बिहार सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) परीक्षा-2009
(विधि)
1. A एक किसान है। वह पर्याप्त भोजन रखने के बावजूद एक भिखारी को कुछ उपलब्ध नहीं करवाता है। वह भिखारी भूख से मर जाता है। A ने अपराध किया है।
a. हत्या
b. उपेक्षा द्वारा मृत्यु कारित करने का
c. कोई अपराध नहीं
d. (a) और (b) दोनों
2. A एक पुलिस ऑफिसर, B को यातना देता है ताकि B उत्प्रेरित होकर जुर्म कबूल ले। A ने भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा के अधीन अपराध कारित किया है?
a. धारा 329
b. धारा 330
c. धारा 332
d. धारा 331
3. अपराध, जो कि केवल जुर्माने से दण्डनीय है और फिर जुर्माना न देने पर कारावास हो सकेगा, है
a. साधारण
b. कठोर
c. एकान्त
d. साधारण या कठोर
4. पूर्व दोषसिद्धि के लिए भारतीय दण्ड संहिता की धारा- के अधीन वर्धित दण्ड है।
a. 76
b. 71
c. 68
d. 75
5. भारतीय दण्ड संहिता के अधीन व्यहरण के कितने प्रकार हैं?
a. चार
b. दो
c. तीन
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
6. A यह विश्वास करने के आशय से कि Z ने B की घड़ी चुराई है, Z का एक चित्र खींचता है जिसमें वह B की घड़ी लेकर भाग रहा है। यहाँ A ने क्या अपराध कारित किया है?
a. चोरी
b. आपराधिक
c. मानहानि
d. उद्दापन
7. विवाहित धर्धी को आपराधिक आशय से फुसलाने या ले जाने या निरुद्ध रखने के लिए दण्ड है
a. केवल दो वर्ष
b. केवल तीन वर्ष
c. दो वर्ष या जुर्माना
d. दो वर्ष या जुर्माना या दोनों
8. किस वाद में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 303 को असंवैधानिक घोषित किया गया?
a. बचन सिंह बनाम पंजाब राज्य
b. मिठु सिंह बनाम पंजाब राज्य
c. (a) और (b) दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
9. महबूब शाह बनाम एम्परर का वाद सम्बन्धित है
a. समान आशय स
b. सामान्य आशय से
c. सामान्य उद्देश्य से
d. (a) और (b) में अंतर से
10. तुच्छ अपहानि कारित करने वाल कार्य
a. एक अपराध है
b. अपराध नहीं है
c. अपराध नहीं है, यदि वह इतनी तुच्छ है कि मामूली समझ और स्वभाव वाला कोई व्यक्ति शिकायत न करे
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
11. A, C की हत्या करने के लिए B को उकसाता है। B वैसा करने से इंकार कर देता है। यहाँ A दोषी है।
a. केवल B का दुष्प्रेरित करने का
b. हत्या करने के लिए B को दुष्प्रेरित करने का
c. हत्या का
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
12. प्रकृति-विरुद्ध अपराध संभव नहीं है
a. पुरुष द्वारा
b. धी द्वारा
c. जीव-जन्तु के साथ
d. जीव-जन्तु द्वारा
13. A एक भू-धारक, यह जानते हुए कि उसकी भू-सम्पदा की सीमाओं में एक हत्या की गई है, उस जिले के मजिस्ट्रेट को जान-बूझकर यह मिथ्या इत्तला देता है कि मृत्यु साँप के काटने के परिणामस्वरूप हुई है। A किस धारा के अधीन दोषी है?
a. धारा 177
b. धारा 179
c. धारा 178
d. धारा 182
14. हत्या के लिए दण्ड है
a. मृत्यु
b. आजीवन कारावास
c. (a) और (b) दोनों
d. मृत्यु या आजीवन कारावास और जुर्माना
15. सदोष अवरोध के लिए दण्ड है
a. केवल सादा कारावास
b. केवल कठोर कारावास
c. (a) और (b) दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
16. नीचे दिये गये कथनों का अवलोकन कीजिए तथा सही उत्तर पर चिन्ह लगाइयेः
1. अपकृत्य तथा अपराध न तो बिल्कुल भिन्न हैं और न बिल्कुल समान है
2. हत्या पूर्णतया अपराध है।
3. बिना आशय के अतिचार केवल अपकृत्य है।
a. कथन 1 एवं 2 सत्य है
b. कथन 2 एवं 3 सत्य है
c. सभी कथन सत्य है
d. सभी कथन असत्य है
17. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 34 'सामान्य आशय' शब्द को परिभाषित करती है। इसके अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व इसका आवश्यक तत्व नहीं है?
a. किसी के द्वारा आपराधिक कार्य किया गया होना चाहिये
b. कथित कार्य कई व्यक्तियों द्वारा होना चाहिये
c. कार्य की योजना एवं उसे कार्यान्वित करने का आशय सभी का समान हो
d. सभी को समान लाभ प्राप्त होना चाहिए
18. इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों को साक्ष्य के रूप में प्रमाणित एवं स्वीकार करने हेतु प्रावधान किस साक्ष्य अधिनियम द्वारा जोड़ा गया है?
a. साक्ष्य (संशोधन) अधिनियम, 1989
b. सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000
c. सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005
d. दण्ड प्रक्रिया संहिता (संशोधन) अधिनियम, 1973
19. निम्न में से किन तथ्यों का साक्ष्य दिया जा सकेगा?
a. जो विवाद्यक तथ्य है
b. जो सुसंगत तथ्य है
c. (a) और (b) दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
20. वे तथ्य, जो दूसरे तथ्य से इस तरह जुड़े होते है कि उसी तथ्य का हिस्सा कहे जा सकते है, उनको सुसंगत तथ्य कहा जायेगा, यदि
a. वे उसी समय घटित हुए हो
b. वे अलग-अलग समय पर घटित हुए हो
c. (a) और (b) दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
21. भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू नहीं होता है
a. न्यायालय के समक्ष पेश किये गये शपथ-पत्रों पर
b. मध्यस्थ के समक्ष कार्यवाहियों पर
c. (a) और (b) दोनों
d. न्यायालय के समक्ष न्यायिक कार्यवाहियों पर
22. साक्ष्य अधिनियम है
a. मूल विधि
b. प्रक्रिया सम्बन्धी विधि
c. केवल प्राकृतिक विधि
d. उपर्युक्त सभी
23. स्वीकृति एक कथन है
a. मौखिक
b. दस्तावेजी
c. इलेक्ट्रॉनिक रूप में अन्तर्विष्ट
d. उपर्युक्त सभी
24. निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है?
