत के भीतर
b. केवल भारत के बाहर
c. भारत के भीतर लाने या भारत के बाहर ले जाने पर
d. केवल सीमावर्ती क्षेत्रों में
184. धारा 11 के अंतर्गत प्रतिषेध का आधार क्या होता है?
a. न्यायिक विवेक
b. प्रशासनिक आवश्यकता
c. शासकीय राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना
d. पुलिस रिपोर्ट
185. धारा 11 के अनुसार प्रतिषेध किस प्रकार के आयुधों या गोलाबारूद पर लगाया जा सकता है?
a. अनिर्दिष्ट
b. केवल आयातित
c. अधिसूचना में विनिर्दिष्ट वर्गों और वर्णनों के
d. केवल घरेलू निर्मित
186. आयुधों का परिवहन निर्बन्धित या प्रतिषिद्ध करने की शक्ति, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 12
b. धारा 13
c. धारा 11
d. धारा 14
187. धारा 12 के अंतर्गत आयुधों या गोलाबारूद के परिवहन को निर्बन्धित या प्रतिषिद्ध करने की शक्ति किसे है?
a. राज्य सरकार
b. केन्द्रीय सरकार
c. जिला मजिस्ट्रेट
d. सीमाशुल्क विभाग
188. धारा 12(1) के अनुसार परिवहन के संबंध में निदेश किस माध्यम से दिए जा सकते हैं?
a. परिपत्र द्वारा
b. न्यायालय के आदेश द्वारा
c. शासकीय राजपत्र में अधिसूचना द्वारा
d. पुलिस आदेश द्वारा
189. धारा 12(1)(क) के अनुसार अधिसूचना में क्या विनिर्दिष्ट किया जा सकता है?
a. सभी आयुध
b. केवल गोलाबारूद
c. आयुधों या गोलाबारूद के वर्ग और वर्णन
d. केवल प्रतिषिद्ध आयुध
190. धारा 12(1)(क) के अनुसार परिवहन कब किया जा सकता है?
a. बिना किसी अनुज्ञप्ति के
b. केवल मौखिक अनुमति से
c. इस अधिनियम या नियमों के अनुसार निकाली गई अनुज्ञप्ति होने पर
d. केवल राज्य सरकार की अनुमति से
191. धारा 12(1)(ख) के अनुसार केन्द्रीय सरकार क्या कर सकती है?
a. परिवहन को आंशिक रूप से सीमित कर सकती है
b. परिवहन को पूर्णतः प्रतिषिद्ध कर सकती है
c. केवल मार्ग बदल सकती है
d. केवल समय निर्धारित कर सकती है
192. धारा 12 के अनुसार परिवहन पर निर्बन्ध किस क्षेत्र में लगाया जा सकता है?
a. केवल सीमावर्ती क्षेत्रों में
b. केवल राज्यों के बीच
c. भारत या उसके किसी भाग पर
d. केवल महानगरों में
193. धारा 12(2) के अनुसार किन आयुधों या गोलाबारूद को परिवहन माना जाएगा?
a. जिनका भंडारण किया जाए
b. जिनका विक्रय किया जाए
c. जिनका समुद्र पत्तन या विमान पत्तन में यानान्तरण किया जाए
d. जिनकी मरम्मत की जाए
194. धारा 12 के अंतर्गत परिवहन शब्द का अर्थ किसे सम्मिलित करता है?
a. केवल स्थल मार्ग
b. केवल समुद्र मार्ग
c. समुद्र पत्तन या विमान पत्तन में यानान्तरण
d. केवल निजी वाहन द्वारा ले जाना
195. अनुज्ञप्तियों का अनुदान, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 12
b. धारा 13
c. धारा 11
d. धारा 14
196. अध्याय 2 के अधीन अनुज्ञप्ति के अनुदान के लिए आवेदन किसे दिया जाएगा?
a. जिला मजिस्ट्रेट
b. पुलिस अधीक्षक
c. अनुज्ञापन प्राधिकारी
d. राज्य सरकार
197. धारा 13(1) के अनुसार अनुज्ञप्ति के लिए आवेदन किस रूप में होगा?
a. मौखिक
b. शासकीय आदेश के अनुसार
c. विहित प्ररूप में
d. न्यायालय द्वारा निर्धारित
198. धारा 13(2) के अनुसार आवेदन प्राप्त होने पर अनुज्ञापन प्राधिकारी किससे रिपोर्ट मंगवाएगा?
a. जिला मजिस्ट्रेट
b. पुलिस अधीक्षक
c. निकटतम पुलिस थाने के भारसाधक आफिसर
d. तहसीलदार
199. धारा 13(2) के अनुसार पुलिस अधिकारी अपनी रिपोर्ट कब भेजेगा?
a. यथाशीघ्र
b. 30 दिनों में
c. विहित समय के भीतर
d. आदेश मिलने पर
200. धारा 13(2क) के अनुसार अनुज्ञापन प्राधिकारी क्या कर सकता है?