a. यह कि किसी मनुष्य ने कुछ सुना या देखा, एक तथ्य है
b. यह कि किसी मनुष्य ने अमुक शब्द कहे, एक तथ्य है
c. यह कि किसी मनुष्य ने अमुक ख्याति है, एक तथ्य नहीं है
d. यह कि कोई मनुष्य अमुक राय रखता है, एक तथ्य है
25. 'चरित्र' शब्द, जैसा कि भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 की धारा 55 में स्पष्ट किया गया है, कि अन्तर्गत आता है
a. अच्छा चरित्र
b. बुरा चरित्र
c. विशिष्ट स्वभाव के आधार पर ख्याति का निर्माण
d. साधारण ख्याति और साधारण स्वभाव
26. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 105 लागू होती है
a. दाण्डिक विचारणों पर
b. सिविल विचारणों पर
c. (a) और (b) दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
27. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 की कौन-सी धारा निरक्षर साक्षी पर लागू नहीं होती है?
a. धारा 155
b. धारा 154
c. धारा 159
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
28. A ने B के विरुद्ध भूमि की डिक्री अभिप्राप्त की है। B का पुत्र C, है। परिणामस्वयप A की हत्या कर देता है। उस निर्णय का अस्तित्व
a. सुसंगत है, अपराध का हेतु दर्शित करने के नाते
b. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 43 के अधीन सुसंगत नहीं है
c. (a) और (b) दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
29. साक्ष्य का भार उस व्यक्ति पर होता है
a. जो तथ्यों का नकारात्मक दावा करता है
b. जो तथ्यों का सकारात्मक दावा करता है
c. (a) और (b) दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
30. 'विबन्ध का सिद्धान्त' साक्ष्य अधिनियम की किस धारा के अन्तर्गत प्रावधानित है?
a. धारा 113
b. धारा 119
c. धारा 115
d. धारा 120
31. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 118 के अधीन निम्न में से कौन सक्षम साक्षी नहीं है?
a. बच्चा
b. अभियुक्त
c. पागल, जो कि अपने पागलपन के कारण उससे किये गये प्रश्नों को समझन से एवं उनके युक्तिसंगत उत्तर देने से निवारित हो
d. उपर्युक्त सभी
32. एक विवाहित महिला के द्वारा आत्महत्या करने के दुष्प्रेरण से सम्बन्धित प्रावधान साक्ष्य अधिनियम की किस धारा में जोड़ा गया है?
a. धारा 113
b. धारा 113-A
c. धारा 113-B
d. धारा 110
33. दाण्डिक कार्यवाही में संस्वीकृति विसंगत है
a. जब यह उत्प्रेरणा द्वारा कराई गई है
b. जब यह धमकी या वचन द्वारा कराई गई है
c. (a) और (b) दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
34. स्वीकृतियाँ हैं
a. निश्चायक सबूत
b. विबन्ध
c. (a) और (b) दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
35. दण्ड प्रक्रिया (संशोधन) अधिनियम, 2005 द्वारा भारतीय साक्ष्य अधिनियम की किस धारा में संशोधन किया गया है?
a. धारा 90-A
b. धारा 29
c. धारा 154
d. धारा 159
36. सूचक प्रश्न पूछा जा सकता है
a. प्रतिपरीक्षा में
b. मुख्य परीक्षा और पुनःपरीक्षा में
c. (a) और (b) दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
37. 'जीवन की उपधारणा' उपबंधित है
a. धारा 106 में
b. धारा 107 में
c. धारा 108 में
d. धारा 109 में
38. 'अन्य व्यक्ति की राय' भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अधीन निम्न में से किन अपराधों को साबित करने हेतु सुसंगत नहीं है?
a. धारा 302, 304 और 479
b. धारा 301-क, 302 और 498
c. धारा 301-क, 304 और 494
d. धारा 494, 495, 497 और 498
39. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 45 के अधीन, विशेषज्ञ की राय नहीं ली जा सकती
a. हस्तलेख की अनन्यता पर
b. विदेशी विधि पर
c. भारतीय विधि पर
d. विज्ञान या कला की बात पर
40. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 114 के अधीन उपधारणा है
a. न्यायालय उपधारणा करेगा
b. न्यायालय उपधारणा कर सकेगा
c. निश्चायक सबूत
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
41. मौखिक साक्ष्य होना चाहिये
a. प्रत्यक्ष
b. अप्रत्यक्ष
c. यो तो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष
d. उपर्युक्त सभी
42. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की कौन-सी धारा इलेक्ट्रॉनिक अभिलेखों की ग्राह्यता से सम्बन्धित है?
a. धारा 65-A
b. धारा 66
c. धारा 67
d. धारा 65-B
43. दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की सबसे अद्भुत या अद्वितीय विशेषता निम्न में से किसे कहा जा सकता है?
a. कार्यपालिका का न्यायपालिका से पृथक्करण
b. अभियुक्त द्वारा अन्वेषण, जाँच या विचारण के दौरान दोषसिद्धि की तारीख से पहले भोगी गयी निरोध की अवधि का दोषसिद्धि पर अधिरोपित कारावास की अवधि के विरुद्ध मुजरा किया जाना
c. शीघ्र विचारण
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
44. दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 के अधीन अन्वेषण की नींव निम्न में से किसे कहा जाता है?
a. परिवाद
b. प्रथम सूचना रिपोर्ट
c. (a) और (b) दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
45. न्यायालय द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 के अधीन जारी किया समन होना चाहियेः
a. लिखित रूप में
b. दो प्रतियों में
c. (a) और (b) दोनों
d. लिखित रूप में, दो प्रतियों में और उस न्यायालय के पीठासयीन अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित और उस न्यायालय की मुद्रा लगी हुई हो
46. निम्न में से कौन-सा गलत है?
a. मजिस्ट्रेट एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकता है
b. एक प्राइवेट व्यक्ति एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकता है
c. एक पुलिस अधिकारी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकता है
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
47. 'आहत' को दण्ड संहिता की कौन-सी धारा में परिभाषित किया गया है?
a. धारा 2(v)
b. धारा 2(wa)
c. धारा 2(wb)
d. धारा 2(t)
48. 'अभिवाक चर्चा' दण्ड प्रक्रिया संहिता (संशोधन) अधिनियम, 2006 द्वारा जोड़ा गया। यह किन मामलों में लागू होता है?
a. जब अपराध देश की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है
b. जब अपराध धी के विरुद्ध हो
c. जब अपराध चौदह वर्ष से कम आयु के बच्चे के विरुद्ध हो
d. जब एक व्यक्ति के विरुद्ध सदोष अवरोध का अपराध हो
49. दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 प्रवृत्त हई
a. 1 अप्रैल 1974 को
b. 1 जनवरी, 1974 को
c. 1 जून, 1973 को
d. 1 जनवरी, 1973 को
50. दण्ड प्रक्रिया संहिता के अधीन 'परिवाद' होना चाहिये
a. मौखिक रूप से
b. लिखित रूप से
c. मौखिक या लिखित रूप से
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
51. दण्ड प्रक्रिया संहिता की कौन-सी धारा न्यायाधीशों और लोक सेवकों के अभियोजन से सम्बन्धित है?
a. धारा 196
b. धारा 198
c. धारा 195A
d. धारा 197
52. दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 438 के अधीन जमानत देने का क्षेत्राधिकार नहीं है
a. सेशन न्यायालय को
b. उच्च न्यायालय को
c. (a) और(b) दोनों
d. मजिस्ट्रेट के न्यायालय को
53. दण्ड प्रक्रिया संहिता के अधीन प्रथम वर्ग मजिस्ट्रेट कितने रूपये तक का जुर्माना लगा सकता है?
a. 10,000 रुपये का
b. 15,000 रुपये का
c. 12,000 रुपये का
d. उपर्युक्त सभी
54. दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 190 मजिस्ट्रेट द्वारा संज्ञान लेने का प्रावधान करती है
a. उन तथ्यों का, जिनसे ऐसा अपराध बनता है, परिवाद प्राप्त होने पर
b. दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 173 के अधीन पुलिस रिपोर्ट प्राप्त होने पर
c. स्वयं अपनी जानकारी से
d. उपर्युक्त सभी
55. दण्ड प्रक्रिया संहिता के कौन-से प्रावधान के अन्तर्गत न्यायालय प्रतिकार देने का आदेश दे सकता है?
a. धारा 344
b. धारा 340
c. धारा 361
d. धारा 357
56. धारा 103 के अधीन
a. पुलिस अधिकारी अपने उपस्थिति में तलाशी ली जाने का निदेश दे सकता है
b. मजिस्ट्रेट अपनी उपस्थिति में तलाशी ली जाने का निदेश दे सकता है
c. (a) और (b) दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
57. दण्ड प्रक्रिया संहिता के कौन-सी धारा के अधीन 'संविदाकारी राज्य' परिभाषित है?
a. धारा 105
b. धारा 105A
c. धारा 106
d. धारा 104B
58. निम्न में से कौन दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के अधीन संस्वीकृति के कथन को अभिलिखित करने के लिए प्राधिकृत नहीं है?
a. न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम वर्ग)
b. महानगर मजिस्ट्रेट
c. (a) और (b) दोनों
d. एक कार्यपालक मजिस्ट्रेट
59. दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 206 के अधीन 'छोटे अपराध' से तात्पर्य है
a. ऐसा अपराध जो केवल जुर्माने से दण्डनीय है
b. ऐसा अपराध जो मोटर यान अधिनियम, 1939 के अधीन दण्डनीय है
c. ऐसा अपराध जो केवल एक हजार रूपये से अनधिक जुर्माने से दण्डनीय है
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
60. दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 219 के अन्तर्गत 'एक ही किस्म के अपराध' से तात्पर्य है
a. जब वे दण्ड की समान मात्रा से दण्डनीय होते है
b. जब वे एक ही धारा के अधीन दण्डनीय होते है
c. जब वे भारतीय दण्ड संहिता या किसी विशेष या स्थानीय विधि की एक ही धारा के अधीन दण्ड की समान मात्रा से दण्डनीय होते है
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
61. न्यायालय विलम्ब को माफ कर सकता है
a. दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 473 के अधीन
b. दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 468 के अधीन
c. दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 469 के अधीन
d. दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 416 के अधीन
62. 'जमानतीय अपराध' से तात्पर्य है
a. ऐसा अपराध जो दण्ड प्रक्रिया संहिता के अधीन प्रथम अनुसूची में जमानती के रूप में दिखाया गया हो
b. ऐसा अपराध जो तत्समय प्रवृत्त किसी अन्य विधि द्वारा जमानतीय बनाया गया हो
c. (a) और (b) दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
63. दण्ड प्रक्रिया संहिता की किस धारा के अधीन एक व्यक्ति, जो एक वारण्ट के निष्पादन से बच रहा है, उसे फरार व्यक्ति के लिए उद्घोषणा जारी की जा सकेगी?
a. धारा 83
b. धारा 82
c. धारा 84
d. धारा 93
64. अपराध का अन्वेषण किया जाता है
a. न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा
b. पुलिस अधिकारी द्वारा
c. कार्यपालक मजिस्ट्रेट द्वारा
d. उपर्युक्त सभी
65. दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 167 के अधीन एक कार्यपालिका मजिस्ट्रेट अधिकतम कितनी अवधि तक के रिमाण्ड का आदेश दे सकता है?
a. 15 दिन
b. 9 दिन
c. 7 दिन
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
66. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 498A के अधीन दण्डनीय अपराध का संज्ञान लिया जा सकेगा
a. पुलिस रिपोर्ट पर
b. अपराध से व्यथित व्यक्ति द्वारा परिवार पर
c. अपराध से व्यथित व्यक्ति के पिता, माता, भाई या बहन के परिवार पर
d. उपर्युक्त सभी
67. दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की कौन-सी धारा अभियोजन वापस लेने का प्रावधान करती है?