a. केवल अनुज्ञप्ति अनुदत्त कर सकता है
b. केवल इन्कार कर सकता है
c. लिखित आदेश द्वारा अनुदत्त या इन्कार कर सकता है
d. केवल रिपोर्ट अग्रेषित कर सकता है
201. यदि पुलिस रिपोर्ट विहित समय में प्राप्त न हो तो अनुज्ञापन प्राधिकारी—
a. आवेदन निरस्त करेगा
b. रिपोर्ट की प्रतीक्षा करेगा
c. रिपोर्ट की प्रतीक्षा किए बिना आदेश कर सकेगा
d. न्यायालय को संदर्भ देगा
202. धारा 13(3)(क)(i) के अनुसार संरक्षा या आखेट हेतु किस बन्दूक के लिए अनुज्ञप्ति अनुदत्त की जाएगी?
a. राइफल
b. बीस इंच से अन्यून नाल वाली चिकने बोर की बन्दूक
c. पिस्टल
d. रिवॉल्वर
203. फसल संरक्षा के लिए सामान्यतः किस बन्दूक के लिए अनुज्ञप्ति दी जाती है?
a. राइफल
b. पिस्टल
c. नालमुख से भरी जाने वाली बन्दूक
d. स्वचालित आयुध
204. निशाना लगाने के अभ्यास हेतु अनुज्ञप्ति किसे दी जाती है?
a. किसी भी नागरिक को
b. सरकारी कर्मचारी को
c. मान्यताप्राप्त राइफल क्लब के सदस्य को
d. सेना के जवान को
205. धारा 13(3)(क)(ii) के अनुसार किस आयुध के लिए अनुज्ञप्ति दी जा सकती है?
a. 12 बोर बन्दूक
b. प्वाइंट 22 बोर राइफल या हवाई राइफल
c. रिवॉल्वर
d. स्वचालित राइफल
206. धारा 13(3)(ख) के अनुसार अन्य मामलों में अनुज्ञप्ति कब दी जाएगी?
a. जब आवेदन पूर्ण हो
b. जब फीस जमा हो
c. जब अच्छा कारण हो
d. जब पुलिस रिपोर्ट अनुकूल हो
207. अनुज्ञप्तियां देने से इन्कार करना, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 14
b. धारा 15
c. धारा 16
d. धारा 17
208. धारा 14(1)(क) के अनुसार अनुज्ञापन प्राधिकारी किस स्थिति में अनुज्ञप्ति देने से इन्कार करेगा?
a. जब आवेदन अधूरा हो
b. जब अनुज्ञप्ति प्रतिषिद्ध आयुध या गोलाबारूद के लिए अपेक्षित हो
c. जब फीस जमा न हो
d. जब राज्य सरकार अनुमति न दे
209. धारा 14(1)(ख)(i)(1) के अनुसार अनुज्ञप्ति किस व्यक्ति को नहीं दी जाएगी?
a. जिसने शुल्क जमा नहीं किया
b. जो प्रतिषिद्ध आयुध या गोलाबारूद अर्जित करने, अपने कब्जे में रखने या वहन करने से प्रतिषिद्ध है
c. जो नया नागरिक है
d. जो विदेश में रहता है
210. धारा 14(1)(ख)(i)(2) के अनुसार किस व्यक्ति को अनुज्ञप्ति नहीं दी जाएगी?
a. विकृत-चित्त व्यक्ति
b. गरीब व्यक्ति
c. केवल अल्पशिक्षित व्यक्ति
d. राज्य सरकार के कर्मचारी
211. धारा 14(1)(ख)(i)(3) के अनुसार किस कारण से व्यक्ति को अनुज्ञप्ति नहीं दी जा सकती?
a. वह अधिनियम के अनुसार अनुज्ञप्ति के लिए अयोग्य है
b. वह विदेश में रहता है
c. उसने शुल्क जमा नहीं किया
d. वह नया नागरिक है
212. धारा 14(1)(ख)(ii) के अनुसार अनुज्ञापन प्राधिकारी किस कारण से अनुज्ञप्ति देने से इन्कार कर सकता है?
a. लोक शान्ति और लोक क्षेम की सुरक्षा के लिए
b. व्यक्ति की आयु कम होने पर
c. आवेदन अधूरा होने पर
d. फीस जमा न होने पर
213. धारा 14(2) के अनुसार अनुज्ञापन प्राधिकारी किन कारणों पर अनुज्ञप्ति देने से इन्कार नहीं करेगा?
a. आवेदन अधूरा होने पर
b. व्यक्ति के पास पर्याप्त सम्पत्ति न होने पर
c. व्यक्ति विकृत-चित्त होने पर
d. लोक शान्ति खतरे में होने पर
214. धारा 14(3) के अनुसार इन्कार के कारण कैसे अभिलिखित किए जाएंगे?