a. धारा 319
b. धारा 320
c. धारा 321
d. धारा 324
68. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
a. उद्देशिका, संविधान निर्माताओं के विचारों को जानने की कुंजी है
b. अपराध से व्यथित व्यक्ति द्वारा परिवाद पर
c. अपराध से व्यथित व्यक्ति के पिता, माता, भाई या बहन के परिवार पर
d. उपर्युक्त सभी
69. गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य के वाद में एक अभिनिर्णित किया गया कि हमारे संविधान की 'उद्देशिका संविधान के आदर्शों एवं आकांक्षाओं का उल्लेख करती है।' इस वाद के न्यायाधिपति कौन थे?
a. न्यायाधिपति मैथ्यू
b. न्यायाधिपति कृष्णा अय्यर
c. न्यायाधिपति सुब्बाराव
d. न्यायाधिपति एच.आर. खन्ना
70. भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष थे
a. जवाहरलाल नेहरू
b. जयप्रकाश नारायण
c. सी. राजागोपालाचारी
d. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
71. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. अलिखित संविधान है
2. लिखित संविधान है
3. मुख्यतः भारत सरकार अधिनियम, 1935 पर आधारित है
a. कथन 2 और 1 सही है
b. कथन 2 और 3 सही है
c. कथन केवल 2 सही है
d. कथन 1 और 3 सही है
72. प्रदीप बनाम भारत संघ के वाद में वह अभिनिर्णीत किया गया कि भारतीय संविधान के अन्तर्गत
a. यहाँ केवल एक देश का अधिवास है
b. यहाँ दो अधिवास-संघ अधिवास और राज्य अधिवास है
c. जम्मू-कश्मीर राज्य के मामले में दो अधिवास है- एक संघ अधिवास और दूसरा राज्य का अधिवास
d. (a) और (c) दोनों
73. 'राज्य' की परिभाषा के अन्तर्गत, निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य में सम्मिलित नहीं है?
a. भारतीय सांख्यिक संस्थान
b. संवैधानिक एवं संसदीय अध्ययन का संस्थान
c. वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद्
d. प्रथमा बैंक
74. निम्न में से किस वाद में यह अभिनिर्धारित किया गया था कि अनुच्छेद 14, 19 और 21 पारस्परिक रूप से अलग-अलग नहीं है और सभी का संयुक्त उद्देश्य औचित्य और युक्तियुक्त है?
a. रामस्वरूप बनाम देहली प्रशासन
b. जगन्नाथ बनाम भरत संघ
c. गोलकनाथ बनाम पंजाब संघ
d. मेनका गांधी बनाम भरत संघ
75. कई वादों में यह कहा गया है, जैसे देवदासन बनाम भारत संघ, की अनुच्छेद 16 को निम्नलिखित अनुच्छेदों के संदर्भ में देखा-पढ़ा जाना चाहिये
a. अनुच्छेद 45 और 332
b. अनुच्छेद 46 और 335
c. अनुच्छेद 15 और 332
d. अनुच्छेद 46 और 332
76. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है?
a. वाक एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रेस की स्वतंत्रता भी सम्मिलित है
b. अन्तःकरण की स्वतंत्रता का अधिकार सिक्ख द्वारा कृपाण धारण करने का अधिकार सम्मिलित है
c. व्यक्तिगत स्वतंत्रता कोई भी व्यापार या कारोबार करने को अधिकार सम्मिलित है
d. समता का अधिकार नैसर्गिक न्याय का अधिकार सम्मिलित है
77. कथन (A): 'सी.बी. मुथम्मा बनाम भारत संघ' में उच्चतम न्यायालय ने सेवा नियम के उस उपबन्ध को शून्य घोषित कर दिया जिसमें यह अपेक्षा थी कि महिला कर्मचारी को विवाह करने से पूर्व सरकार की लिखित अनुमति प्राप्त करनी होगी। कारण (R): ऐसा उपबन्ध धिंयों के साथ विभेदकारी है और अनुच्छेद 16 का उल्लंघन करता है, अतएव असंवैधानिक है
a. (A) और (R) दोनों सही है
b. (A) और (R) दोनों सही है, किन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है
c. (A) सही है किन्तु (R) गलत है
d. (A) गलत है किन्तु (R) सही है
78. निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद 18 के अनुसार राष्ट्रपति की सहमति के बिना प्रतिबंधित है?
a. उपाधि का प्रतिपादन
b. विदेशी राज्य से कोई उपाधि धारण करना
c. विदेशी राज्य से या उसके अधीन किसी रूप में कोई भेंट, उपलब्धि या पद स्वीकार करना
d. उपर्युक्त सभी
79. अनुच्छेद 21 के अन्तर्गत 'विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया' शब्द से अभिप्रेत है
a. किसी सम्यक विधि प्रक्रिया या अवश्य अनुसरण करना चाहिये
b. सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी अथवा क्रियान्वित की गई प्रविधि
c. 'सम्यक विधि प्रक्रिया' के समान ही
d. एक विधि जो हेतु न्यायपूर्ण और युक्तियुक्त हो
80. निम्नलिखित याचिकाओं/लेखों में से किसे केवल न्यायिक एवं न्यायिक-कल्प प्राधिकारियों के विरुद्ध जारी किया जा सकता है?
a. परमादेश
b. बन्दी प्रत्यक्षीकरण
c. उत्प्रेषण
d. अधिकार पृच्छा
81. शोषण के विरुद्ध अधिकार प्रतिबंधित करता है
a. मानव का दुर्व्यापार
b. भीख माँगना
c. चौदह वर्ष से कम आयु के बच्चों का किसी कारखाने, खान आदि में नियोजन
d. उपर्युक्त सभी
82. किसके द्वारा गंगा जल प्रदूषण से सम्बन्धित एम.सी. मेहता बनाम भारत संघ, (1988) 1 SCC 471 के वाद में उच्चतम न्यायालय के निर्णय के 'अधिकारतीत सक्रियता' कहा गया?
a. डी.सी. बसु
b. टी.के. टोप
c. सुभाष कश्यप
d. इनमें से कोई नहीं
83. निम्नलिखित में से कौन-सा संविधान के अनुच्छेद 12 के प्रयोजनार्थ लिए 'राज्य' में सम्मिलित नहीं है?
a. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद्
b. एक राष्ट्रीयकृत बैंक
c. आयुर्विज्ञान शिक्षा एवं शोध संस्थान, चंडीगढ़
d. गृह कल्याण केन्द्र
84. किस संशोधन अधिनियम द्वारा अनुच्छेद 16 में आरक्षित 'बकाया रिक्तियों' की पूर्ति का प्रावधान जोड़ा गया?
a. 77वाँ संशोधन अधिनियम, 1995
b. 81वाँ संशोधन अधिनियम, 2000
c. 85वाँ संशोधन अधिनियम, 2001
d. यह अनुच्छेद 16 में कभी नहीं जोड़ा गया है
85. "राज्य के नीति-निदेशक तत्व संविधान की आत्मा है तथा ये संविधान के सामाजिक दर्शन को समाविष्ट करते हैं।" यह कहा था
a. मैनविल ऑस्टिन ने
b. ए.वी. डायसी ने
c. डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ने
d. के. एल. वीअर ने
86. 86वाँ संशोधन अधिनियम, 2002 द्वारा कौन-सा नया मूल कर्तव्य जोड़ा गया है?
a. वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास
b. प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा एवं संवर्धन
c. बच्चों को शिक्षा का अवसर प्रदान करना
d. सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा
87. उपराष्ट्रापति की पदावधि है
a. 5 वर्ष, उस दिन से जिस दिन से वह पद ग्रहण करते है
b. 5 वर्ष, उस दिन से जिस दिन से वह पद की शपथ ग्रहण करते है
c. 5 वर्ष, उस दिन से जिस दिन से निर्वाचन की घोषणा होती है
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
88. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन डी.सी. वाधवा बनाम बिहार राज्य के वाद के निर्णय के सम्बन्ध में सही है?
a. राष्ट्रपति, संसद् के विश्रांतिकाल में अध्यादेश प्रख्यापित करने का हकदार है
b. अध्यादेश, का आभासी को आनुक्रमिक अध्यादेश जारी करने के लिए सशक्त करता है
c. अनुच्छेद 123 राष्ट्रपति पुनर्प्रख्यापन असंवैधानिक है
d. राज्यपाल की पूर्ति अध्यादेश को पुनः जारी करने की शक्ति पर न्यायालय में प्रश्न नहीं उठाया जा सकता है
89. कथन (A): भारत का राष्ट्रपति किसी व्यक्ति के दण्ड को क्षमा, प्रविलम्बन, विराम या परिहार करने की अथवा दण्डादेश के निलम्बन, परिहार या लघुकरण करने की शक्ति रखता है कारण (R): राष्ट्रपति न केवल कार्यपालक शक्तियाँ (कार्य) अपितु विधायी एवं न्यायिक शक्तियाँ (कार्य) भी रखता है
a. (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है
b. (A) और (R) दोनों सही है, किन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है
c. (A) सही है किन्तु (R) गलत ह
d. (A) गलत है किन्तु (R) सही है
90. राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनो के पद एक-साथ रिक्त होने पर भारत के नये राष्ट्रपति के निर्वाचन होने तक राष्ट्रपति के कृत्यों का निर्वहन कौन करेगा?
a. लोक सभा का अध्यक्ष
b. लोक सभा में बहुमत प्राप्त दल का नेता
c. भारत का मुख्य न्यायाधीश
d. ज्येष्ठतम राज्यपाल
91. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन 'अन्तर्राज्य परिषद्' के सम्बन्ध में सही नहीं है?
a. इनकी स्थापना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 263 के तहत की गई है
b. सभी प्रश्नों का निर्णय एकमत से किया जाना आवश्यक है
c. अध्यक्ष का निर्णय एकमत से बाध्य है
d. परिषद् की प्रत्येक वर्ष में कम-से-कम तीन बैठकों होना आवश्यक है
92. सदन के विघटन के पश्चात्, अध्यक्ष
a. अपने पद से तत्काल हट जाता है
b. अध्यक्ष पद पर बना रहता है, सदन के विघटन के पश्चात् लोक सभा के प्रथम अधिवेशन तक
c. को 24 घंटे के भीतर अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति को सौंपना पड़ेगा
d. केवल 30 दिन की अवधि तक अध्यक्ष पद पर बना रह सकता है
93. संसदीय विशेषाधिकार किसे उपलब्ध नहीं है?
a. भारत के महान्यायवादी को, जो लोक सभा की कार्यवाही में भाग लेता है
b. मंत्री को, जो उस सदन में भाषण देता है जिसका वह सदस्य नहीं है
c. ऐसे व्यक्ति को जिसको व्यक्तिगत रूप से सदन के समक्ष साक्षी के लिए बुलाया गया हो
d. नागरिक को, जो सदन में पैम्फलेट वितरित करता है
94. किस वाद में यह अभिनिर्धारित किया गया कि मुख्यमंत्री या एक मंत्री सरकार से तनख्वाह लेता है, इस कारण से भारतीय दण्ड संहिता की धारा 21 (2) के अधीन लोकसेवक हैं?
a. करुणानिधि बनाम भारत संघ
b. केशवानन्द भारती बनाम केरल राज्य
c. कल्याण सिंह बनाम भारत संघ
d. जयललिता बनात तमिलनाडु राज्य
95. राज्य सभा धन विधेयक को कितनी अवधि तक रोक सकती है?