a. मौखिक रूप से
b. पुलिस रिपोर्ट में
c. लेखन द्वारा अभिलिखित
d. न्यायालय के आदेश से
215. अनुज्ञापन प्राधिकारी इन्कार के संक्षिप्त कथन व्यक्ति को कब नहीं देगा?
a. जब आवेदन अधूरा हो
b. जब फीस जमा न हो
c. जब यह लोकहित में न हो
d. जब राज्य सरकार अनुमति न दे
216. अनुज्ञप्ति की अस्तित्वावधि और उसका नवीकरण, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 20
b. धारा 17
c. धारा 18
d. धारा 15
217. धारा 15(1) के अनुसार धारा 3 के अधीन की अनुज्ञप्ति सामान्यतः कितनी कालावधि के लिए प्रवृत्त रहती है?
a. 1 वर्ष
b. 2 वर्ष
c. 3 वर्ष
d. 5 वर्ष
218. धारा 15(1) के अनुसार अनुज्ञप्ति लघुतर कालावधि के लिए कब दी जा सकती है?
a. केवल पुलिस अनुमति होने पर
b. व्यक्ति के चाहने पर या अनुज्ञापन प्राधिकारी के लेखन कारण पर
c. राज्य सरकार के आदेश पर
d. केवल न्यायालय के आदेश पर
219. धारा 15(2) के अनुसार अध्याय 2 के अन्य उपबन्धों के अधीन अनुज्ञप्ति की कालावधि कौन तय करता है?
a. जिला मजिस्ट्रेट
b. राज्य सरकार
c. अनुज्ञापन प्राधिकारी
d. पुलिस अधीक्षक
220. धारा 15(3) के अनुसार हर अनुज्ञप्ति नवीकरणीय होती है—
a. केवल न्यायालय के आदेश पर
b. मूलतः अनुदत्त की गई अवधि के लिए और समय-समय पर नवीकरणीय
c. केवल एक बार
d. केवल राज्य सरकार के आदेश पर
221. धारा 15(3) के अनुसार नवीकरण में कौन से धाराओं के उपबन्ध लागू होंगे?
a. धारा 10 और 11
b. धारा 13 और 14
c. धारा 12 और 13
d. धारा 3 और 4
222. धारा 15(1) के अनुसार अनुज्ञप्ति की तीन वर्ष की कालावधि कब प्रारंभ होती है?
a. आवेदन जमा करने की तारीख से
b. अनुज्ञप्ति अनुदत्त होने की तारीख से
c. रिपोर्ट प्राप्त होने की तारीख से
d. पुलिस अनुमोदन की तारीख से
223. अनुज्ञापन प्राधिकारी किसी मामले में अनुज्ञप्ति की कालावधि क्यों लघुतर कर सकता है?
a. व्यक्ति की वित्तीय स्थिति के कारण
b. व्यक्ति की आयु कम होने के कारण
c. लेखन द्वारा अभिलिखित कारणों से
d. राज्य सरकार के आदेश से
224. अनुज्ञप्ति के नवीकरण में समय-समय पर क्या लागू होगा?
a. केवल मूल अवधि
b. धाराओं 13 और 14 के उपबन्ध
c. केवल पुलिस अनुमति
d. राज्य सरकार की अनुमति
225. अनुज्ञप्ति के लिए फीस, आदि, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 16
b. धारा 17
c. धारा 18
d. धारा 19
226. धारा 16 के अनुसार अनुज्ञप्ति के लिए फीस, शर्तें और प्ररूप कैसे होंगे?
a. न्यायालय के आदेश अनुसार
b. जैसे या जैसा विहित किया जाए
c. राज्य सरकार के आदेश अनुसार
d. केवल पुलिस अनुमोदन से
227. धारा 16 के अनुसार विभिन्न प्रकार की अनुज्ञप्तियों के लिए—
a. एक ही फीस और शर्त होगी
b. विभिन्न फीस, विभिन्न शर्तें और विभिन्न प्ररूप विहित की जा सकती हैं
c. केवल फीस अलग होगी
d. केवल प्ररूप अलग होगा
228. धारा 16 के अनुसार अनुज्ञप्ति में अतिरिक्त शर्तें कब जोड़ी जा सकती हैं?
a. जब राज्य सरकार अनुमति दे
b. जब न्यायालय आदेश दे
c. जब अनुज्ञापन प्राधिकारी आवश्यक समझे
d. केवल पुलिस अनुमति होने पर
229. धारा 16 के अनुसार अनुज्ञप्ति के प्ररूप को कौन निर्धारित करता है?
a. जिला मजिस्ट्रेट
b. राज्य सरकार
c. अनुज्ञापन प्राधिकारी
d. न्यायालय
230. धारा 16 के अनुसार अनुज्ञप्ति के लिए नियम किस आधार पर बनाए जा सकते हैं?
a. केवल कानून द्वारा
b. विहित फीस, शर्तें और प्ररूप के अनुसार
c. केवल न्यायालय के आदेश पर
d. केवल राज्य सरकार के आदेश पर