a. 14 दिन
b. 3 महीने
c. 6 महीने
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
96. कथन (A): राष्ट्रपति विधि के तथ्यों के किसी प्रश्न पर उच्चतम न्यायालय से परामर्श करने का अधिकार रखता है। कारण (R): संविधान यह अभिनिर्धारित करता है कि राष्ट्रपति उच्चतम न्यायालय द्वारा दी गई सलाह को मानने के लिए बाध्यकार है।
a. (A) और (R) दोनों सही है और किन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है
b. (A) और (R) दोनों सही है, किन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है
c. (A) सही है किन्तु (R) गलत है
d. (A) गलत है किन्तु (R) सही है
97. भारतीय संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची सम्बन्धित है
a. नगरपालिकाओं के उत्तरदायित्वों से सम्बन्धित मामलों से
b. दिल्ली और पॉण्डीचेरी के लिए विधान सभाओं से
c. पंचायती राज्य संस्थानों की शक्तियों और कार्यों से
d. सभी राज्यों में पंचायती राज के चुनाव से
98. कथन (A): एक विधेयक जो कर-निर्धारण के साथ-साथ अन्य मामलों से सम्बन्धित है वह भी धन विधेयक हो सकेगा। कारण (R): सभी विधेयक जो कर से सम्बन्धित है, वे धन विधेयक है।
a. (A) और (R) दोनों सही है और किन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है
b. (A) और (R) दोनों सही है, किन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है
c. (A) सही है किन्तु (R) गलत है
d. (A) गलत है किन्तु (R) सही है
99. सूची-1 (संशोधन) को सूची-II (संशोधन की प्रकृति) के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनियेः सूचा- 1 (संशोधन) सूची-II (संशोधन की प्रकृति)
(A) 42वाँ संशोधन अधिनियम, 1976
1. दल-बदल निर्योग्यता
(B) 52वाँ संशोधन अधिनियम, 1985
2. यह अनुसूची में 'सिंधि' भाषा को सम्मिलित करता है
(C) 62वाँ संशोधन अधिनियम, 1989
3. यह संशोधन उद्देशिका में तीन नये शब्द 'समाजवाद', 'पंथनिरपेक्ष' और 'अखण्डता' को जोड़ता है
(D) 21वाँ संशोधन अधिनियम, 1966
4. यह संशोधन लोक सभा और राज्य विधान सभा में अनूसुचित जातियों और अनूसुचित जनजातियों के लिए स्थानों के आरक्षण को बढ़ाता है A B C D
a. 3 1 2 4
b. 1 3 4 2
c. 3 1 4 2
d. 1 3 2 4
100. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनियेः सूची-I सूची-II
(A) संवधिान (80वाँ संशोधन) अधिनियम, 2000
1. अनुच्छेद 243M
(B) संविधान (81वाँ संशोधन) अधिनियम, 2000
2. अनुच्छेद 335
(C) संविधान (82वाँ संशोधन) अधिनियम, 1989
3. अनुच्छेद 16
(D) संवधिान (83वाँ संशोधन) अधिनियम, 2000
4. अनुच्छेद 270 A B CD
a. 4 2 3 1
b. 1 3 2 4
c. 1 2 3 4
d. 4 3 2 1
101. भारत में राज्यों के मध्य विवाद उच्चतम न्यायालय में किसके अधीन आते है?
a. अपीलीय क्षेत्राधिकार
b. सलाहकारी क्षेत्राधिकार
c. मूल क्षेत्राधिकार
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
102. भारत के संविधान में अनुच्छेद 143 के अधीन उच्चतम न्यायलय द्वारा दिये गये निम्नलिखित सलाहकारी मतों में सही कालानुक्रम क्या है
1. दिल्ली लॉ अधिनियम का मामला
2. बेरूबारी का मामल
3. सागर सीमा-शुल्क अधिनियम
4. विशेष न्यायालय निर्देश का मामला नीचे दिये गये कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए: कूटः
a. 1, 2, 3, 4
b. 2, 1, 3, 4
c. 2, 3, 4, 1
d. 2, 4, 3, 1
103. न्यायिक पुनर्विलोकन के सम्बन्ध में सही कहा जा सकता है ऐसा कहना कि
1. यह न्यायपालिका को उच्च विधायिका का दर्जा प्रदान करने वाला है
2. इसकी व्याप्ति सीमित है, क्योंकि यह 'विधि द्वारा स्थापित' न कि 'उचित विधिक प्रक्रिया' पर जोर देता है
3. इसमें विधायिका द्वारा बनाये गये कानून को लागू एवं निष्पादित करने की न्यायपालिका की क्षमता शामिल है
4. यह परिसंघीय सरकार पद्धति के लिए अवश्यम्भावी है कूटः
a. 1, 2, 3, 4
b. 1, 2, 3
c. 1, 2
d. 1, 3, 4
104. "जिस कार्य को प्रत्यक्षतः नहीं किया जा सकता उसे परोक्षतः भी नहीं किया जा सकता।" यह कथन सम्बन्धित है
a. सार और तत्व के सिद्धांत से
b. विलक्षित शक्तियों के सिद्धांत से
c. आनुषंगिक शक्तियों के सिद्धांत से
d. आभासी विधायन के सिद्धांत से
105. कथन (A): परिसंघ में केंद्र तथा राज्यों के बीच शक्ति का बँटवारा होता है। कारण (R): विधान किसी अन्य विधानमण्डल को दिये गये विषय का आनुषंगिक रूप से अतिक्रमण करने के कारण ही विधिवि रुद्ध नहीं हो जाता है।
a. (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है
b. (A) और (R) दोनों सही है, किन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है
c. (A) सही है किन्तु (R) गलत है
d. (A) गलत है किन्तु (R) सही है
106. कथन (A): संविधान का अनुच्छेद 301 भारत के राज्यक्षेत्र में सर्वत्र व्यापार, वाणिज्य और समागम अबाध होने की घोषणा करता है। कारण (R): राज्य ऐसे कर आरोपित कर सकता है, जो व्यापार की स्वतंत्रता को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित नहीं करते है।
a. (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है
b. (A) और (R) दोनों सही है, किन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है
c. (A) सही है किन्तु (R) गलत है
d. (A) गलत है किन्तु (R) सही है
107. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन वित्तीय आपात के सम्बन्ध में सही नहीं है?
a. राष्ट्रपति, राज्यों को वित्तीय सम्पत्ति की एक निश्चित
b. राज्यों को राष्ट्रपति के विचारार्थ धन विधेयकों को संरक्षित रखने के बारे में कहा जा सकता है
c. राष्ट्रपति, राजस्व के सामान्य बँटवारे को निलम्बित कर सकता है
d. राष्ट्रपति, सिविल सर्वेन्ट का वेतन घटा सकता है, परन्तु न्यायधीशों का नहीं
108. केन्द्र, राज्य सूची के विषय पर विधान बना सकता है
a. यदि संसद् संकल्प पारित करके यह घोषित करे कि ऐसा करना राष्ट्रहित में आवश्यक है
b. यदि राष्ट्रपति ऐसा एक आदेश पारित करे कि ऐसा करना राष्ट्रहित में आवश्यक है
c. उच्चतम न्यायालय आवश्यक अनुदान द्वारा संसद् को प्राधिकृत करे
d. यदि राज्य सभा उपस्थित और मत देने वाले सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत से संकल्प पारित करके यह घोषित करे कि राष्ट्रहित में यह आवश्यक है कि संसद् राज्य सूची में वर्णित किसी विषय पर विधि बनाये
109. योजना आयोग है
a. राजनैतिक निकाय
b. वैधानिक निकाय
c. गैर-राजनैतिक निकाय
d. राजनैतिक-कल्प निकाय
110. उन विषयों, जिनका उल्लेख तीनो सूचियों में से किसी भी सूची में नहीं है, पर विधान बनाने का अधिकार है
a. संघीय संसद् को
b. राज्य विधायिकाओं को
c. संसद् और राज्य विधायिकाओं दोनों को
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
111. भारत में एक नये राज्य के सृजन के प्रयोजन के लिए भारत के संविधान में संशोधन पारित होना चाहिये
a. संसद में साधारण बहुमत से
b. संसद में साधारण बहुमत से और कम-से-कम आधे राज्यों के अनुसमर्थन से
c. संसद में दो-तिहाई बहुमत से और कम-से-कम दो तिहाई राज्यों के अनुसमर्थन से
d. संसद के दोनों सदनों में उपस्थित और मतदान करने वाले दो-तिहाई सदस्यों से
112. मिनर्वा मिल्स बनाम भारत संघ में अभिकथित किया गया किः
a. अनुच्छेद 368 संविधान संशोधन की सीमित शक्ति को पुष्ट करता है और संसद इस शक्ति के अधीन इस रीति शक्ति को निरपेक्ष शक्ति में नहीं बदल सकती है
b. संसद के संशोधन की शक्ति जिसमें संवैधानिक संशोधन भी सम्मिलित है, न्यायिक पुनरवलोकन के दायरे से बाहर नहीं है
c. (a) और (b) दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
113. वित्त आयोग का राष्ट्रपति द्वारा गठन किया जायेगा, प्रत्येक
a. दो वर्षों में
b. तीन वर्षों म
c. पाँच वर्षों में
d. चार वर्षों में
114. संविधान पीठ के लिए उच्चतम न्यायालय के न्यूनतम कितने न्यायाधीशों को साथ बैठना होता है?
a. 3
b. 5
c. 7
d. 9
115. उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में स्थापित है लेकिन वह अन्य जगह बैठ सकता है, अगर
a. न्यायाधीश बहुमत से ऐसा तय करे
b. राष्ट्रपति ऐसा आदेश करे
c. संसद ऐसा आदेश करे
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
116. उच्चतम न्यायालय अभिलख का न्यायालय है। इससे तात्पर्य है
a. उच्चतम न्यायालय के सभी निर्णय अभिलिखित होते है
b. उच्चतम न्यायालय के सभी कथन बाध्यकारी विधि है
c. इसे अपनी अवमानना पर सजा देने की शक्ति है
d. (b) और (c) दोनों
117. किसके संविधान से भारत में न्यायिक पुनरवलोकन की संकल्पना ली गई है?
a. ब्रिटेन
b. फ्रांस
c. यू.एस.ए.
d. स्विट्जरलैण्ड
118. भारतीय दण्ड संहिता के अधीन कितने प्रकार के दण्डों की व्यवस्था की गई है?
a. दो
b. पाँच
c. चार
d. सात
119. 'पुरुष' परिभाषित है
a. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 13 में
b. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 9 में
c. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 11 में
d. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 10 में
120. भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 1 सम्बन्धित है
a. अपराध की परिभाषा से
b. संहिता के नाम और उसके प्रवर्तन के विस्तार से
c. संहिता के नाम और उसके क्षेत्राधिकार से
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
121. A ने कम्प्यूटर पर जाली इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज बनाकर उस दस्तावेज के आधार पर माल प्राप्त कर लिया है। A ने कौन-सा अपराध कारित किया है?
a. छल
b. चोरी
c. आपराधिक दुर्विनियोग
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
122. भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 21 के अनुसार, निम्न में से कौन लोकसेवक है/हैं?
a. संसद् का सदस्य
b. राज्य विधायिका का सदस्य
c. मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री
d. इनमें से कोई नहीं
123. निम्नलिखित में से किस प्रकरण में प्रिवी काउन्सिल ने 'सामान्य आशय' और 'समान आशय' के मध्य अन्तर स्थापित किया था?
a. बिरेन्द्र कुमार घोष बनाम एम्परर
b. महबूब शाह बनाम एम्परर
c. श्रीनिवासमल बरौलिया बनाम एम्परर
d. बन्नमूल बनाम एम्परर
124. न्यायालय का एक ऑफिसर A, Y को गिरफ्तार करने के लिए उस न्यायालय द्वारा आदिष्ट किये जाने पर और सम्यक जाँच के पश्चात् यह विश्वास करके कि Z, Y है, Z को गिरफ्तार कर लेता है। यहाँ A
a. भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 76 के अनुसार उत्तरदायी नहीं होगा
b. भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 79 के अनुसार उत्तरदायी नहीं होगा
c. भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 109 के अनुसार उत्तरदायी नहीं होगा
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
125. A और B, C के मकान में चोरी करने के लिए सहमत हो जाते हैं, लेकिन वास्तव में चोरी करते नहीं है। उन्होंने अपराध किया है
a. आपराधिक षड्यंत्र का
b. आपराधिक षड्यंत्र द्वारा दुष्प्रेरण का
c. उकसावे द्वारा दुष्प्रेरण का
d. कोई अपराध नहीं
126. भारत सरकार के विरुद्ध युद्ध करना या युद्ध करने का प्रयत्न करना या युद्ध करने का दुष्प्रेरण करना, भारतीय दण्ड संहिता………… में दण्डनीय है
a. धारा 121
b. धारा 132
c. धारा 122
d. धारा 124
127. भारतीय दण्ड संहिता के अधीन बलवा करने के लिए दण्ड है
a. केवल दो वर्ष
b. केवल तीन वर्ष
c. दो वर्ष या जुर्माना या दोनों
d. तीन वर्ष या जुर्माना या दोनों
128. A, जो एक जिला न्यायालय के समक्ष दस्तावेज पेश करने के लिए वैध रूप से आबद्ध है, उसको पेश करने का साशय लोप करता है। A ने भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा के अधीन अपराध कारित किया है?
a. धारा 177
b. धारा 173
c. धारा 174
d. धारा 175
129. झूठी गवाही देने के लिए किसी व्यक्ति को धमकी देना या उत्प्रेरित करना भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा के अधीन दण्डनीय है।
a. 191
b. 192
c. 195A
d. 195
130. A, B को डूबते हुए देखता है, लेकिन उसे बचाता नहीं है। B डूब जाता है। A ने अपराध किया है
a. आत्महत्या के लिए उकसाने का
b. हत्या का
c. कोई अपराधी नहीं
d. हत्या की कोटि में न आने वाले आपराधिक मानववध का
131. A ने Z को एक चार दिवारी मे ले जाकर ताला लगा दिया। A दोषी है
a. सदोष अवरोध का
b. साधारण उपहति का
c. सदोष परिरोध का
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
132. A एक हिंसक कुत्ते की मुखबन्धीन इस आशय से य यह सम्भाव्य जानते हुए खोलना आरम्भ करता है कि उसके द्वारा B को यह विश्वास हो जाये कि वह B पर कुत्ते से आक्रमण कराने वाला है। A दोषी है
a. हमले का
b. आपराधिक बल का
c. सदोष अवरोध का
d. साधारण उपहति का
133. भारतीय दण्ड संहिता की कौन-सी धारा 'ठग' को परिभाषित करती है?
a. धारा 311
b. धारा 310
c. धारा 312
d. धारा 234
134. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 230 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा एक 'भारतीय सिक्का' है?
a. कौड़ी
b. अमुद्रांकित ताँबे का टुकड़ा जो कि धन के रूप में उपयोग में लाया जाता है
c. फर्रुखाबाद रूपया
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
135. गंभीर और अचानक प्रकोपन है
a. तथ्य का प्रश्न
b. विधि का प्रश्न
c. तथ्य और विधि दोनों का मिश्रित प्रश्न
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
136. आपराधिक न्यायभंग किस धारा के अधीन परिभाषित है।
a. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 403
b. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 405
c. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 409
d. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 411
137. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनियेः सूची-I सूची-II
(A) विकृतचितता प्रतिरक्षा के रूप में
1. एम्परर बनाम बिरेन्द्र कुमार घोष
(B) सामान्य आशय 2. आर. बनाम मेनॉटन
(C) आवश्यकता 3. राज्य बनाम के. एम. नानावटी
(D) गंभीर और अचानक प्रकोपन पर हत्या
4. आर. बनाम डाडले एण्ड स्टीफेन्स ABCD
a. 2 1 4 3
b. 1 2 4 3
c. 2 1 3 4
d. 1 2 3 4
138. भारतीय दण्ड संहिता की कौन-सी धारा बेईमानी से न्यायालय में मिथ्या दावा करने के लिए दण्ड का प्रावधान रखती है?
a. धारा 179
b. धारा 205
c. धारा 209
d. धारा 211
139. एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही पत्नी से किया गया मैथुन, बलात्कार है, अगर पत्नी की उम्र है
a. 17 वर्ष से कम
b. 15 वर्ष से कम
c. 18 वर्ष से कम
d. 21 वर्ष से कम
140. भारतीय दण्ड संहिता के अधीन चोरी के लिए दण्ड हो सकेगा
a. 3 वर्ष तक
b. 5 वर्ष तक
c. 2 वर्ष तक
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
141. सुरेश एक गरबी विद्यार्थी है। उसको सड़क पर एक चिट्ठी पड़ी मिलती है जिसमें एक बैंक नोट है। उस चिट्ठी में दिये हुए निदेश और विषयवस्तु से उसे ज्ञात हो जाता है कि वह नोट किसका है। वह उस नोट का उपयोग कुछ पुस्तकें खरीदने के लिए करता है। सुरेश ने कौन-सा अपराध किया है?
a. सम्पत्ति का बेईमानी से दुर्विनियोग
b. चोरी
c. कोई अपराध नहीं
d. आपराधिक न्यासंभग
142. भारतीय दण्ड संहिता की कौन-सी धारा डकैती को परिभाषित करती है?
a. धारा 390
b. धारा 391
c. धारा 395
d. धारा 393
143. भारतीय दण्ड संहिता का अध्याय IV सम्बन्धित है
a. दुष्प्रेरण से
b. साधारण स्पष्टीकरण से
c. प्रयास से
d. साधारण अपवाद से
144. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 497 में परिभाषित जारता, किसके विरुद्ध होने वाला एक अपराध है?
a. पत्नी
b. पति
c. (a) और (b) दोनों
d. या तो (a) या (b)
145. नितेश ने अपने एक प्रकाशित लेख में बिहार सरकार के विरुद्ध नफरत एवं मानहानि को फैलाया है। उसे निम्न अपराध के लिए दण्डित किया जा सकता है
a. युद्ध फैलाने के लिए
b. दुष्प्रेरण के लिए
c. राजद्रोह के लिए
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
146. सिविल वाद चलाने से प्रतिविरत रहने के लिए प्रदीप को उत्प्रेरित करने के प्रयोजन से प्रदीप के घर को जलाने की धमकी जयराम देता है। जयराम ने कौन-सा अपराध कारित किया है?
a. उद्दापन
b. आपराधिक अभित्रास
c. छल
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
147. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 141 के अधीन विधिवि रुद्ध जमाव के लिए न्यूनतम कितने व्यक्तियों की आवश्यकता होती है?
a. तीन
b. दो
c. छह
d. पाँच
148. भारतीय दण्ड संहिता को कौन-सा अध्याय 'अपराधों को करने के प्रयत्नों' से सम्बन्धित है?
a. अध्याय 13
b. अध्याय 23
c. अध्याय 19
d. अध्याय 21
149. भारतीय दण्ड संहिता की कौन-सी धारा 'सम्पत्ति चिन्ह' से सम्बन्धित है?
a. धारा 478
b. धारा 476
c. धारा 479
d. धारा 480
150. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनियेः सूची-I सूची-II
(A) कीन बनाम मोहित 1. सामान्य आशय
(B) आर. बनाम ऑस्बोर्न 2. चित-विकृति
(C) ऋषिदेव पाण्डेय बनाम यू.पी. राज्य
3. आपराधिक प्रयत्न
(D) आर. बनाम आरनॉल्ड
4. उत्प्रेरण ABCD
a. 4 3 1 2
b. 3 4 2 1
c. 2 1 3 4
d. 1 2 4 3